Category: उत्तर प्रदेश

  • माँ भगवती जागरण मे देर रात श्रद्धालु भक्ति गीत पर खूब झूमे

    माँ भगवती जागरण मे देर रात श्रद्धालु भक्ति गीत पर खूब झूमे

    माँ भगवती जागरण मे देर रात श्रद्धालु भक्ति गीत पर खूब झूमे
    ऑटोमोबाइल्स दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित किया गया था जागरण
    गोरखपुर:- विगत रात्री नवरात्र के पावन पर्व दौरान गोलघर काली मंदिर स्थित श्री श्री ऑटोमोबाइल्स दुर्गा पूजा समिति द्वारा माँ भगवती का जागरण आयोजन हुआ । जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह व सादर सांसद रवि किशन शुक्ला, पूर्व उपसभापति सुरेन्द्र जायसवाल, स्थानीय पार्षद/ पूर्व उपसभापति मनु जायसवाल द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा की आरती के उपरांत हुआ । जगराते मे सुप्रसिद्ध भजन गायक अमित अंजन ने मैंने सबका हो के देख लिया, जिसने तुम्हे भुलाया, मेरे घर राम आये है, जुबा पे राम का नाम होना चाहिए, गइया गोबरा, राम दरबार, काली शिव भजन, राधा कृष्ण रास, तेरी जय हो गोरखनाथ, मैया खुश होगी, तेरा साथ निभाये माँ विश्वास जरूरी है, सहित कई लोकप्रिय गीत गाये जिससे जगराते में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु महिलाएं बच्चे झूम उठे जिससे माहौल पूरा भक्तिमय हो गया । विकास महादेव झांकी ग्रुप जिनकी प्रमुख झांकीया बाहुबली हनुमान, शिव पार्वती विवाह, राधा कृष्ण रास की प्रस्तुति हुई, भजन गायक के सहयोग मे गायक अनुराग रंजन, कुमार सुजीत सह, गायिका निशा निगम, तबरेज़ (कीबोर्ड), परवेज(पैड), निखिल रंजन(तबला), विजय पांडेय(ढोलक), मंजेश(मटका), यूनुस(बैंजो) सहयोगी रहे । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अशोक जायसवाल, दुर्गेश बजाज, मंडल अध्यक्ष सिद्धांतों घोष, दीपक जायसवाल, मानवेन्द्र जायसवाल, आशुतोष पाण्डेय, विवेक चौरसिया, विजय जायसवाल, जय कुमार गुप्ता, धीरज जायसवाल, संदीप जायसवाल, ट्विकल जायसवाल, दीपू चौरसिया, अमित जायसवाल, देश दीपक सिंह, विक्रम जायसवाल, सनी कुमार, रोहित सिंह, सोनु चौरसिया, सुरज जायसवाल, सुमित चौरसिया स्थित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

    https://youtube.com/@nt_news?si=ht_tyhmuTTImHut7

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे बाबा गोरखनाथ का किया पूजन

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे बाबा गोरखनाथ का किया पूजन

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे बाबा गोरखनाथ का किया पूजन साथ ही अपने गुरु अवैद्यनाथ की पूजा अर्चना की
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखनाथ मंदिर में जाना उनकी धार्मिक और आध्यात्मिक प्रतिबद्धता का एक अभिन्न हिस्सा है। योगी आदित्यनाथ, जो उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं और गोरक्षपीठ के महंत (मुख्य पुजारी) भी हैं, अक्सर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं।

    गोरखनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो हिन्दू संत गुरु गोरखनाथ को समर्पित है। योगी आदित्यनाथ इस मंदिर से जुड़े हुए हैं और यहाँ के महंत के रूप में अपनी भूमिका निभाते हैं।
    इस संदर्भ में, योगी आदित्यनाथ ने बाबा गोरखनाथ की पूजा की, जो नाथ पंथ के संस्थापक माने जाते हैं। साथ ही, उन्होंने अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की भी पूजा की। महंत अवैद्यनाथ, योगी आदित्यनाथ के गुरु और उनके पूर्ववर्ती थे, जिन्होंने उन्हें अपने आध्यात्मिक उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त किया था। अवैद्यनाथ भी गोरक्षपीठ के महंत और उत्तर प्रदेश के सामाजिक एवं धार्मिक जीवन में एक महत्वपूर्ण शख्सियत थे।
    यह घटना योगी आदित्यनाथ की न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनका गोरखनाथ मंदिर और उनके गुरु के प्रति निष्ठा उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक पहचान का हिस्सा है।

  • समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर सामाजिक न्याय

    समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर सामाजिक न्याय

    समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक दलितों,शोषितों एवं वंचितों के मसीहा मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि दलितों,शोषितों एवं वंचितों के मसीहा मान्यवर कांशीराम एक कर्मठ, जुझारू नेता के रूप में उभरे और अपने कार्यों से अपने संघर्षों से बहुजन जनजायक की छवि बनाई कांशीराम पूरी तरह सामाजिक परिवर्तन चाहते थे। वे चाहते थे कि समाज के दबे कुचले वर्ग जो बहु संख्‍यक हैं, बहुजन हैं, उन्‍हें पूरी तरह मानवीय गरिमा के साथ जीने का अधिकार मिले। वे भारतीय समाज में समानता के हिमायती थे। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपनों के भारत को साकार करना चाहते थे दलित वंचित वर्ग के लिए समता, समानता, न्‍याय तथा सामाजिक परिवर्तन के लिए आजीवन संघर्षरत रहे।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव सांसद रमाशंकर विद्यार्थी अवधेश यादव अमरेन्द्र निषाद दयाशंकर निषाद बृजनाथ मौर्य मनुरोजन यादव मिर्जा कदीर बेग मुन्नीलाल यादव देवेंद्र भूषण निषाद जितेंद्र यादव गिरीश यादव राघवेंद्र तिवारी राजू मैना भाई अजय कन्नौजिया संजय यादव रामनिरंजन यादव रणजीत पासवान महेंद्र तिवारी इमरान खान विंदा देवी अनारकली मौर्य राजाराम बेलदार धनश्याम राव अम्बरीष यादव बबलू अंसारी राजेश यादव राजू सन्तोष यादव चंचला निषाद पूजा निषाद प्रवीण निषाद रफीउल्लाह सलमानी पुजारी यादव सोहराब खान अभिषेक पाण्डेय सोनू पांडे गोली यादव विजेन्द्र अग्रहरि आफताब निजामी पप्पू यादव नाथ जी यादव धनपत यादव रमाशंकर श्रीकांत शकील जयप्रकाश महेंद्र प्रशान्त छोटेलाल सोनी हर्ष साधु बल्लभ हरेंद्र दुर्गेश प्रभाकर रविन्द्र रवि प्रकाश अर्जून सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे

    https://youtube.com/@nt_news?si=ht_tyhmuTTImHut7

  • हर पीड़ित परिवार की सुरक्षा करेगा विश्व हिन्दू रक्षा परिषद — शिखर

    हर पीड़ित परिवार की सुरक्षा करेगा विश्व हिन्दू रक्षा परिषद — शिखर

    हर पीड़ित परिवार की सुरक्षा करेगा विश्व हिन्दू रक्षा परिषद — शिखर
    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)
    राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के नवागत प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता के प्रथम आगमन पर संतकबीरनगर से लगायत बड़हलगंज अंबेडकर चौराहा व खड़ेसरी साई मंदिर परिसर मे भव्य स्वागत किया गया।
    बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता वाहनों के काफिले के साथ खड़ेसरी साई धाम परिसर पहुंचने पर हजारो की संख्या मे महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज हमने संकल्प लिया है कि प्रदेश में कोई भी हिन्दू सताया नहीं जाएगा। हर पीड़ित परिवार की सुरक्षा करना मेरी ज़िम्मेदारी है। मानव शिक्षा सेवा संस्थान के माध्यम से सेवा करने का काम पिछले बीस साल से करता आ रहा हूं। अब और जिम्मेदारियां बढ़ गई है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का निर्देश है कि पीड़ित हिन्दू जनमानस की आवाज बनो, वादा करता हूं कि अब हर पीड़ित की आवाज विधायक, सांसद से लगायत सीएम तक पहुंचाने का कार्य करुंगा। मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने कहा कि सबको एक साथ लेकर चलने, और हिंदुत्व की रक्षा करने व भ्रष्टाचार खत्म करने की बड़ी जिम्मेदारी शिखर गुप्ता को मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिखर गुप्ता के अंदर छिपी ऊर्जा को पहचान कर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता व संचालन अभिषेक राय ने किया। दीपक राय, नेहा गुप्ता, प्रिया गुप्ता, गौरव सिंह, मनीष शाही, प्रधान आदर्श शाही, मंगेश तिवारी, नितिन शाही, सुरेश राय, विनोद नायक, पंकज यादव, रिंकू शाही, राजू गुप्ता, विनय यादव, हरिकेश यादव, जयराम गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    https://youtube.com/@nt_news?si=ht_tyhmuTTImHut7

    https://www.instagram.com/p/DA7zO6VPVXa

  • दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुले, पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

    दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुले, पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

    दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुले, पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) नवरात्र के सप्तमी तिथि को कस्बें में स्थापित दुर्गा की प्रतिमाओं पूजा-अर्चन के साथ पट खोला गया और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना किया।
    बुधवार को सप्तमी तिथि में माता की प्राण प्रतिष्ठा कर पट खोल दिए गये। पुरोहितों द्वारा विधि विधान से माता की प्राण प्रतिष्ठा करायी गयी। उसके बाद आरती किया गया। कस्बें के पटना चौराहा, कालेज तिराहा, मेन मार्केट, सोती चौराहा, लेटाघाट, पुराना गोला मुहल्ला, जाईपार, कोड़ारी, झुमिला, नरहरपुर, खड़ेसरी, पिड़हनी, डेरवा, सिधेगौर, पटना, सिधुआपार, साऊंखोर, रामकोला, तीहामुहम्मदपुर, टाड़ा, मामखोर सहित आदि जगहों पर मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा कर कपट खोला गया।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • भक्ति से मिलती है शक्ति

    भक्ति से मिलती है शक्ति

    भक्ति से मिलती है शक्ति : राघव ऋषि

    गोला:- क्षेत्र के गोपालपुर में श्रीरामकथा मन्दाकिनी के विश्राम दिवस पूज्य राघव ऋषि जी ने दिव्य रहस्य उद्घाटित करते हुए कहा कि परमात्मा की भक्ति ही शक्ति हमारे सम्पूर्ण शरीर विद्यमान है जिसके फलस्वरूप हम किसी भी कार्य करने में समर्थ हैं। उस परमात्मा की शक्ति के बिना सब शून्य है.
    ऐसा कहते हुए कथा प्रसंग को सुनाते हुए पूज्यश्री ने कहा की भक्त की भक्ति से प्रभु को पाया जा सकता है। जिस प्रकार भक्तों में शिरोमणि हनुमानजी महाराज की निष्काम भक्ति द्वारा भगवान की अहेतु की कृपा निरंतर रहती है ऐसे ही यदि मनुष्य भक्ति द्वारा अपने सांसारिक क्रियाकलापों को पूर्णता देता हो तो अनायास ही उसमें दिव्य शक्तियों का संचार होने लगता जिससे उसे किसी भी कार्य में सफलता सहज हो प्राप्त होती है एवं उसके लोक एवं परलोक में सिद्धि व प्रसिद्धि प्राप्त होती है।

    भक्त की प्रतिमूर्ति ज्ञान, समस्त गुणों की खान प्रभु श्रीराम के चरण सेवक हनुमान जी जिन्होंने प्रभु हर विषम परिस्थित में सेवा कर स्वयं भगवान की ऋणी बनाया भक्ति ऐसी हो की भगवान भी अविभूत हो जाएं। अधर्म पर धर्म की विजय शंखनाद कर भगवान ने समूल अधर्म का विनाश किया। आज समस्त देव प्रभु श्री राम को बारंबार वंदन करते हैं।
    आज अयोध्या को दुल्हन के जैसे सजाया गया देवलोक से दिव्य सिंहासन आया जिसमे प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण समेत अयोध्या पहुंचे सभी पुरवासियों ने अपने राजा रामचन्द्र जी का बड़े उत्साह से अभिनंदन किया, माताएं आज फिर चारो पुत्रों को एक साथ देख अति प्रसन्न हुई, गुरुदेव स्वयं अयोध्या में भगवान राम के राज्याभिषेक का आदेश दिया, श्रीसीताराम राजगद्दी में विराजमान हुए प्रथम तिलक स्वयं वशिष्ठ मुनि ने किया वेद मंत्रों द्वारा सभी माताओं ने अभिषेक, तिलक कर अखंड रामराज्य का आशीर्वाद दिया, संपूर्ण अयोध्या वासियों ने रामराज्य का उत्साह मनाया, तुम भी कहो सियाराम मोहक मधुर भजन सुना सौरभ ऋषि ने भक्तों को भावविभोर किया व झूमने पर विवश किया, प्रवीण सिंह ने सपत्नीक व उपस्थित गणमान्य भक्त श्रोताओं में प्रमुख रूप से श्याम नारायण, दुबे, ई. राजेश्वर सिंह,डा सुभाष शाह, प्रमोद कुमार सिंह, रमेश राज,सुभाष गुप्ता, ने रामराज्य स्वरुप की भव्य आरती कर पुण्यलाभ अर्जित किया.

  • मान्यवर कांशीराम साहब का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस

    मान्यवर कांशीराम साहब का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस

    मान्यवर कांशीराम साहब का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस
    गोला:- क्षेत्र के तहसील चौराहे के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट पर बामसेफ डीएस 4 बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक व जन्मदाता बहुजन नायक परम पूज्य मान्यवर कांशीराम साहब का मनाया गया 18 वां परिनिर्वाण दिवस.
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सी के निगम ने कार्यकर्ताओं के साथ मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर नमन करते हुए फूल माला अर्पित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ निगम ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने गौतम बुद्ध व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर केे मिशन को आगेेे बढ़ाने के लिए बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को साकार करनेे के लिए डीएस फोर बामसेफ बहुजन समाज पार्टी तक बनाया और कहा कि सच्चे अनुवाई बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को ही मान कर उस पर कार्य करेेंगे।मान्यवर काशीराम साहब का सपना था कि जो सदियों से दबाए कुचले गए हैं इस भारतवर्ष में उनको सत्ता की चाबी दिया जाए और गरीबों की मदद हो सके इन्हीं विचारों को आत्मसात कर चलना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रोहित मिश्रा और 

    अध्यक्षता करतेेेे हुए बसपा के पूर्व जिला संयोजक अमित कुमार नेे भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन पीएचडी स्कॉलर रंजीत कुमार ने किया।कार्यक्रम में डॉ धर्मेंद्र आकाश गौतम धीरज सुमित जायसवाल अभय कुमार किशन कुमार इंद्रजीत ज्ञानेंद्र सहित आदि लोग मौजूद रहे.

  • विसर्जन वाली गाड़ियां कीचड़ में न फंसे इसके लिए रावीश की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए

    विसर्जन वाली गाड़ियां कीचड़ में न फंसे इसके लिए रावीश की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए

    विसर्जन वाली गाड़ियां कीचड़ में न फंसे इसके लिए रावीश की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए _नगर आयुक्त.
    नगर निगम के विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा किया गया
    प्रतिमा विसर्जन रूटों पर सड़कों को आवश्यक रूप से पैचिंग करा ली जाए _नगर आयुक्त
    गोरखपुर।नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा नगर निगम के विभिन्न विभागों द्वारा महानगर में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इसके अलावा दशहरा पर में मूर्ति विसर्जन एवं मुख्यमंत्री के जुलूस यात्रा की तैयारी के संबंध में वार्ता की गई प्रत्येक मूर्ति के पंडाल पर स्वच्छ पंडाल के पोस्टर लगवाने हेतु जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में दशहरा पर हर पंडाल पर मनाने हेतु समस्त जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया गया इसके अलावा समस्त पंडाल पर होने वाले भंडारो में संस्थापकों को आवश्यक रूप से डस्टबिन रखवाने एवं पंडालो पर साफ सफाई रखने हेतु निर्देश दिया जाए..

    प्रतिमा विसर्जन रूटों पर सड़कों को आवश्यक रूप से पैचिंग करा ली जाए जैसे प्रतिमा विसर्जन रोड पर कोई भी गड्ढे ना पाए जाए सड़कों पर गद्दे पाए जाने जाने पर संबंधित अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    माननीय मुख्यमंत्री महोदय के जुलूस मार्ग पर साफ सफाई बैचिंग कार्य एवं पर प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था करने हेतु संबंधित प्रभारी को निर्देश दिया गया। त्योहारों की दृष्टिगत अधिकारी एवं अभियंताओं द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। विसर्जन पोखरो पर साफ सफाई व्यवस्था की जाए विसर्जन वाली गाड़ियां कीचड़ में न फंसे इसके लिए रावीश की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। नगर निगम के प्रवर्तन दल की रात्रि कालीन पोखरों पर ड्यूटी लगाई जाए महानगर के समस्त प्रकाश बिंदुओं पर चलते हुए पाए जाते कोई भी प्रकाश बिंदु बंद ना हो।
    विसर्जन उपरांत नगर निगम द्वारा बनाए गए कृत्रिम पोखरो की सफाई लगातार चलती रहे किसी भी प्रकार की कोई भी गंदगी पोखरों में ना पाई जाए। विसर्जन पोकरण पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था एवं सफाई कर्मचारी हेतु लंच पैकेट की व्यवस्था भी कराए जाने हेतु संबंधित को निर्देश दिया गया।

  • सांसद रवि किशन ने कई पूजा पंडाल में की मां दुर्गा की शक्ति आराधना

    सांसद रवि किशन ने कई पूजा पंडाल में की मां दुर्गा की शक्ति आराधना

    सांसद रवि किशन ने कई पूजा पंडाल में की मां दुर्गा की शक्ति आराधना
    गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने बुधवार को शहर के कई पूजा पंडाल का भ्रमण किया और मां दुर्गा की शक्ति आराधना की। उन्होंने गोलघर के बलदेव प्लाजा स्थित पूजा पंडाल में विधि विधान से पूजा अर्चना की है।
    इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा कि मां एक शक्ति हैं और हम इस शक्ति की पूजा करते हैं। नौ दिनों तक मां दुर्गा की हम पूजा अर्चना करते हैं। इसलिए माता अत्याचार, दुराचार से समाज को बिगाड़ने वाले तत्वों को संहार करती है।
    उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे सार्वजनिक आयोजन से सामाजिकता बढ़ती है। पूजा पाठ के साथ लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और यह पर्व त्योहार हमारे सभ्यता संस्कृति के अलावा भाईचारे का भी प्रतीक है।
    सांसद ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति उपासना का पर्व है। खासकर नारी शक्ति है। जिस तरह यह पर्व नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ठीक उसी तरह पीएम मोदी और सीएम योगी नारी उत्थान और नारी सुरक्षा के प्रतीक हैं। आज केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं नारी सशक्तिकरण कर रही हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आज महिलाएं और बेटियां सुरक्षित हैं।

  • छात्रों ने खेली डांडिया, किया मां दुर्गा का नाट्य स्वरूप का प्रदर्शन

    छात्रों ने खेली डांडिया, किया मां दुर्गा का नाट्य स्वरूप का प्रदर्शन

    छात्रों ने खेली डांडिया, किया मां दुर्गा का नाट्य स्वरूप का प्रदर्शन गोला:- कस्बा स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को छात्रों द्वारा मां दुर्गा के शक्ति स्वरूप की झांकी दर्शन की प्रस्तुति की गई. विद्यालय के संरक्षक गिरधारी लाल स्वर्णकार ने शारदीय नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व को आप लोग सच्चे मन व पवित्रता ,प्रेम व सौहार्द के साथ मनाएं।यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि यह त्यौहार सकारात्मकता का प्रतीक है इसे सकारात्मक विचारों के साथ मनाएं।अमरनाथ वर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में कौशल का विकास होता है तथा वे अपनी संस्कृति से परिचित होते हैं।

    हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए सतमार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा मातृ शक्ति का सम्मान करें।इस अवसर पर प्रधानाचार्या एकता वर्मा, रेवरेण्ट डीके सिंह ने सभी को नवरात्रि व विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दिया।कार्यक्रम को संरक्षक, प्रबंधक, प्रबंध निदेशक द्वारा दीप प्रजवलन करके कार्यक्रम का आरंभ किया गया, जिसमें छात्रों द्वारा राम दरबार, हनुमानजी, भगवान शिव, गणेश जी का रुप धारण किया गया।अदिति वर्मा द्वारा “हम कथा सुनाते हैं राम सकल गुण दाम की” का मनमोहक गायन किया गया।शिक्षिका सीमा राय के निर्देशन में छात्रा कविता तथा अदिति वर्मा द्वारा अयि गारि नंदिनि ने अविस्मरणीय गायन किया।जिस पर छात्रों ने नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन किया।इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा, किरण यादव, मनीष यादव, अनूप सिंह, मनोज पांडेय, शैलस त्रिपाठी, रमेश यादव, कृष्ण कुमार भट्ट, हरेंद्र तिवारी, अजय जायसवाल, वीके राय, अखिलेश सिंह, अजीत दुबे, दिनेश मिश्रा, विनय मिश्रा, लवकुमार त्रिपाठी, अर्चना, संतोष त्रिपाठी, बिता शर्मा , सीमा राय आदि लोग मौजूद रहे.