बाथरूम की वीडियो बनाकर ब्लैक मेल कर रहा था, और बार बार होटल बुलाता था!
नहीं आई तो रेप की विडियो पति को भेज दी, पुलिस ने किया अरेस्ट
#UP:_ की राजधानी लखनऊ में सिक्योरिटी सर्विस के संचालक अमित ने अपनी ही कंपनी के माध्यम से सेवारत महिला बाउंसर को ब्लैक मेल करते हुए हवस का शिकार बना लिया।
दरअसल महिला अपने पति संग शाहजहाँपुर गई थी, जहाँ पर उन्हे कंपनी की तरफ से रुकवाया गया था, वहां अमित भी आया हुआ था।
वह अचानक बाथरूम में अमित आ गया.
और शशि उस समय वह नहा रही थी,नग्न अवस्था में।
हबसी हेवान ने पहले तो चुपके से वीडियो बनाया फिर उसे ब्लैक मेल करने लगा।
बाद में लखनऊ के लाल बाग स्थित होटल हैवन स्क्वायर में उसे ले जाकर रेप किया।
पीड़िता सहती रही.. अब रेप व बाथरूम के वीडियो उसके पति के मोबाइल पर सेंड कर दिए।
तब जाकर राज खुला, FIR हुई और अमित अरेस्ट है। उसके मोबाइल से उसकी कई और अश्लील वीडियो मिली है।
इन विडिओज़ की जांच हो रही है.. वीडियो मर्ज़ी से बनी है या रेप??
जांच में खुलासा हो पायेगा।
Category: उत्तर प्रदेश
-

बाथरूम की वीडियो बनाकर ब्लैक मेल कर रहा था
-

रुतबा और रसूख का नतीजा
रुतबा और रसूख का नतीजा
थाने में मुहैया कराई जा रही हैं सेविंग और मसाज की सुबिधा
यह तस्वीर आज सुबह की हैं और विशुनपुरा थाने की बताई जा रही हैं। तस्वीर में नाई जिस ब्यक्ति का दाढ़ी बना रहा हैं वह चर्चित फार्मशिष्ट अशोक यादव जी हैं जो कल देर शाम से ही एक महिला से दुर्बयवहार और गाली गलौज के मामले में दर्ज मुकदमे में बंद हैं। आज उन्हें सेविंग और मसाज कराने का मन हुआ तो थाने के साहब ने बकायादा नाई बुलवा कर उनकी सेवा में लगवा दिया जो अशोक के रसूख का परिणाम हैं। चर्चित 1अशोक यादव एनएचएम घोटाले में सीबीआई द्वारा जेल भेजे जा चुके हैं यह अलग बात हैं कि सपा सरकार में अपने रसूख के बल पर वह जेल में बंद होने के बाद भी निलंबित नहीं हुए थे और उस समय सीएमओ और सारे बड़े अधिकारी उनके पॉकेट में रहते थे। सपा सरकार में पहुंच और पैसे के बल पर ऐश करने वाले साहब भाजपा सरकार में भी आज अपना रसूख दिखा दिया। सवाल यह उठता हैं कि क्या बिशुनपुरा पुलिस आम लोगो को भी यह सुबिधा मुहैया कराती हैं। तेज तर्रार और ईमानदार कप्तान इस मामले को अगर संज्ञान में लें लिए तो फिर थाने के अंदर आरोपी को लगजरी ब्यवस्था मुहैया कराने वालो की खैर नहीं -

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की मनाई गई जयंती
पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की मनाई गई जयंती
बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली में मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ,ए,पी, जे, अब्दुल कलाम का जन्म दिन बड़े धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ ए, पी, जे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति का जीवन एक खुली किताब था।जिसे कोई भी पढ़ सकता था। एक विकसित, शक्तिशाली, धर्मनिरपेक्ष भारत का सपना देखने वाले महान वैज्ञानिक प्रखर अभियंता, जनप्रिय शिक्षक और भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें राष्ट्रपति डॉ,ए,पी, जे अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के एक मछुआरे परिवार से देश के राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंचे , डॉ कलाम का जीवन किसी परीकथा सा रोमांचक लगता है, वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में उन्होंने पोखरण में भारत के दो आरम्भिक परमाणु परीक्षणों में निर्णायक, संगठनात्मक और तकनीकी भूमिका निभाई। भारत के स्वदेशी मिसाइल कार्यक्रम के जनक थे। उन्होंने न केवल स्वदेशी लक्ष्य भेदी नियंत्रित प्रक्षेपास्त्र का प्रारूप तैयार किया बल्कि अग्नि, पृथ्वी, जैसे प्रक्षेपास्त्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। लेखक के तौर पर उनकी लोकप्रिय पुस्तकें हैं, इग्नाइटेड माइंड्स,अनलिशिग द पावर विदीन इण्डिया, इण्डिया माय ड्रीम एनविजनिंग अन एमपावर्ड नेशन और विंग्स आफ फायर एन आटो बायोग्राफी आफ ए, पी, जे अब्दुल कलाम। कम लोग जानते हैं कि डॉ कलाम एक अच्छे संगीतज्ञ और संवेदनशील कवि भी थे। ऐसे महापुरुष को शत् शत् नमन करते हैं।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद राम किशुन सिंह अर्चना जायसवाल सरिता देवी संतोष कुमार प्रियंका मौर्या रीता सिंह नितिश कुमार मालती देवी सोनमती प्रेमबाला माधुरी पनिता आदि शिक्षक एवं बच्चे मौजूद थे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवार -

14 वर्ष बाद वनवास से लौटे भगवान श्रीराम
14 वर्ष बाद वनवास से लौटे भगवान श्रीराम
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक बड़हलगंज मे भरत मिलाप देखने डीह स्थान से लेकर हनुमान गढ़ी मुहल्ला, सोती चौराहा, बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद, मछली हट्टा, लेटाघाट तक लोगो का हुजूम उमड़ा था।
14 वर्ष का वनवास काट कर जब प्रभु श्रीराम माता जानकी व भैय्या लक्ष्मण के साथ लौटते है तो रामलीला कमेटी बड़हलगंज की तरफ से भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजित होता है।
मिलाप के दौरान जहा श्रीराम व भरत का मिलाप देखकर जनमानस के आंसू निकलने लगे तो वही उपस्थित लोगो ने जै श्रीराम का जयघोष लगाया।
वही भरत मिलाप कमेटी के नेतृत्व में बादशाहपुर, देवरिया व गोरखपुर की तीन चौकी डांस भरत मिलाप जुलूस मे आकर्षण का केंद्र रही। अपने भक्तिपूर्ण कार्यक्रम से उन्होने भीड़ को पूरी रात रोके रखा। मुख्य अतिथि सर्जन डा. मनोज यादव ने कहा कि भरत मिलाप बड़े भाई का छोटे भाई के प्रेम को न सिर्फ दर्शाता है। बल्कि भाईयों मे एकता की प्रेरणा भी देता है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता वीरेंद्र गुप्ता, अमित मद्देशिया, श्रवण जायसवाल, अशोक जायसवाल, आलोक कसेरा आदि के साथ कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अपनी फोर्स के साथ मौजूद रहे
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी -

राजस्व परिषद अध्यक्ष के आगमन से पहले अधिकारियों ने साफ सफाई लंबित कार्यों का किया समीक्षा
राजस्व परिषद अध्यक्ष के आगमन से पहले अधिकारियों ने साफ सफाई लंबित कार्यों का किया समीक्षा
ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी लापरवाह कर्मचारियों की कसी चूड़ी.
आईजीआरएस अंश निर्धारण जात निवास आय का किया समीक्षा. अपने-अपने कार्यालयों के फाइलों के रखरखाव लंबित मुकदमो का पूरा डाटा रखे तैयार_ ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट.
।गोरखपुर। राजस्व परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार के बुधवार को आगमन से पहले तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन अपने-अपने कार्यायलयों एवं न्यायालयों रिकॉर्ड रुम का सफाई अभियान युद्ध स्तर पर कराकर फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखने का कार्य किया। राजस्व परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार बुधवार को एनेक्सी भवन सभागार में अधिकारियों संग बैठक करेंगे बृहस्पतिवार को जनपद के किसी भी तहसील का भ्रमण कर फाइलों के रखरखाव न्यायालयो में लंबित मुकदमों का निरीक्षण करेंगे उससे पूर्व सदर तहसील में किए गए साफ सफाई फाइलों के रखरखाव मुकदमो का निस्तारण लेखपालों द्वारा आइजीआरएस जात निवास आय अंश निर्धारण सहित अन्य किए गए कार्यों का समीक्षा का जायजा लिया। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी तहसील सभागार में बैठक के दौरान राजस्व निरीक्षक और लेखपालों द्वारा अपने क्षेत्र में भूमि विवाद का संतोषजनक जबाव नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा ग्राम सभाओं में अवैध कब्जे को चिह्नित करने के निर्देश दिए
राजस्व परिषद अध्यक्ष के आगमन से पहले अधिकारियों ने साफ सफाई लंबित कार्यों का किया समीक्षा इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विवादित भूमि रजिस्टर की स्थिति की समीक्षा की। आइजीआरएस जात निवास अंश निर्धारण सहित कार्यों को कुशलता पूर्वक ना कार्य करने वाले लेखपालों को फटकार लगा या बार-बार निर्देशित किए जाने के बावजूद भी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं होने वाले लेखपालों को चेतावनी दिया। यदि लापरवाही से कोई घटना घटित हुई तो उसकी जवाबदेही किसकी होगी। एसडीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। राजस्व निरीक्षक हों या लेखपाल, उन्हें अपने क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का धरातल पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को चिह्नित करें, जिनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह कानूनगो विनय श्रीवास्तव प्रदुम्न सिंह सहित अन्य राजस्व निरीक्षक लेखपाल संबंधित पटलों के पटल प्रभारी मौजूद रहे।
-

लखनऊ (यूपी) बहराइच की घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा
लखनऊ (यूपी)
बहराइच की घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “प्रदेश में जंगलराज कायम है, सरकार जान रही थी कि दुर्गा पूजा का माहौल चल रहा है तो उन्हें प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए था, सारी व्यवस्था करके अतिरिक्त फोर्स लगाना था। मैं समझता हूं कि तब आज ये घटना नहीं घटती , बहराइच में दंगा नहीं होता। सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। लखनऊ में आज एक 13 साल की बच्ची के गैंगरेप हुआ है जब राजधानी का ये हाल है तो आप समझ सकते हैं कि पूरे प्रदेश में क्या होगा?
उत्तर प्रदेश उपचुनाव पर उन्होंने कहा, “सब मिकर लड़ेंगे और उन्हें 10 की 10 सीटों पर हराएंगे -

बहराइच की घटना के लिए प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार,
बहराइच की घटना के लिए प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा – जनता के साथ खड़ी है – सुनील सिंह
बहराइच की घटना पर लोकदल का बयान
पुलिस प्रशासन नाकाम, खुफिया तंत्र फेल , बहराइच में कर्फ्यू जैसे हालात
बहराइच की हिंसक घटना पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना के लिए पूरी तरह से प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को कायम रखने में विफल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे पर सीधे हस्तक्षेप करें और जनता के साथ हुए अन्याय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। बहराइच जैसी घटनाएं उत्तर प्रदेश में कई बार हो चुकी हैं “यह समय है कि सरकार हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के संदेश के साथ काम करे।”
लोकदल के कार्यकर्ता बहराइच की जनता के साथ खड़ी है और उनके साथ हुए अन्याय के खिलाफ पूरी तरह से संघर्ष करेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में जंगल राज स्थापित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोकदल पार्टी जनता के हक और न्याय के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगा।बहराइच की घटना पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बहराइच में हाल ही में हुई हिंसक घटना को लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की नाकामी और खुफिया तंत्र की विफलता का हवाला देते हुए कहा कि बहराइच में हालात इतने बिगड़ गए कि वहां कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई।
सुनील सिंह ने कहा कि इस घटना से साफ है कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार हिंदू-मुस्लिम राजनीति के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह समय मानवता के साथ खड़ा होने और सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने का है।
लोकदल ने साफ तौर पर कहा है कि वे बहराइच की जनता के साथ खड़े हैं और उनके हक के लिए संघर्ष करेंगे। सुनील सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश में “जंगल राज” स्थापित करने की कोशिश कर रही है, जहां कानून और व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि लोकदल पार्टी अन्याय के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से उनके साथ है और हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
यह बयान उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष के गहरे असंतोष को दर्शाता है, जहां राजनीतिक दलों ने सरकार की नीतियों और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। -

MP-MLA के सामने ऊंची कुर्सी पर नहीं बैठेंगे अधिकारी, आदेश जारी
MP-MLA के सामने ऊंची कुर्सी पर नहीं बैठेंगे अधिकारी, आदेश जारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत जिलों में तैनात डीएम-एसपी सहित अन्य IAS, IPS, PCS, और PPS अधिकारी सांसदों और विधायकों के सामने ऊंची कुर्सी या सोफे पर नहीं बैठ सकेंगे। यह आदेश विधानसभा की संसदीय अनुश्रवण समिति की सिफारिश पर जारी हुआ है और शासन स्तर से सभी अधिकारियों को भेजा गया है। इस फैसले के बाद अधिकारियों में चिंता देखी जा रही है, और चर्चा है कि अधिकारी संगठन इस आदेश को रद्द करने के लिए सरकार से अपील कर सकता है। राज्य सरकार के इस कदम को जनप्रतिनिधियों के सम्मान को बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन यह अधिकारियों के बीच असंतोष का कारण भी बन सकता है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए इस नए आदेश का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, जैसे कि सांसदों और विधायकों, के सम्मान को बढ़ाना है। इस आदेश के तहत अब जिलों में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, जैसे कि डीएम (जिला अधिकारी), एसपी (पुलिस अधीक्षक) और अन्य IAS, IPS, PCS, और PPS अधिकारियों को सांसदों और विधायकों के सामने ऊंची कुर्सी या सोफे पर बैठने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्देश राज्य की विधानसभा की संसदीय अनुश्रवण समिति की सिफारिश के आधार पर जारी किया गया है।
इस आदेश के पीछे तर्क यह है कि जनप्रतिनिधि, जो कि जनता द्वारा चुने गए होते हैं, का सम्मान सर्वोपरि है। इसलिए जब वे अधिकारियों से मिलते हैं या किसी बैठक में शामिल होते हैं, तो यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके सामने अधिकारी विनम्रता और सम्मान के साथ व्यवहार करें। हालांकि, इस आदेश के जारी होने के बाद अधिकारियों में असंतोष की भावना भी देखी जा रही है, क्योंकि इसे अधिकारियों के कामकाज की स्वायत्तता और गरिमा के खिलाफ माना जा रहा है।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि कुछ अधिकारी संगठन इस आदेश के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं और इसे रद्द कराने के लिए राज्य सरकार से अपील कर सकते हैं। -

बहराइच की घटना पर लोकदल का बयान
बहराइच की घटना पर लोकदल का बयान
सरकार हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के संदेश के साथ काम करे- लोकदल
बहराइच की हिंसक घटना पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना के लिए पूरी तरह से प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है । उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को कायम रखने में विफल रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे पर सीधे हस्तक्षेप करें और जनता के साथ हुए अन्याय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।बहराइच की हिंसक घटना पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने राज्य सरकार को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल बताया और हिंसा को रोकने में विफलता के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधा हस्तक्षेप करने का आग्रह किया और जनता के साथ हुए अन्याय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
लोकदल ने सरकार से हिंदू-मुस्लिम राजनीति से ऊपर उठकर मानवता और न्याय के आधार पर काम करने की अपील की है। पार्टी ने सरकार की नीतियों को समाज में विभाजनकारी बताते हुए सभी नागरिकों की सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया ।Regarding the violent incident in Bahraich, the Lok Dal, led by Chaudhary Sunil Singh, has made a strong statement condemning the Uttar Pradesh government’s handling of the situation. Singh held the state government responsible for failing to maintain law and order, expressing disappointment with its inability to prevent the violence. He urged Chief Minister Yogi Adityanath to intervene directly and take strict action against those responsible for the injustice faced by the public.
The Lok Dal’s criticism highlights their demand for governance that transcends religious politics, calling for a focus on humanity and justice rather than divisive strategies. This reflects the broader concern among opposition parties about maintaining communal harmony and ensuring the safety of all citizens in the region . -

डीसी मनरेगा ने की फर्जी जाब कार्ड की जांच
डीसी मनरेगा ने की फर्जी जाब कार्ड की जांच
फर्जी जाबकार्ड की शिकायत पर बहसुआ गांव पहुंचे थे श्रम व रोजगार आयुक्त
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खंड के बहसुआ गांव में फर्जी जाब कार्ड के भुगतान की शिकायत पर उपायुक्त श्रम व रोजगार मनरेगा सौरव श्रीवास्तव व सहायक सांख्यिकी अधिकारी राजेश कुमार चन्दोला ने सोमवार को बहसुआ गांव पहुंच कर फर्जी जाब कार्ड व मनरेगा कार्यो की जांच किया।
गांव के रामभजन पासवान ने फर्जी जाबकार्ड से भुगतान की शिकायत जिलाधिकारी गोरखपुर से की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारीयो ने गांव में पहुंच कर जाब कार्ड धारको से गहन पूछताछ करते हुए जांच की। विकलांग जाबकार्ड धारक रामसहाय, राजदेवा, राजकुमारी, विन्द्रावती, जानकी, सुरेश आदि दो दर्जन से अधिक जाबकार्ड धारको ने अपना बयान दर्ज कराया। जाब कार्ड धारको के बयान के बाद अधिकारीयो द्वारा गांव में बने सीसी रोड, पंचायत भवन व अन्य कार्यो की जांच की। जांच अधिकारी जाब कार्ड धारको के बयान व कराये गये कार्यो से संतुष्ट दिखे। जाब कार्ड धारको ने डीसी मनरेगा से कहा कि बरसात के बाद हम लोगो को काम नही मिला, मजदूरो ने त्योहारी सीजन में कार्य की मांग की। डीसी मनरेगा ने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान व सचिव को मजदूरो को काम देने का निर्देश दिया। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम, ग्राम प्रधान नारद पासवान, ग्राम विकास अधिकारी समा अफरोज, टीए किशोरी लाल जायसवाल, जयराम तिवारी, आशीष कुमार, पुर्व प्रधान रामजनक निषाद आदि ग्रामीण मौजूद थे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी











