Category: उत्तर प्रदेश

  • साइबर फ्राड से डिजिटल अरेस्ट में सरकारी शिक्षिका मालती वर्मा की हार्ट अटैक से मौत

    साइबर फ्राड से डिजिटल अरेस्ट में सरकारी शिक्षिका मालती वर्मा की हार्ट अटैक से मौत

    साइबर फ्राड से डिजिटल अरेस्ट में सरकारी शिक्षिका मालती वर्मा की हार्ट अटैक से मौत

    आगरा की रहने वाली मालती वर्मा सरकारी शिक्षिका थीं. वो अपने स्कूल में ही थीं. तभी उनके मोबाइल पर एक वॉट्सऐप कॉल आई. जिस नंबर से कॉल आई उस पर पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति की डीपी लगी हुई थी.

    कॉल करने वाले ने कहा कि आपकी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है. आपकी बदनामी न हो, बेटी के फोटो वायरल न हो, इसके लिए कॉल किया है. 15 मिनट के अंदर एक लाख रुपये भेज दो तो उसे छोड़ दिया जाएगा.

    टीचर परेशान हो गईं. उन्होंने बेटे को 1 लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा, लेकिन रुपये ट्रांसफर करने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया. परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    ऐसी घटनाओं में घबराएं नहीं, साइबर फ्राड करने वाले आपको डिजिटल अरेस्ट कर रहे हैं इसको एक फ्राड कॉल/ब्लैकमेलिंग समझकर इग्नोर करें
    इसको अपने घर/परिवार/गांव/मोहल्ले या अन्य सभी ग्रुप में जरूर शेयर करें ऐसे अपराध खत्म नहीं किये जा सकते ऐसे अपराधों में जागरूकता फैलाकर कम जरूर किया जा सकता है

  • दिव्यांग बच्चों के अभिभावक काउंसलिंग का हुआ आयोजन

    दिव्यांग बच्चों के अभिभावक काउंसलिंग का हुआ आयोजन

    दिव्यांग बच्चों के अभिभावक काउंसलिंग का हुआ आयोजन

    गोला: ब्लॉक सभागार में शुक्रवार खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयशंकर राय की अध्यक्षता में ब्लॉक के समस्त परिषदीय, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों के अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के दिव्यांग बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों की काउंसिलिंग का आयोजन किया गया, इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने दिव्यांग बच्चों को विद्यालय प्रतिदिन भेजने चाहिए व सरकारी सुविधाएं जैसे कार्ड ,व्हील चेयर , ट्राई सायकल, सी. पी. चेयर, एम. आर. किट, हियरिंग एंड एच. बी. ई. कीट आदि सारी सुविधाओ तथा स्कॉर्ट व स्टाइपेंड का लाभ शासन द्वारा प्राप्त करने के साथ उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और विद्यालय प्रतिदिन भेजने के लिए प्रेरित भी किया गया. इस अवसर पर देवी प्रसाद, आर बी यादव, प्रदीप, आमिर हसन, राजन, उपेंद्र तिवारी आदि समस्त बी. आर. सी. स्टाफ उपस्थित रहे.

  • बच्चो में वैज्ञानिक चेतना का विकास करें शिक्षक बीईओ

    बच्चो में वैज्ञानिक चेतना का विकास करें शिक्षक बीईओ

    बच्चो में वैज्ञानिक चेतना का विकास करें शिक्षक – बीईओ

    # बीआरसी गोला में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह।

    गोला: राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने तथा गणित विज्ञान एवम् प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने व बच्चो में विवेकपूर्ण, तार्किकता, परीक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र गोला पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के 117 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
    इस अवसर पर बच्चो को पुरस्कार वितरित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी गोला उदय शंकर राय ने कहा कि शिक्षक छात्र – छात्राओं में प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने, विज्ञान की प्रकृति सम्यक समझ बनाने तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना के विकास के लिए क्विज प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए।शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं , शिक्षक बच्चो में उच्च संस्कार के साथ वैज्ञानिक चेतना का विकास जरूर करें, इस अवसर पर उपस्थित प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी ने कहा कि शिक्षक बच्चों में तर्क शक्ति विकसित करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें क्योंकि बेहतर जीवन जीने के लिए विज्ञान अति आवश्यक है। ए आर पी रामनयन शुक्ल ने कहा कि निपुण भारत लक्ष्य की संप्राप्ति तभी संभव है जब सभी शिक्षक संकल्पित होकर स्कारात्मक सोच के साथ लर्निंग आउटकम को उच्च स्तर तक पहुंचाएं। ए आर पी विपिन मिश्र ने विज्ञान शिक्षण में मॉडल की उपयोगिता पर प्रकाश डाले. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रवींद्र नाथ यादव ने किया. इस अवसर पर जिला कार्य समिति सदस्य मनोज सिंह, रणविजय सिंह,उपेंद्र कुमार मिश्र, सूर्य प्रताप राय, जैनेन्द्र दुबे, रामकृष्ण शुक्ल, सुरेश, हरे कृष्ण दुबे , रणधीर सिंह, विनोद सिंह, दिवाकर मौर्य, अनिल मिश्र,नीलम राय, हितेश यादव, विद्यासागर शुक्ल, जैनेंद्र दुबे, हरिकेश सिंह, अनिल भारती, रंजीत कुमार,अनुज चौधरी, जावेद अहमद ,शिव कुमार, चंद्रकेतु प्रसाद, छोटक प्रसाद, रीता स्वरूप, आनंद यादव, रामलाल, अजीत कुमार, पप्पू कुमार, सतेंद्र चंद, सरयू शरण ,संतोष कुमार,रामलाल यादव, प्रदीप मिश्र, संतोष यादव, देवी प्रसाद, राजन मल्ल, सैयद आमिर हसन आदि लोग उपस्थित रहे।

    —दस को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार—
    रोशनी गौड़ लक्ष्मीपुर प्रथम, साहिल प्रजापति मदरिया द्वितीय, ऋतिक शर्मा मदरिया तृतीय, प्रिंस यादव दुरई, संगिनी रानीपुर, अभिषेक मौर्य मदरिया, अतुल कुमार घरावल, तपस्या प्रजापति मन्नी पुर सहड़ौली, अनन्या बाड़ी तरया, बेबी यादव बरईपार रामरूप.

  • दवाई वाला चारा खाते ही मर गई गौशाला की सैकड़ों गाय, श्रावस्ती में मचा हडकंप

    दवाई वाला चारा खाते ही मर गई गौशाला की सैकड़ों गाय, श्रावस्ती में मचा हडकंप

    दवाई वाला चारा खाते ही मर गई गौशाला की सैकड़ों गाय, श्रावस्ती में मचा हडकंप

    श्रावस्ती

    उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक गौशाला में बीती रात डॉक्टरों की लापरवाही से सैकड़ों गायों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गौशाला में कुछ गायों की तबीयत खराब थी।डॉक्टरों ने आकर देखा और दवा दी।सभी गायों के चारे में डॉक्टर की दी गई दवा को मिला दिया गया।इसके बाद एक के बाद एक गायों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया।देखते ही देखते गौशाला शमशान घाट में तब्दील हो गयी और सैकड़ों गायों की मौत हो गई।

    जिले के गिलौला विकासखंड के काशीपुर के मूसा गांव में गौशाला में कल कुछ गायों की तबीयत खराब थी।डॉक्टर ने आकर गायों के स्वास्थ्य की जांच की और चारे में दवा मिलाई गई और गायों को खिला दी गई।इसके बाद गौशाला शमशान घाट में तब्दील होने लगी।एक के बाद एक गायों की मौत का सिलसिला जो शुरू हुआ तो सैकड़ों गायों की मौत हो गई।

    गायों की मौत से पूरे जिले में हड़कंप मच गया।आनन फानन में डीएम और एसपी गौशाला पहुंचे और जांच शुरू की।डीएम ने कहा कि डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है और उच्च स्तरीय जांच भी होगी।जांच में दोषी पाए गए लोगों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ गायों को गौशाला के कर्मचारियों द्वारा गड्ढा खोदकर दफना भी दिया गया।अब सवाल यही उठ रहा है कि गौशाला में हुई सैकड़ों गायों की मौत की जिम्मेदार कौन है।

  • नगर निगम उद्यान विभाग व बिजली विभाग की संयुक्त टीम में मियां बाजार में लटक रही पेड़ की टहनियों को काटा

    नगर निगम उद्यान विभाग व बिजली विभाग की संयुक्त टीम में मियां बाजार में लटक रही पेड़ की टहनियों को काटा

    नगर निगम उद्यान विभाग व बिजली विभाग की संयुक्त टीम में मियां बाजार में लटक रही पेड़ की टहनियों को काटा

    हाई टेंशन तार पर लटक रहे पेड़ की टहनियों की वजह से हो सकता था बड़ा हादसा

    माया बाजार के पार्षद समद गुफरान की मौजूदगी में विभाग में चलाया संयुक्त अभियान

    गोरखपुर । जनपद में हाई टेंशन तार पर लटक रही टहनियों की वजह से आए दिन घटनाएं व दुर्घटनाएं होती रहती है जिसको को लेकर वार्ड नंबर 62 माया बाजार के पार्षद समद गुफरान ने बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी और अवर अभियंता को इसकी सूचना दी। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम उद्यान विभाग व बिजली विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज टाउन हॉल से हठ्ठी माता मंदिर रोड के पास बिजली के तारों पर लटक रहे टहनियों को काटने का काम किया गया। पेड़ की टहनियां कटने से रोड भी चौड़ी दिख रही है और दुर्घटना की संभावना भी कम होगी।
    मीडिया से बात करते हुए पार्षद समद गुफरान ने कहा कि टॉउन हाल से हठ्ठी माता स्थान की तरफ हजारों लोगों का यहां से गुजरना होता है पेड़ की टहनियां बढ़ गई थी जो हाई टेंशन तार को टच कर रही थी कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था पेड़ की टहनियों रोड की तरफ झुकी हुई थी जिसे रास्ता सकरा हो गया था और नगर निगम की सफाई गाड़ी को भी यहां तक आने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था आज नगर निगम उद्यान विभाग व बिजली विभाग की संयुक्त के द्वारा अभियान चलाकर लटक रही पेड़ की टहनियों को काटने का काम किया है पेड़ की टहनियों की वजह से स्ट्रीट लाइट का खम्बा टेढ़ा हो गया था और रोशनी को ढक दे रहा था बिजली विभाग और नगर निगम का यह प्रयास काफी सराहनीय है आम जनता के हित से जुड़ा यह मामला था पेड़ की टहनियां कट जाने से रास्ता भी चौड़ा दिख रहा है और आवागमन भी सुचारू से चलेगा जल्दी ही फुटपाथ बनवाकर सुंदरीकरण भी कराया जाएगा नगर निगम द्वारा आर आर आर सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है जल्दी वह भी शुरू हो जाएगा दो धार्मिक स्थल यहाँ पर हैं। श्रद्धालुओं को यहां तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।
    अभियान में बिजली विभाग के कर्मचारी गोविंद ,राजन कुमार, बाल गोविंद व दिनेश यादव भी मौजूद रहे।

  • सहजनवा क्षेत्र में टेंपो वालों का आतंक

    सहजनवा क्षेत्र में टेंपो वालों का आतंक

    ब्रेकिंग सहजनवा.
    सहजनवा क्षेत्र में टेंपो वालों का आतंक.
    सहजनवा से गोरखपुर या अन्य जगहों पर सुबह काम के लिए निकलने वाले लोगों को इन टेंपो वालों के कारण जाम के झाम से हमेशा दो चार होना पड़ता हैं।
    बता दे की महज़ चौराहे से सटे सहजनवा थाना है और चौराहे पर ट्रैफिक पिकेट भी लगाई जाती है। बावजूद इसके सुबह से ही इन टेंपो वालों का आतंक यहां देखने को मिलता है। सड़कों पर टेंपो को खड़ी कर सवारी भरने के कारण समय से अपने काम पर निकलने वाले लोगों को रोज देरी का सामना सामना करना पड़ता है।   हालांकि स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक विभाग इस जाम को मामूली जाम समझ कर यह सोचती है कि कुछ ही देर में यह जाम अपने आप हट जाएगा।लेकिन कभी-कभार इसी जाम के कारण हाइवे पर घंटो घंटो जाम की समस्या से लोगो को दो चार होना पड़ता हैं।

  • पंडित गोविंद वल्लभ पंत पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक

    पंडित गोविंद वल्लभ पंत पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक

    जन समर्पण पार्टी, गोरखपुर,
    पंडित गोविंद वल्लभ पंत पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक, हाल में तिरुपति बाला जी मंदिर के प्रसाद मे गाय और सुअर की चर्बी मिलाने के विरोध में पद यात्रा कर ज्ञापन दिया, ये ज्ञापन मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश,प्रधान मंत्री और महामहिम राष्ट्रपति तक जायेगा,
    साथ ही पार्टी ने ये भी मांग किया की चर्बी युक्त प्रसाद के प्रयोग से सभी सनातन हिंदू धर्म के श्रद्धालुओं की भावना आहत हुई है इसलिए सरकार उत्तर प्रदेश में सभी मंदिरों के प्रसादो के लिए एक कमेटी बना कर प्रसाद की जांच करें,
    पार्टी की ये प्रमुख मांग है और यदि जरूरत हुई तो पार्टी लखनऊ और दिल्ली तक भी जाएगी
    जन समर्पण पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल थे।कार्यक्रम में अभिषेक चन्द राष्ट्रीय अध्यक्ष जन समर्पण पार्टी, तारकेश्वर सिंह बघेल जिला अध्यक्ष गोरखपुर, विकी राणा जिला प्रभारी गोरखपुर, कृष्ण कुमार सिंह राष्ट्रीय प्रमुख एवम अन्य ने अपना प्रमुख योगदान दिया
    शिशिर श्रीवास्तव

    संवाददाता,गोरखपुर

  • बेसिक शिक्षा विभाग और ग्राम सभा की लापरवाही

    बेसिक शिक्षा विभाग और ग्राम सभा की लापरवाही

    ब्रेकिंग देवरिया
    बेसिक शिक्षा विभाग और ग्राम सभा की लापरवाही से बच्चे और अध्यापक जान जोखिम में डालकर आ रहे है विद्यालय
    पूरे विद्यालय परिसर में लगा पानी
    शिक्षिका और बच्चो को विद्यालय आने जाने में हो रही है दिक्कत
    सरकार की मंशा पर पानी फेर रहा है विभाग
    पानी लगने से विद्यालय में नामांकन की संख्या घटी
    मामला महुआडीह के प्राथमिक विद्यालय का

  • अमेठी टीचर के पूरे परिवार की निर्मम हत्याकांड में पुलिस की ढिलाई

    अमेठी टीचर के पूरे परिवार की निर्मम हत्याकांड में पुलिस की ढिलाई

    अमेठी

    टीचर के पूरे परिवार की निर्मम हत्याकांड में पुलिस की ढिलाई और महिला अपराधों के प्रति उसके लचर रवैए की पोल खुल गई है।

    मिशन शक्ति के नौ दिन के अभियान को रायबरेली और अमेठी पुलिस ने पलीता लगा दिया है।

    पूनम की एफआईआर पर अगर पुलिस ने वक्त रहते चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया होता तो आज चार बेगुनाह मरने से बच जाते।

    लेकिन अधिकारियों ने खुद को फंसा देख अब मामले को ट्विस्ट करना शुरू कर दिया है। दलित समाज से आने वाले टीचर सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम भारती और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के जरिए ये फैलाना शुरू किया है की पूनम और चंदन का प्रेम प्रसंग था।

    लेकिन पुलिस ये नहीं बता पा रही जब पूनम ने रायबरेली में चंदन के खिलाफ खुली और गंभीर आरोपों वाली एफआईआर करवाई थी तो एक्शन क्यूं नही लिया गया और अगर प्रेम प्रसंग का एंगल पुलिस तलाश रही है तो पूनम एफआईआर क्यों करवाती।

    इस पूरे प्रकरण में सीनियर पुलिस अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है जिनके शिथिल पर्यवेक्षण और लचर कार्यशैली से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया। फिलहाल किसी भी सीनियर पुलिस अधिकारी को न तो सस्पेंड किया गया और न करवाई

  • शह और मात पर मुख्यमंत्री ने लिटिल चैम्प से खूब की बात 

    शह और मात पर मुख्यमंत्री ने लिटिल चैम्प से खूब की बात

    सबसे कम उम्र के फीडे रेटेड खिलाड़ी कुशाग्र के साथ शतरंज खेल सीएम योगी ने बढ़ाया उत्साह

    कशाग्र अग्रवाल को सीएम ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद, बोले-प्रतिभा को और निखारने में हर स्तर पर मदद करेगी सरकार

    गोरखपुर, 4 अक्टूबर। खेल और खिलाड़ियों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लगाव जग जाहिर है। और, जब बात खेल की नन्ही प्रतिभाओं की हो तो फिर कहना ही क्या। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री में देश के सबसे कम उम्र के फीडे (विश्व शतरंज महासंघ) रेटेड खिलाड़ी, गोरखपुर निवासी कुशाग्र अग्रवाल के साथ शतरंज खेल कर उत्साहवर्धन किया। सीएम योगी ने इस लिटिल चैम्प से शतरंज के खेल में मोहरों की चाल और शह-मात पर खूब बात की।

    कुशाग्र अग्रवाल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। कुशाग्र अभी सिर्फ 5 साल 11 माह के हैं और यूकेजी में पढ़ते हैं। पर, उनकी उपलब्धि उम्र से काफी बड़ी है। 1428 रैपिड फीडे रेटिंग हासिल कर वह इस समय भारत में सबसे कम उम्र के फीडे-रेटेड खिलाड़ी हैं। उन्होंने 4 साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया और अपनी प्रतिभा के दम पर एक साल में ही फीडे रेटिंग हासिल कर ली। शतरंज का शुरुआती प्रशिक्षण उन्हें अपनी बहन अविका से मिला जो खुद भी शतरंज की बेहतरीन खिलाड़ी हैं। कुशाग्र अब तक पटना, बेंगलुरु, पुणे में आयोजित लगभग अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटेड प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पुरस्कार जीत चुके हैं।

    गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न केवल कुशाग्र को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया बल्कि उनके साथ शतरंज खेलकर खूब उत्साह भी बढ़ाया। उन्होंने कुशाग्र से शतरंज की चालों से जुड़ी बारीकियों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि कुशाग्र अग्रवाल की प्रतिभा को और निखारने के लिए यूपी सरकार हर तरह की मदद करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि शतरंज का नन्हा अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी आने वाले समय में गोरखपुर और प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन करेगा।