Category: उत्तर प्रदेश

  • तेजाब से जलाने वाले अभियुक्त की जमानत न्यायालय ने किया निरस्त

    तेजाब से जलाने वाले अभियुक्त की जमानत न्यायालय ने किया निरस्त

    तेजाब से जलाने वाले अभियुक्त की जमानत न्यायालय ने किया निरस्त

    08 जुलाई 2024 स्वीकृत की गयी थी जमानत

    एक ही लड़की को बार-बार परेशान कर दो बार जा चुका है आकाश यादव जेल तीसरी बार तेजाब से जलते पहुंच गया लड़की के घर तब न्यायालय ने अभियुक्त का जमात किया निरस्त

     

     

    गोरखपुर।न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गोरखपुर ने मनचले आशिक मनबढ़ आकाश का जमानत अभियोजन अधिकारी की पैरवी के वजह से किया खारिज आकाश यादव गोरखनाथ थाना क्षेत्र का मनबढ़ मनचला आशिक एक लड़की को बार-बार परेशान करता था जेल जाता था जेल से छूटने के बाद फिर परेशान करता था फिर छुट कर एक ही लड़की को बार-बार परेशान करने के जुर्म में दो बार जेल गया तीसरी बार लड़की को तेजाब से जलाने के लिए उसके घर पहुंच गया लड़की के ऊपर तेजाब फेंक दिया लेकिन संयोग अच्छा रहा की तेजाब लड़की के घर में पहले ही गिर गया और लड़की बच गई लड़की की मां बाहर निकली तो मां से मारपीट कर गला दबा कर मारने का प्रयास लिया पुलिस मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आकाश यादव की जमानत दूसरी बार 08 जुलाई 2024 स्वीकृत की गयी थी उस जमानत को अभियोजन अधिकारी संदीप सिंह की टीम ने न्यायालय में पैरवी कर जमानत को खारिज कराया जिससे अभियुक्त आकाश यादव जेल में निरुद्ध रहे। मु०अ०सं०- 348/2024, धारा- 504, 506 भा०दं०सं० व 66E, 67 आई.टी. एक्ट थाना गोरखनाथ में अभियोजन द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि उपरोक्त अपराध संख्या में न्यायालय द्वारा अभियुक्त आकाश यादव की जमानत 08 जुलाई 2024 स्वीकृत की गयी है अभियुक्त जमानत प्राप्त होने के पश्चात 17 अगस्त 2024 को अभियुक्त आकाश यादव जमानत की शर्तों का उल्लंघन करते हुए मुकदमा अपराध संख्या-348/2024 की पीड़िता के घर में घुस कर दिन दहाड़े गाली गलौज करते हुए, तेजाब फेकने और बीच बचाव करने आयी पीड़िता के माँ को भी जान से मारने की नियत से गला दबाने और मार पीट की, जिसके संबंध में थाने पर मुकदमा अपराध संख्या- 439/2024 अन्तर्गत धारा- 124(1), 109(1), 333 115(2) बी.एन.एस. पर पंजीकृत किया गया साक्ष्य संलग्न के पश्चात प्रकरण में धारा- 61(2) बी.एन.एस की बढ़ोत्तरी की गयी थी धारा 124(1) को विलोपित करते हुए धारा- 124(2) बी.एन.एस की बढोत्तरी करते हुए, अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया । अभियुक्त आकाश यादव ने जमानत होने के पश्चात जमानत की शर्तों का उल्लंघन करते हुए विवेचना में हस्तक्षेप किया और अभियोजन साक्ष्यों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया अभियुक्त आकाश यादव के विरूद्ध पंजीकृत अपराध, इसके आपराधिक प्रवृति को दर्शित करता है। ऐसी स्थिति में यदि अभियुक्त की जमानत निरस्त नहीं की गयी तो अभियुक्त अन्य मुकदमे में जमानत प्राप्त कर बाहर आया तो उसके द्वारा पीड़िता के साथ गंभीर अपराध कारित की पुनरावृत्ति से इंकार नहीं किया जा सकता है। अभियोजन पक्ष द्वारा किए गए पैरवी को न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गोरखपुर ने गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त आकाश यादव की 08 जुलाई 2024 को स्वीकृत की गयी जमानत को निरस्त कर दिया।

  • व्यवसाय प्रशासन विभाग में स्टार्ट- अप और उद्यमिता विषय पर आयोजित हुआ व्याख्यान’

    व्यवसाय प्रशासन विभाग में स्टार्ट- अप और उद्यमिता विषय पर आयोजित हुआ व्याख्यान’

    व्यवसाय प्रशासन विभाग में स्टार्ट- अप और उद्यमिता विषय पर आयोजित हुआ व्याख्यान’

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर के व्यवसाय प्रशासन विभाग एवं आईसीएफएआई बिज़नेस स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने स्टार्ट-अप और उद्यमिता से जुड़ी चुनौतियों को विस्तारपूर्वक समझा। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का संचालन कर रही विभाग की छात्रा अर्पिता पाण्डे द्वारा अतिथि विदुषी के परिचय से हुई। विभाग की अध्यापिका सुश्री सिमरन उपाध्याय ने अतिथि वक्ता को पुष्प गुच्छ देकर उनका औपचारिक स्वागत किया तथा व्यवसाय प्रबंधन विभाग के समन्वयक प्रो मनीष कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन द्वारा विभाग की ओर से अतिथि वक्ता का औपचारिक स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में आईसीएफएआई बिज़नेस स्कूल से पधारी डॉ रचिता कश्यप ने छात्रों के साथ संवाद किया। प्रो कश्यप ने स्टार्ट-अप की सफलता के प्रमुख कारकों, भविष्य में संभावित स्टार्ट- अप योजनाओं जिनमें मुख्य रूप से कचरा प्रबंधन, इलेक्ट्रिक वाहन तथा डाइरेक्ट टू कस्टमर उद्योगों में स्टार्ट अप की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। व्याख्यान के अंत में वक्ता ने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर दिया।
    कार्यक्रम का समापन समन्वयक व्यवसाय प्रशासन विभाग प्रो मनीष कुमार श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। कार्यक्रम में व्यवसाय प्रबंधन विभाग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो श्रीवर्धन पाठक, समन्वयक प्रो मनीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ शेफाली जायसवाल, डॉ सुशील कुमार सिंह, सुश्री सिमरन उपाध्याय, श्रीमती तोजस्वी दुबे, श्रीमती सुरुचि श्रीवास्तव, श्री राहुल पाल, श्री अभिषेक कुमार, श्री आनन्दवर्धन, सुश्री अंशिका मिश्रा, श्रीमती शिवांगी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।

  • महज 20 मिनट के बरसाती तूफान ने उठाड़ दिए खजनी तहसील परिक्षेत्र के दर्जनों बृक्ष

    महज 20 मिनट के बरसाती तूफान ने उठाड़ दिए खजनी तहसील परिक्षेत्र के दर्जनों बृक्ष

    महज 20 मिनट के बरसाती तूफान ने उठाड़ दिए खजनी तहसील परिक्षेत्र के दर्जनों बृक्ष
    बाल बाल बचे चार पहिया वाहन ,भाजपा नेता के गाड़ी पर गिरी मोटी डाल
    खजनी में चक्रवाती तूफान में महज 20 मिनट में तबाही मचा दी , खजनी तहसील परिक्षेत्र में लगभग एक दर्जन बृक्ष रोड पर गिरे मिले ,कई वाहन भारी नुकसान से बच गए ,संयोग अच्छा था बड़ा नुकसान नही हुआ ,कोई हताहत नही हुआ ,घण्टो तक खजनी सिकरीगंज मार्ग के रोड बाधित रहे । तूफान ने बहुरिपार से लेकर भरोहिया तक के बृक्ष उखाड़ दिए , कई मोटे डाल सड़को पर गिरे मिले । वही खजनी कस्बे से लेकर एक बूंद बरसात नही हुआ ।
    लोगो ने बताया चक्रवाती तूफान के भांति अचानक आंधी बारिस के साथ आई ,और कई बृक्षों को उखाड़ दिया तहसील के सामने नव निर्मित सोलर लाइट छतिग्रस्त हुआ ।कोई हताहत तो नही हुआ ,लेकिन बिधुत पोल सहित तार टुटे ,गाड़िया आंशिक रूप में टूट गई ।

  • ‘आगरा पुलिस कमिश्नरेट नहीं, बल्कि कमीशन का रेट है’…

    ‘आगरा पुलिस कमिश्नरेट नहीं, बल्कि कमीशन का रेट है’…

    आगरा से BJP विधायक डॉक्टर GS धर्मेश ने लेटर जारी करके कहा-
    ‘आगरा पुलिस कमिश्नरेट नहीं, बल्कि कमीशन का रेट है’…

    आगरा छावनी से बीजेपी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने हाल ही में आगरा पुलिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक लेटर जारी कर कहा कि “आगरा में पुलिस कमिश्नरेट नहीं, बल्कि ‘कमीशन का रेट’ है।” उनका दावा है कि पुलिस अधिकारी और कुछ ACP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय, भूमाफिया और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

    विधायक धर्मेश ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार करने के बावजूद, उन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाता है। उन्होंने एक घटना का उदाहरण भी दिया, जिसमें एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार करने के कुछ घंटों बाद ही पुलिस थाने से छोड़ दिया गया।

  • किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसकी पहली शर्त

    किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसकी पहली शर्त

    किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसकी पहली शर्त ,जिद्दी होना पड़ता है,
    दूसरी शर्त,उसका निरंतर समर्पण भाव से प्रयासरत होना होता है
    तीसरी शर्त,उसे सोते जागते बाथरूम से बेडरूम तक उसे अपने जेहन में मथते रहना होता है,हो सकता है वो आपको सोने न दे,
    पर सपने वैसे ही देखने चाहिए जो आपको सोने न दे,
    फिर आप जो चाहेंगे वो आपको मिलेगा,
    ये शुद्ध रूप से मेरा सुविचार है,मानो या ना मानो, अभी तक जो भी हासिल हुआ है,इन्ही शर्तो के साथ ईश्वर की कृपा से हुआ है,और आगे भी होगा
    चाहे लक्ष्य व्यक्तिगत हो या सामाजिक हो या राष्ट्रीय होl

  • फाइटो रेमेडियेशन विधि से नालों के पानी का शोधन कार्य का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

    फाइटो रेमेडियेशन विधि से नालों के पानी का शोधन कार्य का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

    फाइटो रेमेडियेशन विधि से नालों के पानी का शोधन कार्य का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
    गोरखपुर। आज प्रातः 7:00 बजे नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने राप्ती नदी में गिरने वाले महानगर के नालों पर नगर निगम द्वारा फाइटो रेमेडियेशन विधि से नालों के पानी का शोधन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, सहायक अभियंता एन डी पांडेय, अवर अभियंता अवनीश भारती एवम अतुल कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।    जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम गोरखपुर द्वारा प्राकृतिक विधि से कराये जा रहे नालों के शोधन कार्य का निरीक्षण किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत नगर आयुक्त द्वारा मुख्य अभियंता को समस्त आवश्यकता तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

  • बापू पीजी कालेज में दीक्षारम्भ समारोह सम्पन्न

    बापू पीजी कालेज में दीक्षारम्भ समारोह सम्पन्न

    बापू पीजी कालेज में दीक्षारम्भ समारोह सम्पन्न
    पीपीगंज।बापू पी जी कालेज पीपीगंज में मंगलवार को बी.ए. एवं बी.कॉम. के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के ऐतिहासिक विकास से परिचित कराना, उन्हें विभिन्न विषयों के सभी सेमेस्टर के पाठ्यक्रम से अवगत कराना,महाविद्यालय की अलग अलग गतिविधयों से सम्बन्धित बनी समितियों,उनके सदस्यों एवं उनके उद्देश्य के बारे में बताया जाना रहा। इसके साथ ही महाविद्यालय में संचालित होने वाले विभिन्न वैल्यू एडेड कोर्सों, वोकेशनल कोर्सों के बारे मे बताया जाना रहा। अध्यक्षीय उद्बबोधन देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मंजु मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं अंग्रेजी विभाग के शिक्षक प्रो नित्यानंद ने विद्यार्थियों के बीच महाविद्यालय का परिचय दिया एवं ऐतिहासिक विकास के बारे में बताया। इसी क्रम में अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ अमित कुमार तिवारी ने विभिन्न विषयों के सेमेस्टर पाठ्यक्रम,सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्रों के प्रारूप एवं महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्सो(वैल्यू एडेड, वोकेशनल, स्किल ईनहैंसमेंट,एबिलीटी ईनहैंसमेंट) के पाठ्यक्रम तथा करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के बारे में विद्यार्थियो को विस्तार से बताया।इसी क्रम में महाविद्यालय के मुख्य नियंता एवं भूगोल विभाग के शिक्षक डॉ सुनील कुमार प्रसाद ने महाविद्यालय के अनुशासन सम्बन्धी नियमो के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के साथ साथ जीवन में भी अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया।

    बापू पीजी कालेज में दीक्षारम्भ समारोह सम्पन्न
    बापू पीजी कालेज में दीक्षारम्भ समारोह सम्पन्न

    महाविद्यालय में संचालित होने वाली निःशुल्क सामान्य ज्ञान कक्षाओ के विषय में इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ भानु प्रताप गुप्ता ने बताया। इसी क्रम में समाजशास्त्र विभाग के शिक्षक एवं क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ राकेश प्रताप सिंह ने महाविद्यालय मे संचालित होने वाली नेट/जेआरफ की कक्षाओ से अवगत कराया साथ ही महाविद्यालय में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली वार्षिक क्रीड़ा समारोह के बारे में बताया। महाविद्यालय में संचालित होने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी एव समाजशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ देवनारायण पांडे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं उसके अंतर्गत महाविद्यालय में संचालित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। हिन्दी विभाग के शिक्षक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ रवि शंकर पाण्डेय ने सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भरते समय बरती जाने वाली सावधानियों, आवश्यक डॉक्यूमेंट एवं सूचनाओं के बारे में बताया इसी क्रम में उन्होंने महाविद्यालय में संचालित होने वाले रोवर रेंजर्स और उसके अंतर्गत कराए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों के विषय में बताया।हिन्दी विभाग की शिक्षिका डॉ दीपमाला यादव ने छात्रा समस्या निवारण एवं उत्थान समिति की तरफ से महाविद्यालय के छात्राओ को इस समिति के बारे में अवगत कराया साथ ही महाविद्यालय में महिला सुरक्षा संबधी नियमो एवं गतिविधियों के बारे में बताया। भूगोल विभाग के शिक्षक सूरज प्रकाश मिश्रा ने महाविद्यालय के साँस्कृतिक समिति के बारे में बताया तथा इसके अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में बताया। इसी क्रम में उन्होंने महाविद्यालय के लाइब्रेरी सम्बन्धी सुविधा के विषय मे भी बताया।कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग के शिक्षक डॉ रवि शंकर पांडेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विभाग के शिक्षक डॉ संजीत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के अन्य शिक्षक अनुराग राय, नितिन कुमार लाल, डॉ अनंत प्रकाश पांडेय, डॉ विशाल रंजन त्रिपाठी, डॉ श्रीराम यादव, शैलजा , साक्षी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र/छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

  • गोरखपुर में आधी रात घूम रहे अर्धनग्न नकाबपोश

    गोरखपुर में आधी रात घूम रहे अर्धनग्न नकाबपोश

    गोरखपुर में आधी रात घूम रहे अर्धनग्न नकाबपोश
    चेहरे पर नीली प्लास्टिक लपेटे और हाथ में नुकीला हथियार लिए दिखे
    गोरखपुर ।पादरी बाजार थाना क्षेत्र में इन दिनों लोगों के बीच अजीब सी दहशत बनी हुई है। देर रात CCTV कैमरों में अर्धनग्न अवस्था में दो नकाबपोशों के घूमते हुए फुटेज सामने आए हैं, जिनके कारण कॉलोनियों के लोग सहमे हुए हैं।
    नकाबपोश चेहरे पर नीला कपड़ा या प्लास्टिक लपेटे हुए नजर आते हैं, केवल उनकी आंखें ही दिखाई देती हैं। एक हाथ में नुकीला हथियार और दूसरे में पाउडर जैसी कोई वस्तु देखकर लोगों में एक बड़ी साजिश का अंदेशा लग रहा है।
    जानकारी के अनुसार पादरी बाजार की हनुमंत नगर, वैष्णो विहार और मानस विहार जैसी कई कॉलोनियों में नकाबपोशों के देखे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। 14 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे हनुमंत नगर के एक घर में लगे CCTV कैमरे में पहली बार दो नकाबपोश कैद हुए, जो नुकीले हथियार और किसी अज्ञात पाउडर के साथ जाते हुए नजर आए। अगले दिन जब कॉलोनीवासियों ने ये फुटेज देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। फुटेज पादरी बाजार चौकी को सौंप दिया गया, जिससे जांच शुरू हो गई है।
    सुरक्षा पर उठे सवाल, व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ रहे लोग सोमवार को हनुमंत नगर कॉलोनी से एक और CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें नकाबपोशों के चेहरे स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। इससे कॉलोनी के लोग और भी ज्यादा चौकन्ने हो गए हैं। कॉलोनियों में सुरक्षा को लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। लोग खुद एकजुट होकर रात में घरों की निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जहां कॉलोनी के अधिकतर लोग जुड़े हुए हैं और हर तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी साझा कर रहे हैं।खौफ के साए में कॉलोनियों के लोग पादरी बाजार की कॉलोनियों में दहशत का माहौल इतना बढ़ गया है कि अब लोग खुद सुरक्षा के लिए कदम उठा रहे हैं। कई घरों में रात के वक्त परिवार के किसी एक सदस्य को पूरे घर की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है। छोटे-बड़े सभी लोगों के बीच नकाबपोशों की चर्चा जोरों पर है। कॉलोनीवासी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं ये नकाबपोश किसी बड़ी वारदात की फिराक में तो नहीं हैं
    सूर्य प्रकाश ओझा

  • 25/09/2024 के मुख्य समाचार

    25/09/2024 के मुख्य समाचार

    💎 25/09/2024 के मुख्य समाचार 💎

    ▪️सोनीपत: “गोहाना में कल PM मोदी की रैली:भीड़ के साथ पहुंचेंगे 22 हलकों के कैंडिडेट; 22 हजार कुर्सियां, 8 बॉक बनाए, सुरक्षा कड़ी”

    ▪️महम: निडाना गांव में”राधा अहलावत का राजनेताओं पर तंज:बोली- लोगों के काम लटकाते हैं, ताकि पीछे घूमते रहें और जयकारे लगाते रहें”

    ▪️”करनाल: सैलजा को लेकर छलका अशोक तंवर का दर्द:खून में कांग्रेस वाले बयान पर की टिप्पणी, कहा कि कांग्रेसी तो हम भी थे”

    ▪️हिसार: जन आशीर्वाद रैली में CM नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार व दलित अत्याचार के मुद्दे उठाए

    ▪️कैथल: “हम तीनों बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री’, रणदीप सुरजेवाला ने कहा- अब फैसला हाईकमान करे”

    ▪️चण्डीगढ़: “हरियाणा चुनाव-2024:दुष्यंत चौटाला बोले-सरकारी नौकरी में 50% आरक्षण देंगे; सैनी बोले- कांग्रेस ने दलित नेताओं को कुचला”

    ▪️चण्डीगढ़: “हरियाणा चुनाव में कंगना रनोट ने बढ़ाई BJP की टेंशन​​​​​​​:बोलीं-3 कृषि कानून दोबारा लागू हों; 378 दिन किसान आंदोलन के बाद वापस हुए थे”

    ▪️सोनीपत: “कांग्रेस कैंडिडेट बरी हुआ, 24 घंटे बाद भी रिहाई नहीं:वकील बोले- अभी हाथ में नहीं आए ऑर्डर; 3 महीने से अंबाला जेल में बंद”

    ▪️”पलवल: युवक का अपहरण कर की हत्या:परिजनों ने किया थाने का घेराव, पुलिस ने की आरोपियों की तलाश शुरू”

    ▪️”पिहोवा: जलती चिताओं से शव बाहर निकाले:पुलिस ने नहीं कराया था पोस्टमॉर्टम; 90% तक जले, जहरीला पदार्थ खाने से बाप-बेटे की मौत”

    ▪️”नूंह: कांग्रेस की रैली में बांटे गए पैसे:इलियास के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे राज बब्बर, 500-500 के नोट बांटने का वीडियो वायरल”

    ▪️”बवानी खेड़ा: डीएपी खाद के लिए मारामारी:सैकड़ों की संख्या में लाईन में लगे किसान, सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन”

    ▪️”बवानी खेड़ा: डीएपी खाद के लिए मारामारी:सैकड़ों की संख्या में लाईन में लगे किसान, सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन”

    ▪️”पंचकूला: थाने से साइबर अपराधी फरार:कुरुक्षेत्र में छापेमारी कर पकड़ा, 10 लाख की धोखाधड़ी में होनी थी पूछताछ”

    फतेहाबाद: खूब पकड़ा जा रहा कैश: फतेहाबाद में कार सवार से मिले 3.90 लाख रुपये, पुलिस ने जब्त किए

    ▪️सोनीपत: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दावा, बोले- विधायक बनाकर भेजो, सरकार मैं बनाउंगा

    ▪️केन्द्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को दी सौगात*

    ▪️पीएम जनमन योजना के तहत MP की 86 और CG की 18 सड़कों को मिली मंजूरी*

    प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में गांव गांव लगातार बारहमासी सड़कों से जुड़ रहे है

    मध्यप्रदेश में 162.41 करोड़ रूपए की लागत से 216.86 किलोमीटर लंबी 86 सड़कों को मिली मंजूरी

    मध्यप्रदेश के अनुपपूर, विदिशा, बालाघाट, जबलपुर और गुना सहित 15 जिलों में बिछेगा सड़कों का जाल

    मध्यप्रदेश में अब तक कुल 844.34 किलोमीटर की 311 सड़कों को दी गई है मंजूरी

    छत्तीसगढ़ में 97.63 करोड़ रुपये की लागत से 128.15 किलोमीटर लंबी, 18 सड़कों को दी स्वीकृति

    छत्तीसगढ़ के 2 जिले कावर्धा की 12 और नारायणपुर की 06 सड़कों को मिली मंजूरी

    छत्तीसगढ़: में अब तक कुल 1590.843 किलोमीटर की सड़कें स्वीकृत की गई है
    ये बारहमासी सड़कें कमजोर जनजातीय समूह को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ेंगी

    *🙏 आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात*
    *🙏 जय हो 🙏*

  • जाली नोट के कारोबारी से पुलिस मुठभेड़, घायल हुआ गिरफ्तार

    जाली नोट के कारोबारी से पुलिस मुठभेड़, घायल हुआ गिरफ्तार

    जाली नोट के कारोबारी से पुलिस मुठभेड़, घायल हुआ गिरफ्तार

    कुशीनगर : बीती देर रात्रि सेवरही थाना क्षेत्र मे जाली नोट के कारोबारी पच्चीस हजार रूपए का इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़,घायल अवस्था में गिरफ्तार।
    थानाध्यक्ष सेवरही श्री प्रकाश राय,साइबर प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत,प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह,प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा की टीम की कार्यवाही।