Category: उत्तर प्रदेश

  • मल्टी टैलेंट चैंपियनशिप में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

    मल्टी टैलेंट चैंपियनशिप में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

    मल्टी टैलेंट चैंपियनशिप में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) शनिवार को बड़हलगंज में देर रात तक चले मसीह मल्टी टैलेंट चैंपियनशिप में शामिल कलाकारों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। शनिवार को बड़हलगंज के एक मैरेज हाल में मसीह मल्टी टैलेंट चैंपियनशिप सीजन- 3 का आयोजन हुआ जिसमें डांस एवं मॉडलिंग कंप्टीशन हुआ। कंप्टीशन में अलग अलग शहरों व राज्यों जैसे कोलकाता, पटना,झारखण्ड,अयोध्या, वाराणसी,देवरिया,गोरखपुर आदि जगहों से आकर प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी कला को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बड़हलगंज रामअशीष राय
    तथा डांस के जज सिबा प्रसाद दास मुंबई टीवी रियलिटी शो,
    मॉडलिंग के जज विवेक पाठक गोरखपुर रहे। कंप्टीशन के आयोजक सागर मसीह और इंद्रजीत कुमार रहे। नगर के तमाम लोग कार्यक्रम के स्पॉन्सर रहे जिसमें मां ऑटोमोबाइल्स दोहरीघाट संवाद ट्रैवल्स बड़हलगंज, सिद्धिविनायक एनक्लेव एंड डेवलपर्स,आलोक ट्रेडिंग कंपनी,नेहा ज्वेलर्स,पिज़्ज़ा स्टोन,द पावर जिम, डीएनआर इंफ्रास्ट्रक्चर,कमल चाइल्ड केयर प्रमुख रहे।

    कार्यक्रम के व्यवस्था संचालन में चंदन मसीह, प्रद्युम्न मसीह,प्रदीप मसीह,जितेंद्र वर्मा, सुरेंद्र वाल्मीकि,दुर्गेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार बौद्ध,देव शरण, दीपू भारती,देव नारायण,संतोष कुमार ,सूरज पाल, कमल प्रसाद,
    डॉo संजय कुमार ,सुनील कुमार, संतोष कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • आंध्रा,तेलंगाना, महाराष्ट्र,राजस्थान, दिल्ली भी टेरोकोटा के मुरीद

    आंध्रा,तेलंगाना, महाराष्ट्र,राजस्थान, दिल्ली भी टेरोकोटा के मुरीद

    आंध्रा,तेलंगाना, महाराष्ट्र,राजस्थान, दिल्ली भी टेरोकोटा के मुरीद त्योहारी मांग पर 30 ट्रक टेराकोटा उत्पादों की हुई अन्य राज्यों में आपूर्ति
    योगी सरकार में खूब जगमगा रही टेराकोटा शिल्पकारों की कारोबारी दिवाली.
    ओडीओपी का मिला साथ तो सोने सी चमक उठी गोरखपुर की मिट्टी सीएम योगी ने टेराकोटा को ओडीओपी घोषित किया तो बहुरे शिल्पकारों के दिन
    गोरखपुर, 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्ष 2018 में टेराकोटा को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल किए जाने के बाद इससे जुड़े शिल्पकारों के दिन बहुर गए हैं। ओडीओपी में शामिल होने से पहले दम तोड़ रहे इस शिल्प की धूम अब पूरे देश में हुई है। शिल्पकारों के पास काम इतना कि दम लेने की फुर्सत नहीं। साल दर साल टेराकोटा उत्पादों की बढ़ रही मांग के बीच शिल्पकारों की कारोबारी दिवाली नवरात्र से पहले ही जगमग हो चुकी है। देश के अलग अलग राज्यों में करीब 30 ट्रक टेराकोटा उत्पादों की सप्लाई करने के बाद गोरखपुर के शिल्पकार दिवाली के लिए स्थानीय बाजार के लिए उत्पादों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
    दशहरा और दिवाली को लेकर गोरखपुर के टेराकोटा उत्पादों की मांग में गत वर्ष की तुलना में दोगुनी वृद्धि हुई है। त्योहारी डिमांड की सप्लाई शिल्पकारों द्वारा नवरात्र के पहले ही की जा चुकी है। राष्ट्रीय पुरस्कार के सम्मानित टेराकोटा शिल्पकार राजन प्रजापति बताते हैं कि इस बार उन्होंने दशहरा और दिवाली को लेकर 15 ट्रक उत्पादों की सप्लाई हैदराबाद, अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और राजस्थान के शहरों में की है। राजन ने पिछले साल 8 ट्रक टेराकोटा उत्पादों की आपूर्ति बाहरी राज्यों को की थी। राजन प्रजापति के अलावा पन्नेलाल प्रजापति ने 8 ट्रक, हरिओम आजाद ने 2 ट्रक, मोहनलाल व सोहनलाल प्रजापति ने 2 ट्रक और हीरालाल प्रजापति ने एक ट्रक उत्पादों की आपूर्ति की है। इन सभी के पास आए डिमांड नवरात्र और दशहरे के पहले ही पूरे किए जा चुके हैं।
    गैर राज्यों को आपूर्ति के बाद अब सारा फोकस स्थानीय मार्केट के लिए उत्पाद तैयार करने पर
    टेराकोटा शिल्पकारों का कहना है कि अब वह दिवाली पर लोकल मार्केट की मांग के अनुरूप अपने उत्पादों को अंतिम रूप दे रहे हैं। ओडीओपी में शामिल किए जाने के बाद लोकल मार्केट में भी टेराकोटा शिल्प की मांग दोगुनी से अधिक हो चुकी है।
    जब बाबा ही हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं तो विज्ञापन की हमारी बल्ले बल्ले
    ये सभी शिल्पकार टेराकोटा के बाजार में आए बम्पर बदलाव का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देते हैं। राजन प्रजापति कहते हैं कि हमें तो माल बेचने के लिए विज्ञापन की जरूरत ही नहीं पड़ती है। टेराकोटा की ब्रांडिंग खुद सीएम योगी ने इतनी अधिक कर दी है कि हमारे पास काम की भरमार रहती है। अभी 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में हुई यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गोरखपुर के टेराकोटा शिल्प ने देश-दुनिया के आगंतुकों के समक्ष अपनी चमक बिखेरी। प्रतिभागी शिल्पकारों और कारोबारियों को काफी नए ऑर्डर भी मिले।


    बेहतर संभावना देख नए लोग भी इस परंपरागत हुनर से जुड़े
    शिल्पकारों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के पहले भो टेराकोटा शिल्पकारों के पास क्षमता तो थी लेकिन शासन के प्रोत्साहन और उचित प्लेटफार्म की कमी से इसका दायरा संकुचित होता जा रहा था। 2017 तक दम तोड़ रहे इस माटी शिल्प के लिए तारणहार बनकर आए। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने 2018 में टेराकोटा को एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल किया और फिर तबसे यह शिल्प नई ऊंचाई को छू रहा है। ओडीओपी में शामिल होने के बाद सरकार से मिल रहे प्रोत्साहन के चलते टेराकोटा का कारोबार साल दर साल विस्तृत होता जा रहा है। स्थिति यह है कि आज पुराने शिल्पकारों के पास काम की कोई कमी नहीं है। यही नहीं, टेराकोटा की भविष्य से जुड़ी संभावना को देखकर बड़ी संख्या में नए शिल्पकार और कारोबारी भी इससे जुड़ चुके हैं।योगी सरकार की मदद से उत्पादन बढ़ा, गुणवत्ता भी सुधरी
    वास्तव में टेराकोटा का कायाकल्प तब हुआ जब सीएम योगी ने इसे गोरखपुर का ओडीओपी घोषित किया। ओडीओपी में शामिल होने के बाद टेराकोटा शिल्पकारों को संसाधनगत, वित्तीय व तकनीकी मदद तो मिली ही, सीएम की अगुवाई में ऐसी जबरदस्त ब्रांडिंग हुई कि इसके बाजार का अपार विस्तार हो गया। इलेक्ट्रिक चाक, पगमिल, डिजाइन मशीन आदि मिलने से शिल्पकारों का काम आसान और उत्पादकता तीन से चार गुनी हो गई। गुणवत्ता अलग से निखर गई है।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/

  • दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

    त्रिभुवन विश्वविद्यालय के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की शैक्षणिक यात्रा

    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल काठमांडू, नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय की यात्रा करने जा रहा है।
    इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य संबंधों को मजबूती प्रदान करने के साथ ही भारत और नेपाल के बीच शैक्षणिक और शोध सहयोग को बढ़ावा देना है।
    त्रिभुवन विश्वविद्यालय, जो नेपाल के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है, अंतर्राष्ट्रीय “5वां काठमांडू सिम्पोजिया ऑन एडवांस्ड मैटेरियल्स (KαSAM-2024)” का आयोजन 22-24 अक्टूबर, 2024 के बीच कर रहा है। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन का आयोजन डीडीयूजीयू, नेपाल पॉलिमर संस्थान (एनपीआई) और इंस्टीट्यूट फुर पॉलिमरवर्कस्टॉफे (आईपीडब्ल्यू), मर्सेबर्ग, जर्मनी के सहयोग से किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में दुनियाभर से विद्वान, शोधकर्ता, छात्र और पेशेवर एकत्र होंगे, जो सामग्री विज्ञान और शोध में नवीनतम प्रगति पर चर्चा करेंगे।
    इस संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन एक मुख्य भाषण देंगी, जिसमें नेपाल सरकार के शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री माननीय श्रीमती विद्या भट्टाराई की उपस्थिति रहेगी। प्रो. टंडन का भाषण सामग्री विज्ञान में प्रमुख प्रवृत्तियों को उजागर करने, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों देशों की वैज्ञानिक अनुसंधान और उच्च शिक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करने की उम्मीद है।
    इसके अलावा, डीडीयूजीयू नेपाल चैप्टर एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. एम.एल. शर्मा, नेपाल में डीडीयूजीयू के पूर्व छात्रों के साथ बैठक की व्यवस्था करेंगे। साथ ही, प्रतिनिधिमंडल त्रिभुवन विश्वविद्यालय के रेक्टर और कुलपति के साथ बैठक करेगा, जिसमें दोनों विश्वविद्यालयों के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते का उद्देश्य डीडीयूजीयू और त्रिभुवन विश्वविद्यालय के बीच सांस्कृतिक, शैक्षणिक और शोध सहयोग को गहरा करना है, जिससे नेपाल के साथ संबंध मजबूत होंगे।
    कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस यात्रा के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा , “त्रिभुवन विश्वविद्यालय के साथ यह साझेदारी हमारे विश्वविद्यालय के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नेपाल के इस प्रमुख संस्थान के साथ शैक्षणिक और शोध सहयोग को बढ़ावा देकर, हम ज्ञान साझा करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संयुक्त शोध परियोजनाओं के अवसरों का सृजन करने का लक्ष्य रखते हैं, जिससे छात्रों और शिक्षकों दोनों को लाभ होगा।”
    यह यात्रा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

    पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

    पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस
    गोरखपुर। पुलिस लाइन में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस। एडीजी जोन डॉ के एस प्रताप कुमार डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर आनंद कुलकर्णी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल सहित समस्त क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

    पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस
    पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • हाथ में तकिया, साथ में बीवी और बच्चे

    हाथ में तकिया, साथ में बीवी और बच्चे

    हाथ में तकिया, साथ में बीवी और बच्चे…’ 7 अक्टूबर की रात सुरंग में छिप गया था सिनवार; IDF ने जारी किया VIDEO आईडीएफ ने याह्मा सिनवार का एक फुटेज जारी किया है।

    7 अक्टूबर की रात को, इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें हमास के प्रमुख याह्या सिनवार को सुरंग में छिपे हुए दिखाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, हमास के नेता याह्या सिनवार, जिनका नाम इजरायल-हमास संघर्ष के प्रमुख संचालकों में गिना जाता है, 7 अक्टूबर को जब संघर्ष बढ़ा, तो अपने परिवार के साथ एक सुरंग में शरण ली थी। वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सिनवार अपने हाथ में एक तकिया लिए हुए, और अपने बीवी और बच्चों के साथ सुरंग में छिप गया था।
    IDF के अनुसार, यह वीडियो यह दिखाने के लिए जारी किया गया है कि हमास के नेता आम नागरिकों और लड़ाकों के बीच छिपकर खुद की सुरक्षा का प्रयास कर रहे हैं, जबकि वे हिंसा को बढ़ावा देते हैं। इजराइली सेना इस वक्त हमास के नेताओं को निशाना बना रही है, और सिनवार की पहचान एक प्रमुख लक्ष्य के रूप में की गई है। याह्या सिनवार हमास के सबसे महत्वपूर्ण नेताओं में से एक हैं, और इजरायल के खिलाफ हमास के कई अभियानों की रणनीति और संचालन में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। IDF इस वक्त गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को नष्ट करने की कार्रवाई कर रही है, और यह वीडियो उसी का हिस्सा है ताकि सिनवार और अन्य हमास नेताओं पर दबाव बनाया जा सके।
    सिनवार की सुरंग में छिपने की यह खबर और फुटेज इजरायल और हमास के बीच तनाव और संघर्ष के एक और बिंदु को उजागर करती है।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • लखनऊ: CM योगी आदित्यनाथ करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

    लखनऊ: CM योगी आदित्यनाथ करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

    लखनऊ: CM योगी आदित्यनाथ करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
    CM योगी 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में करेंगे 18 रैलियां
    एक-एक विधानसभा में CM योगी की दो-दो रैलियां प्रस्तावित
    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी करेंगे रैलियां.

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैलियां करने वाले हैं। इन उपचुनावों में CM योगी 18 रैलियां करेंगे, और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उनकी दो-दो रैलियां प्रस्तावित हैं। इसका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों को समर्थन देना और चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में मोड़ना है।
    मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इन रैलियों में हिस्सा लेंगे, ताकि पार्टी का चुनाव प्रचार और मजबूत हो सके। इन नेताओं की रैलियां यूपी की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं, क्योंकि वे सीधे तौर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद करेंगे, और अपने विकास कार्यों तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे।
    इन रैलियों का मुख्य लक्ष्य है उपचुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करना, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां पार्टी को चुनौती मिल रही है। इसके अलावा, यह रैलियां पार्टी के संगठन को और मजबूत करने का भी अवसर होंगी, क्योंकि इसमें क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को भी अधिक जिम्मेदारी दी जाएगी।

  • सांसद रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला ने व्रती महिलाओंं की दी करवा चौथ की शुभकामनाएं

    सांसद रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला ने व्रती महिलाओंं की दी करवा चौथ की शुभकामनाएं

    सांसद रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला ने व्रती महिलाओंं की दी करवा चौथ की शुभकामनाएं
    गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने रविवार को मुंबई में करवा चौथ मनाया ।इस अवसर पर उनका पूरा परिवार मुंबई में था। सांसद रवि किशन इस अवसर जहां कहीं भी रहते है वहीं यह त्यौहार मनाते है।सांसद ने रविवार को अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया।

    साथ में बच्चे भी बड़े प्रसन्न मुद्रा में नज़र आए। सांसद रवि किशन पत्नी प्रीति शुक्ला के सामने खड़े थे और पत्नी पूजा की थाली लिए पति की आरती उतारते नजर आई।

    सांसद रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला ने व्रती महिलाओंं की दी करवा चौथ की शुभकामनाए
    सांसद रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला ने व्रती महिलाओंं की दी करवा चौथ की

    दोनों काफी प्रसन्न दिख रहे थे।पत्नी प्रीति शुक्ला ने बताया कि हम हर साल बहुत उत्साह से करवा चौथ मनाते है।
    इस अवसर पर सांसद रवि किशन और उनकी पत्नी ने सभी व्रती महिलाओंं को करवा चौथ की ढेरो शुभकामनाएं दी।

  • सीएम योगी को जलशक्ति मंत्री ने सौंपा प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन के 54 लाख के लाभांश का चेक

    सीएम योगी को जलशक्ति मंत्री ने सौंपा प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन के 54 लाख के लाभांश का चेक

    सीएम योगी काे जलशक्ति मंत्री ने सौंपा प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन के 54 लाख के लाभांश का चेक
    जलशक्ति मंत्री ने बताया, वित्तीय वर्ष 2023-24 में कॉरपोरेशन का टर्नओवर रहा 1448.24 करोड़
    सीएम योगी के मार्गदर्शन में लगातार नये कीर्तिमान गढ़ रहा यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन
    लखनऊ, 20 अक्टूबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास और सतत मॉनीटरिंग से उत्तर प्रदेश पिछले कई वर्षों से रेवन्यू सरप्लस स्टेट बना हुआ है। इसी कड़ी में यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लाभांश का चेक सौंपा है। कॉरपोरेशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 54 लाख लाभांश का चेक सौंपा है। इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1448.24 करोड़ रुपये रहा कॉरपोरेशन का टर्नओवर
    जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि उनके मार्गदर्शन में यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन नित नई ऊचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कॉरपोरेशन का टर्नओवर 1448.24 करोड़ रुपये का रहा। कॉरपोरेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्जित टैक्स पूर्व लाभ, जोकि कॉरपोरेशन की स्थापना से अब तक का सर्वाधिक 87.80 करोड़ रुपये है।
    वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में टर्नओवर और लाभ का अनुपात 6.06 है। इस वित्तीय वर्ष में 30.65 करोड़ रुपये का आयकर भुगतान किया गया जबकि अप्रत्यक्ष कर जीएसटी 323 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह वित्तीय वर्ष का अर्जित ब्याज का भुगतान 78 करोड़ रुपये है।
    वित्तीय वर्ष 2022-23 में 62.04 करोड़ का नेट प्राफिट किया अर्जित
    जलशक्ति मंत्री ने बताया कि कॉरपोरेशन का वित्तीय वर्ष 2019-20 में 417.86 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2020-21 में 478.69 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2021-22 में 843.77 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2022-23 में 982.54 करोड़ रुपये टर्नओवर रहा। इसी तरह नेट प्राफिट वित्तीय 2019-20 में 7.69 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2020-21 में 13.52 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2021-22 में 42.31 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2022-23 में 62.04 करोड़ रुपये रहा।

  • महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा

    महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा

    महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा
    कुरी बाजार, बेलघाट/ गोरखपुर
    महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कुरी बाजार में हिन्दू समाज को एकजुट करने के लिए रविवार को दिन में दुर्गा मंदिर के पास से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के प्रांत सन्योजक हरिनाथ सर्राफ ने किया। शोभा यात्रा कुरी बाजार दुर्गा मंदिर से निकलकर मेन मार्केट होते हुए कस्बे में पहुंचा। कस्बे से निकलकर शिव मंदिर पर पहुंचा। शोभायात्रा के बाद मिलन समारोह कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सन्योजक पुर्नेंदु शाही ने किया।

    यात्रा में सभी ने मिलकर धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश दिया। शोभायात्रा में भगवान के जयकारे लगाए गए और धर्म के प्रति सम्मान और आदर का भाव प्रकट किया गया। हरिनाथ सर्राफ ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य यह रहा कि पूरे क्षेत्र के लोगों को एकजुट होकर अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा लें। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष रंगीलाल कसौधन, रौनक सिंह, उमेश जायसवाल, अवधेश कसौधन, अरविंद जायसवाल, गोलक विश्वास, चंडी प्रसाद मिश्रा, कृष्णा गुप्ता, सत्यम वर्मा, इन्द्रशेन पाठक, अखिलेश पाठक, अनंत मिश्रा समेत कई अन्य लोग भी मौजुद रहे।

  • दक्षिणांचल के साथ सरकार कर रही भेदभाव:विनय शंकर तिवारी

    दक्षिणांचल के साथ सरकार कर रही भेदभाव:विनय शंकर तिवारी

    दक्षिणांचल के साथ सरकार कर रही भेदभाव:विनय शंकर तिवारी

    सामुदायिक शौचालय के साथ दो और मकान व विशाल पीपल
    वृक्ष नदी की गोद में समाया
    बड़हलगंज /गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे) विकास खण्ड के दियारा क्षेत्र में सरयू नदी की कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लग रहा एक बार फिर सरयू नदी बगहा को उजाड़ कर ही मानेगी।रविवार की दोपहर बगहा गड़ेरिया टोला कटान स्थल पहुँच पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कटान का निरीक्षण किया और कटान पीड़ितों की आपबीती सुनकर दव्रित हो उठे।उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले के दक्षिणांचल की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है। सरकार जानबूझकर दक्षिणांचल के साथ भेदभाव कर रही है।
    गड़ेरी टोला में हो रही भयंकर कटान से व्यथित पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि पिछले एक महीने से सरयू नदी बगहा के गड़ेरी टोला पर कटान कर रही है।मंत्री निरीक्षण कर लिए, विधायक निरीक्षण कर लिए मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया।जिम्मेदार लोगों के द्वारा गांव को बचाने की कोशिश नहीं की गयी जिसका नतीजा है कि आज गांव नदी की धारा में समाहित हो रहा है।कटान पीड़ितों को आश्वासन देते हुए विनय शंकर तिवारी ने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं। ऊपर के अधिकारियों से बात करते हैं और नेता प्रतिपक्ष से कटान की स्थिति को अवगत कराते हुए सदन में आवाज उठवाएँगे ।
    *पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी को याद कर रोने लगे कटान पीड़ित*
    कटान पीड़ित उमा देवी, होशिला, राम अवध साहनी, सौदागर सिंह,नन्हे पाल आदि पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी को याद करते हुए कहा कि आज वह रहते तो ऐसे दिन देखने को नहीं मिलता।अभी तक किसी ने गांव पर ध्यान नहीं दिया।हम लोग बेघर होकर कहां जाएंगे।सड़क पर पालीथिन डालकर गुजारा कर रहे हैं।निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक के साथ भुवनेश्वर चतुर्वेदी,अजय दुबे, परमानन्द दुबे,पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह, पूर्व प्रधान कमलेश सिंह,रामचंद्र मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी