Category: उत्तर प्रदेश

  • त्यौहारों के मद्देनजर सहजनवा थाने पर हुआ व्यापारियों के साथ बैठक 23

    त्यौहारों के मद्देनजर सहजनवा थाने पर हुआ व्यापारियों के साथ बैठक
    गोरखपुर/सहजनवा ।
    सहजनवां थाना क्षेत्र के सभी व्यापारियों के साथ थाने पर किया गया बैठक, दीपावली व धनतेरस के मद्देनजर व्यापारियों के सुरक्षा को देखते हुए किया गया बैठक । सहजनवां थाना क्षेत्र के सभी व्यापारी बैठक में मौजूद रहे, वही सहजनवां थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने सभी व्यापारी बन्धुओं को सीसी टीवी कैमरे को सही जगह लगवाने के लिए अपील किया और दुकानदारी करते समय चौकन्ना रहने के लिए कहा और खराब पड़े कैमरों को सही कराने के लिए भी कहा ।
    त्यौहारों के मद्देनजर सहजनवा थाने पर हुआ व्यापारियों के साथ बैठक
    त्यौहारों के मद्देनजर सहजनवा थाने पर हुआ व्यापारियों के साथ बैठक
    बैठक में सभी व्यापारी मौजूद रहे । वही व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी सहजनवां पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी, ये आश्वाशन व्यापारियों को थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने दिया ।
    इस बैठक में एसएसआई पंकज सिंह, दरोगा जितेंद्र यादव, विकास मिश्रा, घनश्याम उपाध्याय, राकेश सिंह, विशाल कुमार व व्यापार मण्डल अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, राजू कनोडिया, समेत सभी व्यापारी व थाने के सभी स्टाप रहे मौजूद ।
    संवाददाता– एस. पी. सिंह
  • देश की एकता के लिये सहभोज कार्यकम जरूरी

    देश की एकता के लिये सहभोज कार्यकम जरूरी- विधायक प्रदीप शुक्ला

    गोरखपुर/सहजनवा ।
    मंगलवार रात्रि हरपुर बुदहट क्षेत्र के पकड़ी ग्राम पंचायत में प्रधान प्रतिनिधि शशि भूषण उपाध्याय के घर सहभोज कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा ऐसे आयोजन सामाजिक एकता के लिए जरूरी हैं ।

    देश की एकता के लिये सहभोज कार्यकम जरूरी
    देश की एकता के लिये सहभोज कार्यकम जरूरी
    समरसता भोज का कार्यक्रम मंगलवार देर शाम से प्रारंभ हुआ । जिसमे सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए । कार्यक्रम में विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम देश की एकता व अखंडता के लिए महत्वपूर्ण हैं । ऐसे कार्यक्रमों की श्रृंखला बननी चाहिए । उन्होंने कहा कि सहभोज का मतलब है साथ बैठकर भोजन करना । इस प्रक्रिया से जातिगत भेदभाव समाप्त होते हैं और एकता की भावना जागृत होती है । स्थानीय विधायक को आयोजन समिति ने अंग वस्त्र व श्रीराम का चित्र देकर सम्मानित किया । इस दौरान क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे ।

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • शिक्षा और कौशल विकास महिलाओं के स्वावलंबन का आधार

    शिक्षा और कौशल विकास महिलाओं के स्वावलंबन का आधार -डॉ. ममता मणि
    बडहलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं विकास योजना: नई उड़ान विषय का एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर स्वागत गीत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।  
    शिक्षा और कौशल विकास महिलाओं के स्वावलंबन का आधार -डॉ. ममता मणि
    शिक्षा और कौशल विकास महिलाओं के स्वावलंबन का आधार -डॉ. ममता मणि
    इस कार्यशाला की मुख्य अतिथि उदित नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पडरौना की प्राचार्य डॉ. ममता मणि त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला स्वालंबन के बिना समाज का विकास असंभव है। समाज के संतुलित विकास के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें स्वावलंबी बनाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए दो महत्वपूर्ण साधन है–शिक्षा और कौशल विकास। शिक्षा से जहा ज्ञान और आत्मविश्वास आता है, वहीं कौशल विकास से महिलाओं में उद्यमिता और तकनीकी ज्ञान का विकास होता है। इसके द्वारा महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर तो बनती ही हैं, परिवार,समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा कर सकती है। उन्होंने इसके लिए स्वयं महिलाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही साथ सरकारों द्वारा चलाई जाने वाली कौशल विकास संबंधी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया।
    कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार पांडेय ने महिलाओं के स्वावलंबन में स्वयं सिद्ध समूहों की भूमिका का वर्णन करते हुए ऐसे कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया।
    उन्होंने आगे कहा कि ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन जनजागरण और प्रेरणा हेतु नितांत आवश्यक है।
    महिला प्रकोष्ठ और कार्यशाला की संयोजक डॉ. पूजा नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षित और प्रशिक्षित महिला अपने सपनों को पंख दे सकती है। जीवन को नई सोच और उड़ान दे सकती है। उसे दूसरे का मुखापेक्षी नहीं होना पड़ेगा। मुखापेक्षी होना महिला का सबसे बड़ा दर्द है। कौशल विकास से ही इस दर्द से मुक्ति मिलेगी।
    कार्यशाला का संचालन डॉ. सूफिया खातून ने किया और आभार ज्ञापन डॉ. खुशबू राज ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्राएं एवं महिला शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • तीन दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल प्रतियोगिता का आयोजन 23 oct

    तीन दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर.
     24 अक्टूबर को बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में 3 दिवसीय जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमें जिले के सभी 21 ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे है ।
    तीन दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल प्रतियोगिता का आयोजन
    तीन दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल प्रतियोगिता का आयोजन
    इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव (महापौर गोरखपुर) उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर भी उपस्थित रहेंगे।
    उक्त सूचना रीना सिंह जिला व्यायाम शिक्षिका द्वारा दी गई है।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • स्नान करते सरयू नदी में डूबी छात्रा,मौत 23 oct

    स्नान करते सरयू नदी में डूबी छात्रा,मौत

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत छपिया उमरांव निवासी कक्षा 3 की छात्रा सत्या यादव पुत्री धीरेन्द्र यादव बुधवार की प्रातः गांव के बगल में बहने वाली सरयू नदी में नहाते समय सरयू नदी में डूब गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    स्नान करते सरयू नदी में डूबी छात्रा,मौत
    स्नान करते सरयू नदी में डूबी छात्रा,मौत
    प्राप्त समाचार के अनुसार पवित्र कार्तिक मास में पवित्र सरयू में स्नान के लिए ग्रामीण महिलाएं व पुरुष रोज जाते हैं। उनके साथ बच्चे भी चले जाते हैं। बुधवार को लोग नहाने गए। धीरेन्द्र यादव की दस वर्षीया पुत्री सत्या भी रोज की भांति नदी में नहा रही थी। नहाने के बाद सत्या नदी से बाहर आना चाही किन्तु पैर फिसल जाने के चलते गहरे पानी में चली गई और सरयू के प्रवाह से हार गई और सदा के लिए सरयू की गोद में समां गई। सूचना पाकर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और नदी में सत्या को ढूंढने का प्रयास किया। किसी ने बड़हलगंज पुलिस को बताया तो पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। नदी में ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस भी तलाश में जुट गई। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर जिलापंचायत सदस्य जितेन्द्र कुमार यादव ने पहुंचकर सम्बंधित अधिकारियों से संपर्क किया और राज्य आपदा मोचन बल को बुलाया। नदी में शव को खोजा जा रहा है लेकिन शव का कहीं पता नहीं चला।

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

  • रामलीला में भगवान की आरती कर मांगी सुख समृद्धि

    रामलीला में भगवान की आरती कर मांगी सुख समृद्धि

    रामलीला में भगवान की आरती कर मांगी सुख समृद्धि

    गोला। नगर पंचायत के पुराने पोस्ट ऑफिस के सामने मंगलवार की शाम को आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्री नरसिंह रामलीला समाज हाबिभौआर बहेड़ा दरभंगा बिहार से पहुंची कमेटी ने बहुत ही सुंदर धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया जिसे दर्शक गण देखकर आनंद से सराबोर हो गए। इससे पूर्व रामलीला मंचन के दौरान पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सभासद अशोक वर्मा ने साथी कार्यकर्ताओं के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम माता सीता की आरती उतार कर की सबकी सुख समृद्धि की मंगल कामना।
    रामलीला में भगवान की आरती कर मांगी सुख समृद्धि
    रामलीला में भगवान की आरती कर मांगी सुख समृद्धि
    इस मौके पर श्री वर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते है।रामलीला के आयोजन को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में महत्वपूर्ण बताते हुए सराहना की। इस अवसर पर राम पुरन गुप्ता विकास कसौधन, गुलाब गुप्ता, आशीष, सूर्या, ओम प्रकाश वर्मा, बजरंगी लाल निगम, प्रेम, बेचन, चंदन, सतीश सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

    https://nishpakshtoday.in/wp-login.php?redirect_to=https%3A%2F%2Fnishpakshtoday.in%2Fwp-admin%2Fpost.php%3Fpost%3D14936%26action%3Dedit&reauth=1

  • चिल्लूपार विधायक ने किया वृक्षारोपण 23

    चिल्लूपार विधायक ने किया वृक्षारोपण 23

    चिल्लूपार विधायक ने किया वृक्षारोपण

    गोला। सरयू अमृत महोत्सव के तहत सम्राट अशोक मौर्य स्मृति में पूरे चिल्लुपार के सभी २९ न्याय पंचायतों में होने वाले माँ के नाम एक पेड़ वृहद् वृक्षारोपड़ अभियान के तहत चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने गोला ब्लॉक के ग्राम सभा नेवाईजपार में प्राथमिक विद्यालय और ग्राम सभा भर्रोह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में अपने मित्र मण्डल और भाजपा संगठन के साथियों संग वृक्षारोपण कर बाग लगाया.

    चिल्लूपार विधायक ने किया वृक्षारोपण
    चिल्लूपार विधायक ने किया वृक्षारोपण
    इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम आपके लिए नहीं आये हैं आपके आने वाले बच्चों के लिए और आने वाले नस्लों के लिए आप सब के बीच आया हूँ. जिस तेज़ी से पेड़ कट रहे है आने वाले समय में आक्सीजन की भारी कमी होने वाली है. पर्यावरण में तेज़ी से बदलाव हो रहा है इसी लिये हम आप सब आपके बीच वृक्षारोपण अभियान के तहत बाग लगाने आया हूँ. इस अभियान को जन जागरण बनाने के लिए हम आप सभी का आह्वान करने आये है कि इस वृक्षारोपण को ट्री गार्ड के साथ अपने माँ के नाम एक पेड़ लगायें जिससे पेड़ की सुरक्षा भी हो सके, इस अवसर पर मुख्य रूप से इस वृक्षारोपण के संयोजक आनंद चंद , वरिष्ठ भाजपा नेता सृंजय मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, प्रशान्त शाही, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य श्री राम यादव , आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, देवेश निसाद मण्डल अध्यक्ष गोला, ज़िला पंचायत सदस्य बालचंद सोनकर, प्रदुम्न दूबे प्रधान, अतुल शाही, रमेश शाही, मनोज मल्ल, राजेंद्र सिंह , गिरजेश पासवान प्रधान, राज बहादुर सिंह, प्रधान आनंद यादव, अजय मिश्रा, राघव मिश्रा, टुन्नू दूबे , अशोक दूबे अध्यक्ष ब्लॉक हिंदू युवा वाहिनी, जय शंकर तिवारी मण्डल महामंत्री , रामज्ञा निसाद, जगदंबा पांडेय, विनोद राय, विद्याधर पांडेय , मनोज तिवारी, रवींद्र दूबे , श्याम सुंदर दूबे, अष्टभुजा सिंह, सतीश दूबे, विनोद मौर्य, बबलू दूबे , आदित्य पांडेय , उपेन्द्र यादव , सत्यवान सिंह , रामाश्रय जयसवाल, शिव कुमार सिंह, जेपी यादव, सतीश सिंह, पंकज शर्मा, मुकेश दूबे, ओम प्रकाश, आलोक पांडेय, रंजित रावत, अनिल राय, अशोक मिश्रा, मिथलेश सिंह, सूरज दूबे के साथ समस्त क्षेत्र वासी मौजूद रहे.

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

    https://nishpakshtoday.in/wp-login.php?redirect_to=https%3A%2F%2Fnishpakshtoday.in%2Fwp-admin%2Fpost.php%3Fpost%3D14936%26action%3Dedit&reauth=1

  • वक्फ बोर्ड की बैठक में BJP और TMC सांसद के बीच झड़प स्वम के गुस्सा से चोटिल हुए कल्याण बनर्जी

    वक्फ बोर्ड की बैठक में BJP और TMC सांसद के बीच झड़प स्वम के गुस्सा से चोटिल हुए कल्याण बनर्जी

    वक्फ बोर्ड की बैठक में BJP और TMC सांसद के बीच झड़प स्वम के गुस्सा से चोटिल हुए कल्याण बनर्जी.
    वक्फ बोर्ड की बैठक में भाजपा और टीएमसी के सांसदों के बीच झड़प हो गई कल्याण बनर्जी ने कांच की बोतल उठाकर मेज पर मारी जिसकी वजह से वो घायल हो गए। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया है
    हाल ही में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में भाजपा और टीएमसी सांसदों के बीच झड़प हो गई। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की अन्य सदस्यों, विशेषकर भाजपा और शिवसेना के सांसदों से तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान गुस्से में आकर बनर्जी ने एक कांच की बोतल मेज पर दे मारी, जिससे वे खुद घायल हो गए। इस हंगामे के कारण बैठक को अचानक स्थगित करना पड़ा 
    वक्फ संशोधन विधेयक पहले से ही विवादों में है और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है, जिसके चलते इस तरह की बहसें बार-बार देखने को मिल रही हैं ।

  • फोरलेन से चोरी के डीजल के साथ चार गिरफ्तार ।

    फोरलेन से चोरी के डीजल के साथ चार गिरफ्तार ।

    फोरलेन से चोरी के डीजल के साथ चार गिरफ्तार ।

    खोराबार
    रात्रि गस्त के दौरान पुलिस क्षेत्र के फोरलेन से एक गाड़ी में लोड चोरी के डीजल के साथ चार को गिरफ्तार करके अग्रिम विधिक कार्यवाही करने में जुटी हुई है । घटना बीती देर रात की है ।
    मिली जानकारी के अनुसार खोराबार थाना प्रभारी नीरज राय अपने हमराहियों के साथ बीती देर रात क्षेत्र गस्त में थे । मुखबिर से सूचना मिली कि खोराबार क्षेत्र के जंगल चवरी फोरलेन के पास कुछ चोर डीजल की चोरी कर रहे है । सूचना पाकर सिपाही मुकेश गुप्ता , लोकनाथ सिंह , रवि यादव के साथ पहुचे थाना प्रभारी ने सभी को धर दबोचा । चोरों के पास से पांच डब्बे में कुल लगभग 250 लीटर डीजल बोलोरो गाड़ी में मिला । पुलिस के जाँच पड़ताल में गिरफ्तार चोरों ने अपना नाम गोलू पुत्र वीरेंद्र निषाद निवासी डुमरी बखरिया , राजन निषाद पुत्र अवतार निषाद सनहा खोराबार , दीपक पासवान पुत्र रामजनम पासवान निवासी सनहा खोराबार , शत्रुधन पासवान पुत्र निरंजन पासवान निवासी सनहा खोराबार बताया । मामले में पुलिस समाचार लिखे जाने तक विधिक कार्यवाही में लगी हुई थी ।

    मामले में थाना प्रभारी नीरज राय ने कहा कि चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । उनके पास से चोरी के 250 लीटर डीजल और बोलोरो गाड़ी मिला है । विधिक कार्यवाही करके न्यायालय मे पेश किया जाएगा ।

  • उत्तर प्रदेश रोइंग संघ की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (भाजपा विधायक)

    उत्तर प्रदेश रोइंग संघ की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (भाजपा विधायक)

    उत्तर प्रदेश रोइंग संघ की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (भाजपा विधायक) ने कहा कि चैंपियनशिप में 23 अक्टूबर को सुबह व दोपहर के सत्र में खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। वहीं दोपहर 3 बजे चैंपियनशिप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव करेंगे।