Category: उत्तर प्रदेश

  • दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स, साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स, साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स, साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
    गोरखपुर/सहजनवा.
    सहजनवा तहसील अंतर्गत स्थित मुरारी इंटर कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स, साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के छः विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया । दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक समेत होंगे अन्य खेल ।
    सहजनवा क़स्बा स्थित मुरारी इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य/तहसील संयोजक मेजर साकेत जी की अगुवाई में दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आज से हुआ ।

    कार्यक्रम  के मुख्य अथिति उपजिलाधिकारी सहजनवा दीपक कुमार गुप्ता रहे । मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । वहीं इस बाबत विद्यालय के खेल शिक्षक शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रतियोगिता में तहसील के आधा दर्जन कालेज/स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे, जिनमें सीनियर, जूनियर व सब जूनियर तीन श्रेणियों में बच्चों को 100, 200, 800 व 1500 मीटर की दौड़ के साथ लंबी कूद, गोला फेंक समेत अन्य प्रतियोगिताओ में शामिल किया जाएगा । इसके लिए अलग अलग अध्यापकों की टीमें गठित कर दी गई है । जो अपने कर्तब्यों का निर्वहन कर बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करते रहेंगे ।
    चक्र छेपड़ सिनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान रविकांत यादव मुरारी इंटर कालेज, द्वितीय स्थान ज्ञान दास मस्कारा इंटर कालेज, तृतीय स्थान भोला कुमार मस्कारा इंटर कालेज रहे ।
    इस अवसर पर खेल शिक्षक शंभु नाथ यादव, हृदेश रावत, जय प्रकाश, मनोज कुमार सिंह, शशि प्रभा पाल तथा मुरारी इंटर कालेज की उप प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहयोग मिला और प्रतियोगिता का प्रथम दिन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।
    संवाददाता– एस. पी. सिंह

  • बस्ती । ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में प्रदर्शन

    बस्ती । ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में प्रदर्शन

    बस्ती । ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में प्रदर्शन
    बस्ती जिला में एएनएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन जमकर की नारे बाजी, समान कार्य पर समान वेतन की मांग ।
    आज बस्ती जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से सैकड़ों की संख्या में सीएमओ कार्यालय पहुंची एएनएम कर्मचारी ऑनलाइन हाजिरी का किया विरोध कही की एएनएम सेंटर पर कोई सुविधा नहीं है है कैसे ऑनलाइन हाजिरी लगाने जायेंगे और हम लोगों के सेंटर पर न तो शौचालय की सुविधा नहीं है बिजली का पंखा तक नहीं तो कैसे हम लोग सेन्टर पर जा कर ऑनलाइन हाजिरी लगाएंगे हम सरकार से

    मांग करते हैं हम लोगों का भी कार्य समान हैं दो साल की डिग्री है तो हम लोगों को भी समान वेतन मिलना चाहिए इन्हीं सब मांगो को लेकर आज बस्ती जिला के सीएमओ कार्यालय के बाहर एएनएम करचारियों ने डिप्टी सीएमओ के माध्यम सरकार को सौंपा ज्ञापन के दौरान यह भी कही कि अगर हमारी मांगे नहीं पूरी होगी तो लोग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की बात कही और यह विरोध प्रदर्शन

    चलता रहेगा। ऑनलाइन हाजिरी सहित अन्य मांगों को लेकर एनम कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन। एएनएम कर्मचारियों ने सरकार से ऑनलाइन हाजिरी के आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की नहीं तो विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा।
    बाइट – एएनएम कर्मी 1,2,3

  • कमरे में पंखा से लटकता मिला युवक का शव ।

    कमरे में पंखा से लटकता मिला युवक का शव ।

    कमरे में पंखा से लटकता मिला युवक का शव ।
    बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के रैनिया गांव में एक 18 वर्षीय किशोर का शव कमरे में छत में लगे पंखे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कुदरहा और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकट्ठा किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    बता दें कि थाना क्षेत्र के रैनिया निवासी संजय 18 पुत्र रामसागर गुरुवार की देर शाम लालगंज से मूर्ति विसर्जन कर वापस अपने घर लौटा और खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। रात लगभग 11 बजे जब परिजन किसी काम से कमरे में गए तो देखा कि संजय का शव छत के कुंडी में लगे पंखे में साडी के फंदे के सहारे लटक रहा था।

    आनन फानन में परिजन शव को फंदे से नीचे उतार दिए। ग्राम प्रधान रैनिया राम दौड़ गुप्ता की सूचना पर रात लगभग साढ़े बारह बजे पहुंचे चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक ने शव को कब्जे में लिया और फोरेंसिक टीम को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बाहरी किसने निरीक्षण किया और साक्ष्य इकट्ठा किया।
    चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
    संजय अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और पांच बहनों में तीसरे नंबर पर था। गांव में ही एक आटा चक्की की दुकान पर कार्य करता था। संजय मृत्यु को गले क्यों लगा लिया यह एक रहस्य बना हुआ है और जांच का विषय है।

  • डीएपी खाद का हुआ वितरण

    डीएपी खाद का हुआ वितरण

    डीएपी खाद का हुआ वितरण
    किसानों को बुवाई में होगी सुविधा
    नियम से सभी को मिला खाद

    बडहलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)क्षेत्र के पीसीएफ कृषक सेवा केन्द्र साऊखोर/बेईली बडहलगंज गोदाम से 350 बोरी डीएपी खाद किसानों को किया गया वितरित ।

    बडहलगंज पीसीएफ कृषक सेवा केन्द्र साऊखोर/बेईली बडहलगंज गोदाम से डीएपी खाद का वितरण शांतिपूर्वक किया गया। केन्द्र प्रभारी दीपक नायक, सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय के मौजूदगी में किसान भानु पाण्डेय, राजेश सिंह, राममिलन यादव, धीरज राय, प्रदीप शाही, मोनु ओझा, आदि किसानो में 350 बोरी डीएपी खाद का वितरित किया गया
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • गौशाले के बाहर गौवंश की मौत, सोशल मीडिया पर ग्रामीणों ने किया फोटो वायरल

    गौशाले के बाहर गौवंश की मौत, सोशल मीडिया पर ग्रामीणों ने किया फोटो वायरल

    गौशाले के बाहर गौवंश की मौत, सोशल मीडिया पर ग्रामीणों ने किया फोटो वायरल

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार में स्थित जिला पंचायत से निर्मित गोशाला के बाहर शुक्रवार को एक गोवंश को मृत देखकर ग्रामीण भड़क गए । ग्रामीणों का आरोप है कि, मृत गोवंश का कान छिदा हुआ हैं । गोशाला में मृत होने के बाद इसे बाहर कर दिया गया है, ग्रामीणों ने मरे हुए गोवंश का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वही फोटो वायरल होते ही गोवंश के केयरटेकर ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह गौशाला के अंदर का बछड़ा नही है, यह लावारिश घूमने वाला बछड़ा है । जो गोवंश केंद्र के दीवाल के बगल में मरा पड़ा मिला है ।
    बताते चले कि जो पशु गोशाला के अंदर रहते है, उनके कान में छेद करके पहचान के लिए टैग पहनाया जाता है, ग्रामीणों का कहना है कि जब गोवंश केंद्र के अंदर बीमार गोवंश मर जाता है तो उसका टैग निकालकर उसे बाहर फेंक दिया जाता है, और लावारिश घोषित किया जाता है । ग्रामीणों ने गोवंश केंद्र पर जिला पंचायत से रखे गए केयरटेकर सत्यप्रकाश प्रजापति की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है ।

  • जिला विकास अधिकारी ने गंगटही में लगाई जन चौपाल, सुनीं समस्याएं

    जिला विकास अधिकारी ने गंगटही में लगाई जन चौपाल, सुनीं समस्याएं

    जिला विकास अधिकारी ने गंगटही में लगाई जन चौपाल, सुनीं समस्याएं
    गोरखपुर/सहजनवा ।
    जिला विकास अधिकारी गोरखपुर राजमणि वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सहजनवा ब्लाक के ग्राम पँचायत गंगटही में चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल में ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया ।
    डीडीओ ने जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्या को सुना । इसके साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया । उनके लाभों को बारे में विस्तार से बताया । जिसमें किसान निधि, आयुष्मान कार्ड बनवाने, विधवा, दिव्यांग पेंशन के साथ ही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं और उनका कैसे लाभ प्राप्त करें के बारे में जानकारी दी गयी । डीडीओ ने शौचालय के छुटे पात्र लोगो के शौचालय का निर्माण कराने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया ।

    ग्राम चौपाल के बाद डीडीओ ने ग्राम्य विकास, पँचायती राज एवम अन्य संचालित विभिन्न योजनाओ के तहत कराए गए कार्यो का स्थलीय सत्यापन भी किया, जिससे वह सन्तुष्ट नजर आए ।
    इस अवसर पर बीडीओ सहजनवा सत्यकाम तोमर, एडीओ पंचायत रामधारी प्रसाद, सचिव शिल्पी यादव, प्रधान प्रतिनिधि विजय पांडेय, एपीओ अवधेश वर्मा, एडीओ कृषि, सहित रोजगार सेवक, पँचायत सहायक समेत ग्रामीण मौजूद रहे ।
    संवाददाता– एस. पी. सिंह

  • शिवम ने यू जी सी नेट परीक्षा उतीर्ण कर बढाया क्षेत्र का मान

    शिवम ने यू जी सी नेट परीक्षा उतीर्ण कर बढाया क्षेत्र का मान

    शिवम ने यू जी सी नेट परीक्षा उतीर्ण कर बढाया क्षेत्र का मान

    गोला:- तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककरही टोला आम गाड़ा मिश्राना निवासी देवानंद मिश्रा के पुत्र शिवम मिश्रा ने यू जी सी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव ही नही क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
    प्राप्त बिबरण केअनुसार शिवम के पिता देवानंद प्राइवेट नौकरी करते है ।उनके पास एक ही औलाद शिवम है ।जो शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहे।शिवम ने दसवी और बारहवी की शिक्षा आनंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज ककरही, स्नातक व परास्नातक की शिक्षा वी एस ए वी पी जी कॉलेज गोला व बीएड की परीक्षा बर्ष 2023 में नेशनल पी जी कालेज बड़हलगंज से प्राप्त किया। यू सी जी नेट परीक्षा में सम्मलित हुए।और उनको सफलता मिली, शिवम की इस सफलता पर रंजन मिश्रा विजय मिश्र बृजेश मिश्रा नंदू मिश्रा करुणेश शुक्ला आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया है.

  • सीता हरण की लीला देख भावुक हुए दर्शक

    सीता हरण की लीला देख भावुक हुए दर्शक

    सीता हरण की लीला देख भावुक हुए दर्शक

    गोला:- क्षेत्र के सनातन धार्मिक रामलीला भूपगढ़ गांव में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने सीता हरण की लीला का मंचन किया। इसे देख दर्शक भावुक हो गए। लीला में कलाकारों ने दिखाया कि लक्ष्मण द्वारा सूपर्णखा की नाक काटना से लेकर भगवान राम द्वारा मारीच का वध, सीता हरण और जटायु रावण के युद्ध तक की लीला का मंचन किया गया। रावण की बहन सूपर्णखा भगवान राम और लक्ष्मण के पास वन में पहुंच जाती हैं।
    वहां सूपर्णखा ने भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण से शादी करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन लक्ष्मण ने अपने धनुष बाण से सूपर्णखा की नाक काट डाली। इसके बाद सूपर्णखा अपने भाई रावण के पास जाती है और वहां एक तपस्वी द्वारा नाक काटे जाने के विषय में अपने भाई को बताती है। इसको सुनकर रावण ने कहा कि उन तपस्वी की इतनी हिम्मत जिन्होंने मेरी बहन की नाक काट डाली, इसके बाद रावण और जटायु के बीच युद्ध हुआ। सीता हरण की लीला को देखकर दर्शक मुग्ध हो उठे। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रद्युमन सिंह,ओमप्रकाश सिंह,जगदीश पांडेय,प्रभुनाथ यादव,आचार्य गोरखनाथ चतुर्वेदी, एच के राय, बिनटे सिंह,यशवंत सिंह,निहाल सिंह आदि मौजूद रहे.

  • कोतवाली मे सर्राफा व्यापार मंडल की हुई बैठक

    कोतवाली मे सर्राफा व्यापार मंडल की हुई बैठक

    कोतवाली मे सर्राफा व्यापार मंडल की हुई बैठक

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह की अध्यक्षता में सर्राफा व्यापार मंडल बड़हलगंज की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे व्यापारियों की सुरक्षा व बिना किसी विघ्न बाधा के व्यापार चलाने के लिए वार्ता हुई। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने कहा कि व्यापारी अपना व्यापार बिना किसी भय के चलाये। पुलिस प्रशासन व्यापारियो के साथ है।
    बैठक मे निर्णय लिया गया कि सीसीटीवी कैमरा हर दुकान में लगाया जाए। और त्योहार एवं ठंड के मौसम को देखते हुए नगर से बाहर के सर्राफा की दुकान चला रहे जैसे पिड़हनी, डेरवा, सीधेगौर, हाटा, मंझगांवा, गगहा, झुमिला, मदारिया, नईबजार, महुला, लाटघाट के व्यापारियों को संगठित होकर अर्थात चार/पांच की संख्या मे व्यापारी एकत्रित होकर आवागमन सुनिश्चित करे। और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कार्य करे। इस दौरान सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गंगा सोनी ने धनतेरस व दीपावली त्योहार को देखते हुए नगर में दिन/रात पुलिस गश्त कराने की मांग किया।
    बैठक में सर्राफा व्यापार मंडल के महामंत्री प्रभुनाथ सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीनिवास सोनी, बंधु वर्मा, मदनलाल सोनी, राधेश्याम वर्मा, विजय वर्मा, लालजी वर्मा, हरिओम वर्मा, डिंपल वर्मा, अरुण वर्मा, मनीष वर्मा, पंकज वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • सुरक्षा के अहसास को ड्रोन से निगरानी

    सुरक्षा के अहसास को ड्रोन से निगरानी

    सुरक्षा के अहसास को ड्रोन से निगरानी

    बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) आने वाले दिनों में दीवाली, छठ सहित आने वाले तमाम त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर बड़हलगंज चौकी इंचार्ज आदित्य उपाध्याय के साथ पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे से निगरानी कर जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाया।
    शुक्रवार को उपनगर के विभिन्न मुहल्लों में ड्रोन कैमरे से निगरानी अभियान चला पुलिस ने शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अपने छतों पर से ईट के टुकड़े व अन्य कबाड़ वस्तुओं की निगरानी के साथ उन्हें हटाने को कहा।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी