Category: उत्तर प्रदेश

  • राजेश त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश प्राक्कलन समिति का सदस्य मनोनीत होने पर बधाई

    राजेश त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश प्राक्कलन समिति का सदस्य मनोनीत होने पर बधाई

    राजेश त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश प्राक्कलन समिति का सदस्य मनोनीत होने पर बधाई

    बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)
    चिल्लूपार के विधायक श्री राजेश त्रिपाठी को
    उत्तर प्रदेश विधान सभा प्राक्कलन समिति के साथ-साथ स्थानीय स्वशासन समिति जैसी महत्वपूर्ण दो समितियों का सदस्य मनोनीत करने के लिए उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना जी को चिल्लूपार क्षेत्र की जनता के तरफ से बहुत-बहुत बधाई, धन्यवाद,,
    सदस्य मनोनीत होने पर
    विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्र, पी आर ओ प्रशांत शाही,चिल्लूपार मित्र मण्डल प्रभारी राजीव पाण्डेय, पंडित विद्याधर पाण्डेय,चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप नारायण शाही, आनंद तिवारी ,सुनील सिंह, देवेश निषाद, संतोष तिवारी,अमित चंद्र पाण्डेय,रमेश शाही, अजय दुबे, टाईगर दुबे, बबलू दुबे,अजित राव, धीरेन्द्र तिवारी विनय कुमार तिवारी ने बधाई दी है।

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

     

  • सम्मानित किये गये स्वच्छता के सिपाही

    सम्मानित किये गये स्वच्छता के सिपाही

    सम्मानित किये गये स्वच्छता के सिपाही

    नगरपंचायत सभागार में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने किया सम्मानित।

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)
    शासन की स्वच्छता पखवाड़ा योजना की सफ़लता के लिये स्वच्छता अभियान तहत जोर शोर से सक्रिय नगरपंचायत बड़हलगंज के स्वच्छता अभियान सिपाहियों को अंगवस्त्र और मिष्ठान से सम्मानित किया गया।
    शुक्रवार को नगरपंचायत बड़हलगंज के पूर्व चेयरमैन विश्वनाथ उमर स्मृति सभागार में नगर पंचायत के स्वच्छता सिपाहियों (कर्मियों) को सम्मानित करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना किया। उन्होंने कहा कि इन स्वच्छता सिपाहियों की कर्तव्यपरायणता की बदौलत हम सब नगरवासी स्वच्छ वातावरण में रह पा रहे हैं, लेकिन उनके साथ हम सभी को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना होगा और सफाई कर्मियों का सम्मान व सहयोग करना होगा।
    इस अवसर पर नगर को स्वच्छ रखने में महती भूमिका निभाने वाले सत्यप्रकाश, जूही, मंजय, सूरज, पूनम, फागू, नसीम बानो, बेचू, जीरा देवी, शायरा बानो, शहबाज आलम, जुनैद, आज़ाद, गोविन्द तिवारी, शनि, रीमा, सीमा, अनिता, सिमरावती समेत 39 श्रेष्ठ कर्मियों को अंगवस्त्र व मिष्ठान्न देकर सम्मानित किया।
    कार्यक्रम में नगर पंचायत सभासद दीपक शर्मा, अमूल चंद चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा, राकेश राय, संजय सोनकर रामदास मद्धेशिया, ऋषि कुमार, लक्ष्मण साहनी, दीपक गौड़, खुर्शीद अहमद, वीरू गुप्ता, संदीप वर्मा सहित सुरेश उमर, अमलेश कुमार, उमेश यादव, सुरेश सोनकर, मनोज निगम आदि मौजूद थे।

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

     

  • साधन सहकारी समिति के गोदाम में पानी भर जाने से खाद हुई खराब

    साधन सहकारी समिति के गोदाम में पानी भर जाने से खाद हुई खराब

    साधन सहकारी समिति के गोदाम में पानी भर जाने से खाद हुई खराब

    साधन सहकारी समिति के गोदाम में पानी भर जाने से खाद हुई खराब

    गोला ।गोला ब्लॉक अंतर्गत गोपालपुर से माल्हनपार जाने वाली सड़क पर स्थित साधन सहकारी समिति बिशुनपुर राजा में बीती रात भारी बरसात और पीछे से जा रही चंदौली रकौली माइनर से आये हुए पानी से गोदाम में पानी भर गया।और उसमें रखा हुआ सैकड़ो बोरी खाद डूब कर खराब हो गयी।सुबह जब चौकीदार गोदाम पर पहुचा तो देखा कि गोदाम पूरी तरह जलमग्न है।उन्होंने सचिव को बताया।वह भी आये देखे तो स्तब्ध रह गए।इस बात की सूचना तत्काल सचिव ने अपने विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया।उधर सूचना नहर विभाग को भी दिया गया।नहर विभाग के जे ई ने बताया कि माइनर पर स्थित किसान पानी के लिए आवाज उठा रहे थे।माइनर में पानी दिया गया।लेकिन किसानों की हरकत है कि माइनर से पाइप लगा कर खेत मे पानी छोड़ देते है। उसके बाद फिर देखने नही जाते है कि पानी जा कहा रहा है।रात भर भारी बरसात व खेत में जा रहे पानी से गोदाम में पानी घुस गया होगा।हम अपने कर्मचारियों को भेज कर तत्काल माइनर में जा रहे पानी को बंद करा दे रहा हूँ।साधन सहकारी समिति लो लैंड में होने के कारण पूरी तरह भरा हुआ है। पानी घुसने से काफी क्षति हुई है।

    संवाददाता वेद प्रकाश यादव

  • वीडियो वायरल धमकी देकर पांच हजार की मांग, प्रधान से हुई मारपीट दोनो पक्ष पर मुकदमा 

    वीडियो वायरल धमकी देकर पांच हजार की मांग, प्रधान से हुई मारपीट दोनो पक्ष पर मुकदमा 

    वीडियो वायरल धमकी देकर पांच हजार की मांग, प्रधान से हुई मारपीट दोनो पक्ष पर मुकदमा 

     

    बड़हलगंज / गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे)
    क्षेत्र के बैरियाखास गांव के प्रधान सुरेन्द्र यादव उर्फ बैरिस्टर यादव से यूट्यूब पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच हजार रुपए मांगने व मारपीट करने के आरोप में प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अजय सिंह व एक अन्य पता अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने 115, 352, 351 व 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच मे लगी है।
    तहरीर मे प्रधान श्री यादव ने कहा है कि 25 अगस्त की शाम 05 बजे अजय सिंह नामक व्यक्ति ने फोन पर पत्रकार कहकर गांव मे मानक के अनुरूप काम न करने की बात कहते हुए वीडियो बनाने की बात कह कर मिलने की बात कही। पिड़हनी चौराहे पर मिलने की बात तय हुई। इस बीच टावर के पास बाइक पर अजय व एक अन्य व्यक्ति मिला। और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच हजार की मांग किया। मैने 1500 सौ दे दिया। इस बीच दोनो 3500 सौ की और मांग करते हुए गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। जिससे मुझे व मेरे भतिजे को काफी चोट लगी।
    उधर दुसरे दिन मऊ जनपद के दोहरीघाट निवासी अजय सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह बैरियाखास गांव के ग्रामीणों के बुलावे पर अपने सहयोगी मोनू सोनकर के साथ बैरियाखास गांव के विद्यालय पर गया था। अजय ने प्रधान सुरेन्द्र यादव व उनके भतिजे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने सुरेन्द्र यादव व आजाद यादव के विरुद्ध 115, 351, 324, 3(1) द, 3(1)ध के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय

  • मनोज लाल यादव ने शेरावाली माता से किया विनती, ‘बोल देतु मइया’ देवी गीत हुआ रिलीज

    मनोज लाल यादव ने शेरावाली माता से किया विनती, ‘बोल देतु मइया’ देवी गीत हुआ रिलीज

    मनोज लाल यादव ने शेरावाली माता से किया विनती, ‘बोल देतु मइया’ देवी गीत हुआ रिलीज

    भोजपुरी के स्टार सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव देवी माता के भक्तों के लिए भक्ति मय देवी गीत ‘बोल देतु मइया’ लेकर हाजिर हुए हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अपनी मधुर आवाज में मनोज लाल यादव ने भक्ति में डूब कर गाया है और वीडियो में खुद मनोज लाल यादव ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस देवी गीत में उनकी भक्ति मय प्रस्तुति हर किसी को भाव विभोर कर रहा है। इसके वीडियो में मनोज लाल यादव देवी माता की भव्य मूर्ति के सामने पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं और वह माताजी से अनुनय विनय कर रहे हैं कि हे मां मेरी सभी मनोकामना पूर्ण कर दीजिए। आपके आशीर्वाद से जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं है। मुझे आपसे अब ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, बस एक बार आप अपने मुखारविंद से खुश रहो बेटा बोल दीजिए माँ। यानि कि मनोज लाल यादव माता जी की आवाज सुनकर अपनी भक्ति सफल बनाना चाह रहे हैं। इस देवीगीत के गीतकार हरीन्द्र हरियाली, संगीतकार अभिराम पांडेय, वीडियो डायरेक्टर अनूप गुप्ता, क्रिएटिव हेड एसके आनंद यादव हैं।

    मनोज लाल यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ देवी गीत ‘बोल देतु मइया’ ईएसयू म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को सुनने और देखने के बाद मन को बड़ा सकून मिलता है। एक भक्त माताजी से अपनी सारी मनोकामना पूरी होने की चाहत लिए हुए हैं और माता जी के मुखारविंद से खुश रहो बेटा सुनना चाहता है। इस गाने का पिक्चराइजेशन बहुत ही बेहतरीन किया गया है। सजावट के साथ माता जी की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। जिस तरह से यह भजन लिखा गया है और वीडियो बनाया गया है, उससे यह प्रतीत होता है कि यह गाना नवरात्रि में हर एक पंडाल में जरूर सुना जाएगा।

  • शहर में लगातार हो रही बरसात से शहर में जलजमाव की स्थिति न पैदा होने पाए नगर आयुक्त रहे भ्रमणशील

    शहर में लगातार हो रही बरसात से शहर में जलजमाव की स्थिति न पैदा होने पाए नगर आयुक्त रहे भ्रमणशील

    शहर में लगातार हो रही बरसात से शहर में जलजमाव की स्थिति न पैदा होने पाए नगर आयुक्त रहे भ्रमणशील
    गोरखपुर। शहर में लगातार हो रहे बारिश के दृष्टिगत नगर आयुक्त गौरव सिंह द्वारा आज शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर जल निकासी सुनिश्चित कराया जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया जा रहा है

    नगर आयुक्त द्वारा मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास, एचपी स्कूल वाली गली, गोपालपुर दाउदपुर, विजय चौराहे के पास सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया गया एवं समस्त ज़ोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक एवं निर्माण विभाग के समस्त अभियंता को लगातार क्षेत्र में रहकर नालियों की सफाई कराते रहने एवं जलभराव वाले स्थलों पर स्थापित पंप सेट एवं सम्पवेल को लगातार चलाते रहने हेतु निर्देशित किया गया।

  • प्राचीन इतिहास विभाग में एकल व्याख्यान आयोजित

    प्राचीन इतिहास विभाग में एकल व्याख्यान आयोजित

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
    प्राचीन इतिहास विभाग में एकल व्याख्यान आयोजित.
    इतिहास घटनाओं नहीं, विचारों का होता है.
    प्रो.राजवन्त राव
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग में आयोजित अकाल व्याख्यान में आमंत्रित मुख्य अतिथि भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के सदस्य सचिव डॉक्टर ओम जी उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता श्रम साध्य और समय साध्य होती है. लक्ष्य का निर्धारण, रणनीति, समर्पण और परिश्रम ही सफलता की कुंजी है. ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने जीवन की सभी विसंगतियों को धता बताते हुए केवल इन्हीं गुणों के बल पर शिखर तक की यात्रा की. वास्तव में हमारी इच्छा शक्ति अणु शक्ति से भी अधिक प्रबल है. जीतते वहीं हैं, जिनमें जीतने का विश्वास होता है. हेलेन केलर अंधी, गूंगी और बाहरी थी, फिर भी खूब पढ़ी और दुनिया की प्रारंभिक पीएचडी में उसका नाम अग्रणी है. व्हिल्मा रुडोल्फ बचपन में ही लकवाग्रस्त हो गया था, लेकिन केवल अपने दृढ़ निश्चय और परिश्रम के दम पर उसने ओलंपिक में चार स्वर्ण पदक जीते. हमारे आसपास भी ऐसे ढेर सारे उदाहरण हमें मिल जाते हैं. सफलता का एक ही सूत्र है- सही दिशा, समर्पण, अनुशासन और समयबद्धता. अपने प्रयासों पर विश्वास कीजिए तो कोई भी मंजिल बड़ी और दूर नहीं; और हां, यह मत भूलिए कि हम आनंद की संततियां हैं. तितली का जीवन केवल 14 दिन का होता है किंतु अपने पूरे जीवन में वह प्रसन्नता बिखेरती है.
    उन्होंने दो पत्थरों की कथा सुनाते हुए कहा कि यह मानते हुए कि पत्थर बोल सकते हैं, जब एक पत्थर से पूछा गया कि क्या आप खुद को मूर्ति बनाए जाने के लिए तैयार हैं? लेकिन इस प्रक्रिया में आप पर छेनी- हथौड़ी और ब्रश चलाया जाएगा. क्या आप इस वेदना या दर्द से गुजरने के लिए तैयार है? उसके मना करने पर दूसरे पत्थर ने स्वीकार किया और मूर्ति बनकर तैयार हुई. वास्तव में मूर्ति वरेण्य इसीलिए होती है क्योंकि उसने तराशे जाने का दर्द सहा होता है. उन्होंने विद्यार्थियों को इसी प्रक्रिया से गुजरने का आह्वान किया. बिना संकटों से जूझे या आग में गले सोना बनता नहीं.
    उन्होंने बताया कि भारत आंकड़ों के लिहाज से आज युवा आबादी के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश है. वास्तव में राष्ट्र की जीवनी शक्ति और ताकत युवाओं के हाथ में ही है. उनकी ऊर्जा, उत्साह, रचनात्मकता अजेय होती है. यह भारत का अमृत काल है साथ ही आपका भी. भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने, शिक्षा, चिकित्सा परिवहन, डिजिटाइजेशन इन सब क्षेत्रों में दुनिया में सिरमौर बनने का यह दौर चल रहा है. युवा रोजगार प्रदाता के रूप में भी उभरे हैं. भारत आज 340 अरब डॉलर के 100 यूनिकॉर्न के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा है. यह राष्ट्र जीवन का विशेष कालखंड है, जब हम लंबी छलांगें लगा रहे हैं. 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य केवल और केवल युवाओं पर निर्भर है. इसलिए उसी ऊर्जा के साथ काम करते हुए, अपने विरासत पर गर्व करने करते हुए और गुलामी की मानसिकता से मुक्त होते हुए हम फिर से भारत को विश्व गुरु के रूप में निश्चित रूप से स्थापित करेंगे
    प्रोफेसर राजवंत राव ने कहा कि हमारे राष्ट्रवादी इतिहासकारों ने 20वीं शताब्दी के आरंभ में पश्चिमी विचार तंत्र के समानांतर भारतीय विचार तंत्र को खड़ा किया उन्होंने डॉक्टर ओम जी उपाध्याय का परिचय कराते हुए कहा कि भारतीय चित्र के अनुरूप इतिहास लेखन के हामी हैं उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर के साथ परिश्रम करते रहने से परिणाम निकलता है परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर प्रज्ञा चतुर्वेदी ने प्राचीन इतिहास विभाग के गौरवशाली परंपरा को बताते हुए ओम जी उपाध्याय को भी एक बड़ी एक कड़ी बताया. सो छात्रों ने ओमजी उपाध्याय से बहुत सारे प्रश्न किया जिसका विवेक सम्मत उत्तर ओम जी द्वारा दिया गया प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व प्रोजेक्ट लिखने साक्षात्कार देने के बहुत सारे टिप्स ओम जी ने विद्यार्थियों को बताएं इस संवाद कार्यक्रम में दो रामप्यारी मिश्रा डॉक्टर सुधाकर लाल डॉक्टर पद्मजा सिंह डॉक्टर नरेंद्र यादव डॉ विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे.

  • दुखद समाचार विधायक नीलम करवरिया का निधन

    दुखद समाचार विधायक नीलम करवरिया का निधन

    दुखद समाचार
    विधायक नीलम करवरिया का निधन
    प्रयागराज। मेजा विधानसभा सीट से बीजेपी की विधायक रहीं नीलम करवरिया जी का बीमारी के चलते निधन हो गया! उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी थी! अस्वस्थता के कारण वह कुछ दिनों से हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थीं! हालत ज्यादा गंभीर होने से डॉक्टर ने गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया था!लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था! देर रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पंहुचने लगे। उनकी दो बेटियां समृद्धि व साक्षी करवरिया और एक बेटा सक्षम है! नीलम करवरिया जी मृदुभाषी और जनप्रिय नेता थीं, उनकी मृत्यु से अपार क्षति हुई है!
    ईश्वर नीलम करवरिया कि आत्मा को शान्ति व मोक्ष प्रदान करे और अपने श्री चरणों में स्थान दे!!

  • Lucknow कांग्रेस पार्टी के ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’ में भाग लेंगे

    Lucknow कांग्रेस पार्टी के ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’ में भाग लेंगे

    Lucknow
    कांग्रेस पार्टी के ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’ में भाग लेंगे तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन.
    तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे हैं उदयनिधि.
    यूपी में संविधान बचाने की लड़ाई में दक्षिण का मिलेगा समर्थन.
    29 सितंबर को लखनऊ में होगा ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’.
    कैसरबाग स्थित गांधी भवन सभागार में होगा सम्मेलन.
    तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन होंगे मुख्य अतिथि.
    सम्मेलन के जरिये राहुल गांधी के एजेंडे को बढ़ाएगी कांग्रेस.
    सम्मेलन के जरिए राहुल गांधी के एजेंडे को बढ़ाएंगी कांग्रेस…

  • जिस मास्टमाइंड ने रची शेख हसीना सरकार को हटाने की साजिश

    जिस मास्टमाइंड ने रची शेख हसीना सरकार को हटाने की साजिश

    जिस मास्टमाइंड ने रची शेख हसीना सरकार को हटाने की साजिश, मोहम्मद यूनुस ने खुद दुनिया से कराया परिचय
    मोहम्मद यूनुस ने न्यूयॉर्क में क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव में लोगों को संबोधित करते हुए अपने विशेष सहायक महफूज आलम का परिचय दिया।