Category: उत्तर प्रदेश

  • भारतीय विश्वविद्यालय संघ में गो.वि.वि. का प्रतिधिनित्व करेगें शोधार्थी

    भारतीय विश्वविद्यालय संघ में गो.वि.वि. का प्रतिधिनित्व करेगें शोधार्थी

    भारतीय विश्वविद्यालय संघ में गो.वि.वि. का प्रतिधिनित्व करेगें शोधार्थी

    भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के वार्षिक प्रतियोगिता अन्वेषण 2024 के लिए गो.वि.वि. ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में भौतिकी विभाग के डॉ. अंबरीश कुमार श्रीवास्तव को समन्वयक नियुक्त किया गया है। अन्वेषण भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा युवा शीधार्थियों में शोध अभिरुचि जगाने एवं विकसित करने हेतु एक पहल है इसका प्रमुख उद्देश्य युवाओं को प्रेरित कर उच्च शिक्षा में शोध के वातावरण को मजबूत करना है। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत युवा शोधार्थियों को उसके नवाचरित शोध प्रोजेक्ट्स एवं विचारों के लिए आमंत्रित किया जाता है। यह प्रतियोगिता प्राकृतिक विज्ञान, अभियांत्रिकी एवं तकनीक, कृषि विज्ञान, स्वास्थ्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी एवं व्यवसायिक व्यवस्था समेत अन्य विषयों पर शोध पर आधारित है। प्रतियोगिता तीन स्तर पर होनी है। प्रथम स्तर (विश्वविद्यालय स्तर) में पूरे विश्वविद्यालय से कुछ चुनिंदा शोध प्रोजेक्ट्स को चुना जाना है। द्वितीय स्तर पर इन चुनिंदा प्रोजेक्ट्स का नोडल स्तर पर प्रस्तुतिकरण एवं मूल्यांकन होना है जिसमें चुने गए प्रोजेक्ट्स को पुरुष्कृत होंगे। तृतीय एवं अंतिम चरण में चुनिंदा प्रोजेक्ट्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतिकरण के पश्चात उच्च पुरुस्कार हेतु चुने जाएंगे। इस प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत सूचना एवं निर्देश विश्वविद्यालय के वेबसाइट के लिंक https://ddugu.ac.in/newweb/anveshan.php पर उपलब्ध है।
    “यह प्रतियोगिता UG, PG और पीएचडी के छात्र छात्राओं के लिए है। नोडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को क्रमशः 75000, 50000, 25000 का नगद पुरुष्कार दिया जाएगा। इसके लिए शोध प्रोजेक्ट्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 है।”
    – डॉ. अंबरीश कुमार श्रीवास्तव, समन्वयक, अन्वेषण 2024

    “विश्वविद्यालय में शोध वातावरण को बढ़ाने के लिए छात्र छात्राओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इससे उनके शोध अभिरुचि में निश्चित ही वृद्धि होगी साथ ही विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर निखरेगा।”
    – प्रो. पूनम टंडन, कुलपति

  • यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है

    यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है

    यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. आज नई दिल्ली में बीजेपी की एक बड़ी बैठक होने जा रही है
    इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी के दोनों डिप्टी सीएम शामिल हो सकते हैं

    यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा ने सियासी हलचल तेज कर दी है। आज नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और यूपी के दोनों डिप्टी सीएम शामिल हो सकते हैं 
    इस बैठक का उद्देश्य उपचुनाव की रणनीति तैयार करना है, खासकर हाल के लोकसभा चुनावों में विपक्ष के द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने के बाद। भाजपा ने इन उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन में ईमानदारी और स्थानीय जनता से जुड़ाव को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है  । इसके अलावा, चुनाव आयोग जल्द ही इन उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है, और ये चुनाव दिसंबर से पहले हो सकते हैं ।

  • सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन

    सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन

    महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक एवं विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि डाक्टर लोहिया भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक तथा समाजवादी नेता थे।वे आजीवन समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उन्होंने दलितों, शोषितों और वंचितों के लिए दवा व पढ़ाई मुफ्त और रोटी व कपड़ा सस्ता करने का नारा दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के बताए रास्ते पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने गरीबों, शोषितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया ।
    जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. लोहिया राजनीति को समाज सेवा का माध्यम मानते थे। राजनीति में विचार व सिद्धांत को सर्वोपरि मानने वाले डॉ. लोहिया ने अपने पूरे जीवन में कभी भी राजनीतिक लाभ के लिए अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया डॉ. लोहिया जीवन भर गरीबों,मजलूमों एवं पिछड़े तबके को आगे बढ़ाने को संघर्ष करते रहे।उनकी नीतियों और विचारों पर चलते हुए सदैव समाजवादी पार्टी ने लोकहित में काम किए हैं और आगे भी करती रहेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव अवधेश यादव रजनीश यादव पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव जितेंद्र यादव देवेंद्र भूषण निषाद रामजतन यादव संजय पहलवान मनुरोजन यादव रुपावती बेलदार बृजनाथ मौर्य राघवेंद्र तिवारी राजू हीरालाल यादव महेंद्र तिवारी अभिमन्यु यादव सुरेंद्र निषाद मैना भाई अशोक चौधरी सच्चिदानंद यादव राहुल यादव अमरजीत यादव रफीउल्लाह सलमानी सेराजुद्दीन रहमानी प्रमोद यादव सन्तोष यादव सोहराब खान एजाज अंसारी भवनाथ यादव सुनील यादव राजाराम बेलदार मनीष कमांडो इमरान खान चन्द्रभान प्रजापति विनय यादव गणेश प्रजापति आनन्द राय अजय कन्नौजिया सोनू पांडे अजय सोनकर शकील शाही सैयद दानिश मंजूर आलम गोली यादव उदयभान तिवारी आफताब निजामी रविन्द्र यादव राजपति यादव फूलचंद विश्वकर्मा बसंत यादव उजैर अहमद अरशद हुसैन इमरान दानिश शोयब अंसारी नजमुल हसन बीडी अंसारी शिव प्रसाद दुर्बल आदि मौजूद रहे

  • सांसद रवि किशन ने कन्याओं के पखारे पांव, लिया आशीर्वाद

    सांसद रवि किशन ने कन्याओं के पखारे पांव, लिया आशीर्वाद

    सांसद रवि किशन ने कन्याओं के पखारे पांव, लिया आशीर्वाद

    सांसद रवि किशन शुक्ला ने अपने गोरखपुर स्थित आवास पर नवमी के दिन कुवांरी कन्याओं को भोजन कराया और आशीर्वाद लिया। सांसद ने गोरखपुर सहित पूरे देशवासियों को नवरात्र पर्व की ढ़ेरों शुभकामनाएं दी। इस दौरान सांसद के साथ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे!
    सांसद ने कहा नवरात्र की नवमी तिथि पर मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन कर नवरात्र आराधना पूरी की। नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव के पांव पखारकर सबका आशीर्वाद लिया।

    नवरात्र का पर्व नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। नारी शक्ति का प्रतीक हैं। सनातन हिंदू धर्म में कुंवारी कन्याओं का पूजन और सत्कार आदि शक्ति मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है।
    सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में नारी शक्ति को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाएं नारियों के हित में लगातार चलाई जा रही। मिशन शक्ति योजना के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा ,सम्मान का प्रतीक है।

  • शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने हेतु पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

    शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने हेतु पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

    शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने हेतु पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
    बड़हलगंज/गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे) कोतवाली पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराने हेतु कस्बे में फ्लैग मार्ग कर सुरक्षा का एहसास कराया।
    एसपी साउथ जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कोतवाली परिसर से मेन मार्केट, सोती चौराहा, लेटाघाट, पटना चौराहा, कालेज तिराहा, गोला रोड होते हुए कोतवाली पहुंचकर मार्च संपन्न हुआ। एसपी साउथ ने कहा कि पुलिस त्योहार को लेकर सतर्क है। हर पांडाल पर नजर है। कहीं भी कोई अराजकता होती है तो कठोर कार्यवाही तय है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, चौकी इंचार्ज आदित्य उपाध्याय, केके सिंह, संजय पाल, निशांत सिंह, अभिनव शुक्ल आदि शामिल रहे।ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • सफलता की खुश्बू हैं खुशबू उपाध्याय

    सफलता की खुश्बू हैं खुशबू उपाध्याय

    सफलता की खुश्बू हैं खुशबू उपाध्याय
    बड़हलगंज/गोरखपुर+निष्पक्ष टुडे) नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है।नवमी तिथि है।प्रायः हिन्दू घरों में देवी रूप में आज कन्याओं की पूजा हुई। जब हम अपने घरों में कन्याओं का पूजन कर रहे होते हैं तब हमें आभास भी नहीं होता कि यही कन्या आगे बढ़कर हमारे माथे का मान बढ़ायेगी। 

    ऐसा ही मान बढ़ाया है, बड़हलगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत तिहामुहम्मदपुर निवासिनी खुश्बू उपाध्याय ने। एक ओर जहां आज की युवा पीढ़ी नौकरी को लेकर हताश व निराश है वहीं खुश्बू ने अपनी मेहनत के बल पर प्राप्त निरंतर सफलताओं से असफलता को पराजित किया है। सफलताओं की बात करें तो खुश्बू ने पहली सफलता बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक परीक्षा उत्तीर्ण कर प्राप्त की और नवंबर 2023 से शिक्षिका के रूप में अपनी सेवा आरंभ की। इसी बीच जुलाई 2024 में उत्तर प्रदेश में बतौर लेखपाल खुश्बू ने स्वजनो को खुशी का अवसर प्रदान किया। सफलता का यह सफर यहीं नहीं थमा। दो सप्ताह पूर्व सुश्री उपाध्याय ने ग्राम पंचायत अधिकारी की नियुक्ति पत्र प्राप्त किया और नवरात्रि की अष्टमी के शुभ अवसर पर खुश्बू का चयन बतौर वन उपनिरीक्षक के पद पर हुआ है। सफलता के इस अवसर पर खुश्बु के परिजनो में खुशी की लहर है।खुश्बू की यह सफलता संघर्षरत युवा पीढ़ी के लिए एक सीख हो सकती है।
    खुश्बू की यह अप्रतिम सफलता इस शेर को चरितार्थ करती है,
    “कहीं भी मुस्कराने के बहाने ढूंढ लेते हैं,
    जो मेहनतकश हैं मिट्टी में खजाने ढूंढ लेते हैं।
    भटकते हैं वही जिनको भरोसा नहीं है खुदपर,
    जो काबिल लोग हैं वो सौ ठिकाने ढूंढ लेते हैं।”
    खुश्बू अपनी सफलता के लिए प्रेरणा स्रोत अपनी माता चंद्रावती देवी व भाई कमल उपाध्याय को मानती है। इस सफलता पर होनहार बिटिया को क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख रामअशीष राय, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर,स्मृति राय(यूपीपीसीएल),परिवार के सदस्य तथा सहपाठीगणों ने बधाई दी है।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • आंख खोलती और बंद होती प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

    आंख खोलती और बंद होती प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

    आंख खोलती और बंद होती प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज उपनगर के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित की गई है, देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ पांडलों पर देखी गई। महादेवा मोहल्ला के बाबा जलेश्वरनाथ मार्ग स्थित बाबा जलेश्वरनाथ की महारानी पांडाल पर स्थापित माता की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
    नगर के बाबा जलेश्वरनाथ मार्ग पर स्थित बाबा जलेश्वरनाथ की महारानी पांडाल पर स्थापित माता की प्रतिमा का आंख बंद व खुल रहा है, जिस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिमा के दर्शन को पहुंच रहें है। गुरुवार की मध्य रात्रि चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर भी प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा प्रतिमा की आरती भी उतारी। कमेटी के सदस्य हिमांशु गौंड ने बताया कि बंगाल के कारीगरों ने मूर्ति बनाई है, मूर्ति में बनारस से मोटर मंगाकर लगवाया गया है, जिससे माता के प्रतिमा की आंख बंद व खुल रही है। इस दौरान सभासद दीपक शर्मा, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, विनय तिवारी, दुर्गेश मिश्रा, संकेत सोनकर, अनीश मिश्र, गोलू सोनकर, रोशन वर्मा, मयंक चौरसिया, पिंटू निगम सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल करमैनी घाट का एसपी नॉर्थ ने किया निरीक्षण

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल करमैनी घाट का एसपी नॉर्थ ने किया निरीक्षण

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल करमैनी घाट का एसपी नॉर्थ ने किया निरीक्षण
    घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता रहे इंतजाम _एसपी नार्थ 

    गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के करमैनी घाट का पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
    एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव करमैनी घाट पर माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, शान्ति व्यवस्था आदि के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हो, इसके लिए सभी एहतियाती उपाय किये जाए । प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, जनरेटर, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। विसर्जन स्थल पर ट्रैफिक रूट चार्ट पर आवागमन सुचारू रूप से चलाएं। गोताखोर, नाव एवं सर्चलाइट के इंतजाम भी विसर्जन से पूर्व कर लिया जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए विसर्जन स्थल पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी नदी घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी दिए।
    प्रतिमा विसर्जन को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए हर संभव उपाय किये जायें।

  • मिनी फायर ब्रिगेट अब गांव के गली और कस्बो में बुझाएगी आग

    मिनी फायर ब्रिगेट अब गांव के गली और कस्बो में बुझाएगी आग

    मिनी फायर ब्रिगेट अब गांव के गली और कस्बो में बुझाएगी आग
    उत्तर प्रदेश सरकार के सरहनीय पहल अब गांव व कस्बो में होने वाले आगजनी को काबू करेगी, दुर्गा पूजा पंडालों के सुरक्षा मे मिनी फायर ब्रिगेट एलर्ट रहेगी। किसी प्रकार के आगजनी में बुझाने के लिए सबसे पहले जाएगी। जिससे आम जनता को बहुत राहत मिल सकेगा, भीड़ भाड़ व जाम को लेकर बड़ी गाड़ियां पहुंचने में देर हो जाती थी, जिसके वजह से गाड़ी पहुंचने में समय लग जाता रहा है। जिसको लेकर नई पहल सामने आया, प्रत्येक थाना क्षेत्र में बुलेट फायर वाहन उपलब्ध होगी बाजार में मिनी फायर ब्रिगेड बाजार में सकरी गली में भी आग पर काबू पाया जा सकेगां इसकी पानी फेकने क्षमता 60 फीट ऊंचाई तक है, पानी पहुंचाने की क्षमता है।
    मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ सहजनवां में फायर पुलिस स्टेशन पर यह फायर मोबाइल बाइक उपलब्ध है। फायर स्टेशन से दोनों कांस्टेबल लोग पेट्रोलिंग कर रहे हैं। विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा मिनी फायर ब्रिगेट बाइक करेगी ।

  • महान समाजवादी नेता, संपूर्ण क्रांति के उद्घोषक ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण की जयंती सपा

    महान समाजवादी नेता, संपूर्ण क्रांति के उद्घोषक ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण की जयंती सपा

    महान समाजवादी नेता, संपूर्ण क्रांति के उद्घोषक ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण की जयंती सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि देश में आजादी की लड़ाई से लेकर वर्ष 1977 तक तमाम आंदोलनों की मशाल थामने वाले जेपी यानी जयप्रकाश नारायण का नाम देश के ऐसे शख्स के रूप में उभरता है जिन्होंने अपने विचारों, दर्शन तथा व्यक्तित्व से देश की दिशा तय की थी। उनका नाम लेते ही एक साथ उनके बारे में लोगों के मन में कई छवियां उभरती हैं।
    लोकनायक के शब्द को असलियत में चरितार्थ करने वाले जयप्रकाश नारायण अत्यंत समर्पित जननायक और मानवतावादी चिंतक तो थे ही इसके साथ-साथ उनकी छवि अत्यंत शालीन और मर्यादित सार्वजनिक जीवन जीने वाले व्यक्ति की भी है। उनका समाजवाद का नारा आज भी हर तरफ गूंज रहा है। आज उनकी जयंती उनको पर शत शत नमन विनम्र श्रद्धांजलि इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव अवधेश यादव अमरेन्द्र निषाद मुन्नीलाल यादव देवेंद्र भूषण निषाद बृजनाथ मौर्य मनुरोजन यादव राघवेंद्र तिवारी राजू मैना भाई विंदा देवी अमरजीत यादव दयानंद विद्रोही राहुल यादव सन्तोष मौर्य अनुप यादव सोहराब खान जयप्रकाश मोहम्मद अली विक्की निषाद भृगुनाथ निषाद करुणा निधान रवि यादव भुपेंद्र यादव अनिल निषाद अभिषेक यादव लालजी यादव मोहम्मद सलीम विक्की सर्वेश जितेंद्र दुर्विजय रजनीश अखिलेश अर्जून कमरे आलम सुनील विरेन्द्र महेंद्र दुर्बल अरूण राम सिंह आदि मौजूद रहे