Category: उत्तर प्रदेश

  • नेट एवं जेआरएफ में चयनित छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित पीपीगंज

    नेट एवं जेआरएफ में चयनित छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित पीपीगंज

    नेट एवं जेआरएफ में चयनित छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
    पीपीगंज।
    बापू पीजी कालेज के NTA द्वारा आयोजित यू जी सी नेट जेआरएफ परीक्षा चयनिय छात्र-छात्राओ को महाविद्यालय परिवार द्वारा शुक्रवार को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
    जिनमे पिंटू गुप्ता ने समाजशास्त्र विषय में जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण की ,समाजशास्त्र विषय में रेखा और अल्पना चौहान ने नेट उत्तीर्ण किया, आशनी सिंह ने भूगोल विषय में नेट उत्तीर्ण किया, निशा गुप्ता ने हिंदी विषय में नेट उत्तीर्ण किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मंजु मिश्रा ने सभी उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को बधाई दी और माल्यार्पण करके भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय द्वारा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का स्वागत किया गया तथा समस्त शिक्षकों ने उत्तीर्ण छात्र /छात्राओं को बधाई दी।

  • महत्वपूर्ण समाचार देश के सेना जवान का

    महत्वपूर्ण समाचार देश के सेना जवान का

    महत्वपूर्ण समाचार देश के सेना जवान का
    सशस्त्र सीमा बल के 251 आरक्षी का प्रशिक्षण संपन्न
    दीक्षांत परेड दौरान आरक्षी ने ली शपथ
    गोरखपुर। प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल, गोरखपुर का आज 27 वें आरक्षी बैच का भव्य “दीक्षांत परेड” समारोह मुख्य अतिथि महानिरीक्षक, अकादमी भोपाल श्री संजीव शर्मा, के आतिथ्य में आयोजित किया गया |.
    सर्वप्रथम कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार सैन्य परम्पराओं के अनुरूप सुन्दर सेरिमोनियल गणवेश में प्रशिक्षु टुकड़ियों का भारत माता की जय ! उद्दघोष ध्वनि के साथ सुसज्जित परेड ग्राउंड में मार्कर कॉल पर परेड कमांडर के साथ प्रवेश हुआ | निर्धारित समयानुसार असेम हेमोचंद्रा, उप-महानिरीक्षक प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर को जनरल सैल्यूट से सम्मानित किया गया| तत्पश्चात मुख्य अतिथि संजीव शर्मा महानिरीक्षक को परेड द्वारा सलामी देकर सम्मान दिया गया | परेड कमांडर के आग्रह पर मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा परेड का निरिक्षण किया | इसके पश्चात् बल के बैंड दस्ते द्वारा सैन्य अनुशासन में राष्ट्रगान की मधुर स्वर ध्वनि बजते ही राष्ट्रीय ध्वज एवं बल ध्वज का गरिमामय आगमन तथा नव प्रशिक्षुओं द्वारा शपथ ग्रहण पूर्ण होते ही परेड का उत्साहवर्धक एवं आकर्षक मार्च पास्ट हुआ |

    असेम हेमोचंद्रा, उप-महानिरीक्षक प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर ने प्रशिक्षण विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र द्वारा 27वें बैच बी.आर.टी.सी. के 251 प्रशिक्षणार्थी आज अपना बुनयादी प्रशिक्षण पूर्ण कर राष्ट्र को समर्पित होने जा रहे है | उन्होंने आगे बताया कि इन प्रशिक्षणार्थी को कठिन प्रशिक्षण के साथ-साथ ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, युद्ध कौशल, मैप रीडिंग, सीमा प्रबंधन जैसे बाह्य विषयों में पारंगत किया गया है | इसके आलावा इन्हें बल अधिनियम, भारतीय संविधान, भारतीय दण्ड संहिता एवं कंप्यूटर ज्ञान जैसे गूढ़ बिषयों की गहन जानकारी दी गई है | इस बुनयादी प्रशिक्षण के दौरान इन्हें कठोर शारीरिक एवं मानसिक प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे कर्तव्य निर्वहन के दौरान उत्पन्न समस्त बाधाओं का सामना सफलतापूर्वक कर सकें।
    इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 27वें बैच बी.आर.टी.सी. के 07 प्रशिक्षुओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया |
    तत्पश्चात मुख्य अतिथि संजीव शर्मा महानिरीक्षक के द्वारा अपने संबोधन में सर्वप्रथम समारोह में पधारे सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, श्री दिनेश कुमार मिश्रा उप-महानिरीक्षक(मेडिकल) संयुक्त चिकित्सालय गोरखपुर तथा उपस्थित एस.एस.बी. के अधिकारीयों, जवानों, नव आरक्षियों एवं उनके परिजनों को बधाई दी | उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र द्वारा नवआरक्षियों को दिए गए प्रशिक्षण पर विश्वास जताते हुए बताया कि एस. एस. बी. के प्रशिक्षु जवान इस सफल प्रशिक्षण के फलस्वरूप भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिन चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सकने में सफल होंगे |
    श्री संजीव शर्मा महानिरीक्षक ने आगे कहा कि इस दीक्षांत परेड की उत्कृष्टता इस बात को सिद्ध करती है कि सशस्त्र सीमा बल के जवान, अधीनस्थ अधिकारी और अधिकारी धैर्य, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है |
    इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर के बैंड दस्ते के द्वारा विभिन्न धुनों के साथ प्रदर्शन किया गया | तत्पश्चात प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षकों के द्वारा ताइक्वांडो, मास पी.टी., टेंटु ड्रिल, वॉल्टिंग हॉर्स, मलखंब प्रदर्शन तथा एस.एस.बी. के श्वान दस्ते के द्वारा बाधाएँ पार करने का प्रदर्शन किया, जिसको उपस्थित जनसमूह के द्वारा सराहा गया |
    इस पावन अवसर पर संजीव शर्मा, महानिरीक्षक अकादमी भोपाल उप-महानिरीक्षक असेम हेमोचंद्रा, दिनेश कुमार मिश्रा उप-महानिरीक्षक(मेडिकल)संयुक्त चिकित्सालय गोरखपुर एवं स्थानीय प्रशासन, पुलिस, वायु सेना, रेलवे बल, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षण केंद्र, क्षेत्रक मुख्यालय एवं संयुक्त चिकित्सालय गोरखपुर के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व जवान एवं उनके परिजन उपस्थित थे।
    बाइट- संजीव शर्मा (एसएसबी आईजी)

  • सीएमओ कुशीनगर सुरेश पटारिया पहुंचें मुसहर बस्ती

    सीएमओ कुशीनगर सुरेश पटारिया पहुंचें मुसहर बस्ती

    ब्रेकिंग कुशीनगर।

    – सीएमओ कुशीनगर सुरेश पटारिया पहुंचें मुसहर बस्ती
    – मुसहर बस्ती में घर-घर जाकर मुसहरों का जाना हाल चाल
    – इस दौरान जांच कर सीएमओ ने लोगो को दी दवाएं
    – मुसहर बस्ती में स्वास्थ्य कैंप का भी हुआ आयोजन
    – मुसहर बस्ती में चौपाल आयोजित कर मुसहरों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी
    – सीएमओ ने मुसहरों को किया जागरूक
    – सीएमओ ने लाभार्थियों को दिया गोल्डेन आयुष्मान कार्ड
    – दस्तक अभियान के तहत संचारी रोगों के प्रति भी लोगो को किया गया जागरूक
    – कसया तहसील क्षेत्र के खदही मुसहर बस्ती पहुंचें सीएमओ कुशीनगर सुरेश पटारिया
    – कसया तहसील क्षेत्र के खदही मुसहर बस्ती में आयोजित हुआ स्वास्थ्य कैंप

  • दी द उ गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि संस्थान मे गंगा की जैव विविधता के संरक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    दी द उ गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि संस्थान मे गंगा की जैव विविधता के संरक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    दी द उ गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि संस्थान मे गंगा की जैव विविधता के संरक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 18 व 19 अक्टूबर किया जा रहा है जिसका मुख्य विषय “गंगा बायोडायवर्सिटी तथा वेटलैंड कंजर्वेशन” है I कार्यक्रम का उद्घाटन 18 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन द्वारा संवाद भवन मे किया जाएगा I कार्यशाला में नमामि गंगे परियोजना के तहत डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया है I भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की सहायता के साथ नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत ‘गंगा नदी बेसिन में जलीय प्रजातियों के संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के रखरखाव के लिए योजना और प्रबंधनपरियोजना को लागू कर रहा है। कृषि एव प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शरद कुमार मिश्र ने बताया कि गोरखपुर, गंगा नदी की उप-सहायक नदी बेसिन में स्थित एक प्रमुख शहर है, जो राप्ती और रोहिणी नदियों के तट पर स्थित है। गंगा की उप-सहायक नदियों के रूप में ये नदियाँ महत्वपूर्ण जंगली वनस्पतियों और जीवों का पोषण करती हैं, और क्षेत्र की समग्र जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए गंगा की मुख्य धारा के बराबर संरक्षण प्रयासों की आवश्यकता होती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को गंगा नदी बेसिन में जैव विविधता संरक्षण के बारे में जागरूक करना है, जिसमें सहायक नदियाँ भी शामिल हैं। इस कार्यशाला में जलीय प्रजातियों की सुरक्षा के महत्व को भी शामिल किया जाएगा और इन महत्वपूर्ण संरक्षण प्रयासों में कार्यरत संस्थानों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला जाएगा। भारतीय वन्य जीव संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा गंगा की जैव विविधता एवं उसके संरक्षण पर व्याख्यान दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कृषि संस्थान द्वारा वन्य जीव संस्थान, देहरादून के संयोजकत्व मे आयोजित इस कार्यशाला मे 100 से अधिक स्नातकोत्तर कृषि के छात्र व शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। विभिन्न सत्रों मे अलग अलग तरह के व्याख्यान होंगे। कार्यशाला के दूसरे दिन कृषि संस्थान के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी करेंगे।

    प्रो शरद कुमार मिश्र, निदेशक, कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

  • Lucknow

    Lucknow

    Lucknow…

    बीजेपी विधायक व कारोबारी रोमी साहनी के लखनऊ के मशहूर कैफे चेन और बेकरी “THF” को बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल ने खरीद लिया है.

    बीका जी ग्रुप ने 135 करोड़ में THF का मेजोरिटी 53 प्रतिशत शेयर खरीद कर कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है.

    लखनऊ केंद्रित “THF” यानी “द हेजलनेट फैक्ट्री” कैफे चेन और बेकरी लखीमपुरी में पलिया से बीजेपी विधायक रोमी साहनी चलाते हैं. अपने विशेष किस्म के चाकलेट्स व बेकरी उत्पादों के लिए मशहूर “THF” के राजधानी के महानगर, हजरतगंज में आउटलेट है…

  • गोरखपुर- ए एम यू ओल्ड बॉयज एल्यूमिनी एसोसिएशन के तत्वाधान

    गोरखपुर- ए एम यू ओल्ड बॉयज एल्यूमिनी एसोसिएशन के तत्वाधान

    गोरखपुर। ए एम यू ओल्ड बॉयज एल्यूमिनी एसोसिएशन के तत्वाधान में पिछले 48 सालों से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ 17 अक्टूबर को मनाया जाता रहा है। गोरखपुर में इसकी शुरुआत 1975 से शहर के मशहूर डॉक्टर अजीज अहमद की सरपरस्ती में शुरू किया गया जो बदस्तूर जारी है।

    कन्वीनर नुसरत अब्बासी ने बताया कि 19 अक्टूबर 2024 को निजामपुर के जश्न महल मैरिज हाउस में शाम 6:00 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह रहेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.गौरव ग्रोवर विशिष्ट अतिथि डॉ. फैजा अब्बासी डायरेक्टर यूजीसी MMMTTC और स्पेशल गेस्ट जनाब अरशद खुर्शीद जनरल सेक्रेटरी रहेगें।
    कार्यक्रम की शुरुआत किरात ( कुरान पाक की तिलावत) से किया जायेगा। अंत मे यूनिवर्सिटी तराना पढ़ा जाएगा। पहले ऑडियो और वीडियो के जरिए होता था लेकिन इस बार युवा पीढ़ी ने तय किया है कि इसका लाइव प्रसारण किया जाए। कार्यक्रम के दौरान गजल शेरो शायरी और कल्चरल एक्टिविटी भी होगा अगले साल हम लोग सिल्वर जुबली मनाएंगे क्योंकि ए एम यू ओल्ड बॉयज एल्यूमिनी एसोसिएशन का 49 वां यह कार्यक्रम है अगले साल 50 साल पूरे हो जाएंगे इस आयोजन को।
    सर सैयद अहमद खान ने जो ख्वाब देखा था की हिंदुस्तान के लोग शिक्षित हो और देश को दुनिया के पटल पर नाम रोशन करें ,आज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बहुत सी शख्सियत में शिक्षा हासिल की है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन ,पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ,दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा, हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद, पूर्व क्रिकेटर कप्तान मुश्ताक अली, पूर्व क्रिकेटर लाला अमरनाथ, मुगले-आज़म फिल्म के निर्देश के .आसिफ, फिल्म अभिनेता नसरुद्दीन शाह, गीतकार और शायर जावेद अख्तर, पत्रकार रोमाना ईसार खान, पत्रकार आरफा खानम शेरवानी, उर्दू कवि कैफ़ी आज़मी लेखक राही मासूम रजा आदि लोगों ने यहां से शिक्षा ग्रहण की।
    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पहले स्नातक ईश्वरी प्रसाद उपाध्याय हुए जो एक भारतीय इतिहासकार थे। विश्वविद्यालय से पढ़ कर निकलने वाले तमाम लोगों ने पद्म विभूषण पद्मभूषण पद्मश्री जैसे पुरस्कार हासिल किए हैं न्यायपालिका में भी यूनिवर्सिटी से पढ़ कर निकलने वाले छात्रों ने न्यायाधीश की कुर्सी संभाली ।
    विश्वविद्यालय में 250 से अधिक पाठ्यक्रम पढ़ाई जाते हैं महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने जो सपना देखा था उनके वंशज उन्हें पूरा कर रहे हैं, दुनिया के सभी कोने से विशेष रूप से अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी एशिया के छात्रों को आकर्षित करता है कुछ पाठ्यक्रमो में सार्क और राष्ट्रमंडल देशों के छात्रों के लिए आरक्षित है। इसकी स्थापना सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी और जो 1920 में यूनिवर्सिटी की शक्ल में परिवर्तित हुआ। एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी मौलाना आजाद लाइब्रेरी में 13.50 लाख पुस्तकों के साथ तमाम दुर्लभ पांडुलिपियों भी मौजूद है।

  • प्रकाशन पूर्वांचल में प्रथम प्रारूप में नव निर्मित अवधी सिरियल का शुभारंभ होने वाला है

    प्रकाशन पूर्वांचल में प्रथम प्रारूप में नव निर्मित अवधी सिरियल का शुभारंभ होने वाला है

    प्रकाशन

    पूर्वांचल में प्रथम प्रारूप में नव निर्मित अवधी सिरियल का शुभारंभ होने वाला है जिसे “प्रश्न” के नाम से अवतरित है एवं लगभग 200 एपिसोड के निर्माण का लक्ष्य रखा गया आंकलन है। जिसकी शुटिंग माह नवम्बर 2024 से शुरु होना सुनिश्चित है।

    निर्माता श्री राजबीर सिंह व अभिषेक सिंह (रौनक ) एवं डायरेक्टर श्री मनोज राय व डी०ओ०पी० रत्नेश मिश्रा जी है तथा यह सम्पूर्ण निर्माण कार्य प्रभार सर्व श्री राजेश सिंह जी के सौजन्य से सम्पन्न होने वाला है। इसमें कलाकार देशदीपक राज, उमेश सिंह, अभिमन्यू सिंह, श्याम नन्द पाण्डे, रिशू सिंह रानी यादव, सूरज धारियां इत्यादि लगभाग कुल 20 कलाकार का चयन हो चुका है। दिनांक इस सिरियल का पूजन एवं मुहुर्त कार्यक्रम आज दिनांक 17-10-2024 को अभिनन्दनम गैरेज लान हरसेवकपुर नं०-२ खजांची चौक गोरखपुर में सम्पन्न हुआ

    दिनांक-17-10-2024

    भवदीय अभिषेक सिंह (रौनक)

  • वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला ( तारामण्डल) गोरखपुर में खगोल

    वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला ( तारामण्डल) गोरखपुर में खगोल

    वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला ( तारामण्डल) गोरखपुर में खगोल प्रेमियों ने डे और नाइट स्काई वॉचिंग के तहत विभिन्न प्रकार की खगोलीय दूरबीनों से ग्रह , उपग्रह , चांद आदि का दीदार किया ,
    वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला ( तारामण्डल) गोरखपुर के प्रभारी/ वरिष्ठ क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पाण्डेय के निर्देशन में एजुकेटर खगोल विज्ञान ( खगोलविद ) अमर पाल सिंह के साथ नक्षत्र शाला टीम ने नक्षत्र शाला कैंपस में विभिन्न खगोलीय दूरबीनों से निःशुल्क आकाश दर्शन का आयोजन किया ,
    इस कार्यक्रम में दिन के दौरान विशेष सोलर टेलीस्कोप्स के माध्यम से दर्शकों ने सूर्य की सतह पर उपस्थित सोलर स्पॉट्स और वास्तविक सूर्य ( सूर्य एक सफ़ेद तारा है ) को देखकर के उसके बारे में अनेकों खगोलीय जानकारियां प्राप्त की इस दौरान खगोल विद अमर पाल सिंह द्वारा दर्शकों को संतुष्टि पूर्वक जवाब दिया गया और जिज्ञासाओं को भी शांत किया,
    वहीं रात्रि आकाश दर्शन के तहत विभिन्न प्रकार की खगोलीय दूरबीनों से निःशुल्क चंद्र दर्शन के साथ ही ग्रहों, उपग्रहों सहित कई अन्य खगोलीय जानकारियों से भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया, वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला ( तारामण्डल) गोरखपुर के एजुकेटर खगोल विज्ञान ( खगोलविद ) अमर पाल सिंह ने बताया कि दिनांक 17 अक्टूबर 2024 के पूर्ण चंद्र को सुपरमून कहा गया है। इसके अन्य नामों में से एक सुपर हंटर मून भी कहा जाता है और यह बर्ष 2024 का सबसे निकटतम पूर्ण सुपरमून रहा,
    जैसा कि नक्षत्र शाला द्वारा समय – समय पर आकाश में घटित होने वाली विभिन्न खगोलीय घटनाओं को नक्षत्र शाला निःशुल्क आयोजित करता है,
    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि
    क्यों कहा जाता है इसे सुपर मून
    प्रथ्वी के सबसे करीब की पूर्णिमा को सुपर मून कहा जाता है , सुपरमून शब्द का सर्वप्रथम खगोलिकी की शब्दावली में इस्तेमाल प्रसिद्ध खगोल शास्त्री सर रिचर्ड नोले ने वर्ष 1979 में किया था । नोले की परिभाषा के अनुसार, सुपर मून पूर्णिमा एवं अमावस्या दोनों दिनों पर पड़ सकती है । पूर्णिमा और अमावस्या तब सुपरमून होती है जब वह पृथ्वी से अपने निकटतम बिंदु यानि पेरिगी के 90% के भीतर होती है। सुपरमून की स्थिति में चन्द्रमा अपने आकार से लगभग 14% बड़ा एवं 30% चमकीला नजर आता है । दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को रात्रि में 11:55 पर चंद्रमा पृथ्वी से सबसे करीब की स्थिति में 351519 किलोमीटर की दूरी पर था । अपोगी की स्थिति में यह दूरी दिनांक 30 अक्टूबर 2024 को 406161 किलोमीटर हो जाएगी

    इस बर्ष कितने सुपर मून हैं
    खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि
    बर्ष 2024 में चार फुल मून/सुपरमून हैं जिसमे से यह तीसरा सुपरमून था। यह सुपर मून इस वर्ष का सबसे करीब का सुपरमून रहा,

    ऐसा कैसे होता है
    खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि
    चंद्रमा की पृथ्वी के चारों तरफ एक अंडाकार (दीर्घवृताकार कक्षा) है । यह पूर्णतय: गोल नहीं है । जिसके फलस्वरूप चंद्रमा प्रत्येक माह एक बार पृथ्वी के सबसे निकट और एक बार पृथ्वी से सबसे दूर होता है । जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है तो इस स्थिति को पेरिगी तथा जब चंद्रमा पृथ्वी से सबसे दूर होता है तो इस स्थिति को अपोगी की स्थिति कहते है । खगोलिकी में सुपरमून उस स्थिति को कहते है जब चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे ज्यादा निकट हो और उसी समय पूर्णिमा भी हो।
    वास्तव में सुपरमून को खगोलिकी में पेरिगी-सिज़ीगी मून कहा जाता है । सिज़ीगी की स्थिति में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में संरेखित हो जाते है
    प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस्या सिज़ीगी की स्थिति में ही होती है , इस तरह का सुपर मून काफी ज्यादा प्रभावशाली होता है। सुपर मून की स्थिति में चन्द्रमा सामान्य से ज्यादा बड़ा प्रतीत होता है। चंद्रमा का व्यास लगभग 3475 किलोमीटर है ।
    पेरिगी की स्थिति में चन्द्रमा पृथ्वी से लगभग 351,000 कि.मी. (220,000) मील तक पास हो सकता है, वहीं ऐपोगी के समय की स्थिति में चन्द्रमा पृथ्वी से लगभग 410,000 कि.मी. (254,000 मील) तक दूर तक हो सकता है। क्योंकि चन्द्रमा लगातार पृथ्वी की परिक्रमा करता रहता है इसलिए वह हर महीने में दो बार इन स्थितियों से गुजरता है।
    खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि
    बर्ष 2024 में अगला सुपर मून
    15 नवंबर 2024 को घटित होगा, जिस दौरान चन्द्रमा की दूरी पृथ्वी से 361,866 किलोमीटर होगी, नक्षत्र शाला में आयोजित किया गया इस डे और नाइट स्काई वॉचिंग कार्यक्रम के दौरान खगोल विद अमर पाल सिंह के साथ वेद प्रकाश पाण्डेय, योगेन्द मालिक , साहिर हसन, बबलू, राम घिसियावन, उबैश खान, गिरिजेश कुमार राय, इज़हार अली, शाह मुहम्मद, आदि लोग मौजूद रहे,

  • सरयू अमृति महोत्सव 2024

    सरयू अमृति महोत्सव 2024

    सरयू अमृति महोत्सव 2024

    तहसील स्तरीय सम्भाषण प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को.
    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) सरयू अमृत महोत्सव २०२४ के तहत २५ अक्तूबर को आयोजित होने वाली सम्भाषण प्रतियोगिता उरुआ बाज़ार के शुभम पैलेस में संपन्न होगी !

    प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए सम्भाषण प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि सन् १९५७ से १९६२ तक चिल्लूपार की विधायक रहीं श्वतंत्रता सेनानी कैलासवती देवी की स्मृति में यह प्रतियोगिता स्नातक की छात्राओ के बीच करायी जायेगी ! इस संभाषण प्रतियोगिता का विषय होगा *‘’हाँ मैं बेटी हूँ तो क्या हुआ, सब कुछ कर सकती हूँ’’* !

    श्री मिश्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को आर ओ वाटर फ़िल्टर दूसरी विजेता को सिलाई मशीन और तीसरी विजेता को मिक्सर तथा प्रसाड पत्र दे कर २१ दिसंबर को सरयू अमृत महोत्संव के मंच से सम्मानित किया जाएगा!
    इस दौरान सर्व श्रेष्ठ विजेता छात्राओ का मंचीय संभाषण भी होगा !
    इसके लिए एक आयोजन समित गठन की गयी है जिसमें श्वतंत्र सिंह , विनय पांडेय, अंकिता त्रिपाठी, निसा जयसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, सत्या शाही, मंजु त्रिपाठी, मंजु सिंह, ममता ओझा, रिंकी गुप्ता, कुश्मवती देवी प्रमुख , विकास पाठक , सुशील पाठक , आर के सोनकर अरुण गुप्ता लोग हैं ! इच्छुक प्रतिभागी उपरोक्त आयोजन समित से संपर्क कर तथा अपने स्कूल से फॉर्म प्राप्त कर सकते है!
    इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, रिंकू दूबे, आओम प्रकाश त्रिपाठी, गुड्डू पाण्डेय, उपस्थित थे
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • मुक्तिपथ पर ऐस्प्रा के आरओ प्लांट का लोकार्पण

    मुक्तिपथ पर ऐस्प्रा के आरओ प्लांट का लोकार्पण

    मुक्तिपथ पर ऐस्प्रा के आरओ प्लांट का लोकार्पण
    विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया शुभारम्भ
    प्यासों को पेयजल की व्यवस्था सराहनीय

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी समूह हरिप्रसाद गोपी कृष्ण सराफ प्राइवेट लिमिटेड के सामाजिक कार्यो के लिये समर्पित ऐश्प्रा फाउंडेशन द्वारा मुक्तिपथ पर निशुल्क आर ओ व चिल्ड वाटर प्लांट का शुभारम्भ किया गया।
    गुरुवार को ऐश्प्रा समूह के कर्मचारियों की उपस्थिति में विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रतिनिधि व मुक्तिपथ के व्यवस्थापक कोषाध्यक्ष महेश उमर की मौजूदगी में वाटर प्लांट का शुभारम्भ करते हुये
    हरिप्रसाद गोपी कृष्ण सराफ प्राइवेट लिमिटेड व ऐश्प्रा फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की सराहना किया। उन्होंने कहा कि व्यवसाय के साथ ही हजारों लोगों को रोजगार देने और अन्य सामाजिक गतिविधियों में समूह का योगदान अनुकरणीय है। समूह द्वारा प्यासों की सेवा के लिये कई स्थानों पर प्याऊ/वाटर एटीएम की व्यवस्था कराया जाना सराहनीय है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्र, अष्टभुजा सिंह, सभासद राजीव मिश्रा, दीपक शर्मा, राकेश राय, ऋषि चंद, लक्ष्मण निषाद, सूरज सोनकर, पवन यादव, शिवा जी सिंह, धर्मराज निषाद, प्रशान्त शाही सन्तोष जायसवाल, बिपिन तिवारी, अमरनाथ उमर, बबलू दूबे, कन्हैया मोदनवाल, सत्यप्रकाश पासवान, सूरज पाल, एस्प्रा समूह के तुमुल एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।.
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी