Category: उत्तर प्रदेश

  • सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत लोगों को किया गया जागरूक

    सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत लोगों को किया गया जागरूक

    सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत लोगों को किया गया जागरूक
    राष्ट्रीय सेवा योजना एवं कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर यातायात पुलिस श्री मनोज कुमार राय तथा मुख्य वक्ता के रूप में सब इंस्पेक्टर यातायात पुलिस श्री रामवृक्ष यादव उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव युवको द्वारा वाहन चलाने में की जा रही लापरवाहियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं प्राकृतिक संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शरद कुमार मिश्रा द्वारा की गई। अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर यातायात पुलिस श्री मनोज कुमार राय द्वारा विद्यार्थियों को हेलमेट के सही उपयोग तथा चौराहे एवं तिराहे पर सतर्कतापूर्वक वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। इसके पश्चात श्री रामवृक्ष यादव सबइंस्पेक्टर यातायात पुलिस ने नींद तथा थकान की स्थिति में वाहन को न चलने का सुझाव दिया। उन्होंने छात्रों एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा हेतु यातायात पुलिस द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।दुर्घटनाओं से बचने के लिए लोगों को नियमों व ट्रैफिक लाइट के नियम को पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनने और दूसरों को भी पालन करवाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन में धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर शरद कुमार मिश्र द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की संयोजक , कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान की सहायक आचार्य डॉ नूपुर सिंह थी I इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक एवं कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • 80.40 ग्राम स्मैक, मोबाइल एवं 36,470 नगद के साथ 03अभियुक्त गिरफ्तार

    80.40 ग्राम स्मैक, मोबाइल एवं 36,470 नगद के साथ 03अभियुक्त गिरफ्तार

    80.40 ग्राम स्मैक, मोबाइल एवं 36,470 नगद के साथ 03अभियुक्त गिरफ्तार
    गोपालगंज जिला के मांझागढ़ थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर देवापुर मुर्गिया टोला खंडहर के पास से 80.40 ग्राम स्मैक, मोबाइल एवं 36,470 नगद के साथ 1. कुंदन बैठा पे० सुभाष बैठा सा० अमेठी खुर्द थाना थावे 2. मंसूर आलम पे० आजाद राय सा० देवापुर अकिल टोला थाना मांझागढ 3. धर्मेन्द्र साह पे० स्व० सुखाड़ी साह सा० माधोपुर थाना बड़हरिया जिला सिवान को गिरफ्तार किया गया।

    गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 80.40 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन, और 36,470 नगद के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह घटना देवापुर मुर्गिया टोला खंडहर के पास हुई, जहां पुलिस ने छापेमारी की।

    गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम हैं:
    1.कुंदन बैठा पिता सुभाष बैठा, निवासी अमेठी खुर्द, थाना थावे।
    2 मंसूर आलम पिता आजाद राय, निवासी देवापुर अकिल टोला, थाना मांझागढ़।
    3.धर्मेन्द्र साह पिता स्व. सुखाड़ी साह, निवासी माधोपुर, थाना बड़हरिया, जिला सिवान।
    पुलिस ने इन अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • फूड विभाग के टीम ने नवरात्रि पर्व पर चलाया विशेष अभियान

    फूड विभाग के टीम ने नवरात्रि पर्व पर चलाया विशेष अभियान

    फूड विभाग के टीम ने नवरात्रि पर्व पर चलाया विशेष अभियान
    टीम ने अब तक 33 नमूने संग्रहित का प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा
    मिलावटखीरो के खिलाफ लगातार चलाया जाएगा अभियान- डॉ. सुधीर कुमार सिंह.
    गोरखपुर । शासन के मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) डॉ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेन मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने आज जनपद के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में नवरात्रि पर्व पर विशेष अभियान चलाया गया।

    टीम ने अब तक 33 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है। मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि आज टीम ने नगर क्षेत्र ,गीडा तथा सदर तहसील में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। कई जगह से पांच नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है, 4200 रुपये मूल्य के दूषित खाद्य पदार्थ को नष्ट किया गया है , सहायक आयुक्त खाद्य आयुक्त (द्वितीय) डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है अब तक टीम ने विभिन्न स्थानों से 33 फलाहार व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु भेजा गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी और मिलावटखोरो के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम जनमानस से भी अपील है कि खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय इसकी जांच अवश्य कर ले।

  • सोनौली सीमा पर पकड़ा गया ब्राजील का नागरिक

    सोनौली सीमा पर पकड़ा गया ब्राजील का नागरिक

    सोनौली सीमा पर पकड़ा गया ब्राजील का नागरिक
    भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करता ब्राजील का नागरिक गिरफ्तार
    – एसएसबी ने सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार के पास पकड़ा
    – भारत प्रवेश के नहीं थे वैध कागजात
    सोनौली, महराजगंज : एसएसबी की 66 वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार को सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार स्थल के पगडंडी रास्ते से नेपाल से भारत करते एक ब्राजील के नागरिक को पकड़ लिया। जांच पड़ताल में उसके पास पासपोर्ट तो मिला, लेकिन भारत प्रवेश का कोई वीजा नहीं मिलने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
    पकडे गए ब्राजील के नागरिक की पहचान जोआक्विम दोस संतोषनेटो निवासी मागे स्ट्रीट रुआ रामिरो , रीओ डे जेनेरियो ब्राजील के रूप में हुई। पकड़ा गया ब्राजील का नागरिक पेशे से वेबसाईट डिजाईनर हैं। उसके पास एक लैपटाप भी बरामद हुआ है। एसएसबी से पूछताछ में उसने बताया कि वह काम की तलाश में टूरिस्ट वीजा पर जर्मनी , दुबई , थाईलैंड , टर्की व चीन भी जा चुका है। 15 अगस्त 2024 को वह टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आया था। जहां उसे काम नहीं मिला। फिर वह कुछ लोगों के संपर्क में आया। जिन्होंने उसे भारत के जैसलमेर जाने की सलाह थी। भारत प्रवेश का वीजा न होने के कारण वह सोनौली मुख्य सीमा के बजाए पगडंडी रास्ते से भारत प्रवेश कर रहा था।
    सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि पकडे गए ब्राजील के नागरिक पर भारतीय न्याय संहिता की विदेशी विषयक अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • अपर पुलिस महानिदेशक से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित सिपाही को न्याय की किया मांग

    अपर पुलिस महानिदेशक से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित सिपाही को न्याय की किया मांग

    अपर पुलिस महानिदेशक से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित सिपाही को न्याय की किया मांग
    पीड़ित सिपाही को न्याय मिलने तक जंग रहेगी जारी
    गोरखपुर
    राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल की अगुआई में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज अपर पुलिस महानिदेशक के० में एस० प्रताप कुमार से मुलाकात कर पीड़ित सिपाही को न्याय दिलाने की गुहार किया जिसपर एडीजी ने एसएसपी से वार्ता कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

    बताते चलें कि दिनांक 03 अक्टूबर संतकबीर नगर जनपद निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पंकज कुमार अपनी पत्नी अदिति का इलाज कराने गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल (निकट छात्र संघ चौराहा) गोरखपुर में आए थे, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की 1100 रुपए फीस को लेकर वह डॉक्टर अनुज सरकारी से बात करने लगे यह बात डॉक्टर को इतनी नागवार लगी जिसपर डॉक्टर स्वय और अपने बाउंसर को बुलाकर सिपाही को बहुत बुरी तरह मारने लगे इस दौरान सिपाही की पत्नी अदिति डॉक्टर का पैर पड़कर अपने पति को छोड़ने की मिन्नत करने लगी जिसपर डॉक्टर और उनके बाउंसर सिपाही के साथ उसकी पत्नी को भी मारे। मेडिकल रिपोर्ट में सिपाही के शरीर पर डेढ़ दर्जन से अधिक चोट के निशान मिले है, लेकिन अभी तक सिपाही पंकज कुमार का मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ इसी बात को लेकर आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने एडीजी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
    इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल राजेश सिंह श्याम नारायण शुक्ल पंडित विजय नारायण मिश्र राजमंगल राय राजेश मिश्रा फूल बदन दूबे वरूण वर्मा बैरागी अनूप कुमार डॉ एस के विश्वकर्मा आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

  • डॉक्टर सरकारी के खिलाफ राजनीतिक पार्टियों हुई लामबंद सिपाही को न्याय दिलाने की एसएसपी से की मांग

    डॉक्टर सरकारी के खिलाफ राजनीतिक पार्टियों हुई लामबंद सिपाही को न्याय दिलाने की एसएसपी से की मांग

    डॉक्टर सरकारी के खिलाफ राजनीतिक पार्टियों हुई लामबंद सिपाही को न्याय दिलाने की एसएसपी से की मांग
    गोरखपुर। डॉ अनुज सरकारी के खिलाफ राजनीतिक पार्टियों सड़कों पर उतरकर सिपाही पंकज के पक्ष में लामबंद हो गए हैं आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी कांग्रेस बसपा व अधिवक्ताओं का अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर सिपाही को न्याय दिलाने की मांग की।बलिया में तैनात सिपाही पंकज कुमार द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.अनुज सरकारी के बीच अल्ट्रासाउंड की फीस को लेकर हुए विवाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। डॉक्टर के सिर पर हथौड़ा से प्रहार करने वाले सिपाही को भाजपा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही अधिवक्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को भाजपा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सिपाही पंकज और डॉ.अनुज सरकारी के बीच हुए विवाद मामले में अपर पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की.
    एमएलसी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल ने सिपाही की बेरहमी से पिटाई करने वाले डॉक्टर और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एमएलसी ने कहा कि बीमार पत्नी को चिकित्सक द्वारा दिखाने गए पुलिस के सिपाही को जिस प्रकार जानलेवा हमला किया गया है, वह मानवता को शर्मसार करने वाला है। घटना मर्माहत करने वाली है। चिकित्सक जैसे संवेदनशील पेशे से जुड़े व्यक्ति द्वारा गुंडों जैसा आचरण किया जाना किसी प्रकार क्षम्य नहीं है। चिकित्सक ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर चोटिल सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया। गम्भीर अपराध पर मौन नहीं साधा जा सकता है।
    एमएलसी ने मांग की है कि पुलिस की बेरहमी से पिटाई करने वाले आरोपी डॉक्टर और उसके गुण्डों पर भारतीय दण्ड विधान की समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जाना चाहिए। जिससे भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं हो। प्रतिनिधिमंडल में राधेश्याम सिंह, श्याम जी त्रिपाठी, ओम नारायण पांडे, बेतियाहाता पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, भानु प्रताप पांडे, गिरजेश मणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री धीरेंद्र द्विवेदी, एडवोकेट रमाकांत पांडे, आलोक शुक्ला, राजेश तिवारी, डॉ. दांनपाल सिंह, राधेश्याम सेहरा आदि उपस्थित रहे।
    सिपाही पंकज के पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर और उसके स्टॉफ सिपाही को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। जिसके पास भी यह वीडियो पहुंच रहा है, वह चिकित्सक के प्रति आक्रोशित हो रहा है।
    सिपाही की पत्नी ने सोमवार को एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर के पास पहुंचकर अपना दर्द बयां किया था। बच्चों के साथ पहुंची सिपाही की पत्नी ने कहा कि पति मेरी बीमारी से परेशान थे। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिए 1100 रुपये की मांग की। पति ने कहा, संतकबीर नगर में 800 रुपये में ही अल्ट्रासाउंड हो जाता है। ऐसे में यहां 1100 रुपये क्यों? इतनी सी बात पर डॉक्टर के साथ वहां खड़े गार्ड पति को बेरहमी से पीटने लगे।
    सिपाही की पत्नी ने बताया कि मेरे पति को गंदी गंदी गालियां दी और बाद में अपने कर्मचारियों को बुलाकर बुरी तरह से मारा पीटा गया। इसकी शिकायत उन्होंने कैंट थाने पर की गई तो डॉक्टर के दबाव में पुलिस ने समझौता कराकर मामले को शांत कर दिया और पति के दिल को इतनी ठेस पहुंची कि वह सदमे को भूल नहीं पाये और तनाव में आकर शुक्रवार के दिन डॉक्टर से पूछने गए थे कि उन्हें क्यों मारा पीटा गया। डॉक्टर और उनके कर्मचारियों ने फिर उन्हें बुरी तरीके से मारा पीटा। गुरुवार को जब मैं अपने पति को बचाने गई तो मेरे साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार व छेड़खानी किया गया। मेरे परिवार को भी न्याय मिला चाहिए। मेरा 4 साल का मासूम बच्चा है। उसके सामने एक पिता को पीटा गया। उसे भी सदमा लगा है। आरोपी डॉक्टर और उसके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और उन्हें भी कड़ी से कड़ी सजा मिले।
    संतकबीर नगर में तैनात पंकज अपनी पत्नी के इलाज के लिए पिछले दिनों गैस्ट्रो के डॉ.अनुज सरकारी के पास गया था। जहां डॉक्टर से फीस को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह 11 बजे डॉ. अनुज सरकारी के ऊपर सिपाही ने जानलेवा हमला कर दिया। उसके साथ दो वर्दीधारी सिपाही भी मौजूद रहे। इसके बाद से ही चिकित्सक गुस्से में आ गए। दोपहर में डॉ. अनुज सरकारी के सिर की सर्जरी हुई। आरोपी सिपाही पंकज कुमार की बलिया जिले में तैनात है। अपनी पत्नी की बीमारी को लेकर वह ज्यादा परेशान था। बीमारी के चलते ही ज्यादा समय तक छुट्टी न मिलने के चलते वह गैरहाजिर चल रहा था, जिसकी वजह से उसे सस्पेंड कर दिया गया था। वर्तमान में वह घर पर रहकर पत्नी का इलाज करा रहा था। हमलावर सिपाही पूरी योजना बनाकर पहुंचा था। गुरुवार को हुए विवाद के कारण कर्मचारियों के पहचानने का खतरा था। ऐसे में हमलावर ने चेहरे की पहचान को बचाने के लिए सिर पर हेलमेट लगाए रखा। हमलावर के हेलमेट पहने होने और सिपाहियों के साथ होने की वजह से कर्मचारियों ने उसे एंट्री करने से नहीं रोका। वह एक झोला लेकर आया था जिसमें डॉक्टर के पर्चे के अलावा एक हथौड़ी भी रखी थी। सिपाही पंकज को पता था कि गुरुवार को हुए विवाद के बाद उसे डॉक्टर के चेम्बर तक जाने को नहीं मिलेगा, लिहाजा उसने 112 नम्बर पर फोन कर बताया कि डॉ. अनुज यहां वह आया है। उसे डॉक्टर और उनके लोगों ने पीटा है। इस सूचना पर पीआरवी के पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हीं के साथ वह डॉक्टर के चेम्बर में घुस गया। पीआरवी के सिपाही डॉक्टर से मारपीट की वजह पूछने गए थे, पर अंदर घुसते ही आरोपी सिपाही पंकज ने अपने झोले से हथौड़ी निकाल कर उनके सिर पर दो बार प्रहार कर दिया। हमले में डाक्टर को कनपटी पर चोट आई।

  • गौ कथा सुनकर श्रद्धालु हुए प्रफुल्लित

    गौ कथा सुनकर श्रद्धालु हुए प्रफुल्लित

    गौ कथा सुनकर श्रद्धालु हुए प्रफुल्लित,
    पीपीगंज/गोरखपुर
    जय गौ माता सरहरी के पावन धरा में गोरखपुर से पधारे कथा व्यास श्री डॉ विनय कुमार पाण्डेय महाराज जी के द्वारा गौ माता कि सत्ता, महत्ता आवश्यकता एवं उनके पंचगव्यों के महत्व को समझने, स्वीकारने, आत्मसात करने तथा जीवन में उपयोग में लाने हेतु एवं गौ रक्षा हेतु संकल्प आदि को लेकर गौ कथा आज संपन्न हुआ , गौ कथावाचक पूज्य महाराज श्री विनय कुमार पांडेय महाराज के मुखारविंद से नगरवासियों गौ प्रेमियों व गौ सेवकों ने गौ कथा का श्रवण किया ।

    एक दिवसीय इस दिव्य आयोजन में पूज्य महाराज जी द्वारा गौ माता कि उत्पत्ति व विभिन्न शास्त्र पुराणों में उल्लेख गौ माता के सर्वोपरि महत्व आदि का वर्णन किया गया गायो से उत्पन्न दूध, दही, घी, गोबर, मूत्र और रोचना-ये छ: अङ्ग (गोषडङ्ग) अत्यन्त पवित्र हैं और प्राणियोंके सभी पापों को नष्ट कर उन्हें शुद्ध करने वाले हैं। श्री सम्पन्न बिल्व वृक्ष गौओ के गोबर से ही उतपन्न हुआ है। यह भगवान् शिवजी को अत्यन्त प्रिय है। चूँकि उस वृक्ष में पद्महस्ता भगवती लक्ष्मी साक्षात् निवास करती हैं, इसीलिये इसे श्री वृक्ष भी कहा गया है। बाद में नीलकमल एवं रक्तकमलके बीज भी गोबरसे ही उत्पन्न हुए थे। गौओ के मस्तक से उत्पन्न परम पवित्र गोरोचना है समस्त अभीष्टो की सिद्धि करनेवाली तथा परम मङ्गलदायिनी है। इस प्रकार बहुत से दिव्य प्रसंगों का पूज्य महाराज जी द्वारा और विभिन्न से प्रसंगों को रखा गया। कथा करवाने का उद्देश यही रहा है कि हमारे मानव समाज में गौ का धार्मिक, आर्थिक, वैद्यकीय आदी महत्त्व क्या है, यह हम सब जाने व गौ माता का संरक्षण हो, उसका सही तरीके से पालन हो व गाय की सेवा हो।
    विजयनाथ अनिरूद्ध किरन बाबा प्रेमचंद्र मानव सेवा संस्थान के मुख्य ट्रस्टी एवं आयोजक विनोद कुमार त्रिपाठी और गौ कथा के जजमान किन्नर गुरु सिन्दूर बाबा ने लोक कल्याण के लिए आयोजन किया । जिसमे मुख्य अतिथि महामंडलेशर कनकेशवरी नन्द गिरी जी रही । इस दौरान गोरक्ष प्रान्त के अध्यक्ष अवधेश सिंह , उपाध्यक्ष मनोज रावत, आरएसएस गौ सेवा के प्रशिक्षण राजकुमार शर्मा, ग्राम प्रधान मोतीलाल गुप्ता तथा उनके हजारों समर्थक मौजूद रहे ।

  • वायुसेना दिवस पर आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

    वायुसेना दिवस पर आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

    वायुसेना दिवस पर आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
    गोरखपुर । दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन अध्ययन विभाग द्वारा वायु सेना दिवस के अवसर पर बी.ए. भाग एक एवं दो (प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर) के विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। वहीं भाग तीन (पंचम सेमेस्टर ) के विद्यार्थियों का आंतरिक परीक्षा ली गई। जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आज ही के दिन 1932 में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीय वायुसेना का गठन किया गया था।

    स्वतंत्रता के पूर्व भारतीय वायु सेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से जाना जाता था। स्वतंत्रता के बाद सशस्त्र सेनाओं का भारतीयकरण किया गया। जिससे भारतीय वायु सेना से रॉयल शब्द हटा दिया गया तथा प्रतियोगी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कंबाइन डिफेंस सर्विसेज की प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेकर भारतीय वायुसेना अकादमी के माध्यम से राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि वर्तमान में देश की सशस्त्र सेनाओं में अफसरों की कमी की समस्या से जूझ रही है, इसलिए यह आवश्यक है कि आज के युवा कंबाइन डिफेंस सर्विसेज के माध्यम से सेना में जाएं और देश को इस समस्या से निजात दिलाई। संपन्न कराई गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी. ए . भाग – एक (प्रथम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों में क्रमशः प्रथम स्थान शीतल सिंह, द्वितीय स्थान अभयनंद तथा तृतीय स्थान मुस्कान श्रीवास्तव ने प्राप्त किया वहीं। भाग-दो (तृतीय सेमेस्टर) में क्रमशः प्रथम स्थान अनामिका यादव, द्वितीय स्थान शिवानी भारती तथा तृतीय स्थान अंजली शर्मा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के प्रभारी डॉ. राम प्रसाद यादव ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विभागीय शिक्षक डॉ. शुभ्रांशु शेखर सिंह तथा विकास कुमार पाठक एवं राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्रभारी इंद्रेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे ।

  • आशीष सिंह बंटी के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

    आशीष सिंह बंटी के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

    आशीष सिंह बंटी के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता
    फ़िल्म स्टार आशीष सिंह बंटी के जन्मदिन पर जोर शोर व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया है। उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जगह जगह उनके फैंस व चाहने वालों ने केक काटकर उनका बर्थडे सेलेब्रिट किया। वहीं उनके बर्थडे के हैप्पी मूमेंट पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम पर बधाई के पोस्ट करके उनके चाहने वालों ने अपना प्यार जताया तो वहीं उनके मोबाइल फोन पर कॉल करके व व्हाट्सएप पर मैसेज व वीडियो कॉल करके बहुत से करीबियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस यादगार पल पर बहुत सारा प्यार, आशीर्वाद पाकर आशीष सिंह बंटी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से धन्यवाद दिया।
    गौरतलब है कि फ़िल्म इंडस्ट्री में बतौर हीरो आशीष सिंह बंटी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके वे हकदार हैं। आज वे हिंदी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं और आये दिन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। वे अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग में बिजी रहते हैं। उनकी सधी हुई एक्टिंग लोगों के बीच खूब सराही जाती है। बतौर हीरो जहाँ उनकी कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, वहीं उनकी कई सारी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं तो कुछ फिल्में पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है।  

    गौरतलब है कि आशीष सिंह बंटी को बचपन से हीरो बनने का जिद था। उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ थियेटर और एक्टिंग स्कूल से अभिनय की बारीकियां भी सीखी हैं। आशीष ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करके फ़िल्म इंडस्ट्री में कड़े संघर्ष के बल पर अपना करियर बनाया है। वे फिल्मों की शूटिंग से समय निकालकर एलएलबी की पढ़ाई कर एडवोकेट भी बन गए हैं। उनका कहना है कि ‘जिंदगी में हमेशा सीखते रहना चाहिए और समय का सदुपयोग करना चाहिए।’ उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया है। सवाल के जवाब में आशीष सिंह बंटी ने बताया कि ‘निर्देशक स्व० ए अगजर दर्पण ने फ़िल्म ‘हमार भूमि’ में मेन लीड हीरो का ब्रेक दिया था। उसके बाद बहुत सारी हिंदी और भोजपुरी फिल्में मुझे मिलती गई, उन सबमें से प्रमुख फिल्में ‘सेनुर पहिनब तोहरे नाम का’, ‘मुँह नोचवा’, ‘लांछन’, ‘गार्जियन’, ‘रांझणा’, ‘कराह’, ‘बैरी कँगना 2’ आदि कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। आने वाली फिल्में ‘पॉकेट मनी’, ‘नर संहार’, ‘आंखें’, ‘छू लिया दिल ने’ आदि हैं।’ इसके अलावा वे बैक टू बैक तीन फिल्मों की शूटिंग करने वाले हैं।

  • जीरो पावर्टी अभियान में लापरवाही क्षम्य नही

    जीरो पावर्टी अभियान में लापरवाही क्षम्य नही

    जीरो पावर्टी अभियान में लापरवाही क्षम्य नही : वीडीओ.
    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खंड के सभागार में जीरो पावर्टी अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक खंड विकास अधिकारी बड़हलगंज घीसम प्रसाद ने सोमवार को किया। वीडीओ ने बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओ में जीरो पावर्टी अभियान महत्वपूर्ण हैं। इसमें लापरवाही क्षम्य नही हैं। इसकी मानीटरिंग मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर वीसी के माध्यम से कर रहे हैं। ब्लाक स्तरीय गठित टीम गांव के निर्धनतम 10 से 25 परिवार का चयन करना हैं। चयनित निर्धन परिवारो को भोजन, वस्त्र, मकान व शिक्षा स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वीडीओ ने बताया कि माप अप मोबाइल एप एप्लीकेशन से निर्धनतम परिवारो के पहचान के लिए किया जाना है। ग्राम स्तरीय कर्मचारी तथा ग्राम स्तरीय समिति के सदस्य/ पदाधिकारी इस एप का उपयोग कर निर्धनतम परिवारो का स्थलीय सत्यापन करेंगे। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय हैं। बैठक में अनुपस्थित पंचायत सहायको व अन्य कर्मचारीयो पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ ने एक दिन का मानदेय बाधित करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी सहायक विकास अधिकारी योगेन्द्र सरोज, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम, वीरेंद्र कुशवाहा, कृष्णानंद शर्मा, राहुल गुप्ता, दीपक मौर्य, अजय पान्डेय, योगेश तिवारी, जेई आशीष,जयराम, कैलाशपति, अनुप सिंह, नीता सिंह,दयानंद यादव, रेनु यादव, निर्भय पांडेय, अनीता देवी, अजीज आदि लोग मौजुद थे।ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी