ब्रेकिंग/सहारनपुर
महिला ने आरपीएफ महिला सिपाही को जमकर पीटा।
RPF सिपाही द्वारा महिला को स्टेशन से भगाने का आरोप
पंजाब होटल के बाहर स्कूटी से जा रही थी RPF महिला सिपाही राहगीर महिला ने पकड़ कर धुनाई कर दी, नीचे गिराकर खूब पीटा आस पास के राहगीरों ने मारपीट के मामले को कराया शांत.
आरोपी महिला को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया
थाना सदर बाजार के रेलवे रोड का मामला।
Category: उत्तर प्रदेश
-

सहारनपुर महिला ने आरपीएफ महिला सिपाही को जमकर पीटा।
-

पुलिस ने गलत एनकाउंटर दिखा निर्दोष किसान को मारी गोली
लखीमपुर खीरी
पुलिस ने गलत एनकाउंटर दिखा निर्दोष किसान को मारी गोली
किसान ट्रैक्टर लेकर आ रहा था सामने से चार पुलिस वाले बाइक से आ रहे थे ट्रैक्टर जरा सा टकरा गया जिसमें किसी को कोई भी चोट नहीं आई, दरोगा जी तुरंत बाइक से उतरे और गालियां देते हुए किसान को पीटना चालू कर दिया।
किसान कहता रहा भैयाजी हमने क्या कहा आपसे लेकिन निरंकुश पुलिस वालों ने खूब गाली दी और जमकर लात घूसे डंडे बरसाये और गोली मारने और झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी सारे गरीब किसान डर वश कुछ नहीं कर पाए ।
इस पर भी इन पुलिस वालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और गांव में अपना डर फैलाने के लिए इन्होंने इस गरीब किसान को शाम को बाइक चोरी में रजिस्टर्ड कर दिया और उसको अगले दिन गोली मार कर एनकाउंटर दिखा दिया ये है उत्तर प्रदेश की निरंकुश पुलिस जिसने एक जरा सी गलती पर गरीब किसान का घर बर्बाद कर दिया। -

विश्वविद्यालय एवं भारत केयर्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों के इंटर्नशिप के लिए संचालित होंगी परियोजनाएँ
विश्वविद्यालय एवं भारत केयर्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों के इंटर्नशिप के लिए संचालित होंगी परियोजनाएँ
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर एवं भारतकेयर्स के बीच एमओयू हुआ है। इस एमओयू की पहल समाजशास्त्र विभाग द्वारा की गई, जिसके अंतर्गत सोशल साइंस के स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप कराई जाएगी। इस कार्यक्रम के पहले चरण में विश्वविद्यालय के चयनित छात्रों को नेशनल ओरल हेल्थ मिशन के तहत प्रशिक्षित करने और एक महीने का इंटर्नशिप कराया जायेगा। इंटर्नशिप के साथ प्रमाणपत्र एवं स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। छात्रों को इंटर्नशिप के लिए भारतकेयर्स चयनित छात्रों से सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए ओरल हेल्थ ट्रेनर के रूप में कार्य करायेंगे।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन में डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी एवं प्रो. डॉ. मनीष पाण्डेय की उपस्थिति में एमओयू की प्रक्रिया संपन्न हुई। एमओयू के दृष्टिगत हो रही बैठक में कुलपति प्रो. पूनम टंडन जी ने बताया कि सीएसआर के सहयोग से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को सुविधाएँ प्रदान करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसी पहल के तहत भारत केयर्स के माध्यम से यहाँ के छात्रों को सामाजिक समाधान के कार्य में एक्सपर्ट बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
यहाँ यह बताना उल्लेखनीय है कि भारत केयर्स भारत में शीर्ष पचास सामाजिक प्रभाव संगठनों में से एक है। SMEC ट्रस्ट के तहत संचालित, भारत केयर्स की प्रतिबद्धता नवाचार, प्रौद्योगिकी और मापनीयता के सिद्धांतों को लेकर है, जिसका लक्ष्य सामाजिक चुनौतियों का व्यापक रूप से समाधान करना है। एक सोशल सोल्यूशन ब्रिज के रूप में कार्य करते हुए, भारत केयर्स समुदायों, नवप्रवर्तकों और वित्तपोषकों के बीच सहयोग की सुविधा प्रदान करता है ताकि सर्वोत्तम कार्यान्वयन मॉडल प्राप्त हो सकें।
समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी ने इसके महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि एनईपी के अन्तर्गत ज्ञान के व्यावहारिक पक्ष पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। सोशल साइंसेज़ के विद्यार्थियों के लिए फील्ड वर्क एक्सपीरियंस का बहुत महत्व होता है। भारत केयर्स के द्वारा यहाँ के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के साथ ही आर्थिक सहयोग भी मिल सकेगा। -

सतत एवं समावेशी विकास में अन्त्योदय की भूमिका‘ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन
सतत एवं समावेशी विकास में अन्त्योदय की भूमिका‘ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन
गोरखपुर।दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर के समाजशास्त्र विभाग एवं प्राचीन इतिहास विभाग के सयुक्त तत्वावधान में युगपुरुष महन्त दिग्विजयनाथ स्मृति व्याख्यानमाला: 2024-25 के अन्तर्गत ‘सतत एवं समावेशी विकास में अन्त्योदय की भूमिका‘ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. ईश्वरशरण विश्वकर्मा, पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग ने कहा कि अन्त्योदय की धारणा समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास की बात करता है। अन्त्योदय को यदि समझना है तो हमें पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन को समझना चाहिए। एकात्म मानव का विचार एक ऐसे व्यक्ति की अवधारणा में निहित है जो व्यक्तित्व की सच्ची भावना उकेरता है और अपनी आकांक्षाओं में प्रामाणिक रहता है। वास्तव में हमारी आवश्यकताओं के अनुकूल एक ऐसी आर्थिक प्रणाली का गठन किया जाना चाहिए, जिसका उद्देश्य एक तरफ लोगों की न्यूनतम आवश्यकताओं को सुरक्षित रखना और दूसरी तरफ राष्ट्रीय अखण्डता को भी सुरक्षित रखना संभव हो सके। अन्त्योदय की कल्पना प्राचीन है, आपातकाल के बाद अन्त्योदय अन्न योजना की शुरूआत की गई। सन् 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे 42 प्रकल्प शुरू किये है, जो अन्त्योदय को केन्द्र में रखकर है। पं. दीनदयाल जी ने अपने विद्यार्थी जीवन में एक जीरो एसोसिएशन बनाया जिसके अन्तर्गत कमजोर बच्चों की कक्षाएॅ मेधावी बच्चों द्वारा अलग से ली जाए ताकि वे बच्चें भी सबके बराबर हो सके।मुख्य अतिथि प्रो. डी. आर. साहू, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ने कहा कि आज के समय में वैश्विक बाजार समाज पर हावी है। आज के समकालीन भारत को समझने के लिए वर्तमान समस्याओं को भी जानने की जरूरत है। अन्त्योदय की अवधारणा समावेशी विकास और सतत विकास के उद्देश्य से सामाजिक आर्थिक स्थिति में अन्तिम व्यक्ति की पहचान करने के लिए है। किसी भी आर्थिक व्यवस्था के पीछे तर्क यह है कि वह सभी को रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सक्षम है। आत्मनिर्भर उत्पादन प्रक्रिया में काम की गारंटी की अनिवार्यता को मान्यता दी गई, जबकि इसके विपरीत ऐसी व्यवस्था जो लोगों की उत्पादन गतिविधि को बाधित करती है, वह आत्मविनाशकारी है। मनुष्य की समस्याओं को कम करके मानवतावाद को ऊपर लाने का प्रयास ही अन्त्योदय की धारणा है। अन्त्योदय मात्र मानव संबंधो के लिए ही नही है। वर्तमान समय में हमें ज्ञान के ऐसे स्वतन्त्र बहाव को सम्पादित करना होगा जहॉ संवाद में किसी प्रकार का भय न व्याप्त हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आज भारत के संस्कार व दुनिया के बाजार का द्वंद है। उन्होंने विकास के स्वदेशी प्रतिदर्श को रेखांकित करते हुए कहा कि विदेशी का स्वदेशानुकूल और स्वदेशी का युगानुकूल पालन होना चाहिए। समाज के अन्तिम व्यक्ति से त्याग की अपेक्षा करना न्यायपरक नही है। विकास परिवर्तन की एक विशिष्ट अवस्था है लेकिन सिर्फ परिवर्तन विकास की गांरटी नहीं है। वास्तव में प्रगति के साथ परिवर्तन विकास है और पतन के साथ परिवर्तन विनाश है। भारतीय ऋषियों ने कहा कि हमें प्रकृति के साथ साहचर्य बनाकर संयमित उपभोग करना चाहिए। समाज में जब सामान्य इच्छा होगी तो प्रत्येक व्यक्ति स्वयं पर शासन करेगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. डॉ. अर्चना सिंह ने किया तथा आभार ज्ञापन डॉ. सुरेन्द्र चौहान ने किया। उक्त अवसर पर डॉ. विवेक शाही, डॉ. इन्द्रेश पाण्डेय, श्री विवेकानन्द, डॉ. धीरज सिंह, डॉ. पवन पाण्डेय, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. त्रिभुवन मिश्रा, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. समृद्धि सिंह, डॉ. शिव कुमार, श्री आशुतोष दूबे, श्री शुभम पाण्डेय सहित महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे। -

राजस्व परिषद अध्यक्ष व आयुक्त/ सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर राजस्व वादों का किया समीक्षा
राजस्व परिषद अध्यक्ष व आयुक्त/ सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर राजस्व वादों का किया समीक्षा
गोरखपुर। राजस्व परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार और राजस्व परिषद आयुक्त सचिव मनीषा त्रिभाटिया ने लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर गोरखपुर मंडलायुक्त सभागार में मौजूद सीडीओ संजय कुमार मीना अपर आयुक्त प्रशासन कुंवर बहादुर सिंह उपहार आयुक्त न्यायिक हरिओम एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी एसडीम कैंपियरगंज रोहित मौर्य एसडीएम चौरी चौरा प्रशांत वर्मा एसडीएम गोला राजू एसडीएम खजनी कुंवर सचिन सिंह एसडीएम बांसगांव केसरी नंदन तिवारी एसडीम सहजनवा दीपक कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों से कहा की रियल टाइम खतौनी के अवशेष कार्यों उपलब्ध खतौनियों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन राजस्व ग्राम खतौनियों में दर्ज खातेदारों / सहखातेदारों के गाटों में खतौनी 3 का पुनरीक्षण एवं अंश निर्धारण की स्थिति
आनलाइन भूमि बंधक ई-परवाना के लम्बित प्रकरणों निर्विवाद वरासत के लम्बित प्रकरणों धारा 34 के वादों ई- खसरा पड़ताल (डिजिटल काप सर्वे) मण्डलीय एवं जनपदीय राजस्व न्यायालयों में योजित/लंबित वादों के निस्तारण का समीक्षा निर्देश दिया कि सभी वादों का समय वध तरीके से निस्तारण किया जाए जिससे फरियादियों को व ग्राम वासियों को न्याय संगत न्याय मिल सके यह सभी अधिकारियों का दायित्व है कि अपने-अपने तहसील के अंतर्गत सभी वादों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें। -

कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने हत्या के प्रयास
कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने हत्या के प्रयास में वांछित ₹10000 इनामी दो बदमाश को किया गिरफ्तार.
पकड़े गए बदमाशों के ऊपर दर्ज है कई मुकदमे
गोरखपुर । एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश व एसपी सिटी अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण ने क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है पकड़े गए बदमाश की पहचान संजयन मिश्रा और सैयद नसीम के रूप में हुई है इनके खिलाफ कई मुकदमे पहले से पंजीकृत थे एसएसपी ने उनके ऊपर 10 -10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था इसके बाद से ही एसओजी की टीम इन आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी को कोतवाली पुलिस और एस ओ जी की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है गिरफ्तार करने वाली टीम ने एसओजी प्रभारी मनीष कुमार यादव उप निरीक्षक राजमंगल सिंह उप निरीक्षक छोटेलाल राय उप निरीक्षक नितेश कुमार वर्मा उपनिरीक्षक आशीष कुमार दुबे हेड कांस्टेबल राम इकबाल राव हेड कांस्टेबल अरुण खरवार हेड कांस्टेबल अरुण कुमार यादव कांस्टेबल रवि चौधरी प्रिंस राय सोनू कुमार गौड़ शामिल रहे। -

शहर में आठ अक्टूबर तक चलेगा स्कूल आधारित विशेष टीकाकरण अभियान
शहर में आठ अक्टूबर तक चलेगा स्कूल आधारित विशेष टीकाकरण अभियान
एडी हेल्थ और सीएमओ की मौजूदगी में अयोध्या दास गर्ल्स इंटर कॉलेज से हुआ शुभारंभ.
शहर के 275 स्कूलों में सत्र लगा कर छूटे हुए बच्चों को लगेगा डीपीटी बूस्टर और टीडी का टीका
गोरखपुर,
डिप्थीरिया (गलघोटू) और टिटनेस से बचाव के लिए शहर में आठ अक्टूबर तक स्कूल आधारित विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। एडी हेल्थ डॉ एनपी गुप्ता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे की मौजूदगी में अयोध्या दास गर्ल्स इंटर कॉलेज से गुरूवार को इस अभियान का शुभारंभ हुआ। इसके तहत शहर के 275 स्कूलों में सत्र लगा कर छूटे हुए बच्चों को डीपीटी बूस्टर और टीडी का टीका लगाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कक्षा एक में पढ़ने वाले पांच वर्ष के बच्चों को डीपीटी टू बूस्टर डोज, कक्षा पांच में पढ़ने वाले दस वर्ष के विद्यार्थियों को टीडी दस और कक्षा दस में पढ़ने वाले सोलह वर्ष तक के किशोर किशोरियों को टीडी सोलह वैक्सीन लगाई जाएगी। विशेष टीकाकरण सत्र 30 सितम्बर, 01 अक्टूबर, 05 अक्टूबर, 07 अक्टूबर और आठ अक्टूबर को लगाए जाएंगे। इस दौरान पांच वर्ष तक के कक्षा एक में पढ़ने वाले 1154 बच्चों को डीपीटी का बूस्टर डोज, 10 वर्ष तक के कक्षा पांच के 2324 बच्चों को और 16 वर्ष के कक्षा दस के 1384 किशोर किशोरियों को उनके स्कूल में टीके लगाए जाएंगे।
अभियान के शुभारंभ के दौरान सबसे पहले टीका लगवाने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा माही का टीडी टीकाकरण के तुरंत बाद यूविन पोर्टल सर्टिफिकेट भी जेनरेट किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीकाकरण के बाद छात्राओं को मिठाई खिला कर उनका मनोबल बढ़ाया। कॉलेज की प्रधानाचार्य किरनमयी तिवारी, उप प्रधानाचार्य इंदु गिरी, शिक्षिका नंदिनी सचान, अंशु सिंह, अनु पटेल, नीता यादव और डॉ शुभ्रा सिंह ने सत्र के आयोजन में विशेष सहयोग किया । पुर्दिलपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुला गुप्ता ने अपनी टीम के साथ और चरगांवा की एएनएम ने टीकाकरण किया ।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नंदलाल कुशवाहा ने छात्राओं को बताया कि नियमित टीकाकरण बारह प्रकार की जानलेवा बीमारियों से रक्षा करता है। इन बीमारियों में डिप्थीरिया (गलघोटू) और टिटनेस भी शामिल हैं। इनसे बचाव के लिए ही छूटे हुए बच्चों को उनके स्कूल और कॉलेज में टीका लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ हरिओम पांडेय, सहायक शोध अधिकारी अजीत सिंह, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ विनय शंकर, यूनिसेफ के डीएमसी डॉ हसन फहीम, यूएनडीपी संस्था के प्रतिनिधि पवन सिंह, जेएसआई संस्था के प्रतिनिधि अभिषेक उपाध्याय और स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी आदिल फखर प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
लक्षण आए तो न घबराएं
सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण के बाद कुछ बच्चों में बुखार और इंजेक्शन वाली जगह पर लालिमा या सूजन की दिक्कत हो सकती है । यह सामान्य प्रतिक्रिया है और इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इससे बचाव के उपाय बताने के साथ साथ बुखार की दवा भी दी जाती है ।
जानलेवा है गलघोटू और टिटनेस
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दूबे ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार डिप्थीरिया (गलघोटू) संक्रामक रोग है जो संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आने के दो से पांच दिन में फैलता है। गले में खराश और बुखार के लक्षणों के साथ यह धीरे धीरे गंभीर रूप ले लेता है। इसके कारण सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है और ह्रदय की मांसपेशियों में सूजन और नुकसान, गुर्दे में समस्या और प्लेटलेट कम होने से खून निकलने लगता है। ह्रदय गति असामान्य हो सकती है और पक्षाघात की भी आशंका रहती है । मरीज के खांसने और छींकने के दौरान निकलने वाले श्वसन बूंदों से यह फैलता है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मिलने वाली इसकी तीन खुराकों के साथ साथ बचपन और किशोरावस्था के दौरान तीन बूस्टर खुराक भी आवश्यक है। इसी प्रकार टिटनेस भी एक तीव्र संक्रामक रोग है, जो नवजात शिशुओं और गर्भवती के लिए ज्यादा गंभीर है । क्लोस्ट्रीडियम टेटानी नामक जीवाणु के बीजाणुओं के साथ इसका संक्रमण किसी कट या घाव के कारण होता है। इसके अधिकांश मामले संक्रमण के चौदह दिन के भीतर होते हैं। जो लोग टिटनेस से ठीक हो जाते हैं उनके दोबारा भी संक्रमित होने की आशंका रहती है और इसीलिए इसका टीकाकरण आवश्यक है। इसके संक्रमण के कारक बीजाणु पर्यावरण में हर जगह पाए जाते हैं और यह भी किसी आयु वर्ग में हो सकता है । -

1026 लीटर देशी शराब बरामद एवं स्कॉर्पियो जप्त
1026 लीटर देशी शराब बरामद एवं स्कॉर्पियो जप्त गोपालगंज जिला के फुलवरिया थाना अंतर्गत ग्राम संग्रामपुर रायमल हजारी मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो मे लदा 74 कार्टून कुल मात्रा 666 ली0 देशी शराब बरामद एवं विशंभरपुर थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर काला मटिहनिया बांध के पास झाड़ी में छुपाकर रखा 360 ली0 देशी शराब बरामद किया गया।
-

जॉइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
जॉइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को जॉइंट मजिस्ट्रेट ने किया जॉच
गोरखपुर। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देशन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदर तहसील अंतर्गत प्राथमिक के विद्यालयों का आवश्यक निरीक्षण कर पठन-पाठन खान पान सफाई व्यवस्था को दिखा।परिषदीय विद्यालयों के शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, निःशुल्क पुस्तक एवं ड्रेस वितरण, आधार फीडिंग, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा भवन का जायज़ा लेने के उद्देश्य से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी प्राथमिक विद्यालय मुड़ेरी मुड़ीला ,सरया गुलरिया, नाहरपुर, जंगल पकड़ीं गुलरिया बाजार के प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों का अपने सहयोगियों के साथ निरीक्षण कर विद्यालय परिसर में समुचित साफ-सफाई शौचालय सहित शिक्षण स्टाफ को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।पठन-पाठन की गुणवत्ता को को परखा यूनीफार्म का पैसा बच्चों के खाते में पहुंचने की बाबत जानकारी प्राप्त की
बच्चे पेयजल के लिए इण्डिया मार्का हैण्डपम्प का उपयोग करे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बच्चों से वार्ता कर मिल रहे मिड डे मील के बारे में जानकारी प्राप्त कर आए हुए अभिभावकों से भी जानकारियां प्राप्त की शिक्षकों से कहा कि सभी शिक्षक गण समय से विद्यालय में आकर पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित करें जिससे नन्हे मुन्ने बच्चे देश के भविष्य के लिए तैयार हो सके। -

फाइटो रेमेडियेशन विधि से नालों के पानी का शोधन कार्य का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
फाइटो रेमेडियेशन विधि से नालों के पानी का शोधन कार्य का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
गोरखपुर। आज प्रातः 7:00 बजे नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने राप्ती नदी में गिरने वाले महानगर के नालों पर नगर निगम द्वारा फाइटो रेमेडियेशन विधि से नालों के पानी का शोधन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, सहायक अभियंता एन डी पांडेय, अवर अभियंता अवनीश भारती एवम अतुल कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।
जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम गोरखपुर द्वारा प्राकृतिक विधि से कराये जा रहे नालों के शोधन कार्य का निरीक्षण किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत नगर आयुक्त द्वारा मुख्य अभियंता को समस्त आवश्यकता तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।









