Category: उत्तर प्रदेश

  • मिशन शक्ति (चरण 5) के अंतर्गत आयोजित महिला कौशल विकास कार्यक्रम

    मिशन शक्ति (चरण 5) के अंतर्गत आयोजित महिला कौशल विकास कार्यक्रम
    मिशन शक्ति (चरण 5) के अंतर्गत आयोजित महिला कौशल विकास कार्यक्रम
    मिशन शक्ति (चरण 5) के अंतर्गत आयोजित महिला कौशल विकास कार्यक्रम के दूसरे सत्र का आयोजन 23 अक्टूबर 2024 को बैंकिंग और बीमा विभाग, डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित किया गया । सत्र के लिए कुल १७० छात्राओं ने पंजीकृत किया तथा उन छात्रों को ४०- ४० के चार वर्गों में विभाजित कर व्यापारिक संचार, बुनियादी साक्षात्कार कौशल और रिज्यूमे लेखन जैसे पहलुओं के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
    सत्र की शुरुआत व्यापारिक संचार के साथ हुई , जिसमें बुनियादी संचार कौशल विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि किसी भी संगठन में जानकारी का प्रभावी प्रवाह हो सके। प्रशिक्षकों ने मौखिक संचार पर जोर दिया और गैर-मौखिक संचार के महत्व को समझाया, और बताया कि यह मौखिक संचार का पूरक है ।
    आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को साक्षात्कार की मूल बातों से अवगत करवाया गया। इसके माध्यम से छात्राओं को आत्मविश्वास, उपयुक्त शारीरिक भाषा, व्यक्तित्व और अन्य साक्षात्कार कौशल के बारे में जानकारी प्रदान कि गई ।
    प्रशिक्षकों ने छात्रों को रिज्यूमे बनाने के लिए दिशा निर्देश तथा आवश्यक सहायता प्रदान किया । प्रशिक्षकों ने रिज्यूमे के स्क्रीनिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती भूमिका पर भी जोर दिया और छात्रों को रिज्यूमे में सूचक शब्द (कीवर्ड) के महत्व के बारे में जानकारी दी।
    आज का सत्र छात्रों को वर्तमान चुनौतीपूर्ण कार्यस्थल में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक बुनियादी कौशल विकसित करने में मदद किया गया । आज के सत्र प्रशिक्षक नंदी फाउंडेशन के श्री अमित उत्तरानी, श्री अंकित पुरी और मोहम्मद शकीब रहे । सत्र की संक्षिप्त रिपोर्ट डॉ. फरोज़ा और डॉ. सारिका गुप्ता द्वारा तैयार की गई।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • गणित और सांख्यिकी विभाग में 2024

    गणित और सांख्यिकी विभाग में 2024

     गणित और सांख्यिकी विभाग में 2024
    गुरुत्वाकर्षण एवं ब्रह्मांड विज्ञान विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुया

    गणित और सांख्यिकी विभाग एवं आईकार्ड,

    भौतिक विभाग दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला “गुरुत्वाकर्षण एवं ब्रह्मांड विज्ञान” का उद्घाटन बुधवार दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को शुरू हुया! यह कार्यशाला तीन दिवसीय, जो 23-25 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा! ब्रह्मांड विज्ञान और गुरुत्वाकर्षण के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति पर गहन चर्चा की पेशकश करता है! कार्यशाला का उद्घाटन समारोह सुबह 10:00 बजे गणित एवं सांख्यिकी विभाग में हुआ।

    गणित और सांख्यिकी विभाग में
    गणित और सांख्यिकी विभाग में

    जिसमे मुख्य अतिथि जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवं ब्रह्मांड

    वैज्ञानिक सोबेनॉय चक्रवर्ती एवं आयुका प्रतिनिधि डॉ अप्रतिम गांगुली रहे! कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी ने किया तथा अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय शंकर वर्मा ने किया एवं प्रोफेसर सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने विभाग का परिचय देते हुए विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया ! समन्वयक डॉ राजेश कुमार ने कार्यशाला का परिचय देते हुए प्रतिभागियों को होने वाले सभी तकनीकी सत्रों से अवगत कराया!
    कार्यक्रम का संचालन डॉ जुली श्रीवास्तव एव धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश पांडे ने किया!
    दिनाँक 23 अक्टूबर को कार्यशाला में चार तकनीकी सत्र हुए जिसमे जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवं ब्रह्मांड वैज्ञानिक सोबेनॉय चक्रवर्ती ने आइंस्टीन फील्ड समीकरण पर एक गहन व्याख्यान दिया। इस समीकरण, जिसे आइंस्टीन की सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत के आधार पर विकसित किया गया था, ने ब्रह्मांड की संरचना और उसके विकास को समझने में क्रांतिकारी योगदान दिया है।
    आयुका पुणे के वैज्ञानिक डॉ अप्रतिम गांगुली ने गुरुत्वाकर्षण तरंगों और आइंस्टीन के सिद्धांतों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।अप्रतिम गांगुली ने गुरुत्वाकर्षण तरंगों के डेटा विश्लेषण पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने LIGO इंटरफेरोमीटर के बारे में बताया, जिसने पहली बार गुरुत्वाकर्षण तरंगों का सफलतापूर्वक पता लगाया था। यह उपलब्धि ब्रह्मांड विज्ञान में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर थी, जिसने वैज्ञानिकों को गुरुत्वाकर्षण तरंगों का प्रत्यक्ष प्रमाण दिया। प्रोफेसर गांगुली ने प्रतिभागियों को गुरुत्वाकर्षण तरंगों के सिग्नल का विश्लेषण करने के बारे में भी बताया। उन्होंने सिग्नल और शोर के बीच अंतर करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया पर जोर दिया, जो डेटा की सटीक व्याख्या के लिए आवश्यक है। इस सत्र ने छात्रों और शोधकर्ताओं को गुरुत्वाकर्षण तरंगों की पहचान और विश्लेषण की तकनीकों में गहराई से समझने का अवसर प्रदान किया, जो ब्रह्मांडीय घटनाओं के अध्ययन में अत्यधिक उपयोगी है। इस सत्र ने न केवल डेटा विश्लेषण की जटिलताओं को उजागर किया, बल्कि वास्तविक समय में गुरुत्वाकर्षण तरंगों को पहचानने के महत्व को भी रेखांकित किया।

    नेहू शिलांग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जिबितेश दत्ता ने ज्यामिति और सामान्य सापेक्षता

    (General Relativity) पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि कैसे ज्यामिति और भौतिकी का गहन संबंध है, और आइंस्टीन की सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत में यह संबंध गुरुत्वाकर्षण को समझने के लिए आधारशिला का काम करता है।.
    प्रोफेसर दत्ता ने समझाया कि सामान्य सापेक्षता में, गुरुत्वाकर्षण को किसी बल के रूप में नहीं देखा जाता, बल्कि इसे समय और स्थान (स्पेस-टाइम) की ज्यामिति का परिणाम माना जाता है। उन्होंने प्रतिभागियों को यह भी बताया कि कैसे स्पेस-टाइम की वक्रता, बड़े खगोलीय पिंडों जैसे सितारे और ग्रहों के द्रव्यमान के कारण होती है, और इस वक्रता का प्रभाव ब्रह्मांड के विकास पर पड़ता है।प्रतिभागी विभिन्न सत्रों के माध्यम से महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल हुए!
    प्रतिभागियों ने वक्ताओं से गुरुत्वाकर्षण एव ब्रह्मांड विज्ञान विषय पर चर्चा किया एवं अपनी जिज्ञासा को शांत किया !
    कार्यशाला के समन्वयक डॉ राजेश कुमार ने बताया कि कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के अलावा, पंजाब, बिहार, इंदौर, कोलकाता, बैंगलोर से प्रतिभागी भाग लेने आए है!
    कार्यशाला में डॉ त्रिलोकी नाथ, डॉ राजेश पांडे, डॉ ज्ञानवेन्द्र प्रताप सिंह,डॉ विकास राणा, डॉअर्चना सिंह, डॉविवेक शर्मा, डॉ जितेंद्र कुशवाहा , डॉअपरा त्रिपाठी, डॉसुशील कुमार, डॉएम पी सिंह अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
  • गोरखपुर में रोइंग का रोमांच: 25वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप-2024 की हुई शुरुआत

    गोरखपुर में रोइंग का रोमांच: 25वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप-2024 की हुई शुरुआत

    गोरखपुर में रोइंग का रोमांच: 25वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप-2024 की हुई शुरुआत
    गुरुवार से होंगे मुकाबले, पहले दिन सुबह से होंगी प्रारंभिक स्पर्धाएं

    खेल व युवा कल्याण राज्य मंत्री

    (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने किया चैंपियनशिप की ट्रॉफियों का अनावरण
    गोरखपुर, 23 अक्टूबर 2024। उत्तर प्रदेश सहित 19 राज्यों के खिलाड़ी बाबा गोरखनाथ की नगरी में आयोजित 25वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप-2024 में गुरुवार से पदकों पर दावेदारी करने के लिए प्रतिस्पर्धा में उतरेंगे।
    रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में 24 से 26 अक्टूबर, 2024 तक विभिन्न वर्गो की स्पर्धांएं आयोजित होंगी।
    चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन बुधवार को रामगढ़ ताल पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विशिष्ट अतिथिगण पिपराईच विधायक महेंद्र पाल, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला व राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी की गरिमामयी मौजूदगी में किया।
    इसके साथ ही उन्होंने चैंपियनशिप की ट्रॉफियों का भी अनावरण किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (भाजपा विधायक) ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।
    उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा व आयोजन सचिव पुनीत कुमार ने अतिथिगण व प्रतिभागी खिलाड़ियों का आभार जताया। इस अवसर पर गोरखपुर रोइंग संघ के अध्यक्ष विशाल जायसवाल व सचिव राणा राहुल सिंह भी मौजूद थे।
    मुख्य अतिथि मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने आर्शीवचन में कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के बाद यहां रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन दूसरी बार हो रहा है।
    उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि रोइंग के क्षेत्र में यूपी के खिलाड़ियो ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें एशियन गेम्स 2023 में रजत व कांस्य विजेता लक्ष्मण अवार्डी पुनीत कुमार खेल कोटे से देवरिया में जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद पर नियुक्त है।
    इसके साथ ही एशियन गेम्स 2010 के रजत विजेता लोकेश कुमार, एशियन गेम्स 2010 में दोहरे रजत विजेता राजेश यादव सहित कुदरत अली व मो.आजाद आदि उदाहरण है जिनसे रोइंग के नए खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में हमारी सरकार में ओलंपिक व पैरालंपिक, एशियन व पैरा एशियन गेम्स सहित विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को सीधे राजपत्रित अधिकारी के पदों पर नियुक्ति मिल रही है।
    हमने दो प्रतिशत खेल कोटे को प्रभावी रुप से लागू करने के लिए 7 जनवरी 2022 को कार्मिक विभाग से शासनादेश जारी कराया जिससे खिलाड़ियों को नौकरी मिलने का मार्ग सुगम हुआ।
    गोरखपुर में रोइंग का रोमांच: 25वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप-2024 की हुई शुरुआत
    गोरखपुर में रोइंग का रोमांच: 25वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप-2024 की हुई शुरुआत
    इसके अलावा वर्तमान में चंदौली, संभल, हापुड़ व शामली जिलों में मुख्यालय स्तर पर खेल सुविधा नहीं थी। यहां स्टेडियम निर्माण के लिए हमने धनराशि अवमुक्त कराई है।
    आयोजन सचिव पुनीत कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में 19 राज्यों के 245 खिलाड़ी (बालक 131, बालिका 114) दांव पर लगे पांच स्वर्ण, पांच रजत व पांच कांस्य पदको पर दावेदारी करेंगे।

    चैंपयनशिप में मेघालय की छह सदस्यीय टीम पहली बार चुनौती पेश करेगी।

    सबसे बड़ी महाराष्ट्र की 44 सदस्यीय टीम है। वहीं कुछ व्यक्तिगत कारणों से जम्मू-कश्मीर की टीम भाग नहीं ले रही है।
    चैंपियनशिप में बालक व बालिका दोनों वर्गो में सिंगल स्कल्स, डबल स्कल्स, कॉक्सलेस पेयर, कॉक्सलेस 4 के साथ अंडर-13 डबल्स स्कल्स की स्पर्धाएं होगी।
    इसमें पहले दिन गुरुवार को सिंगल व डबल स्कल्स, कॉक्सलेस पेयर व कॉक्सलेस 4 की प्रारंभिक स्पर्धाएं सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

  • गोरखपुर के थाना पिपराइच 10 साल के बच्चों द्वारा अवैध रूप से गाड़ियों का संचालन तेज गति से किए जाने के कारण बड़ी दुर्घटनाओं

    गोरखपुर के थाना पिपराइच के तहत बैलों के भटहट पिपराईच मार्ग पर 10 साल के बच्चों द्वारा अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली या अन्य गाड़ियों का संचालन तेज गति से किए जाने के कारण बड़ी दुर्घटनाओं का आशंका बना हुआ है। अवैध रूप से चलने वाले इन वाहनों को पुलिस विभाग निगरानी में नहीं लिया तो आने वाला समय बेकशूर राहगीरों का दुर्घटना होना संभावित है।

    गोरखपुर के थाना पिपराइच
    गोरखपुर के थाना पिपराइच

    विद्यालय के ड्राइवर भी इस रोड पर अनटेंड और बिना वैध रजिस्ट्रेशन या पंजीयन के ही बच्चों से खचाखच भरे हुए विद्यालय वाहन को खर्राटे भरते हुए दौड़ाते हैं ।जो कभी बड़ी दुर्घटना का छोटे छात्र शिकार हो सकते हैं।
    बिना मानक बिना ड्राइवरी लाइसेंस के छोटे छोटे नाबालिक बच्चे व आम नागरिक के लिए यह वाहन चालक खतरा बने हुए हैं।
    जिला प्रशासन की जांच-पड़ताल आम नागरिक की मांग है।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

  • एम एम एम यू टी की छात्रा सेजल गुप्ता ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग

    एम एम एम यू टी की छात्रा सेजल गुप्ता ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग (बेंच प्रेस) प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर नाम रौशन किया है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की बी टेक तृतीय वर्ष की छात्रा सेजल गुप्ता ने वास्को डी गामा, गोवा में 14 से 18 अक्टूबर, 2024 के बीच आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग (बेंच प्रेस) प्रतियोगिता में 63 किलोग्राम भार वर्ग जूनियर श्रेणी में 72.5 किलो भार उठा कर पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया है।
    एम एम एम यू टी की छात्रा सेजल गुप्ता ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिं
    एम एम एम यू टी की छात्रा सेजल गुप्ता ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिं
    राजेंद्र नगर, गोरखपुर निवासी श्री मोहन कुमार गुप्ता एवं श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता की पुत्री सेजल गुप्ता की खेलों में विशेष रुचि है। वे विश्वविद्यालय की खेल प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। सेजल गुप्ता की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के मा. कुलपति प्रो जे पी सैनी ने बधाई दी और अपने कक्ष में सेजल को सम्मानित किया। सेजल की उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रो जीउत सिंह, अध्यक्ष छात्र क्रिया कलाप परिषद् प्रो बी के पांडेय, खेलकूद प्रशिक्षक श्री अरुण कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी बधाई दी है।
  • सीएम योगी की नीतियों से यूपी के खेल क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन

    सीएम योगी की नीतियों से यूपी के खेल क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन

    सीएम योगी की नीतियों से यूपी के खेल क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन : गिरीश चंद्र यादव
    रामगढ़ताल में सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ
    रोइंग की नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन यूपी के लिए बड़ी उपलब्धि : खेल मंत्री

    गोरखपुर, 23 अक्टूबर

    रामगढ़ताल में आयोजित सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का उद्घाटन बुधवार को प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु बनाई गई नीतियों से उत्तर प्रदेश के खेल क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। सीएम योगी के नेतृत्व में जल्द ही रामगढ़ताल रोइंग समेत जल क्रीड़ा की गतिविधियों के एक बड़े केंद्र के रूप में स्थापित होगा और यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन संभव होगा।
    सीएम योगी की नीतियों से यूपी के खेल क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन
    सीएम योगी की नीतियों से यूपी के खेल क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन
    खेल मंत्री ने कहा कि सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में 20 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं।
    यहां आए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए 26 अक्टूबर को समापन समारोह में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर के रामगढ़ ताल में किया गया था और अब सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से गोरखपुर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
    खेल मंत्री श्री यादव ने कहा कि रोइंग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। रोइंग में पदक जीतने वाले मुजफ्फरनगर के पुनीत कुमार को प्रदेश सरकार ने लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित किया है और वह खेल कोटा से देवरिया में जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। पदक विजेता लखनऊ के कुदरत अली, बुलंदशहर के अरविंद सिंह, हापुड़ के लोकेश कुमार भी प्रशिक्षक के रूप में तैनात हैं। संतकबीरनगर के राजेश कुमार ने एशियन गेम्स 2010 में दो रजत पदक जीते थे। इस प्रकार उत्तर प्रदेश में रोइंग के क्षेत्र में प्रबल संभावनाएं दिख रही है और यह स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में प्रेरणा प्रदान करेगी।

    सीएम योगी की नीतियों से यूपी के खेल क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन
    सीएम योगी की नीतियों से यूपी के खेल क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन

    पदक विजेताओं की सरकार कर रही सीधी भर्ती

    श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स,खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, सांसद खेल स्पर्धा की शुरुआत कर और खेल बजट को तीन गुना करके खिलाड़ियों को हर प्रकार से प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 2017 से उत्तर प्रदेश सरकार ने खेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पहली बार यूपी में खेल नीति बनाई गई। इसके अंतर्गत खिलाड़ियों को हर प्रकार से मदद करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे खिलाड़ी जो ओलंपिक, पैराओलंपिक, एशियन गेम्स तथा राष्ट्रमंडल आदि में पदक लाएंगे उन्हें राजपत्रित अधिकारी बनाने का निर्णय लिया गया है। यह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से इतर सीधी भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश सरकार ने ओलंपिक, पैराओलंपिक तथा एशियन गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी बनाया है। यही नहीं, सभी भर्तियों में दो प्रतिशत स्पोर्ट कोटा लागू किया गया है।

    खेल के क्षेत्र में मिलेंगी और सुविधाएं

    खेल मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में खेल के क्षेत्र में अनेक प्रकार की और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के निर्देश पर चंदौली, संभल, हापुड़ व शामली ममें भी बड़े स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। हर विकास खण्ड स्तर पर ग्रामीण मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार हर सम्भव सुविधा देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। खेल नीति के तहत आज खिलाड़ियों को प्रदेश के बाहर जाने के लिए ट्रेन में थ्री टियर की सुविधा भी सरकार प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत सुविधा प्रदान की जा रही है। रोइंग चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर यूपी रोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं आगरा की विधायक रानी पक्षालिका सिंह, विधायक महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, यूपी रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा, यूपीआईआरए उपाध्यक्ष राणा राहुल सिंह, तमिलनाडू रोइंग के बालाजी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर सहित खेल विभाग और प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी समाजवादी पार्टी

    उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी समाजवादी पार्टीयूपी चुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी हालांकि समाजवादी पार्टी से गठबंधन जारी रहेगा
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अनुसार समाजवादी पार्टी को मिलेगी सीट
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुख्य भूमिका मे होगी और समाजवादी पार्टी को माननी होगी कांग्रेस की बात
    अखिलेश यादव ने ट्वीट कर किया औपचारिक ऐलान

    उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी समाजवादी पार्टी

    समाजवादी पार्टी

    (सपा) उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में सभी 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है।

    वहीं, कांग्रेस इन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी, लेकिन दोनों दलों के बीच गठबंधन बना रहेगा। अखिलेश यादव ने इस बात की पुष्टि करते हुए ट्वीट के माध्यम से औपचारिक ऐलान किया है।
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भी सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। इस चुनाव में सपा 12 सीटों की मांग कर रही है, और कांग्रेस मुख्य भूमिका निभाएगी। सपा की योजना महाराष्ट्र में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की है, और इंडिया गठबंधन के तहत ये चुनाव लड़े जाएंगे  
    समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश उपचुनावों में सभी 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की पुष्टि की है, जबकि कांग्रेस ने इन सीटों पर उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है। इसके बावजूद, दोनों पार्टियों का गठबंधन INDIA समूह के तहत बना रहेगा। सपा का यह कदम उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी प्रदर्शन को मजबूत करने की योजना का हिस्सा है, और कांग्रेस इस रणनीति के तहत सपा को समर्थन दे रही है 
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए, सपा ने INDIA गठबंधन के तहत 12 सीटों की मांग की है। अखिलेश यादव महाराष्ट्र में सपा की भूमिका बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, हालांकि राज्य में सपा की मौजूदगी उत्तर प्रदेश की तुलना में कमजोर है। इस चुनाव में सपा का मकसद कांग्रेस, शिवसेना (UBT), और एनसीपी जैसे बड़े सहयोगियों के साथ अपनी स्थिति को मजबूत करना है 
    सपा ने INDIA गठबंधन में अपनी बढ़ती भूमिका पर जोर दिया है और उम्मीद जताई है कि महाराष्ट्र में उनकी सीटों की मांग को सम्मानित किया जाएगा, जहां अखिलेश यादव पार्टी की बेहतर संभावनाओं को सुरक्षित करने पर जोर दे रहे हैं 

    https://nishpakshtoday.inn

  • पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल

    पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल

    पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल
    गोरखपुर।जनपद के कैंपियरज़गंज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दबिश देने गई पुलिस की टीम पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं।
    देर रात मछली गांव चौकी की पुलिस टोला भरोहिया में रेप के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ने गई तभी पुलिस टीम पर अभियुक्त के परिवार ने ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। जिसमे सिपाही गम्भीर हुआ और दरोगा चोटिल हो गए।
    पुलिस टीम जब कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज उर्फ हरनापुर गांव के टोला भरोहिया में पुलिस टीम पर हमला कर दुष्कर्म के आरोपित को घरवाले ने भगा दिया। पथराव से प्रशिक्षु दरोगा सचिन सिंह (28), सिपाही अजीत कुमार (25) गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस वालों ने किसी तरह अपनी भागकर जान बचाई। दोनों को पैडलेगंज के रचित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
    पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल
    पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल
    देर रात एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने नर्सिंग होम पहुंचकर डॉक्टरों से बातचीत कर घायलों का हाल जाना। दोनों की हालत गंभीर है, लेकिन खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उधर पुलिस ने आरोपित की मां कौशल्या देवी, बहन प्रीति व प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर पुलिस पर हमला करने का आरोप है। इस मामले में एक अलग से केस दर्ज किया जाएगा। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

    रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस टीम

    कैंपियरगंज इलाके के गोपालगंज गांव निवासी एक शख्स ने बेटी संग दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गांव के राहुल निषाद पुत्र राजेश पर केस दर्ज कराया था। चार दिन पहले दर्ज किए गए केस में पुलिस आरोपित राहुल निषाद की तलाश में जुटी थी। बुधवार की शाम में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित राहुल अपने घर पर आया हुआ है। इस सूचना पर दरोगा सचिन सिंह साथी सिपाही अजीत के साथ आरोपित के घर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आरोपित राहुल को पकड़ ली थी। उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले जा रही थी कि पीछे से आरोपित के घरवालों ने ईंट से पथराव कर दिया। सिर पर चोट लगने की वजह से दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। लहूलुहान पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई। इस बीच सूचना पाकर थाने से फोर्स गांव में पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजा गया। दोनों का नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है।
    पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल
    पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल

    SSP गोरखपुर पहुंचे अस्पताल

    एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कैंपियरगंज में पुलिस दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ ली थी, तभी घरवालों ने पत्थर से हमला कर दिया। घटना में दो पुलिस वालों को चोटें आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हमला करने की तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे
    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे सभी जिलों के अधिकारी
    त्यौहारों को लेकर अफसरों को दिशा-निर्देश देंगे CM

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे
    शाम 7 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी अहम बैठक
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 7 बजे कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक करेंगे, जिसमें सभी जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। यह बैठक मुख्य रूप से आगामी त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश देने के उद्देश्य से हो रही है। सीएम योगी त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए अधिकारियों से संवाद बनाए रखने और किसी भी अराजक तत्व पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देंगे ।

     

  • बसडीला में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकली राम बरात, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

    बसडीला में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकली राम बरात, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

    ग्राम प्रधान बसडीला प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में राम विवाह सम्पन्न
    Gorakhpur/खजनी

    बसडीला में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकली राम बरात, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
    बसडीला में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकली राम बरात, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
    Gorakhpur
    श्री श्री प्राचीन रामलीला समिति आदर्श गांव बसडीला खजनी में बीती रात रामविवाह धूमधाम से मनाया गया, खजनी थाना गेट से बैंड बाजे के साथ राम बरात धूमधाम से निकाली गई । राम बरात का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया । राम बरात को देखने के लिए खजनी कस्बे के साथ ही आसपास गांव के लोग बड़ी संख्या में उमड़े । रामबारात हर कस्बे से होती हुई बसडीला पांडाल में पहुंची जहां रामविवाह सम्पन्न हुआ । ग्राम प्रधान बसडीला प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में राम विवाह और विशाल भंडारा सम्पन्न हुआ । इस दौरान ग्राम पंचायत बसडीला के लोग मौजूद रहे।
    भगवान की बारात में सखियों, साधू, संतों एवं भक्तों ने बैंड बाजे की भक्ति धुनों पर जमकर नृत्य किया । दूल्हा स्वरूप में श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघन के अलावा राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र रथों पर विराजमान थे । राम जी की निकली सवारी …., रघुपति राघव राजा राम और इस्कॉन के हरे रामा – हरे कृष्णा के संगीतमय बोल पर लोग मंत्रमुग्ध हो गए । महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर बधाई गीत गा रही थीं ।
    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews