Category: उत्तर प्रदेश

  • AIIMS गोरखपुर में नई किरण(happiness): कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सेवाओं का शुभारंभ 28/10

    AIIMS गोरखपुर में नई किरण(happiness): कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सेवाओं का शुभारंभ 28/10

    AIIMS गोरखपुर में नई किरण: कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सेवाओं का शुभारंभ

    AIIMS गोरखपुर

    आंखों की रोशनी बहाल करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रहा है। आगामी 29 अक्तूबर को, AIIMS गोरखपुर कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सेवाओं का शुभारंभ करेगा। यह ऐतिहासिक कदम कॉर्नियल अंधता से पीड़ित हजारों लोगों के जीवन को बदलने वाला है।

    AIIMS गोरखपुर में नई किरण: कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सेवाओं का शुभारंभ
    AIIMS गोरखपुर में नई किरण: कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सेवाओं का शुभारंभ

    कार्यकारी निदेशक डॉ. प्रोफेसर अजय सिंह के कुशल नेतृत्व, चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रो अजय भारती और नेत्र विभाग की पूरी टीम के समर्पित प्रयासों से इस जनकल्याणकारी परियोजना को समय पर पूरा कर लोकार्पित किया जा रहा है।

    नई उम्मीदों का दौर

    दिनांक 29 अक्तूबर को, AIIMS गोरखपुर कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेगा। यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर संस्थान की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
    इस विभाग का उद्घाटन 29 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल रूप से किया जाएगा।कार्यकारी निदेशक डॉ प्रोफेसर अजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रो अजय भारती, विभागाध्यक्ष डॉ एचएस जोशी, विभाग की प्रभारी डॉ अलका त्रिपाठी और एम्स गोरखपुर की अन्य फैकल्टी, नर्सिंग स्टाफ व पैरामेडिकल स्टाफ इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

    कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन क्या है?

    कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन एक सर्जरी है जिसमें आंख के क्षतिग्रस्त कॉर्निया को स्वस्थ कॉर्निया से बदल दिया जाता है। यह सर्जरी कॉर्नियल अल्सर, कॉर्नियल डिस्ट्रोफी और अन्य कॉर्नियल रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है।
    हमारे अत्यधिक कुशल नेत्र रोग विशेषज्ञों और अनुभवी सर्जनों की टीम उच्चतम गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम सफल परिणाम सुनिश्चित करने के लिए नवीनतम तकनीक और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस हैं।

    हम पूरी उपचार प्रक्रिया के दौरान रोगी के आराम और संतुष्टि को प्राथमिकता देते हैं। हम सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण आंखों की देखभाल को सुलभ बनाने का प्रयास करते हैं।कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सेवाओं के शुभारंभ के साथ,

    AIIMS गोरखपुर एक अग्रणी स्वास्थ्य संस्थान के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करता है। हम जरूरतमंद लोगों को आशा और उपचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) गोरखपुर ने आंखों की देखभाल में एक महत्वपूर्ण पहल की है। आगामी 29 अक्टूबर से AIIMS गोरखपुर कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन (नेत्र प्रत्यारोपण) सेवाओं की शुरुआत करेगा, जो उन लोगों के लिए एक नई किरण है जो कॉर्नियल अंधता से पीड़ित हैं।कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन के बारे में: कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें क्षतिग्रस्त कॉर्निया (आंख की पारदर्शी परत) को स्वस्थ कॉर्निया से बदल दिया जाता है। यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जिनकी दृष्टि कॉर्निया के कारण खराब हो गई है।इस सेवा का महत्व: कॉर्नियल अंधता भारत में दृष्टिहीनता का एक प्रमुख कारण है, और इस प्रक्रिया से हजारों मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अब मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सेवाओं के लिए अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

    यह सेवा न केवल गोरखपुर बल्कि आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए भी सुलभ होगी। इस नई पहल से उत्तर भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में AIIMS गोरखपुर की एक नई पहचान बनेगी। साथ ही, इससे कॉर्नियल डोनेशन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जो नेत्र प्रत्यारोपण के लिए अत्यंत आवश्यक है।AIIMS गोरखपुर के इस प्रयास से दृष्टिहीनता से जूझ रहे हजारों लोगों को दृष्टि पुनः प्राप्त करने में मदद मिलेगी, और यह क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेगा।

  • प्रदेश स्तरीय एनसीसी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गोरखपुर ग्रुप की टीम बनी विजेता

    प्रदेश स्तरीय एनसीसी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गोरखपुर ग्रुप की टीम बनी विजेता

    प्रदेश स्तरीय एनसीसी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गोरखपुर ग्रुप की टीम बनी विजेता
    शिविर में आठवें दिन कैडेट्स ने फायर ब्रिगेड के साथ यातायात संबंधी नियमों के विषय में ली जानकारी ।
    गोरखपुर ।

    सैनिक स्कूल, फर्टिलाइजर, गोरखपुर में चल रही उत्तर प्रदेश राज्य एनसीसी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खेले गए फाइनल मुकाबले में प्रयागराज ग्रुप को हराकर गोरखपुर ग्रुप की टीम विजेता बनी ।
    फाइनल में पहुंची गोरखपुर की टीम ने लखनऊ को सैनिक स्कूल फर्टिलाइजर में चल रहे उत्तर प्रदेश राज्य एनसीसी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में पुरे प्रदेश से गोरखपुर, लखनऊ, बनारस टीम A, बनारस टीम B, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़ सहित कुल 11 एनसीसी ग्रुप की टीमों ने प्रतिभाग किया । जिसमे प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गोरखपुर ग्रुप और प्रयागराज ग्रुप के बीच हुआ । जिसमे गोरखपुर की टीम ने प्रयागराज की टीम को 63–42 से हरा कर खिताब पर अपना कब्ज़ा किया । विजेता टीम को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत ने ट्राफी, मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया ।
    वहीं कैंप के आठवें दिन ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने यातायात संबंधी जरूरी जनकारी दी, और  बताया की किस प्रकार से हम कुछ सावधानी बरत कर आपने साथ साथ दुसरो को भी सड़क दुर्घटना से बचा सकते है तथा अन्य लोगो को इसके लिए जागरूक कर सकते है । वही फायर ब्रिगेड सर्विस से आए एएसआई अफरोज आलम खां ने कैडेट्स को आग लगने से होने वाली दुर्घटना तथा उनसे किस प्रकार बचाव किया जा सकता है, तथा भविष्य होने वाली घटनाओ से किस प्रकार अन्य लोगो को बचाया जा सकता है, के विषय में जानकारी दी । लेक्चर के बाद आए दोनों अतिथियों को ले० कर्नल रमन तिवारी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया  ।
    प्रदेश स्तरीय एनसीसी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गोरखपुर ग्रुप की टीम बनी विजेता
    प्रदेश स्तरीय एनसीसी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गोरखपुर ग्रुप की टीम बनी विजेता

    इस अवसर पर कैप्टन डी एन मौर्य, कैप्टन दीपक शाही,  सेकेंड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह, ले० बंदिता त्रिपाठी, थर्ड ऑफिसर नृपेंद्र मौर्य, सूबेदार मेजर पवन कुमार, सूबेदार कंवराज भाटी एंव अन्य पी. आई स्टाफ तथा कैम्प में आए एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे ।संवाददाता– एस. पी. सिंह

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • एनसीसी कैडेट्स को कैरियर काउंसिलिंग को लेकर किया गया जागरूक

    एनसीसी कैडेट्स को कैरियर काउंसिलिंग को लेकर किया गया जागरूक

    एनसीसी कैडेट्स को कैरियर काउंसिलिंग को लेकर किया गया जागरूक ।
    सातवें दिन कैडेट्स ने सीखा फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट व सेक्शन बैटल ड्रील ।

    गोरखपुर ।

    21 अक्टूबर से चल रहे दस दिवसीय सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 167, सैनिक स्कूल फर्टिलाइजर गोरखपुर में सातवें दिन कैरियर काउंसलर शिखा तिवारी ने कैम्प में आए कैडेट्स को कैरियर काउंसिलिंग को लेकर जागरूक किया । अपने लेक्चर में उन्होंने कैडेट्स को बताया की अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विषयों को चुनना चाहिए क्योंकि किस प्रकार के जॉब आजकल आ गए हैं, उनकी भी जानकारी प्राप्त करना, और ये भी बताया की जानकारी के अभाव की वजह से सही नौकरी नहीं मिलती है, इसके लिए उन्हें कैडेट्स को कई प्रकार की नौकरियों के बारे में भी बताया । और वर्तमान में ये सब काफी डिमांड में है और अगर बच्चे सही दिशा आगे बढ़ते हैं तो कामयाबी जरूर मिलेगी । जिससे हर छात्र को ये करियर काउंसलिंग अवश्य करवानी चाहिए ताकि वह अपनी योग्यता और इच्छा के अनुसार सही नौकरी पा सके और हम अच्छी तरह उन्नति कर सके ।
    एनसीसी कैडेट्स को कैरियर काउंसिलिंग को लेकर किया गया जागरूक
    एनसीसी कैडेट्स को कैरियर काउंसिलिंग को लेकर किया गया जागरूक
    वही कमांडेंट ले० कर्नल रमन तिवारी के नेतृत्व में फायरिंग, सेक्शन बैटल ड्रील, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट  का प्रशिक्षण दिया गया । इस दौरान कैडेट्स ने युद्ध के समय सेना के द्वारा अपनाई जाने वाली सेना की रणनीतियों और कार्यवाहियों के विषय में जाना, तथा इन्हे बताया गया की किस प्रकार युद्ध के समय भारतीय सेना अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करती है ।
    इस अवसर पर कैप्टन डी एन मौर्य, कैप्टन दीपक शाही,  सेकेंड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह, ले० बंदिता त्रिपाठी, थर्ड ऑफिसर नृपेंद्र मौर्य, सूबेदार मेजर पवन कुमार, सूबेदार कंवराज भाटी एंव अन्य पी. आई स्टाफ तथा कैम्प में आए एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे । संवाददाता– एस. पी. सिंह
  • नगर को स्वच्छ बनाने में मील का पत्थर होते हैं सफाई कर्मी 27/10

    नगर को स्वच्छ बनाने में मील का पत्थर होते हैं सफाई कर्मी: महेश उमर
    बड़हलगंज गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)

    नगर को स्वच्छ बनाने में मील का पत्थर होते हैं सफाई कर्मी: महेश उमर
    नगर को स्वच्छ बनाने में मील का पत्थर होते हैं सफाई कर्मी: महेश उमर

    किसी भी नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाईकर्मी नींव के पत्थर होते हैं। आज बड़हलगंज स्वच्छ और सुंदर नगर बन रहा है तो इसका सर्वाधिक श्रेय स्वच्छता के वाहक सफाई कर्मचारियों को ही जाता है।
    उक्त बातें चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने नगर पंचायत के स्व विश्वनाथ प्रसाद उमर सभागार में आयोजित सफाईकर्मी व नगर पंचायत के कर्मियों को आगामी दिवाली पर्व के अवसर पर सम्मानित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों सहित नगर के डेढ़ सौ से अधिक कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सफाईकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के साफ सफाई व सुंदरता का दायित्व आपके कंधे पर है, आपकी तन्मयता व कार्य के प्रति लगन नगर को और बेहतर बना सकता है। इस दौरान ईओ शिवकुमार, सभासद दीपक शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, लक्ष्मण साहनी, राजीव मिश्रा, रामदास मद्धेशिया, संजय सोनकर, रवि साहनी, सुदीप वर्मा, जितेंद्र पासवान, खुर्शीद अहमद, नियाज़ कुरैशी, दीपक गौंड, राकेश राय, अमूल्य चतुर्वेदी, सुरेश उमर
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय

  • अयोध्या के छोटा लाड़ी ने राजस्थान के रावण सिंह को दिखाया आसमान 27/10

    अयोध्या के छोटा लाड़ी ने राजस्थान के रावण सिंह को दिखाया आसमान
    बडहलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)

    अयोध्या के छोटा लाड़ी ने राजस्थान के रावण सिंह को दिखाया आसमान
    अयोध्या के छोटा लाड़ी ने राजस्थान के रावण सिंह को दिखाया आसमान
    बड़हलगंज क्षेत्र के मधुपुर में विराट दंगल का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय पहलवानों के साथ साथ विभिन्न जिलों व प्रदेश के पहलवानों ने अपना दम दिखाया,
    रविवार को चिल्लूपार क्षेत्र के मधुपुर खेल मैदान में विराट दंगल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य संरक्षक पहुंचे बभनवली निवासी सूरज पाण्डेय एवं विनय पाण्डेय ने कहा की क्षेत्र में सभी प्रतिभाओं को निखारने में सभी को आगे आना चाहिए, प्रतिभा किसी परिचय का मोहताज नहीं होती, उन्होंने कहा कि मेरा यह शुरू से ही प्रयास रहा है और आगे भी रहेगा की प्रतिभाओं का सम्मान हो, जिसके लिए लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से एक गुरुकुल का निर्माण भी किया जाएगा, इस कार्यक्रम के आयोजक चंचल पाण्डेय ने सभी आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त किया,
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
  • सरयू नदी के कटान से बगहा गड़ेरी टोला का एक और मकान नदी में हुआ विलीन 27/10

    सरयू नदी के कटान से बगहा गड़ेरी टोला का एक और मकान नदी में हुआ विलीन
    देर रात्रि अमरनाथ साहनी की भी मकान नदी ने हुई समाहित

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)

    सरयू नदी के कटान से बगहा गड़ेरी टोला का एक और मकान नदी में हुआ विलीन
    सरयू नदी के कटान से बगहा गड़ेरी टोला का एक और मकान नदी में हुआ विलीन

    जनपद के दक्षिणांचल में विकास खण्ड बड़हलगंज में सरयू नदी के विकराल रूपी कटान से बगहा गड़ेरी टोला पर संकट बढ़ता ही जा रहा हैं ।.
    प्रतिदिन एक- एक करके मकान व झोपड़ी नदी के धारा में समाहित होती जा रही हैं ।
    शनिवार देर रात्रि अमरनाथ साहनी की चार कमरे की छत लगी मकान नदी में कट गयी ।
    जैसे ही मकान नदी के धारा में गिरी इतनी तेज आवाज हुई कि सभी लोग इधर उधर भागने लगे जैसे भूकम्प आया हो ।
    कटान पीड़ित अमरनाथ साहनी सूरज पाल सौदागर सिंह सोनू निषाद का कहना है कि नदी के कटान में दरार इतनी तेज आवाज से गिर रही हैं कि डर लग रहा हैं सभी लोग उजाड़ना छोड़कर भाग रहे है ।
    कटान पीड़ितों का दर्द सुनने नही पहुँच रहा कोई प्रतिनिधि या अधिकारी
    कटान पीड़ित तेतरी देवी राम सृंगार रविंद साहनी होशिला देवी का कहना है कि हम लोग इतनी परेशानी में है घर कट गया सामान लेकर इधर उधर भटक रहे कोई सड़क के किनारे तो कोई खेत मे झोपड़ी डाल रहा हैं ।
    हम लोगो की पीड़ा कोई भी सुनने वाला
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है

    मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है

    मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है – श्रीश दास
    सिद्ध पीठ मदरिया में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन –
    गोला

    मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है
    मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है
    गोला विकास खंड में स्थित सिद्धपीठ मदरिया में पंडित देवी प्रसाद मिश्र चैरिटेबल हॉस्पिटल के तत्वाधान में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में पांच सौ तीन लोगों को नि:शुल्क जांच के साथ ही दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर सिद्धपीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्रीश दास महाराज ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।
    मानवता की सेवा साक्षात परमात्मा की पूजा है और यह सभी उपासना से ऊपर है। हम दूसरे की मदद करके दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं और उद्देश्य को पूरा कर रहे हैं।
    स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख चिकित्सकों ने सहयोग किया जिसमें स्त्री-प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योत्सना मिश्रा एम एस (आव्स एवं गायनी) डॉ विजय पांडेय वरिष्ठ हृदय उदर एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ एमडी (मेडिसिन) डॉ राहुल नाथ तिवारी वरिष्ठ न्यूरो सर्जन मस्तिष्क एवं रिढ़ रोग विशेषज्ञ एम एस(एमसीएच) डॉ विनय कुमार सिंह जनरल फिजिशियन एमबीबीएस डॉ प्रशांत मिश्रा स्वास एलर्जी एवं छाती रोग विशेषज्ञ एमडी(पल्मोनरी चेस्ट) डॉ अमरेश्वर दुबे दंत रोग विशेषज्ञ बीडीएस(डेंटल सर्जन) डॉ भास्कर गुप्ता हृदय मधुमेह थायराइड एवं गुर्दा रोग विशेषज्ञ एमडी (मेडिसिन) डॉ अभिषेक मिश्रा नेत्र रोग विशेषज्ञ (डी आप्थ) डॉ कमलेश पांडेय हृदय एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ एमबीबीएस (डीप कार्डियो)डा निर्भय निनाद (फिजियोथैरेपिस्ट/बी ई एच एम एस) के द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का इलाज किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाज सेवी रामेश्वर दुबे, अशोक पांडेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र मिश्र, महेंद्र शर्मा प्रधान, मनोज दुबे, सिंध विजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
  • आईटीएम के छात्रों ने बनाई फिजिकल डायनेमो जनरेटर चार्जिंग से चलने वाली दिवाली लाईट

    आईटीएम के छात्रों ने बनाई फिजिकल डायनेमो जनरेटर चार्जिंग से चलने वाली दिवाली लाईट
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    आईटीएम के छात्रों ने बनाई फिजिकल डायनेमो जनरेटर चार्जिंग से चलने वाली दिवाली लाईट
    आईटीएम के छात्रों ने बनाई फिजिकल डायनेमो जनरेटर चार्जिंग से चलने वाली दिवाली लाईट
    इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा गोरखपुर के 6 छात्र शिवम् सिंह, सुमित त्रिपाठी, तबस्सुम शेख, अंजली शर्मा, यासीका सिंह और हर्ष चतुर्वेदी, ने मिल कर फिजिकल डायनेमो जनरेटर चार्जिंग से चलने वाली दिवाली लाईट, बनाया हैं ।
    बताते चले की इस तकनीकी सें दिवाली झालर में इतनी ऊर्जा स्टोर कर सकतें है की कई झालर बिना बिजली के पूरी रात जल सकतें है, और जो फिजिकल एनर्जी के साथ पानी से भी जल सकतें हैं । इन लाइट्स की खास बात है की ये पौधे के गमलों के पानी की मदद से जलेंगे । जिससे हम प्रकृति की तरफ सबका ध्यान केंद्रित करके हरे भरे वातावरण का संदेश देते है । इसमें यूवी लाईट का प्रयोग किया गया हैं । जिससे लाइट मे लगे इलेक्ट्रिक नेट सें डेंगू मच्छर भी मरेंगे । वहीं कुछ दिवाली झालर ऐसे भी हैं, जो बिना बिजली बिना सोलर एनर्जी के भी चार्ज हों कर जलते है । इस वाटर झालर को विशेष रूप से छोटे – बड़े पॉट गमले के लिये बनाया हैं । वाटर झालर में एक में वाटर सेंसर लगा है जो गमले में पानी डालने पर झालर के सेंसर को एक्टिवेट करता हैं । झालर में लगे सेंसर गमले के मिटी सें कनेक्ट होता हैं, वाटर झालर को गमले में लगाने के बाद जैसे आप अपने गमले में पानी डालेंगे आप के रंग बिरेंगे लाइट्स रोशनी के साथ जगमगाने लगेंगे जैसे गमले का पानी सुखेंगा झालर में लगे सेंसर ऑफ़ हों जाएँगे । इसे बनाने में 1 महीने का समय लगा और 350 रूपये में बन कर तैयार हुआ हैं ।
    आईटीएम संस्थान के निदेशक डॉ एन के सिंह ने सभी छात्र छात्रों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में ऐसे प्रोजेक्ट को बाजार में लाने के लिये संस्थान की तरफ सें छात्रों का हर संभव मदद करेगा । दिवाली के पर्व पर बाजार में चारों तरफ चाइनीज प्रोडक्ट देखनो को मिलते हैं । ऐसे में छात्रों द्वारा बनाया गया दिवाली झालर चाइनीज प्रोडक्ट को पीछे छोड़ देंगे ।
    संवाददाता– एस. पी. सिंह
  • भारतीय जनता पार्टी अभियान को दी गयी रफ्तार

    भारतीय जनता पार्टी अभियान को दी गयी रफ्तार

    भारतीय जनता पार्टी अभियान को दी गयी रफ्तार
    भारतीय जनता पार्टी अभियान को दी गयी रफ्तार

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत 10000 से ज्यादा लोगों ने सदस्यता ग्रहण की । जिसके लिए विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं बधाई दी ।
    अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि, जनता का भारतीय जनता पार्टी व उसकी सरकार पर पूरा भरोसा है । देश हित में सरकार पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है । गैर पार्टी की सरकारें केवल अपनी हित में सोचती हैं । देश व समाज से उनका कुछ लेना-देना नहीं है । उक्त अवसर पर कार्यकर्ता मौजूद थे ।
    संवाददात– एस. पी. सिंह
  • विष्णु नगर में स्थित शाहपुर मे कृष्ण वाटिका मे स्थानिय पार्षद

    विष्णु नगर में स्थित शाहपुर मे कृष्ण वाटिका मे स्थानिय पार्षद / पूर्व उपस्थापती नगर निगम एवं सक्षम के वार्ड पालक गो रक्ष प्रान्त

    गोरखपुर

    विष्णु नगर में स्थित शाहपुर मे कृष्ण वाटिका मे स्थानिय पार्षद

    विष्णु नगर में स्थित शाहपुर मे कृष्ण वाटिका मे स्थानिय पार्षद

    श्री चन्द्रशेखर सिंह जी के नेतृत्व मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा विभाग एवं सक्षम महानगर और सेवा भारती के सम्मिलित सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 450 लोगो का स्वास्थ परिक्षण कर मुफ्त मे दवा वितरण का कार्य किया गया जिसमे मुख्य रूप से सक्षम के प्रान्त अध्यक्ष डा शिवशंकर शाही एवं महानगर अध्यक्ष डॉ मुकेश शुक्ला जी के साथ साथ न्यूरो फिजिशियन डा. राजु केटावत जी , डा० सीमा शाही , डा. पवन श्रीवास्तव , डा राधवेन्द्र जी , एव नेत्र रोग विशेषज्ञ साई नेत्रालय के डा ए प़ी त्रिपाठी जी एवं डा नीरज श्रीवास्त आदि एक्टरों ने अपनी सेवा प्रदान किया
    कार्यक्रम को सफल बनाने में महानगर उपाध्यक्ष अंशुमान मिश्रा , महानगर सचिव परमात्मा जी , वार्ड अध्यक्ष एवं महानगर कार्यकारीणी सदस्य आनन्द पांडे जी , सहसचिव प्रान्त योगेश पांडे जी , कमल नयन सिंह जी , स्वालम्बन एवं महिला प्रमुख अनिता जी एवं सारिका सिंह जी एवं गोरख नाथ जी , प्रवीन शुक्ला आदि लोगो ने सहयोग किया
    कार्यक्रम के निरीक्षण के किये रविशंकर जी प्रान्त सेवा प्रमुख (rss), अनन्त मिश्रा जी एवं विष्णु नगर कार्यवाह राजेश जी एवं मुख्य शिक्षक अंजनी जी ने शिविर का भ्रमण किया