नवरात्र प्रतिपदा को बुढ़िया माई के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री
मंदिर में दर्शन-पूजन कर सीएम योगी ने की प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना
बुढ़िया माई मंदिर परिसर में हुए सुंदरीकरण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
गोरखपुर, 3 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा, गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदिशक्ति मां भगवती की प्रतिनिधि स्वरूपा बुढ़िया माई के दरबार में हाजिरी लगाई। कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई के मंदिर में उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया और माता से प्रदेशवासियों के कल्याण और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और यहां स्थित कुंड/तालाब में हुए सुंदरीकरण कार्यों का भी निरीक्षण लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए।
हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटकर गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही सीएम योगी का काफिला यहां से सबसे पहले कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में बुढ़िया माई का दर्शन करने के बाद माई की प्रतिमा पर पुष्प आदि अर्पित कर विधिविधान से आराधना की। माई का पूजन करने और लोक कल्याण की मंगलकामना करने के बाद वह बाहर आए। उसके बाद मंदिर परिसर और यहां स्थित नैसर्गिक कुंड/तालाब का अवलोकन करते हुए परिसर में कराए गए सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने तालाब के सुंदरीकरण में शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद शाही समेत कई लोग उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि घने जंगल में स्थित बुढ़िया माई का मंदिर पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोक आस्था का बड़ा केंद्र है। लंबे समय तक उपेक्षित रहे इस मंदिर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर न केवल रोड कनेक्टिविटी से आच्छादित किया गया बल्कि परिसर का सुंदरीकरण कराकर श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
Category: उत्तर प्रदेश
-

नवरात्र प्रतिपदा को बुढ़िया माई के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री
-

अरुण कुमार दूबे, सतीश शाह की अगुआई में राहुल सिंह और स्मिता सना ने ‘वचन माई के’ निभाने किया वादा
अरुण कुमार दूबे, सतीश शाह की अगुआई में राहुल सिंह और स्मिता सना ने ‘वचन माई के’ निभाने किया वादा
जाने माने फ़िल्म निर्देशक अरुण कुमार दूबे के कुशल निर्देशन में फ़िल्म निर्माता सतीश शाह द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘वचन माई के’ की शूटिंग जोर शोर से जारी है। एक से बढ़कर एक बेस्ट शॉट टेक किया जा रहा है। फिल्मों में अक्सर हीरो हीरोइन की मोहब्बत और फिर शादी का सीन भी दिखाया जाता है। इसी कड़ी में फ़िल्म ‘वचन माई के’ की शूटिंग के सेट पर बड़े ठाट बाट के साथ रिबेल हीरो राहुल सिंह और एक्ट्रेस स्मिता सना की शादी का दृश्य फिल्माया गया। जहाँ पर फ़िल्म के कई कलाकार ने बेहतरीन शॉट दिया। वहीं ‘वचन माई के’ का वादा निभाने की बात भी की गई। शादी का यह सीन सेट लगाकर फिल्माया गया है, जिसमें जय माला से लेकर मंडप में फेरे लगाने के साथ साथ विवाह की सारी रस्में दर्शाया गया है। वाकई इस फ़िल्म की शूटिंग बिग लेबल पर की जा रही है।बता दें कि आई फ़िल्म (सनी प्रकाश) प्रस्तुत व संध्या मूवीज इन्टरनेशनल कृत भोजपुरी फ़िल्म ‘वचन माई के’ की शूटिंग जिला जौनपुर के तहसील मछलीशहर के ग्राम कुँवरपुर में जोरशोर से चल रही है। फ़िल्म निर्माता सतीश कुमार शाह द्वारा बनाई जा रही इस फ़िल्म का निर्देशन जाने माने फ़िल्म डायरेक्टर अरुण कुमार दूबे कर रहे हैं। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में एक ओर जहाँ रिबेल हीरो राहुल सिंह और स्मिता सना की जोड़ी नजर आएगी तो वहीं सिंगर एक्टर आलोक बाबू और पल्लवी गिरी की केमेस्ट्री धमाल मचाने वाली है। पूरी फिल्म में यह चौकड़ी दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का खजाना साबित होने वाली है। फैमिली ड्रामा से भरपूर यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों के लिए बनाई जा रही है। इस फ़िल्म के लेखक शाहनवाज अली, संगीतकार सावन कुमार, गीतकार अजीत मंडल, पिंटू गिरी हैं। छायांकन स्वप्निल, संकलन संतोष हरावड़े का है। ईपी धीरेन्द्र सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर उपेन्द्र गौड़, डिजाईनर प्रशांत हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार राहुल सिंह, स्मिता सना, आलोक बाबू, पल्लवी गिरी, अयाज़ खान, संदीप कुमार सैंडी, जे पी सिंह, उमाकांत राय, धर्मेन्द्र जी, हनी हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट आशीष सिंह और ढोलू यादव हैं।
-

अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ
अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया। भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश किया।धन के अभाव में किसी का इलाज ना रुके तत्काल एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाए और थाना तहसील पर फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण विस्तार हो या सुनिश्चित किया जाए उन्होंने निर्देशित किया
-

1857 के संग्राम का इतिहास समेटे है यह खंडहर किला
1857 के संग्राम का इतिहास समेटे है यह खंडहर किला: राजेश त्रिपाठी
चार करोड़ की लागत से बनेगा राजा साहब का भव्य स्मारक बड़हलगंज / गोरखपुर( निष्पक्ष टुडे) गोरखपुर जनपद में नरहरपुर स्टेट 1857 के स्वंतत्रता क्रांति का प्रमुख केंद्र था। यहां के राजा हरिप्रसाद मल्ल ने सिर कटाना पसंद किया लेकिन अंग्रेजों की दासता को स्वीकार नहीं किया। उनका यह ध्वस्त किला उनकी देशभक्ति की गवाही देता है।उनके महान त्याग व बलिदान पर स्वंतत्रता प्राप्ति के बाद की सरकारों ने चुप्पी साध रखी ।इस स्थान पर राजा साहब के भव्य स्मारक निर्माण की आवाज उठाना अपने पत्रकारीय जीवन से शुरु किया जो आज मूर्त रूप ले रहा है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की कृपा से खंडहर हो चुके किले को कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन एक वर्ष में भव्य स्मारक का रूप प्रदान करेगी। हमारे मुखिया ने इसके लिए चार करोड़ दस लाख रुपए खर्च करने की स्वीकृति दे दी है। यह विचार गुरुवार को विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी ने व्यक्त किया।स्वंतत्रता संग्राम के अमर बलिदानी नरहरपुर स्टेट के राजा रहे स्व.हरिप्रसाद मल्ल के किले को भव्य स्मारक बनाने हेतु आयोजित शिलान्यास समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय लोग महानायक के त्याग की कथा सुनाकर भावी पीढ़ी को देशभक्ति का पाठ पढ़ाते हैं।प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष में राजा हरिप्रसाद मल्ल आदोलन के केंद्र बिंदु बन गए थे। उन्होंने मोहम्मद गोरी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंक दिया था।खार खाए अंग्रेज ने दोहरीघाट के बहादुरपुर की नीली कोठी से तोप लगाकर उनके किले को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। और नौ खंड के महल का सात खंड ध्वस्त हो गया।राजा परिवार सहित शहीद हो गए। वर्तमान में बड़हलगंज मुक्तिपथ सेना का अड्डा था तो कोतवाली राजा का अस्तबल था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में उनकी कचहरी लगती थी, जिस पर अंग्रेजों ने कब्जा कर सरकारी कार्यालय बना दिया। पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित राजा साहब के इस उपेक्षित पड़े हुए उनके किले की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।2001 से इसे स्मारक बनाने हेतु हमारा संघर्ष शुरू हुआ जो अब फलीभूत हुआ। अब एक वर्ष में अमर बलिदानी राजा साहब का भव्य स्मारक यहां बन जायेगा। इस स्मारक निर्माण में उनके वंशज बाबू अतुल सिंह व उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा क्योंकि यदि उन्होंने अपनी यह कीमती धरोहर सरकार को सौंपी नहीं होती तो यह पुनीत कार्य नहीं हो पता। राजेश त्रिपाठी ने राजा साहब के वंशज अतुल सिंह सहित सभी को धन्यवाद दिया। समारोह की अध्यक्षता नरहरपुर स्टेट मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलापंचायत सदस्य आलोक गुप्ता व राम अचल, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, राजीव पाण्डेय, अतुल सिंह, हृदयशंकर सिंह,चेयर मैन प्रतिनिधि महेश उमर, प्रदुम्न तिवारी, रमेश शाही, मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप शाही, अतुल शाही, प्रभांजन पाण्डेय, आनंद त्रिपाठी, राणा सिंह, गोलू सिंह, प्रधान शिवशंकर यादव, प्रकाश पाण्डेय, अरविंद सिंह, रामानुज तिवारी, निकेत शाही, विनय पाण्डेय, श्रवण शाही, शिखर गुप्ता , सहित तमाम लोग उपस्थित थे
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
-

मेंटल हेल्थ मेगा कैंप का हुआ आयोजन
मेंटल हेल्थ मेगा कैंप का हुआ आयोजन
राजा हरिप्रसाद मल्ल मेडीकल कालेज सभागार में देखे गये मेंटल रोगी
बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खंड डेरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल होमियोपैथिक मेडिकल कालेज के सभागार में 276 मनोरोगियो का इलाज गुरुवार को किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. श्रवण तिवारी की अध्यक्षता में मेंटल हेल्थ मेगा कैंप के आयोजन में कुल 276 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। डा. अमित शाही(मनोरोग विशेषज्ञ) ने मनोरोगियो का इलाज कर परामर्श देते हुए दवा उपलब्ध करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होम्योपैथिक मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. अनिल मिश्रा ने कहा कि मनोरोगी को अच्छे परामर्श व ईलाज से ठीक किया जा सकता हैं। मनुष्य को तनाव से मुक्त रहना चाहिए। ज्यादा तनाव व दबाव ही मनोरोग का कारण होता हैं। कुछ जन्म जात मनोरोगी मिलते हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डेरवा श्रव -

नवरात्रि पर इश्तियाक़ शेख बंटी की फ़िल्म ‘सास मिर्ची बहू अचार’ की शूटिंग शुरू हुई जौनपुर में
नवरात्रि पर इश्तियाक़ शेख बंटी की फ़िल्म ‘सास मिर्ची बहू अचार’ की शूटिंग शुरू हुई जौनपुर में
भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने फ़िल्म निर्माता व निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी अक्सर अपनी नई फिल्मों का शुभ मुहूर्त और फिल्म की शूटिंग की शुरुआत जौनपुर चौकियां शीतला माता धाम से ही करते हैं। शीतला माता पर उनका आस्था और विश्वास बना हुआ है। ऐसे में नवरात्रि के पावन अवसर पर इश्तियाक शेख बंटी ने उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर स्थित माँ शीतला मंदिर चौकियां धाम में अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘सास मिर्ची बहू अचार’ का शुभ मुहूर्त संपन्न किया है। इस मौक़े पर फ़िल्म की पूरी टीम, स्टारकास्ट और टेक्निशियन मौजूद थे।
गौरतलब है कि इश्तियाक़ शेख बंटी अपने कुशल निर्देशन में काफ़ी हिट फ़िल्में दे चुके हैं और बतौर निर्माता भी वे काफ़ी सक्रिय हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्माता व निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी अपना महत्वपूर्ण योगदान लगातार देते आ रहे हैं। वे एक से बढ़कर एक बेहतरीन पारिवारिक फिल्में देकर दर्शकों का शुद्ध मनोरंजन करते हैं।
बता दें कि हाल में उन्होंने अपने होम प्रोडक्शन ‘3आर फिल्म्स एंड प्रोडक्शंस’ बैनर के तले बनी दहेज प्रथा पर आधारित फ़िल्म ‘दुल्हन वही जो धन लाये’ को सेंसर में अप्लाई किया है और अब उनके इसी बैनर 3R फिल्म्स एंड प्रोडक्शंस से सास मिर्ची बहू अचार का भव्य मुहूर्त करते हुए शूटिंग शुरु कर दी गई है। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों व रमणीय स्थानों पर की जाएगी। फ़िल्म के कलाकारों की बात करें तो इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अयाज़ ख़ान, ज्योति मिश्रा, अमित शुक्ला, विद्या सिंह, सनी शर्मा व अन्य हैं। वहीं फ़िल्म के डायरेक्शन की ज़िम्मेदारी इश्तियाक़ शेख बंटी ने अपने सहायक दिलीप कुमार रावत को सौंपी है। बता दें कि दिलीप कुमार रावत वैसे तो काफ़ी फ़िल्मों की लेखनी भी की है और लगभग 30 से भी ज़्यादा फ़िल्मों में निर्देशक इश्तियाक़ शेख बंटी के सहायक रह चुके हैं। बतौर निर्देशक उनकी यह पहली फ़िल्म है, जिसमें उनका अब तक का अनुभव काम आएगा। फ़िल्म का छायांकन डीके शर्मा कर रहे हैं। फ़िल्म का मधुर संगीत दिया है संगीतकार साजन मिश्रा ने और गीतकार प्यारे लाल यादव कवि जी ने गीत लिखा है। इस फ़िल्म के लेखक शकील नियाज़ी ने कहा कि ‘सास मिर्ची बहू अचार’ आज के दौर का सिनेमा है। लोग इस फ़िल्म को बेहद पसंद करेंगे, क्योंकि इस फ़िल्म में दर्शकों को अपने घर की ही नोकझोक लगेगी। यह फैमली ड्रामा से भरपूर फुल इंटरटेनिंग फ़िल्म है। -

अवनीश अवस्थी द्वारा नूतन तथा अमिताभ ठाकुर पर मुकदमा
अवनीश अवस्थी द्वारा नूतन तथा अमिताभ ठाकुर पर मुकदमा
यूपी के पूर्व आईएएस अफसर तथा प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर पर लखनऊ के सिविल जज, सीनियर डिवीजन कोर्ट में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं. अवनीश अवस्थी ने इस मुकदमों में कहा है कि इन दोनों ने विगत दिनों ने उन्हें बिना किसी आधार के एक प्रकरण से जोड़कर सोशल मीडिया पर गलत ढंग से बदनाम करने का प्रयास किया. उन्होंने अदालत से इस प्रकार से चल रही समस्त खबरों पर तत्काल रोक लगाए जाने तथा इन दोनों को भविष्य में इस प्रकार की कोई भी टिप्पणी करने से रोके जाने की मांग की है.
अदालत में इस संबंध में पहली सुनवाई के समय अवनीश अवस्थी की ओर से यह मांग की गई थी कि अमिताभ तथा नूतन ठाकुर को उनके संबंध में कोई भी जानकारी देने या कार्य करने से तत्काल रोक लगाई जाए.
इस पर सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनील कुमार षष्ठम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे आदेश देने के पहले प्रतिवादी को सुने जाने का सिद्धांत प्रतिपादित किया है क्योंकि ऐसे किसी आदेश से आम जनता की अभिव्यक्ति तथा सूचना के अधिकार पर भी प्रतिकूल प्रभाव प -

ED ने आज हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग
ED ने आज हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में क्रिकेटर से नेता पूर्व भारतीय कप्तान MohammadAzharuddin को समन भेजा है
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अज़हरुद्दीन पर अपने कार्यकाल के दौरान धन के दुरुपयोग का आरोप हैभारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा है। अजहरुद्दीन पर आरोप है कि उन्होंने HCA के अध्यक्ष रहते हुए लगभग ₹20 करोड़ का दुरुपयोग किया। यह राशि राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डीजल जनरेटर, फायरफाइटिंग सिस्टम और कैनोपीज़ खरीदने के लिए आवंटित की गई थी।
यह मामला चार आपराधिक मुकदमों से जुड़ा है, जो अक्टूबर 2023 में हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए थे। इन मुकदमों में अजहरुद्दीन और अन्य अधिकारियों पर आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, और साजिश के आरोप लगाए गए हैं। एक फॉरेंसिक ऑडिट में मार्च 2020 से फरवरी 2023 के बीच धन के दुरुपयोग और निजी एजेंसियों को फंड ट्रांसफर की जानकारी मिली, जिसके बाद यह जांच शुरू हुई।
अजहरुद्दीन ने इन आरोपों को गलत और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है। उन्हें नवंबर 2023 में तीन मामलों में अग्रिम जमानत मिली थी -

इजरायल ने हिजबुल्लाह को दिया एक और तगड़ा झटका, हसन नसरल्लाह के दामाद को हवाई हमले में मारा,
इजरायल ने हिजबुल्लाह को दिया एक और तगड़ा झटका, हसन नसरल्लाह के दामाद को हवाई हमले में मारा, 83 करोड़ का था इनामी
इजरायल के हमले में लेबनान में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत हो गई थी। इस बीच खबर आई है कि हमले में कथित तौर पर हसन नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर कासिर की मौत हो गई। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया के दमिश्क शहर के करीब हवाई हमले में उसके मारे जाने की संभावना है। हसन जाफर कासिर बुधवार को बेरूत में एक हवाई हमले में मारे गए मुहम्मद जाफर कासिर का भाई है। हसन की मौत हिजबुल्लाह के लिए एक और बड़ा झटका है। क्योंकि इजरायल के खिलाफ उसका नेतृत्व कमजोर हो रहा है। -

संभल-यूपी कल्कि महोत्सव में SDM नीतू रानी ने लूट ली महफिल
संभल-यूपी
कल्कि महोत्सव में SDM नीतू रानी ने लूट ली महफिल
सिंगर रेणुका पंवार के गानों पर थिरकी SDM नीतू रानी
हट जा ताऊ” सांग पर रेणुका पवार संग नाची SDM
SDM नीतू रानी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
संभल के बड़ा मैदान में चल रहा है कल्कि महोत्सव।
काली साड़ी में नाचते हुए SDM नीतू रानी का वीडियो हुआ वायरल।









