Category: उत्तर प्रदेश

  • श्रद्धालुओं ने महामाया माता की महाआरती कर की सुख समृद्धि की मंगल कामना

    श्रद्धालुओं ने महामाया माता की महाआरती कर की सुख समृद्धि की मंगल कामना

    श्रद्धालुओं ने महामाया माता की महाआरती कर की सुख समृद्धि की मंगल कामना
    गोला । उपनगर गोला के मेन चौक पर स्थित आस्था व विश्वास का केंद्र प्राचीन महामाया माता के मन्दिर पर गुरुवार को शारदीय नवरात्र के अष्टमी के दिन आदर्श नगर पंचायत के श्रद्धालुओं ने किया महाआरती। माता के मन्दिर पर श्रद्धालु भक्तजनों का एक समूह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन के नेतृत्व में महाआरती में अपनी सहभागिता कर घंटा-घड़ियाल ढोल-नगारे व वैदिक मंत्रों के बीच लोगों की सुख समृद्धि की मंगल कामना के लिए महाआरती किया। महाआरती में माता के जयकारों से पूरा उपनगर भक्तिमय माहौल से गुंजयमान हो उठा। महाआरती के अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष श्री कसौधन ने कहा कि प्राचीन महामाया माता के मन्दिर पर भक्तजन श्रद्धा और विश्वास के साथ पुजन अर्चन करते हैं । माँ अपने भक्तों के दुखों को दुर कर सुख शान्ति व समृद्धि प्रदान करती हैं।###-फलाहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    शारदीय नवरात्रि के पर्व पर व्रत रखे हुए भक्तजनों में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने अपने आवास पर फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें अधिक संख्या में व्रत धारण किए हुए लोग मौजूद हुए और फलाहार किए। इस मौके पर श्री कसौधन ने कहा कि फलाहार कार्यक्रम एक दूसरे के बीच भाईचारा और समरसता कायम करता है। इस अवसर पर मारकंडे उमर उदय शंकर गुप्ता वीरेंद्र मालाकार सत्यव्रत तिवारी राजेश जायसवाल आकाश जायसवाल सुनील गुप्ता प्रमोद जायसवाल सुदर्शन कसौधन प्रमोद कसौधन श्रीराम मद्धेशिया रिंकू चौधरी विजय वर्मा रिंकू वर्मा विक्की जायसवाल ऋषि साहनी अर्जुन सोनकर संजय मद्धेशिया बबलू सोनकर मनोज गुप्ता सुनील शर्मा सच्चितानंद राय दिनेश सिंह श्रीकांत निषाद संदीप सोनकर सोमनाथ गुप्ता निलेश उमर रमेश तिवारी सिंटू जायसवाल नंदलाल जायसवाल दीपक जायसवाल संदीप वर्मा निक्कू कसौधन रमाशंकर सदन कन्नौजिया राजू वर्मा पप्पू जायसवाल गणेश मद्धेशिया महेंद्र सोनकर अशोक अनिल तिलकधारी चुलबुली सोनकर रविंद्र मौर्य विनोद गुप्ता जगदीश निगम अनिल गुप्ता सहित आदि लोग आरती व फलाहार में शामिल रहे।

  • कोलकाता रेप/मर्डर थीम पर उकेरी मां दुर्गा की कलाकृति.

    कोलकाता रेप/मर्डर थीम पर उकेरी मां दुर्गा की कलाकृति.

    कोलकाता रेप/मर्डर थीम पर उकेरी मां दुर्गा की कलाकृति. बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) कोलकाता में हुए मौमिता देवनाथ के साथ रेप मर्डर की थीम पर बड़हलगंज क्षेत्र के उमाशंकर विद्यापीठ कोड़ारी के छात्र अभिषेक त्रिपाठी द्वारा नवरात्रि पर मां दुर्गा का अनोखा चित्र बनाया जिसमें मां दुर्गा मौमीता के शव को गोद में लेकर भावुक मुद्रा में खड़ी हैं। इस कलाकृति को बनाने में 4 दिन का समय लगा। 

    अभिषेक ने इसे बनाने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि वर्तमान समाज में महिलाओं की असुरक्षा के कारण मां दुर्गा का भी हृदय द्रवित है। जबकि नवरात्रि के नौ दिनों तक स्त्रियों को देवी समान पूजा जाता है परन्तु बाकी के 356 दिन वह असुरक्षित रहती हैं। अभिषेक ने इससे पूर्व भी कई बड़ी-बड़ी कलाकृतियां बनाई हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सिंह, कोऑर्डिनेट सुशील पांडेय ने कहा कि अभिषेक के महिलाओ के प्रति असुरक्षा पर बनाई गई कलाकृति की सराहना करते हुए समाज को सच्चाई दिखाई है। रेनू सिंह, सहयोगी अमन गोंड, तारकेश्वर उपाध्याय, नंदलाल गोस्वामी, शर्मिला शुक्ला, दीपक पांडेय, रंजीत राजभर, शाशिप्रकाश, रूपेश राय, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनी अनुष्का

    एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनी अनुष्का

    एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनी अनुष्का
    गोरखपुर.
    उत्तर प्रदेश में नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत पांचवां चरण चल रहा है जिसमें परिषदीय विद्यालय कम्पोजिट तिनकोनिया नंबर 2 की छात्रा अनुष्का भारती ने एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी चरगांवा की कमान संभाली । दफ्तर में बैठकर सभी कर्मचारियों के कार्यों के बारे में जाना और उनको उचित दिशा निर्देश दिया।   इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी चरगावां विजय कुमार गुप्त, कार्यालय कर्मचारी पंकज भारती, ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव,आशुतोष सिंह, सुधीर सिंह, दिव्या अग्रहरि एवं कम्पोजिट विद्यालय तिनकोनिया न0 2 की प्रधानाध्यापिका कमला देवी उपस्थित रहीं।

  • गोरखपुर/चौरी चौरा अनमोल होटल में पुलिस का छापा,

    गोरखपुर/चौरी चौरा अनमोल होटल में पुलिस का छापा,

    गोरखपुर/चौरी चौरा
    अनमोल होटल में पुलिस का छापा, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
    गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के फुटहवा स्थित अनमोल होटल में आज पुलिस ने एक बड़ा छापा मारा।
    अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद मौके पर पहुंची पुलिस,
    ग्रामीणों के शिकायत पर , होटल में कुछ संदिग्ध गतिविधियाँ चल रही थीं, जिसके चलते यह छापा मारा गया। होटल के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

    In Gorakhpur’s Chauri Chaura area, a police raid occurred at the Anmol Hotel located in Futahwa, following complaints of suspicious and illegal activities. Local villagers had reported these activities, which prompted the police to investigate. During the raid, a large crowd of curious onlookers gathered around the hotel. The police are currently interrogating the hotel owner and staff to uncover more details about the situation.
    While this specific incident is still under investigation, Chauri Chaura is historically significant for the 1922 uprising against British colonial rule, where villagers set a police station on fire in retaliation for police violence, leading to the deaths of several officers. This historical background adds weight to the region’s current law enforcement activities  .

  • समर्पण को मिला सम्मान

    समर्पण को मिला सम्मान

    समर्पण को मिला सम्मान, बाल विकास विभाग की श्रेणी में संख्यात्मक रूप से गोरखपुर ने सर्वाधिक गतिविधियां आयोजित कर सूबे में प्राप्त किया पहला स्थान
    विभिन्न विभागों के साथ कन्वर्जेंस में हुई गतिविधियों के आयोजन और फीडिंग में मिला दूसरा स्थान
    जिलाधिकारी के नेतृत्व में बाल विकास विभाग गोरखपुर ने फिर लहराया प्रदेश में परचम
    मुख्यमंत्री के गृह जनपद ने गत वर्ष 2023 में भी पोषण माह के गतिविधियों की फीडिंग में पूरे प्रदेश में हासिल किया था प्रथम स्थान, इस वर्ष आयोजित पोषण पखवाड़ा 2024 में भी बाल विकास ने पूरे प्रदेश में प्राप्त किया था प्रथम स्थान
    मुख्यमंत्री के गृह जनपद में विभिन्न नवाचारों से पोषण अभियान बन रहा जनांदोलन.
    एक सितम्बर से तीस सितम्बर तक जिले में आयोजित की गईं थीं विविध गतिविधियां
    गोरखपुर
    पोषण माह में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) से जुड़ी आंगनबाड़़ी कार्यकत्रियों के समर्पण को सम्मान मिला है। नवाचारों और दिन रात के श्रम से गोरखपुर जिले में आईसीडीएस विभाग ने संख्यात्मक रूप से पोषण संबंधित सर्वाधिक गतिविधियों का आयोजन और फीडिंग करवा कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सिर्फ बाल विकास सेवा विभाग की बात करें तो गोरखपुर में जहां बाल विकास विभाग ने 446148 गतिविधियों का आयोजन और फीडिंग करवाया वही देवरिया ने 368787, फिरोजाबाद ने 316525 गतिविधियों की फीडिंग कराई। वही विभाग ने विभिन्न सहयोगी विभागों के साथ कन्वर्जेंस में हुई गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए आयोजन व फीडिंग के मामले में सूबे में फिरोजाबाद के बाद जनपद गोरखपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है । ये सभी गतिविधियां एक सितम्बर से तीस सितम्बर तक मनाये गये पोषण माह के दौरान आयोजित की गई थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार चलाई जा रही सुपोषण संबंधित गतिविधियों से प्रेरित होकर उनके गृह जनपद ने यह उपलब्धि हासिल की है। गत वर्ष 2023 के पोषण माह और इस वर्ष 2024 के पोषण पखवाड़ा में भी जनपद गोरखपुर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था परिणामस्वरूप जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी और उनके विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों समेत कनवर्जेंस विभाग के अन्य अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था
    जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्र ने बताया कि पोषण माह का शुभारंभ केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान और मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना ने किया था। जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश एवं मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना के दिशा निर्देशन में पूरे पोषण माह के दौरान गोरखपुर जनपद में इस बार सबसे ज़्यादा नवाचार आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया । इनके आयोजन में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, जिला युवा कल्याण विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य विभाग ने आईसीडीएस विभाग के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य किया ।
    डॉ मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और पूरे बाल विकास सेवा विभाग को बेहतर प्रयासों के लिए बधाई दी और कहा कि सबकी कोशिश से पोषण को जनांदोलन का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर जिले ने चार लाख चौहत्तर हजार छह सौ तेईस गतिविधियों का सभी विभागों के सहयोग से ओवर ऑल आयोजन करवा कर फीडिंग किया और प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
    पोषण माह की यह गतिविधियां रहीं खास.

    मानव श्रृंखला
    सीडीओ के नेतृत्व में पोषण का संदेश लेकर रामगढ़ ताल के किनारे हजारों लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई । इसमें जनपद स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, गोरखपुर विश्वविद्यालय के अध्यापक और विद्यार्थियों, विकास भवन के कर्मचारियों और यूनिसेफ़ की टीम ने प्रतिभाग किया था। इसके माध्यम से पोषण अभियान को जनांदोलन बनाने पर जोर दिया गया।

    पोषण एवं स्वच्छता मैराथन
    पोषण माह और स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत पोषण स्वच्छता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में ज़िला स्तरीय अधिकारीगण, ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी, शहर के चिकित्सक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया ।

    पोषण दीपोत्सव
    पोषण माह के तहत आगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अपने परियोजना क्षेत्र में दीपोत्सव का आयोजन करते हुए , पोषण की अलख जलाने का कार्य किया गया । इसमें स्थानीय महिलाएं ,ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

    पोषण मेंहदी.
    आईसीडीएस द्वारा विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में पोषण मेंहदी प्रतियोगिताओं के आयोजन किये गये। इसके तहत सही पोषण के नारे के साथ मेंहदी लगा कर , गर्भवती व धात्री महिलाओं के बीच पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया।

    पोषण रंगोली
    आगनवाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं द्वारा पोषण रंगोली का आयोजन किया गया जिसमे उचित पोषण और किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य संवर्धन पर विशेष ध्यान संबंधी संदेश दिए गए। जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करवा कर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया ।

    टॉयथॉन रहा खास.
    अप्रयुक्त सामग्रियों से स्वदेशी खिलौने बनाने को प्रेरित करने और स्कूल पूर्व शिक्षा में गुणवतापूर्ण वृद्धि हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने टॉयथॉन का प्रदर्शन किया था जिसने इस पोषण माह को खास बनाया था, मुख्य विकास अधिकारी ने टॉयथॉन की की थी सराहना.

    सुभेद्य वर्गों तक संदेश के साथ पहुंचीं सेवाएं
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणा स्वरूप गोरखपुर जनपद के विभिन्न समुदायों जैसे – वनटांगिया , मुसहर, नट, करऊल, बांसफोर और टेराकोटा निर्माण समुदाय, ईंट भट्ठे मजदूर समुदाय आदि के बीच एनीमिया कैंप का आयोजन करके सैकड़ों लाभार्थियों के हीमोग्लोबिन की जांच कराई गई। आयरन फोलिक की गोलियां दी गईं और किशोरियों को सेनेटरी पैड भी दिये गये। इन आयोजनों में कैंपियरगंज ,खजनी, चरगंवा, ब्रह्मपुर और भटहट आदि ब्लॉक में समुदाय को लाभान्वित किया गया। इसमें जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी , जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सीडीपीओ, मुख्य सेविका, स्वास्थ्य विभाग की टीम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शामिल हुईं।

    एनीमिया – टी तीन (टेस्ट, ट्रीट,टॉक).
    एनीमिया मुक्त भारत मिशन के तहत कस्तूरबा विद्यालय और आश्रम पद्धति विद्यालयों में किशोरियों के बीच एनीमिया जागरूकता और मासिक स्वच्छता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये गये । इसके तहत किशोरी बालिकाओं को आयरन फोलिक की गोलियां और सैनिटरी पैड का वितरण किया गया । इसमें विभिन्न विभागों के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ राजश्री हॉस्पिटल की टीम भी उपस्थित रही ।

    गोरखपुर कारागार में मना पोषण माह
    गोरखपुर कारागार के नारी निकेतन में महिलाओं के लिए भी एनीमिया और मासिक धर्म जागरूकता अभियान चलाया गया । साथ ही बच्चो को पढ़ाई के लिए किट का भी वितरण किया गया । इसमें सीडीपीओ सहजनवा, खजनी और जंगल कौडिया की आईसीडीएस विभाग की टीम ने विशेष योगदान दिया ।
    अनाथ गृह में भी बच्चो के साथ मनाया गया पोषण माह । बच्चो के साथ भी पोषण माह की गतिविधियां आयोजित की गई।

    योग शिविर
    पोषण माह के तहत योग शिविर का आयोजन भी विभिन्न आगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया । इसमें बच्चो के साथ ही ग्रामीण अंचल की महिलाओं , किशोरी बालिकाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।  

    प्रभात फेरी
    आगनवाड़ी केंद्रों पर प्रभात फेरी और साईकिल रैली निकाल कर ग्रामीण समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक किया गया । साथ ही आगनवाड़ी कार्यकत्री और बच्चो द्वारा नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया गया ।

    खास रहे मिशन खिलखिलाहट के सत्र
    जिलाधिकारी के निर्देशन और सीडीओ के नेतृत्व में शुरू किए गए मिशन खिलखिलाहट को लेकर भी पोषण माह में विभिन्न संवेदीकरण सत्र आयोजित किए गए एवं इस अभियान के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुपोषित बच्चों को गोद लेने के लिए लगातार प्रेरित किया गया.

    वॉश कार्यक्रम
    आगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा क्षेत्र में वॉश कार्यक्रम के तहत व्यक्तिगत सफाई , जल संचयन और स्वच्छता के बारे में भी जागरूकता लाई गई।

    स्वस्थ बालक- बालिका स्पर्धा
    आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक- बालिका स्पर्धा का आयोजन करते हुए बच्चो के अभिभावकों को उचित पोषण के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही इन स्पर्धाओं के विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

    चर्चा में रहा पोषण महोत्सव
    भारी बारिश के बीच पोषण महोत्सव में जनपद के जनसमुदाय और सभी ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। इस महोत्सव में पहुंचे सांसद रवि किशन, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक प्रदीप शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया । सुपोषित बच्चों और किशोरियों को मंच पर सम्मानित कर सही पोषण के महत्व का संदेश भी दिया गया। साथ ही जनपद स्तरीय क्विज, रेसीपी, रंगोली और टॉयथॉन की विजेता आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीडीओ ने सम्मानित किया।

    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और नन्हे मुन्ने बच्चो ने नाटक और समूह गीत प्रस्तुत कर पोषण और पढ़ाई के साथ नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। एक पेड़ मां के नाम गतिविधि का भी विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में आयोजन किया गया जिसके तहत बांसगांव क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने भी हिस्सा लिया था। मिशन खिलखिलाहट के तहत कुपोषित बच्चों को लेकर स्वस्थ होने में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और उन बच्चों के अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

  • मां दुर्गा के भजनों एवं देवी गीत से भक्ति में हुआ अलकनंदा महिला छात्रावास

    मां दुर्गा के भजनों एवं देवी गीत से भक्ति में हुआ अलकनंदा महिला छात्रावास

    मां दुर्गा के भजनों एवं देवी गीत से भक्ति में हुआ अलकनंदा महिला छात्रावास
    गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नवरात्रि स्पेशल भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रावास की अभिरक्षिका डॉ. मीतू सिंह, पूर्व अभिरक्षिका प्रो. शोभा गौड़, विश्वविद्यालय के सम्पत्ति अधिकारी डॉ. अमित उपाध्याय, छात्रावास की अधीक्षिका डॉ. सोनल सिंह सहित अन्य अतिथियों एवं छात्राओं ने मां भगवती की पूजा अर्चना एवं देवी गीत प्रस्तुत की। छात्राओं के भजनों और देवी गीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
    अपने संबोधन में अलकनंदा महिला छात्रावास की अभिरक्षिका डॉ. मीतू सिंह ने कहा कि नवरात्रि हिंदू संस्कृति के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। शक्ति की पूजा के रूप में मनाया जाने वाला यह त्यौहार सामाजिक एकता एवं सद्भावना का प्रतीक है।
    मां भगवती की पूजा-अर्चना से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों का कल्याण करती हैं मां दुर्गा आप सभी का कल्याण करें ऐसी मैं कामना करती हूं।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे

    गोरखपुर
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे
    गोरखनाथ मंदिर में किया पूजन-अर्चन
    मुख्यमंत्री निशा पूजा कर मां दुर्गा की करेंगे आराधना
    अष्टमी और नवमी के दिन मुख्यमंत्री मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना और हवन करेंगे
    नवमी पर कन्याओं और बटुकों का पांव पखारने के बाद कराएंगे सहभोज
    विजयदशमी पर गोरखनाथ मंदिर से रामलीला मैदान तक निकलेगी शोभायात्रा
    गोरक्षपीठाधीश्वर रथ पर सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचेंगे
    यहां पर वे प्रभु श्रीराम का राजतिलक करेंगे मुख्यमंत्री यहां लोगों को संबोधित भी करेंगे
    सदियों से चली आ रही गोरक्षपीठ की परंपरा का करेंगे निर्वहन

  • बी•एड प्रथम वर्ष में हुआ दत्तात्रेय समिति का गठन

    बी•एड प्रथम वर्ष में हुआ दत्तात्रेय समिति का गठन

    बी•एड प्रथम वर्ष में हुआ दत्तात्रेय समिति का गठन
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में दिनांक 9 अक्टूबर को आयोजित एक निर्वाचन कार्यक्रम में दत्तात्रेय समिति का गठन हुआ.
    प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य राज को अध्यक्ष, शुभम कुशवाहा तथा संध्या साहनी को उपाध्यक्ष चुना गया. अमृता यादव को मंत्री, ममता को संयुक्त मंत्री, बीना सांस्कृतिक मंत्री निर्वाचित किया गया. समर्पित त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया.
    कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षाशास्त्र विभाग की सहायक आचार्य डाॅ मीतू सिंह द्वारा किया गया.
    इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रोफेसर आर के सिंह, प्रो सुषमा पाण्डेय, प्रो सुनीता दूबे, डाॅ (ले) अनुपम सिंह, डाॅ राजेश कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही.

  • महाकाली मां वटवासिनी के पवित्र मंदिर में विधायिका सैय्यदा

    महाकाली मां वटवासिनी के पवित्र मंदिर में विधायिका सैय्यदा

    महाकाली मां वटवासिनी के पवित्र मंदिर में विधायिका सैय्यदा खातून और उनके मुस्लिम समर्थको द्वारा सुनियोजित ढंग से हिन्दुओं को धर्मभ्रष्ट करने के लिए फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था मौके पर उपस्थित सनातनी बंधुओ द्वारा मुझे सूचना मिलने पर तत्काल भाजपा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर सैय्यदा खातून को मंदिर परिसर से विरोध कर भगाया गया।
    ये वही मुस्लिम समुदाय की अगुआ विधायिका है जो कोनकटी चौराहा पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित नही होने दे रहे थे। और यहां मांस मछली खा कर पवित्र नवरात्रि के समय अपने हाथों से विधायिका व्रत रह रहे हिंदुओ को फलहार बांट रही है।
    उक्त घटना की सूचना मा. नि.विधायक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी को हुई उनके निर्देशानुसार थाना इटवा में तहरीर दिया गया ,जिससे भविष्य में किसी मुस्लिम द्वारा हिंदुओ को धर्म भ्रष्ट न किया जा सके।

  • माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के खुले पट,पंडाल में गुजा माँ का जयकारा

    माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के खुले पट,पंडाल में गुजा माँ का जयकारा

    माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के खुले पट,पंडाल में गुजा माँ का जयकारा
    नगर पंचायत उनवल के पुरानी बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष ने खोली माँ की मूर्ति क पट
    गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के नगर पंचायत उनवल में नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर नगर पंचायत उनवल में शाम को
    श्री श्री दुर्गा पूजा नवयुवक समिति उनवल पुरानी बाजार में भाजपा जिलाअध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने मूर्तिका अनावरण किया।मां का पट खोलते समय भगवती के जयकारों से पंडाल गुज उठा।
    बता दे उनवल क्षेत्र में लगभर 32 मूर्तियां स्थापित किया गया गया है।
    उक्त अवसर पर जिला संयोजक इंद्र कुमार निगम संतोष राम त्रिपाठी,योगेश वर्मा , योगेन्द्र साहनी, शिवकुमार शाह, मनोज चौरसिया, जयचन्द यादव, चंद्रभान गुप्ता, प्रभाकर तिवारी सहित समिति के सदस्य अजय कुमार जायसवाल, पंकज गुप्ता, नागेन्द्र जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, देवानंद निगम, रजत मोहन साहू, सुमित गुप्ता, सूरज गुप्ता, कृष्णा निगम उपस्थित रहे।

    https://youtube.com/@nt_news?si=ht_tyhmuTTImHut7