Category: उत्तर प्रदेश

  • भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर पूर्व चेयरमैन ने किया अनशन

    भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर पूर्व चेयरमैन ने किया अनशन

    भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर पूर्व चेयरमैन ने किया अनशन

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) नगर पंचायत मे विकास कार्य मे आने वाली निधियो विशेष रूप से राज्य वित्त आयोग मे करोड़ो का भ्रष्टाचार, डेंगू, मलेरिया, नाला, नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट आदि मे व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर रविवार को पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल ने समर्थको के साथ दीनदयाल चौक पर एक दिवसीय अनशन किया। शाम पांच बजे अनशन स्थल पर पहुचे नायब तहसीलदार जयप्रकाश कुमार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्र देने के बाद अनशन खत्म हुआ। तहसीलदार ने पत्र को उपर तक पहुचाने का आश्वासन दिया।
    रविवार की सुबह 10 बजे से दीनदयाल चौक पर पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल ने नवंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक के स्टाक, टेंडर, टेक्नीशियन, निर्माण, क्रय आदि की विशेष जांच, नगर डेंगू, टाईफाईड, चिकनगुनिया,चेचक आदि जैसी वायरस बीमारी फैली हुई है, डेंगू से कई लोगो की जान चली गई जब कि दर्जनो लोग डेंगू से जूझ रहे है किन्तु नगर पंचायत छिड़काव के नाम पर जिम्मेदारो ने करोड़ो रुपए फर्जी बिल बाउचर के आधार पर निकाल लिया। अनशन मे बबलू राय, प्रभुनाथ सोनी, अमरजीत यादव, जफरुल अहमद, शन्नी जायसवाल, उमाशंकर यादव, सलीम शेख, जीतेन्द्र पासवान, एजाज अहमद, तमेश्वर वर्मा, अर्पित सोनीरामजीत, उज्जवल, परमेश्वर,पंकज, आकाश, अभिषेक, उमेश, अखिलेश, सुंदरम, अखिलेश मिश्र आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • बगहा कटान पीड़ितों को मिले घर व जमीन का उचित मुआवजा

    बगहा कटान पीड़ितों को मिले घर व जमीन का उचित मुआवजा

    बगहा कटान पीड़ितों को मिले घर व जमीन का उचित मुआवजा

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) अपनी गाढ़ी पसीने की कमाई से एक एक ईंट जोड़कर आशियाना बनाना व अपने जीवन काल में उसी आशियाने को उजाड़ने का दर्द कोई सरयू नदी की कटान से प्राभावित बगहा गांव के निवासियों से पूछे पर इस बहरी सरकार व उसके नुमाइंदों के कानों तक उनकी दर्द भरी आवाज नहीं पहुंच रही। महीनों से हो रही कटान में सैंकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन व दर्जनों घर नदी की धारा में विलीन हो गए पर शासन स्तर से कोई कार्य नहीं हुआ। यह विचार रविवार की शाम बड़हलगंज में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने व्यक्त किया। __बड़हलगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बगहा के गड़ेरी टोला में हो रहे सरयू नदी की कटान से प्रभावित लोगों से मिलने व उनके कष्टों को समझने के बाद हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दे बड़हलगंज आए विनय शंकर तिवारी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से बगहा में कटान हो रही है। उस कटान को रोकने का कोई कार्य शासन के द्वारा नहीं हुआ। इस वर्ष कटान विकराल हो गई। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने सिंचाई मंत्री को भ्रमण तो करा दिया पर जनता के हित में कोई कार्य नहीं हुआ। समस्याएं बद से बदतर होती जा रही हैं। लोग वहां से उजड़ रहे। खेती योग्य हजारों एकड़ जमीन सरयू की धारा में समा गई। विनय शंकर तिवारी ने शासन से मांग की कि सभी उजड़े परिवारों को पीएम,सीएम आवास दे बसाया जाय।साथ ही नदी में विलीन हुई जमीनों का उचित मुआवजा दिया जाय।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • प्रदेश के चरागाहों को कराया जाएगा कब्जा मुक्त = महेश शुक्ला राज्य मंत्री

    प्रदेश के चरागाहों को कराया जाएगा कब्जा मुक्त = महेश शुक्ला राज्य मंत्री

    बस्ती । रिपोर्ट
    बबुंदर यादव बस्ती
    प्रदेश के चरागाहों को कराया जाएगा कब्जा मुक्त = महेश शुक्ला राज्य मंत्री
    बस्ती। बस्ती सर्किट हाउस पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि प्रदेश में सभी चरागाहों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। जल्द ही इस बारे में संबंधित विभाग से बात कर कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिससे गोवंशों को हरा चारा हो उपलब्ध हो सकेगा। महेश शुक्ला ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री गोवंश के संवर्धन को लेकर बहुत ही संवेदनशील है हम लोगों की बैठक बुलाकर उन्होंने निर्देशित किया है कि जहां पर गोवंश संरक्षित हैं। वहां का दौरा करें वहां जो कमियां है उसको ठीक करें, उसके हरे चारे की व्यवस्था करें, रखरखाव की व्यवस्था और जो किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं उन गोवंशों को आश्रय स्थल तक ले जाएं, साथ ही साथ किसानों से जनजागरण अभियान के जरिए गोवंशों को किसानों के खूंटे तक पहुचाया जाएं ताकि उनका संवर्धन हो सके, महेश शुक्ला ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि किसानों को गोवंश पालन करने के लिए ₹1500 प्रतिमाह पोषण के लिए दिए जाएंगे, एक किसान 4 गोवंश को रख सकता है जिसके लिए उन्हें ₹6000 प्रतिमाह दिए जाएंगे। महेश शुक्ला ने कहा कि गौशालाओं को उत्पादक व आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में भी हमारी सरकार कार्य करेगी।

  • अन्वेषण 2024 प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 31 अक्टूबर तक

    अन्वेषण 2024 प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 31 अक्टूबर तक

    अन्वेषण 2024 प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 31 अक्टूबर तक

    भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के वार्षिक प्रतियोगिता अन्वेषण 2024 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के विद्यार्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। ज्ञात हो कि गो.वि.वि. इस वर्ष इस प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध अभिरुचि जगाना एवं विकसित करना है जिससे उच्च शिक्षा में शोध के वातावरण को बल मिल सके। इसके अंतर्गत प्राकृतिक विज्ञान, अभियांत्रिकी एवं तकनीक, कृषि विज्ञान, स्वास्थ्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी एवं व्यवसायिक व्यवस्था समेत अन्य विषयों पर शोध प्रोजेक्ट्स आमंत्रित किए गए हैं। अन्वेषण 2024 के समन्वयक एवं वेबसाइट प्रभारी भौतिकी विभाग के डॉ. अंबरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थी https://projectset.com/anveshan लिंक पर जाकर
    इसमें निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का विकल्प चुनना होगा। उसके पश्चात वें अपनी ईमेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे। विद्यार्थियों के पास एक टीम के रूप में भी प्रोजेक्ट जमा करने का विकल्प भी उपलब्ध है।
    इस प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत सूचना एवं निर्देश विश्वविद्यालय के वेबसाइट के लिंक https://ddugu.ac.in/newweb/anveshan.php पर उपलब्ध है।
    “यह प्रतियोगिता हमारे छात्र छात्राओं में शोध अभिरुचि विकसित करने का एक माध्यम बनेगी। इससे विश्वविद्यालय में शोध के बढ़ते वातावरण को नई गति मिलेगी।”
    – प्रो. पूनम टंडन, कुलपति

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • समाज को एकजुट करने के लिए ब्राह्मणों ने भरी हुंकार

    समाज को एकजुट करने के लिए ब्राह्मणों ने भरी हुंकार

    समाज को एकजुट करने के लिए ब्राह्मणों ने भरी हुंकार
    एकजुट होकर ही आसुरी शक्तियों का होगा नाश–राजेश पांडेय
    समाज को दिशा देने वाले अपने अपनी महत्ता को पहचाने-विनय
    पीपीगंज।गोरखपुर
    पूर्वांचल ब्राह्मण एकता मंच के तले रविवार को स्थानीय मैरेज हाल में ब्राह्मण समाज की हुई बैठक में वक्ताओं ने समाज मे फैल चुकी कुरीतियों से बचते हुए समाज को एक जुट करने का संकल्प लिया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस मंच के माध्यम से बिखरे हुए लोगो को एकजुट करके एक मंच पर लाकर सबकी सुरक्षा,सबका सम्मान और सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ कर समाज को शशक्त बनना ही मूल उद्देश्य है।
    इस अवसर पर मंच के संयोजक एवं पूर्व ग्राम प्रधान राजेश पांडेय ने कहा कि यह मंच शुद्ध रूप से गैर राजनीतिक है जिसके माध्यम सर ब्राह्मण समाज को एकजुट करते हुए सबका सम्मान,सुरक्षा,शिक्षा, स्वास्थ्य सम्बन्धी हर सम्भव मदद करने का संकल्प लेकर हम लोग आगे बढ़ रहे है।जिसमे समाज के सभी सक्षम लोगो को आगे आकर भरपूर सहयोग की जरूरत है।
    वही कैम्पियरगंज बार एशोएशिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा एवं महामंत्री प्रभु नारायण पांडेय ने ब्राह्मण समाज को एकजुट होने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज कभी धन और सत्ता का लालची नही रहा बल्कि हमेशा स्वयं का बलिदान करते हुए दूसरों को आगे बढ़ाकर समाज को नई दिशा देने का काम किया है।परन्तु आज हमारे समाज को तम्माम कुरीतियों ने घेर लिया है और हम पिछलग्गू बनकर दुसरो पर आश्रित और परजीवी बनते जा रहे है जिससे हम सबको बचना होगा।साथ ही आपसी कटुता को त्याग कर वसुधैव कटुम्ब के रास्ते पर चलकर सर्वसमाज को शशक्त करना हम सब की जिम्मेदारी है।
    जबकि विनय राय ने कहा कि ब्राह्मण समाज अपनी शक्ति और वैभव को पहचाने,हमारे पूर्वजों ने हजारों सालों तक समाज को अपने त्याग और तप के बल पर तमाम आसुरी शक्तियों से बचाने का काम किया है जिसको इस संगठन को शशक्त बनाकर हमे आगे बढाने का संकल्प लेना होगा।

    समाज को एकजुट करने के लिए ब्राह्मणों ने भरी हुंकार
    समाज को एकजुट करने के लिए ब्राह्मणों ने भरी हुंकार

    बैठक में मुख्य रूप से बाण के प्रधान दया शंकर उपाध्याय,कृपा शंकर मिश्रा, पूर्व ग्राम प्रधान अवधेश मिश्रा,नरेंद्र दुबे,राजेश पांडेय,देव प्रयाग पांडेय,अशोक तिवारी,पवन मिश्रा,रवि दुबे,दिनेश मिश्रा समेत तमाम वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए सर्वप्रथम भगवान परशुराम जयंती पर उनकी प्रतिमा स्थापना के साथ ही भव्य मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा।
    इस दौरान मुख्य रूप से अनूप शंकर पांडेय,सतीश त्रिपाठी,रवि त्रिपाठी,अशोक पांडेय,राजा मिश्रा,दिलीप मिश्रा,बबलू मिश्रा,सचिता नंद मिश्रा,नंदू मिश्रा,डा हरिओम उपाध्याय, हेमंत शुक्ला,विपिन शुक्ला,देवेश पांडेय,विनोद तिवारी,चन्द्र मौली त्रिपाठी,पंकज त्रिपाठी, समेत गोरखपुर महानगर,सहजनवा,मेहदावल,फरेंदा छेत्र के तमाम ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान समेत अधिवक्ता,चिकित्सक,व्यवसायी,शिक्षक एवं समाज के चिंतक मौजूद रहे।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने आगामी मान्यता चुनाव के लिए आई ओ डब्लू साउथ

    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने आगामी मान्यता चुनाव के लिए आई ओ डब्लू साउथ

    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने आगामी मान्यता चुनाव के लिए आई ओ डब्लू साउथ, यांत्रिक कारखाना में किया प्रचार प्रसार महामंत्री विनोद राय के साथ पूरी पी आर के एस टीम शामिल रही
    सभी कर्मचारी केवल चुनाव में दिखने वाले यूनियनों से सावधान रहें पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को अपना अमूल्य मत दें। कर्मचारियों के लिए 24 घंटे खड़ी रहने वाली यूनियन पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ किसी भी कर्मचारी को कोई समस्या नहीं आने देगी – विनोद राय   आज दिनांक 19 अक्टूबर 2024 भारतीय रेल में यूनियन मान्यता चुनाव हेतु पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय अपने वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के आई ओ डब्लू साउथ, यांत्रिक कारखाना इत्यादि कार्यालय एवं शॉप फ्लोर पर चुनाव प्रचार हेतु कर्मचारियों से मिले एवं कर्मचारी समस्याओं को जाना। सभी ऑफिस तथा शॉप फ्लोर पर कर्मचारियों ने महामंत्री विनोद राय एवं उनकी पूरी टीम का स्वागत किया एवं आगामी मान्यता चुनाव में पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने प्रमुख समस्याओं में पास, पी टी ओ पर रिजर्वेशन ना मिल पाना,
    रेलवे हॉस्पिटल में रेफर की समस्या, विभिन्न कार्यालयों एवं यांत्रिक कारखाना में प्रमोशन समय से ना हो पाने की समस्या से महामंत्री विनोद राय को अवगत कराया। महामंत्री विनोद राय ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि चुनाव में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को अपना अमूल्य मत देकर जितावे जिससे कर्मचारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती के साथ रखकर उन्हें तत्काल हल कराया जा सके। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सतीश चंद्र अवस्थी केएम मिश्रा, दीपक चौधरी कुलदीप मणि त्रिपाठी शमशाद आलम फिरोज़ उल हक ईश्वर चंद्र विद्यासागर देवेश सिंह अंशुमाल पाठक अजय त्रिपाठी निशांत यादव राजकुमार उपाध्याय दीपक कुमार अभिषेक गुप्ता दीपक प्रजापति धीरज यादव विनय यादव श्री राम कुमार सुनील कुमार रवि कुमार दिग्विजय गोद रूपेश कुमार संतोष शाह अंकित कुमार पिंटू कुमार राजकुमार वीरेंद्र कुमार अर्जुन भारती विकास कुमार दिवाकर कुमार हसनैन शेख अजय कुमार सोनू कुमार राकेश कुमार शर्मा इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • वाराणसी  बाबा विश्वनाथ मंदिर में अब हर रोज 3 हजार लोगों को कराया जाएगा भोजन

    वाराणसी बाबा विश्वनाथ मंदिर में अब हर रोज 3 हजार लोगों को कराया जाएगा भोजन

    वाराणसी
    बाबा श्री विश्वनाथ मंदिर में अब हर रोज 3 हजार लोगों को कराया जाएगा भोजन
    प्रधानमंत्री निशुल्क भोजन व्यवस्था का आज करेंगे शुभारंभ।
    6600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात।
    पहले चरण में तीन हजार लाभार्थियों को निशुल्क भोजन।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के परिसर में “निशुल्क भोजन योजना” का शुभारंभ करने वाले हैं। इस योजना के तहत हर दिन लगभग 3,000 लोगों को निशुल्क भोजन कराया जाएगा। यह पहल गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए की गई है, जो श्री काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के लिए आते हैं।     इसके साथ ही, प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान वाराणसी के विकास के लिए 6600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं में वाराणसी की बुनियादी ढांचे और पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
    पहले चरण में तीन हजार लाभार्थियों को निशुल्क भोजन योजना के तहत लाभ मिलेगा, और बाद में इसे और विस्तारित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

    यह कार्यक्रम काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्निर्माण और इसके आसपास के क्षेत्र के विकास से जुड़ी व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

  • ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता खजनी का हुआ समापन

    ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता खजनी का हुआ समापन

    ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता खजनी का हुआ समापन
    गोरखपुर
    खजनी ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में संपन्न हुआ बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी खजनी सावन कुमार दुबे के द्वारा समापन किया गया खेल के समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि” खेल एक समर्पण और मेहनत का परिणाम है, और उसका फल आपके प्रयासों का परिणाम होता है l” “खेल का महत्वपूर्ण होना उसकी महत्वपूर्णता के कारण है, न कि उसके परिणाम के कारण l” उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ खजनी के अध्यक्ष राजेश पांडे ने कहां की खेल हमें विकास सीखाता है l यह हमें लचीलापन, नेतृत्व, जवाब देही सम्मान और धैर्य जैसी चीज़ सीखने में मदद करता हैl खेल हमें जो सबक सिखाते हैं ,वह हमें खिलाड़ी और हर तरह से अच्छे इंसान के रूप में विकसित होने में मदद कर सकते हैं l खजनी के ब्लॉक मंत्री संतोष कुमार त्रिपाठी और सुधीर कुमार मिश्रा ने बच्चों को खेल के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान किया l

    लंबी दौड़ 50 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान ध्यानचंद और द्वितीय स्थान दीपांश यादव पिपरा गंगा , बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संजना चौहान कंपोजिट विद्यालय खजनी और द्वितीय स्थान सिवान सी सिंह कंपोजिट पिपरा गंगा को मिला l लंबी दौड़ 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान नितेश कंपोजिट खजनी और द्वितीय स्थान प्रतीक कंपोजिट खजनी को मिला , बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रोशनी कंपोजिट पगार द्वितीय स्थान मोनू कंपोजिट खजनी को मिला l गोला फेक प्रथम स्थान कुमारी अंशी और द्वितीय स्थान कुमारी अनुराधा खजनी का रहा lचक्र फेक में भी इन्हीं का स्थान रहाl 100 मीटर बालक में प्रथम स्थान ध्यानचंद द्वितीय स्थान दीपांशु यादव पिपरा गंगा का रहाl 100 मीटर लंबी दौड़ प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान पर संजना चौहान और द्वितीय स्थान पर सिवान सी सिंह का रहा l 600 मी बालिका दौड़ में प्रथम स्थान मोनूद्वितीय स्थान राधा कर रहा 600 मीटर बालक में प्रथम स्थान नितेश खजनी और द्वितीय स्थान गोलू का रहा है l कबड्डी में प्रथम स्थान बालक वर्ग में गोपालपुर और बालिका वर्ग में भी गोपालपुर का दब दबा कायम रहा खेल हेत खेल के मैदान में जिन्होंने बच्चों के साथ खूब मेहनत किया उन में प्रमुख रूप से सुषमा त्रिपाठी ,सिम्मी, पूनम ,साधना ,अरविंद पाठक, राम प्रकाश, मोहम्मद इरशाद, राकेश सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, रामानंद मौर्य अंजनी कुमार त्रिपाठी सचिन बृजनाथ मल ,रजनीश चौरसिया ,प्रमोद शशि भूषण चंद्रशेखर सिंह अखिलेश कुमार, कर्मवीर चंदन ,शांतनु सिंह ममता अनुराधा ,त्रिभुवन भारतीय राघवेंद्र, अर्जुन राजकुमार अमरजीत राम मूरत प्रसाद मौर्य , संजय गौड़ अजीत यादव शांति भूषण राम तिवारी, जितेंद्र चौरसिया ,राम मुरारी लाल दिलीप अभिषेक मिश्रा, पंकज सिंह ,पन्नीलाल के साथ ब्लॉक खजनी के समस्त शिक्षकों ने बच्चों के साथ खेल में सहयोग किया जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार त्रिपाठी ने दी l

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • जन्मदिन पर कटे केक, बंटी मिठाई, मिली बधाई

    जन्मदिन पर कटे केक, बंटी मिठाई, मिली बधाई

    जन्मदिन पर कटे केक, बंटी मिठाई, मिली बधाई
    चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी का 59वां जन्मदिन।
    सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का लगा तांता

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) चिल्लूपार विधायक एवं उप्र विधानमंडल दल संयोजक राजेश त्रिपाठी के 59 वर्ष पूरे होने पर समर्थकों ने पूरे हर्षोल्लास से उनका जन्मदिन मना कर बधाई दी।
    शनिवार को चिल्लूपार विधायक के जन्मदिन की 59वीं वर्षगाँठ के मौके पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता सुबह से देर रात तक लगा रहा। कई समर्थकों ने केक काट कर तो कई समर्थकों ने लड्डू खिला कर तो बढ़ी संख्या में समर्थकों ने सोशल मीडिया (फेसबुक, ह्वाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि) के माध्यम से अपने लोकप्रिय विधायक का जन्मदिन मना कर उन्हें बधाई देते हुये उनके लम्बे, स्वस्थ व सफल जीवन की कामना किया।
    बधाई देने वालों में चेयरमैन प्रीति उमर, प्रतिनिधि महेश उमर, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्र, जनसम्पर्क प्रभारी प्रशांत शाही, राजीव पाण्डेय, अष्टभुजा सिंह, जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष अखण्ड शाही, महामंत्री राजकुमार निगम, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, गुड्डू मिश्र, विनय तिवारी, पवन यादव, सन्तोष यादव, भगवान यादव, पूर्व प्रमुख रामबेलास यादव, रामबेलास तिवारी, मनमोहन पटवा, श्रीराम मद्धेशिया, राजेश जायसवाल, व्यापारी नेता अशोक जायसवाल, श्रीनिवास सोनी, श्रीप्रकाश सोनी, अमर नाथ उमर, बृजेश उमर, सुरेश उमर, सभासद बीरू उर्फ़ वीरेंद्र गुप्ता, राजीव मिश्र, रामदास मद्धेशिया, दीपक शर्मा, दीपक गौड़ सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

  • सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के बारे मे छात्राओ को दी जानकारी

    सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के बारे मे छात्राओ को दी जानकारी

    सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के बारे मे छात्राओ को दी जानकारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) मिशन शक्ति फेज 05 के तहत व्यायाम प्रशिक्षक, सर्वेश कुमार तिवारी ने नेशनल इंटर कॉलेज मे 11/12 वीं की छात्राओ को महिलाओं से सम्बंधित योजनाओं और हेल्पलाइन नंबर के बारे मे बताया गया एवं महिलाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के बारे मे चल रहें ऑपरेशन व अन्य अधिनियम के बारे मे बताया। इस अवसर पर कई छात्राओ द्वारा पूछे गए सवालों के जबाब भी दिए गए। विद्यालय के स्टाफ ने इस तरह के कार्यक्रम के लिए विभाग को धन्यवाद दिया। उक्त अवसर पर विद्यालय स्टॉफ, पीआरडी स्वयंसेवक संजीत कुमार, मनोज कुमार, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC