Category: उत्तर प्रदेश

  • नारी को सम्मान देने वाला समाज होता है समर्थ और शक्तिमान : मुख्यमंत्री

    नारी को सम्मान देने वाला समाज होता है समर्थ और शक्तिमान : मुख्यमंत्री

    नारी को सम्मान देने वाला समाज होता है समर्थ और शक्तिमान : मुख्यमंत्री
    सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी शारदीय नवरात्र की महानवमी व विजयादशमी पर्व की बधाई
    गोरखपुर, 11अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की पावन महानवमी एवं विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि शारदीय नवरात्र नारी गरिमा की प्रतिष्ठा का पर्व है और जिस समाज में नारी की पूजा होती है तथा सम्मान दिया जाता है वह समाज स्वयं ही समर्थ और शक्तिमान होता है।

       मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि में कन्या पूजन के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में रहने वाले सनातन धर्मावलंबी वर्ष में दो बार शारदीय और वासंतिक नवरात्र में जगतजननी मां भगवती दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन व अनुष्ठान के कार्यक्रम से श्रद्धा, उल्लास व उमंग से जुड़ते हैं। सनातन धर्म की पर्व और त्योहार से जुड़ी समृद्ध परंपरा सबका ध्यान आकर्षित करती है। आज शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली मां सिद्धिदात्री के स्वरूप के पूजन के साथ कन्या पूजन का अनुष्ठान हो रहा है। वह सौभाग्यशाली है कि गोरक्षपीठ की पवित्र परंपरा के अनुसार उन्हें भी कन्या पूजन का अनुष्ठान करने का अवसर प्राप्त हुआ है।   

    आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की प्रेरणा का माध्यम है नवरात्र
    मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति की आराधना के साथ आधी आबादी के सम्मान का भी प्रतीक पर्व है। भारतीय मनीषा ने प्राचीनकाल से ही ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:’ अर्थात जहां नारी की पूजा की जाती है, उसका सम्मान किया जाता है वहां दैवीय शक्तियों का वास होता है की मान्यता और इसके भाव को अंगीकार किया है। नवरात्र में जगतजननी भगवती मां दुर्गा के पावन नौ स्वरूपों की आराधना सनातन धर्म की उदात्त और पवित्र परंपरा का महत्वपूर्ण अवसर है। यह आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की नई प्रेरणा देने का भी माध्यम है। सीएम योगी ने कहा कि आधी आबादी की सुरक्षा के साथ पूरे समाज की सुरक्षा जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि जब हम आधी आबादी को सामर्थ्यवान बनाकर उनकी गरिमा और सम्मान की सुरक्षा करेंगे तो प्रदेश और देश सभी नागरिकों के जीवन मे खुशहाली लाने के लक्ष्यों को प्राप्त करेगा।
    शक्ति की साधना होगी तो सिद्धि के रूप में विजयश्री का वरण अवश्य होगा
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां जगतजननी की नौ तिथियों में पूजन के बाद कल शनिवार को विजयादशमी का पावन पर्व है। विजयादशमी भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने के उल्लास का पर्व है। इसमें यह संदेश भी निहित है कि जहां शक्ति की साधना होगी तो वहां सिद्धि के रूप में विजयश्री का वरण अवश्य होगा। सीएम योगी ने कहा कि विजयादशमी त्रेतायुग के बलशाली राजा, अधर्म, अत्याचार और अन्याय के प्रतीक रावण पर प्रभु श्रीराम के विजय का उत्सव है। इस अवसर पर भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव व्यक्त करने के लिए सनातन धर्मावलंबी रामलीलाओं के माध्यम से श्रीराम के राज्याभिषेक के कार्यक्रम से जुड़ेगा। इस अवसर पर अन्याय के प्रतीक रावण के पुतला दहन की परंपरा भी देखने को मिलती है। मुख्यमंत्री ने विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी लोगों के मंगलमय जीवन की कामना की।

  • विश्वविद्यालय में शोध एवं अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए कार्य परिषद द्वारा दिशानिर्देश स्वीकृत

    विश्वविद्यालय में शोध एवं अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए कार्य परिषद द्वारा दिशानिर्देश स्वीकृत

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    विश्वविद्यालय में शोध एवं अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए कार्य परिषद द्वारा दिशानिर्देश स्वीकृत
    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अकादमिक और अनुसंधान उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शोध एवं अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कारों के लिए दिशानिर्देशों को मंजूरी दी है।
    कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक द्वारा स्वीकृत इन पुरस्कारों का उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों के अनुसंधान में योगदान को पहचानना और प्रोत्साहित करना है। यह पहल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के दूरदर्शी नेतृत्व की देन है जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय में शोध-उन्मुख संस्कृति का विकास किया जा सके।
    पुरस्कारों का उद्देश्य
    अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कारों का उद्देश्य उन शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित करना और पुरस्कृत करना है जिन्होंने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, जिन्हें स्कोपस और वेब ऑफ साइंस में सूचीबद्ध किया गया है। इन जर्नल्स को उनके प्रभाव कारक (इम्पैक्ट फैक्टर) और उद्धरण मेट्रिक्स के आधार पर क्वारटाइल्स (Q1 से Q4) में वर्गीकृत किया गया है, जिसमें Q1 शीर्ष 25% जर्नल्स का प्रतिनिधित्व करता है और Q4 निचले 25% का।
    कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा, “विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षा केंद्र नहीं है बल्कि नए ज्ञान के सृजन का केंद्र भी है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य हमारे शोधकर्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाला अनुसंधान करने के लिए प्रेरित करना है, जो वैश्विक मानकों के अनुरूप हो और गोरखपुर विश्वविद्यालय को नवीनतम शोध से जोड़े रखे।”
    पुरस्कार संरचना और श्रेणियाँ
    ये पुरस्कार प्लैटिनम, डायमंड, गोल्ड, सिल्वर, और ब्रॉन्ज श्रेणियों में विभाजित किए गए हैं, जो जर्नल के प्रभाव के विभिन्न स्तरों को दर्शाते हैं। प्रत्येक श्रेणी के लिए प्रस्तावित नकद पुरस्कार निम्नानुसार हैं:
    • प्लैटिनम पुरस्कार (Q1 जर्नल्स – शीर्ष 25%): ₹11,000/- प्रति प्रकाशन
    • डायमंड पुरस्कार (Q2 जर्नल्स – अगले 25%): ₹7,000/- प्रति प्रकाशन
    • गोल्ड पुरस्कार (Q3 जर्नल्स – अगले 25%): ₹5,000/- प्रति प्रकाशन
    • सिल्वर पुरस्कार (Q4 जर्नल्स – निचले 25%): ₹3,000/- प्रति प्रकाशन
    • ब्रॉन्ज पुरस्कार (Q1-Q4 जर्नल्स – सह-लेखक पत्र): प्रमाण पत्र. क्वारटाइल वर्गीकरण क्या है?
    क्वारटाइल वर्गीकरण एक मेट्रिक प्रणाली है जिसका उपयोग शैक्षणिक जर्नल्स को उनके उद्धरण प्रभाव के आधार पर रैंक करने के लिए किया जाता है। Q1 जर्नल्स को शीर्ष स्तरीय माना जाता है, जो अपने क्षेत्र में वैश्विक रूप से शीर्ष 25% का प्रतिनिधित्व करते हैं। Q2 से Q4 तक जर्नल्स का क्रमशः निचले स्तर पर वर्गीकरण होता है, जिसमें Q4 जर्नल्स निचले 25% में आते हैं। यह वर्गीकरण शोधकर्ताओं को उनके प्रकाशित कार्य के प्रभाव और पहुंच का आकलन करने में मदद करता है।
    अतिरिक्त प्रोत्साहन.
    1. उत्कृष्ट शोधकर्ता पुरस्कार: एक वार्षिक पुरस्कार जो उन शोधकर्ताओं को मान्यता देता है जिन्होंने कई मापदंडों जैसे कि प्रकाशन, पेटेंट, परियोजनाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त सम्मान के आधार पर उत्कृष्टता प्रदर्शित की है। इस पुरस्कार में ₹21,000/- की नकद राशि शामिल है।
    2. पेटेंट दाखिल करने के लिए वित्तीय सहायता: पेटेंट प्रक्रिया में शामिल शिक्षकों और छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा पूरी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस वित्तीय सहायता को “बीज धन” के रूप में जाना जाएगा, जो नवाचार और बौद्धिक संपदा विकास को बढ़ावा देगा।
    बजट और कार्यान्वयन
    2024-25 के शैक्षणिक वर्ष के लिए अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कारों के लिए कुल अनुमानित बजट ₹5,06,000/- है। यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के अनुसंधान दिवस के अवसर पर फरवरी में वार्षिक रूप से प्रदान किए जाएंगे।
    कुलपति ने कहा की गोरखपुर विश्वविद्यालय एक सुदृण अकादमिक और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इन पुरस्कारों की शुरुआत के साथ, विश्वविद्यालय का लक्ष्य अपने शोध प्रोफ़ाइल को बढ़ाना और उन विद्वानों को प्रोत्साहित करना है जो राष्ट्रीय और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

  • सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखार मातृ शक्ति की आराधना की शारदीय नवरात्रि की नवमी को नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का पूजन किया मुख्यमंत्री ने

    सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखार मातृ शक्ति की आराधना की शारदीय नवरात्रि की नवमी को नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का पूजन किया मुख्यमंत्री ने

    सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखार मातृ शक्ति की आराधना की
    शारदीय नवरात्रि की नवमी को नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का पूजन किया मुख्यमंत्री ने

    गोरखपुर, 11 अक्टूबर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मातृ शक्ति के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा और उन्हें समाज मे शक्ति स्वरूप में प्रतिष्ठित करने की पहल को एक बार फिर मजबूत करते दिखे। शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन अनुष्ठान में सीएम योगी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन किया, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।
    शुक्रवार को गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंदिर स्थित अपने आवास परिसर के प्रथम तल पर परंपरागत रूप से पीतल के परात में जल से सभी नौ कुंवारी कन्याओं के बारी-बारी पांव धोये। उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत और शक्तिपीठ की वेदी पर उगाई गई जई का तिलक लगाया। माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर, उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद इन कन्याओं को मंदिर की रसोई में पकाया गया ताजा भोजन प्रसाद सीएम योगी ने अपने हाथों से परोसा। इन नौ कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पहुंची बालिकाओं और बटुकों को भी पूजनोपरांत श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा दिया गया।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्यार-दुलार पाकर नन्हीं बालिकाओं व बटुकों की प्रसन्नता देखते ही बन रही थी। सत्कार और स्नेह के भाव से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर नौ कन्याओं व बटुक भैरव के पांव पखारे और पूजन किया। इस दौरान सीएम योगी के हाथों दक्षिणा मिलने से सभी बालिकाएं काफी प्रफुल्लित दिखीं। पूजन के बाद भोजन परोसते समय सीएम निरंतर संवाद भी करते रहे। यह भी ख्याल रखते रहे कि किसी भी बालक-बालिका की थाली में प्रसाद की कोई कमी न रहे। इसे लेकर वह मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों को निर्देशित करते रहे।

    9ee9598f-f660-43f7-ba0e-90ea1956547a
    पूजन के दौरान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह, दुर्गेश बजाज, अमित सिंह मोनू, विनय गौतम आदि मौजूद रहे। सीएम योगी ने इसके पूर्व प्रातःकाल के पूजन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना की।

  • एकला बंधे के पास बने मूर्ति विसर्जन स्थल का डीआईजी और कमिश्नर ने किया निरीक्षण

    एकला बंधे के पास बने मूर्ति विसर्जन स्थल का डीआईजी और कमिश्नर ने किया निरीक्षण

    एकला बंधे के पास बने मूर्ति विसर्जन स्थल का डीआईजी और कमिश्नर ने किया निरीक्षण
    विसर्जन स्थल पर पथ प्रकाश की गई है व्यवस्था
    गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा , पुलिस उपमहानिरीक्षक आनंद कुलकर्णी , जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश , नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर एस पी सिटी अभिनय त्यागी ने आगामी त्यौहार विजयदशमी / जुलूस के दौरान किये जाने वाले मूर्ति विसर्जन के स्थान एकला बंधा का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
    इस दौरान अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन स्थल पर पहुंचकर वहां की यथा स्थिति को देखा गया की मूर्ति विसर्जन लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो यहां पर पथ प्रकाश व पेयजल की व्यवस्था किया जाए। मूर्ति विसर्जन रुट पर यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसको लेकर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे ताकि लोग आसानी से प्रतिमा को लेकर विसर्जित कर सके भारी वाहनो का प्रवेश इन रुट पर वर्जित रहेगा।

  • समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष

    समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष

    समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मन में गहरी श्रद्धा और सम्मान उमड़ता है। वे केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे जन-जन की आवाज़ थे, एक ऐसे नेता जिन्होंने हमेशा समाज के सबसे पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया, और उनकी विनम्रता, दूरदर्शिता और साहस ने उन्हें देश की राजनीति में एक अद्वितीय स्थान दिलाया।
    नेता जी ने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, वे हर संघर्षशील व्यक्ति के लिए प्रेरणा हैं। उनकी नीति और विचारधारा ने करोड़ों लोगों को आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा दी। उनकी सादगी और कर्मठता हमें यह सिखाती है कि सेवा और संघर्ष से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।
    आज उनकी पुण्यतिथि पर, हम संकल्प लेते हैं कि उनके आदर्शों पर चलकर समाज में न्याय, समानता और सद्भावना का प्रसार करेंगे। उनकी उपस्थिति भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से न हो, लेकिन उनकी विचारधारा, उनका संघर्ष और उनकी प्रेरणा सदैव हमारे साथ रहेगी। नेता जी को शत-शत नमन। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव यशपाल रावत विजय बहादुर यादव अवधेश यादव नगीना प्रसाद साहनी रजनीकांत पांडे अमरेन्द्र निषाद जफर अमीन डक्कू मनुरोजन यादव मिर्जा कदीर बेग मुन्नीलाल यादव रामजतन यादव राजेंद्र यादव दुधनाथ मौर्य बृजनाथ मौर्य अखिलेश यादव संजय पहलवान दयाशंकर निषाद अभिमन्यु यादव हरेंद्र यादव गिरीश यादव कबीर आलम राघवेंद्र तिवारी राजू मैना भाई सुरेंद्र निषाद श्याम देव निषाद वीरेंद्र यादव राहुल यादव नरसिंह यादव विनय यादव रफीउल्लाह सलमानी मनोज निषाद हीरालाल यादव पुजारी यादव दयानंद विद्रोही अशोक चौधरी सच्चिदानंद यादव संजय यादव इमरान खान अमरजीत यादव मनीष कमांडो धनश्याम राव अम्बरीष यादव बबलू अंसारी बल्लभ सहाय मनोज गौतम पारसनाथ यादव दिग्विजय पटेल सुरेंद्र मौर्य मारकंडेय यादव अशोक यादव बिन्दा देवी अनारकली मौर्य बेगम अख्तर जहां जयराम यादव रामहर्ष यादव विजेन्द्र अग्रहरि रणजीत पासवान चन्द्रभान प्रजापति गवीश दुबे सन्तोष यादव राजेश यादव राजू रौनक श्रीवास्तव कंचन श्रीवास्तव प्रदीप यादव फूलचंद विश्वकर्मा राम आशीष यादव आफताब निजामी तौफीक मुन्नु बजीउल्लाह अंसारी सोहराब खान स्वतन्त्र सिंह यादव चन्द्रभान यादव विकास यादव अरविंद गौड़ विक्की यादव मोहम्मद अली रोहित सिंह आदि मौजूद रहे

  • महानिशा पूजन कर सीएम योगी ने की लोकमंगल की प्रार्थना

    महानिशा पूजन कर सीएम योगी ने की लोकमंगल की प्रार्थना

    महानिशा पूजन कर सीएम योगी ने की लोकमंगल की प्रार्थना
    गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ पूर्ण हुआ नवरात्र अष्टमी का अनुष्ठान
    शुक्रवार को कन्या पूजन व शनिवार को विजयादशमी शोभायात्रा तक गोरक्षभूमि पर शक्ति की उपासना करेंगे मुख्यमंत्री
    गोरखपुर, 10 अक्टूबर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री एवं योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार देर शाम शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी तिथि के मान में गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार विधि विधान से महानिशा पूजन व हवन किया। महानिशा पूजन अनुष्ठान से पूर्व उन्होंने वैदिक मंत्रों के बीच जगतजननी मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप महागौरी माता की पूजा-अर्चना की।
    शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने अष्टमी तिथि के मान में गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में महानिशा पूजा का विशिष्ट अनुष्ठान पूर्ण कर लोकमंगल की प्रार्थना की। गुरुवार पूर्वाह्न देवीपाटन शक्तिपीठ से गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधिस्थल पर जाकर शीश नवाया। देर शाम वह महानिशा पूजा में सम्मिलित हुए। शुक्रवार पूर्वाह्न नवमी तिथि के मान में कन्या पूजन तथा शनिवार को दशमी तिथि पर श्रीनाथ जी के विशिष्ट पूजन और गोरक्षपीठ से निकलने वाले परंपरागत विजयादशमी शोभायात्रा तक सीएम योगी गोरक्षभूमि पर शक्ति की भक्ति में रत रहेंगे।
    गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में महानिशा पूजा का अनुष्ठान गुरुवार देर शाम गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। दो घंटे से अधिक चले अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने गौरी गणेश पूजन, वरुण पूजन, पीठ पूजन, यंत्र पूजन, मां दुर्गा का विधिवत् पूजन, भगवान राम-लक्ष्मण-सीता का षोडशोपचार पूजन, भगवान कृष्ण एवं गोमाता का पूजन, नवग्रह पूजन, विल्व पूजन,अधिष्ठात्री देवता पूजन, शस्त्र पूजन, द्वादश ज्योर्तिलिंग-अर्धनारीश्वर एवं शिव-शक्ति पूजन, वटुक भैरव, काल भैरव, त्रिशूल पर्वत पूजन किया। साथ ही हवन की वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र और अग्नि देवता का आह्वान कर पूजन किया और शक्तिपीठ में स्थापित वेदी पर उगे जौ के पौधों को काटकर आदिशक्ति मां दुर्गा से लोकमंगल की प्रार्थना की। महानिशा पूजा का अनुष्ठान गोरक्षपीठाधीश्वर द्वारा हवन करके पूर्ण किया गया। समस्त अनुष्ठान दुर्गा सप्तसती के पाठ एवं वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। अंत में आरती एवं क्षमा याचना के बाद प्रसाद वितरित हुआ। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा समेत बड़ी संख्या में गोरखनाथ मंदिर के भक्त उपस्थित रहे।
    मां सिद्धिदात्री की आराधना कर कन्या पूजन करेंगे सीएम योगी गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में शुक्रवार पूर्वाह्न शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि को देवी दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद कन्या पूजन का अनुष्ठान होगा। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर कुंवारी कन्याओं के पांव पखारकर श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करेंगे। उन्हें भोजन कराएंगे और दक्षिणा, उपहार देंगे। इस दौरान परंपरा के अनुसार बटुक पूजन भी किया जाएगा।

  • लखनऊ में आबकारी टीम को मिली बड़ी सफलता

    लखनऊ में आबकारी टीम को मिली बड़ी सफलता

    लखनऊ
    लखनऊ में आबकारी टीम को मिली बड़ी सफलता
    8.50 लाख कीमत की गैर प्रांत की शराब बरामद
    दुकान के विक्रेता को आबकारी टीम ने किया अरेस्ट
    अनुज्ञापिनी, तस्कर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
    लखनऊ में आबकारी विभाग ने 8.50 लाख रुपये की गैर-प्रांतीय शराब जब्त करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने शराब की दुकान के विक्रेता को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अनुज्ञापिनी और शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई राज्य में अवैध शराब के व्यापार को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

  • करप्शन पर CM योगी का बड़ा एक्शन

    करप्शन पर CM योगी का बड़ा एक्शन

    करप्शन पर CM योगी का बड़ा एक्शन
    CM ने भ्रष्ट्राचार के आरोप में जौनपुर की CRO गणेश प्रसाद सिंह और
    बिजनौर के SDM आदेश सिंह सागर को किया सस्पेंड।
    दोनों PCS अफसरों को राजस्व परिषद से किया गया अटैच।
    बिजनौर के SDM आदेश सिंह सागर पर आरोप है कि उन्होने फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान एक पीड़ित की जमीन का कुछ हिस्सा अपने कम्प्यूटर ऑपरेटर के नाम कर 4 लाख की ली थी रिश्वत।
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए जौनपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह और बिजनौर के एसडीएम आदेश सिंह सागर को निलंबित कर दिया है। आदेश सिंह सागर पर फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान एक पीड़ित की जमीन का हिस्सा अपने कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम कर 4 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। दोनों अधिकारियों को राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया है, और मामले की जांच जारी है ।

    Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath has taken strict action against corruption by suspending two officers—Ganesh Prasad Singh, the Chief Revenue Officer of Jaunpur, and SDM Adesh Singh Sagar of Bijnor. The latter is accused of accepting a ₹4 lakh bribe and illegally transferring a portion of a victim’s land to his computer operator while serving in Firozabad. Both officers have been attached to the Revenue Board for further investigations. This is part of the state’s zero-tolerance policy on corruption .

  • ज्ञान, विज्ञान और तकनीकी भारत के डीएनए में : मुख्यमंत्री

    ज्ञान, विज्ञान और तकनीकी भारत के डीएनए में : मुख्यमंत्री

    ज्ञान, विज्ञान और तकनीकी भारत के डीएनए में : मुख्यमंत्री एमपीआईटी गोरखपुर के प्रथम बैच के विद्यार्थियों से सीएम योगी ने किया संवाद
    संघर्षों से राह बनाएं युवा, सफलता कदम चूमेगी : मुख्यमंत्री
    भारत में प्रवाहित है ज्ञान, विज्ञान और श्रम की त्रिवेणी : मुख्यमंत्री. परंपरा, परिश्रम और प्रगति हमारी प्रकृति का हिस्सा : मुख्यमंत्री गोरखपुर, 10 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ज्ञान, विज्ञान और तकनीकी भारत के डीएनए में है। अपार संभावनाओं से परिपूर्ण हमारे युवाओं की तरफ पूरी दुनिया नई उम्मीद से देख रही है। निश्चित ही आने वाला समय भारत है। युवा संघर्षों से अपनी राह बनाएं, सफलता कदम चूमेगी।  

    सीएम योगी गुरुवार को गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) के प्रथम बैच के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में ज्ञान, विज्ञान और श्रम की त्रिवेणी अनवरत प्रवाहित है। परंपरा, परिश्रम और प्रगति हमारी प्रवृत्ति का हिस्सा है। यही प्रवृत्ति हमें दुनिया में सबसे विशिष्ट बनाती है। आवश्यकता है खुद को वैश्विक स्तर के अनुरूप खुद को तैयार करने की। हमें अभिभावकों की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरना है। इसके लिए छात्र और शिक्षक कदम से कदम मिलाकर चलें। नेशनल-इंटरनेशनल जर्नल्स का नियमित अध्ययन करें और खुद को ई-लाइब्रेरी की तरफ अग्रसर करें। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी तकनीकी पर ध्यान देना चाहिए जो जीवन को सरल और सहज बनाए, समस्याओं का समाधान करे। ऐसी तकनीकी पर फोकस करने की आवश्यकता है जो प्रकृति के साथ समन्वय बनाकर विकास को नई ऊंचाई पर ले जाए।
    रोजगार का बड़ा हब बन रहा उत्तर प्रदेश
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश रोजगार का बड़ा हब बन रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश आज के तकनीकी दौर की महत्वपूर्ण जरूरत सेमी कंडक्टर का हब बनने की दिशा में काफी आगे बढ़ चुका है। इसमें सीधे निवेश के साथ कई गुना चक्रीय निवेश भी हो रहा है। इसके अनुरूप प्रशिक्षित श्रम उपलब्ध कराने के लिए आगे आने की जिम्मेदारी तकनीकी संस्थाओं की है।
    एमपीआईटी परिसर में बन रहा पूर्वी यूपी का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
    सीएम योगी ने कहा कि कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनियाभर में विख्यात सिलिकॉन वैली में भारत का दबदबा है और इसमें उत्तर प्रदेश के युवाओं की बड़ी हिस्सेदारी है। सिलिकॉन वैली, हैदराबाद और बेंगलुरु के बाद उत्तर प्रदेश को भी इस दिशा में तीव्रतम गति से आगे बढ़ना है। इसी लक्ष्य को लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) में स्थापित हो रहा है। विश्व स्तरीय मानक के अनुरूप यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पूर्वी उत्तर प्रदेश के पंद्रह अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया किएमपीआईटी परिसर के अलग-अलग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ड्रोन टेक्नोलॉजी एंड थ्री डी प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस टेक्नोलॉजी, समेत कई एकीकृत पाठ्यक्रम भी संचालित होंगे। ग्लोबल स्टैंडर्ड के पाठ्यक्रम से जुड़कर विद्यार्थी यहां प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स, माइनर डिग्री कोर्स और एडवांस कोर्स के जरिये खुद को संबंधित उद्योग-सेवा के क्षेत्र के अनुरूप तैयार कर सकेंगे।
    ग्लोबल डिमांड के अनुरूप तैयार हों पाठ्यक्रम
    संवाद कार्यक्रम में सीएम योगी ने फैकल्टी का आह्वान किया कि वे ग्लोबल मार्केट की डिमांड का अध्ययन करें और उसके अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करें। हमारा जोर मॉडर्न एज कोर्सेज पर होना चाहिए। उन्होंने बताया कि टाटा कंसल्टेंसी इस पर खासा काम कर रही है। यदि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में यदि हम मॉडर्न एज कोर्सेज पर फोकस करेंगे तो यह शत प्रतिशत प्लेसमेंट की गारंटी होगी।
    पांच साल में यूपी का टॉप इंस्टिट्यूट बनाएं एमपीआईटी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1956 में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद ने पहला पॉलिटेक्निक शुरू किया था। आज महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक प्रदेश के टॉप पोलिटेक्निक्स में से एक है। इसी प्रेरणा से हमें मिलकर महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) को आने वाले पांच साल में यूपी का टॉप इंस्टिट्यूट बनाना है। इसके लिए आवश्यक है कि संस्था को इंडस्ट्री से जोड़ा जाए और युवाओं को सतत स्किल्ड बनाया जाए।
    छात्रों के प्रश्नों पर सीएम ने किया मार्गदर्शन.
    एमपीआईटी के प्रथम बैच के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों में ज्ञान, विज्ञान, तकनीकी, रोजगार आदि विषय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रश्न भी किए। सीएम योगी ने सभी के प्रश्नों पर अपना मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल भी उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम में स्वागत संबोधन एमपीआईटी के निदेशक डॉ. सुधीर अग्रवाल ने तथा आभार ज्ञापन एमपी पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल प्रकाश सिंह ने किया।

  • माध्यमिक विद्यालय नकटा में सिलेंडर में लगीं आग से महिला झुलसी

    माध्यमिक विद्यालय नकटा में सिलेंडर में लगीं आग से महिला झुलसी

    माध्यमिक विद्यालय नकटा में सिलेंडर में लगीं आग से महिला झुलसी विद्यालय में साफ सफाई के दौरान रसोईया घर का बल्ब चालू करते ही गैस सिलेंडर में लगी आग
    रसोईया दुर्गावती देवी आग से बुरी तरह झुलसी.
    घटनास्थल पर तहसीलदार गोला व खण्ड शिक्षाधिकारी पहुचे. बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) गोला तहसील क्षेत्र के ब्लॉक गोला अंतर्गत ग्राम सभा मदरहा के टोला नकटा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार की सुबह विद्यालय की साफ सफाईं करते समय रसोईया घर मे लाइट जलाते ही सिलेंडर में अचानक आग लग गयी और आग बिकराल रूप धारण कर लिया।जिससे रसोईया बनाने वाली दाई दुर्गावती देवी 42 वर्ष बुरी तरह झुलस गई और आग से रसोई घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से दुर्गावती देवी को बडहलगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिये पहुचाया जहाँ उसका इलाज हो रहा है स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर तहसीलदार गोला बृजमोहन शुक्ला व एबीएसए उदयशंकर राय पहुचे। स्थिति से अवगत हुए।
    मिली जनकारी के अनुसार ग्राम नकटा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर रोज की भांति गुरुवार की सुबह समय लगभग आठ बजे विद्यालय के बगल की रहने वाली रसोईया दुर्गावती देवी साफ सफाई करने विद्यालय गयी। विद्यालय की साफ सफाई करने के बाद वह रसोईया घर की सफाईं करने गयी।कमरा खोलने के बाद वह कमरे के अन्दर जाकर जैसे ही लाइट जलाई कि अचानक कमरे के अन्दर रखा हुए सिलेंडर में आग लग गया। दुर्गावती आग में घिर गई और आग से बुरी तरह झुलस गई। आसपास के लोगो का कहना हैं कि सिलेंडर लीक करने से यह बड़ा घटना घट गया।बहरहाल दुर्गावती का इलाज बड़हलगंज के दुर्गावती अस्पताल में चल रहा है स्थित नाजुक बनी हुई है।घटना स्थल पर तहसीलदार व खण्ड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुच कर स्थिति से अवगत हुए
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी