Category: उत्तर प्रदेश

  • स्वर्णकार परिवार द्वारा मुर्ति विसर्जन के दिन किया गया महाप्रसाद का वितरण

    स्वर्णकार परिवार द्वारा मुर्ति विसर्जन के दिन किया गया महाप्रसाद का वितरण

    स्वर्णकार परिवार द्वारा मुर्ति विसर्जन के दिन किया गया महाप्रसाद का वितरण

    गोला ।नगर पंचायत गोला में सेठ लक्ष्मी प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को स्वर्णकार परिवार के मुखिया पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार के द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन महापर्व के उपलक्ष में सभी को शुभकामनाएं देते हुए मूर्ति विसर्जन के दिन महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें पहुंचे श्रद्धालु दर्शनार्थियों व दुर्गा समिति के सदस्यों को महाप्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर श्री स्वर्णकार ने कहा कि हर वर्ष की भांति मूर्ति विसर्जन के दिन श्रद्धालु दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है और मां दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की कड़ी मेहनत लगन से इतने बड़े महापर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होती है।मां दुर्गा के आशीर्वाद से सभी को महाप्रसाद वितरण स्वर्णकार परिवार के द्वारा कराया जाता है मां सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें और सबकी मंगल कामना पूरी करें और हमें हर वर्ष इस सेवा करने का मौका मिलता रहे मां से हमारे सपरिवार की यही प्रार्थना है। इस अवसर पर एलपीएम स्कूल के प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा सभासद श्रवण कुमार वर्मा डॉ रवि वर्मा युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम वर्मा किशन वर्मा केशव जायसवाल राजेश वर्मा रामशब्द निषाद प्रेमसागर यादव अशोक सोनकर संजीत जायसवाल कन्हैया राजेश वर्मा चंदन वर्मा सत्येंद्र चौरसिया देवीदयाल चौरसिया सुरेश कन्नौजिया साहब दयाल कन्नौजिया गणेश मद्धेशिया जवाहर मौर्य सहित अधिक संख्या में भक्तगण शामिल रहे।

  • धूमधाम के साथ माँ दुर्गा की विसर्जित की गई मुर्तिया

    धूमधाम के साथ माँ दुर्गा की विसर्जित की गई मुर्तिया

    धूमधाम के साथ माँ दुर्गा की विसर्जित की गई मुर्तिया
    गोला।उपनगर गोला और क्षेत्र में स्थापित दुर्गा माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को देर रात तक धूमधाम के साथ सरयू नदी में बनाये गये स्थान पर भक्तिपूर्ण माहौल में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। भक्तों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए माँ के बज रहे भक्ति गीतों के साथ सरयू नदी तट पर पहुँच कर मां के जयकारो के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

    बताते चलें कि देहात क्षेत्र की मुर्तिया दिन में ही बेवरी के श्याम घाट पर पहुँच कर सरयू नदी मे बनाये गये निश्चित स्थान पर विसर्जित की गई। वही उपनगर गोला की मुर्तिया पूरे उपनगर का भ्रमण करते हुए देर रात को सरयू नदी में विसर्जित की गई। इस दौरान माँ के भक्तगण भक्ति गीतों व ढोल की आवाज पर नाचने झूमते चल रहे थे।स्थानीय प्रसाशन की व्यवस्था काफी चाक चौबंद रही। स्थानीय प्रशासन मुर्ति विसर्जन के दौरान विसर्जन स्थल तक भ्रमण करते रहे और लोगों की गतिविधियों पर पूरी तरह नजर गड़ाये रखा।

  • उत्तर प्रदेश बहराइच बवाल मामले पर DCM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

    उत्तर प्रदेश बहराइच बवाल मामले पर DCM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

    उत्तर प्रदेश
    बहराइच बवाल मामले पर DCM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 

    उत्तर प्रदेश की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी। दंगाइयों को संरक्षण देने वाले एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन हमें सतर्क और सजग रहना होगा। प्रदेश के उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों को क़ानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दी जाएगी और पीड़ितों को पूरा न्याय मिलेगा। सभी नागरिकों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील करता हूँ !!

    हिंदी में “लेन-देन” या “ट्रांजेक्शन” का अर्थ है किसी वस्तु, सेवा, या धन का आदान-प्रदान। लेन-देन किसी व्यापारिक या वित्तीय गतिविधि का हिस्सा हो सकता है, जिसमें एक पक्ष कुछ देता है और दूसरा पक्ष कुछ प्राप्त करता है। यह गतिविधि बैंकों, व्यापारिक संस्थानों, या व्यक्तिगत स्तर पर हो सकती है, जैसे:
    •वित्तीय लेन-देन: जैसे बैंक में पैसा जमा करना, निकालना, ऑनलाइन भुगतान, या पैसे का हस्तांतरण।
    •व्यापारिक लेन-देन: जैसे वस्तुओं या सेवाओं की खरीद-बिक्री। इसमें दो मुख्य घटक होते हैं:
    1.देने वाला पक्ष: जो वस्तु, सेवा, या धन देता है।
    2.लेने वाला पक्ष: जो उस वस्तु, सेवा, या धन को प्राप्त करता है। ट्रांजेक्शन के प्रकार जैसे नकद लेन-देन, ऑनलाइन लेन-देन, या डिजिटल भुगतान भी आम तौर पर उपयोग किए जाते हैं।

     

  • कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राला की टक्कर से डंपर में घुसी कार; पांच लोगों की मौत

    कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राला की टक्कर से डंपर में घुसी कार; पांच लोगों की मौत

    कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राला की टक्कर से डंपर में घुसी कार; पांच लोगों की मौत

    उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोमवार सुबह डंपर द्वारा अचानक ब्रेक मारने के कारण पीछे चल रही ऑल्टो कार उसमें जा टकराई, इसके बाद ऑल्टो के पीछे चल रहे ट्राला ने टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
    सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के कानपुर-इटावा एलिवेटेड हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज़ रफ्तार ऑल्टो कार डंपर से टकरा गई, जब डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पीएसआईटी (प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) के चार छात्र और उनका ड्राइवर शामिल थे। टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस को शव निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
    पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच जारी है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके  

    A tragic road accident occurred early Monday morning on the Kanpur-Etawah elevated highway in Uttar Pradesh. A speeding Alto car collided with a dumper truck after the truck suddenly braked. The accident was severe, with five individuals dying on the spot. The victims included four students from PSIT (Pranveer Singh Institute of Technology) and their driver. The impact left the car severely damaged, and the bodies had to be retrieved by the authorities.

    Police responded quickly, and the bodies were sent for post-mortem. Investigations into the incident are ongoing to determine the exact cause and responsibility behind the accident   .

  • मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की चाकू से मारकर हत्या करने वाले पांच आरोपियों को एसओजी व राजघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की चाकू से मारकर हत्या करने वाले पांच आरोपियों को एसओजी व राजघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की चाकू से मारकर हत्या करने वाले पांच आरोपियों को एसओजी व राजघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू को पुलिस ने किया बरामद.
    24 घंटे के अंदर पुलिस ने की कार्रवाई
    फ़ैयाज़ अहमद
    गोरखपुर । खजनी थाना क्षेत्र के डोमारघाट निवासी 15 वर्षीय अंकुर निषाद पुत्र महेंद्र निषाद विजयदशमी का मेला देखने के लिए गोरखपुर आया हुआ था कि बीती रात को पुरानी रंजिश में मनबढ़ युवकों ने चाकू से गोंदकर कर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी राजघाट थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसओजी टीम और राजघाट पुलिस आरोपियों की तलाश में देर रात तक दबिश देती रही आखिरकार पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास निषाद, विशाल निषाद, प्रदीप कुमार, जितेंद्र निषाद और सुग्रीव निषाद के रूप में हुई है पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू को भी बरामद कर लिया है। पांचो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजने का काम किया।
    सूत्रों की माने तो मुख्य आरोपी और मृतक के बीच है 6 माह पहले विवाद हुआ था जिसको लेकर मुख्य आरोपी ने ऑनलाइन चाकू भी मंगवाया था और अपने साथियों के साथ मिलकर 12 अक्टूबर की रात विजयदशमी के दिन घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पिछे भेजने की बाद राहत की सांस ली, गिरफ्तार करने वाली टीम में राजघाट थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय,एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष सिंह उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव, उपनिरीक्षक राज मंगल सिंह, हेड कांस्टेबल राम इकबाल राव, अरुण खरवार ,अरुण यादव, कांस्टेबल अर्जुन शर्मा ,रवि शंकर पटेल शामिल रहे।

  • विधायक ने कार श्रृंगार प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन

    विधायक ने कार श्रृंगार प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन

    विधायक ने कार श्रृंगार प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन

    बड़हलगंज गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने शनिवार को सिधुआपार में कार श्रृंगार शो रूम का उद्घाटन सिद्ध पीठ मदरिया कुटी के महंत श्रीशदास जी महाराज के साथ किया। _भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के गोरखपुर जिला उपाध्यक्ष द्वारा संचालित शो रूम कार श्रृंगार का वैदिक रीति से हुए पूजा पाठ के उद्घाटन करते हुए राजेश त्रिपाठी ने कहा कि मोदी योगी की नीतियों के चलते आज देश का सामान्य आदमी भी दो पहिया, चार पहिया लेने में सक्षम हो रहा। इन गाड़ियों को किफायती मूल्य में टिकाऊ श्रृंगार सामग्री यह प्रतिष्ठान उपलब्ध कराए। उन्होंने अपनी शुभाकामनाएं दी। महंत श्रीशदास जी महाराज ने चन्दन पांडेय को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वयंसिद्ध मुहूर्त में शो रूम का उद्घाटन खुद की सार्थकता सिद्ध करे, यही हमारा अशीष है। शो रूम के मालिक भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चन्दन पांडेय ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रधान दिनेश पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर,मिथिलेश पांडेय, प्रभाकर पाण्डेय, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, राजू पांडेय, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत शाही, अमित वशिष्ठ त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी,प्रेम यादव, मुन्ना चौहान, सभासद राकेश राय आदि सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव हत्या की आशंका

    पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव हत्या की आशंका

    पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव हत्या की आशंका
    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) क्षेत्र के ओझवली गांव मे 18 वर्षीय युवक निखिल गौड़ का नीब के पेड़ पर लटकता शव मिलने से गांव मे अफरा तफरी मच गई। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां मीरा देवी ने कुछ व्यक्तियों पर हत्या का संदेह जताते हुए तहरीर दी है। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। 

    प्राप्त समाचार के मुताबिक औझवली गांव निवासी गिरिजेश गौड़ का पुत्र निखिल गौड़ शनिवार की रात अधियारा खेत देखने गया था। काफी देर तक निखिल का इंतजार करने के बाद उसकी मां मीरा देवी खेत की तरफ गई और जब टार्च जलाई तो नीब के पेड़ पर निखिल को लटका देखा। मृतक निखिल गांव के एक डीजे चलाने वाले व्यक्ति के पास काम करता था। निखिल के पिता गिरिजेश अधिया पर खेत लेकर किसानी कार्य करते हैं। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।.
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • सेमरा खुर्द और मधपुर में विधायक ने वृक्षारोपण कर लगाया बाग

    सेमरा खुर्द और मधपुर में विधायक ने वृक्षारोपण कर लगाया बाग

    सेमरा खुर्द और मधपुर में विधायक ने वृक्षारोपण कर लगाया बाग

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) सरयू अमृत महोत्सव के तहत सम्राट अशोक मौर्य स्मृति में पूरे चिल्लुपार के सभी २९ न्याय पंचायतों में होने वाले माँ के नाम एक पेड़ वृहद् वृक्षारोपड़ अभियान के तहत चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कछारांचल के सेमरा खुर्द के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में और मधपुर के आरएम मेमोरियल विद्यालय में अपने साथियों संघ ट्री गार्ड सहित वृक्षारोपण कर बाग लगाया!
    इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में तेज़ी से पर्यावरण परिवर्तित हो रहा है अभी पिछले कुछ दिनों पहले कोरोना जैसी भयानक बीमारी से पूरा विश्व जूझा है और आक्सीजन के लिए लाखों रुपये खर्च करके लोगो की जान बची आज जिस तेज़ी से पेड़ कट रहा है आने वाले कुछ समय बाद आक्सीजन की कमी हो जाएगी इसको देखते हुए इस वृक्षारोपण के अभियान को शुरू किया गया है ताकि हम अपने आने वाले नस्लों को एक स्वच्छ और शुद्ध वातावरण दे पाये! इस अभियान को जन जागरण बनाने के लिए हम आप सभी का आह्वान करने आये है कि इस वृक्षारोपण को ट्री गार्ड के साथ अपने माँ के नाम एक पेड़ लगायें जिससे पेड़ की सुरक्षा भी हो सके !
    संचालन शिक्षक शिवा जी सिंह ने किया !
    इस अवसर पर मुख्य रूप से इस वृक्षारोपण के संयोजक आनंद चंद , चेयरमैन बडहलगंज प्रतिनिधि महेश उमर , ज़िला मंत्री स्वतंत्र सिंह ,विधायक पीआरओ प्रशान्त शाही, चंदन पांडेय ,प्रधान धर्मराज निसाद , प्रधान राजेश निसाद , उमेश सिंह , प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी ,मण्डल महामंत्री आनंद त्रिपाठी , युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अंगद निसाद , सोनू शाही, शिवशंकर यादव , राजू शाही, अनिरुद्ध पांडेय, राजेश्वर पांडेय, सुग्रीव सिंह , राम बदन यादव, बेचन निसाद , दिनेश यादव, श्रीकृष्ण यादव , हरिश्चन्द्र प्रसाद, ओम महेश पासवान, मुख़्तार यादव , कितब्बुदीन, ओम प्रकाश मौर्य, मोहन यादव, नन्हे पांडेय , अनिरुद्ध पांडेय , रजनीश त्रिपाठी, चण्डी शाही , रुद्रेश तिवारी, प्रधान भीष्म यादव , सुभाष यादव , प्रधान सतीश शाही , विपिन शाही, आशीष सिंह के साथ समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे !   ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • धू धू कर जला अहंकारी रावण

    धू धू कर जला अहंकारी रावण

    धू धू कर जला अहंकारी रावण
    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) श्रीराम रावण युद्ध का मंचीय अभिनय करने के बाद असत्य पर सत्य की विजय और बुराई के खात्मा के प्रतीक रावण का पुतला जलाया गया। धू-धूकर रावण का अहंकार जलता देख लोगों ने बुराई से दूर रहने और सत्य की राह पर चलने की सीख भी ली।
    शनिवार को विजयादशमी का पर्व उपनगर में बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। दोपहर बाद रामलीला मैदान में श्रीराम रावण युद्ध का मंचीय अभिनय हुआ, जिसके बाद राजा रामचंद्र ने अहंकार व बुराई के प्रतिक रावण का वध किया। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। मेले में पहुंचे चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने अपार भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि अहंकार के प्रतीक रावण का पुतला जलाने के बाद लोगों को अपने अपने अंदर व समाज की बुराइयों को मिटाने का संकल्प लेना चाहिए। दशहरा का पर्व हमें यही सिख देता है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार एडवोकेट, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, भाजपा नेता राजीव पांडेय, सभासद दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, लक्ष्मण साहनी, राकेश राय, अमूल्य चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा, श्रवण जायसवाल, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, सुरेश उमर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • मेला देखने गए किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या

    मेला देखने गए किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या

    मेला देखने गए किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या

    गोरखपुर जनपद में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिनों चाकुओ से हत्या के मामले सामने आ रहे है। इसी क्रम में गोरखपुर में एक बार फिर एक बार चाकू से गोदकर एक किशोर की हत्या होने का मामला सामने आया है।
    विजयी दशमी का मेला देखकर लौट रहे किशोर की सरेआम हत्या कर दी गई। इस वारदात को शनिवार की देर रात अंजाम दिया गया। एक 15 वर्षीय किशोर की राजघाट थाना क्षेत्र में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है।
    मृतक की पहचान मृतक की पहचान
    खजनी क्षेत्र डोमारघाट निवासी अंकुर विषाद के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी हाउस में रख दिया है।
    मेला देखने आया था किशोर
    मामला गोरखपुर सिटी के राजघाट थाना क्षेत्र अमूरतानी का है, जहां खजनी क्षेत्र डोमारघाट निवासी अंकुर निषाद पुत्र महेंद्र निषाद (उम्र 16 वर्ष) विजयीदशमी का मेला देखने आया था। बताया जाता है कि देर देर रात उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।
    जेब में कागजों के आधार पर पहचान
    स्थानीय पुलिस ने मृतक किशोर के पॉकेट में मिले कुछ कागजों के आधार पर उसकी पहचान की और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद रविवार को सुबह पीड़ित परिजन राजघाट थाना पहुंचे। इधर पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। पुत्र की हत्या की खबर गांव में मिलते है मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।   

    सूर्य प्रकाश ओझा