विशिष्ट बीमारियों पर निरंतर अनुसंधान करें वैद्य : प्रो. एके सिंह

गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयुर्वेद पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘हितायु’ का शुभारंभ
खुद को वैद्य कहने में गर्व महसूस करें आयुर्वेद चिकित्सक
विशिष्ट बीमारियों पर निरंतर अनुसंधान करें वैद्य : प्रो. एके सिंह

गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयुर्वेद पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘हितायु’ का शुभारंभ
खुद को वैद्य कहने में गर्व महसूस करें आयुर्वेद चिकित्सक

लखनऊ के दस होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी


मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं मालवीय एलुमनाई एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26-27 अक्टूबर 2024 के मध्य आयोजित दो दिवसीय ‘मालवीय एलुमनाई मीट-2024′ का दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में उद्घाटन हुआ।




इसी क्रम में डिप्टी कमिश्नर श्री सुनील कुमार वर्मा द्वारा परतावल स्थित बर्तन बिक्रेता मेसर्स दिलीप बर्तन स्टोर नामक फर्म की रेकी एवं डाटा एनालिसिस के आधार पर बड़ी मात्रा में करापवंचन होना पाया गया।
संयुक्त आयुक्त स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच , रेंज – बी, श्री विवेक सिंह द्वारा जारी जांच प्राधिकार पत्र (आईएनएस 02) के साथ जांच टीम डिप्टी कमिश्नर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व परतावल बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर पहुँची।
उपायुक्त श्री सुनील कुमार वर्मा को जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर बर्तन एवं रसोई संबंधी अन्य वस्तुओं की खरीद की जा रही है किंतु खरीद के सापेक्ष न तो बिक्री दिखाई जा रही थी और न ही टैक्स जमा किया जा रहा है। व्यापारी द्वारा रिटर्न में घोषित खरीद के सापेक्ष कम कर जमा किया गया है। इसके अतिरिक्त, फर्म द्वारा मुख्य व्यापार स्थल से सटा ही एक अघोषित गोदाम एवं अपने आवास पर भी अघोषित गोदाम बना कर भारी मात्रा में माल का भंडारण किया गया था।
टीम द्वारा देर शाम तक जांच करवाई चलती रही। जांच टीम को इन्वेस्टिगेशन के दौरान कोई भी बिल बुक, स्टॉक रजिस्टर या अभिलेख नहीं मिले जिसके कारण जाँच टीम द्वारा दोनों अघोषित गोदामों एवं मुख्य व्यापार स्थल को सीज कर दिया गया। व्यापारी द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए डीआरसी-03 के माध्यम से रू 6 लाख टैक्स की मद में जमा किया गया।
जांच टीम में सहायक आयुक्त जितेंद्र कुमार रमन, सहायक आयुक्त प्रशान्त कुमार द्विवेदी, विनीत कुमा, राज्य कर अधिकारी अशोक कुमार पांडेय, डाक्टर सुनील कुमार जायसवाल, राम प्रताप सिंह, राम रहस्य, पूजा पाल इत्यादि शामिल रहे।
थाना समाधान दिवस पर आए कुल 10 मामले, नही हुआ निस्तारण

शनिवार को थाना समाधान दिवस पर सहजनवा थाने में अध्यक्षता तहसीलदार सहजनवा राकेश कन्नौजिया ने किया ।
इस दौरान 5 मामले आए थे । जिसमे 4 मामले राजस्व के 1 मामला पुलिस के थे । लेकिन किसी भी मामले में निस्तारण नहीं हुआ ।
गीडा थाना में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने किया । इस दौरान 4 मामले आए थे । जो राजस्व से संबंधित थे । लेकिन किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ ।
हरपुर बुदहट थाने में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार भान प्रताप ने किया । इस दौरान 1 मामला आया था । जो राजस्व से संबंधित था । जिसका निस्तारण नहीं हो सका ।
राजस्व संबंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित की गई है । पुलिस के मामले की जांच कर कारवाई करने का निर्देश दिया गया है ।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक गीडा विजय कुमार सिंह, एसओ विशाल उपाध्याय, एसओ महेश कुमार चौबे,सहित अनेक राजस्व कर्मी और पुलिस कर्मी मौजूद थे ।
संवाददाता– एस. पी. सिंह
बी०आई०टी० में आयोजित दो दिवसीय “Zonal Sports – 2024” का हुआ समापन ।


स्थानीय कस्बे में बड़हलगंज ट्रक एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्व सम्मति से संसारपार निवासी सुमित कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि बालू और गिट्टी की मंडी को एक जगह व्यवस्थित किया जाएगा। मंडी में बालू गिट्टी अब टन से बेची जाएगी। जिससे व्यापार करने में सुविधा मिलेगी। पूर्व अध्यक्ष रत्नेश मिश्र, आकाश शाही, संतोष तिवारी, मुख्तार यादव, राधेश्याम यादव, अजय शुक्ल, राणा सिंह, मनीष यादव, कृष्णा राय आदि ने बधाई दी है।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी