Category: उत्तर प्रदेश

  • सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए कुल 82 मामले, 5 का ही हुआ निस्तारण

    सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए कुल 82 मामले, 5 का ही हुआ निस्तारण

    सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए कुल 82 मामले, 5 का ही हुआ निस्तारण
    गोरखपुर/सहजनवा ।
    शनिवार सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार सहजनवा राकेश कन्नौजिया ने किया । जहां कुल 82 मामले आए थे । जिसमे 5 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया । राजस्व 44, पुलिस 16, विकास 6, अन्य 16 मामले आए थे । राजस्व संबंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित की गई, और पुलिस के मामले की जांच कर कारवाई करने का निर्देश दिया गया ।
    इस दौरान नायब तहसीलदार भान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, ईओ सूर्यकांत सहित अनेक विभाग के अधिकारी मौजूद थे ।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • दो दिवसीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का विजेता बना मुरारी इंटर कालेज

    दो दिवसीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का विजेता बना मुरारी इंटर कालेज

    दो दिवसीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का विजेता बना मुरारी इंटर कालेज
    गोरखपुर/सहजनवा ।
    दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स, साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शानदार ढंग से समापन हुआ । सहजनवा कस्बा स्थित मुरारी इण्टर कालेज के खेल मैदान में समापन समारोह के दौरान हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह रहे । विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया ।
    इस दौरान 19 वर्ष बालक वर्ग में 200 मीटर और 100 मीटर में मुरारी इंटर कालेज के अभय ने प्रथम स्थान हासिल किया । चक्र छेपड़, गोला छेपड़ और भला फेक में प्रथम स्थान मुरारी इंटर कालेज के रविकांत यादव ने हासिल किया । 400 मीटर में सब जूनियर वर्ग में आदित्य गोंड ने प्रथम स्थान हासिल किया, वही 400 मिटर दौड़ में विष्णु गोंड ने द्वितीय स्थान हासिल किया । सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी, मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।
    इस अवसर पर खेल शिक्षक शैलेंद्र प्रताप, शंभु नाथ यादव, हृदेश रावत, जय प्रकाश, मनोज कुमार सिंह, शशि प्रभा पाल तथा मुरारी इंटर कालेज की उप प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे ।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • सरयू नदी की कटान से सामुदायिक शौचालय की आधी भवन नदी में हुई विलीन

    सरयू नदी की कटान से सामुदायिक शौचालय की आधी भवन नदी में हुई विलीन

    सरयू नदी की कटान से सामुदायिक शौचालय की आधी भवन नदी में हुई विलीन
    मुख्यमंत्री दरबार मे जाने की तैयारी में जुटे कटान पीड़ित
    बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग की लापरवाही भुगत रहे कटान पीड़ित
    बडहलगंज गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) विकास खण्ड बड़हलगंज के बगहा दियारा के सरयू नदी अब गांव को अपने धारा में विलीन करके ही मानेंगी ।
    यदि कटान की यही गति रही तो आने वाले कुछ दिनों में गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी कट सकता हैं ।
    सम्पर्क मार्ग के कटते ही नदी का रुख रामजानकी मार्ग की तरह बढ़ने की उम्मीद हैं ।
    सरयू नदी के कटान से गांव स्थित सामुदायिक शौचालय की आधी भवन नदी के धारा में कट गयी हैं ।

    सरयू नदी की कटान से सामुदायिक शौचालय की आधी भवन नदी में हुई विलीन
    सरयू नदी की कटान से सामुदायिक शौचालय की आधी भवन नदी में हुई विलीन

    बढ़ते कटान से गांव के लोग काफी भयभीत हैं ।
    कटान पीड़ितों की समस्याओं पर् कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं ।
    मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी में कटान पीड़ित
    कटान पीड़ित अमन सिंह नन्हे पाल उमा देवी मीना देवी आशा देवी गेनिया देवी सन्ध्या देवी होशील देवी का कहना है कि कटान पर बाढ़ खण्ड सिंचाई विभाग व तहसील प्रसाशन की उदासीनता की वजह से आज गांव का नामोनिशान समाप्त होने जा रहा हैं ।
    अब हम सभी कटान पीड़ित मुख्यमंत्री दरबार मे कटान की समस्या उठाने के लिए जा रहे हैं
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • अंग्रेज़ी विभाग के 21 छात्रों ने रचा इतिहास,नेट परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता

    अंग्रेज़ी विभाग के 21 छात्रों ने रचा इतिहास,नेट परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता

    अंग्रेज़ी विभाग के 21 छात्रों ने रचा इतिहास,नेट परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता
    दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग ने इस बार शैक्षिक उत्कृष्टता का एक नया अध्याय लिखा है। विभाग के 21 छात्रों ने गत दिनों जारी नेट परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त कर विभाग और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह पहली बार है जब विभाग से इतनी बड़ी संख्या में छात्रों ने एक साथ इस तरह की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
    इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, और यह हमारे शैक्षिक वातावरण और अंग्रेजी विभाग की उत्कृष्टता का प्रमाण है।उन्होंने यह भी कहा कि, यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षिक प्रतिष्ठा को और भी ऊंचा उठाएगी।
    विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने छात्रों की इस सफलता पर हर्ष जताते हुए कहा, कि यह हमारे विभाग के लिए गर्व का विषय है कि छात्रों ने इस प्रकार का ऐतिहासिक परिणाम दिया है। 21 विद्यार्थी का नेट एवं पीएचडी ने उत्तीर्ण होना यह न केवल उनके कठिन परिश्रम का नतीजा है बल्कि कुलपति महोदया के सकारात्मक दृष्टिकोण और हम सभी के सामूहिक प्रयास का भी परिणाम है।
    एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र सुधांश राय, जिन्होंने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है, ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह परिणाम हमारी मेहनत के साथ-साथ अंग्रेज़ी विभाग के प्रेरणादायक वातावरण का भी परिणाम है। कुलपति प्रो पूनम टंडन एवं विभागाध्यक्ष प्रो अजय शुक्ला के द्वारा यहां दिया जा रहा शैक्षिक माहौल और मार्गदर्शन हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
    सफल छात्रों की सूची इस प्रकार है:

    1. योगेन्द्र प्रताप सिंह (नेट)
    2. रितेश कुमार शर्मा (नेट)
    3. विकास गुप्ता (नेट)
    4. प्रज्ञा सिंह (नेट)
    5. अहमद राजा (नेट)
    6. अचला उपाध्याय (नेट)
    7. सुधांश राय (नेट)
    8. विष्णु मिश्रा (पीएच.डी.)
    9. मुक्तेश नाथ द्विवेदी (पीएच.डी.)
    10. दीपक कुमार गुप्ता (पीएच.डी.)
    11. नितेश कुमार सिंह (पीएच.डी.)
    12. अंजली यादव (पीएच.डी.)
    13. स्नेहा दास (पीएच.डी.)
    14. अक्षिता दत्ता (पीएच.डी.)
    15. मानसी जैसवाल (पीएच.डी.)
    16. श्वेता मिश्रा (पीएच.डी.)
    17. दिव्या राय (पीएच.डी.)
    18. कीर्ति सिंह (पीएच.डी.)
    19. जागृति (पीएच.डी.)
    20. पूजा कुमारी (पीएच.डी.)
    21. राजेश कुमार (पीएच.डी.)

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • एचआईवी मरीज के टीबी से ग्रसित होने की आशंका अधिक-डॉ गणेश यादव

    एचआईवी मरीज के टीबी से ग्रसित होने की आशंका अधिक-डॉ गणेश यादव

    एचआईवी मरीज के टीबी से ग्रसित होने की आशंका अधिक-डॉ गणेश यादव
    युवा दिवस से शुरू हुए सघन अभियान 4 की बात के तहत महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजन
    एचआईवी और टीबी से बचाव के बारे में छात्राओं को किया जागरूक
    गोरखपुर, 19 अक्टूबर 2024.
    एचआईवी संक्रमित मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती है। ऐसे में उसके टीबी ग्रसित होने की भी आशंका कहीं अधिक हो जाती है। एचआईवी संक्रमण से बचाव में जनजागरूकता की अहम भूमिका है। यह बातें जिला एड्स नियंत्रण एवं जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ गणेश यादव ने कहीं। वह राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में सघन अभियान 4 की बात संबंधित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इसकी शुरूआत अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 अगस्त को हुई थी। इसके तहत एचआईवी एड्स थीम पर कॉलेज परिसर में रंगोली और व्याख्यान प्रतियोगिता के भी आयोजन किये गये।
    जिला एड्स नियंत्रण एवं जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी ने कि कहा कि प्रत्येक एचआईवी मरीज की टीबी जांच जरूर कराई जाती है । इसी प्रकार जब कोई नया टीबी मरीज मिलता है तो उसकी एचआईवी जांच भी करवाते हैं। दोनों बीमारियों से ग्रसित मरीज भी सम्पूर्ण इलाज करवाते हैं तो बेहतर जीवन जी सकते हैं, लेकिन लापरवाही जानलेवा साबित होती है।  बीते पांच वर्षों में स्वास्थ्य विभाग ने एचआईवी ग्रसित 480 से अधिक टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें इलाज की सुविधा से जोड़ा है ।
    डॉ यादव ने कहा कि एचआईवी का संक्रमण पहले से संक्रमित व्यक्ति से असुरक्षित यौन संबंध बनाने, संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाए जाने, संक्रमित सुई के साझा प्रयोग से और संक्रमित गर्भवती माता से उसके होने वाले शिशु को हो सकता है। यौन संबंध के दौरान कंडोम के इस्तेमाल, लाइसेंस युक्त ब्लड बैंक से ही रक्त लेकर चढ़ाने, सदैव नई नीडल या सिरिंज का इस्तेमाल करने और डॉक्टर की देखरेख में सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने से स्वस्थ व्यक्ति और मां से शिशु में एचआईवी का संक्रमण नहीं होता है। एड्स से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1097 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है ।
    उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से अधिक की खांसी, पसीने के साथ बुखार, अत्यधिक कमजोरी, भूख न लगना, बलगम में खून आना और सीने में दर्द टीबी के लक्षण हैं। ठीक इसी प्रकार वजन का कम होना, एक महीने से अधिक बुखार आना और एक महीने से अधिक का दस्त, एचआईवी संक्रमण का लक्षण है। एचआईवी संक्रमण की आखिरी अवस्था को एक्वायर्ड इम्युनो डिफिशियंसी सिंड्रोम (एड्स) कहते हैं। यह ऐसी अवस्था है जिसमें एचआईवी के साथ साथ कई बीमारियों के लक्षण दिखने लगते हैं। इस अवस्था में मनुष्य बीमारियों से लड़ने की ताकत पूरी तरह से खो देता है। एड्स एक लाइलाज बीमारी है। पूर्ण और सही जानकारी ही इसका एक मात्र उपचार है। एचआईवी की समय से पहचान कर एंट्री रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट (एआरटी) औषधियों का सेवन किया जाए तो मरीज अच्छा, लम्बा और स्वस्थ जीवन जी सकता है। यह औषधियां मेडिकल कॉलेज स्थित एआरटी सेंटर से सरकारी प्रावधानों के अनुसार उपलब्ध हैं। लगातार खांसी, चर्म रोग, मुंह एवं गले में छाले होना, लसिका ग्रंथियों में सूजन एवं गिल्टी, याददाश्त खोना, मानसिक क्षमता कम होना और शारीरिक शक्ति का कम होना एड्स के लक्षण हैं।  इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य इंजीनियर विरेंद्र कुमार, कॉलेज की नोडल अधिकारी ज्योति सिंह, आरती यादव, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम समन्वयक धर्मवीर प्रताप सिंह, पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्र, मिर्जा आफताब बेग और टीबी एचआईवी कोआर्डिनेटर राजेश सिंह ने भी छात्राओं को जागरूक किया ।
    सम्मानित किये गये विजेता
    रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप दो की शिवांगी राय, अंशिका कुशवाहा और अंजली राय को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार ग्रुप एक की आराधना प्रजापति, आयुषी और प्रीति सिंह को द्वितीय पुरस्कार दिया गया । ग्रुप सात की शिवांगी श्रीवास्तव, दिव्यांशी, सौम्या और प्रीति को चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त हुआ। व्याख्यान प्रतियोगिता में दीपांजली पांडेय को प्रथम, आराधना प्रजापति को द्वितीय और वर्तिका मिश्रा को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    कुष्ठ रोग के बारे में भी हुई चर्चा.
    इस मौके पर डॉ गणेश यादव, जो जिला कुष्ठ रोग नियंत्रण अधिकारी भी हैं, ने छात्राओं से कहा कि शरीर पर कहीं भी सुन्न दाग धब्बे हों तो उसकी जांच अवश्य कराएं। यह कुष्ठ भी हो सकता है। कुष्ठ का सम्पूर्ण इलाज सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है। समय से पहचान होने पर यह पूरी तरह से ठीक हो जाता है।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • अंग्रेजी विभाग की मासिक पत्रिका के 12वें संस्करण का कुलपति ने किया विमोचन

    अंग्रेजी विभाग की मासिक पत्रिका के 12वें संस्करण का कुलपति ने किया विमोचन

    अंग्रेजी विभाग की मासिक पत्रिका के 12वें संस्करण का कुलपति ने किया विमोचन
    स्वच्छता ही सेवा के संदेश पर केंद्रित अंग्रेज़ी विभाग की पत्रिका का हुआ विमोचन
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा आज विभाग की मासिक पत्रिका ‘’साहित्य विमर्श’ के 12वें संस्करण का विमोचन माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन जी द्वारा किया गया। पिछले वर्ष नवम्बर में शुरू हुई यह पत्रिका विशेष रूप से विद्यार्थियों द्वारा संपादित की जाती है। इस बार का संस्करण महात्मा गांधी को समर्पित है, जिनके सत्य, अहिंसा, और स्वच्छता के सिद्धांतों का संदेश समाज में अत्यधिक प्रासंगिक है।
    पत्रिका विमोचन के अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य विमर्श के माध्यम से छात्र न केवल अपने लेखन और संपादन कौशल को विकसित कर रहे हैं, बल्कि वे महत्वपूर्ण सोंच और वास्तविक जीवन के प्रबंधन का भी अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। गांधीजी पर केंद्रित यह संस्करण स्वच्छता के महत्व को उजागर करता है, जो व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्तरों पर आवश्यक है। मैं सभी छात्रों से आग्रह करती हूँ कि वे स्वच्छता को अपनाएं और समाज में इसका प्रसार करें।
    विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह पत्रिका हमारे छात्रों की रचनात्मकता और समर्पण को प्रदर्शित करती है। यह उन्हें संपादकीय और नेतृत्व कौशल में निपुण होने का अवसर प्रदान करती है। इस बार का गांधीजी पर केंद्रित संस्करण स्वच्छ भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है। मैं छात्रों से आग्रह करता हूँ कि वे स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में आदर्श स्थापित करें।
    प्रो. शुक्ला ने बताया कि साहित्य विमर्श पत्रिका में छात्रों की रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ-साथ विभाग की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाता है। प्रत्येक संस्करण एक विशेष थीम पर आधारित होता है, जो छात्रों को शोध, लेखन और प्रस्तुतिकरण कौशल को विकसित करने का अवसर देता है।
    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर गाँधी जयंती तक देश में ‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अन्तर्गत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया है। इसी क्रम में इस पत्रिका में स्वच्छता के विषय को केंद्रित किया गया है और हाल ही अंग्रेज़ी विभाग ने छात्रों के सहयोग से स्वच्छता अभियान भी चलाया है। विमोचन के अवसर पर एम ए की छात्रा अंजू उपाध्याय ने एक कविता का वाचन भी कुलपति के समक्ष किया
    इस माह की पत्रिका के संपादक के रूप में अंग्रेज़ी विभाग की सुष्मिता सिंह और प्रकृति पटेल (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर), तथा सुंदरम पांडेय (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने काम किया। इस अवसर पर शोध छात्रा खुशबू जायसवाल और एम ए के विद्यार्थी कुशाग्र , आनंद भी उपस्थित रहे .

  • सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन कर तहसील दिवस पर एसडीएम को दिया शिकायती पत्र ।

    सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन कर तहसील दिवस पर एसडीएम को दिया शिकायती पत्र ।

    सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन कर तहसील दिवस पर एसडीएम को दिया शिकायती पत्र ।
    गोरखपुर/सहजनवा ।
    शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा तहसील गेट पर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम सहजनवा को सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के संबंध शिकायती पत्र दे कार्यवाही की मांग किया । बताते चले की हरदेव सिंह उर्फ गुल्लू सिंह के नेतृत्व में करीब 1 दर्जन की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने तहसील दिवस के अवसर पर सहजनवा तहसील पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम सहजनवा को शिकायती पत्र देकर बताया की, केशोपुर वार्ड नंबर 8 से जो रास्ता बोकता व गहासाड़ ग्राम सभा की तरफ जाता है उसमें विवेक गुप्ता पुत्र रोहित गुप्ता निवासी केशवपुर द्वारा पूर्व में सरकारी नलकूप के जमीन को कूट रचित तरीके से अपने नंबर में दशा लिया गया था । जिसपे तीनों ग्राम वासियों द्वारा प्रदर्शन करने पर एसडीम द्वारा जांच कर रास्ते का निर्माण कराया गया था । परंतु अब उसी रास्ते में बीचों-बीच ट्रांसफार्मर रखा हुआ है । वहीं प्रतिवादी द्वारा दोबारा सरकारी जमीन में दीवाल का निर्माण रात-रात कर लिया गया । जिससे तीनों ग्राम सभा के लोगों के आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है । जिस पर एसडीएम सहजनवा द्वारा टीम गठित कर जांच का आदेश दिया गया है ।
    प्रदर्शन के दौरान अनिल कुमार श्रीवास्तव, तारकेश्वर सिंह, संजय सिंह, किशोर शर्मा, सुनील सिंह, घनश्याम शर्मा, रीता सिंह, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

    स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

    स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
    गोरखपुर/सहजनवा ।
    सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली में शनिवार को माडल ग्राम पंचायत टिकरिया में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन में चयनित 23 ग्राम पंचायतो के मंण्डल उपनिदेशक पंचायतीराज गोरखपुर मंण्डल दिनेश सिंह की अध्यक्षता में व सहायक विकास अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, ग्राम सचिव अरविंद कुमार, मास्टर ट्रेनर टेक्निकल कंसलटिंग इंजीनियर दिवाकर सिंह और नैंसी श्रीवास्तव द्वारा ग्राम में प्रधान व सफाई कर्मी, पंचायत सहायक, खंड प्रेरक दीपक श्रीवास्तव आदि का दो दिवसिय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ । जिसमे प्रथम दिवस पर डी०पी०आर०सी० सेंटर जिला-महराजगंज मे प्रशिक्षण दिया गया । उसके उपरान्त दितीय दिवस में स्थलीय भ्रमण माडल ग्राम पंचायत टिकरिया विकास खण्ड-पाली जनपद गोरखपुर में स्थलीय विजिट कर ग्राम पंचायत में बने ठोस एवं तरल कचरा के प्रबंधन हेतु बने आर आर सी सेंटर, नाडेप, वर्मी का स्थलीय विजिट कर प्रशिक्षिण दिया गया । उक्त प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान सुनीता देवी, निशु त्रिपाठी, हीना देवी , धनजय सिंह, महेंद्र यादव , निर्मला देवी आदि लोग मौजूद रहे ।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • मासूम बच्चे की जान बचाने वाले जांबाज को खजनी थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित

    मासूम बच्चे की जान बचाने वाले जांबाज को खजनी थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित

    मासूम बच्चे की जान बचाने वाले जांबाज को खजनी थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित.
    कहते हैं की जहां रावण होते है वही राम भी होते हैं। यानी की जहां बुराई होती हैं वहां अच्छाई भी जरूर होती हैं, इस बात का बहुत ही अच्छा उदाहरण हमें गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर पाण्डेय गांव में देखने को मिला, जहां विगत दिनों, अपने घर के पास खेल रहे एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे अरूण को,इसी गांव के निवासी एक नशे के आदी मनबढ़ युवक अतुल पाण्डेय ने उठाकर एक गहरे कुएं में फेंक दिया, ठीक उसी समय इस घटनास्थल के समीप ही जांबाज नवयुवक प्रमोद मौजूद था,जो का लोगों का शोर सुनकर भागा आया और जिसने बिना किसी डर,बिना किसी भय के और अपनी जान की भी परवाह न करते हुए उस गहरे, पानी से लबालब भरे हुए कुएं में छलांग लगाकर मासूम बच्चे अरूण को बचा लिया।

    यह मासूम बच्चा अरुण कुएं की तलहटी तक पहुंच गया था, यदि एक क्षण की भी देरी होती तो निश्चित ही इस बच्चे के प्राण बचना मुश्किल हो जाते। प्रमोद की इस बहादुरी ने न केवल एक बच्चे के प्राण बचाए बल्कि एक घर के चिराग को भी बुझने से बचा लिया।
    जांबाज युवक प्रमोद एक कम पढ़ा लिखा,अभावग्रस्त नौजवान है, जो कि इस समय घोर आर्थिक संकट में भी है, यहां तक की इस युवक के पास इस संचार एवं सूचना क्रांति के समय में जहां मोबाइल फोन हर खास और आम व्यक्ति के पास है, इस युवक के पास एक साधारण सा मोबाइल फोन भी नहीं है, परंतु इसके बावजूद भी प्रमोद में दूसरों की भलाई करने के प्रति मानवीय संवेदनशीलता कूट-कूट कर भरी हुई है।
    जांबाज युवक प्रमोद की बहादुरी की चर्चा पूरे खजनी तहसील के साथ-साथ गोरखपुर जनपद में भी हो रही है। प्रमोद की इस बहादुरी से प्रभावित होकर गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने उसे एक प्रशस्ति पत्र और ₹1000 नकद पुरस्कार देकर के पुरस्कृत किया।
    साथ ही आज खजनी थाना के थानाध्यक्ष सदानंद सिन्हा ने भी उसकी जांबाजी से प्रभावित होकर और भविष्य में इस प्रकार के अच्छे कार्यो को करने के लिए उसका उत्साहवर्धन करने के लिए एक मोबाइल फोन लेकर उसे सम्मानित किया है।
    शिशिर श्रीवास्तव, संवाददाता निष्पक्ष टुडे, गोरखपुर

  • मासूम बच्चे की जान बचाने वाले जांबाज को खजनी थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित

    मासूम बच्चे की जान बचाने वाले जांबाज को खजनी थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित

    कहते हैं की जहां रावण होते है वही राम भी होते हैं। यानी की जहां बुराई होती हैं वहां अच्छाई भी जरूर होती हैं, इस बात का बहुत ही अच्छा उदाहरण हमें गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर पाण्डेय गांव में देखने को मिला, जहां विगत दिनों, अपने घर के पास खेल रहे एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे अरूण को,इसी गांव के निवासी एक नशे के आदी मनबढ़ युवक अतुल पाण्डेय ने उठाकर एक गहरे कुएं में फेंक दिया, ठीक उसी समय इस घटनास्थल के समीप ही जांबाज नवयुवक प्रमोद मौजूद था,जो का लोगों का शोर सुनकर भागा आया और जिसने बिना किसी डर,बिना किसी भय के और अपनी जान की भी परवाह न करते हुए उस गहरे, पानी से लबालब भरे हुए कुएं में छलांग लगाकर मासूम बच्चे अरूण को बचा लिया।
    यह मासूम बच्चा अरुण कुएं की तलहटी तक पहुंच गया था, यदि एक क्षण की भी देरी होती तो निश्चित ही इस बच्चे के प्राण बचना मुश्किल हो जाते। प्रमोद की इस बहादुरी ने न केवल एक बच्चे के प्राण बचाए बल्कि एक घर के चिराग को भी बुझने से बचा लिया।
    जांबाज युवक प्रमोद एक कम पढ़ा लिखा,अभावग्रस्त नौजवान है, जो कि इस समय घोर आर्थिक संकट में भी है, यहां तक की इस युवक के पास इस संचार एवं सूचना क्रांति के समय में जहां मोबाइल फोन हर खास और आम व्यक्ति के पास है, इस युवक के पास एक साधारण सा मोबाइल फोन भी नहीं है, परंतु इसके बावजूद भी प्रमोद में दूसरों की भलाई करने के प्रति मानवीय संवेदनशीलता कूट-कूट कर भरी हुई है।
    जांबाज युवक प्रमोद की बहादुरी की चर्चा पूरे खजनी तहसील के साथ-साथ गोरखपुर जनपद में भी हो रही है। प्रमोद की इस बहादुरी से प्रभावित होकर गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने उसे एक प्रशस्ति पत्र और ₹1000 नकद पुरस्कार देकर के पुरस्कृत किया।
    साथ ही आज खजनी थाना के थानाध्यक्ष सदानंद सिन्हा ने भी उसकी जांबाजी से प्रभावित होकर और भविष्य में इस प्रकार के अच्छे कार्यो को करने के लिए उसका उत्साहवर्धन करने के लिए एक मोबाइल फोन लेकर उसे सम्मानित किया है।

    शिशिर श्रीवास्तव, संवाददाता निष्पक्ष टुडे, गोरखपुर