योगी- गोरखपुर में बनेगा विश्वस्तरीय रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर
रोइंग सेंटर के लिए वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आरएफआई को देंगे जगह: मुख्यमंत्री.




https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

सरयू अमृत महोत्सव के दौरान होने वाला सम्भाषण प्रतियोगिता 13 नवम्बर को
बडहलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) सरयू अमृत महोत्सव के तहत 25 अक्टूबर को होने वाला स्वतंत्रतासंग्राम सेनानी और चिल्लूपार की विधायक रहीं कैलाशवती देवी स्मृति स्नातक स्तरीय सम्भाषण प्रतियोगिता अब १३ नवंबर को गोला बाज़ार में होगा!
उक्त आशय की जानकारी देते हुए इस आयोजन के संयोजक और चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि अचानक २५,२६,२७ अक्तूबर तीन दिन ग़ोरख़पुर विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालयों में परीक्षा से सम्बन्धित प्रोग्राम दिये जाने के कारण इस सम्भाषण प्रतियोगिता को अब १३ नवंबर को रखा गया है ! इस प्रतियोगिता का विषय है ‘’हाँ मैं बेटी हूँ तो क्या हुआ ? सब कुछ कर सकती हूँ’’ ऐसे में प्रतिभाग करने वाली स्नातक स्तरीय छात्रायें आयोजक मण्डल या अपने महाविद्यालय से सम्पर्क कर फार्म ले सकती हैं
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
महाराजगंज में सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास
940 करोड़ रुपए की दी सौगात
सीएम योगी ने पीपीपी मॉडल पर बने केएमसी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया।
इस दौरान छात्रों और जनता को संबोधित करते हुए महाराजगंज में तेजी हो रहे विकास का भी बखान किया।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महराजगंज जिले के एक दिवसीय दौरे पर थे। यहाँ उन्होंने चौक नगर पंचायत के विकास कार्यों को देखा। साथ ही गोरक्षनाथ मंदिर में बाबा गम्भीरनाथ की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान सीएम योगी ने 940 करोड़ रुपए की सौगात देकर जनता को कहा अब दिवाली की खुशियां दुगुनी हो गई। उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमें नवीन नगर पंचायत भवन, बहुउद्देश्यीय स्टेडियम और अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।
सीएम योगी ने कही ये बातें
सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौक में यूपी में हो रहे चहुमुखी विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि जैसे ग्राम सचिवालयों पर लोगों के समस्या का निदान और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उसी प्रकार निकाय कार्यालयों पर लोगों को सुविधा मुहैया कराया जाना चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा जैसे स्मार्ट सिटी हो सकता है तो वैसे ही स्मार्ट निकाय भी हो सकता है, सेफ सिटी हो सकता है तो वैसे ही सेफ निकाय भी हो सकता है। इस दौरान उन्होंने चौक के सोनाड़ी माता मंदिर का दर्शन किया। साथ ही उन्होंने सोनाड़ी में हो रहे सुंदरीकरण कार्यों को देखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीएम ने मंदिर और स्थानीय विधायकों, सांसद के साथ प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से मुलाकात कर उन्हें तोहफा देकर शुभकामनाएं दिया।


30 नवंबर तक पूरा करें आयुष विश्वविद्यालय के सभी कार्य : मुख्यमंत्री
इस समय सीमा में कोताही हुई तो निर्माण कराने वाली एजेंसी पर होगी सख्त कार्रवाई : सीएम योगी
दिसंबर माह में आयुष विश्वविद्यालय के भव्य उद्घाटन की है योजना : मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने किया निर्माणाधीन आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण
गोरखपुर, 25 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम भटहट के पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 30 नवंबर तक सभी बचे काम हर हाल में पूरा करें ताकि दिसंबर माह के आयुष विश्वविद्यालय का भव्य उद्घाटन कराया जा सके। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि इस समय सीमा तक कोई कोताही हुई तो निर्माण कराने वाली एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण की भौतिक प्रगति की जानकारी ली। इस संबंध में आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बातचीत करते हुए वह प्रशासनिक भवन पहुंचे। कुलपति ने बताया कि प्रशासनिक भवन में हॉस्पिटल भी अवस्थित है। मुख्यमंत्री ने जब इस भवन की पूर्णता को लेकर सवाल किए तो उन्हें बताया गया कि अभी इसमें लिफ्ट लगने और कुछ हद तक फाइनल फिनिशिंग का काम शेष है। इस पर सीएम योगी ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन दिसंबर में कराने की योजना है। इसलिए 30 नवंबर तक निर्माण और फिनिशिंग से बचे सभी काम खत्म हो जाने चाहिए।
ग्रीन कैम्पस वाला बने आयुष विश्वविद्यालय
सीएम योगी ने प्रशासनिक भवन के हाल और कमरों का अवलोकन किया और उसके बाद खुले परिसर में आ गए। उन्होंने परिसर में खाली पड़े हिस्सों में पौधरोपण कर इसे ग्रीन कैम्पस के रूप में विकसित करने और लैंड स्केपिंग के निर्देश दिए। उन्होंने यह हिदायत भी दी कि अभी से ऐसी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें जिससे भविष्य में कभी भी परिसर में वाटर लॉगिंग न हो।
अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई के लिए रहें तैयार
निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में विश्वविद्यालय के निर्माण की प्रगति और संचालन को लेकर भावी कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक की। बैठक में भी उन्होंने लोक निर्माण विभाग और निर्माण कराने वाली एजेंसी को चेतावनी दी कि 30 नवंबर तक की समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण हो जाना चाहिए। अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें। बैठक में निर्माण की पूर्णता को लेकर सीएम ने जो सवाल पूछे उसे लेकर निर्माण कराने वाली एजेंसी से जुड़े लोगों के पसीने छूटने लगे थे।
दस दिन में पूरा करें पद सृजन की प्रक्रिया
आयुष विश्वविद्यालय के संचालन को लेकर उन्होंने कुलपति और आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सवाल किया कि इसे लेकर उनकी क्या तैयारी है। जानकारी लेने के बाद सीएम योगी ने कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्णतः संचालन के लिए जितने भी पदों के सृजन की आवश्यकता है, उसकी प्रक्रिया अगले दस दिन में जरूर पूरी कर ली जाए। इसके साथ ही परिनियमावली बनाने का काम भी जल्द से जल्द फाइनल कर लिया जाए।
परंपरागत के साथ यूनिक पाठ्यक्रम चलें आयुष विश्वविद्यालय में
मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे दक्षिण भारत के प्रमुख आयुष संस्थानों के पाठ्यक्रम मॉडल के बारे में भी जानकारी जुटाएं। यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय में परंपरागत के साथ यूनिक पाठ्यक्रम भी शुरू होने चाहिए। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की आगामी योजना में आयुर्वेद, होम्योपैथ, यूनानी, योग और नेचुरोपैथी के 12 पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है।
निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एके सिंह, पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, आनंद शाही, आयुष, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी, एसएसपी आदि उपस्थित रहे।
31 मार्च तक पूरा करें भटहट-बांसस्थान फोरलेन का निर्माण
आयुष विश्वविद्यालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भटहट-बांसस्थान फोरलेन निर्माण कार्य की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस पर सीएम योगी ने निर्देशित किया कि फोरलेन का निर्माण 31 मार्च 2025 तक हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए।

क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया से हुआ महायोगी गोरखनाथ विवि का एमओयू
प्रौद्योगिकी, फार्मा और चिकित्सा के क्षेत्र में संयुक्त शोध परियोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे दोनों विश्वविद्यालय
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों का नया अध्याय लिखने का लिया गया संकल्प
ऑनलाइन जुड़े दोनों विश्वविद्यालय के कुलपति, डिजिटली हुआ एमओयू का आदान-प्रदान
गोरखपुर, 25 अक्टूबर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर एवं क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान क्रियाकलापो को बढ़ावा देने के लिये समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ। एमओयू पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. जीटा मोहम्मद फहमी ने हस्ताक्षर किए। दोनों कुलपति ऑनलाइन जुड़े और एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद इसका डिजिटल आदान-प्रदान किया।
इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, फार्मा व चिकित्सा में संयुक्त शोध परियोजनाओं पर कार्य के साथ वर्तमान एवं भविष्य की जरूरतों को पूरा करने एवं कौशल बढ़ाने के लिए क्षमता विकास, छात्र, संकाय और तकनीकी विनिमय आदि विषयों पर पारस्परिक सहयोग की प्रतिबद्धता जताई गई है। इसके अतिरिक्त दोनों संस्थानों का लक्ष्य इस साझेदारी के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संयुक्त कार्यशाला का आयोजन व विकास परियोजना को विकसित और कार्यान्वित करना है।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने संस्थानों के बीच समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। इस एमओयू से दोनों विश्वविद्यालय शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रशिक्षण गतिविधियों के प्रचार- प्रसार को एक नई दिशा देंगे। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों को शिक्षा के वैश्विक परिवेश को व्यापक फलक पर समझने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में नए नवाचारों से नए अवसर सृजित होंगे।
इस अवसर पर क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया की कुलपति प्रो. जीटा मोहम्मद फहमी ने एमओयू पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों विश्वविद्यालयों ने आज अकादमिक स्तर पर नई शुरुवात की है। पूर्ण विश्वास है कि अकादमिक गुणवत्ता में दोनों संस्थान एक दूसरे का सहयोग कर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों से नया अध्याय लिखेंगे। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने समझौता करार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय छात्रों के व्यक्तित्व विकास के साथ उच्च शिक्षा में अनुसंधान की नवीन दृष्टि विकसित करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से दोनों पक्षों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा I एमओयू पर हस्ताक्षर के समय महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में एमओयू समन्वयक व अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. विमल कुमार दूबे, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डीएस अजीथा, पैरामेडिकल के प्राचार्य रोहित श्रीवास्तव और फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. शशिकांत सिंह उपस्थित रहे।
25वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप-2024 के फाइनल मुकाबले आज
गोरखपुर, 25 अक्टूबर 2024।केरल ए, आसाम ए, तमिलनाडु व केरल बी ने 25वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप-2024 में आज सब जूनियर बालक सिंगल स्कल के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

दूसरी ओर सब जूनियर बालक कॉक्सलेस फोर्स में महाराष्ट्र की ए व बी टीम के साथ पंजाब व हरियाणा बी ने भी फाइनल के लिए स्थान सुरक्षित किया।
रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा रामगढ़ ताल में आयोजित चैंपियनशिप में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
आज सभी वर्गो के सेमीफाइनल में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमों को फाइनल का टिकट मिल गया जो कल स्वर्ण व रजत व कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
आज अंडर-13 बालक डबल् स्कल् के पहले सेमीफाइनल में ओडिशा ने पहले व महाराष्ट्र बी ने दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में इंट्री की। इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा पहले व आरएफआई डी ने दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा।
सब जूनियर बालक सिंगल स्कल के पहले सेमीफाइनल में केरल ए पहले व आसाम ए दूसरे जबकि दूसरे सेमीफाइनल में तमिलनाडु पहले व केरल बी दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे।
सब जूनियर बालक कॉक्सलेस फोर्स के पहले सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ए पहले व महाराष्ट्र बी दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंचे। इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब पहले व हरियाणा बी दूसरे स्थान पर रहा।
अंडर-13 बालिका डबल स्कल के पहले सेमीफाइनल में पंजाब पहले व तेलंगाना ए दूसरे जबकि दूसरे सेमीफाइनल में केरल बी पहले व केरल ए दूसरे स्थान पर रहे।
सब जूनियर बालिका सिंगल स्कल् के पहले सेमीफाइनल में पंजाब ए पहले व हरियाणा दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे। दूसरे सेमीफाइनल में मणिपुर पहले व पंजाब बी दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले राउंड में पहुंचे।
सब जूनियर बालक डबल्स स्कल के पहले सेमीफाइनल में ओडिशा ने पहले व हरियाणा ए ने दूसरे और दूसरे सेमीफाइनल में तेलंगाना ने पहले व मणिपुर ने दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया।
सब जूनियर बालिका डबल स्कल के पहले सेमीफाइनल में केरल ने पहले, पंजाब ए ने दूसरे और दूसरे सेमीफाइनल मं पश्चिम बंगाल ए ने पहले व महाराष्ट्र ने दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
चैंपियनशिप में आज की मुख्य अतिथि रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव ने फाइनल में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (भाजपा विधायक), सचिव सुधीर शर्मा व आयोजन सचिव पुनीत कुमार भी मौजूद थे।
चैंपियनशिप में शनिवार को फाइनल मुकाबलों की शुरुआत सुबह आठ बजे से होगी। सभी वर्गो में चार टीमों ने फाइनल का टिकट हासिल किया है।

ज्ञातव्य है कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 8 तक के बच्चों की प्रतियोगिता क्षेत्रीय क्रीड़ागन में शुरू हुवा जिसमें खेलों के दौरान स्वाभाविक रूप से चोट,धूस आदि के प्राथमिक उपचार का कार्य रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किया गया,पूरे दिन इस शिविर में रक्तदान प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा,रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य गण श्रीमती संगीता राय, प्रतिमा शुक्ला,पुष्पराज दूबे, शिवेंद्र उपाध्याय,लक्ष्मी प्रजापति, सुषमा त्रिपाठी, शिखा पाण्डेय आदि ने बच्चों के उपचार में अपनी सहभागिता दिया,
यह शिविर 26 अक्टूबर तक लगातार चलता रहे।

