Category: उत्तर प्रदेश

  • नई दिशा फाउण्डेशन ने होनहार बच्चों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया दीपोत्सव

    नई दिशा फाउण्डेशन ने होनहार बच्चों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया दीपोत्सव

    नई दिशा फाउण्डेशन ने होनहार बच्चों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया दीपोत्सव
    दीपावली आपसी प्रेम सौहार्द का प्रतिक-सांसद रविकिशन शुक्ल

    गोरखपुर!

    नई दिशा फाउण्डेशन ने होनहार बच्चों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया दीपोत्सव
    नई दिशा फाउण्डेशन ने होनहार बच्चों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया दीपोत्सव
    आज दिनांक 28 अक्टूबर दिन सोमवार को नई दिशा फाउण्डेशन की संस्थापिका वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी एवं उनकी टीम द्वारा लाल डिग्गी के समीप सेवा बस्ती के होनहार बच्चों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
    मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर सांसद भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन शुक्ल उपस्थित रहे।दीपोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित शहर के गणमान्य लोगों ने होनहार बच्चों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लाह पूर्वक मनाया गया। माननीय मुख्य अतिथि द्वारा दीवाली उत्सव मनाते हुए बच्चों में दीपक,तेल खाद्य सामग्री एवं फुलझड़ी पटाखे आदि का वितरण किया तथा जनमानस से प्रेम सौहार्द पूर्वक दिवाली मनाने एवं स्वच्छता को ध्यान मे रखते हुए प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की भी अपील किये। साथ में उन लोगों से भी अपील किया जो इस प्रकार की संस्थान चलाते है एवं समाज के गणमान्य लोग भी अपने अगल-बगल कोई गरीब परिवार या गरीब बस्ती है वह लोग अगर सक्षम है तो उन लोगों के बीच जाए और उनकी दिवाली अच्छे से मने ऐशा सहयोग करें।
    बताते चले कि गोरखपुर की सुप्रसिद्ध समाजसेविका एवं नई दिशा फाउण्डेशन की संस्थापिका सुधा मोदी जी एवं उनकी टीम होनहार बच्चों के बीच में दीवाली मानती चली आ रही हैं तथा उनका दीपावली बच्चों के बीच में मनाना समाज एवं जनमानस में एक संदेश जाता है कि हमें प्रेम और सद्भावना का प्रतीक दिवाली मिलजुल करके हर्षोल्लास पूर्वक मनाना चाहिए.
    मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा की नई दिशा फाउण्डेशन अपने आप में जनमानस की सेवा करने के लिए प्रसिद्ध है जो समय-समय पर जरुरतमंदों की सेवा करते हुए प्रत्येक वर्ष बच्चों के बीच दीपोत्सव कार्यक्रम कर शहर में एक नया कृतिमान स्थापित कर रही है

    इस दौरान मुख्य रुप से- बृजेश मणि मिश्रा, यशपाल सिंह अशोक अग्रवाल अशोक मोदी संजय टीबड़वाल, नीलम अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, किरण त्रिपाठी, सरोज अग्रवाल,रत्नेश तिवारी, सोनिका खरे, इत्यादि

  • चेयरमैन प्रीति उमर ने किया महिला ब्यूटी सलोन का उद्घाटन

    चेयरमैन प्रीति उमर ने किया महिला ब्यूटी सलोन का उद्घाटन

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) 
    चेयरमैन प्रीति उमर ने किया महिला ब्यूटी सलोन का उद्घाटन
    चेयरमैन प्रीति उमर ने किया महिला ब्यूटी सलोन का उद्घाटन
    सोमवार को उपनगर बड़हलगंज के कालेज रोड स्थित यूनिक ब्यूटी सलोन का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति उमर ने फिता काट कर किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह प्रयास अनुकरणीय है, सलोन की मैनेजर नीलम गुप्ता ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया, इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, राकेश गुप्ता, दीपक शर्मा, उषा देवी, रजनी शर्मा, सूरज सोनकर, अमरजीत सिंह, नित्यानंद मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
  • विकास कार्यों के आधार पर पूरे विधान सभा में जनता का दिल जीत लिया हूं 2024

    विकास कार्यों के आधार पर पूरे विधान सभा में जनता का दिल जीत लिया हूं 2024

    विकास कार्यों के आधार पर पूरे विधान सभा में जनता का दिल जीत लिया हूं -फतेह बहादुर सिंह

    गोरखपुर

    विकास कार्यों के आधार पर पूरे विधान सभा में जनता का दिल जीत लिया हूं
    विकास कार्यों के आधार पर पूरे विधान सभा में जनता का दिल जीत लिया हूं

    जनपद के कैम्पियरगंज विधान सभा क्षेत्र के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने विधानसभा के पीपीगंज क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में सीसी रोड शिलान्यास करते हुए कहा कि मैं सात बार से विधानसभा क्षेत्र की जनता का दिल विकास कार्यों के आधार पर जीत लिया हूं इसी लिए जनता हमें अपना प्रतिनिधित्व सौंपती है।
    क्षेत्रीय विधायक ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करतहरी में 100 मीटर सीसी रोड,बान गांव के जलार में 329 मीटर सीसी रोड,मझौना गांव में 300 मीटर सीसी रोड, हरखोरी में 318 मीटर सीसी रोड, राखूखोर में 380 मीटर सीसी रोड, जगदीशपुर गांव के 206‌मीटर सीसी रोड़, गोपालपुर गांव में 155 मीटर सीसी सीसी रोड के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया है।

    उन्होंने कहा कि जब यह सब गाव दूसरे विधानसभा क्षेत्र में थें तब यह सब गाव टापू दिखाई देते थें लेकिन मेरे विधान सभा में जुड़ते ही यह सब गाव वर्तमान समय में विकास से जुड गए हैं और सभी संसाधनों से लैस हो गया है।
    विधायक ने यह भी कहा कि हमारा तथा भारतीय जनता पार्टी का एक ही उद्देश्य है कि गांवों और गलियां विकसित हों जो सभी गांवों में हों रहा है।
    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कार्यकर्ता राकेश गिरी तथा संचालन राकेश चौधरी ने किया है।
    इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, ब्लाक प्रमुख कैम्पियरगंज अश्वनी जयसवाल, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह,चंदन सिंह सोनू, दिलीप यादव जनार्दन यादव, प्रधान सतई
    निषाद, जयहिंद यादव, रमेश जयसवाल, रघुनाथ सिंह, रणजीत सिंह पिंटू, समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
    बाइट विधायक फतेह बहादुर सिंह
    बाइट राकेश गिरी प्रधान भाजपा कार्यकर्ता
    रिपोर्ट-सचिन यादव

  • तहसील परिसर में लगातार हो रहे चोरी से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन 28/10

    तहसील परिसर में लगातार हो रहे चोरी से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

    गोरखपुर/सहजनवा

    तहसील परिसर में लगातार हो रहे चोरी से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
    तहसील परिसर में लगातार हो रहे चोरी से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
    सहजनवा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के चैम्बर में लगे पंखे लगातार चोरी हो रहे है । जिससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार को पूर्व बार मंत्री भूपेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ।
    और आरोप लगाया की लगातार अधिवक्ताओं के चैम्बर से चोरी हो रहे है । सुरक्षा में तैनात चौकीदार क्या कर रहे । चार वर्ष से तहसील परिसर की चारदीवारी गिरा है । जिससे आराजकतत्वो का आना जाना जारी है । शाम 7 बजे से तहसील परिसर में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है । उत्तरी दिशा का गेट क्यों खुला रहता है । इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए हो रही चोरी की घटना पर लगाम लगाया जाय ।
    इस संदर्भ में एसडीएम दीपक गुप्ता ने कहा की चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस को निर्देश दिया गया है ।
    ज्ञापन सौंपने वालो में भूपेश तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, शनि शुक्ला, योगेंद्रनाथ श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, वाहिदुल अंसारी, जाहिद अंसारी, सतीश कुमार, गणेश कुमार सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे ।
    संवाददाता– एस. पी. सिंह
  • खलिहान की भूमि में अवैध कब्जा लेखपाल की रिपोर्ट बता रही है खाली 28/10

    खलिहान की भूमि में अवैध कब्जा लेखपाल की रिपोर्ट बता रही है खाली

    गोरखपुर/सहजनवां

    खलिहान की भूमि में अवैध कब्जा लेखपाल की रिपोर्ट बता रही है खाली

    खलिहान की भूमि में अवैध कब्जा लेखपाल की रिपोर्ट बता रही है खाली

    नगर पंचायत में स्थित सरकारी भूमि पर जिम्मेदारों के चलते अवैध कब्जा किया जा रहा है । नगर के गाहासाड़ में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर दीवार चला दी गई है और लेखपाल की रिपोर्ट में खाली बताया जा रहा है । क्षेत्रीय लोगों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर अवैध कब्जा हटाने तथा लेखपाल पर कार्रवाई की मांग किए हैं ।
    सूबे कि सरकार सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों की नकेल कसने में कोर कसर नहीं छोड़ रही है । अफसरों को भी आदेश है कि सरकारी भूमि को खाली कराया जाए । आदेश के बाद भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर राजस्व विभाग गंभीर नहीं नजर आ रहा है, जिसके कारण सरकारी भूमि पर कब्जे के मामले बढ़ते जा रहे है । ताजा मामला नगर पंचायत सहजनवां के गाहासाड़ से जुड़ा हुआ है । यहां गांटा संख्या 389 और 390 का क्षेत्रफल करीब 401 एयर खलिहान के नाम से अभिलेखों में दर्ज है । इसके बावजूद कुछ लोगों ने पक्की दीवार चला कर कब्जा कर लिया है । गांव के अनूप सिंह और अश्वनी शर्मा ने तहसील पर अवैध कब्जे की शिकायत की तो लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में भूमि को खाली होने की रिपोर्ट लगा दी । इसके बाद पीड़ितों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है । तहसीलदार आरके कन्नौजिया ने कहा कि किसी भी सरकारी भूमि पर कब्जा करना अपराध की श्रेणी में आता है । लेखपाल ने रिपोर्ट गलत दी है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।
    संवाददाता– एस. पी. सिंह
  • दहन हुआ दशानन,तो गूंज उठे श्रीराम के जयकारे

    दहन हुआ दशानन,तो गूंज उठे श्रीराम के जयकारे

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)

    दहन हुआ दशानन,तो गूंज उठे श्रीराम के जयकारे
    दहन हुआ दशानन,तो गूंज उठे श्रीराम के जयकारे

    श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को क्षेत्र के ग्राम सभा बेलसडा के मऊ बुज़ुर्ग (मऊवां)स्थित मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही आस-पास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचना शुरू हो गए। मेले में महिलाओं व बच्चों ने झूले,चाट पकौड़ी का आनंद लिया। रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम व रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध का मंचन किया गया।देर शाम श्रीराम ने अग्निबाण से अहंकारी रावण का वध किया। रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात थी।सपा नेता राजेश कुमार यादव व प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी अखिलेश दूबे(नन्हें)ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।मेले में श्रीराम और रावण की सेना के बीच भयंकर युद्ध हुआ। अंत में श्रीराम ने अग्निबाण से रावण का अंत किया, तो कमेटी के पदाधिकारियों और लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाए।मुख्य अतिथि राजेश कुमार यादव ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। रावण के पुतले की अस्थियां बीनने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। मेले में बच्चों और बड़ों ने लुत्फ उठाया।
    इस दौरान रमाशंकर यादव,रविन्द्र दुबे रमाशंकर दुबे,सूरज पाण्डेय,अंकित पाण्डेय,शिवाकांत दुबे,वरुण दुबे,ऋषिकेश दुबे, पप्पू तिवारी, पाखंडी यादव,घनश्याम शुक्ला,एसएसआई कृष्ण कुमार सिंह,अजय मिश्रा,बाल मुकुंद यादव, राजू दुबे, इंदल यादव जगदीश दुबे, केशव गौड़, रामसिला यादव आदि मौजूद थे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • मित्रता के बीच कोई पलड़ा नहीं होता 28/10

    मित्रता के बीच कोई पलड़ा नहीं होता – राजेश त्रिपाठी

    मित्रता के बीच कोई पलड़ा नहीं होता
    मित्रता के बीच कोई पलड़ा नहीं होता

    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)

    मित्र कभी तराजू लेकर नहीं बैठता कि मैने तुम्हारे साथ इतनी मित्रता की है, तुम भी इतना निभाओ… मित्रता के बीच में पलड़ा नहीं होता । यही वजह है कि मैं आज जो कुछ भी हूं, अपने मित्रों की वजह से ही हूं । क्योंकि हमारे मित्रों ने मुझे संवारने में अपना जितना कुछ धन, दौलत, मेहनत, शोहरत, वक्त लगा दिया या लगा रहे हैं, उसका एक अंश भी तो कभी वापस नहीं मांगा मित्रों ने ।
    उक्त आशय का उद्गार व्यक्त करते हुए चिल्लूपार विधायक, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने कहा कि माता-पिता-गुरू के बाद सभी रिश्तों में मित्रता का रिश्ता ही ऐसा रिश्ता है जिसमें रिटर्न करने जैसा कोई स्वार्थपरक भाव नहीं होता… और जहां होता है वहां मित्रता शब्द का कोई मायने नहीं रखता । मित्रता में एहसान शब्द की रत्तीभर भी गुंजाइश नहीं होती ।
    विधान मंडल दल सचेतक श्री त्रिपाठी बड़हलगंज के एक सभागार में राजेश त्रिपाठी मित्र मंडल पदाधिकारी सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
    इस अवसर पर मित्र मंडल के नये अध्यक्ष बनवारी प्रसाद को संस्थापक अध्यक्ष और संरक्षक ओमप्रकाश यादव ने माल्यार्पण कर दायित्व स्थानांतरित किया ।
    समारोह में संरक्षक महंथ पंचाननपुरी महाराज, रामबेलास तिवारी, सरोज रंजन शुक्ल, डा. परमहंस सिंह, रामबेलास यादव, सुभाष तिवारी, रमेश शाही, सत्यब्रत तिवारी, रामललित तिवारी, कैप्टन हरेन्द्र सिंह, संतोष दूबे, रामसेवक बिंद, बलराम यादव, लक्ष्मीनारायण गुप्त, शुक्ल, डा. शैलेश पाण्डेय, महामंत्री आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, करोड़पति सैनी, उपाध्यक्ष विनय तिवारी, सत्यप्रकाश यादव, आनंद चंद, रामप्रकाश मौर्य, उमेश यादव, मंत्री अजय राय, जीतेन्द्र कन्नौजिया, नवनीत राय, अशोक जायसवाल, एखलाक अहमद, समीउल्लाह अंसारी, अनिल भट्ट, विनोद दूबे एडवोकेट, विद्याधर पाण्डेय, अंगद कुमार, अरविंद सिंह, बृजेश वर्मा, प्रवीण दूबे, अनिल अग्रहरी, पीआरओ राजीव पाण्डेय, प्रशांत शाही, मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्र सहित सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष, महामंत्री को अंगवस्त्र व दीपावली गिफ्ट के साथ सम्मानित किया गया ।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
  • जहां अपने पते पर लापता रहते हैं लोग, उसको गांव कहते हैं 28/10

    जहां अपने पते पर लापता रहते हैं लोग, उसको गांव कहते हैं  सहड़ौली में आयोजित हुआ भव्य कवि-सम्मेलन

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)

    जहां अपने पते पर लापता रहते हैं लोग, उसको गांव कहते हैं
    जहां अपने पते पर लापता रहते हैं लोग, उसको गांव कहते हैं
    स्थानीय विकास खण्ड के गांव सहड़ौली में रविवार की देर शाम, गीतकारों,ग़ज़लकारों और हास्य-व्यंग्य के कवियों ने अपनी बेहतरीन कविताओं से सैकडों श्रोताओं को अपनी उच्चस्तरीय रचनाओं से मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रसिद्ध ग़ज़लकार और बी.एच.यू. के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ अनूप के संयोजन में गाँव में हुए इस कवि-सम्मेलन में लोकप्रियता, गंभीरता और मनोरंजन का एक अलग मानदंड स्थापित किया। कवि भालचन्द्र त्रिपाठी ने अपनी ग़जल सुनाते हुए कहा कि “जो सच कह दूँ तो इक मासूम का दिल टूट जाएगा। ज़रा ठहरों मुझे कोई बहाना ढूँढ लेने दो।” डॉ कमलेश राय ने ‘तुलसी चौर पर दियना के बारी चलेली, गोरी मानत मनौती हजार चलेली” के माध्यम से भारतीय स्त्री के जीवन का चित्र प्रस्तुत किया। डॉ. सुभाष चन्द्र यादव ने माँ के महत्व को रेखांकित करते हुए सुनाया कि ‘जग में माई लेखा कवनो सहाई न होई , केहू केतनों दुलारी बाकी माई न होई।’ अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नवगीतकार डॉ.अशोक कुमार सिंह का गीत ‘जहाँ अपने पते पर लापता रहते हैं सारे लोग, उसको गाँव कहते हैं’ खूब सराहा गया। संचालक डॉ. सुशान्त शर्मा के जटायू खण्ड काव्य के छंदों और उनके गीतों को श्रोताओं ने बड़े मन से सुना। प्रो. वशिष्ठ अनूप की ग़ज़ल ” गर्म रोटी के ऊपर नमक-तेल था, माँ ने हँसकर दुलारा तो अच्छा लगा।’ और ‘ “हमारे गाँव की मिट्टी में जैसी खुशबू है, तुम्हारे शहर के परफ्यूम में वो बात कहाँ।’ लोगों में आत्मीयता का संचार किया। सभाजीत द्विवेदी ‘प्रखर’ और बादशाह प्रेमी के हास्य-व्यंग्य ने लोगों का ख़ूब मनोरंजन किया। प्रतिभा गुप्ता के गीतों-ग़ज़लों और आकृति विज्ञा की समाज और स्त्री केन्द्रित कविताओं ने श्रोताओं को काफी प्रभावित किया। अनुज पाण्डेय के गीतों तथा निर्भय निनाद की कविताओं को भी लोगों ने पसन्द किया। इस नये प्रयोगों से युक्त बेहतरीन कार्यक्रम में प्रो.अनिल कुमार राय, डॉ. परितोष त्रिपाठी, सूरज पाण्डेय, श्रीषदास जी महाराज, रामेश्वर दुबे, प्रणव द्विवेदी, अरविन्द दुबे, धीरज राय, बसन्त पासवान, मक्खन यादव, भुवनेश्वर चतुर्वेदी, आशीष राय, प्रभाकर ओझा, सतीश दुबे, डॉ. शैलेश पांडेय, व्यासजी दुबे, सर्वेश कुमार दुबे, आदि के साथ गाँव तथा क्षेत्र के प्रबुद्व नागरिकों तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के दो दर्जन से अधिक शोध छात्रों की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक सँवरू मास्टर ने भी भागीदारी की।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
  • विहिरप के गोरखपुर जिलाध्यक्ष बने अभिषेक, भूपेंद्र बने देवरिया जिलाध्यक्ष 28/10

    विहिरप के गोरखपुर जिलाध्यक्ष बने अभिषेक, भूपेंद्र बने देवरिया जिलाध्यक्ष

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)

    विहिरप के गोरखपुर जिलाध्यक्ष बने अभिषेक, भूपेंद्र बने देवरिया जिलाध्यक्ष
    विहिरप के गोरखपुर जिलाध्यक्ष बने अभिषेक, भूपेंद्र बने देवरिया जिलाध्यक्ष
    विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने गोरखपुर व देवरिया दो जनपदों में जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
    सोमवार को खड़ेसरी स्थित मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष ने गोरखपुर के लिए बांसगांव तहसील क्षेत्र के महुजा गांव निवासी अभिषेक राय व देवरिया जनपद का बारादिक्षित निवासी भूपेंद्र दिक्षित को मनोनयन पत्र देकर जिलाध्यक्ष घोषित किया है। मनोनयन के बाद दोनों जिलाध्यक्षों ने शपथ लेकर इमानदारी से संगठन का दायित्व निभाने का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद एक संगठन है। संगठन का उद्देश्य अलग अलग प्रदेशों क्षेत्रों में पीड़ित लोगों की मदद करना है। अपनों की मदद कर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य ही संगठन का उद्देश्य है। संगठन का उद्देश्य है पूरा भारत एक होकर चले। प्रदेश व जिलों के लोग संगठन से जुड़कर लोगों की मदद करने का कार्य करें। जहां सरकारी दफ्तरों में लोगों को प्रताड़ित किया जाता है सुनवाई नहीं होती है उनको न्याय दिलाने का कार्य संगठन कर रहा है। प्रदेश में जबसे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ कि सरकार बनी है पूरे प्रदेश का इतिहास बदल गया है। बेटियां सुरक्षित हैं लोगों को न्याय मिल रहा है। लोगों की सुरक्षा हो रही है। पुलिस की मनमानी खत्म हो चुकी है। प्रधानमंत्री देश को नई उड़ान पर पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके पूर्व प्रबंधक व जिपस आलोक गुप्ता, गोरख गुप्ता, सुरेश राय, मंगेश तिवारी ने माल्यार्पण कर सबका स्वागत किया। संचालन अभिषेक राय ने किया। सिपिन राय, प्रिया गुप्ता, नेहा गुप्ता, मंगेश तिवारी, पंकज यादव, हरिकेश यादव, सौरभ गौड़, रागिनी राव, सीमा राव आदि मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
  • वी पैक्स की 2 समितियां हुई क्रियाशील, किसानो को मिले खाद और बीज

    वी पैक्स की दो समितियां हुई क्रियाशील, किसानो को मिले खाद और बीज

    बड़‌हलगंज

    वी पैक्स की दो समितियां हुई क्रियाशील, किसानो को मिले खाद और बीज
    वी पैक्स की दो समितियां हुई क्रियाशील, किसानो को मिले खाद और बीज

    स्थानीय विकास, खण्ड की कई सहकारी समितियों के बन्द होने के चलते किसानों को खाद बीज की काफी किल्लत हो गई थी। किन्तु जिला सहकारी बैंक के पूर्व निदेशक तथा क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश शुक्ल की सक्रियता के चलते वी पैक्स रामनगर व नरहरपुर क्रियाशील हो गई हैं जिससे अब खाद बीज आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। ___बड़हलगंज विकास खण्ड में कुल दस साधन सहकारी समितियों में से रामनगर, नरहरपुर खड़ेसरी, सिधुआपार, ओझौली व धोबौली वर्षों से बन्द हैं। जिला सहकारी बैंक के पूर्व निदेशक व क्रय विक्रय सहकारी संघ बड़हलगंज के अध्यक्ष विजय प्रकाश शुक्ल के अथक प्रयास से सहायक आयुक्त नीरज कुमार, ए डी ओ सुनील पाण्डेय के सहयोग एवं सक्रियता से वी.पैक्स रामनगर व नरहरपुर क्रियाशील हो गये हैं। अब किसानों का खाद बीज की उपलब्धता हो गयी है। रामनगर में 20 मी. टन डीएपी की उपलव्धता हो गई है जिसे अधिकारियों के नेतृत्व में किसानों के मध्य वितरण हुआ। विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि ओझौली तथा धोबौली की समितियों भी प्रक्रियागत हैं। शीघ्र ही कार्यशील हो जाएंगी। समितियों के क्रियाशील होने पर समिति के सभापति रणजीत शुक्ला, कैलाश यादव, जयराम यादव,रामवृक्ष यादव, राजबहादुर तिवारी रामचल यादव,मकरध्वज निषाद आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को आभार ज्ञापित किया है।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी