Category: उत्तर प्रदेश

  • अब रामगढ़ झील में लहरों पर लीजिए जाम का मजा

    अब रामगढ़ झील में लहरों पर लीजिए जाम का मजा

    अब रामगढ़ झील में लहरों पर लीजिए जाम का मजा

    गोरखपुर: गोरक्षनगरी की नाइट लाइफ में रंग भरने के लिए आबकारी विभाग की पहल ने दीपावली पूर्व जाम छलकाने वाले शौकीनों को बड़ा तोहफा दिया है। रामगढ़झील में उतरी चांदनी को निहारते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट फ्लोट में जाम छलका सकेंगे। डिस्क में बजते संगीत की धुनों पर रात 12 बजे तक यह आनंद उठाया जा सकेगा। हालांकि 21 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब नहीं परोसी जाएगी। इसके लिए बकायदा नोटिस भी चस्पा किया गया है।
    फिलहाल प्रतिदिन के आधार पर आबकारी विभाग से लाइसेंस लेकर बार का संचालन ट्रायल के तौर पर
    फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में बार का संचालन शुरू होने वाला है।
    किया जा रहा। जल्द ही आबकारी विभाग से नियमित लाइसेंस मिल जाएगा। उसके बाद बाकायदा ‘ट्राइटन क्लब’ के नाम से बार संचालित होगा। बार का नाम ट्राइटन, ग्रीक के समुद्री देवता पोसिडॉन के पुत्र के नाम पर
    रखा गया है। इसके अतिरिक्त सौर मण्डल के आठवें ग्रह वरुण के सबसे बड़ा उपग्रह को भी ट्राइटन कहा जाता है। बार में शराब का जाम छलकाने वालों को यह भी स्मरण कराया जाता है कि डंकन ड्राइविंग प्रतिबंधित है।
    रामगढ़झील की ख्याति मरीन ड्राइब सी
    बीते सात सालों में योगी सरकार ने रामगढताल क्षेत्र का ऐसा कायाकल्प किया है कि इस क्षेत्र की ख्याति गोरखपुर के ‘मरीन ड्राइव’ की हो गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के सबसे डिमांडेड टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित हुए रामगढ़ताल में क्रूज लेक क्वीन के साथ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट फ्लोट लुत्फ उठाया जा रहा है। रामगढ़ताल क्षेत्र पर्यटन और खानपान के महत्वपूर्ण त्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरा है। इस क्षेत्र में हॉस्पिटैलिटी के तमाम ब्रांडेड प्रतिष्ठानों की दस्तक तो हो ही चुकी है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन कहते हैं कि लेक क्वीन क्रूज के बाद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट सैलानियों के लिए बड़ी सौगात है। प्राधिकरण को इससे हर माह साढ़े चार लाख रुपये का राजस्व भी मिलेगा।
    शनिवार को इसका लोगो भी जारी कर दिया गया।
    1500 रुपये के प्री पेड कार्ड से प्रवेश: ‘फ्लोट’ का संचालन करने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक आलोक अग्रवाल ने बताया कि बार में
    प्रवेश फिलहाल 1500 रुपये के प्री- पेड कार्ड पर मिल रहा है। इस एक कार्ड पर जितने लोग जाएंगे प्रति व्यक्ति 500 रुपये अतिरिक्त रिचार्ज कराना होगा। यह धनराशि सिर्फ एक बार के लिए ही मान्य होगी।

  • सिडबी ने गोरखपुर में टेरकोटा क्लस्टर हेतु

    सिडबी ने गोरखपुर में टेरकोटा क्लस्टर हेतु

    सिडबी ने गोरखपुर में टेरकोटा क्लस्टर हेतु

    22 अक्टूबर 2024 को क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया
    भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने 22 अक्टूबर, 2024 को गोरखपुर में हस्तनिर्मित टेरकोटा क्लस्टर के लिए एक एमएसएमई क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय एमएसएमई और क्लस्टर सदस्यों तक पहुंचना और एमएसएमई और सिडबी की सहायता की प्रासंगिक योजनाओं के संबंध में हालिया बजट घोषणाओं पर जानकारी प्रसारित करना था। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रमुख पदाधिकारियों और अधिकारियों ने भाग लिया और एमएसएमई के सामने आने वाले मुद्दों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई। यह आयोजन एमएसएमई को समर्थन देने और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम में श्री रवि कुमार शर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर, डीआईसी, श्री नीरज कुमार, एमएसएमई, डीएफ़ओ, श्री आर.एन.सिंह, अध्यक्ष,चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज़, श्री दीपक कारीवाल, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, श्री आशीष कुमार सोनी, एजीएम, एक्सिम बैंक और गोरखपुर के अन्य प्रमुख उद्योगपतियो ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में गीडा के अधिकारी और सदस्य और गोरखपुर के अन्य उद्योगपति शामिल थे। सिडबी का प्रतिनिधित्व श्री रितेश कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक, श्री कुमार अभय चन्द्र, प्रबन्धक और श्री दिव्यान्शु श्रीवास्तव, सहायक प्रबन्धक और सिडबी गोरखपुर के अन्य कर्मचारियों ने किया। कार्यक्रम के दौरान, इस बात पर चर्चा हुई कि सिडबी वित्तीय सहायता, क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर कैसे इन समूहों को समर्थन दे सकता है। फोरम ने इन पारंपरिक उद्योगों में नवाचार और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित किया। आउटरीच कार्यक्रम ने भारत में एमएसएमई के विकास के लिए सिडबी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, विशेष रूप से गोरखपुर में हस्तनिर्मित टेरकोटा क्लस्टर जैसे विशिष्ट समूहों में, जो स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

  • सभी शोध प्रश्नों के उत्तर देने के लिए किये जाते हैं

    सभी शोध प्रश्नों के उत्तर देने के लिए किये जाते हैं

    सभी शोध प्रश्नों के उत्तर देने के लिए किये जाते हैं : डॉ मौसमी बोरल

    गोरखपुर
    दिग्विजयनाथ पी. जी. कॉलेज गोरखपुर एवं साइंस टेक इंस्टीटूट लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में ज़ूम एप के माध्यम से आयोजित सप्तदिवासिय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के दूसरे दिन  मुख्य वक्ता डॉ मौसमी बोरल, एसोसिएट प्रोफेसर, सत्यप्रिय रॉय कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोलकाता ने विषय ” अनुसंधान डिज़ाइन, प्रकार एवं अनुसंधान दर्शन ” पर बोलते हुए कहा कि सामान्य तौर पर, सभी शोध प्रश्नों के उत्तर देने के उद्देश्य से किए जाते हैं। उत्तर दिए जाने वाले प्रश्न का प्रकार और उत्तर का उपयोग करने का तरीका यह निर्धारित करता है कि किस प्रकार का शोध किया जाना है। शोध डिजाइन वह ढांचा या वैचारिक संरचना है जिसके अंतर्गत शोध किया जाता है। इसमें शोध तत्व, पद्धतियाँ और प्रक्रियाएँ शामिल होती हैं जिनका उपयोग शोधकर्ता अध्ययन करने के लिए करता है। यह शोधकर्ताओं को सफलता के लिए खुद को तैयार करने की अनुमति देता है। शोध डिजाइन में सही कार्यप्रणाली का चयन करना, सबसे उपयुक्त डेटा संग्रह विधियों का चयन करना और डेटा का विश्लेषण करने के लिए एक योजना (या रूपरेखा) तैयार करना शामिल है। संक्षेप में, एक अच्छा शोध डिजाइन हमें अपने शोध को संरचित करने में मदद करता है। मार्केटर्स शोध करते समय विभिन्न प्रकार के शोध डिजाइन का उपयोग करते हैं।
    प्रो. ओम प्रकाश  सिंह , प्राचार्य , दिग्विजयनाथ पी. जी. कॉलेज गोरखपुर ने सभी अतिथियों का स्वागत । कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर  परीक्षित सिंह ने सभी अतिथियों सहित प्रतिभागियों के प्रति आभार ज्ञापन किया। संचालन आयोजन सचिव डॉ. धर्मेद्र कुमार यादव, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ऐंड फैमिली वेल्फेयर अंडर द मिनिस्ट्री ऑफ फैमिली वेल्फेयर, नई दिल्ली । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती श्वेता सिंह (चैयरमेन मनराज कुंवर सिंह एजूकेशनल सोसाइटी) लखनऊ  द्वारा किया गया ।
    कार्यक्रम में सह संयोजक डॉ सुशील कुमार सिंह,साइंस टेक इंस्टीट्यूट लखनऊ, महाविद्यालय के शिक्षक डॉ आर पी यादव, डॉ धरमचंद विश्वकर्मा, डॉ अनीता, डॉ विभा सिंह, डॉ नित्यानंद श्रीवास्तव, डॉ शुभ्रांशु शेखर सिंह, डॉ इंद्रेश पाण्डेय, डॉ पवन पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकों सहित कुल 236 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। उक्त कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ शैलेश कुमार सिंह ने दी।

  • विधायक ने खैरवा और चौतिसा में किया वृक्षारोपण

    विधायक ने खैरवा और चौतिसा में किया वृक्षारोपण

    विधायक ने खैरवा और चौतिसा में किया वृक्षारोपण
    बरहलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) सरयू अमृत महोत्सव के तहत सम्राट अशोक मौर्य स्मृति में पूरे चिल्लुपार के सभी २९ न्याय पंचायतों में होने वाले माँ के नाम एक पेड़ वृहद् वृक्षारोपड़ अभियान के तहत चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने बरहलगंज ब्लॉक के खैरवा मोहाल जलकल ग्राम सभा के पार्वती माता के स्थान परिसर में और चौतिसा के शान्ति शशक्तिकरण विद्यालय के परिसर में अपने मित्र मण्डल और भाजपा संगठन के साथियों संग वृक्षारोपण कर बाग लगाया!
    इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में तेज़ी से पर्यावरण परिवर्तित हो रहा है अभी पिछले कुछ दिनों पहले कोरोना जैसी भयानक बीमारी से पूरा विश्व जूझा है और आक्सीजन के लिए लाखों रुपये लग के लोगो की जान बची आज जिस तेज़ी से पेड़ कट रहा है आने वाले कुछ समय बाद आक्सीजन की कमी हो जाएगी इसको देखते हुए इस वृक्षारोपण के अभियान को शुरू किया गया है ताकि हम अपने आने वाले नस्लों को एक स्वच्छ और शुद्ध वातावरण दे पाये! हर व्यक्ति कोई न कोई पेड़ ज़रूर लगाए और उसका संरक्षण भी करे! आज हम आपके लिए नहीं आये हैं आपके आने वाले बच्चों के लिए आप सब के बीच आया हूँ आने वाले समय में आक्सीजन की भारी कमी होने वाली है जिसके लिये हम आप सब के लिये बाग लगाने आया हूँ! इस अभियान को जन जागरण बनाने के लिए हम आप सभी का आह्वान करने आये है कि इस वृक्षारोपण को ट्री गार्ड के साथ अपने माँ के नाम एक पेड़ लगायें जिससे पेड़ की सुरक्षा भी हो सके !
    इस अवसर पर मुख्य रूप से इस वृक्षारोपण के संयोजक आनंद चंद , चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, विधायक पीआरओ प्रशान्त शाही, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी,अष्टभुजा सिंह, अखंड प्रताप शाही मण्डल अध्यक्ष , मंटू चतुर्वेदी, राजीव पांडेय , श्याम बिहारी दुबे , अखिलेश श्रीवास्तव, प्रधान राजेश निसाद, प्रधान धर्मराज निसाद, शिवा जी सिंह , बृजेश वर्मा, प्रधान सतीश शाही, अंगद निसाद युवा मोर्चा अध्यक्ष, विद्याधर दूबे, गिरजा दूबे, विश्वनाथ दूबे , मोहन निसाद, चंचल मिश्रा , विनय पांडेय, राडा सिंह , संजय शर्मा , संतोष सिंह , जोखन निसाद, संजय श्रीवास्तव, अनिल निसाद, के साथ समस्त क्षेत्र वासी मौजूद रहे !
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

     

  • बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
    वन विभाग से बंदरों को पकड़ कर निजात दिलाने की मांग ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटसहरा में इन दिनों बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों को आते- जाते समय रास्ते में हमेशा बंदरों का डर सता रहा है । बंदर दर्जनों की संख्या में लोगो को काट चुके है । गांव के बगल में तालाब किनारे पेड़ों पर धमाचौकड़ी मचाते हुए रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों के उपर आक्रामक होकर काटने के लिए दौड़ा कर काट लें रहे हैं । अब तक यह बंदर कटसहरा निवासी साफिया, सरस्वती, ज्ञानमती, शाहआलम, सिकन्दर, राबिया, अमन, अजीत शेख सहित कई राहगीरों को दौड़ा कर काट चुके हैं । बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को महेंद्र कन्नौजिया के नेतृत्व में प्रदर्शन कर संबन्धित वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए, इन आक्रामक हुए बंदरों को पकड़ कर कहीं वन में छोड़ने की मांग करते हुए, बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है ।
    प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र कन्नौजिया, कमला प्रसाद, अब्दुल्ला, सोनू, भानुप्रताप सिंह, सुमेर गुप्ता, मुमताज, साकिर, राजकुमार मौर्या सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

  • दीपावली और धनतेरस पर्व को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ क्षेत्राधिकारी ने की बैठक

    दीपावली और धनतेरस पर्व को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ क्षेत्राधिकारी ने की बैठक

    दीपावली और धनतेरस पर्व को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ क्षेत्राधिकारी ने की बैठक.
    एसएसपी डा० गौरव ग्रोवर जनपद गोरखपुर द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर दिये गये निर्देशों के क्रम में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी गीडा प्रशाली गंगवार की अध्यक्षता में हरपुर बुदहट थाना प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें थाना क्षेत्र के समस्त स्वर्णकार एवं सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे । सीओ गीडा ने व्यवसायियों को यह भी अवगत कराया कि दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाये जिससे दूकानों के सामने का पूरा रोड कवर किया जा सके, इस पर समस्त स्वर्ण व्वसायियों द्वारा हाथ ऊठाकर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु अपना अपना समर्थन दिया गया । इस मौके पर थानाध्यक्ष महेश चौबे ने कहा कि दीपावली महत्वपूर्ण त्योहार है लेकिन इस दौरान अग्नि दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना रहता है । इसलिए ऐसे मौकों पर सावधानी बरतनी जरूरी है और व्यापारियों को अपनी प्रतिष्ठान की सुरक्षा के इंतजाम भी करनी चाहिए । 

    इस अवसर पर थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे, तनवीर अहमद, प्रवीण कश्यप, आलोक कुमार सिंह, अच्युदानंद राय, सुधाकर यादव, अजय कुमार सहित थाना क्षेत्र के दर्जनों स्वर्ण व्यवसाई मौजूद रहे ।

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

  • अनाथ बच्चों की भरण पोषण के लिए मानव सेवा संस्थान ने ली जिम्मेदारी

    अनाथ बच्चों की भरण पोषण के लिए मानव सेवा संस्थान ने ली जिम्मेदारी

    अनाथ बच्चों की भरण पोषण के लिए मानव सेवा संस्थान ने ली जिम्मेदारी
    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) क्षेत्र के तिहामुहम्मदपुर गांव में बीते दिनों 32 वर्षीय राणा गौड़ की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। जिससे उनकी तीन अबोध बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। उन अनाथ बच्चियों को मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता व राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता रविवार को उन पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर ढांढस बंधाते हुए अहेतुक सहायता के उन अनाथ बच्चियों को गोद लेने के साथ भरण-पोषण की जिम्मेदारी ली।

    राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने कहा कि अब हिन्दू का कोई भी बच्चा अनाथ नहीं होने पायेगा। इसके लिए मानव शिक्षा सेवा संस्थान लगातार अपनी भूमिका निभा रहा है। जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने कहा कि सभी बच्चों को शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षा मिलनी चाहिए, चाहे वे कहीं भी रहते हों। हम बच्चों को परिवारों के साथ स्थानांतरित करने और प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण देखभाल और सम्मान प्रदान करने के लिए काम करते हैं।

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

     

  • विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल (पुरुष /महिला ) टीम चयनित l

    विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल (पुरुष /महिला ) टीम चयनित l

    विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल (पुरुष /महिला ) टीम चयनित l

    पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2024 -25 हेतु विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला ) टीमों का चयन दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को विश्वविद्यालय क्रीड़ाँगन पर किया गया l
    अस्थाई रूप से चयनित टीम निम्नवत है :-बास्केटबॉल पुरुष :-आदित्य चक्रवर्ती, प्रखर जायसवाल (विश्वविद्यालय ) मनीष कुमार,अनुराग राय , शौर्य प्रकाश ( बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज भटनी) श्रेय मिश्रा,सतीश कुमार,रणविजय सिंह (दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज ) विकास गुप्त (वंश राज जय श्री कॉलेज ) विकास तिवारी (नेशनल पी जी कॉलेज बड़हलगंज ) वैभव साहनी (डी ए वी पीजी कॉलेज) राहुल कुमार (श्यामा मल्ल डिग्री कॉलेज ) l
    बास्केटबॉल महिला :-कृतिका साहनी, अनन्या राय, आरुषि चौधरी, शिवांशी मिश्रा, अनामिका सिंह चौहान (विश्वविद्यालय ) आरती यादव (इस्लामिया कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स )अमृता प्रजापति (दिग्विजय नाथ पी जी कॉलेज )श्रेया रानी ( महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय ) उर्विजा त्रिपाठी एसएसपीजी कॉलेज ) शुभ्रा सलोनी ( नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज ) अंजली कुमारी ( बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज ) आँचल यादव ( डीएवीपीजी कॉलेज) l
    यह जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ राज वीर सिंह ने दी, तथा बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी दिनांक 23 अक्टूबर को पूर्वाहन 11:00 बजे विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद में आवश्यक रूप से उपस्थित हों l

    डॉ राज वीर सिंह
    सचिव
    क्रीड़ा परिषद

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

  • सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन कैडेट्स ने शस्त्र प्रशिक्षण और फायरिंग प्रशिक्षण सीखा

    सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन कैडेट्स ने शस्त्र प्रशिक्षण और फायरिंग प्रशिक्षण सीखा

    सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन कैडेट्स ने शस्त्र प्रशिक्षण और फायरिंग प्रशिक्षण सीखा ।
    गोरखपुर  ।
    कमांडिंग ऑफिसर ले० कर्नल रमन तिवारी के नेतृत्व में 21 अक्टूबर से चल रहे दस दिवसीय सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-167 सैनिक स्कूल फर्टिलाइजर कॉलोनी, गोरखपुर में एनसीसी कैडेटो को दूसरे दिन फायरिंग व शस्त्र प्रशिक्षण दिया गया । वहीं साथ में एनसीसी में यूपी के सभी इकाइयों से चयनित कुछ चुनिंदा कैडेट्स के इंटर ग्रुप बास्केट बाल टूर्नामेंट का कोर्डनेटिंग कांफ्रेंस भी संपन्न हुआ


    इस दौरान शिविर में कैडेट्स ने .22 रायफल को खोलना, जोड़ना तथा सही पोजिशन में फायरिंग करने का तरीका सीखा । वहीं शस्त्र प्रशिक्षण और फायरिंग प्रशिक्षण के बाद एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स द्वारा सभी कैडेट्स को एनसीसी विषय से संबंधित सामान्य जानकारी पर अलग अलग लेक्चर पोस्टों पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया । जो कैप्टन डी. एन. मौर्य, कैप्टन दीपक शाही, सेकेंड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह, थर्ड ऑफिसर नृपेंद्र प्रताप मौर्य द्वारा संपादित किया गया ।
    इस अवसर पर लेफ्टीनेंट वंदिता त्रिपाठी, निहारिका यादव, सीटीओ गुरमीत कौर, सूबेदार मेजर पवन कुमार, सूबेदार कंवराज भाटी और पी० आई० स्टाफ मौजूद रहे ।
    संवाददाता– सूर्य प्रताप सिंह

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews

  • आठ साल से बनवारी के लड्डू की दुकान की बादशाहत कायम

    आठ साल से बनवारी के लड्डू की दुकान की बादशाहत कायम

    आठ साल से बनवारी के लड्डू की दुकान की बादशाहत कायम

    चित्र परिचय:
    गोला।उपनगर गोला के पश्चिमी चौराहा स्थित सूरज पाण्डेय के मकान में चल रही बनवारी की मशहूर लड्डू की दुकान पर केक काटकर आठवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया।
    बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए युवा समाजसेवी सूरज पाण्डेय ने प्रतिष्ठान के मालिक सोनू प्रजापति को शुभकामनाए देते हुए कहा कि इस दुकान के लड्डू की शुद्धता और क्वालिटी ऐसी है कि क्षेत्र के अलावा दूर दूर इसकी मांग है चाहे अधिकारी हो,नेता हो या आम आदमी जो एक बार खा लेता है वह बार- बार खाना चाहता है।इतना ही नहीं जिस किसी नात-रिश्तेदार भी एक बार लड्डू खा लिए तो स्वयं कह कर दुबार लड्डू को मंगाते हैं।इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके प्रति कितनी दीवानगी है।
    दुकान संचालक सोनू प्रजापति बताते हैं कि उपनगर के बेवरी चौराहे पर वर्षो से बनवारी के नाम से दुकान चलती थी लेकिन लड्डू नहीं पेड़ा के नाम से मशहूर थी।उनका कहना है कि मैं बचपन से ही पिता जी के साथ यहां काम सिखने लगा। या कह लीजिए की हमारे पिता जी ही हमारे उस्ताद थे। जब भी स्वाद में जरा भी बदलाव आता पिता जी तत्काल हमें समझाते की ग्राहकों के लिए स्वाद ही हमारी पूजा है। जिसे हमे हमेशा बनाए रखना है। जो आज भी हम कर रहें है।
    इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार यादव सहित समस्त कर्मचारी मौजूद थे।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC
    https://nishpakshtoday.in/police-line-mai-manaya-gaya-police/ NTnews