Category: उत्तर प्रदेश

  • नगर आयुक्त व महापौर शहर में भ्रमण शील रहकर जल निकासी पंपों से कराया

    नगर आयुक्त व महापौर शहर में भ्रमण शील रहकर जल निकासी पंपों से कराया

    नगर आयुक्त व महापौर शहर में भ्रमण शील रहकर जल निकासी पंपों से कराया

    निगम 65 स्थलों पर अस्थाई पम्पसेट एवं 11 स्थाई पम्पसेट लगा कर जल भराव स्थलो से पानी निकलवाया

    गोरखपुर। शहर में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच आज प्रातः काल महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा महानगर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमणशील रहकर जल निकासी सुनिश्चित कराया गया। नगर आयुक्त द्वारा मुंशी प्रेमचंद पार्क, महेवा स्थित सम्पवेल, गोपालपुर दाउदपुर, पैडलेगंज, पाम पैराडाइस के पास स्थित रेगुलेटर, धर्मशाला ओवर ब्रिज के नीचे, गोरखनाथ ओवर ब्रिज होते हुए गुरुकुल विद्यालय आदि स्थानों का निरीक्षण किया गया एवं सभी जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक को नालियों की सफाई कराते रहने एवं समस्त अभियंतागण को पंपसेट एवं सम्पवेल लगातार चलाते रहने हेतु निर्देशित किया गया। नगर निगम, गोरखपुर द्वारा लगभग 65 स्थलों पर अस्थाई पम्पसेट एवं 11 स्थाई पम्पसेट लगा कर जल भराव वाले प्रमुख स्थलो यथा नकहा पुल के नीचे, गायत्रीपुरम नकहा मजार के पास, एच०एन० सिंह चौराहा के पास, गोपलापुर में, धर्मशाला पुल के पास, खंजान्ची चौराहे के पास, वार्ड सं० 17 मोहम्मद नगर में पप्पू कटरा के पास, मैत्रीपुरम बिछिया में, मोहनापुर चौहान टोला में, भरपुरवा गोंत में मोहनापुर नरायन खुर्द में, वार्ड संक 01 निकट भैरोपुर, सिघड़िया में, गोरखनाथ में व गायघाट में जल निकासी की व्यवस्था की गयी है। उक्त के अतिरिक्त निम्न स्थलों पर महापौर व नगर आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण के समय जल निकासी हेतु नगर निगम, गोरखपुर द्वारा कार्यवाही की गयी। जल निगम द्वारा आर०के०बी० के० से पैडलेगंज चौराहे तक बनाये जा रहे रिंग रोड के कारण उक्त क्षेत्र के रामगढ़ताल में जाने वाला पानी अवरूद्ध हुयी, जिसे तत्काल निस्तारण हेतु रोड को कटवा कर जल निकासी कराया गया।
    गोरखनाथ ओवर ब्रिज के पास सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य करने के दौरान नाला पाट दिया गया था, जिसे तत्काल खोलवा कर आस-पास के क्षेत्रों से जल निकासी करायी गयी। नौसड से पैडलेगंज तक पी०डब्लू०डी० द्वारा नाला का निर्माण के दौरान नाले में मलवा भर जाने के कारण
    जल निकासी अवरूद्ध हो गयी थी, जिसे नगर निगम द्वारा साफ करा कर जल निकासी करायी गयी। 4 आई०सी०सी०सी० द्वारा लगातार जल भराव को लेकर निगरानी की जा रही है, किसी प्रकार की समस्या प्राप्त
    होने पर क्वीक रिसपोन्स टीम द्वारा मदद की जा रही है।
    नगर आयुक्त एवं महापौर द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लोग वर्तमान में हुए वर्षों एवं अगामी वर्षा के दृष्टिगत अलर्ट रहे एवं क्षेत्र का भ्रमण करते रहें तथा आवश्यकतानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
    नगर निगम क्षेत्र में कार्य कर रही निम्न संस्था यथा पी०डब्लू०डी०, सेतु निगम, विकास प्राधिकरण व जल निगम आदि द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों के कारण शहर में कई स्थानों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई है।
    पी० डब्लू० डी० द्वारा खजांची चौराहे पर पम्प चलाने में की गयी देरी के कारण खजांची रोड पर स्पोर्टस कालेज साइंड में जलभराव हो गया, जिसे पम्प चलवा कर जल निकासी किया गया।
    उक्त के अतिरिक्त बन्धों पर स्थापित समस्त रेगुलेटरों व शहर में स्थापित विभिन्न स्थलों पर स्थापित सम्पवेल का संचालन करा कर जल निकासी की कार्यवाही की जा रही है।

  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूड विभाग की टीम ने होटल, रेस्टोरेंट ढाबे पर की छापेमारी की कार्रवाई

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूड विभाग की टीम ने होटल, रेस्टोरेंट ढाबे पर की छापेमारी की कार्रवाई

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूड विभाग की टीम ने होटल, रेस्टोरेंट ढाबे पर की छापेमारी की कार्रवाई

    8 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु भेजे गए

    खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का पालन न करने वालों के साथ की जाएगी कठोरता करवाई- सहायक आयुक्त खाद्य

    होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा के संचालक / प्रोपराइटर/मैनेजर आदि का नाम व पता रिसेप्सन काउंटर पर डिस्प्ले कराया जाना अनिवार्य- डॉ सुधीर कुमार सिंह

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी होटल ढाबा रेस्टोरेंट संचालकों के लिए आदेश जारी किया है कि वह अपने प्रतिष्ठान के आगे प्रोपराइटर ,मैनेजर का नाम प्लेट अवश्य लगे और खाद्य पदार्थ की शुद्धता का ध्यान दें जिसका अनुपालन करते हुए सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डॉ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की कार्रवाई की गई। डा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में समस्त होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों को निर्देशित किया है कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा के संचालक / प्रोपराइटर/मैनेजर आदि का नाम व पता अनिवार्य रूप से रिसेप्सन काउंटर पर डिस्पले कराये एवं खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण की प्रति तथा फूड सेफ्टी डिस्पले को भी प्रदर्शित करें। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि खानपान के प्रतिष्ठानों के ग्राहकों के बैठने के स्थान पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सीसीटीवी कैमरे को प्रतिष्ठानों के अन्य हिस्से तथा किचन में भी लगाये जायें। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग को भी अग्रिम आदेश तक सुरक्षित रखा जाये एवं जिसे आवश्यकता होने पर पुलिस या स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराया जा सके। खान पान के स्थानों तथा सर्विस के समय सभी फूड हैन्डलर, सेफ (बावर्ची) एवं अन्य संलग्न कर्मचारी मास्क तथा ग्लब्स अनिवार्य रूप से पहने होना चाहिए।
    उन्होंने निर्देशित किया है कि निर्धारित बिन्दुओं का 07 दिन के अन्दर सभी होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबा प्रतिष्ठान अक्षरश: पालन करना सुनिश्चित करें एवं उसके बाद निरीक्षणोपरान्त यदि किसी प्रतिष्ठान होटल, ढाबा में दिये गये निर्देश का पालन नही होता है तो उसके विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं में कठोरतम कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिये वे स्वयं जिम्मेदार होगें।
    उक्त के क्रम में आज अभियान चलाया गया,सहायक आयुक्त खाद्य और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कई होटल रेस्टोरेंट की जांच की ,जिसमे शारदा डाइनिंग ,होटल हजरतगंज एवम अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की वेज नॉन वेज हेतु अलग कटलरी फ्रीज ,के लिए निर्देशित किया ,एवम कुल 8 नमूने विभिन्न जगहों से भर कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है।

  • पुलिस ने शातिर लूटेरे को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

    पुलिस ने शातिर लूटेरे को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

    पुलिस ने शातिर लूटेरे को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

    गोरखपुर: गुलहरिया पुलिस ने एक शातिर लूटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है साथ ही लूटेरे से लूट का पूरा माल भी बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी गुलहरिया जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि धर्मेंद्र पुत्र मोलाई प्रसाद निवासी जंगल एकल नंबर 2 पिराडा टोला थाना गुलहरिया के द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि 10 सिंतबर को मेरी दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति आया और कैमरे की बुकिंग करवाया मैन कैमरे की बुकिंग कर लिया और मेरे दुकान का कैमरा ऑपरेटर दीपक कुमार दो लोगो के साथ कैमरा लेकर साथ गया कुछ देर के बाद कैमरा ऑपरेटर ने फ़ोन कर के बताया कि जो कैमरा बुक करने आये थे वे लोग कैमरा और मेरा मोबाइल छीन कर भाग गए है थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करवाया अधिकारियों के निर्देश पर गुलहरिया पुलिस ने तत्काल लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी के पर्वेक्षण और सीओ गोरखनाथ रवि कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने तेजतर्रार टीम का गठन किया ताकि लुटेरे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। थाना प्रभारी गुलहरिया ने सीसीटीवी कैमरों की सहायता मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से लूटेरे तक पहुंचने में कामयाब हो गयी गुलहरिया पुलिस ने आलोक राज पुत्र आनंद कुमार निवासी बीआरडी मेडिकल कॉलेज मुगलाह रोड सेमरा नंबर 2 कॉलोनी तारा नगरी थाना गुलहरिया गिरफ्तार किया साथ ही लूटेरे के पास से लूट का डीएसएलआर कैमरा एक फ्लैस दो बैटरी एक कैमरा बैट्री चार्जर, एक मेमोरी कार्ड एडाप्टर एक मोबाइल, और घटना में इस्तेमाल की गई एक्टिवा गाड़ी भी बरामद कर ली है। गुलहरिया पुलिस ने लूटेरे को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया पकड़ा गया शातिर लुटेरा पर पूर्व में भी लूट के मामले दर्ज है गुलहरिया थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश यादव सब इंस्पेक्टर आदर्श पांडेय, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, कॉन्स्टेबल कार्तिक पांडेय, और महिला कांस्टेबल सरेखा ने भी लूटेरे को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

  • प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे पर पहुंचे गोरखपुर

    प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे पर पहुंचे गोरखपुर

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ का पूजा अर्चना किया। सीएम योगी कल सुबह जनता दरबार लगाएंगे इसमें फरियादियों की समस्याओं को सुनेंगे वहीं पेप्सिको फैक्टरी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे सहित अन्य कार्यक्रमों मैं भी शामिल होंगे।

     

    प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे पर पहुंचे गोरखपुर

    गुरु गोरखनाथ बाबा का किए पूजन अर्चन

    महंत अवेद्यनाथ जी महाराज का पूजन अर्चन कर लिए आशीर्वाद

    रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

     

  • यू०पी० स्टेट प्राईजमनी मेजर रैकिंग बैडमिन्टन प्रतियोगिता 2024 का आयोजन

    यू०पी० स्टेट प्राईजमनी मेजर रैकिंग बैडमिन्टन प्रतियोगिता 2024 का आयोजन

    मारकण्डेय चन्द स्मारक यू०पी० स्टेट प्राईजमनी मेजर रैकिंग बैडमिन्टन प्रतियोगिता 2024 का आयोजन उत्तर प्रदेश बैडमिन्टन संघ ने आगामी वार्षिक साधारण सभा में गोरखपुर बैडमिन्टन संघ को उत्तर प्रदेश मेजर बैडमिन्टन सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता आवंटित किया गया है,

    गोरखपुर: यह प्रतियोगिता स्व० मारकण्डेय चन्द पूर्व विधायक व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की स्मृति में खेली जायेगी ,
    तथा यह प्रतियोगिता तीसरे वर्ष आयोजित की जा रही है,
    प्रतियोगिता दिनांक 28 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक आयोजित की जायेगी यह प्रतियोगिता स्थानीय ‘लेविन्स बैडमिंटन एकेडमी’ धर्मपुर, गोरखपुर में आयोजित की जा रही है
    आज प्रतियोगिता का उद्घाटन अरुण चंद के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया,
    आयोजन सचिव आयन खान के द्वारा मुख्य अतिथि मयंकेश्वर नाथ पांडे का स्वागत किया गया,
    संघ सचिव राजीव श्रीवास्तव के द्वारा भी सभी अतिथियों का स्वागत किया गया,
    मुख्य अतिथि मयंकेश्वर नाथ पाण्डेय ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया,
    आज के प्रमुख मैचों के विजितयों के नाम है सिद्धांत सालार, अंकित यादव,अंश विशाल गुप्ता,आयुष राज,नीर नेहवाल,हर्षित नोएडा

    इस प्रतियोगिता की इनामी राशि एक लाख है, यह धनराशि विजेता, उपविजेता व सेमीफाइनल तक खेलने वालों में वितरित की जाएगी
    प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के 300 पुरूष व महिला खिलाड़ी भाग ले रहे है,

    संवाददाता शिशिर श्रीवास्तव

  • लगातार हो रही बारिश की वजह से पेड़ की टहनियों तार पर टूटकर गिरी, विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

    लगातार हो रही बारिश की वजह से पेड़ की टहनियों तार पर टूटकर गिरी, विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

    लगातार हो रही बारिश की वजह से पेड़ की टहनियों तार पर टूटकर गिरी, विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

    *बारिश के बीच भी अधिशासी अभियंता के निर्देश पर बिजली कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में लगे*

    गोरखपुर। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से जनपद के दीवान बाजार नखास इस्माइलपुर विकासनगर आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है लेकिन इसी बीच विद्युत कर्मचारी भी बारिश की परवाह किए बिना भीगी कर आम जनमानस को विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए रातों दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
    अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी लगातार इसकी निगरानी भी कर रहे हैं कि आम जनमानस को जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल हो लेकिन लगातार बारिश की वजह से कर्मचारियों को कम करने में काफी दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है डी बी स्कूल के पास 11000 हाई टेंशन तार पर पेड़ की टहनियों लटक गई है जिन्हें कर्मचारियों द्वारा काटा जा रहा है वही बक्शीपुर क्षेत्र में एक पेड़ पोल टूट कर गिर गया जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है विकास नगर में भी लोकल फाल्ट की वजह से विद्युत बाधित हुई है जिसको लेकर वहां भी कार्य चल रहा है कर्मचारी पानी में भीग कर अपने जिम्मेदारियां का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं आम जनमानस को विद्युत आपूर्ति से हुई असुविधा के लिए विभाग के कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने में लगे हुए हैं।
    बक्शीपुर विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कर्मचारी कार्य में लगे हुए हैं बारिश की वजह से कार्य करने में कुछ कठिनाई हो रही है लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाली के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है जल्दी लोगों को विद्युत आपूर्ति मिलने लगेगी।

  • UP में 41 BSA को प्रमोशन देकर DISO बना दिया गया है

    UP में 41 BSA को प्रमोशन देकर DISO बना दिया गया है……..!!

    IAS अफ़सर के साथ अश्लील हरकत……..!!

    UP की ब्यूरोकेसी में तैनात बेहद शरीफ़ IAS अफ़सर को अश्लील वीडियो कॉल कर साइबर जालसाजों ने 1.5 करोड़ ₹ की डिमांड किया है IAS अफ़सर ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी है।

    लखनऊ: मंकी पॉक्स के दूसरे स्वरूप को लेकर यूपी में अलर्ट………!!

    उत्तरप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के मंकी पॉक्स को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद केंद्र ने जारी की एडवाइजरी।

    UP के प्रवेश स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश।

    एंट्री वाले जिलों में चिकित्सा इकाई चिन्हित कर ट्रांजिट आइसोलेशन फैसिलिटी के निर्देश।

    मंकी पॉक्स प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी के निर्देश।

  • मुस्लिम महिला ने CM योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार

    मुस्लिम महिला ने CM योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार

    लखनऊ- उत्तर प्रदेश: मुस्लिम महिला ने CM योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार

    सीतापुर जनपद के तम्बौर कस्बे का मामला

    पति की प्रताड़ना,मारपीट से तंग आकर लगाई न्याय की गुहार

    दहेज न देने पर जलाने की कोशिश का आरोप

    पति बना रहा मुकदमा वापस लेने का दबाव

    *तम्बौर पुलिस नही कर रही कारवाई-: पीड़िता*

    *सीतापुर से बच्चो संग पहुंची लखनऊ सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार*

  • UP में भारी बारिश से बदहाल हुई जिंदगी

    UP में भारी बारिश से बदहाल हुई जिंदगी

    *🌧️लखनऊ-*

    UP में भारी बारिश से बदहाल हुई जिंदगी………!!

    मकान गिरे, सड़कें कटी, आठ लोगों की मौत।

    वध के जिलों में सबसे ज्यादा हुआ नुकसान।

    बिजली के पोल गिरने से कई गांवों की बिजली गुल।

    आज 30 जिलों में तेज हवा व भारी बारिश की चेतावनी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए राहत कार्य के निर्देश।

  • भारतीय सेना में चयनित हुए, गोरखपुर विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स

    भारतीय सेना में चयनित हुए, गोरखपुर विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स

    भारतीय सेना में चयनित हुए, गोरखपुर विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर, अत्यंत गर्व के साथ घोषणा करता है कि इस वर्ष विश्वविद्यालय के, 44 वीं वाहिनी एनसीसी ईकाई के 8 एनसीसी कैडेट्स का चयन भारतीय सेना में हुआ है। चयनित कैडेट्स में विवेक जायसवाल, हिमांशु, युवराज सिंह, शिव कुमार सहानी, विशाल यादव, मोहित कुमार, रोहन पासवान, और बृजेश गुप्ता शामिल हैं।

    कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कैडेट्स को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह चयन एनसीसी कैडेट्स की कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। एनसीसी प्रभारी प्रो. (कैप्टन) दिग्विजय नाथ और डाॅ. (लेफ्टिनेंट) अनुपम सिंह ने भी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कैडेट्स के मेहनत, समर्पण एवं एनसीसी के उत्कृष्ट प्रशिक्षण तथा नेतृत्व विकास के प्रयासों को दर्शाती है।

    यह सफलता विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई की प्रभावशाली भूमिका और विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के प्रति समर्पण को प्रमाणित करती है। विश्वविद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा‌ । चयनित कैडेट्स को विश्वविद्यालय परिवार ढेर सारी शुभकामनाएं देता है एवं कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है ।