Category: उत्तर प्रदेश

  • अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा बाइक सवार

    अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा बाइक सवार
    अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा बाइक सवार
    अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा बाइक सवार

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट क्षेत्र के बुदहट- कटसहरा मार्ग पर शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक नहर में गिर गई । बाइक से जा रहा युवक हादसे में बाल बाल बच गया । जिन्हें ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला । बताया जा रहा है कि संतकबीरनगर जिले का तिलठा गाव निवासी युवक आजाद अपनी बाइक से जा रहा था तभी बुदहट गाव के पास सामने से आ रहे बाइक को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई । बाइक को बचाने के प्रयास में बाइक सड़क के बगल में स्थित नहर में जा गिरी । गनीमत रही कि हादसे में युवक सुरक्षित बच गया । नहर में गाड़ी गिरने पर युवक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए । कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाइक और युवक को नहर से बाहर निकाला गया ।
    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    https://nishpakshtoday.in/?p=15581&preview=true

  • बी०आई०टी० मे आयोजित दो दिवसीय “Zonal Sports – 2024”

    बी०आई०टी० मे आयोजित दो दिवसीय “Zonal Sports – 2024”

    बी०आई०टी०
    बी०आई०टी०

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    बुद्धा इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा, के दो दिवसीय खेल महोत्सव ” zonal sports- 2024″ का उद्घाटन हुआ । उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक व अन्र्तराष्ट्रीय खिलाड़ी चन्द्रविजय सिंह व अध्यक्षता संस्थान के चेयमैन डा० आर० ए० अग्रवाल ने किया । सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पण कर किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने कहा कि बी०आई०टी० गीडा अपने स्थापना काल से ही छात्र-छात्राओं को खेल की तरफ प्रेरित करने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है । जिससे सभी छात्र-छात्राओं का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके । उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है । इसलिए मानव जीवन में स्वस्थ रहना बहुत ही महत्वपूर्ण है । उन्होंने उपस्थित छात्र/छात्राओं को ऐसे आयोजनों का लाभ लेकर अपने कैरियर को सफल बनाने की शुभकामनाएँ दी । कार्यकम अध्यक्ष डा० आर०ए० अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपके अन्दर प्रतिस्पर्धा का संचार करती है, नेतृत्व का बोध कराती है एवं सर्घष करने की प्रेरणा प्रदान करती है ।
    दो दिवसीय जोनल खेल-कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं के बीच “माला फेक, हैण्ड बाल, लम्बी कूद, ऊँची कूद, वॉलीवॉल, बॉस्केटवॉल, फुटबॉल, दौड एवं एथिलीट खेलों की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पूर्वाचल के 65 कालेज के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
    उपर्युक्त कार्यक्रम में निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, सी०टी०ओ० एन० गुरूप्रसाद, निदेशक प्रो० अरविन्द पाण्डेय, प्रो० एच०एन० सिंह, डॉ० डी०के० द्विवेदी, डॉ० बी०के० श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, ई० विजय श्रीवास्तव, संयोजक ई० श्यामबिहारी लाल, ई० अनिल चौधरी, खेल प्रशिक्षक अर्जुन यादव सहित सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण व छात्र/छात्राएँ उपस्थित थे ।
    संवाददाता– एस. पी. सिंह

  • ऊर्जा एवं पेट्रोलियम मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने सांसद रवि किशन

    ऊर्जा एवं पेट्रोलियम मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने सांसद रवि किशन

    ऊर्जा एवं पेट्रोलियम मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने सांसद रवि किशन

    गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ऊर्जा एवं पेट्रोलियम मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

    सांसद रवि किशन ने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरे समर्पण के साथ निभाऊंगा। इसके लिए पीएम मोदी, सीएम योगी और संगठन के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
    सांसद रवि किशन ने कहा कि जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता है। गोरखपुर की देवतुल्य जनता का मै सदैव आभारी रहूंगा जिन्होंने मुझे आज यहां तक पहुंचाया। जनता सर्वोपरि है। अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए मै सदैव तत्पर रहूंगा।
    सांसद रवि किशन को बधाई और शुभकामनाओं का क्रम जारी है।
    ऊर्जा एवं पेट्रोलियम मंत्रालय
    ऊर्जा एवं पेट्रोलियम मंत्रालय
    गोरखपुर के सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन को ऊर्जा एवं पेट्रोलियम मंत्रालय की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में वे मंत्रालय की नीतियों और परियोजनाओं पर सलाह देंगे, जिसमें ऊर्जा और पेट्रोलियम से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया है और कहा कि वे इसे समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र, गोरखपुर के विकास और जनता की सेवा में तत्पर रहने का भी संकल्प लिया है।
    इस नियुक्ति से रवि किशन ऊर्जा क्षेत्र में विकास और बेहतर नीतियों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं, जो भारत के ऊर्जा लक्ष्यों और स्थिरता को समर्थन देगी।

     

  • त्योहारों में शांति सुरक्षा हेतु महुआडाबर चौकी इंचार्ज विवेक चतुर्वेदी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान 2024

    त्योहारों में शांति सुरक्षा हेतु महुआडाबर चौकी इंचार्ज विवेक चतुर्वेदी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान 2024

    त्योहारों में शांति सुरक्षा हेतु महुआडाबर चौकी इंचार्ज विवेक चतुर्वेदी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

    गोरखपुर

    खजनी हरनही आगामी दीपावली के त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज खजनी थाने की महुआडाबर चौकी इंचार्ज विवेक चतुर्वेदी ने महुआ डाबर चौकी क्षेत्र चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर दो पहिया वाहनों, तथा चार पहिया वाहनों का सघन चेकिंग अभियान कर यातायात सुरक्षा नियमों का पालन कराया बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलने वाले व्यक्तियों को चेतावनी दे कर छोड़ दिया की दोबारा बिना हेलमेट के पाए गए आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी चौकी इंचार्ज विवेक चतुर्वेदी ने कहा आप अपनी सुरक्षा स्वयं करें दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट जरूर लगाए

    त्योहारों में शांति सुरक्षा हेतु महुआडाबर चौकी इंचार्ज विवेक चतुर्वेदी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
    त्योहारों में शांति सुरक्षा हेतु महुआडाबर चौकी इंचार्ज विवेक चतुर्वेदी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
    चौकी क्षेत्र मैं आने वाले बेलडाडं चौराहों पर पैदल ग्रस्त का व्यापारियों को सुरक्षा का एहसास दिलाया चौकी इंचार्ज ने कहा पुलिस आपके लिए 24 घंटे सेवा में तात्पर्य है कोई भी अराजक तत्व त्यौहार में विघ्न डालने की कोशिश करें हमारे मोबाइल नंबर पर तथा पुलिस के 112 नंबर पर डायल कर सूचना दें चौकी इंचार्ज ने व्यापारियों से अपना मोबाइल नंबर साझा कर सुरक्षा का एहसास दिलाया साथ मे कांस्टेबल मौजूद थे!
  • महिला शक्ति को जागरूक करने का प्रयास: उप निरीक्षक विशाल सिंह 2024

    महिला शक्ति को जागरूक करने का प्रयास: उप निरीक्षक विशाल सिंह 2024

    महिला शक्ति को जागरूक करने का प्रयास: उप निरीक्षक विशाल सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा कस्बा स्थित मुरारी इंटर कालेज में शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज-5 का आयोजन किया गया । शुक्रवार को मुरारी इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य वक्ता के रूप में आए सहजनवा थाने से उप निरीक्षक विशाल सिंह को विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया ।
    उप निरीक्षक विशाल सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को मिशन शक्ति कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कहा की सरकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिला शक्ति को समाज में जागरूक करने का प्रयास कर रही है । वहीं साथ में आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया ।
    महिला शक्ति को जागरूक करने का प्रयास: उप निरीक्षक विशाल  

    महिला शक्ति को जागरूक करने का प्रयास: उप निरीक्षक विशाल

    वही सहजनवा थाने से आई कांस्टेबल गरिमा यादव ने कहा कि, किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 , 1076 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें । पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा । थाने पर महिला हेल्प डेस्क है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं । थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं । मिशन शक्ति कार्यक्रम की संयोजक मेजर साकेत जी ने मिशन शक्ति के विषय में बताते हुए कहा कि विद्यालय में महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम को आयोजित किया गया है । क्योंकि समाज के निर्माण में महिला वर्ग की महती उपयोगिता है ।
    इस अवसर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह, वरिष्ठ अध्यापक जयराज सिंह, शैलेंद्र प्रताप, एनसीसी कैडेट्स सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रही
    संवाददाता– एस. पी. सिंह
  • सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनडीआरएफ की टीम ने सीबीपी प्रोग्राम चला कैडेट्स को किया जागरूक

    सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनडीआरएफ की टीम ने सीबीपी प्रोग्राम चला कैडेट्स को किया जागरूक

    सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनडीआरएफ की टीम ने सीबीपी प्रोग्राम चला कैडेट्स को किया जागरूक

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर ।

    21 अक्टूबर से चल रहे 10 दिवसीय सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–167, सैनिक स्कूल फर्टिलाइजर, गोरखपुर में एनसीसी कैडेट्स को पांचवे दिन एनडीआरफ की टीम ने कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम की ट्रेनिंग दी । एक विशेष ट्रेनिंग टीम ने कैडेट्स को खुद और दूसरों के बचाव के तरीकों पर व्याख्यान भी दिया ।
    कैम्प कमांडेंट ले० कर्नल रमन तिवारी के आग्रह पर एनडीआरफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आर.आर.सी. गोरखपुर के उप कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ के उप निरीक्षक चंदन कुमार सिंह व इनकी टीम ने एनसीसी कैडेट्स को आपदा के समय किए जाने वाले बचाव के तरीके के बारे में ट्रेनिंग दी । इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स को बताया की परिस्थितियां कैसी भी हो, हार ना माने । “इस दौरान एनसीसी कैडेट्स को प्राथमिक उपचार, ट्रामा मैनेजमेंट हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देना, बाढ़ के दौरान किए जाने वाले, बचाव व उपायों के बारे में उदाहरण देकर समझाया । इसके अलावा बाढ़ व अन्य आपदाओं के दौरान, घरेलू सामान से बचाव उपकरण बनाने की भी ट्रेनिंग दी गई । स्ट्रेचर बनाने के तौर-तरीके भी बताएं ।
    सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनडीआरएफ की टीम ने सीबीपी प्रोग्राम चला कैडेट्स को किया जागरूक
    सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनडीआरएफ की टीम ने सीबीपी प्रोग्राम चला कैडेट्स को किया जागरूक
    11वी एनडीआरफ टीम द्वारा एनसीसी कैडेट्स को दिए प्रशिक्षण के लिए कमांडिंग ऑफीसर ले० कर्नल रमन तिवारी द्वारा मोमेंटो देकर पूरे टीम को सम्मानित किया गया ।
    इस दौरान कैप्टन डी एन मौर्य, कैप्टन दीपक शाही, सेकेंड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह, ले० वंदिता त्रिपाठी, थर्ड आफिसर नृपेंद्र मौर्य, एस.एम. पवन कुमार सहित एनसीसी कैडेट्स व पी.आई. स्टाफ मौजूद रहे ।
  • पुण्यतिथि पर कम्बल वितरण का हुआ आयोजन

    पुण्यतिथि पर कम्बल वितरण का हुआ आयोजन

    पुण्यतिथि पर कम्बल वितरण का हुआ आयोजन
    आयोजित हुआ फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)

    समाजसेवी व दुर्गावती हास्पिटल के संस्थापक स्वः श्रीपति यादव जी के प्रथम पूण्यतिथि पर कस्बे के दुर्गावती हास्पिटल द्वारा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे हजारो लोगो ने इसका स्वास्थ्य लाभ लिया।
    शुक्रवार को आयोजित मेडिकल चेकअप कैंप मे दुर्गावती हास्पिटल के डायरेक्टर व सर्जन डाॅ मनोज यादव,एमडी डाॅ शांन्तनु मल्ल,स्त्री प्रसूति एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ रोली पुरवार,हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ रोहित पटेल,डा शिवेन्द्र सिंह,डाॅ इमरान,सहित अन्य चिकित्सको ने अपनी सेवा दी।जो सुबह से सायंकाल तक चला।इस बीच कंबल वितरण का आयोजन हुआ जिसमे पाॅच हजार से अधिक लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया।
    पुण्यतिथि पर कम्बल वितरण का हुआ आयोजन
    पुण्यतिथि पर कम्बल वितरण का हुआ आयोजन
    इस अवसर पर अरूनेन्द्र यादव,नेहा यादव,प्रवंधक मनोज यादव,शैलेश कुमार शाही,संजय कुमार राना,राजकमल यादव,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
  • स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए शारिरिक श्रम जरुरी-ब्लाक प्रमुख

    स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए शारिरिक श्रम जरुरी-ब्लाक प्रमुख

    स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए शारिरिक श्रम जरुरी-ब्लाक प्रमुख
    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)कॉलेज रोड बड़हलगंज पर स्थित गुलफशा हॉस्पिटल के पास द पावर आफ जिम का शुभारंभ करते हुए ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय ने कहा कि इस भागदौड़ के जीवन में लोग अपनी सेहत की चिंता नहीं करते, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नही है। स्वास्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन शारिरिक श्रम जरुरी है। बड़हलगंज में लग्जरी जिम खुलना बहुत अच्छी बात है यहाँ के लोगों को इस जिम का लाभ उठाना चाहिए जिससे
    सेहत बेहतर बना रहे।कार्यक्रम में उपस्थित जिम के प्रोपराइटर इंद्रजीत वाल्मीकि ने बताया की बेहतर सेहत के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ डायट प्लान भी बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए यहाँ पर दिल्ली से प्रशिक्षण लेकर आए डाइटिशियन व ट्रेनर प्रदुम सर भी आपके सहयोग के लिए मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार जिलाध्यक्ष पूर्वांचल सेना, दुर्गेश कुमार, चन्दन, प्रदीप, दीपक कुमार, आनन्द कुमार, जीतेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र बौद्ध, देवशरण, कमल प्रसाद, राजा वाल्मीकि, विशाल सोनकर, करन कुमार आदि मौजूद रहे।

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • लखनऊ – हाई कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

    लखनऊ – हाई कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

    लखनऊ – हाई कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

    मिल्कीपुर उप चुनाव मामले में मांगा जवाब
    HC की लखनऊ पीठ ने जनहित याचिका पर मांगा जवाब
    याचिका में उप चुनाव समय से कराने की मांग की
    BJP नेता की याचिका लंबित के कारण नहीं हो पा रहा उपचुनाव
    12 नवंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई

    [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

  • गोरखपुर में आकाश की फ्लाइट संख्या QP 1880 में बम की सूचना से मचा हड़कंप

    गोरखपुर में आकाश की फ्लाइट संख्या QP 1880 में बम की सूचना से मचा हड़कंप

    बंगलौर वाया गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली अकासा फ्लाइट संख्या QP1880 में द्विटर के माध्यम से बम की खबर से हड़कंप मंच गया, जांच के बाद संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली , इस फ्लाइट में 5 बच्चों समेत 186 यात्री सवार थे,

    गोरखपुर: अकासा एयरलाइन्स के सिक्यूरिटी इनचार्ज ने दोपहर 02:12 मिनट पर सूचना दी कि अकासा एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या QP1880 जो बैंगलोर से गोरखपुर हवाई अड्डा एवं गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करती है, में बम की सूचना द्विटर हैंडल के माध्यम से प्राप्त हुई है, सूचना प्राप्त होते ही बम थ्रेट असेसमेंट समिति के सभी सदस्य तुरंत वर्चुअल माध्यम से जुड़ गए एवं साथ में फ्लाइट गोरखपुर हवाई अड्डे पर लैंड भी हो चुकी थी,

    शीघ्र ही बम थ्रेट असेसमेंट समिति के सभी सदस्य निदेशक विमानपत्तन के कार्यालय में उपस्थित हो गए, जिसमें गोरखपुर से SATCO, भारतीय वायु सेना, सुरक्षा अधिकारी भारतीय वायु सेना, श्री अंजनी कुमार सिंह ADM City, श्री अभिनव त्यागी SP City, श्री वी.बी. राव IB, डॉ एन. के. द्विवेदी, BDDS की टीम, फायर ब्रिगेड की टीम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर की टीम एम्बुलेंस सहित, श्री विनोद कुमार सिंह एयरपोर्ट मुख्य सुरक्षा अधिकारी, श्री विजय कुमार, प्रभारी प्रचालन, श्री दिनेश कुमार गुप्ता, मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं श्री आर. के. पाराशर, निदेशक विमानपत्तन/को-ओर्डनिटर BTAC ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के बम थ्रेट कन्टेनजेंसी प्लान के अनुसार घटना को नॉन-स्पेसिफिक श्रेणी में डिक्लेअर करते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा जाँच एवं अन्य कार्यवाही प्रारम्भ की गई,

    यात्रियों को जहाज़ से सुगमता पूर्वक उतारते हुए उनके बैगेज को शीघ्र प्रदान करने हेतु ग्राउंड स्टाफ़ को निर्देशित किया गया साथ ही APSU की QRT टीम ने सुरक्षा घेरा को बढ़ाते हुए पार्कड् एयरक्राफ्ट को सुरक्षित किया,

    BDDS की टीम जहाज़ के पास जाकर अलर्ट मोड में खड़ी रही एवं आस-पास सुरक्षा जाँच के अकासा एयरलाइन्स के सुरक्षा कर्मीयों ने जहाज़ के आतंरिक एवं बाह्य स्थानों, उपकरणों आदि की सघनता से जाँच किया,

    सम्पूर्ण जहाज़ की सुरक्षा जाँच एवं सभी दिशानिर्देशो के अनुपालन के पश्चात कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं प्राप्त हुई,

    सम्पूर्ण जहाज़ की सुरक्षा जाँच, प्रावधानों, दिशानिर्देशों के अनुपालन के पश्चात समय 16:45 पर उड़ान की अनुमति प्रदान की गई, यात्रियों की बोर्डिंग एवं अन्य कार्यवाही करते
    हुए जहाज़ दिल्ली के लिए प्रस्थान किया.
    हालांकि बेंगलुरु से गोरखपुर आने वाले यात्रियों की कुल संख्या पांच बच्चों सहित 188 थी, जबकि फ्लाइट में बम की अफवाह के बाद गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली यात्रियों की कुल संख्या मात्र 105 ही थी,
    विगत दिनों नागरिक विमानों में बम कि इस तरह की झूठी अफवाहों से सारा देश हलकान रहा है, अब इसके पीछे कोई बहुत बड़ी साजिश है या फिर शरारती तत्वों की शरारत यह तो सघन जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

    शिशिर श्रीवास्तव, संवाददाता निष्पक्ष टुडे, गोरखपुर