Category: उत्तर प्रदेश

  • सरयू अमृत महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कर लगाया बाग

    सरयू अमृत महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कर लगाया बाग

    सरयू अमृत महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कर लगाया बाग
    विधायक ने छपिया व बैदौली में किया वृक्षारोपण
    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) सरयू अमृत महोत्सव के तहत सम्राट अशोक मौर्य स्मृति में पूरे चिल्लुपार के सभी २९ न्याय पंचायतों में होने वाले माँ के नाम एक पेड़ वृहद् वृक्षारोपड़ अभियान के तहत चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने बडहलगंज ब्लॉक के ग्राम सभा छपिया और ग्रामसभा बैदौली खुर्द में ट्री गार्ड सहित वृक्षारोपण कर बाग लगाया!
    इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि तेज़ी से पर्यावरण परिवर्तित हो रहा है आने वाले समय में ऑक्सीजन की भारी कमी होने वाली है तेज़ी से पेड़ कट रहे हैं इसे देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है ! इस सरयू अमृत महोत्सव के तहत एक पेड़ माँ के नाम पूरे चिल्लूपार के २९ न्याय पंचायत में हर वर्ष एक बाग लगेगा! जिससे हर न्याय पंचायत में एक बाग तैयार होगा जो आने वाले हमारे पीढ़ियो को स्वछ हवा प्रदान करेगा इस अभियान को जन जागरण बनाने के लिए हम आप सभी का आह्वान करने आये है इस वृक्षारोपण को ट्री गार्ड के साथ लगाया जायेगा जिससे पेड़ की सुरक्षा भी हो सके !

    कार्यक्रम का संचालन अभियान के संयोजक आनंद चंद ने किया!
    इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख रामबेलास तिवारी, दयाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश ओझा, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य विनय तिवारी , चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, अशोक त्रिपाठी , वरिष्ठ भाजपा नेता अमित वशिष्ठ त्रिपाठी , विधायक पीआरओ प्रशांत शाही , विधायक प्रतिनिध आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, चंचल तिवारी , प्रधान वंशीधर यादव , गिरजेश तिवारी , मानस त्रिपाठी, राम किशुन प्रजापति, मुंशी प्रजापति, नसीम अंसारी, सकील अहमद, साहब यादव, अष्टभुजा सिंह , चंदन पांडेय, विशाल सिंह, रमाशंकर यादव, आदित्य त्रिपाठी , भीम निसाद , शिवा जी सिंह , संतोष त्रिपाठी , मंटू तिवारी , प्रधान रवींद्र यादव, अशोक यादव, रमेश यादव, हेमंत पांडेय, चन्द्रशेखर मिश्रा, सुनील प्रजापति, विक्की निसाद, डॉ उपेन्द्र जी, राजीव पाण्डेय, सतीशचंद्र शुक्ल, उग्रसेन तिवारी के साथ समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे !
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • महामंत्री ने 16 अक्टूबर को गोरखपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया

    महामंत्री ने 16 अक्टूबर को गोरखपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया

    रामलीला कमेटी, बर्डघाट, गोरखपुर के गणेश वर्मा अध्यक्ष,पंकज गोयल संरक्षक, और हरिद्वार वर्मा महामंत्री ने 16 अक्टूबर को सर्राफा भवन हिंदी बाजार, गोरखपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया तथा पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया की, वार्ड नंबर 69 की पार्षद श्रीमती लाली देवी ने 12 तारीख को कमेटी के ऊपर यह मिथ्या आरोप लगाया कि उन्हें रथ रोक कर प्रभु श्री राम की आरती नहीं करने दी गई,

    चूंकि ऐसी कोई परंपरा नहीं रही है कि रथ को किसी स्थान पर रोक करके आरती करवाई जाए और उस दिन दुर्गाबाड़ी और अन्य जगहों की मूर्तियां विसर्जन के लिए जा रही थी जिससे बहुत भीड़ था इसलिए भी प्रशासन द्वारा भी रथ को ,व्यवस्था बनाए रखना हेतु, ना रोकने का दबाव था,

    आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्षद ने कमेटी पर बिजली चुराने जैसे भी आरोप लगाए हैं,जो की बिजली विभाग द्वारा जांच होने पर गलत पाया गया हैं,आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन के ठीक बीच में,रावण दहन के दो दिन पहले,पार्षद के द्वारा कमेटी पर राम लीला मंचन के परिसर में मैरिज हाउस चलाए जाने का भी आरोप लगाया है,जो कि गलत है। कमेटी के द्वारा बताया गया कि प्रशासन द्वारा आश्वासन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।


    कमेटी ने बताया कि प्रेस वार्ता कर वे सिर्फ ये साफ करना चाहते है कि यदि भारत मिलाप के कार्यक्रम में बहराइच या कुशीनगर जैसी घटना होती है तो इसका जिम्मेदार सिर्फ प्रशासन और पार्षद व उसके समर्थक होंगे।

    https://youtube.com/@nt_news?si=ht_tyhmuTTImHut7

  • एनआईसी खेल मैदान में 16 दिसम्बर से आयोजित होगा आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट

    एनआईसी खेल मैदान में 16 दिसम्बर से आयोजित होगा आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट

    एनआईसी खेल मैदान में 16 दिसम्बर से आयोजित होगा आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट

    बड़‌हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के तत्वावधान में आगामी 16 दिसम्बर से नेशनल इण्टर कालेज के खेल मैदान में अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी बुधवार को बड़हलगंज के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह उज्जैन ने दी।
    _रविन्द्र सिंह उज्जैन ने बताया कि टूर्नामेंट में विभिन्न प्रदेशों की कुल आठ टीमें भाग लेंगी जामिया इमिलिया क्लब दिल्ली, लाम जाव फुटवाल क्लब मणिपुर, आदिल फुटबाल क्लब कोलकाता,पश्चिम बंगाल,
    फलकनुमा फुटबाल क्लब हैदराबाद, एमएससी फुटबाल क्लब भुवनेश्वर,उड़ीसा के साथ कश्मीर, नेपाल व नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज की टीमें शामिल होंगी। मैच लीग कम नाक आउट से होगा। दो सर्वश्रेष्ठ टीमें 23 दिसम्बर को फाइनल खेलेंगी। लीग मैच से लेकर फाइनल तक खेलने वाली सभी टीमें पुरस्कृत की जाएंगी। उज्जैन ने बताया कि इस अवसर पर एक स्मारिका भी निकाली जाएगी जिसमें क्षेत्र की महान विभूतियों के व्यक्तित्व व कृतित्व को बताया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक डा रमेश चंद,संयोजक पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अजय सोनकर उर्फ वीरू,उपाध्यक्ष
    शिवप्रकाश यादव, नरेंद्र प्रताप शाही (मुन्ना शाही),इन्द्रजीत यादव,
    सचिव डॉ. पी.डी. राव, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार बौद्ध ‘प्रबंधक भीम सेवाश्रम’,संगठन मंत्री कमरुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • जिलामहामंत्री बनाये जाने पर लोगों ने दीं बधाई

    जिलामहामंत्री बनाये जाने पर लोगों ने दीं बधाई

    जिलामहामंत्री बनाये जाने पर लोगों ने दीं बधाई.
    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) उपनगर बड़हलगंज निवासी एवं चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर को उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के गोरखपुर जिला का लगातार तीसरी बार महामंत्री बनाये जाने पर नगरवासियों ने हर्ष जताते हुये बधाई दी है।

    बता दे कि विगत दिनों लखनऊ में हुये अधिवेशन के बाद गठित प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन महेन्द्र जैन मयूर, प्रदेश महामंत्री डा. दिलीप सेठ एवं राजेन्द्र गुप्ता ने प्रदेश की जिला इकाइयों के लिये जिलाध्यक्ष और महामंत्री के नामों की घोषणा करते हुये गोरखपुर जिले के लिये बैजनाथ जायसवाल को जिलाध्यक्ष एवं महेश उमर को लगातार तीसरी बार जिलामहामंत्री पद पर मनोनीत किया।
    श्री उमर के लगातार तीसरी बार मनोनयन पर चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय, अष्टभुजा सिंह, मनमोहन पटवा, श्रीकांत सोनी, श्रीनिवास सोनी, सन्तोष जायसवाल, सभासद दीपक शर्मा, वीरेन्द्र उर्फ बीरू गुप्ता, राजीव पाण्डेय, गुड्डू मिश्रा, प्रशांत शाही, बृजेश उमर, मदन सोनी, लक्ष्मीनारायण गुप्त आदि ने बधाई दी है
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • बगहा गड़ेरी टोला रामबेलास माझी की 7 कमरों की बिल्डिंग सहित तीन घर नदी के धारा में हुआ विलीन

    बगहा गड़ेरी टोला रामबेलास माझी की 7 कमरों की बिल्डिंग सहित तीन घर नदी के धारा में हुआ विलीन

    बगहा गड़ेरी टोला रामबेलास माझी की 7 कमरों की बिल्डिंग सहित तीन घर नदी के धारा में हुआ विलीन

    बचाव कार्य नही होने से मिट रहा गांव का अस्तित्व
    दर्जनों घर हो चुके नदी में समाहित
    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खण्ड के दियारा क्षेत्र के बगहा गड़ेरी टोला पर सरयू नदी के भीषण कटान से जल्द ही गांव का नामोनिशान मिट जाएगा ।
    सरयू नदी कटान में पहले 8 घर कटे थे लेकिन कटान की गति तीब्र होते ही पिछले एक सप्ताह में चार और घरों को जिद में ले चुकी हैं ।
    सरयू नदी के कटान में रामबेलास माझी हरिलाल साहनी ज्ञानमती देवी झब्बू साहनी की मकान नदी के धारा में समाहित हो गयी ।
    बता दे कि आज सुबह में रामबेलास माझी की छत लगी 6 कमरों की बेशकीमती मकान का आधा हिस्सा कटान में गिरा शाम होते होते पूरी मकान कटान के जिद में समा गयीं ।
    मकान को नदी के धारा में जाते देख रामबेलास की पत्नी व बच्चे फूटफूट कर रोने बिलखने लगे ।
    उधर कटान के मुहाने पर सूरज पाल वीरेंद्र पाल की मकान खड़ी हैं जो कभी भी नदी के धारा में विलीन हो सकती हैं ।
    *बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग के मनमानी पर कटान पीड़ित नाराज*
    ग्रामीण सूरज पाल सोनू साहनी अजय पाल सौदागर सिंह दीपचंद अमन सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि गड़ेरिया टोला पर नदी भीषण कटान रह रही हैं न कोई अधिकारी न कोई जनप्रतिनिधि देखने नही आया ।
    सभी ग्रामीण आक्रोशित हैं ।
    बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग द्वारा केवलः प्राथमिक विद्यालय बचाने की कोशिश की गई हैं ।
    गांव पर कोई ध्यान नही दिया जिसका नतीजा हैं कि आज गांव पूरा कटने जा रहा हैं।
    जगदीशपुर में राप्ती नदी कर रही कट
    उधर राप्ती नदी जगदीशपुर गांव की कृषि योग्य भूमि को लील रही हैं अब तक दस एकड़ से अधिक भूमि को नदी काट चुकी हैं ।
    सबसे बड़ी दिलचस्प बात यह हैं कि सूचना के बाद भी दोनों गांव पर् कटान का निरीक्षण करने कोई नही पहुँचा ।
    बयूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • जालसाजों ने कूटरचित दस्तावेज से चकबंदी में दूसरे की भूमि करा लिया अपने नाम

    जालसाजों ने कूटरचित दस्तावेज से चकबंदी में दूसरे की भूमि करा लिया अपने नाम

    जालसाजों ने कूटरचित दस्तावेज से चकबंदी में दूसरे की भूमि करा लिया अपने नाम
    कोर्ट के आदेश पर एक दर्जन से अधिक लोगो पर जालसाजी का केस दर्ज
    गोरखपुर/सहजनवा ।
    गीडा थाना क्षेत्र के हरैया में जालसाजी ने एक व्यक्ति के निजी भूमि का फर्जी दस्तावेज और फर्जी सुलहनामा लगाकर अपने नाम से दर्ज कराने के बाद दूसरे के नाम ट्रांसफर कर दिया । कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 13 जालसाजों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है । मिली जानकारी से रिजवान अहमद पुत्र स्व मोहम्मद हाशिम निवासी हरैया थाना गीडा का आराजी संख्या 745 में आधा के हिस्सेदार है । जो 35 डिसमिल है । शेष भूमि आधा में से साढ़े सत्रह डिसमिल 3 मार्च 2009 में बैनाम कराया था ।चकबंदी के दौरान जालसाजों ने कूटरचित फर्जी दस्तावेज पर कुछ लोगो का फर्जी हस्ताक्षर बना कर फर्जी सुलहनामा चकबंदी अधिकारी को पेश कर भूमि को अपने नाम दर्ज कराकर दूसरे के नाम ट्रांसफर कर दिया । पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया । कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पारस यादव, विंदेश्वरी यादव, राम बहाल, अब्दुल कलाम, अनवर अली, आलमगीर, सुलतान, समसुद्दीन, मल्लू, पुरुषोत्तम मिश्रा, जाकिर, साजिद के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर जांच कर रही है ।
    संवाददाता– एस. पी. सिंह

  • जय मां भवानी दुर्गा पूजा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन

    जय मां भवानी दुर्गा पूजा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन

    जय मां भवानी दुर्गा पूजा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन

    गोला। नगर पंचायत के वार्ड नं 19 भीखीगंज मच्छरहट्टा में मंगलवार को जय मां भवानी दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से माता दुर्गा के प्रतिमा के विसर्जन के पश्चात समिति के संरक्षक भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सभासद अशोक कुमार वर्मा ने विशाल भंडारे का किया आयोजन.

    भण्डारे में उपनगर तथा क्षेत्र के भक्तगणों ने विशाल भंडारे में पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। इस मौके पर पूर्व सभासद श्री वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपस में प्रेम और भाईचारे का बढ़ावा मिलता है। और ऐसे कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए जहा सभी लोग एक साथ मिल बैठ करके भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण कर एकता के साथ सौहार्द बनाएं। मां दुर्गा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें हम सभी की यही प्रार्थना है। समिति के अध्यक्ष तेज कुमार वर्मा ने कहा कि आदि शक्ति माता दुर्गा सभी को सुख समृद्धि प्रदान करें और हम सभी को ऐसे आयोजन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर श्याम नारायण दुबे नित्यानंद मिश्र अनिल भट्ट राज कपूर सिंह राजकुमार वर्मा पवन कुमार वर्मा राजेश कुमार वर्मा श्याम नारायण दुबे पवन त्रिपाठी देवेश निषाद भारतीय संतोष त्रिपाठी दिलीप कुमारउमर संतोष कुमार उमर मारकंडे उमर वीरेंद्र मालाकार उदय शंकर गुप्ता किशन वर्मा हिमांशु वर्मा शुभम वर्मा आकाश अग्रवाल सुधीर सिंह अंकित त्रिपाठी राज वर्मा अमित वर्मा अंकित वर्मा दुर्गेश वर्मा आकाश अग्रवाल सोनू चौरसिया रोहित वर्मा गौरव वर्मा आलोक वर्मा ऋषि वर्मा हर्षित निगम रोहन वर्मा आयुष वर्मा पीयूष वर्मा आरुष सहित अधिक संख्या में श्रद्धालु भक्तगण मां भगवती के विशाल भंडारे में शरीक होकर महाप्रसाद ग्रहण किया.

  • संगठन से जुड़कर उत्पादन एवं आय बढ़ाएं: दीप्ति

    संगठन से जुड़कर उत्पादन एवं आय बढ़ाएं: दीप्ति

    संगठन से जुड़कर उत्पादन एवं आय बढ़ाएं: दीप्ति

    गोला। देश हित में आवश्यक है कि किसान भाई खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाएं एवं अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भर बने।इसके लिए प्रभावशाली साधन है कि कृषक उत्पादक संगठन से जुड़े आपके सहयोग एवं परिश्रम से संगठन बिजनेस करके आपकी आय बढ़ाने में सहयोग करेगा.

    संगठन के पास स्वयं का खेती का साधन कृषि यंत्र उर्वरक कृषि रक्षा रसायन उन्नतशील बीज होगा। जिसका इस्तेमाल कर खेती कर उत्पादन बढ़ाएं संगठन आपके उत्पादन की बिक्री का उचित प्रबंधन करेगा। संगठन के बिजनेस से जो आए होगा उसमें आपका हिस्सा होगा। उक्त जानकारी रानीपुर ग्राम पंचायत की बारीडिहा गांव में शिवनाथ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी गोला की कृषक गोष्ठी में नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक दीप्ति पंत ने मुख्य अतिथि के रूप में दी। गोष्ठी में पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव ने खेती की वैज्ञानिक तकनीकी कृषि यंत्रों की खेती में उपयोगिता उन्नतशील बीज कृषि रक्षा रसायन सरकार द्वारा एफपीओ के माध्यम से चलाई जा रही कृषि उपयोगी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कंपनी के सीईओ विशाल श्रीवास्तव ने कंपनी के आय व्यय व्यापार शेयर प्रोडक्ट आदि की विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में निशा मौर्या अरुण मोर्य सुदीना निदेशक शेषनाथ मौर्य ने भी सुझाव एवं जानकारी दी। इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर का चुनाव हुआ। जिसमें पूर्व के डायरेक्टर एवं स्टाफ का सर्व सम्मत से चयन किया गया। अध्यक्षता निदेशक जयप्रकाश राय संचालन विशाल श्रीवास्तव ने किया।गोष्ठी में आए कृषक महिला कृषक एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन जैद खान ने किया।इस अवसर पर रविंद्र कुमार कृपा नारायण इसरावती राम लखन मौर्य बृजलाल दिवाकर सहित अधिक संख्या में किसान भाई एवं महिला कृषक मौजूद रही.

  • मानस पाठ व हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन

    मानस पाठ व हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन

    मानस पाठ व हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन

    गोला। विकास खण्ड के परसिया मिश्र गांव में स्थित मां महेन्देश्वरी दुर्गा मंदिर पर श्री रामचरित मानस पाठ व यज्ञ हवन के पश्चात मंगलवार को मां भगवती विशाल भंडारे का आयोजन हुआ.

    जिसमें आस – पास  गांव के श्रद्धालु भक्तजनों ने भण्डारे में पहुचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजित कार्यक्रम में मदरिया मंदिर के उत्तराधिकारी श्रीश दास महराज व सेंट्रल एकेडमी के डायरेक्टर  ने इस शुभ अवसर पर कहा कि माता महेन्देश्वरी श्रद्धालु भक्तजनों पर अपनी कृपा बनाए रखें हम सभी की यही प्रार्थना है।मन्दिर के अध्यक्ष डाॅ कौशलेश मिश्र व  कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि माता महेन्देश्वरी की कृपा से ऐसे धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन आदि होता रहता है।जिसमें श्रद्धालु भक्तगण पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ के भागी होते माता से यही प्रार्थना है कि हम सभी को ऐसे आयोजनों को करने आशीर्वाद बनाए रखें।इस अवसर पर चाणक्य विचार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी  डॉ शरद चंद्र मिश्रा भास्कर दत्त पांडेय भानु प्रकाश मिश्रा दुर्गेश मिश्रा अमित विशिष्ट त्रिपाठी रत्नेश तिवारी अंजनी पाठक श्रीराम यादव शशि मौली त्रिपाठी बबलू मिश्रा ओमेंद्र पांडेय रामेश्वर दुबे अनुराग पांडेय प्रभु नाथ मिश्रा हरिद्वार मिश्रा पवन मिश्रा निर्मला मिश्रा रिंकी मिश्रा निखिल कुमार मिश्रा दिव्या मिश्रा देवती मिश्रा माधुरी शालिनी स्वीटी काजल अश्विनी मिश्र मालती मिश्रा भोलू गोलू यश मिश्रा सहित अधिक संख्या में श्रद्धालु भक्तगण मौजूद होकर प्रसाद ग्रहण किया.

  • ऑनलाइन हाजिरी के विरोध मे सौंपा ज्ञापन

    ऑनलाइन हाजिरी के विरोध मे सौंपा ज्ञापन

    ऑनलाइन हाजिरी के विरोध मे सौंपा ज्ञापन

    गोला। स्थित सीएचसी केंद्र पर एएनएम द्वारा धरना प्रदर्शन करने के पश्चात ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में अधीक्षक डॉ अमरेन्द्र ठाकुर को मुख्य चिकित्साधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया.
    ज्ञापन के माध्यम से तत्काल प्रभाव से आदेश को वापस लेने की बात कही गयी। महानिदेशक परिवार कल्याण के द्वारा ऑनलाइन हाजिरी के आदेश को वापस नहीं लिए जाने के विरोध में एएनएम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से एएनएम द्वारा ऑनलाइन फीडिंग को लेकर विरोध प्रकट किया गया है।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत कार्यरत सभी एएनएम ने चेतावनी दी है कि अगर आदेश समय अंतर्गत वापस नहीं लिया गया तो आगामी किसी भी दिवस में सभी एएनएम द्वारा टीकाकरण नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन कोई भी काम नहीं किया जाएगा।वहीं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी शुरू कर दिया ज्एगा। जिससे होने वाली किसी भी कठिनाई की जिम्मेदारी आपकी व जिला प्रशासन की होगी।धरना प्रदर्शन के दौरान बबीता राय चंद्रावती देवी सत्यवती सिंह राधिका देवी निशा राय रिमा राव किरन देवी शिव कुमारी सरिता सुमन लता अमर ज्योति अन्नू राय चंदा देवी सीमा कंचन सहित समस्त एएनएम शामिल रही.