Category: उत्तर प्रदेश

  • निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन 378 लोगों की हुई जाचं

    निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन 378 लोगों की हुई जाचं

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)

    निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन 378 लोगों की हुई जाचं
    निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन 378 लोगों की हुई जाचं

    राम आशीष यादव उर्फ पड़वा वाले ने ग्राम मरकरी स्थित अपने भवन के हाल में एक दिवसीय मेडिकल जांच कैंप लगवाया।इस एकदिवसीय कैंप में आसपास के गांव की 378 लोगों को निशुल्क जांच एवं निशुल्क दवा वितरित की गयी।
    कैंप में सर्वोदय हॉस्पिटल, शिफा हॉस्पिटल, गायत्री हड्डी हास्पिटल, आराध्या क्लीनिक, नवज्योति आई क्लिनिक एवं मां शांति डेंटल क्लिनिक के डा. अनुज गुप्ता, डा. महफूज, डा. दीपशिखा यादव, डॉ बृजेश यादव, डॉक्टर अरविंद यादव, डॉ रजनीश चौरसिया, विपिन सिंह एवं डॉक्टर जे. बी. सिंह की टीम ने छाती रोग, प्रसूति रोग, नेत्र रोग, ब्लड शुगर, बीपी, दिल के रोग, हड्डियां व जोड़ों के दर्द, दांत व बुखार समेत अन्य बीमारियों संबंधी मरीजों का चेकअप किया और दवाइयां भी मुफ्त दी। इस दौरान अलग अलग तरह के टेस्ट किए गए। डाक्टरों की टीम ने लोगों को तंदुरुस्त रहने के लिए हेल्थ टिप्स भी दिए।
    आयोजक रामआशीष उर्फ पड़वा वाले की ओर से शुक्रवार देर शाम समापन के मौके पर डाक्टरों की टीम को सम्मानित किया गया। आयोजक राम आशीष पड़वा वाले ने कहा कि थाईलैंड से आने के बाद मेरे मन में यह बात पहले से थी कि मैं गांव चलकर अपने समय को
    सामाजिक कार्य में व्यतीत करूंगा और नर सेवा ही नारायण सेवा है इस बात को चरितार्थ करते हुए एक-एक पल को मै अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा में लगाऊंगा। मिश्रौली प्रधान उमेश यादव एवं आछीह डीह प्रधान सुभाष यादव ने इस समाजसेवी कार्य की सराहना की। इस मौके पर प्रदीप यादव, सत्येंद्र यादव, हरेंद्र यादव, प्रशांत राय, अभिषेक यादव, विनोद कुमार ,पवन यादव, मुकेश कुमार, किरन गौतम, शुभम यादव एवं काजल कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • वित्तविहीन प्रबंधक संघ की मासिक बैठक संपन्न26/10

    वित्तविहीन प्रबंधक संघ की मासिक बैठक संपन्न

    बड़हलगंज/ गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)

    वित्तविहीन प्रबंधक संघ की मासिक बैठक संपन्न
    वित्तविहीन प्रबंधक संघ की मासिक बैठक संपन्न
    वित्तविहीन प्रबंधक संघ की मासिक बैठक मधुपुर चौराहे पर स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में लगभग 25 स्कूलों के प्रबंधकों ने सहभागिता की। प्रबंधकों ने विद्यालय चलाने में आ रही कठिनाइयों जैसे फीस बकाया, विद्यालय की गुणवत्ता बढ़ाने एवं फर्जी टीसी सहित कई मुद्दों पर अपनी अपनी राय दी और इन कठिनाइयों को किस प्रकार दूर किया जाए इस पर विधिवत चर्चा की गई।
    नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी के अरविंद यादव ने कहा कि अपने विद्यालय के बच्चों को अपना पाल्य समझकर विद्यालय में पढ़ाई का माहौल बनाया जाए। तभी हम सब का सुखद भविष्य होगा। प्रदेश संरक्षक प्रबंधक विपिन शाही ने कहा कि हम सभी एक परिवार है। इसलिए इस बात का हमें ध्यान रखना होगा कि हम एक दूसरे का दुष्प्रचार ना करें। वित्तविहीन प्रबंधन संघ के संस्थापक अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि कोई भी प्रबंधक साथी किसी भी तरह के दबाव में ना आए। बेझिझक अपनी समस्या से हमें अवगत कराए। संचालन शिवदत्त तिवारी व कार्यक्रम का समापन ब्लॉक अध्यक्ष निखिल पांडे ने किया।
    बैठक के पूर्व पदाधिकारियों का चयन हुआ। जिसमें प्रबंधक अरविंद यादव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रबंधक विपिन शाही को संरक्षक, प्रबंधक मनीष यादव ब्लाक महासचिव, प्रबंधक सूर्य प्रकाश दुबे ब्लॉक उपाध्यक्ष, प्रबंधक आदर्श शाही वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,प्रबंधक सुशील तिवारी जिला सचिव, प्रबंधक दयाशंकर यादव ब्लॉक संरक्षक एवं प्रबंधक कृष्णा तिवारी को जिला सचिव मनोनीत कर स्वागत किया गया।
    इस अवसर पर ब्लॉक संयोजक सर्वेंद्र दुबे,राम सिंह प्रजापति, सुनील पाल, राजेश सिंह, आनंद तिवारी, अंबिका शरण तिवारी शैलेंद्र शर्मा शैलेश निगम, अमरीश यादव, हरेंद्र यादव बृजेश, जसेंद्र सिंह व राजेंद्र मौर्य सहित अन्य विद्यालयों के प्रबंधक मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
  • एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण 26/10

    एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण 26/10

    एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण

    गोरखपुर ।

    सैनिक स्कूल फर्टिलाइजर, गोरखपुर में 44वी  यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 167 चल रहा है । इसमें एनसीसी कैडेटों को शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार की जानकारी, ड्रिल, मेप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, फायरिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है ।
    एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण
    एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण
    इसी क्रम में शनिवार को शिविर का निरीक्षण एनसीसी  ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत द्वारा किया गया । इसमें समस्त अधिकारीगण, पीआई स्टॉफ, सिविल स्टॉफ से मुलाकात की । गोरखपुर ग्रुप कमांडर की अगवानी कमांडिंग ऑफिसर ले० कर्नल रमन तिवारी ने की । ग्रुप कमांडर द्वारा शिविर में चल रहे प्रशिक्षण की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया । ग्रुप कमांडर ने प्रत्येक नागरिक के जीवन में एकता और अनुशासन का महत्व बताया तथा एनसीसी कैडेट्स को आगे चलकर अधिकारी के रूप में सेना को ज्वाइन करने के लिए प्रोत्साहित किया ।
    समस्त कैडेट्स ने उनके मिले बहुमूल्य निर्देशों के अनुपालन के लिए शपथ ग्रहण की तथा एक अच्छे नागरिक बनने का संकल्प लिया । वहीं साथ में शिविर में चल रहे प्रदेश स्तरीय एनसीसी बास्केट बॉल प्रतियोगिता में पुरे प्रदेश से आई 11 टीमों को हरा कर विजेता बनी गोरखपुर की टीम को शील्ड व मेडल पहना कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया ।
    इस मौके पर कैप्टन डी एन मौर्य, कैप्टन दीपक शाही, सेकेंड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह, ले० वंदिता त्रिपाठी, थर्ड आफिसर नृपेंद्र मौर्य, सूबेदार मेजर पवन कुमार सहित सभी पीआई स्टाफ और एनसीसी कैडेट्स  मौजूद रहे ।
    संवाददाता– एस. पी. सिंह
  • जनपदीय खेल प्रतियोगिता में पाली ब्लॉक के बच्चों का रहा दबदबा,कई मेडल जीते

    जनपदीय खेल प्रतियोगिता में पाली ब्लॉक के बच्चों का रहा दबदबा,कई मेडल जीते

    गोरखपुर

    जनपदीय खेल प्रतियोगिता में पाली ब्लॉक के बच्चों का रहा दबदबा,कई मेडल जीते
    जनपदीय खेल प्रतियोगिता में पाली ब्लॉक के बच्चों का रहा दबदबा,कई मेडल जीते
    गत तीन दिनों से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में आज तीसरे दिन जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम में पाली ब्लाक के बच्चों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए ।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीआर गोरखपुर सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर रमेंद्र कुमार सिंह उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे, जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र राय, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ओझा, अनिल पांडेय, जनपदीय संगठन मंत्री व पाली ब्लॉक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित जिला कार्यसमिति के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं विभिन्न ब्लाकों के अध्यक्ष,मंत्री, पाली ब्लॉक के उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक श्रवण कुमार यादव ,जिला व्यायाम शिक्षिका रीना सिंह व अकरम परवेज़ ने किया । पुरस्कार वितरण में जनरल चैंपियनशिप व व्यक्तिगत चैंपियनशिप का पुरस्कार मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा विजयी प्रतियोगी बच्चों को दिया गया ।
    जनपद स्तर पर ब्लॉक पाली से खेल रैली में स्थान पाने वाले छात्र व विद्यालय-
    100 मी० दौड़- सोमनाथ,प्रा. वि. कुसम्हा खुर्द- प्रथम स्थान,
    रिले रेस जूनियर बालिका- लक्ष्मी एवं उनकी टीम(क. पू. मा.वि. पुंडा)- ,द्वितीय स्थान
    400मी० जूनियर बालक दौड़-विजय भट्ट(क. पू. मा.वि. पुंडा)- ,तृतीय स्थान,गोला फेंक जूनियर बालक-आलोक(क. पू. मा.वि. पुंडा) प्रथम स्थान,
    रिले रेस जूनियर बालक- आलोक निषाद एवं उनकी टीम(क. पू. मा.वि. पुंडा) ,प्रथम स्थान 400 मी० दौड़- आरिफ़- ( पू. मा.वि. लोहसडा) प्रथम स्थान,समूह गान-(क. पू. मा.वि. पुंडा) द्वितीय स्थान,100 मी० दौड़- आरिफ अली, (उ.प्रा. वि. लोहसड़ा)- द्वितीय स्थान,ऊंची कूद- आरिफ अली, (उ.प्रा. वि. लोहसड़ा)- प्रथम स्थान
    उपर्युक्त प्रतियोगिता में पाली ब्लॉक से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमशः गोल्ड , सिल्वर व ब्रांज मेडल जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री के करकमलों द्वारा दिया गया । इस अवसर पर पाली ब्लॉक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा इस खेल प्रतियोगिता में पाली ब्लॉक से प्रतिभाग करने वाले बच्चों व उनके शिक्षकों के अथक परिश्रम व लगन से यह गौरवान्वित पल प्राप्त हुआ । मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे ब्लॉक से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे इसके बाद मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे मैं उन बच्चों व शिक्षकों को शुभकामनाएं देता हूं कि वह मंडल स्तर पर भी प्रथम स्थान हासिल करते हुए आगामी राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खेल में पाली ब्लॉक का नाम रोशन करें । इस अवसर पर पाली ब्लॉक से रजनीश चंद्र त्रिपाठी, प्रदीप कश्यप,देवीलाल, बेचन सिंह, देवेंद्र, रंजना, निहारिका सिंह, शगुफ्ता नाज व जिले के तमाम व्यायाम शिक्षक व्यायाम शिक्षिका व खेल अनुदेशक उपस्थित रहे ।
  • जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

    जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

    जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

    गोरखपुर

    जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन
    जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

    तीन दिवसीय जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर पर बहुत धूम धाम से मनाया गया।
    सर्वप्रथम कब्बड्डी का फाइनल आयोजित हुआ, जिसमें जूनियर बालक में खजनी की टीम विजयी रही। वही बांसगांव की टीम उपविजेता रही। साथ ही कब्बड्डी जूनियर बालिका में सहजनवा की टीम विजयी रही और खजनी की टीम उपविजेता रही। समूहगान में पिपरौली की टीम, लोकगीत में जंगल कौड़ियां की टीम एवं पी.टी. में पिपरौली की टीम विजयी रही।


    समापन समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुए, बच्चों ने अपने सांस्कृतिक नृत्य से सभी का मन मोह लिया।
    समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी (DDR गोरखपुर मंडल) रहे। साथ ही रमेंद्र कुमार सिंह (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) की गरिमामय उपस्थिति रही।
    कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षक एवं अनुदेशक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
    सभी खेलो में ओवरऑल चैंपियन पिपरौली ब्लॉक रहा। साथ ही कैंपियरगंज ब्लॉक ओवरऑल उपविजेता रहा।
    सभी प्रतियोगिताओ के विजेताओं को ट्राफी एवं मेडल देकर पुरस्कार एवं सम्मानित किया गया।

    बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
    बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

    इस अवसर पर राजेश धर दुबे, श्रीधर मिश्र, तारकेश्वर शाही, विनोद, ज्ञानेश्वर पांडे, प्रभाकर मिश्र, हरेंद्र राय, सुधांशु मोहन, बालमुकुंद, आकांक्षा सिंह, रीना सिंह, अकरम परवेश , श्रवण कुमार यादव, प्रेम नारायण गुप्ता, ज्ञानेश्वर लाल, देवेंद्र , नीलेश श्रीवास्तव, प्रेमलता सिंह, प्रीति पाल, ऋचा पांडे, गरिमा सिंह, मो. खालिद, निहारिका सिंह, महेंद्र चतुर्वेदी, डॉ विनय मल्ल, हर्ष श्रीवास्तव, अमरेंद्र शाही, ममता शेखर,पंकज पाण्डेय,भरोहिया ब्लॉक की रंगोली टीम, मंजूषा सिंह, अखिलेश सिंह, आशुतोष सिंह,आरती त्रिपाठी, मंजू गुप्ता, आभा पाण्डेय, सिम्मी, मनीष सिंह, सुषमा त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रजापति, प्रतिमा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
    उक्त सूचना श्रीमती रीना सिंह जिला व्यायाम शिक्षिका द्वारा दी गई है।

  • केबलिंग कार्य पूर्ण होने पर ब्यापार मंडल ने दिया धन्यवाद

    केबलिंग कार्य पूर्ण होने पर ब्यापार मंडल ने दिया धन्यवाद

    केबलिंग कार्य पूर्ण होने पर ब्यापार मंडल ने दिया धन्यवाद

    गोला

    नगर पंचायत गोला में जर्जर तारो से हो रही बिजली की समस्या को लेकर नगरवासी परेशान रहते थे.

    केबलिंग कार्य पूर्ण होने पर ब्यापार मंडल ने दिया धन्यवाद
    केबलिंग कार्य पूर्ण होने पर ब्यापार मंडल ने दिया धन्यवाद
    जिसकी जन शिकायत सूबे के मुखिया व ऊर्जा मंत्री के कानों तक क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी द्वारा पहुचाया गया।जिस पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के सहानुभूति पर और विधायक के पहल पर पूरे पुरानी नगर पंचायत गोला में  केबलिंग का कार्य सकुशल सम्पन्न हो गया।इस मौके पर उत्तर प्रदेश ब्यापार प्रतिनिधि मंडल गोला का बैठक आयोजित हुआ । जिसमें सभी लोगों ने मुख्यमंत्री उर्जा मंत्री और विधायक जी को इस अपूर्व योगदान की सराहना करते हुए धन्यबाद ज्ञापित किया।बैठक में प्रमुख रूप से  ब्यापार मंडल अध्यक्ष  सत्यब्रत तिवारी महामंत्री दिलीप कुमार उमर,  तेजकुमार वर्मा,  संरक्षक डॉ अनिल तिवारी, गिरधारी लाल स्वर्णकार  शौकत अली  भिखारी, उमर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
  • नेपाल के लुंबिनी में सांसद एवं पूर्व मंत्री सी के गुप्ता पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

    नेपाल के लुंबिनी में सांसद एवं पूर्व मंत्री सी के गुप्ता पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

    महराजगंज


    नेपाल के लुंबिनी में सांसद एवं पूर्व मंत्री सी के गुप्ता पर अज्ञात लोगों ने किया हमला
    नेपाल के लुंबिनी में सांसद एवं पूर्व मंत्री सी के गुप्ता पर अज्ञात लोगों ने किया हमला
    लुंबिनी प्रांत के सांसद और पूर्व मंत्री चंद्रकेश (सीके) गुप्ता पर शनिवार को उनके ही इलाके में उन पर हमला करने की कोशिश की गई। यह घटना रूपन्देही के लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका में इलाका पुलिस कार्यालय के सामने हुई, जहां एक विशेष समुदाय के अज्ञात युवकों के एक समूह ने श्री गुप्ता की गाड़ी को रोक कर उन पर हमला किया। दावा किया कि यह हमला नेपाल के उसी क्षेत्र के एक अल्पसंख्यक समुदाय के
    पूर्व सांसद के समूह के युवाओं द्वारा किया गया। घटना उस समय की है जब गुप्ता एक जनाजे से लौट रहे थे।
    गुप्ता ने नेपाली मीडिया को जानकारी दी है कि जब उनकी गाड़ी पर हमला हुआ, तो उनके दो दोस्तों में से एक को गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा गया। उन्होंने कहा कि यदि मैं गाड़ी से बाहर निकलता तो शायद मुझको भी हमलावर मार देते।
    पुलिस निरीक्षक दीपक मगराती ने बताया कि इस घटना का कारण सोशल मीडिया पर स्टेटस को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है, जिससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा। पुलिस ने समय रहते गुप्ता को सुरक्षित बचा लिया और उन्हें उनके कार्यालय ले गई।
    पुलिस इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि पूर्व सांसद फकरुद्दीन खान के समूह के युवाओं और गुप्ता के समर्थकों के बीच एक पुराना विवाद है। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
    संवाददाता सोनौली
  • मुख्यमंत्री- शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नींव के पत्थर होते हैं सफाईकर्मी 26/10

    मुख्यमंत्री- शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नींव के पत्थर होते हैं सफाईकर्मी

    मुख्यमंत्री- शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नींव के पत्थर होते हैं

    CM मुख्यमंत्री- शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नींव के पत्थर होते हैंसफाई मित्र सुरक्षा सम्मेलन और सम्मान समारोह में बोले सीएम योगी
    दीपावली के उपलक्ष्य में सीएम ने सफाई मित्रों को दिए उपहार.
    आज गोरखपुर की पहचान साफ सुथरे वातावरण और सुंदर चौड़ी सड़कों से : सीएम योगी

    गोरखपुर, 26 अक्टूबर.

    CM मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाईकर्मी नींव के पत्थर होते हैं। आज गोरखपुर स्वच्छ और सुंदर महानगर बन गया है तो इसका सर्वाधिक श्रेय स्वच्छता के वाहक सफाई कर्मचारियों को ही जाता है। दीपावली के उपलक्ष्य में सफाई कर्मचारियों के सम्मान का जो कार्य गोरखपुर नगर निगम कर रहा है उसे प्रदेश के अन्य निकायों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
    सीएम योगी शनिवार शाम राप्ती नगर के अंबेडकर पार्क में नगर निगम की तरफ से आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा सम्मेलन और सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में सफाई मित्रों को मुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्र और मिठाई का उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों को दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है कि दीपावली के मुख्य पर्व से गोरखपुर महानगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सर्वाधिक भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मियों को सम्मानित करने का अवसर मिला है। आज पूरा गोरखपुर इन सफाईकर्मियों के योगदान से स्वच्छ और सुंदर नजर आता है। पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता था। जल जमाव से बच्चे और बुजुर्ग अनेक बीमारियों की चपेट में आते थे। गंदगी से महानगर की छवि पर बुरा असर पड़ता था। गंदगी और जल जमाव समाप्त होने से गोरखपुर स्वच्छ बना तो बीमारियां भी समाप्त हो गईं। अब गोरखपुर की पहचान गंदगी से नहीं बल्कि साफ सुथरे वातावरण और चौड़ी सड़कों से है। जो यहां आता है यहां का वातावरण और विकास देखकर अभिभूत हो जाता है।
    स्वच्छ भारत मिशन से हो रही गरिमा की रक्षा, हर तबके को मिल रहा लाभ
    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मनुष्य होने के नाते संवेदना और सम्मान का जो अधिकार सफाईकर्मियों को मिलना चाहिए था वह उसे नहीं मिल पाया था। आज स्थितियां बदली हैं तो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता के लिए देश की आत्मा को झकझोरने का काम करते हुए स्वच्छ भारत मिशन का अभियान शुरू किया। व्यक्तिगत और सार्वजनिक साफ सफाई के कार्यक्रम को प्रोत्साहित करते हुए इसे एक राष्ट्रीय कार्यक्रम बना दिया। यह सुनिश्चित किया कि खुले में शौच की प्रथा बंद हो। इसके लिए 10 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए। इसके अलावा ग्राम पंचायतों व अन्य स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनाए गए। इसका परिणाम यह हुआ कि नारी गरिमा की रक्षा भी हुई और स्वच्छ वातावरण का लाभ समाज के हर तबके को प्राप्त हो रहा है। व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में स्वच्छता के प्रति परिवर्तन लाने में स्वच्छ भारत मिशन मील का पत्थर बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंदगी भौतिक हो या अन्य रूप में, उसे वातावरण में स्थान नहीं बनाने देना है।
    विकास, स्वच्छता और सुंदरता बनी गोरखपुर की पहचान
    सीएम योगी ने कहा कि आज गोरखपुर की पहचान विकास, स्वच्छता और सुंदरता से बनी है। कुछ वर्ष पूर्व तक बारिश में यह शहर जल प्लावित हो जाता था जबकि आज रातभर बारिश होने के बाद भी सुबह कहीं जलजमाव नहीं दिखता ह यह बदलवा बताता है कि गोरखपुर का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोड़धोईया नाला प्रोजेक्ट के पूरा होने पर शहर के उत्तर क्षेत्र में जलभराव का सवाल ही नहीं पैदा होगा। पहले यह कहा जाता था कि गोरखपुर बारिश में एक टापू जैसा नजर आता है, जबकि अब यह नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का नया गोरखपुर बन गया है। सामूहिकता में है पर्व-त्योहार का आनंद, गरीबों संग बांटें खुशियां
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि पर्व और त्योहारों का आनंद तभी है जब हम अकेले में मनाने की बजाय सामूहिकता के भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि हमारी भूमिका समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को अपने साथ जोड़ने की होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपील की कि दीपावली पर हम सभी गरीबों के साथ खुशियां बांटें। एक या दो गरीब परिवारों को गोद लेकर उनके घर भी दीपक जलाने की, मिठाई की फुलझड़ी की व्यवस्था करें। यदि हम ऐसा कर सकेंगे तो उत्तर प्रदेश को समता, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता के मजबूत गढ़ के रूप में स्थापित कर पाएंगे।   स्वच्छता ही सेवा बुकलेट का विमोचन किया सीएम ने, महापौर को आईएसओ प्रमाण पत्र सौंपा.
    समारोह में मुख्यमंत्री ने नगर निगम के ‘स्वच्छता ही सेवा’ बुकलेट का विमोचन किया। साथ ही प्रदेश के पहले आईएसओ प्रमाणित नगर निगम के रूप में गोरखपुर नगर निगम को गुणवत्तापूर्ण वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्राप्त प्रमाण पत्र महापौर को हस्तांतरित किया। समारोह को सांसद रविकिशन शुक्ल और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, पूर्व महापौर सीताराम जायसवाल, अंजू चौधरी, सत्या पांडेय, नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति धर्मदेव चौहान,राप्ती नगर की पार्षद पूनम सिंह, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल समेत कई वार्डों के पार्षद, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या सफाईकर्मी और नागरिक उपस्थित रहे।

    https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0q5oTdAdPLLkLQ2GPgeP6vpS1MLdZfmuPXZ6d35brUCmd82xzRujt78eHsXreDV7Ml&id=100063673136314

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

     

  • मुख्यमंत्री- सड़क निर्माण में रखें जनसुविधा का पूरा ध्यान

    मुख्यमंत्री- सड़क निर्माण में रखें जनसुविधा का पूरा ध्यान
    सीएम योगी ने किया एचएन सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक होते हुए गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक बन रही टूलेन/फोरलेन सड़क का निरीक्षण
    मुख्यमंत्री- सड़क निर्माण में रखें जनसुविधा का पूरा ध्यान
    मुख्यमंत्री- सड़क निर्माण में रखें जनसुविधा का पूरा ध्यान

    रामजानकी नगर मोड़, हड़हवा फाटक के समीप तथा जनप्रिय विहार मोड़ पर सड़क का सीएम ने लिया जायजा

    गोरखपुर, 26 अक्टूबर

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम एचएन सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक होते हुए गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक बन रही टूलेन/फोरलेन सड़क का तीन स्थानों पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण में जनसुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। सड़क यथासंभव चौड़ी भी हो लेकिन यह ध्यान भी रखा जाए कि किसी भी नागरिक का अनावश्यक नुकसान न होने पाए।
    इस प्रस्तावित टूलेन/फोरलेन सड़क पर सीएम योगी ने सबसे पहले एचएन सिंह चौराहे से आगे रामजानकी नगर मोड़ पर निरीक्षण किया। इसके बाद क्रमशः हड़हवा फाटक रेलवे क्रॉसिंग से पहले गोल्डेन लॉन के समीप तथा जनप्रिय विहार मोड़ पर ले आउट देखने के साथ निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण अगस्त 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि तय समय सीमा में ही गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए।  सीएम योगी ने यह निर्देश भी दिया कि सड़क के डक को अच्छे कवर्ड भी किया जाए ताकि फुटपाथ के रूप में उसका प्रयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क का और मोहल्ले का पानी आसानी से नाले में जा सके, यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में किसी तरह के जलभराव की दिक्कत न आने पाए। हड़हवा फाटक के समीप निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हिदायत दी कि उहड़हवा फाटक पर बनने वाले रेल ओवरब्रिज और सड़क निर्माण का कार्य साथ-साथ चले जिससे सड़क को तेजी से पूरा किया जा सके। इसके लिए रेलवे से बात कर ली जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रहे और कहीं आवागमन बाधित न हो, इसके लिए अभी से तैयारी होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों से भी मुलाकात की और आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।
  • मिशन शक्ति (चरण 5) के अंतर्गत महिलाओं के लिए रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 अक्टूबर 2024

    मिशन शक्ति (चरण 5) के अंतर्गत महिलाओं के लिए रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 अक्टूबर 2024 को बैंकिंग और इंश्योरेंस (बी एंड आई), वाणिज्य विभाग, डीडीयू

    गोरखपुर विश्वविद्यालय,

    मिशन शक्ति (चरण 5) के अंतर्गत महिलाओं के लिए रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 अक्टूबर 2024
    मिशन शक्ति (चरण 5) के अंतर्गत महिलाओं के लिए रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 अक्टूबर 2024
    गोरखपुर में आयोजित किया गया। आज के सत्र में कौशल एवं आलोचनात्मक विश्लेषण जैसे विषयों को शामिल किया गया। नांदी फाउंडेशन के प्रशिक्षक श्री अमित उत्तरानी, श्री अंकित पुरी और मोहम्मद शाकिब ने कार्यस्थल पर समन्वय और सहयोग की भूमिका पर जोर दिया। छात्राओं को सिखाया गया कि कैसे एक सामान्य लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक दूसरों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। प्रशिक्षकों ने छात्राओं के बीच सहयोगात्मक कौशल विकसित करने और रोजगार में इसके महत्व का अनुभव करने के लिए विभिन्न क्रिया–कलापों की व्यवस्था की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को समय-सीमा मे कार्य पूरा करने, आपसी सामंजस्य बनाने, विवादों को सुलझाने तथा सौहार्दपूर्ण कार्य संस्कृति बनाने के बारे में जागरूक किया। सत्र को आगे बढ़ाते हुए, प्रशिक्षकों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आज के कार्यस्थल में काम करने के लिए आलोचनात्मक सोच अब अनिवार्य है। प्रशिक्षकों ने वर्तमान परिस्थिति के अनुरूप विश्लेषण, व्याख्या, मूल्यांकन और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। छात्रों ने निर्णय वृक्ष और कार्यस्थल में उनके सामने आने वाले विभिन्न परिदृश्यों के प्रति तर्कसंगत दृष्टिकोण विकसित करने और अनुप्रयोगों के बारे में समझा। पूरा सत्र सहयोगात्मक कौशल विकसित करने और विभिन्न स्थितियों में आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहा। बी एंड आई के समन्वयक डॉ. मनीष कुमार और बी एंड आई के शिक्षक डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अंशिका मिश्रा, डॉ. फ़रोज़ान, डॉ. सारिका गुप्ता और सुश्री खुशबू वर्मा पूरे सत्र में उपस्थित रहे

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC