Category: उत्तर प्रदेश

  • शाहिद ग्लोबल हॉस्पिटल में आज लेजर विधि से सर्जरी का कार्यशाला संपन्न हुआ

    शाहिद ग्लोबल हॉस्पिटल में आज लेजर विधि से सर्जरी का कार्यशाला संपन्न हुआ

    शाहिद ग्लोबल हॉस्पिटल में आज लेजर विधि से सर्जरी का कार्यशाला संपन्न हुआ
    गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूर्वांचल तथा आसपास जिलों के चिकित्सक आज शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में लेजर विधि की सर्जरी की बारीकियां तथा नई तकनीकियों को शिखा. आज के कार्यशाला में बिहार से भी कुछ सर्जन आए थे जो काफी प्रसन्न और खुश थे. आज की कार्यशाला में मुख्य रूप से डॉक्टर ए एस चिल्लाना फोर्टिस शालीमार बाग दिल्ली, डॉक्टर संतोष तिवारी मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली से आए थे जिन्होंने नई तकनीकी नई विधि और मरीज के लिए कम दर्द देने वाली बीमारी का इलाज करके यह बताया कि अब बवासीर भगंदर पायलट पायलो नीडल साईनस, वेरीकोज वेन फिशर फिस्टुला जैसी बीमारी जो कभी ठीक नहीं होती थी अब उनको जड़ से खत्म किया जा सकता है. आज के कार्यशाला में डॉक्टर शिव शंकर शाही ने भी लेजर बिधि से सर्जरी करके नए चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया. आज के कार्यशाला में बहुत सीनियर से लेकर जूनियर सर्जन तक सभी लोग आए थे जिन्होंने इस आधुनिक विधि द्वारा सर्जरी की खूब सराहना की. आज का कार्यशाला शत प्रतिशत सफल रहा तथा चिकित्सकों ने इस तरह के कार्यशाला आगे और करने का अनुरोध किया. शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक तथा वरिष्ठ सर्जन डॉ शिव शंकर शाही ने बताया की हर महीने एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया के तहत सीएमई (कंटीन्यूअस मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम) चलता रहता है अब उसी के तहत आधुनिक विधि द्वारा सर्जरी की कार्यशाला हमेशा चलती रहेगी ताकि पूर्वांचल की जनता को अधिक से अधिक लाभ मिले. लेजर विधि द्वारा सर्जरी इसलिए महत्वपूर्ण होती है कि इसमें न हीं कहीं कट किया जाता है न हीं चीरा लगाया जाता है. मरीज़ दूसरे दिन अपने काम पर लौट जाता है ऑपरेशन के बाद दर्द नहीं के बराबर होता है तथा उसे खान-पान काम करना किसी भी तरह का कोई परहेज नहीं रहता है

  • बगहा देवार पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री, कटान स्थल का निरीक्षण

    बगहा देवार पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री, कटान स्थल का निरीक्षण

    बगहा देवार पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री, कटान स्थल का निरीक्षण
    बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)विकास खण्ड बड़हलगंज के बगहा गांव में सरयू नदी के द्वारा हो रहे कटान स्थल का निरीक्षण बांसगांव के सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश ने रविवार देर शाम किया ।
    निरीक्षण के दौरन मंत्री के साथ विधायक राजेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे ।
    नदी के मुख्य धारा पर् खड़ा प्राथमिक विद्यालय पर् पहुँच राज्यमंत्री ने कटान की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग के अभियंता वैभव सिंह से विभाग द्वारा कराए जा रहे बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली ।
    अभियंता को कहा कि बचाव कार्य मे किसी भी प्रकार का कोताही नही होनी चाहिए ।
    कटान पीड़ितों ने राज्यमंत्री को बाढ़ व कटान से हो रहे परेशानियों के बारे में बताया जिस पर कमलेश पासवान ने हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया ।
    राज्यमंत्री कमलेश पासवान के निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ अभियंता नीरज कुमार अभियंता सुनील सिंह ग्राम प्रधान सुभाष यादव भाजपा नेता राजीव पांडेय पूर्व प्रधान ह्रदय शंकर सिंह पूर्व प्रधान कमलेश सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव अष्टभुजा सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • कष्ट झेलने वाला व्यक्ति ही आगे चलकर अच्छा कार्य करता है

    कष्ट झेलने वाला व्यक्ति ही आगे चलकर अच्छा कार्य करता है

    कष्ट झेलने वाला व्यक्ति ही आगे चलकर अच्छा कार्य करता है-कमलेश पासवान
    भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यक्रम
    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)
    केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि आपके चुनने से मुझे बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे देश में काम करने का मौका मिला है। जीवन मे कष्ट झेलने वाला मानव ही आगे चलकर अच्छा कार्य करता है। इसकी मिशाल मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक कुमार व शिखर गुप्ता है। जो हजारो महिलाओं को रोजगार देकर स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहे है।
    श्री पासवान रविवार को क्षेत्र के साई धाम खड़ेसरी मे आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जो काम विधायक राजेश त्रिपाठी (मुक्तिपथ) ने किया है, वह काफी लोकप्रिय है, लोग मुक्तिपथ को देखना चाहते हैं। कार्यक्रम स्थल से ही सैकड़ों महिलाओं को मोबाइल के जरिए भाजपा का सदस्य बनवाया। राज्य मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य देश में 03 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का है। सरकार महिलाओं को अचार बनाना, पापड़ बनाना, सिलाई सिखाना जैसे घरेलू रोजगार के लिए ट्रेनिंग देकर स्वालंबी बना रही है। मोदी जी की सपना है कि जो महिलाएं सिर्फ घरों में चौका बेलना तक सीमित न रहे, उन्हे घरों से बाहर निकाल कर ट्रेनिंग देकर रोजगार का साधन प्रदान करें। अध्यक्षता कर रहे विधायक राजेश त्रिपाठी ने बेटी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि चिल्लूपार मे 10 सडकों करीब 100 किमी सड़क बनाने का प्रस्ताव गया है। इसके बन जाने से आवागमन मे काफी आसानी होगी। आयोजक जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता व समाजसेवी पूनम गुप्ता ने आभार जताया। संचालन अभिषेक राय ने किया। इस दौरान निखिल राजा सिंह, नेहा गुप्ता, प्रिया गुप्ता, राजीव पाण्डेय, प्रशांत शाही, अष्टभुजा सिंह, पंकज, अरविंद पाण्डेय, आनंद तिवारी, सुरेश राय आदि मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • चेयरमैन के चाचा के निधन पर सांत्वना देने पहुचे केन्द्रीय राज्य मंत्री

    चेयरमैन के चाचा के निधन पर सांत्वना देने पहुचे केन्द्रीय राज्य मंत्री

    चेयरमैन के चाचा के निधन पर सांत्वना देने पहुचे केन्द्रीय राज्य मंत्री
    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) रविवार को नगर पंचायत बड़हलगंज की चेयरमैन प्रीति उमर के प्रतिनिधि महेश उमर के चाचा मदन उमर के निधन पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने शोक व्यक्त किया।
    रविवार को आवास पहुचे केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर को दुख की इस घड़ी में सांत्वना देते हुए ईश्वर से उनको सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व मंत्री विधायक राजेश त्रिपाठी, व्लाक प्रमुख बरहज निखिल सिंह राजा, जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, प्रशांत शाही, अरविंद पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, कृष्णा मोदनवाल, मोनू श्रीवास्तव, अमलेश, राजेश उमर, बृजेश उमर, सुरेश उमर, रमेश शाही, अंगद शाही, अतुल शाही, श्रवण शाही, सुधाकर दूबे, प्रकाश चंद पाण्डेय, आदि मौजूद रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • हत्यारोपी पर कारवाई को लेकर शव रोक कर परिजनों ने लगाया

    हत्यारोपी पर कारवाई को लेकर शव रोक कर परिजनों ने लगाया

    हत्यारोपी पर कारवाई को लेकर शव रोक कर परिजनों ने लगाया जाम, प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर माने।
    परिजनों ने जमीन बैनामा करा अपहरण कर हत्या कर नदी में फेंकने का लगाया आरोप
    परिजनों का आरोप:सूचना के बावजूद संतकबीरनगर की पुलिस ने समय रहते करती कार्रवाई तो नहीं हो पाती हत्या।
    गोरखपुर।कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरिया निवासी विशाल जायसवाल का शव कर मैनी घाट नदी से बरामद कर कैम्पियरगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंपने के बाद परिजनों द्वारा थाने से मात्र दो सौ मीटर दूर स्थित वीर बहादुर सिंह चौराहे पर रविवार को शव वाहन को रोक कर जाम लगा दिया। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीड़ित परिवार को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक को दी ।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता मय फोर्स मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को समझाने बुझाने में लगे रहे लेकिन परिवारीजन मृतक की हत्या कर नदी में फेंक देने का आरोप लगाते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। परिवार वालों का आरोप है कि खलीलाबाद के राजू एवं विजय कुमार ने मृतक को झांसे में लेकर उसके जमीन का बैनामा करा लिया और उसी दिन से मृतक विशाल का अपहरण कर लिया था और अब उसकी हत्या कर नदी में फेंक दिया है। परिजनों का आरोप है कि मेहदावल पुलिस को दर्जनों बार घटना की लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग किया था लेकिन मेहदावल पुलिस ने उनकी एक न सुनी और भगा दिया। आरोपी पैसे वाले हैं और पुलिस पर पकड़ रखते हैं इस लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है और नतीजा सबके सामने है। पुलिस पर गुस्साए पीड़ित सड़क पर वाहन को रोक कर लेट गए और देखते ही देखते पूरे चौराहे पर जाम लग गया ,बढ़ते जाम से पुलिस हलकान हो गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता द्वारा करीब घण्टे भर मशक्कत करने एवं मुकदमा दर्ज कर न्याय संगत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आश्वासन दिए जाने पर परिवारीजन माने और मृतक के शव को लेकर अन्तिम संस्कार करने को राजी हो गए। परिवारी जनो को साथ लेकर प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता मय फोर्स शव वाहन के साथ हो लिए । इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्मार्टम करा दिया गया है और पीड़ित परिवार के तहरीर पर आगे की कार्रवाई शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर न्यायोचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
    सूर्य प्रकाश ओझा

  • भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के बैठक में गोरखपुर का दबदबा

    भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के बैठक में गोरखपुर का दबदबा

    भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के बैठक में गोरखपुर का दबदबा
    गोरखपुर।भारत स्काउट और गाइड उत्तरप्रदेश के प्रादेशिक परिषद की बैठक आज प्रदेशीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री, एमएलसी डॉ महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अलीगंज लखनऊ के सभागार में सम्पन्न हुई,बैठक में प्रादेशिक मुख्यायुक्त रिटायर्ड आईएएस प्रभात कुमार ने प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ महेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त राम जन्म सिंह, महेश श्रीवास्तव, ब्रजभूषण तिवारी, रेखा रानी शर्मा का स्वागत करते हुवे भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया,उन्होंने बताया कि प्रयागराज में भारत स्काउट गाइड द्वारा संचालित विद्यालय में उच्च कोटि के शिक्षण का कार्य किया जा रहा है।
    प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ महेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि भारत स्काउट गाइड की गतिविधियों एवं प्रशिक्षण शिविरों से पूरे प्रदेश में स्काउट गाइड, रोवर रेंजर, कब बुलबुल में अनुशासन,सेवा भावना, देशभक्ति की भावना आत्मसात कराने के प्रयास द्रुत गति से किये जा रहें हैं जो सभ्य समाज के निर्माण एवं बच्चों का सर्वांगीण विकास कर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाने में सहयोगी होगा, उन्होंने बैठक में सम्मिलित प्रदेश के सभी जिला मुख्यायुक्त,जिला आयुक्त,जिला सचिव लीडर ट्रेनर से स्काउट गाइड के कार्यक्रमों का संचालन कर सभ्य समाज का निर्माण करने में सहयोग करने की आह्वान किया,

     

    भारत स्काउट
    भारत स्काउट

    प्रादेशिक परिषद की बैठक में प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त राम जन्म सिंह, जिला आयुक्त स्काउट डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती विनीता, जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेन्द्र ओझा, जिला आयुक्त कब राम आशीष विश्वकर्मा, सहित पूरे प्रदेश के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग
    प्रादेशिक परिषद की इस बैठक में सर्वोत्तम कैडेट के गाइड संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त यम.पी. कन्या बालिका विद्यालय की रिया चंद्रा को पंद्रह हजार का चेक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,
    इस बैठक में गोरखपुर के राजू मौर्या, दुर्गावती धुसिया को हिमालय वुडबैच प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र एवं पार्चमेंट दिया गया।
    सर्वोत्तम कैडेट में गोरखपुर के रिया चंद्रा को प्रथम स्थान मिलने पर जिला मुख्यायुक्त राम जन्म सिंह, डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी, विनीता, डॉ महेश कुमार सिंह, ज्ञानेन्द्र ओझा,देवी दयाल गुरुजी,इशरत सिद्दीकी, प्रतिमा शुक्ला,राजू मौर्या,शिवा कुमार,दुर्गावती धुसिया, आनंद राज, ज्योति विश्वकर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
    सूर्य प्रकाश ओझा

  • चेयरमैन के चाचा के निधन पर सांत्वना देने पहुचे पूर्व विधायक

    चेयरमैन के चाचा के निधन पर सांत्वना देने पहुचे पूर्व विधायक

    चेयरमैन के चाचा के निधन पर सांत्वना देने पहुचे पूर्व विधायक
    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)
    नगर पंचायत बड़हलगंज की चेयरमैन प्रीति उमर के प्रतिनिधि महेश उमर के चाचा मदन उमर के निधन पर पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने शोक व्यक्त किया।
    रविवार को आवास पहुचे पूर्व विधायक श्री तिवारी ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर को दुख की इस घड़ी में सांत्वना देते हुए ईश्वर से उनको सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान अजय दुबे, गौरव दुबे, लल्लन तिवारी, डा. बाके मिश्र, अखिलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

  • मुज़फ्फरनगर मे आपस मे भीड़े यूपी सरकार के दो मंत्री

    मुज़फ्फरनगर मे आपस मे भीड़े यूपी सरकार के दो मंत्री

    मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग
    मुज़फ्फरनगर मे आपस मे भीड़े यूपी सरकार के दो मंत्री
    रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के कार्यक्रम मे भीड़े मंत्री
    जयंत चौधरी पहुँचे थे आईटीआई के उद्धघाटन के लिए
    मंच पर यूपी सरकार के दोनों मंत्रीयों की हुई बहस
    केबिनेट मंत्री अनिल कुमार व राज्यमंत्री कपिल देव भीड़े
    अनिल कुमार रालोद कोटे से है केबिनेट मंत्री
    सूत्रों के अनुसार प्रोटोकॉल को लेकर हुई दोनों मे तीखी बहस
    जयंत चौधरी भाषण देते रहे और दोनों मंत्री भीड़ते रहे
    केबिनेट मंत्री अनिल कुमार राज्यमंत्री कपिल देव के पास से अलग बैठे

  • गोरखपुर बीआरडी में मरीज की मौत के बाद हंगामा,परिजनों ने सुरक्षा गार्ड्स पर पीटने का लगाया आरोप

    गोरखपुर बीआरडी में मरीज की मौत के बाद हंगामा,परिजनों ने सुरक्षा गार्ड्स पर पीटने का लगाया आरोप

    गोरखपुर
    बीआरडी में मरीज की मौत के बाद हंगामा,परिजनों ने सुरक्षा गार्ड्स पर पीटने का लगाया आरोप
    बीआरडी मेडिकल कालेज में शनिवार की सुबह एक मरीज की मौत के बाद ट्रामा सेंटर पर हंगामा होने लगा। आरोप है कि एक तो इलाज में लापरवाही की गई जिसके बाद सुरक्षा गार्डों ने डंडो से तीमारदारों को पीट दिया। जिसके बाद शव को ट्रामा सेंटर के बाहर रखकर स्वजन न्याय की गुहार लगाने लगे। सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित से तहरीर नहीं ली गई।

  • उत्तरप्रदेश मंत्रियों की बैठकों में नहीं बैठेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष

    उत्तरप्रदेश
    मंत्रियों की बैठकों में नहीं बैठेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष
    प्रभारी मंत्री, सरकारी अफसरों की बैठक में नहीं बैठेंगे।
    अफसरों के साथ होने वाली बैठक नहीं बैठेंगे।
    भाजपा के जिला या महानगर अध्यक्ष मौजूद नहीं रहेंगे।
    सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिले में बैठक करेंगे। नेताओं और सरकारी अफसर के साथ बैठक करेंगे।
    सरकारी बैठकों में मंत्रियों के पदाधिकारी नहीं बैठेंगे।
    मंत्रियों के अलग-अलग संगठन पदाधिकारी नहीं बैठेंगे।
    सीएम ने सभी प्रभारी मंत्रियों की बैठक में दिए थे निर्देश।