Category: उत्तर प्रदेश

  • गुरु पर विश्वास करने वाले मनुष्य का जीवन सुखमय होता है

    गुरु पर विश्वास करने वाले मनुष्य का जीवन सुखमय होता है

    गुरु पर विश्वास करने वाले मनुष्य का जीवन सुखमय होता है
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) मातेश्वरी परिवार द्वारा आयोजित आदि शक्ति अखंड महायज्ञ व ध्यान योग शिविर मे चौथे दिन उमड़े श्रद्धालुओ को उपदेश देते हुए परिवार के संस्थापक सदगुरु महराज ने कहा कि सदगुरु की शक्ती पर कभी भी संदेह नहीं करना चाहिए सद्गुरु के बचन पर हमेशा बिश्वास कर उनके आदेशों का पालन करना चाहिए। क्योंकि सदगुरु के आदेशों को मानने वाला मनुष्य हमेशा बंदनीय हो जाता है।
    सदगुरु महराज ने कृष्ण के शिष्य अर्जुन, राम के शिष्य हनुमान जी, रामकृष्णपरमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि अर्जुन हमेशा शंका बस कृष्ण से सवाल किया करते थे जबकि हनुमान जी, और स्वामी विवेकानंद जी आंख मूंद कर गुरु के आदेशों का पालन किया करते थे। परिणाम स्वरूप आज विवेका नन्द एवं हनुमान जी की लोग पूजा करते हैं। इस दौरान चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने धाम पर पहुंच कर सदगुरु महराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मां आदि शक्ती की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • स्वच्छता अभियान के तहत शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की मूर्ति की हुई साफ-सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की मूर्ति की हुई साफ-सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की मूर्ति की हुई साफ-सफाई
    गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे)अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर एवं राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इस रविवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के निकट स्थापित शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा को धोकर साफ करने के साथ ही पूरे परिसर की साफ सफाई की गई।
    इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर के जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने कहा कि जो आजादी के असली नायक थे उन्हें एक साजिश के तहत गुमनाम बना दिया गया लेकिन अब युवा पीढ़ी सच्चाई जान चुकी है। हम इन असली नायकों की प्रतिमाओं को साफ सुथरा करके उनके प्रति अपने सच्चे सम्मान को प्रगट कर रहे हैं।
    राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज का युवा शहीद रामप्रसाद बिस्मिल के पद चिन्हों पर चलकर ही समाज में बदला जा सकता है।
    इस स्वच्छता अभियान में पिछले एक माह से लगातार चलाए जा रहे महापुरुषों की मूर्तियों के सफाई अभियान के क्रम में इस रविवार की पूरे परिसर की साफ सफाई करते हुए मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस स्वच्छता अभियान में ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, संयुक्त मंत्री सतीश सिंह, मीडिया प्रभारी विनय यादव, शिवेंद्र प्रताप सिंह,चन्दन पासवान,आनन्द चौहान,सुजीत कुमार अरविंद सिंह,नागेंद्र सिंह, दिग्विजय यादव शिवम त्रिपाठी, फैजान अहमद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

     

  • गोविंदपुर टिकरिया गांव में पकड़ा गया 8 फीट का मगरमच्छ

    गोविंदपुर टिकरिया गांव में पकड़ा गया 8 फीट का मगरमच्छ

    गोविंदपुर टिकरिया गांव में पकड़ा गया 8 फीट का मगरमच्छ. ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
    ग्राम प्रधान गोविंदपुर टिकरिया सुजीत सिंह भरे तालाब से पानी निकलवाने में दिया अहम योगदान
    चौकी प्रभारी मजनू अमित सिंह सहित के जवान भीड़ को नियंत्रित करने में दिया अपना आम योगदान
    गोरखपुर। चिलवाताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत गोविंदपुर टिकरिया गांव के तालाब में 27 सितंबर से मगरमच्छ ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा किया हुआ था आज वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। चिलुवाताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत गोविंदपुर टिकरिया गांव के तालाब में 27 सितंबर को राप्ती नदी से लगभग 8 फीट का मगरमच्छ चला आया था जिसे छोटे-छोटे बच्चों ने देखा था लेकिन बच्चों के परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा था जब परिजनों ने मगरमच्छ को देखा तब ग्राम प्रधान सुजीत सिंह तालाब के चारों तरफ गांव के नागरिकों को मगरमच्छ के निगरानी के लिए लगा दिया और वन विभाग के अधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों के निगरानी में कर्मचारी प्रतिदिन मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तालाब में अत्यधिक पानी होने के कारण मगरमच्छ

    पकड़ा नहीं जा सका था लेकिन ग्राम प्रधान सुजीत सिंह ने एक हफ्ते से लगातार तालाब का पानी पंपिंग सेट से निकलवाने का कार्य करते रहें जब पानी कम हो गया आज पुनः वन विभाग के प्रशिक्षु कर्मचारी कैंपियरगंज से पहुंचकर तालाब में उतरकर मगरमच्छ को पकड़ने का काम किया गांव के अगल-बगल के ग्रामीण मगरमच्छ को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा कर दिए थे जिनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी इंचार्ज मजनू अमित चौधरी सहित चौकी की पूरी फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे अंतोगत्वा 3:15 पर तालाब से मगरमच्छ पकड़ लिया गया ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

  • अभाविप के 70 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का लोगो हुआ लाँच

    अभाविप के 70 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का लोगो हुआ लाँच

    अभाविप के 70 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का लोगो हुआ लाँच.
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नवम्बर माह में गोरखपुर में आयोजित होने वाले 70 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का लोगो का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान, अ.भा. छात्रा कार्य प्रमुख प्रो. मनु शर्मा कटारिया, केंद्रीय कार्यालय मंत्री दिगंबर पवार एवं केंद्रीय सह कार्यालय मंत्री सौरभ पाण्डेय द्वारा किया गया।
    उल्लेखनीय है कि अभाविप का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22 नवम्बर से 24 नवम्बर तक गोरखपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस अधिवेशन में भारत के साथ-साथ अन्य देशों के प्रतिनिधि अधिवेशन का हिस्सा बनने के लिए गोरखपुर में आयेंगे।

    अभाविप के 70 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का लोगो हुआ लाँच
    अभाविप के 70 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का लोगो हुआ

    अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही ने कहा कि नाथ सम्प्रदाय के पावन भूमि गोरखपुर में आयोजित हो रहे विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन धार्मिक तथा शैक्षिक दोनों रूपों में अत्यंत ही महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रांतों तथा विदेशों से आने वाले प्रतिनिधि अपने प्रांतों के पारम्परिक परिधानों में अनेकता में एकता की भव्यता एवं सुंदरता का परिचय देते हुए एक सम्पूर्ण लघु भारत का विराट रूप प्रस्तुत करेंगे।

     

     

     

     

  • गांधी हाट का आयोजन,जरूरमन्दों को मुहैया कराए गए निःशुल्क वस्त्र

    गांधी हाट का आयोजन,जरूरमन्दों को मुहैया कराए गए निःशुल्क वस्त्र

    गांधी हाट का आयोजन,जरूरमन्दों को मुहैया कराए गए निःशुल्क वस्त्र
    पीपीगंज।बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एम.वी.  इंटर कॉलेज हरपुर मे गांधी हॉट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मंजु मिश्रा एवं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

    इसमे ग्रामीण क्षेत्र के महिला-पुरुष व बच्चों के लिए निःशुल्क वस्त्रों एवं बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक सूरज प्रकाश मिश्रा, डॉ राकेश प्रताप सिंह, गांधी हॉट के संयोजक डॉ संजीत सिंह, डॉ देव नारायण पांडेय, डॉ भानु प्रताप गुप्ता, श्री अनुराग राय, श्री अतुल शुक्ला, श्री नितिन कुमार लाल, डॉ सुनील प्रसाद, डॉ प्रमोद कुमार,डॉ करुणेंद्र सिंह, डॉ श्रीराम यादव, दीपमाला यादव, प्रेमलता यादव,शैलजा पांडे, कुमारी रेखा , शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे ।

  • परिषदीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

    परिषदीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

    परिषदीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
    गोरखपुर ।स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। हमें पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद पर भी ध्यान देना चाहिए। उपरोक्त बातें खंड शिक्षा अधिकारी जंगल कौड़िया लवकुश कुमार ने ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 -25 जंगल कौड़िया के उद्घाटन समारोह में कही। ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन महंत अवैद्यनाथ राजकीय स्टेडियम जंगल कौड़िया में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लाक प्रमुख जंगल कौड़िया बृजेश यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए न कि हार जीत की भावना से ।  

    परिषदीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
    परिषदीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

    उपस्थित अतिथियों का स्वागत ब्लाक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और ब्लॉक मंत्री जनार्दन श्रीवास्तव ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ नगर व्यायाम शिक्षक अकरम परवेज, जिला व्यायाम शिक्षक श्रवण यादव, संजय पांडेय समस्त सात संकुल की प्रतिभागी टीम, उनके मार्गदर्शक शिक्षकगण, शिक्षा मित्र और अनुदेशक की उपस्थिति में मां सरस्वती की आराधना एवम् झंडा आरोहण से किया गया।आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सभी को शुभेच्छा और प्रोत्साहन प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सभी टीमों को प्रेरक तथा उत्साहवर्धक सम्बोधन दिया गया।बच्चो द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन संगीता तथा रिक ऋचा द्वारा किया गया।
    ब्लॉक स्तरीय इस प्रतियोगिताओं में खो खो कबड्डी रेस गोला फेंक लंबी कूद समूह गायन समूह नृत्य श्रुतलेख सुलेख आदि का आयोजन अलग अलग प्राथमिक तथा जूनियर संवर्ग में किया गया।
    सभी प्रतिभागी टीमों ने एक दूसरे को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देते हुए अपनी जीत दर्ज किया। प्राथमिक संवर्ग रेस व लंबी कूद में डोहरिया, सिंहोरवा कबड्डी में जंगल कौड़िया, डोहरिया अव्वल रहे।जूनियर संवर्ग रेस में जंगल कौड़िया, गोला क्षेपण में जंगल कौड़िया व डोहरिया, लंबी कूद में डोहरिया, भीटी तथा खो खो व कबड्डी में डोहरिया संकुल अव्वल रहे।
    लोक नृत्य में जंगल कौड़िया तथा लोकगीत में डोहरिया अव्वल रहे।
    पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह द्वारा किया गया साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिभाओं की नींव गांवो में ही बैठाई जाती है।
    झंडा अवतरण तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

  • बस स्टैण्ड पर कोल्ड्रिंक काफ़ी शॉप का शुभारम्भ.

    बस स्टैण्ड पर कोल्ड्रिंक काफ़ी शॉप का शुभारम्भ.

    बस स्टैण्ड पर कोल्ड्रिंक काफ़ी शॉप का शुभारम्भ.
    बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे.
    नगर पंचायत बड़हलगंज की सीमान्तर्गत बस स्टैंड पर कोल्ड्रिंक और काफ़ी शाप का चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने फीता काट कर शुभारम्भ किया।
    गुरुवार को कोल्ड्रिंक/काफ़ी शाप का उदघाटन करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने दुकानदार सोनू सोनकर को निर्देशित किया कि दुकान पर वस्तुओं की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने दुकान के सामने कूड़ेदान की भी व्यवस्था किया जाय और ग्राहकों को उनका सदुपयोग करने को प्रेरित करें।
    इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, गणेश जायसवाल, उमेश यादव, विकास गौड़, रविन्द्र कुमार, नियाज़ अहमद, विपुल निषाद आदि मौजूद थे
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

     

  • हर हाल मे हो छात्र संघ चुनाव की बहाली

    हर हाल मे हो छात्र संघ चुनाव की बहाली

    हर हाल मे हो छात्र संघ चुनाव की बहाली :गौरव वर्मा
    गोरखपुर ।छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर धरनारत छात्र नेताओं से मिलकर छात्र नेता गौरव वर्मा ने अपना समर्थन दिया। गोरखपुर विश्वविद्यालय में के प्रशासनिक भवन में विगत 6 दिनों से धरनारत वह तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं की स्वास्थ्य में अस्थिरता आई जिसमें दो छात्र नेता गोरखपुर सदर अस्पताल में भर्ती हुए सूचना मिलने पर समाजवादी छात्र सभा महानगर के पूर्व महासचिव और छात्र नेता गौरव वर्मा तत्काल प्रभाव से सदर अस्पताल पहुंचकर अस्वस्थ छात्र नेता सतीश प्रजापति व जतिन मिश्रा का हाल-चाल लिया उसके पश्चात उनके साथ गोरखपुर विश्वविद्यालय विद्यालय के प्रशासनिक भवन गए वह धरना स्थल पहुंचकर धरनारत व भूख हड़ताल पर बैठे सभी छात्रनेताओं को आश्वस्त किया कि पूर्व प्रमुख महासचिव महानगर सछास गौरव वर्मा व समाजवादी पार्टी छात्र नेताओं के इस आंदोलन में उनके साथ दृढ़ता पूर्वक खड़ी है और जब उनको जरूरत होगी समाजवादी पार्टी उनके मदद के लिए सदैव तैयार रहेगी इस दौरान महेंद्र यादव अभिषेक यादव अभिषेक यादव भोलू ऋषि यादव आदि अंश गांधी विख्यात भट्ट और दर्जनों की संख्या में छात्रनेता उपस्थित रहे।

  • क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज बीआरसी पर राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तथा गणित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने व बच्चों में विवेक पूर्ण तार्किकता परीक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लगभग 142 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़हलगंज मनोजीत राव ने कहा कि शिक्षक छात्र छात्राओं में प्रयोग के अनेक प्रकार के अवसर उपलब्ध कराने और विज्ञान की प्रकृति सम्यक को समझ बनाने तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना के विकास के लिए क्विज प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है जिससे बच्चों में उच्च संस्कार के साथ वैज्ञानिक चेतना का विकास ज़रूर करें। शिक्षक बच्चों में तर्क शक्ति विकसित करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें। क्योंकि बेहतर जीवन जीने के लिए विज्ञान अति आवश्यक है। क्विज प्रतियोगिता में सम्मिलित कुल 142 बच्चों में से उत्कृष्ट 10 बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव द्वारा मोमेंटो एवम प्रशस्ति पत्र सामान्य ज्ञान पुस्तक, ज्योमेट्री बाक्स देकर विज्ञान एवं गणित के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाओं के साथ उत्साहवर्धन किया गया।
    इस अवसर सोनू प्रसाद अजीत कुमार सुशील प्रसाद मदन मोहन शर्मा शैलेन्द्र सिंह ने आयोजन में सहयोग किया
    एआरपी सदाशिव मिश्रा
    एआरपी राकेश यादव एआरपी शशिकला त्रिपाठी
    ने कार्यक्रम का संचालन किया
    उक्त कार्यक्रम में राहुल श्रीवास्तव विवेकानंद विपुल राय मंगल सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।.
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • नौशाढ़ में बाढ़ राहत सामग्री विधायक व तहसीलदार सदर ने किया राशन वितरण

    नौशाढ़ में बाढ़ राहत सामग्री विधायक व तहसीलदार सदर ने किया राशन वितरण

    नौशाढ़ में बाढ़ राहत सामग्री विधायक व तहसीलदार सदर ने किया राशन वितरण
    गोरखपुर। बाढ़ राहत गांव में विधायक ग्रामीण व सदर तहसीलदार बाढ़ प्रभावित ग्राम वासियों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त ना होने पाए ग्राम वासियों को राहत सामग्री समय-समय पर मिलता रहे जिससे ग्राम वासियों को खाने की वस्तु प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सदैव मिलता रहे आज शनिवार को विधायक ग्रामीण विपिन कुमार सिंह व सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह नौशाढ़ में पहुंचकर राहत सामग्री वितरण किए। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने निर्देशित किया है कि सदर तहसील क्षेत्र में पुनः बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री के साथ-साथ ग्राम वासियों को आने-जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में नाव उपलब्ध कराए जाए जिससे ग्राम वासियों को आने-जाने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के निर्देश पर सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह विधायक ग्रामीण विपिन कुमार सिंह के साथ नौशाढ़ में कैंप लगाकर ग्राम वासियों को खाने की वस्तुएं दाल आटा चावल नमक माचिस तेल आलू प्याज लाई लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों में खाने की वस्तुओं की दिक्कत न होने पाए बाढ़ आने पर सुरझित स्थान पर लाइफ जैकेट पहन कर जा सके तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने अपने समस्त लेखपाल और कानूनगो से कहा है कि बराबर गांव में कैंप करें अगर बाढ़ की स्थिति विकराल होने की संभावना होती है तो तत्काल सूचित करें जिससे ग्राम वासियों को राहत शिविर में पहुंचाया जा सके कोटेदारों और पार्षद को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राशन की उपलब्धता निरंतर बनी रहे।