Category: उत्तर प्रदेश

  • बाल्मीकि जयंती पर महाविद्यालय मे संगोष्ठी

    बाल्मीकि जयंती पर महाविद्यालय मे संगोष्ठी

    बाल्मीकि जयंती पर महाविद्यालय मे संगोष्ठी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) स्थानीय पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी कालेज आफ लॉ के प्राचार्य डॉ. अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जन मानस में सनातन हिन्दू धर्म के आधार स्तम्भ “रामायण ” के रचयिता महर्षि बाल्मीकि का जन्म दिवस के अवसर पर आज हम सभी यहां एकत्रित हुए हैं। कर्म सिद्धान्त के आधार पर इन्होंने भारतीय समाज में सर्वोच्च ऊंचाईयों को प्राप्त किया।
    गुरुवार को महर्षि बाल्मीकि की जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के सामने भारत के राष्ट्र नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के जीवन, व्यवहार, आचार, विचार भारतीय समाज के लिए आदर्श है।” हमें निज धर्म पर चलना सिखाती है । मुख्य नियन्ता चन्द्र भूषण तिवारी ने कहा कि बाल्मीकि जी ने अपने महाकाव्य रामायण के माध्यम से भगवान श्री राम के जीवन की समग्रता को सम्पूर्ण जन मानस के सामने उकेरा। समारोह को असिस्टेंट प्रोफेसर फकरुद्दीन व अवनीश उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्री राम के जीवनवृत्त को महर्षि बाल्मीकि ने सम्पूर्ण विश्व के लिए मानवता के श्रेष्ठ जीवन शैली का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस कार्यक्रम में दीपेश श्रीवास्तव, विकास शर्मा, ओंकार, अंतिम पाण्डेय, अनामिका कुशवाहा, अंशिका आदि ने प्रतिभाग लिया।  ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • जिला पंचायत सदस्य ने किया कटान स्थल का निरीक्षण

    जिला पंचायत सदस्य ने किया कटान स्थल का निरीक्षण

    जिला पंचायत सदस्य ने किया कटान स्थल का निरीक्षण.
    नही थम रहा बगहा में सरयू नदी का कटान

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) विकास खण्ड बड़हलगंज के दियारा क्षेत्र में सरयू नदी भीषण कटान कर रही हैं ।
    दियारा क्षेत्र के बगहा गड़ेरी टोला पर सरयू नदी इस कदर कटान कर रही हैं कि अब पूरा गांव ही नदी के धारा में समाहित होने के लिए आतुर हैं ।
    गड़ेरिया टोला पर सरयू नदी अब तक दर्जनों घरों को काट चुकी हैं ।
    कटान के मुहाने पर सूरज पाल अजय पाल की मकान खड़ी हैं वह भी मकान को उजाड़ने में परिवार सहित जुटे ।
    कटान पीड़ितों की हर समय मदद कर रहे जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव ने एक बार फिर कटान स्थल का निरीक्षण कर कटान पीड़ितों की पीड़ा सुन अपने स्तर से हर सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए उनके साथ खड़ा रहने की बात कही ।
    सार्वजनिक शौचालय के करीब पहुची नदी
    सरयू नदी कटान करते बगहा गड़ेरिया टोला पर बने सार्वजनिक शौचालय के करीब पहुँच गयी हैं ।
    यदि कटान का स्तर यही रहा तो अगले एक दो दिन में सौचालय भी नदी के धारा में समाहित हो जाएगा ।
    सूचना के बाद भी बचाव कार्य नही हुआ चालू
    कटान पीड़ित सौदागर सिंह अजय पाल सूरज पाल अमरनाथ झब्बू तेतरी देवी आदि का कहना है कि बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग केवलः प्राथमिक विद्यालय को बचाने के लिए काम किया ।
    गांव पर् हो रही भीषण कटान की सूचना पर् भी कोई अधिकारी देखने नही आया ।

  • मेरे मन के राम:पं श्याम मोहन त्रिपाठी

    मेरे मन के राम:पं श्याम मोहन त्रिपाठी

    मेरे मन के राम:पं श्याम मोहन त्रिपाठी
    गोला:- क्षेत्र स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित एक दिवसीय मेरे मन के राम कार्यक्रम में मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन आदर्शो पर अपना विचार व्यक्त करते हुए चिल्लूपार विधानसभा के टाड़ा गांव निवासी पंडित श्याम मोहन त्रिपाठी ने कहा कि भगवान श्री राम के जीवन आदर्शो को अपने जीवन में उतारना और उन जीवन आदर्शो पर चलना ही भगवान श्री राम के प्रति सच्ची भक्ति है। उन्होंने आगे कहा कि आज के परिवेश में व्यक्ति अपने बाहरी संबंधों को बढ़ता चला जा रहा है परंतु दुर्भाग्य है कि वह अपने निकट के संबंधों अपने रक्त संबंधों को अपने से दूर कर रहा है।व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ में अपने भाई से लड़ झगड़ रहा है।

    आज के समाज की आवश्यकता है कि अपने निकट व रक्त संबंधों को मजबूत बनाए तभी भगवान श्री राम के प्रति सच्ची भक्ति मानी जाएगी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी गोला दिवाकर सिंह प्रमोद तिवारी संजय तिवारी अमित वशिष्ट त्रिपाठी पुर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव, प्रशांत कुमार सिंह, वाई एन सिंह, अशोक मौर्य, कैलाश दुबे, तारकेश्वर दुबे, सृंजय मिश्रा, अनिल राय, आलोक राय सहित भारी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे.

  • बाल्मीकि जयंती पर राज एकेडमी में मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा बच्चो में पुरस्कार वितरित किया गया

    बाल्मीकि जयंती पर राज एकेडमी में मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा बच्चो में पुरस्कार वितरित किया गया

    बाल्मीकि जयंती पर राज एकेडमी में मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा बच्चो में पुरस्कार वितरित किया गया
    गोरखपुर/सहजनवा

    बाल्मीकि जयंती पर गुरुवार को भीटी रॉवत स्थित राज एकेडमी में प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्मानव सेवा ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओ में कापी, किताब, पेसिंल आदि पुरस्कार वितरित किया गया ।
    महापदानन्द मानव सेवा संस्थान के सदस्य मनीष कर्ण द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए यह संस्थान इस प्रकार के कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करता रहेगा । इस अवसर पर धर्मेन्द्र, विद्यालय के प्रबन्धक ईश्वरदयाल शुक्ला, प्रधानाचार्या काजल शुक्ला, सत्यम, शिवा, अभिनव, रूबी, योगेश, अनिल आदि मौजूद रहे ।
    संवाददाता– एस. पी. सिंह

  • करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक, साड़ी की मांग बढ़ी

    करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक, साड़ी की मांग बढ़ी

    करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक, साड़ी की मांग बढ़ी

    गोरखपुर/सहजनवा.
    पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी करवाचौथ का व्रत रखती हैं । विवाहिताएं पर्व को लेकर उत्साहित हैं । 20 अक्तूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा । इस दौरान हरपुर बुदहट क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर करवा चौथ की दुकान सज गयी है । महिलाएं संजने-संवरने के लिए बाजारों में सोने-चांदी के जेवरात और कपड़े खरीद रही हैं । सराफ रीतेश वर्मा ने बताया कि विवाहिताएं हाथ में पहने वाला मंगलसूत्र, सोने की चेन, कानों की बालियां और कोका खरीद रही हैं । मगर हाथ में पहने वाला मंगलसूत्र पहली पसंद हैं । वही करवाचौथ को लेकर कटसहरा, सोनबरसा, अनन्तपुर मुरदेवा चौराहों पर स्थित कपड़ों की दुकानों पर खूब खरीदारी हो रही है । दुल्हन वाली साड़ी की मांग ज्यादा है, शरारा, लहंगा, प्लाजो, क्रॉप टॉप की साड़ियों की बिक्री बढ़ी है ।   

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

  • लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान

    लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान

    लखनऊ
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान
    आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सब संकल्प लेते हैं कि समाज में भेदभाव खत्म हो, समय-समय पर ऊंच नीच पैदा होती है, उसको समाप्त किया जाए- अखिलेश
    भारतीय जनता पार्टी को समाज में नफरत फैलाने से फुर्सत नहीं है, अब इनके जाने का समय है- अखिलेश
    महाराष्ट्र में मैं कल जा रहा हूं, हमारी कोशिश होगी कि INDIA गठबंधन के साथ लड़े- अखिलेश
    हमें उम्मीद है जहां हमारे दो विधायक थे, वो हमें सीटें भी ज्यादा देंगे और हम पूरी मजबूती के साथ INDIA गठबंधन के साथ खड़े होंगे- अखिलेश
    बहराइच की घटना शासन-प्रशासन का फेलियर है, जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते थे जो कहते थे कि हर आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से करवाते हैं- अखिलेश
    आखिर बहराइच में इतना बड़ा आयोजन हो रहा था तो वहां पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा क्यों नहीं थी – अखिलेश
    प्रशासन को जानकारी नहीं थी कि किस प्रकार वहां क्या कुछ कार्यक्रम हो रहा है ,पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की है- अखिलेश
    अब वहां शासन-प्रशासन मिलकर अन्य कर रहा- अखिलेश

  • सुपर मून- 17 अक्टूबर, 2024

    सुपर मून- 17 अक्टूबर, 2024

    सुपर मून- 17 अक्टूबर, 2024

    वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला ( तारामण्डल) गोरखपुर के एजुकेटर खगोल विज्ञान ( खगोलविद ) अमर पाल सिंह ने बताया कि दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को पूर्ण सुपरमून आने वाला है। यह सुपर हंटर मून होगा और 2024 का सबसे निकटतम पूर्ण सुपरमून होगा।
    दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला ( तारामण्डल) गोरखपुर द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर नक्षत्र शाला कैंपस में जन सामान्य हेतु सूर्य दर्शन एवं रात्रि आकाश दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । यह कार्यक्रम पूर्णतय: निःशुल्क होगा और खगोल विज्ञान के हिसाब से कल का चंद्रमा सुपर मून कहलायेगा । जैसा कि नक्षत्र शाला द्वारा समय – समय पर आकाश में घटित होने वाली विभिन्न खगोलीय घटनाओं को जनसामान्य हेतु निःशुल्क आयोजित किया जाता है । इस अवसर पर नक्षत्रशाला, गोरखपुर द्वारा विभिन्न टेलिस्कोप स्थापित किये जायेंगे ।
    क्यों कहा जाता है इसे सुपर मून
    इसके बारे में खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि इसके पीछे एक इतिहास है,
    इतिहास :
    प्रथ्वी के सबसे करीब की पूर्णिमा को सुपर मून कहा जाता है , सुपरमून शब्द का सर्वप्रथम खगोलिकी की शब्दावली में इस्तेमाल प्रसिद्ध खगोल शास्त्री सर रिचर्ड नोले ने वर्ष 1979 में किया था । नोले की परिभाषा के अनुसार, सुपर मून पूर्णिमा एवं अमावस्या दोनों दिनों पर पड़ सकती है । पूर्णिमा और अमावस्या तब सुपरमून होती है जब वह पृथ्वी से अपने निकटतम बिंदु यानि पेरिगी के 90% के भीतर होती है। सुपरमून की स्थिति में चन्द्रमा अपने आकार से लगभग 14% बड़ा एवं 30% चमकीला नजर आता है । दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को रात्रि में 11:55 पर चंद्रमा पृथ्वी से सबसे करीब की स्थिति में 351519 किलोमीटर दूर होगा । अपोगी की स्थिति में यह दूरी दिनांक 30 अक्टूबर 2024 को 406161 किलोमीटर हो जाएगी

    इस बर्ष कितने सुपर मून हैं
    खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि
    बर्ष 2024 में चार पूर्ण सुपरमून हैं जिसमे से यह तीसरा सुपरमून है । यह सुपर मून इस वर्ष का सबसे करीब का सुपरमून है ।

    ऐसा कैसे होता है
    खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि
    चंद्रमा की पृथ्वी के चारों तरफ एक अंडाकार (दीर्घवृताकार कक्षा) है । यह पूर्णतय: गोल नहीं है । जिसके फलस्वरूप चंद्रमा प्रत्येक माह एक बार पृथ्वी के सबसे निकट और एक बार पृथ्वी से सबसे दूर होता है । जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है तो इस स्थिति को पेरिगी तथा जब चंद्रमा पृथ्वी से सबसे दूर होता है तो इस स्थिति को अपोगी की स्थिति कहते है । खगोलिकी में सुपरमून उस स्थिति को कहते है जब चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे ज्यादा निकट हो और उसी समय पूर्णिमा भी हो।
    वास्तव में सुपरमून को खगोलिकी में पेरिगी-सिज़ीगी मून कहा जाता है । सिज़ीगी की स्थिति में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में संरेखित हो जाते है
    प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस्या सिज़ीगी की स्थिति में ही होती है , सुपर मून काफी ज्यादा प्रभावशाली होता है। सुपर मून की स्थिति में चन्द्रमा सामान्य से ज्यादा बड़ा प्रतीत होता है। चंद्रमा का व्यास लगभग 3475 किलोमीटर है ।
    पेरिगी की स्थिति में चन्द्रमा पृथ्वी से लगभग 351,000 कि.मी. (220,000) मील तक पास हो सकता है, वहीं ऐपोगी के समय की स्थिति में चन्द्रमा पृथ्वी से लगभग 410,000 कि.मी. (254,000 मील) तक दूर तक हो सकता है। क्योंकि चन्द्रमा लगातार पृथ्वी की परिक्रमा करता रहता है इसलिए वह हर महीने में दो बार इन स्थितियों से गुजरता है।
    2024 के चार पूर्ण सुपरमून :
    19 अगस्त: 224,917 मील (361,969 किलोमीटर)
    18 सितंबर: 222,131 मील (357,485 किलोमीटर)
    17 अक्टूबर: 222,055 मील (351,519 किलोमीटर)
    15 नवंबर: 224,853 मील (361,866 किलोमीटर) ।

  • लखनऊ –  यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलाई बैठक

    लखनऊ – यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलाई बैठक

    लखनऊ –
    यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलाई बैठक
    मीरापुर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक
    बैठक में टिकट पर फैसला लिया जाएगा सभी टिकट के दावेदार भी बैठक में होंगे शामिल


    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर कांग्रेस पार्टी को दिए जाने वाले सीटों की स्थिति पर निर्णय लेंगे अखिलेश यादव

  • साइबर क्राइम/ साइबर ठगी करने का नया तरीका

    साइबर क्राइम/ साइबर ठगी करने का नया तरीका

    साइबर क्राइम/ साइबर ठगी करने का नया तरीका
    डिजिटल अरेस्ट

    1. डिजिटल गिरफ्तारी एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल साइबर अपराधी धोखाधड़ी में करते हैं।

    2. साइबर ठगी का सबसे नया रूप ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ है, वे आपको वीडियो कॉल पर “गिरफ्तार” करते हैं और आपका सम्बन्ध ड्रग डीलर से है या आपके पार्सल में कोकीन है या लोन न जमा करने पर केस दर्ज होने आदि मामलों में फसने का डर दिखाकर व धमका कर घंटों वीडियो कॉल पर रहते हुए नाम निकालने के लिए पैसे की मांग करते हैं।

    3. साइबर अपराधी नकली पहचान का उपयोग करके ट्राई, साइबर क्राइम पुलिस, क्राइम ब्रांच और यहां तक कि कोर्ट के अधिकारियों के रूप में पेश आ रहे हैं

    बचाव एवं सावधानियां

    1. भारतीय कानून में *डिजिटल गिरफ्तारी (DIGITAL ARREST ) जैसी कोई चीज नहीं* है।
    2. तत्काल ऐसी काल आने पर अपने *परिवार, मित्र से साझा* अवश्य करें।
    3. रूपये कभी भी जमा न करें।

    तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 / वेबसाइट– www.cybercrime.gov.in पर या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायें।

    सावधान रहें, सुरक्षित रहें

    साइबर क्राइम सेल
    अपराध शाखा गोरखपुर

  • गोरखपुर विश्व विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक संस्थान में कृषि छात्रों के लिए का करियर में संभावनाएं

    गोरखपुर विश्व विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक संस्थान में कृषि छात्रों के लिए का करियर में संभावनाएं

    गोरखपुर विश्व विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक संस्थान में कृषि छात्रों के लिए का करियर में संभावनाएं पर हुआ
    मार्गदर्शन

    डॉक्टर मंजुल प्रताप सिंह , कृषि वैज्ञानिक एवं इंटरनेशनल कंसल्टेंट द्वारा दिया अपने संबोधन में कहा की कृषि क्षेत्र एक असाधारण परिवर्तन का अनुभव कर रहा है, जो वैश्विक परिवर्तनों, कृषि के उभरते परिदृश्य से प्रेरित है, और इसे हमे अपने प्रतिभा से एवं प्रयास से उद्यमिता विकास पर भी जोर दिया! इस संवेदीकरण का उद्देश्य कृषि के छात्रों एवम अध्यापक को खुद को परिचित करने और सहजता के साथ खिलने के लिए अपने अंतर्दृष्टि से लैस किया।

    इस प्रोग्राम का संचालन संस्थान के निदेशक डॉ शरद कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में हुआ उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में छात्रों को हर दिन खुद में सुधारना कैसे हो सकती है इस पर फोकस किया इस कार्यक्रम का संचालन डाक्टर पांडुरंग ने किया एवं विज्ञापन डॉक्टर रितेश कुमार ने किया ।