Category: उत्तर प्रदेश

  • डेंगू के प्रकोप को लेकर अधीक्षक को दिया पत्र

    डेंगू के प्रकोप को लेकर अधीक्षक को दिया पत्र

    डेंगू के प्रकोप को लेकर अधीक्षक को दिया पत्र
    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)कस्बा निवासी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभुनाथ सोनी व संयोजक बबलू राय ने मुख्य चिकत्साधिकारी को संबोधित पत्रक सीएचसी के अधीक्षक डा. अतुल गुप्ता को सौंपा।
    पत्रक में कहा है कि नगर पंचायत बड़हलगंज में इस समय डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। लोगो में त्राहि त्राहि मचा हुआ है। नगर पंचायत द्वारा दवा छिड़काव का व्यवस्था नहीं किया जा रहा है। फांगिंग में सिर्फ डीजल डालकर चलाया जा रहा है। नालियों की सफाई समय से नही हो रही है। आम जनता बेहाल है और लोग ईलाज के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए दवा छिड़काव एवं समुचित इलाज की व्यवस्था कराई जाए
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • कैम्पियरगंज थाने के अंतर्गत महावनखोर चौराहे व सोकनी चौराहे के बीच हुआ बड़ा हादसा

    कैम्पियरगंज थाने के अंतर्गत महावनखोर चौराहे व सोकनी चौराहे के बीच हुआ बड़ा हादसा

    बिग ब्रेकिंग-
    कैम्पियरगंज थाने के अंतर्गत महावनखोर चौराहे व सोकनी चौराहे के बीच हुआ बड़ा हादसा।
    लग्जरी कार व ऑटो में हुआ जबरजस्त टक्कर,टक्कर में कई लोग घायल
    स्थानीय लोगो की मदद से एम्बुलेंस के द्वारा घायलों को भेजा गया उपचार के लिए

  • यूपी में 209वां अपराधी मुठभेड़ में ढेर

    यूपी में 209वां अपराधी मुठभेड़ में ढेर

    यूपी में 209वां अपराधी मुठभेड़ में ढेर; गाजीपुर जिले में STF के एनकाउंटर में शराब तस्कर और 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश जाहिद मारा गया.. 2 RPF जवानों की हत्या मामले में UP STF ने किया एनकाउंटर

  • सक्षम महानगर ने मनाई अष्टावक्र जयंती

    सक्षम महानगर ने मनाई अष्टावक्र जयंती

    सक्षम महानगर ने मनाई अष्टावक्र जयंती
    सक्षम महानगर ने चरगावा स्थित सक्षम महानगर कार्यालय में धूमधाम से अष्टावक्र जयंती मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रीनलैंड हॉस्पिटल से डॉ. डीके गुप्ता और रीता मिश्रा रही कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. मुकेश शुक्ला ने किया । सचिव परमात्मा दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया और उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र जी ने अष्टावक्र के जीवन पर प्रकाश डाला।
    डा० राघवेन्द्र जी एवं रीना श्रीवास्तव एव डा ऋयम्बक पांडे ने दीप प्रज्ज्वलन किया एवं सक्षम के धवल दुबे जी , प्रबल चटकंडी जी , कंचन जी , शिवम पांडे जी, अजित पाल जी , अकाश जैसवाल जी, शुनील शर्मा जी महानगर उपाध्यक्ष शैलतनया जी वंशिका जी बबिता गुप्ता जी एवं रचना अग्रवाल , दिप्ती जी , शिखा सक्सेना जी आदि कार्यकताओं के साथ अष्ठावक्र जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया डा राधवेन्द्र जी ने अष्टावक्र की कथा का सारांश प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने वरुण के पुत्र को शास्त्रार्थ में पराजित कर हारे हुए ब्राह्मणों को मुक्त कराया। महानगर अध्यक्ष डा० मुकेश शुक्ला जी ने सक्षम मे अष्ठावक्र जी के जयन्ती मनाने के महत्

  • मतपत्र द्वारा 6 अक्टूबर को होगा दवा व्यापार मंडल का चुनाव

    मतपत्र द्वारा 6 अक्टूबर को होगा दवा व्यापार मंडल का चुनाव
    बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)स्थानीय कस्बे के एक लाज में बड़हलगंज दवा व्यापार समिति की बैठक निवर्तमान अध्यक्ष राम गोविंद ( मंटू ) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 6 अक्टूबर को मतपत्र द्वारा चुनाव कराए जाने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। बैठक में दवा व्यापारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया। सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से दिनांक 06/10/2024 दिन रविवार को संचालक दल द्वारा चुनाव की घोषणा की गई। जिसमें कुल 65 सदस्यों ने सहस्ताक्षर लोकतान्त्रिक तरीके से मतपत्र द्वारा चुनाव कराने का मजबूती से समर्थन किया। जिससे सभी दवा व्यापारी सदस्य गण अपने मत का प्रयोग कर सकें।अशरफ, राजेश चौरसिया, सार्जन सोनकर ने भी अपने विचार रखे। संचालन संजय पांडेय ने किया। संजय शाही,सुजीत कुमार,धीरज राय,गोपाल जी पाल, डा.एल.डी.यादव, डा. मोअज्जम, डा. अंकित कुमार, धीरज पटेल,सोनू गुप्ता, मिंकू पटेल, हरि गोविंद, सतीश गुप्ता, आर.पी. निषाद, श्रीगोबिंद,प्रहलाद तिवारी,धर्मेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • पितरों तक पहुचाने के लिए काग भुषंडी को कराया जाता है भोजन:विचित्र नारायण

    पितरों तक पहुचाने के लिए काग भुषंडी को कराया जाता है भोजन:विचित्र नारायण

    पितरों तक पहुचाने के लिए काग भुषंडी को कराया जाता है भोजन:विचित्र नारायण
    गोला ।कौवे के रूप मे दिखने वाले कागभुषंडी प्रभु श्रीराम के बहुत बड़े भक्त थे और इन्हे ये वरदान प्राप्त था कि वो समय के बाहर जा सकते थे। यानि कि पूर्व मे क्या घटित हुआ और भविष्य मे क्या घटित होगा वो सब देख सकते थे।वो समय के बनने बिगड़ने की स्थिति को देख सकते थे।
    इसलिए उन्होंने महाभारत 11 बार और रामायण 16 बार देखा था वो भी बाल्मिकि जी द्वारा रामायण और वेदव्यास जी द्वारा महाभारत लिखे जाने से पहले क्योकि ये अपने पूर्व जन्म मे कौवा थे।और सबसे पहले राम कथा भगवान शंकर ने माता पार्वती जी को सुनाया था। तो इन्होने भी सुन लिया था और मरने के बाद दूसरा जन्म इनका अयोध्यापुरी मे एक शूद्र परिवार मे हुआ था ये परम शिव भक्त थे। लेकिन अभिमान वश अन्य देवताओं का उपहास उड़ाते थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर लोमष ऋषि ने इन्हे श्राप दे दिया था।जिससे ये फिर कौवा बन गये थे और इसके बाद इन्होने पूरा जीवन कौवे के रूप मे ही जिया। जब रावण के पुत्र मेघनाथ ने श्रीराम से युद्ध करते हुए भगवान श्रीराम को नागपाश से बांध दिया था। तब देवर्षि नारद के कहने पर गिद्धराज गरूड़ ने नागपाश के समस्त नागों को खाकर भगवान श्रीराम को नागपाश के बंधन से मुक्त कर दिया था। उक्त जानकारी उपनगर गोला के रानीपुर टोला निवासी कर्मकांडी पंडित विचित्र नारायण ने दी। आगे बताया कि भगवान श्रीराम के इस तरह नागपाश में बंध जाने पर श्रीराम के भगवान होने पर गरूड़ को संदेह हो गया।गरूड़ का संदेह दूर करने के लिए देवर्षि नारद उन्हें ब्रह्माजी के पास भेज देते है। ब्रह्माजी उनको शंकर भगवान के पास भेज देते हैं भगवान शंकर ने भी गरूड़ को उनका संदेह मिटाने के लिए कागभुषंडी जी के पास भेज दिया।अंत में कागभुषंडी जी ने भगवान श्रीराम के चरित्र की पवित्र कथा सुनाकर गरूड़ के संदेह को दूर किया था।और इसीलिए हम हिंदू लोग श्राद्ध पक्ष मे कौवे के रूप में कागभुषंडी जी को भोजन कराते है। ताकि वो भोजन हमारे पूर्व के पितरों तक पहुंच सके।

  • पत्रकारिता के भेष में घूम रहे फर्जी यूट्यूबर अबैध वसूली

    पत्रकारिता के भेष में घूम रहे फर्जी यूट्यूबर अबैध वसूली

    पत्रकारिता के भेष में घूम रहे फर्जी यूट्यूबर अबैध वसूली
    दलाली से हो रहे मालामाल
    वास्तविक पत्रकारों की छवि खराब कर रहे यूट्यूबर.
    ट्वीट को डिलीट की बोलकर कर लेते हैं ठगी.
    दर्जनों फर्जी आईडी बनाकर करते हैं ट्वीट, सौदेबाजी करके कर देते हैं डिलीट.
    कभी कभी पुरानी वीडियो से भी कर लेते हैं दलाली.
    आखिर कब खत्म होगा फर्जी यूट्यूबर पत्रकारों का आतंक     कुकुरमुत्ता की तरफ फैले हैं फर्जी यूट्यूबर पत्रकार
    गोरखपुर।ये दौर सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बाढ़ फर्जी यूट्यूबर पत्रकारों की आई हुई है। 150 रुपये का माइक, फेसबुक और यूट्यूब पर एक चैनल और शुरु हो गई पत्रकारिता, पर इस तरह से पत्रकारिता कम फर्जीवाड़ा ज्यादा हो रहा है।दरअसल इस तरह के पत्रकार यूट्यूबर खबरों की जगह ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के जुगाड़ में घूमते रहते हैं। पुलिस थाने, ब्लॉक ऑफिस, आरटीओ ऑफिस, नगर निगम ,शराब के ठेके अस्पतालों अल्ट्रासाउंड सेंटर जैसे अन्य कार्यालयों में दलाल बनें ये यूट्यूबर फर्जी पत्रकार घूमते रहते हैं और खबरें प्रसारित करने की धमकी देकर वसूली करते हैं। इन फर्जी यूट्यूबर के वजह से जो वास्तविक पत्रकार हैं उनकी छवि धूमिल करने का कार्य यह यूट्यूबर कर रहे और तो और प्रेस क्लब पर आकर चौड़े से बैठकर बड़ा पत्रकार होने का दम भरते हैं ऐसे पत्रकारों पर जिम्मेदारों और पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे पत्रकारों की छवि धूमिल होने से बच सके लेकिन प्रशासन भी ऐसे फर्जी पत्रकारों से परेशान है ये सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। इन लोगों की वजह से सही और शरीफ लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। पत्रकारिता की आड़ में लोगों को डराना, धमकाना, वसूली करना, मानसिक शोषण करना इनका धंधा बन चुका है।फर्जी पत्रकार कुकरमुत्ते की तरह फैले हुए हैं इनका काम खबरें करना नहीं सिर्फ दलाली एंव अबैध वसूली करना है ।इन दलालों ने अपनी गैंग बना रखी हैं जो सुबह अपने अपने क्षेत्र में अबैध वसूली करने के लिए निकलते हैं और शाम तक अबैध वसूली एंव दलाली करते हैं ।पत्रकारिता के भेष में घूम रहे दलाल दिन में कुछ समय के लिए प्रेस क्लब पर आकर बैठते हैं उसके बाद अस्पतालों अल्ट्रासाउंड सेंटर प्रधानों स्कूलों ब्लाकों शराब की दुकानों पर पहुंचते हैं स्वंय वीडियो बनाते हैं और फिर कुछ समय बाद वीडियो को एक्स(ट्वीट ) कर देते हैं ।उसके बाद वीडियो को एक्स पर दिखाकर धमकाने लग जाते हैं और फिर डरा धमकाकर सौदेबाजी शुरू करते हैं फिर दलाल के बीच बात बन जाती है और दलाली कर वीडियो को तथाकथित पत्रकार एक्स से डिलीट कर देते हैं इस प्रकार का कार्य इनका काफी समय से
    इन तथाकथित यूट्यूबर पत्रकार दलालों ने दर्जनों एक्स पर फर्जी आईडी बना रखी है और रोज नई नई आईडी से वीडियो को एक्स पर ट्वीट कर अबैध वसूली कर वास्तविक पत्रकारों की छवि खराब करने में लगे हुए हैं ऐसे यूट्यूबरो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे पत्रकारों के मान सम्मान पर किसी प्रकार की आंच न आने पाए।

  • अवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर आबकारी विभाग ने दी दबिश

    अवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर आबकारी विभाग ने दी दबिश

    अवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर आबकारी विभाग ने दी दबिश गोरखपुर। अवैध शराब के विरुद्ध जनपद गोरखपुर में आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत दिनाँक 23/09/2024 को आबकारी टीम द्वारा दिघवा एवम धनौड़ा खुर्द थाना बांसगांव में स्थित ईट भट्ठों पर दबिश देकर लगभग 25 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 02अभियोग पंजीकृत किया गया ।दबिश के दौरान लगभग 200 किग्रा लहन नष्ट किया गया।टीम में आबकारी इंस्पेक्टर ज्ञान प्रताप सिंह ,पुंकेश कुमार सिंह मय हमराहियों शामिल रहे।

  • स्वच्छता अभियान चलाकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान चलाकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान चलाकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा की हुई सफाई
    लगातार पाॅचवें रविवार चला महापुरुषों की मूर्तियों को साफ करने का अभियान
    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा मिलकर पिछले एक माह से लगातार चलाए जा रहे महापुरुषों की मूर्तियों के सफाई अभियान के क्रम में इस रविवार की सुबह गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तथा पूरे परिसर की साफ सफाई किया गया और मूर्ति को माल्यार्पण किया गया।
    अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गोरखपुर के लिए इतना कुछ कर रहे हैं तो हम सब नागरिकों का भी ये फर्ज बनता है कि मुख्यमंत्री के शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान दिलाने में अपना योगदान दें।
    इस अवसर पर राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गोरखपुर को साफ सुन्दर और स्वक्ष बनाना है। लोगों में जागरूकता लाना कि, जैसे वे अपने घर को साफ रखते हैं ठीक उसी तरह अपने आसपास को भी साफ रखना चाहिये। चाहे हम अपने घर को कितना भी चमका लें जब तक हमारा शहर और देश नहीं चमकेगा हमारी पहचान वही रहेगी।
    इस स्वच्छता अभियान में ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, संयुक्त मंत्री सतीश सिंह, मीडिया प्रभारी विनय यादव, शिवेंद्र प्रताप सिंह,चन्दन पासवान,आनन्द चौहान,सुजीत कुमार अरविंद सिंह,नागेंद्र सिंह, दिग्विजय यादव शिवम त्रिपाठी, फैजान अहमद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • सरयू के धारा पर् खड़ा प्राथमिक विद्यालय बगहा

    सरयू के धारा पर् खड़ा प्राथमिक विद्यालय बगहा

    सरयू के धारा पर् खड़ा प्राथमिक विद्यालय बगहा
    विद्यालय के नीव के पास बह रही सरयू नदी
    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) विकास खण्ड बड़हलगंज के दियारा क्षेत्र बगहा में सरयू नदी रौद्र रुप धारण कर तेजी से कटान कर रही थी ।
    सरयू नदी के कटान से गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय व गड़ेरी टोला पर खतरा मंडराने लगा था ।
    कटान की हालत ऐसी थी कि गांव की कृषि योग्य सैकड़ों एकड़ भूमि नदी के धारा में समाहित हो गया और कटान करते करते नदी विद्यालय के करीब आ गयी और गडेरी टोला के 7 घर नदी के धारा में बह गए ।
    कटान के दौरान नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने लगा जिससे बाढ़ आ गयी और नदी पानी के ऊपर से कटान करते हुए विद्यालय की चहारदीवारी को अपने आगोश में ले ली ।
    जलस्तर जैसे जैसे कम हुआ, नदी की धारा मंद पड़ गयी जिससे कटान स्थिर हैं।
    ग्रामीणों का कहना है कि नदी के धारा की गति मंद हैं जिससे कटान रुका है यदि धारा की गति तेज होगा तो कभी भी विद्यालय नदी में समा सकता हैं ।
    आज विद्यालय की नींव से सटकर नदी बह रही हैं ।

    सरयू के धारा
    सरयू के धारा

    बगहा गांव के गौरी साहनी नन्हे पाल झब्बू साहनी सौदागर सिंह अमन सिंह कन्हैया पाल का कहना है कि नदी के धारा की गति थोड़ा धीमी हैं यदि बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग बचाव कार्य पुनः चालू करता हैं तो विद्यालय व पाल टोला को बचाया जा सकता हैं
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी