Category: उत्तर प्रदेश

  • इंडिया गठबंधन के घटक दल लोकदल को मिल सकती है, खैर सीट उपचुनाव में जाट दिखायेगा अपनी शक्ति

    इंडिया गठबंधन के घटक दल लोकदल को मिल सकती है, खैर सीट उपचुनाव में जाट दिखायेगा अपनी शक्ति

    इंडिया गठबंधन के घटक दल लोकदल को मिल सकती है, खैर सीट उपचुनाव में जाट दिखायेगा अपनी शक्ति
    लखनऊ। उप्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर जहां भाजपा अपनी तैयारी में जुट गई है वहीं इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर असंजस बरक़रार है। उप्र में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी 7सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फै़सला कर चुकी है तो वही लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष खैर विधानसभा की सीट में होने वाले उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का मन बना चुके हैं। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सुनील सिंह ने बताया कि उनकी समााजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव तथा शिवपाल यादव से खैर विधानसभा सीट में अपने प्रत्याशी को लेकर टेलीफोनिक वार्ता हुई जिसके बाद इंडिया गठबंधन की ओर से लोकदल को खैर विधानसभा सीट देने की बात तय हो गई है। चैधरी सुनील सिंह ने बताया कि खैर विधानसभा जाट बहुल्य क्षेत्र होने के कारण लोकदल के प्रत्याशी की जीत लगभग तय है। बता दें कि लोकदल खैर विधानसभा सीट में जीत हासिल करने के लिए पहले से तैयारियों में जुटा रहा है।
    लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सुनील सिंह ने बताया कि खैर विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव में फिलहाल उन्होंने किसी प्रत्याशी की उम्मीदवादी तय नहीं की है लेकिन लोकदल की होने वाली बैठक में प्रत्याशी का नाम तय कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि खैर विधानसभा सीट लोकदल के लिए प्रतिष्ठा का विषय है इसलिए हमारी पार्टी खैर सीट को निकालने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है। श्री सुनील ने बताया कि खैर विधानसभा सीट में लोकदल सीट की विजयी होने से 2027 में होने वाले उप्र के विधानसभा चुनाव में इसका खासा प्रभाव देखने को मिलेगा।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

  • यूपी में एनकाउंटर को लेकर पुलिस विभाग के डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किए निर्देश

    यूपी में एनकाउंटर को लेकर पुलिस विभाग के डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किए निर्देश

    यूपी में एनकाउंटर को लेकर पुलिस विभाग के डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किए निर्देश
    यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब होगा वीडियोग्राफी….
    मुठभेड़ में अपराधी की मौत या घायल होने पर वीडियोग्राफी..
    अपराधी के पोस्टमार्टम की भी कराई जाएगी वीडियोग्राफी
    दो डॉक्टरों की संयुक्त टीम करेगी पोस्टमार्टम
    विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञ करेंगे घटनास्थल की जांच
    एनकाउंटर की विवेचना दूसरे थाने या क्राइम ब्रांच करेगी
    डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस एनकाउंटर्स को लेकर दिए निर्देश
    घटना में किसी की मौत होने पर परिजनों को तुरंत दी जाएगी सूचना
    एनकाउंटर में शामिल पुलिस कर्मियों के शास्त्रों का भी कराया जाएगा प्रशिक्षण
    अपराधी के पास से बरामद असलहों की भी कराई जाएगी बैलेस्टिक जांच
    परीक्षण रिपोर्ट को केस डायरी में भी किया जाएगा दर्ज

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

  • 2024 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है

    2024 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है

    2024 गोरखपुर।

    वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर प्रमोद कुमार मल्ल के पिता डॉक्टर प्रद्युम्न नारायण मल्ल के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
    गोरखपुर के दाउदपुर निवासी उनके पुत्र इंजीनियर प्रमोद कुमार मल्ल को शोक संवेदना पत्र के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि पिता का निधन किसी भी पुत्र के लिए अत्यंत दुखदाई होता है, लेकिन जन्म मरण का चक्र हमें जीवन के नश्वरता एवं सच्चाई का बोध भी करता है। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. प्रद्युम्न नारायण मल्ल का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है । महायोगी गुरु गोरखनाथ जी से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा आप सभी परिवारजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

  • बौद्धिक दासता का निषेध तथा काम्य संकल्पना का वरण करें संस्कृत शोध- छात्र

    बौद्धिक दासता का निषेध तथा काम्य संकल्पना का वरण करें संस्कृत शोध- छात्र

    बौद्धिक दासता का निषेध तथा काम्य संकल्पना का वरण करें संस्कृत शोध- छात्र

    आज दिनांक 21/10/2024 को संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग में नवागंतुक शोध- छात्रों का अधिष्ठाता कला संकाय एवं संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राजवंत राव तथा विभागीय समस्त शिक्षकों के द्वारा दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रोफेसर राव ने शोधन छात्रों को आशीर्वाद स्वरुप उद्बोधन देते हुए संस्कृत में प्रतिरोधता के इतिहास, आधुनिक संस्कृत नाटक, बौद्ध साहित्य में स्त्री पात्र, संस्कृत में कौशल विकास, अतीत का वर्तमान से संवाद तथा ‘आ नो भद्रा क्रतवो यन्तु विश्वतः’ को अपने संस्कृति में ओत- प्रोत करने की बात की। इस अवसर पर डॉ लक्षमी मिश्रा तथा विभागीय समस्त शिक्षक डॉ रंजन लता, डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ मृणालिनी, डॉ धर्मेंद्र, डॉ ज्ञानधर भारती, डॉ अर्चना शुक्ला आदि ने शोध-छात्रों को संबोधित किया। डॉ देवेंद्र पाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

  • पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को मान्यता चुनाव के लिए सभी विभाग के कर्मचारियों का मिल रहा है समर्थन । इसी क्रम में आज 21

    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को मान्यता चुनाव के लिए सभी विभाग के कर्मचारियों का मिल रहा है समर्थन । इसी क्रम में आज 21

    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को मान्यता चुनाव के लिए सभी विभाग के कर्मचारियों का मिल रहा है समर्थन । इसी क्रम में आज 21 अक्टूबर को डीजल लॉबी गोरखपुर एवं यांत्रिक कारखाना गोरखपुर के कर्मचारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण किया
     मान्यता चुनाव में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को भारी मतों से विजयी बनावे। सभी कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा करूंगा – विनोद राय
    आज दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को डीजल लॉबी गोरखपुर एवं यांत्रिक कारखाना गोरखपुर के कर्मचारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण किया सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्री रामानंद श्रीवास्तव (cos) यांत्रिक कारखाना गोरखपुर, श्री राजेश सिंह,श्री संतोष सिंह, श्री सोनू सिंह, राकेश झा, संजीत कुमार सभी लोको पायलट डीजल लॉबी गोरखपुर ने विधिवत पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण किया। महामंत्री विनोद राय एवं लेखा शाखा के श्री नवीन मिश्रा, श्री एस सी अवस्थी ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस अवसर पर डीजल लॉबी गोरखपुर मुख्यालय लेखा शाखा, यांत्रिक कारखाना गोरखपुर के सैकड़ो कर्मचारी एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री विनोद राय ने कहा कि मान्यता चुनाव में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को भारी मतों से विजय दिलावे। सभी कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा करना पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ का दायित्व है। सभी विभागों के कर्मचारी के ग्रीवेंस को पूरा कराना ही पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ का लक्ष्य है। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी लेखा शाखा के श्री नवीन मिश्रा, श्री फिरोज उल हक, श्री सतीश चंद्र अवस्थी, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, लक्ष्मी श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव,देवेश सिंह, ए बी पांडे, हेमंत कुमार, सत्येंद्र गोस्वामी, अजय त्रिपाठी, अनिल दुबे, धर्मेंद्र मिश्रा, अंशुमाल पाठक, निशांत यादव, अभिषेक गुप्ता, नूरे आलम, दीपक प्रजापति, विजय सिंह, राजेंद्र यादव, के के मद्धेशिया इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।

  • मझौरा प्रधान के हमलावरों का नही मिला सुराग, हरपुर बुदहट पुलिस के खाली हाथ, आईजीआरएस पर शिकायत

    मझौरा प्रधान के हमलावरों का नही मिला सुराग, हरपुर बुदहट पुलिस के खाली हाथ, आईजीआरएस पर शिकायत

    मझौरा प्रधान के हमलावरों का नही मिला सुराग, हरपुर बुदहट पुलिस के खाली हाथ, आईजीआरएस पर शिकायत
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र और सहजनवा ब्लॉक के मझौरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान जयप्रकाश कन्नौजिया पर प्राणघातक हमला कर उनकी सोने की चेन और दस हजार रुपये लूटने के मामले के 9 दिन बाद भी हरपुर बुदहट पुलिस के हाथ अभी खाली है । सोमवार को सहजनवा प्रधान संघ के अध्यक्ष बंशीधर यादव और ग्राम प्रधान हरपुर मदनमुरारी गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानो ने मझौरा ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना । अभी तक आरोपीयो की गिरफ्तारी नही होने से प्रधान संघ ने नाराजगी जाहिर करते हुए पीड़ित प्रधान से मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी कराने के लिए शिकायत दर्ज करवाया है ।
    पीड़ित ग्राम प्रधान मझौरा जयप्रकाश कन्नौजिया ने बताया कि घटना के तुरन्त बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियो की गिरफ्तारी नहीं कर पाई । जिससे मनबढो का हौंसला बढ गया है । प्रधान ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि हमलावर कभी भी पुनः उसके ऊपर हमला कर सकते है । वही पुलिस लगातार हमलावरों के घर दबिश दे रही है, लेकिन हमलावर उसी दिन से मोबाइल बन्द कर घर से फरार है ।

    *हमले में घायल मझौरा ग्राम प्रधान के घर पहुंचे सहजनवा प्रधान संघ के अध्यक्ष बंशीधर यादव सहित अन्य प्रधानगण*
    *हमले में घायल मझौरा ग्राम प्रधान के घर पहुंचे सहजनवा प्रधान संघ के अध्यक्ष बंशीधर यादव सहित अन्य प्रधानगण*       

    यह हुई थी घटना
    13 अक्टुबर की शाम को मझौरा ग्राम प्रधान जयप्रकाश कन्नौजिया घर से हरपुर बाजार जा रहे थे कि उन्हें रास्ते मे रोककर कुर्सा गाव के शनि शर्मा और फागू और तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशो ने लोहे के राड से हमला कर प्रधान को घायल कर सोने की चेन और 10 हजार रुपये लूट लिया था । घायल अवस्था मे प्रधान को मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया था । हरपुर बुदहट पुलिस ने थाने पर प्रधान के भाई की तहरीर पर मारपीट, लूट/एससी/एसटी के तहत केस दर्ज किया था ।

    पीड़ित ग्राम प्रधान द्वारा आरोपियो की गिरफ्तारी नही होने से मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई गयी गुहार

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • 11 दिन में विवेचना 20 दिन में डीएनए रिपोर्ट संकलित कर आजीवन सजा दिलाने वाले

    11 दिन में विवेचना 20 दिन में डीएनए रिपोर्ट संकलित कर आजीवन सजा दिलाने वाले

    11 दिन में विवेचना 20 दिन में डीएनए रिपोर्ट संकलित कर आजीवन सजा दिलाने वाले विवेचक को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
    चिलुआताल थाना क्षेत्र में पाक्सो एक्ट के नामित मुकदमे में गवाहों द्वारा मुकर जाने के बाद डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आजीवन कारावास
    गोरखपुर। गवाहों द्वारा मुकर जाने के बाद भी 11 दिन में विवेचना 20 दिन में डीएनए रिपोर्ट संकलित कर डीएनए रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने आजीवन कारावास के साथ 50000 रुपए से दंडित किया विवेचना कर रहे विवेचक को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित। थाना चिलुआताल पर पंजीकृत मु०अ०सं० 581/23 धारा 376ए/बी भादवि व 5एम/6 पाक्सो एक्ट के नामित अभियुक्त कृष्णा उर्फ कन्हैया पुत्र मिठाई निवासी रहमतनगर थाना चिलुआताल को मात्र 24 घण्टो के अन्दर गिरफ्तारी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था अभियुक्त के विरूद्ध गहनता से वैज्ञानिक साक्ष्य, डीएनए रिपोर्ट संकलित कर मात्र 11 दिवस में विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायाल में प्रेषित किया गया था जिसमें अभियुक्त को आजीवन कारावास से साथ 50 हजार रूपये के अर्थ दण्ड से न्यायालय ने दण्डित किया। जिससे जनता में न्याय व पुलिस के प्रति विश्वास, सुरक्षा व मान-सम्मान की भावना जागृत हुई है।

    लगन, परिश्रम, कार्यकुशलता, व्यावसायिक दक्षता के साथ किये गये महत्वपूर्ण योगदान से ही सम्भव हो सका है, जिसकी एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए विवेचक एसएसआईं शैलेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा किए कि भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी रहे मौजूद।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • सहजनवा तहसील में अवैध मिट्टी खनन जोरों पर, फर्राटे भरते समय ट्रैक्टर नहर में गिरा

    सहजनवा तहसील में अवैध मिट्टी खनन जोरों पर, फर्राटे भरते समय ट्रैक्टर नहर में गिरा

    सहजनवा तहसील में अवैध मिट्टी खनन जोरों पर, फर्राटे भरते समय ट्रैक्टर नहर में गिरा
    शाम होते ही बेधड़क रोड पर फर्राटे भरते हैं नाबालिग ट्रैक्टर चालक, अपना हिस्सा लेकर किनारा कस लेती है पुलिस
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सरकार के आदेश का घोर उलंघन कर मंसा पर पानी फेरने में जिम्मेदारो द्वारा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा हैं, वजह चाहे जो भी हो । एक ऐसा ही मामला सहजनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी घघसरा के अंतर्गत चिरकुटहा बाबा के स्थान के पास नहर पुलिया पर सोमवार को देखने को मिला । जहां खनन माफिया द्वारा दिन रात अवैध मिट्टी खनन कर धड़ल्ले से आ जा रहे हैं । सोमवार को अवैध मिट्टी भरा ट्राली ले जाते समय सड़क के किनारे नहर में गिर गया । गनीमत रहा कि उस समय नहर पुलिया पर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था । मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया था । राहगीरों ने बताया कि प्रतिदिन शाम होते ही घघसरा बाजार के इर्द-गिर्द अवैध मिट्टी खनन कर रोड पर नाबालिग ट्रैक्टर चालक नशे में धुत्त और बेधड़क फर्राटे भरते हुए नजर आते हैं । वहीं सूत्रों से पता चला कि पुलिस अपना हिस्सा लेकर किनारा कस लेती है । जिससे मिट्टी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं । इस संबंध में तहसीलदार सहजनवां राकेश कन्नौजिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस अवैध खनन हो रहा है तो, जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • एन.सी.सी. कैडेटों के सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ अयोजन

    एन.सी.सी. कैडेटों के सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ अयोजन

    एन.सी.सी. कैडेटों के सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ अयोजन

    गोरखपुर   44 यू.पी. बटालियन एन.सी.सी. गोरखपुर के तत्वाधान में सैनिक स्कूल फर्टिलाइजर, गोरखपुर में सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का अयोजन किया गया । यह दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-167, जो 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक चलेगा । इस प्रशिक्षण शिविर में कुल  556 कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे ।

    एन.सी.सी. कैडेटों को ओपनिंग एड्रेस में संबोधित करते हुए  कैंप कमांडेंट ले० कर्नल रमन तिवारी ने एन.सी.सी. के उद्देश्य व प्रशिक्षण शिविर से होने वाले लाभों से अवगत कराया । वहीं सूबेदार मेजर  पवन कुमार ने कैडेटों को अपने आप को किस तरह से प्रस्तुत करना है, तथा इस कैंप में हथियार प्रशिक्षण व फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाले अनुभव से अवगत कराया । इस प्रशिक्षण में कैडेटों को, आत्म रक्षा, शस्त्र प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, व्यक्तित्व विकास और सेना से संबंधित जानकारियां दी जायेंगी ।
    इस अवसर पर कैप्टन डी. एन. मौर्य, दीपक शाही, लेफ्टीनेंट वंदिता त्रिपाठी, सेकेंड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह, थर्ड ऑफिसर नृपेंद्र प्रताप मौर्य, निहारिका यादव, सीटीओ गुरमीत कौर, सूबेदार कंवराज भाटी और पी० आई० स्टाफ मौजूद रहे ।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • परसिया संकुल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

    परसिया संकुल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

    परसिया संकुल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत परसिया की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के प्रांगण में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री दीनानाथ यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी गोला श्री उदय शंकर राय उपस्थित रहे ,
    प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पहले उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई तत्पश्चात माल्यार्पण एवं बैच अलंकरण के पश्चात विधिवत क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया ।
    इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत परसिया के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया , इसमें मुख्य रूप से दौड़ ,कबड्डी , खो – खो आदि खेलों का आयोजन किया गया ।
    कबड्डी में जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दोर्म्हा की टीम विजयी रही , खो-खो में बालक वर्ग में जूनियर बरपार तथा बालिका वर्ग में जूनियर दोर्म्हा की टीम विजयी रही तथा दौड़ प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में बरपार एवं बालिका वर्ग में दोर्म्हा की छात्रा विजयी रहे ।
    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक नेता श्री रणविजय सिंह जी , उपेंद्रनाथ मिश्रा जी एआरपी श्री रामनयन शुक्ला , हरिकेश सिंह, अखिलेश्वर मिश्र , विनोद कुमार सिंह , श्रीमती रजनी शुक्ला ,सुमन ,विजयलक्ष्मी सिंह , आभा यादव ,दिवाकर मौर्य ,प्रदीप कुमार मिश्रा ,रविंद्र नाथ यादव , अनुज चौधरी , संजीव कुमार , सरयू शरण ,संतोष सिंह प्रशांत पांडेय , नरसिंह तिवारी आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।
    कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार मिश्रा ने किया एवं श्री संजय तिवारी ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया ।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC