Category: उत्तर प्रदेश

  • फलाहार कार्यक्रम से बढ़ता है आपसी भाईचारा विनयश शंकर तिवारी

    फलाहार कार्यक्रम से बढ़ता है आपसी भाईचारा विनयश शंकर तिवारी

    फलाहार कार्यक्रम से बढ़ता है आपसी भाईचारा विनयश शंकर तिवारी.
    बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर उपनगर बड़हलगंज के नेशनल इण्टर कालेज के प्रांगण में पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी द्वारा आयोजित फलाहार वितरण कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि नवरात्र आदि शक्ति मा जगत जननी की आराधना का समय होता है । हिन्दू जनमानस के लिए यह पावन पर्व बहुत महत्वपूर्ण होता है । ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा बढता है तथा समाज को एक सूत्र में बांधने का माध्यम बनता है । सभी के एक साथ फलाहार करने से एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास का भाव जगता है । श्री तिवारी ने कहा कि सामाजिक भेदभाव मिटाने की मंशा के अनुरूप गांव-गांव ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन बहुत जरूरी है ।

    इस अवसर पर पं. तारकेश्वर पाण्डेय, पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह, परमानंद दूबे, भुवनेश्वर चतुर्वेदी, अजय दूबे, अजय सर्राफ, कमलेश सिंह, लल्लन तिवारी, नरेन्द्र शाही मुन्ना, गजाधर दूबे, रामजनम यादव, मंगल निषाद, गिरजेश तिवारी, संजय तिवारी, प्रवीण तिवारी, आशुतोष तिवारी, सौरव दूबे, आमीर यादव , रामनिवास , गुलशन यादव, श्रवण जायसवाल, वीरु सोनकर , आदि उपस्थित थे ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • भारतीय मानस स्वभाव से लोकधर्मी और उत्सवधर्मी है

    भारतीय मानस स्वभाव से लोकधर्मी और उत्सवधर्मी है

    भारतीय मानस स्वभाव से लोकधर्मी और उत्सवधर्मी है— प.विनय शंकर तिवारीबडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज में सरयू कल्चरल क्लब के तत्वावधान में ‘लोक संस्कृति संरक्षण और संवर्धन सप्ताह’ के अंतर्गत आज शारदीय महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं विनय शंकर तिवारी ने अपने उद्बोधन में लोक संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि भारतीय जनमानस स्वभाव से ही लोकधर्मी और उत्सवधर्मी रहा है। लोक संस्कृति के संरक्षण को वक्त की जरूरत बताते हुए उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय संस्कृति में वह ताकत है, जो समय के हिसाब से अपना विस्तार भी करती चली गई। एक उदाहरण देते उन्होंने बताया कि जो छठ बिहार तक सीमित थी, वह अब बम्बई से बड़हलगंज तक मनाई जा रही है। दुर्गा पूजा, डांडिया अपनी स्थानीयता को छोड़कर अखिल भारतीय विस्तार पा रहीं हैं।
    इस कार्यक्रम में ‘सरयू कल्चरल क्लब’ के ‘लोगो’ और वाद्ययंत्रों का उदघाटन पं विनय शंकर तिवारी ने किया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में लोक संस्कृति की अविरलता और निरंतरता की तुलना सरयू की अविरलता और निरंतरता से करते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
    आचार्य डॉ.त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने लोक संस्कृति की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि लोक संस्कृति ही मानव सभ्यता की जीवंतता और जीवटता का परिचायक है।
    इस कार्यक्रम का संचालन क्लब के प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के डॉ मुकेश चौबे, प्रो परितोष त्रिपाठी, डॉ दिवाकर त्रिपाठी, डॉ रुचिका, डॉ वैशाली, डॉ पूजा, डॉ खुश्बू, डॉ जय गोपाल, डॉ चिन्मय, डॉ प्रभात व कर्मचारी गणों के अन्य आचार्यगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • सिपाही को मिले न्याय, डॉक्टर पर भी दर्ज हो मुकदमा

    सिपाही को मिले न्याय, डॉक्टर पर भी दर्ज हो मुकदमा

    सिपाही को मिले न्याय, डॉक्टर पर भी दर्ज हो मुकदमा– रूपेश मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीट कर परिषद ने लगाई न्याय की गुहार– मदन मुरारी शुक्ल
    गोरखपुर 7 अक्टूबर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और डीजीपी उत्तर प्रदेश को ट्वीट कर सिपाही पंकज कुमार को न्याय दिलाने की मांग किया है।
    यहां बताते चलें कि दिनांक 04 अक्टूबर को खलीलाबाद निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर कार्यरत पंकज कुमार अपने पत्नी का इलाज कराने डॉ अनुज सरकारी के गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल गोरखपुर में आए थे, पंकज कुमार अपनी पत्नी के अल्ट्रासाउंड की फीस को लेकर अस्पताल के स्टाफ से जानकारी ले रहे थे इसी बीच स्टाफ से उनकी कहा सुनी हो गई शोर सुनकर अस्पताल के मालिक और वहां के डॉक्टर अनुज सरकारी अपने बाउंसरों के साथ आए और सिपाही पंकज कुमार को बहुत ही बुरी तरह से मारे पीटे सिपाही की पत्नी डॉक्टर का पैर पड़कर गिड़गिड़ाती रही और डॉक्टर के गुंडे सिपाही को मारते रहे इसके बाद सिपाही का मेडिकल हुआ जिसमें उसके शरीर पर 18 चोट के निशान पाए गए, मारपीट दौरान डॉक्टर को भी चोट आई और उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए सिपाही पर मुकदमा लिखवा कर उसे जेल भेजवा दिया, लेकिन पीड़ित सिपाही को अभी भी न्याय नहीं मिला है। इस संबंध में आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर ने मा० मुख्यमंत्री और डीजीपी उत्तर प्रदेश से ट्वीट कर सिपाही को न्याय दिलाने की मांग किया है और कल दिनांक 8 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सिपाही पंकज कुमार को न्याय दिलाने हेतु एडीजी गोरखपुर से मुलाकात करेगा। परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की डॉक्टर ईश्वर का दूसरा रूप होता है लेकिन डॉ अनुज सरकारी ने अपने पेशे को धन उगाही का साधन बना लिया है तथा आए दिन लोगों को परेशान करता है इसलिए इसके संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए और शहर के आम जनमानस को न्याय मिलना चाहिए।

  • लोक संस्कृति से सम्बद्ध पोस्टर,रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    लोक संस्कृति से सम्बद्ध पोस्टर,रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    लोक संस्कृति से सम्बद्ध पोस्टर,रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.
    बडहलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में गठित “सरयू कल्चरल क्लब” के तत्वावधान में ‘लोक संस्कृति: संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह’ के अंतर्गत आज दिनांक 8 अक्टूबर को पोस्टर, रंगोली आदि का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    इन पोस्टरों में लोक संस्कृति की झांकी देखने को मिली।
    प्रथम पुरस्कार स्वच्छ भारत का पोस्टर बनाने वाली छात्रा कुमारी उमा वर्मा को, द्वितीय विशाल गुप्ता एवं तृतीय स्थान सुमन को मिला साथ ही दो अन्य छात्राओं ऋचा और ललिता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। उक्त प्रतियोगिता मे महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक और विद्वत निर्णायक मण्डल की उपस्थिति रही | छात्र -छात्राओं का सम्बोधित करते हुए डॉ त्रिपुरेश त्रिपाठी ने अनेक उदाहरणो से बच्चों का उत्साह वर्धन किया |
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • वैज्ञानिक विधि से खेती कर बढ़ाएं उत्पादन: राम आशीष

    वैज्ञानिक विधि से खेती कर बढ़ाएं उत्पादन: राम आशीष

    वैज्ञानिक विधि से खेती कर बढ़ाएं उत्पादन: राम आशीष
    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) देश व प्रदेश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान भाई सरकारी योजनाओं को जैसे उन्नतिशील बीज आधुनिक कृषि यन्त्र तथा वैज्ञानिक तकनीकी विधि और संतुलित उर्वरक का प्रयोग कर कम लागत में अधिक उत्पादन कर अपनी आए बढ़ाए।
    उक्त बातें की जानकारी देते हुए बड़हलगंज खंड विकास परिसर में आयोजित विकास खंड स्तरीय कृषि गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय ने कही।
    अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद ने कहा कि किसान सरकार की योजनाओ व वैज्ञानिक तकनीकि कृषि यंत्र उन्नतिशील बीज,संतुलित उर्वरक का प्रयोग कर देशहित में उत्पादन बढायें।
    गोष्ठी में वीरभद्र तिवारी,डा चिंतामणि तिवारी व पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव ने मृदा परीक्षण बीज का चुनाव,बीज साधन,संतुलित उर्वरक का प्रयोग,कृषि यंत्रों की उपयोगिता,फसल अवशेष प्रबन्धन,फसल बीमा,प्राकृतिक खेती,जैविक खेती,सरकार की योजनाओ आदि की विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा 18 किसान भाइयों को सरसों के हाई ब्रीड बीज के मिनी कीट का वितरण किया गया। संचालन क्रान्ति कुमार पाण्डेय व सविअ प्रवीण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
    इस अवसर पर प्रभारी बीज भंडार हीरालाल चौहान,मान सिंह, दिवाकर,मनीष,वीरेंद्र,रवि प्रताप,शतीष शाही, धनंजय, राधेश्याम,राजेश्वर,बेचन,मंजू,विमला,मालती, दुर्गावती आदि मौजूद थे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • रामगोविन्द अध्यक्ष व धर्मराज बने महामंत्री

    रामगोविन्द अध्यक्ष व धर्मराज बने महामंत्री

    रामगोविन्द अध्यक्ष व धर्मराज बने महामंत्री
    दवा विक्रेता समिति का चुनाव हुआ संपन्न
    बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मतपत्र द्वारा दवा विक्रेता समिति बड़हलगंज का चुनाव शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुआ। जिसमें रामगोविन्द मंटू यादव को अध्यक्ष व महामंत्री धर्मराज सोनकर चुने गए।
    पिछले दो माह से दवा विक्रेता समिति में पदाधिकारियों के चयन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। जिसको लेकर
    दो फाड़ हो गया। तब जाकर विक्रेता समिति ने निर्णय लिया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मतदान कर पदाधिकारियों का चयन होगा।
    मंगलवार को सुबह 10 बजे से 02 बजे तक चुनाव अधिकारी अरविन्द दुबे, संजय पांडेय, संजय शाही, मो. अशरफ व सुजीत कुमार की देखरेख में मतदान हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद व महामंत्री पद के लिए दो दो प्रत्याशी आमने-सामने रहे। कुल 140 मतों का प्रयोग हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के दावेदार राम गोविंद ‘मंटू’ को 76 मत व संतोष जायसवाल को 62 मत मिला तथा दो मत
    अमान्य हुआ। महामंत्री पद के लिए धर्मराज सोनकर व सोनू गुप्ता आमने-सामने थे। जिसमें धर्मराज सोनकर को 72 मत तथा सोनू गुप्ता को 65 मत हासिल हुए। 3 मत अमान्य घोषित हुए। इस तरह रामगोविन्द अध्यक्ष व धर्मराज सोनकर महामंत्री घोषित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी हितों की आवाज को मजबूती से उठायेंगे। किसी भी दवा व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा। हर संघर्ष में साथ रहकर काम करेंगे। दवा विक्रेता समिति के निर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, डॉ. मनोज यादव, पूर्व विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल, डॉ. संजय कुमार, डॉ एएन चौबे, डॉ. मुनीश यादव, डॉ. उग्रसेन सिंह, अंकित कुमार, डॉ. पीडी राव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, सतीश गुप्ता, गोपाल पाल, दिनेश चौरसिया, धीरज पटेल, धर्मेंद्र यादव, मिंकू सिंह पटेल, उमेश यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • पत्नी-पति का एक दुसरे के प्रति सम्मान होना जरुरी -सदगुरु

    पत्नी-पति का एक दुसरे के प्रति सम्मान होना जरुरी -सदगुरु

    पत्नी-पति का एक दुसरे के प्रति सम्मान होना जरुरी -सदगुरु. बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) मातेश्वरी परिवार द्वारा विश्व कल्याण के लिए आयोजित आदि शक्ति अखंड महायज्ञ के छठवें दिन ध्यान योग प्रवचन शिविर में सदगुरु महराज ने उपदेश देते हुए कहा कि देवता के बिना देवी और देवी के बिना देवता अधूरे हैं। ठीक उसी प्रकार मानव योनि में पति के बिना पत्नी व पत्नी के बिना पति अधूरा होता है।
    पुरुष व स्त्री एक दूसरे के पूरक होते है दोनो का एक दूसरे के प्रति सम्मान व कर्तव्य होता है और उन कर्तब्यो का निर्वहन दोनो की जिम्मेदारी होती है।

    जब ब्रह्मा जी श्रृष्टि की रचना कर रहे थे तब नारद जैसे कई लोगो की रचना कियें। सभी वैराग्य धारण कर लिए परिणाम स्वरूप श्रृष्टि का विकास नहीं हो रहा था तब ब्रह्म जी को चिंता सताने लगती है और मां आदि शक्ती को याद करने लगे। वहा पर मां आदि शक्ति आकर बताती है कि जब तक धरती पर पुरुष और स्त्री का की रचना एक साथ नहीं होगी तब तक श्रृष्टि का विकास संभव नहीं है। इस प्रकार मां आदि शक्ति की कृपा स्वरूप ब्रम्हा जी ने प्रजापति दक्ष एवं एक सुंदर स्त्री की रचना कर उनका विवाह संपन्न करवाते है जिससे इस धरती पर समस्त जीवों का निर्माण होता है।
    सदगुरु जी बताते है कि जीवन में शादी माता-पिता के आदेश से ही होना चाहिए। शादियां हमेशा धर्म एवं मर्यादा के तहत होनी चाहिए क्योंकि जीवन मर्यादा में रहकर ही जीवन को सुखमय व्यतीत किया जा सकता है। हर निर्णय पति-पत्नी को मिलकर लेना चाहिए कभी भी अकेले निर्णय नहीं लेना चाहिए
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • सीएचसी पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

    सीएचसी पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

    सीएचसी पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
    गोला ।राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को गोला सीएचसी पर मानसिक रोग शिविर का उद्घाटन चिल्लूपार विधानसभा के विधायक राजेश त्रिपाठी ने फीता काट कर किया। इस दौरान मरीजों में मानसिक रोग संबंधी लक्षण मिलने पर परामर्श के साथ औषधि भी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है‌। इसलिए विभिन्न योजनाओं को चलाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।इस दौरान जिले से आई चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का उपचार किया। शिविर में मानसिक रोगियों की जांच कर दवाई दी गई। सीएचसी प्रभारी अमरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि आज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में मानसिक दबाव का अनुभव किया जाता है। शिविर का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना है कि मानसिक रोग भी अन्य रोगों के समान ही है। इन्हें छिपाने के बजाए सामने लाकर इलाज कराएं। प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को भी जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम द्वारा सीएचसी पर नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाती है।इस मौके पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ अमित शाही रमेन्द्र त्रिपाठी संजीव निषाद प्रदीप वर्मा भाजपा नेता राजीव पाण्डेय नवनीत राय आफरीन जिलानी एल पी मीना आलोक पाण्डेय प्रवीण दूबे के एम उपाध्याय विनय पाण्डेय लवकुश यादव डॉ विवेक अमित अशोक जायसवाल सहित आशा एएनएम व स्वास्थ्यकर्मी आदि मौजूद रहे।

  • सिपाही पंकज की पत्नी पहुंची एसएसपी कार्यालय, लगाई न्याय की गुहार

    सिपाही पंकज की पत्नी पहुंची एसएसपी कार्यालय, लगाई न्याय की गुहार

    सिपाही पंकज की पत्नी पहुंची एसएसपी कार्यालय, लगाई न्याय की गुहार
    सिपाही की पत्नी बोली साहब मुझे और मेरे पति को भी बुरी तरीके से मारा पीटा गया मेरा भी दर्ज हो मुकदमा
    गोरखपुर । कैंट थाना क्षेत्र के छात्र संघ चौराहा पर गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अनुज सरकारी के क्लीनिक पर हुए मारपीट का मामला शांत नहीं हो रहा है पीड़ित सिपाही पंकज की पत्नी आज सिविल लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंची और एसएसपी डॉ. ग्रोवर ग्रोवर से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई,सिपाही की पत्नी ने कहा कि साहब मेरे पति ने अल्ट्रासाउंड की फीस को लेकर डॉक्टर से सवाल कर दिया कि खलीलाबाद में तो ₹800 लगता है यहां पर 1100 क्यों लिया जा रहा है इसी बात से डॉक्टर नाराज हो गए पहले तो उन्होंने मेरे पति को गंदी गंदी गालियां दी और बाद में अपने कर्मचारियों को बुलाकर बुरी तरह से मारा पीटा गया। इसकी शिकायत उन्होंने कैंट थाने पर की गई तो डॉक्टर के दबाव में पुलिस ने समझौता कराकर मामले को शांत कर दिया और पति के दिल को इतनी ठेस पहुंची कि वह सदमे को भूल नहीं पाये और तनाव में आकर शुक्रवार के दिन डॉक्टर से पूछने गए थे कि उन्हें क्यों मारा पीटा गया । डॉक्टर और उनके कर्मचारियों ने फिर उन्हें बुरी तरीके से मारा पीटा गया बृहस्पतिवार को जब मैं अपने पति को बचाने गई तो मेरे साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार व छेड़खानी किया गया,मेरे परिवार को भी न्याय मिला चाहिए मेरा 4 साल का मासूम बच्चा है उसके सामने एक पिता को पीटा गया उसे भी सदमा लगा है आरोपी डॉक्टर और उसके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और उन्हें भी कड़ी से कड़ी सजा मिले।

  • मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीओ ने जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

    मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीओ ने जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

    मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीओ ने जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
    गोरखपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गौरव तिवारी चिलुवाताल थाना क्षेत्र के महेश्वरा पर होने वाले दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चिलुवाताल के किनारे स्थित महेश्वरा पुल के पास माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सी ओ
    ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, शान्ति व्यवस्था आदि के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हो, इसके लिए सभी एहतियाती उपाय किये जाए ।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, जनरेटर, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। विसर्जन स्थल पर ट्रैफिक का रूट चार्ट पहले ही बना लिया जाये। गोताखोर, नाव एवं सर्चलाइट के इंतजाम भी विसर्जन से पूर्व कर लिया जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए विसर्जन स्थल पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी । चुनिंदा स्थलों पर क्रेन की व्यवस्था भी की जा रही है। नदी घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी दिए। सीओ ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उनके बैठने के भी आवश्यक प्रबंध रखे जाए। प्रतिमा विसर्जन को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए हर संभव उपाय किये जायें।