Category: उत्तर प्रदेश

  • चेयरमैन के आदेश पर हुआ गड्ढों की भराई

    चेयरमैन के आदेश पर हुआ गड्ढों की भराई

    चेयरमैन के आदेश पर हुआ गड्ढों की भराई

    बड़हलगंज (निष्पक्ष टुडे)गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए गड्ढ़ों की भराई पूरी कर दी गई है। जिससे लोगों को आने जाने में सुविधा मिलेगी। एन एच आई के चेयरमैन संतोष कुमार ने सड़क पर बने गड्ढ़ों को भरने का आदेश दिया था। जिससे बाद कार्यदायी संस्था ने फोरलेन हाईवे पर बने छोटे बड़े गड्ढों को पूरी तरह भर दिया है। हाईवे पर गड्ढा होने से लोगों को यात्रा करने में असुविधा होती थी। जिसको देखते हुए चेयरमैन ने गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढों को तत्काल भरने का आदेश जारी किया था। आदेश के बाद कार्यदायी संस्था जेपी ग्रुप ने तत्परता दिखाते हुए सभी गड्ढों को पूरी तरह से भर दिया है। वहीं फोरलेन सरयू पुल का एक लेन शुरू हो जाने से पटना चौराहे पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल गई। इसके साथ ही बरसात के कारण रूके फोरलेन के सर्विस रोड का कार्य भी तेजी से शुरू हो गया है। दीपक पांडेय, विक्रम कुमार, शिवम, विपुल, सर्वेश, ओंकार तिवारी आदि ने सर्विस लेन का काम शुरू होने पर खुशी जाहिर किया है।

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • सरयू अमृत महोत्सव 2024

    सरयू अमृत महोत्सव 2024

    सरयू अमृत महोत्सव 2024
    सिंगिंग, डांसिंग में तलाशेगें चिल्लूपार के युवा कलाकार
    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)सरयू अमृत महोत्सव 2024 के तहत आगामी 15 नवम्बर को शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खड़ेसरी के आडिटोरियम में चिल्लूपार के पहले विधायक रहे पं. भृगुनाथ चतुर्वेदी की स्मृति में गीत संगीत (सिंगिंग) प्रतियोगिता तथा चिल्लूपार के ही विधायक रहे पूर्व मंत्री कल्पनाथ सिंह की स्मृति में नृत्य प्रतियोगिता (डांसिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
    उक्त आशय की जानकारी देते हुए दोनों आयोजन समितियों के संयोजक गण बिपिन त्रिपाठी, गोविन्द वर्मा, प्रियव्रत मिश्र पंकज, पिंटू प्रीतम, दीपक यादव, मनीष दूबे,, अमर मसीह ने, मनोज मधुर ने
    बताया कि आगामी 28 अक्टूबर को बड़हलगंज में और 4 नवम्बर को गोला बाजार में सभी युवा कलाकारों का सार्वजनिक रूप से प्रतिभा का परीक्षण होगा और उसमें से विशेष प्रतिभायें चयनित कर 15 नवम्बर को अंतिम प्रतियोगिता कराकर जो बेहतरीन गीत-संगीत और नृत्य के कलाकार होंगें उन्हें 20, 21, 22 दिसम्बर को आयोजित होने वाले सरयू अमृत महोत्सव के मंच पर पुरस्कृत किया जायेगा तथा उनकी प्रतिभा का मंचन भी कराया जायेगा। इस पूरे कम्पटीशन में नन्दू मिश्र सहित अनेक बड़े कलाकार जज की भूमिका निभायेंगे।

    सरयू अमृत महोत्सव 2024
    सरयू अमृत महोत्सव 2024

    इन दोनों प्रतियोगिताओं में न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 20 वर्ष उम्र तथा गोला तहसील क्षेत्र की सीमा भी तय की गयी है।
    पत्रकार वार्ता के दौरान सरयू अमृत महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, संयोजक महेश उमर (चेयरमैन प्रतिनिधि), मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्र, कलाकार दीपक दिवाना, अक्षय मद्देशिया उपस्थित रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • SBI ATM बालागंज कैम्पवेल रोड पर जालसाज सक्रिय।

    SBI ATM बालागंज कैम्पवेल रोड पर जालसाज सक्रिय।

    लखनऊ – SBI ATM बालागंज कैम्पवेल रोड पर जालसाज सक्रिय।
    आपके रुपए भी न निकले तो तो ये विडियो देख ले।
    डायल 112 वाले आए विडियो बनाके लेके गए बोले हम कुछ नहीं कर सकते- पीड़ित।
    चौकी गए बोले आपका पैसा कटा है आपको जो करना है करिए- पीड़ित।
    पीड़ित दोबारा एटीएम में गया और एटीएम चेक किया।
    एटीएम चेक करते हुए बनाया पूरा वीडियो।
    देखा एटीएम में ब्लैक टेप लगाया गया है।
    जिस वजह से नोट उसी में चिपक गई।
    ये वीडियो आप सभी के काम आ सकता है।।

  • मथुरा की घटना दिल दहला देने वाली है।

    मथुरा की घटना दिल दहला देने वाली है।

    मथुरा की घटना दिल दहला देने वाली है।
    मथुरा में GLA नाम की यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ गर्ल्स हॉस्टल में जाकर के वार्डन और उसके साथी ने छात्रा को जबरन दबोच लिया और उसके साथ गलत करने की कोशिश की छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की चीखपुकार सुनकर आसपास की छात्रा मौके पर पहुंची और वार्डन का विरोध किया आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह से चीख पुकार मच रही है।
    लेकिन दुस्साहस देखिये की निडर वार्डन बार बार गेट बंद करके छात्रा के साथ मार पीट रहा है।

    969c94d8-4027-4594-9e21-120774fa1cbb
    लोग अपनी बहन बेटियों को पढ़ने के लिए यूनिवर्सिटी में भेजते हैं और इस तरह का दुराचार अत्याचार होता तो यह कहीं ना कहीं बेटी बचाओं जैसे नारों को झूठा साबित करती है
    सरकारों पर और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सवाल उठता है और यह समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है किस तरह की यूनिवर्सिटी अगर रहेगी तो जो बच्चियां पढ़ने के लिए बाहर जाती हैं उनका मनोबल टूटेगा इस यूनिवर्सिटी पर सख्त कार्रवाई ही नहीं बल्कि इसको तुरंत बंद कर देना चाहिए।
    उसके डायरेक्टर से लेकर तमाम लोगों को जेल में भेज देना चाहिए

  • जाली नोटों के कारोबार करने वाले गैंग का पर्दाफाश

    जाली नोटों के कारोबार करने वाले गैंग का पर्दाफाश

    कुशीनगर
    जाली नोटों के कारोबार करने वाले गैंग का पर्दाफाश
    गैंग के 10 शातिर अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा
    5.62 लाख के जाली नोट, नेपाल राष्ट्र की मुद्रा बरामद
    जाली करेंसी से परिवर्तित किये गए भारतीय मुद्रा
    कब्जे से 10 तमंचे, 315 बोर,30 कारतूस, फोन बरामद
    अपराध में प्रयुक्त 2 अदद लक्जरी वाहन की बरामदगी
    साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में मिली पुलिस को सफलता

  • लखनऊ ड़ेंगू अपडेट

    लखनऊ ड़ेंगू अपडेट

    लखनऊ ड़ेंगू अपडेट
    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न इलाकों डेंगू की गिरफ्त में
    24 घंटे में डेंगू की बढ़ती रफ्तार को देख 21नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
    डेंगू के बढ़ते मामले को देखकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह हाई अलर्ट। ड़ेंगू से बचाव के लिए लोगों को विभाग द्वारा किया जा रहा जागरूक
    सरकारी अस्पतालों में डेंगू के 100 बेड आरक्षित व बचाव के लिए शहर के इलाकों में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव जारी..।

  • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग

    मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग

    मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग एवं विश्वविद्यालय कार्यशाला द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 17 सितंबर 2024 से आयोजित किए जा रहे एक सप्ताह के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो जे पी सैनी रहे। बताते चलें कि विश्वविद्यालय ने अपनी सामाजिक भूमिका के निर्वहन हेतु कौशल विकास के लिए विभिन्न विधाओं में निशुल्क प्रशिक्षण की योजना बनाई है। इस योजना के अंतर्गत सर्वप्रथम कार्पेंट्री विधा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वकर्मा दिवस दिनांक 17 सितंबर 2024 को हुआ था। कार्पेंट्री के बाद इस योजना के अंतर्गत वेल्डर, मशीनिस्ट, ढलाई, फिटर, वायर वाइंडिंग विधाओं में भी निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा जिसके लिए विश्वविद्यालय के संबंधित विभागों से मदद ली जाएगी।

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कुल 16 प्रशिक्षुओं को कार्पेंट्री विधा का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। इन 16 प्रशिक्षुओं में विभिन्न राज्यों यथा मणिपुर, सिक्किम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के युवक सम्मिलित रहे। सात दिनों तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवकों को कार्पेंट्री विधा की बारीकियों से परिचित कराया गया। साथ ही कौशल सिखाने के लिए स्थानीय फर्नीचर निर्माण इकाइयों का भ्रमण भी कराया गया। प्रशिक्षण के उपरांत कौशल के परीक्षण हेतु सभी प्रशिक्षुओं ने बिना किसी मदद के लकड़ी का स्टूल बनाया। कार्यक्रम के समापन पर मा. कुलपति द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र तथा कार्पेंट्री विधा के छोटे छोटे औजारों की एक किट भी वितरित की गई। समापन के अवसर पर माननीय कुलपति महोदय ने सभी प्रशिक्षुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी सामाजिक भूमिका के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर रहता है। इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही यह योजना है कि इस कार्यक्रम का दायरा बढ़ाकर अन्य विधाओं में भी इसे प्रभावी किया जाएगा जिससे अन्य विधाओं में भी प्रशिक्षुओं को लाभ हो। समापन समारोह के अवसर पर विभागाध्यक्ष, यांत्रिक अभियंत्रण विभाग प्रो जीउत सिंह तथा कार्यशाला अधीक्षक श्री अंजनी कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

  • कुलपति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    कुलपति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय.
    इतिहास बनाने जा रहा इतिहास विभाग
    कुलपति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
    स्वतंत्रता संघर्ष पर होगा विमर्श
    शामिल होंगे देश के नामचीन विद्वान: पद्मश्री प्रो.रघुवेंद्र तंवर, पद्मश्री डॉ.के.के. मोहम्मद व प्रो.वसंत शिंदे
    गोरखपुर: पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 25 -26 सितंबर, 2024 को आयोजित ‘रिवॉल्यूशनरी मूवमेंट: द मिसिंग पेज फ्रॉम हिस्ट्री’ विषयक दो दिवसीय विचारोत्तेजक राष्ट्रीय संगोष्ठी संवाद भवन में आयोजित होने जा रही है. कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस संगोष्ठी से सम्बंधित प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, दिल्ली के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो.रघुवेंद्र तंवर उपस्थित रहेंगे। यह श्री प्रफुल्ल केतकर, डॉ. बालमुकुंद पाण्डेय एवं श्री अनंत विजय आदि विद्वानों के महत्वपूर्ण व्याख्यान सुनने का सुनहरा अवसर होगा.संगोष्ठी में स्वतंत्रता संघर्ष के उन नायकों व घटनाओं के उल्लेख व योगदान पर विमर्श होगा, जो इतिहास की किताबों में दर्ज नहीं हो पाए. किन्तु जिनके अब व्यापक व मजबूत साक्ष्य भारतीय अभिलेखागार में मौजूद हैं. इस विमर्श में देशभर के लब्धप्रतिष्ठ इतिहासविद व पूरातात्विक विशेषज्ञ शामिल होंगे। समुचित इतिहास के निर्माण में यह संगोष्ठी निर्णायक भूमिका अदा करेगी.
    प्रेस वार्ता में कुल सचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, आई सी एच आर के सदस्य प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज तिवारी आदि उपस्थित रहे। प्रो. मनोज तिवारी ने कहा कि दबे पड़े व नवीन उपलब्ध साक्ष्यों के आलोक में इतिहास को बारम्बार देखने व विचार करने की जरुरत है.
    संगोष्ठी में आयोजित होंगे दो विशिष्ट व्याख्यान
    दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में छः तकनीकी सत्रों के अतिरिक्त दो विशेष व्याख्यान सत्र भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 25 सितंबर को ‘आर्यन इश्यूज इन द लाइट ऑफ़ आर्कियोजेनेटिक रिसर्च’ विषय पर प्रो. वसंत शिंदे तथा 26 सितंबर को ‘आर्कियोलॉजी ऑफ रामायण एंड महाभारत’ विषय पर पद्मश्री डॉ. के. के. मोहम्मद का व्याख्यान होगा।
    स्वतंत्रता संघर्ष पर आयोजित होगी सात दिवसीय प्रदर्शनी
    राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर विश्वविद्यालय के ‘अमृता कला वीथिका’ में सात दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी
    आई सी एच आर द्वारा तैयार की गई है, जो दिल्ली से बाहर देश में पहली बार गोरखपुर में लग रही है. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रपति के द्वारा किया गया है. आई सी एच आर के सदस्य प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि इस प्रदर्शनी का दिल्ली से बाहर पहली बार गोरखपुर विश्वविद्यालय में लगना महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता संघर्ष के विभिन्न अनदेखे पहलुओं व घटनाओं की दिलचस्प जानकारी उपलब्ध कराएगी।

  • रेलवे पटरी पर खंबा रखने वाले दो पेशेवर चोर गिरफ्तार

    रेलवे पटरी पर खंबा रखने वाले दो पेशेवर चोर गिरफ्तार

    रेलवे पटरी पर खंबा रखने वाले दो पेशेवर चोर गिरफ्तार
    लखनऊ। जिला रामपुर में रेल पटरी पर खंभा रखने वाले सन्नी उर्फ संदीप चौहान और विजेंद्र उर्फ टिंकू पकड़े गए। दोनों पेशेवर चोर हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों टेलीफोन का पुराना 7 मीटर लंबा खंभा चोरी करके ले जा रहे थे। तभी ट्रेन आई तो उसे पटरी पर छोड़कर भाग निकले। इस मामले में फिलहाल कोई साजिश या आतंकी एंगल नहीं निकला है।

  • भाजपा सरकार में हर गरीब को मिल रहा बेहतर इलाज

    भाजपा सरकार में हर गरीब को मिल रहा बेहतर इलाज

    भाजपा सरकार में हर गरीब को मिल रहा बेहतर इलाज: राजेश त्रिपाठी
    बड़हलगंज:/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)पहले की सरकारों में जनता को उचित इलाज नहीं मिलता था। जिससे आए दिन मरीज अपना दम तोड़ देते थे। लेकिन मोदी व योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में हर गरीब को बेहतर इलाज मिल रहा है। सीएचसी पर पहुंचे चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने अधीक्षक डा. अतुल कुमार गुप्ता को हिदायत देते हुए कहा कि योगी सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में लाखों रुपए के हेल्थ चेक अप एटीएम मशीन लगवाया है। जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण हो सकें। ऐसे में प्रतिदिन लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने पैथोलाजी की सुविधा के साथ ही नवजात शिशुओं के लिए स्थापित छः बेड के एनआईसीयू को भी गतिशील रखने की शख्त चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने स्वयं हेल्थ चेक अप एटीएम से अपने स्वास्थ्य का जांच भी कराया।

    भाजपा सरकार में हर गरीब को मिल रहा बेहतर इलाज
    भाजपा सरकार में हर गरीब को मिल रहा बेहतर इलाज

    विधायक ने सोमवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत बड़हलगंज सीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के उद्घाटन के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार में आयुष्मान कार्ड के जरिए आज करोड़ों लोगों को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। सरकारी अस्पतालों में भी अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मौजूद हैं। नपंअ प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश के सभी अस्पतालों में अच्छे चिकित्सक नियुक्त हो रहें हैं। जिससे गरीब लोगों को अब निजी अस्पतालों में नही जाना पड़ रहा है। इस दौरान लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कर निश्शुल्क पैथोलाजी, एक्सरे व दवाओं का लाभ उठाया। वहीं दर्जनों लोगों में विधायक ने आयुष्मान कार्ड वितरण किया। अधीक्षक डा. अतुल कुमार गुप्ता, डा. अमित गुप्ता, राजीव पांडेय, श्रीकांत सोनी, दीपक शर्मा, अखंड शाही, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, गुड्डू मिश्रा आदि मौजूद रहें
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी