Category: उत्तर प्रदेश

  • यातायात नियमों का पालन न करने पर यातायात पुलिस ने 831 वाहनों का किया चालान.

    यातायात नियमों का पालन न करने पर यातायात पुलिस ने 831 वाहनों का किया चालान.

    यातायात नियमों का पालन न करने पर यातायात पुलिस ने 831 वाहनों का किया चालान.
    एसपी ट्रैफिक संजय कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
    नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा की तो होगी कड़ी कार्रवाई- एसपी ट्रैफिक
    गोरखपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के पर्यवेक्षण में शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें टीआई मनोज कुमार राय, टीआई अजीत कुमार पाण्डेय व अन्य यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के क्रम में गोलघर चौराहा से कचहरी चौराहा तक सड़क पर ठेला खोमचा एवं वाहन के विरूद्ध अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया । जिसमें सड़क से ठेला खोमचा वालों को हटाया गया व नो पार्किंग में खड़े 78 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये एवं क्रेन द्वारा 10 वाहनों को टोचन करके यातायात यार्ड में लाकर चालान की कार्यवाही की गयी व लाउडहेलर के माध्यम से बताया गया कि अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा करें। साथ ही शहर क्षेत्र में सभी स्थानों पर नियम के विरुद्ध चल रहे कुल 831 वाहनों का चालान एमवी एक्ट के अन्तर्गत किया गया ।

  • देवरिया जिले में बिना रिश्वत दिए काम होना असंभव,

    देवरिया जिले में बिना रिश्वत दिए काम होना असंभव,

    बिग ब्रेकिंग न्यूज़, देवरिया
    देवरिया जिले में बिना रिश्वत दिए काम होना असंभव,
    निष्पक्ष एवं कर्मठ डीएम के निष्पक्षता पर उठ रहा सवाल
    उन्ही के जिले में रिश्वतखोर लेखपाल कर रहा, रिश्वत लेकर दे रहा चैलेंज
    रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल
    देवरिया शहर में सुभाष चौक के मालवीय रोड पर बना लेखपाल का रिश्वत लेते रिश्वत लेते वीडियो
    काम कराने के एवज में अनोखे तरीके से रिश्वत ले रहा लेखपाल सूत्रों की माने तो देवरिया जिले के सदर तहसील में रंजीत सिंह नामक लेखपाल जमकर करता है धनउगाही.
    जनहित के हर काम को संपूर्ण करने के लिए लेता है रिश्वत, जो के साक्षात आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
    इनका कोई बाल बांका ना कर पाए इसके लिए लेखपाल रखता है अपने आगे पीछे मजबूत दल्लों को, उनका भी नाम जल्द उजागर किया जाएगा।
    जहां एक तरफ योगी आदित्यनाथ जीरो टॉलरेंस का दावा ठोकते हैं वहीं दूसरी तरफ ऐसे ही सरकारी कर्मचारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साफ-सुथरी छवि वाले सरकार में अपराध एवं रिश्वतखोरी का बढ़ा रहे ग्राफ
    देवरिया जनपद के तहसील सदर का मामला।
    विवरण
    जीरो टॉलरेंस की बड़ी-बड़ी दावे करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लाख दावे कर लें लेकिन उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा सकते।
    बताते चलें कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के गृह मंडल के देवरिया तहसील में तैनात लेखपाल का गजब कारनामा एक वीडियो में वायरल हो रहा है। दावा है कि उपरोक्त वीडियो में देवरिया तहसील में तैनात लेखपाल रंजीत सिंह काम करने के एवज में एक युवक से पैसा ले रहा है, जिसमें लेखपाल युवक से पैसा लेते हुए कह रहा है कि इतने में काम कहां से चलेगा,वहीं लेखपाल उक्त वीडियो में बोल रहा है कि बाकी पैसा कब दोगे।
    जहां युवक द्वारा लेखपाल को कह रहा है कि इतना पैसा लेकर काम करिए बाकी पैसा काम होने के बाद दूंगा।
    क्या रिश्वतखोरी में संलिप्त लेखपाल के
    कारनामों को देवरिया जिले के तेज तर्रार महिला डीएम,एन्टी करप्शन या उत्तर प्रदेश सरकार कोई ठोस कार्रवाई करेगी? या इस मामले भी जातिगत मामला बनाते हुए ठंडा झोली में डाल दिया जाएगा,
    यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है।

  • आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर दी दबिश

    आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर दी दबिश

    आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर दी दबिश
    75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 250 किलो लहन किया नष्ट
    गोरखपुर। अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर प्रभार, के आदेश के अनुपालन मे आज दिनाक21.09.2024 को ज़िला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश के क्रम में आबकारी निरीक्षक सेक्टर -2 श्याम कुमार गुप्ता और आबकारी निरीक्षक काम्पियर गंज एस एन वर्मा आबकारी निरीक्षक अजय सिंह आबकारी निरीक्षक शंकर लाल आबकारी निरीक्षक सुखदेव प्रसाद और प्रवर्तन की संयुक्त टीम द्वारा थाना राजघाट के अमूर तानी चकरा आयुअल में दबिश दी गई तथा दबिश कुल में 75लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 4 भट्टियों को तोड़ा गया तथा 250 किलो लहन मौके पर नष्ट करते हुए सुसंगत धाराओ में कुल 02अभियोग पंजीकृत किया गया।

  • मंत्री जी बाढ़ की कटान से हमारा गांव बचाए लीजिए

    मंत्री जी बाढ़ की कटान से हमारा गांव बचाए लीजिए

    मंत्री जी बाढ़ की कटान से हमारा गांव बचाए लीजिए
    हाथ पैर जोड़े गरीब लोग मंत्री जी के पैरों पर गिरने लगे।
    गरीबों की बेबसी की तस्वीर लखीमपुर खीरी की है। मंत्री हैं नितिन अग्रवाल, जो सुनने के बजाय सब ठीक है की नसीहत जोर जोर से से रहे थे। लग रहा था सुनने नहीं सुनाने आए हैं।
    प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल के पैरों पर गिरती हुई महिला का वीडियो।
    कटानग्रस्त इलाके में महिलाओ ने निरीक्षण दौरान मंत्री का घेराव किया था।
    हाथ जोड़कर पैरों पर गिरकर मंत्री से कटानग्रस्त गाँव को बचाने की गुहार लगाते वीडियो वायरल
    धौरहरा के माथुरपुर में नदी भयंकर कटान कर रही।
    बाढ़ खण्ड के किये गए करोड़ो रु के काम से भी कटान नही रुका

  • बालाजी मंदिर जो चला रहे थे वह हिंदू नहीं थे

    बालाजी मंदिर जो चला रहे थे वह हिंदू नहीं थे

    बालाजी मंदिर जो चला रहे थे वह हिंदू नहीं थे, बीफ के मटन के लड्डू हिंदुओं को दिए जा रहे थे, समय आ गया शास्त्र के साथ शस्त्र साथ चलेंगे, संत नहीं योद्धा भी बनिए: रविकिशन
    गोरखपुर: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने आंध्र प्रदेश की तत्कालीन सरकार और मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बालाजी मंदिर में बीफ के मटन के लड्डू हिंदुओं को दिए जा रहे हैं. अब समय आ गया है शास्त्र के शस्त्र साथ चलेंगे. यहां संत बनने आए आप सभी से अपील है कि संत के साथ योद्धा भी बनिए. गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि सप्ताह समारोह के समापन के अवसर पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि संत के साथ योद्धा भी बनिए. शास्त्र और शास्त्र दोनों एक साथ चलेंगे. बालाजी मंदिर में बीफ के मटन के लड्डू हिंदुओं को दिए जा रहे हैं. मंदिर जो चला रहे थे, वह हिंदू नहीं थे. लड्डू में बीफ का मटन दिया जा रहा था. पूरे विश्व में आज इस बात की चर्चा है. समय आ गया है शास्त्र के साथ शस्त्र साथ चलेंगे. वे बुलडोजर कहते हैं तो उसके अंदर बहुत सी बातें हैं

  • मदन मोहन मालवीय प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय

    मदन मोहन मालवीय प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय

    मदन मोहन मालवीय प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर एवं राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर), रायबरेली के मध्य पारस्परिक अकादमिक सहयोग हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। एमएमएमयूटी की तरफ से अधिष्ठाता, विस्तार गतिविधियां एवं पुरातन छात्र संबंध प्रो पी के सिंह ने समझौते पर हस्ताक्षर किये जबकि नाइपर, रायबरेली की तरफ से कुलसचिव डॉ जय नारायण ने समझौते पर हस्ताक्षर किये| कार्यक्रम के दौरान एमएमएमयूटी की तरफ से प्रो विट्ठल एल गोले, डॉ रवि शंकर, डॉ स्मृति ओझा आदि मौजूद रहे| जबकि नाइपर की तरफ से डीन, नाइपर डॉ संदीप चौधरी मौजूद रहे| ये समझौता हस्ताक्षर की तारीख से पांच वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा और दोनों पक्षों की सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकेगा। समझौते के अंतर्गत दोनों पक्ष संयुक्त रूप से निम्न गतिविधियों का संचालन कर सकेंगे: –

    1. पारस्परिक रुचि के क्षेत्रों को चिन्हित कर संयुक्त रूप से शोध परियोजनाओं का संचालन एवं इस हेतु शोध समस्याओं का चिन्हांकन।

    2. दोनों संस्थान एक दूसरे के छात्रों को अपने यहां प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित कर सकेंगे।

    3. दोनों संस्थान एक दूसरे के शिक्षकों का आदान प्रदान कर सकेंगे।

    4. दोनों संस्थानों के शिक्षक एवं विद्यार्थी एक दूसरे की प्रयोगशालाओं एवं अन्य अकादमिक सुविधाओं का प्रयोग कर सकेंगे।

    5. दोनों संस्थान एक दूसरे के शिक्षकों को अतिथि व्याख्यान के लिए आमंत्रित कर सकेंगे।

    6. समझौते के बाद दोनों पक्ष अकादमिक सहयोग हेतु अन्य गतिविधियों को चिन्हित कर उस दिशा में भी कार्य कर सकेंगे।

    7. समझौते के अंतर्गत, दोनों पक्षों के शिक्षक और छात्र एक दूसरे के अकादमिक ढांचे का इस्तेमाल कर सकेंगे। दोनों पक्ष संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकेंगे।

    8. संयुक्त रूप से कार्यशाला, सम्मेलन, संगोष्ठी आदि का आयोजन।

    इस सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों का वित्तीय भार दोनों पक्ष पारस्परिक सहमति के आधार पर करेंगे।

  • विकास और निवेश के बड़े अभियान का हिस्सा बन रहा यूपी-सीएम योगी

    विकास और निवेश के बड़े अभियान का हिस्सा बन रहा यूपी-सीएम योगी

    अपडेटेड कॉपी
    विकास और निवेश के बड़े अभियान का हिस्सा बन रहा यूपी-सीएम योगी
    देश में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का सबसे बड़ा राज्य है यूपी : मुख्यमंत्री
    भारत में बनने वाले मोबाइल फोन में 55 फीसद की हिस्सेदारी अकेले यूपी की : सीएम योगी
    जिस यूपी के नोएडा में अपनी यूनिट बंद कर रहा था सैमसंग, उसने 2018 में वहीं लगाई दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइलमैन्युफैक्चरिंग यूनिट
    सीएम योगी की उपस्थिति में 600 छात्रों को वितरित किया गया सैमसंग इनोवेशन कैम्पस के प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र
    गोरखपुर, 21 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन के बल पर निवेश का सबसे आकर्षक गंतव्य बना उत्तर प्रदेश, देश का सबसे बड़ा मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्टेट है। भारत में बनने वाले मोबाइल फोन में 55 फीसद की हिस्सेदारी अकेले यूपी की है। देश में बनने वाला 60 प्रतिशत मोबाइल कम्पोनेंट भी उत्तर प्रदेश में ही बनता है। यह यूपी में निहित संभावनाओं की ही क्षमता है कि सैमसंग दुनिया का पहला मोबाइल डिस्प्ले यूनिट चीन से भारत और भारत में भी उत्तर प्रदेश में ले आया। आज प्रदेश देश में विकास और निवेश के अभियान का बड़ा हिस्सा बनकर उभर रहा है।
    सीएम योगी शनिवार को दोपहर बाद दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में सैमसंग इनोवेशन कैंपस द्वारा आयोजित प्रमाणपत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गोरखपुर विश्वविद्यालय और आईटीएम (इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) के बीटेक के करीब 600 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से आठ छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2017 और उसके पहले के उत्तर प्रदेश की परिस्थितियों से आहत दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी सैमसंग नोएडा की अपनी यूनिट बंद करना चाहती थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सैमसंग के अधिकारियों को बुलाकर बातचीत की। उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। ऐसा किया भी। इसका परिणाम हुआ कि 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून ने सैमसंग द्वारा बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का उद्घाटन किया।इंस्टिट्यूट से मिले ज्ञान को इंडस्ट्री से जोड़ना आवश्यक
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनोवेशन कैम्पस के लिए सैमसंग की सराहना करने के साथ अपेक्षा जताई कि जिन छात्रों को प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है, उन्हें सैमसंग की नोएडा यूनिट का भ्रमण भी कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे सैमसंग इनोवेशन कैम्पस से प्रशिक्षण प्राप्त 3500 छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ इंडस्ट्री की चुनौतियों को भी समझने का अवसर मिलेगा। इंस्टिट्यूट से मिले ज्ञान को जब तक इंडस्ट्री से नहीं जोड़ेंगे तब तक प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन को सफलता मिलने में कठिनाई होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिन भी पाठ्यक्रमों को जोड़ा गया है वे सभी न्यू एज कोर्स हैं जो आज ग्लोबल मार्केट की आवश्यकता हैं।
    डिमांड के अनुरूप सप्लाई के मार्केट की मैपिंग जरूरी
    सीएम योगी ने कहा कि डिमांड के अनुरूप सप्लाई के लिए आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत है मार्केट की मैपिंग करने की। यदि हम समाज की आवश्यकता के अनुसार मार्केट की मैपिंग नहीं करेंगे तो बेरोजगारों की फौज तैयार कर लेंगे। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि हमारे शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान ऐसे कोर्स तैयार करें जो युवाओं को अगले 20-25 वर्षों तक पैरों पर खड़ा कर सकें। इसके लिए संस्थानों को क्षेत्रीय, देश और दुनिया की आवश्यकता के अनुरूप मैपिंग कराकर कोर्स चलाने होंगे क्योंकि रटी-रटाई बातों को लेकर चलने का परिणाम यह होगा कि हम पिछड़ जाएंगे।
    मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना से साकार होगी आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना
    सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना के जरिये सरकार आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को शिक्षण संस्थानों के कैम्पस से ही साकार करने जा रही है। कैम्पस में ही ट्रेनिंग दिलाकर यूथ को जॉब दिलाने या स्टार्टअप शुरू करने की गारंटी दी जाएगी। इस योजना में फाइनल ईयर के छात्र के प्रोजेक्ट वर्क को किसी इंडस्ट्री में इंटर्नशिप से जोड़ा जाएगा। इसमें छात्र को आधा मानदेय सरकार और आधा मानदेय संबंधित इंडस्ट्री द्वारा दिया जाएगा।सोशल इम्पैक्ट स्टडी करें विश्वविद्यालय व अन्य संस्थान, सरकार देगी फीस.
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं अन्य शिक्षण संस्थानों का आह्वान किया कि वे सोशल इम्पैक्ट स्टडी (सामाजिक प्रभाव अध्ययन) करें क्योंकि कोई भी निवेशक किसी क्षेत्र में यूनिट लगाने या निवेश करने के लिए उस क्षेत्र के सामाजिक प्रभावों को परखता है। सरकार खुद इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बाढ़ के कारण और समाधान को लेकर या फिर यहां के इतिहास पर सोशल इम्पैक्ट स्टडी की जा सकती है। इसके लिए सरकार पैसा देगी। इससे विश्वविद्यालय व संस्थानों को अतिरिक्त आय तो होगी ही, छात्रों को नया अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि लकीर का फकीर बनने की बजाय हमे नवाचार पर ध्यान देना होगा।
    विकास और निवेश के बड़े अभियान का हिस्सा बन रहा यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यूपी आज विकास और निवेश के बड़े अभियान का हिस्सा बन रहा है। 2017 में जब उनकी सरकार आई तो निवेश के लिए प्रयास शुरू किए गए। उन्होंने कहा कि सुशासन की पहली शर्त होती है सुरक्षा। 2017 के पहले जब यूपी में व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं था तो उसकी पूंजी कैसे सुरक्षित रहती। इसे देखते हुए सरकार ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। उन्होंने कहा कि छह माह की कवायद के बाद इसमें लगी टीम ने बताया कि 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो पाएगा। कारण पूछने पर बताया गया कि यूपी इतना बदनाम था कि यहां कौन निवेश करने आना चाहेगा। पर, सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के साथ अलग अलग 27 सेक्टर के लिए पॉलिसी बनाई। किसी भी राज्य में इतने तरह की पॉलिसी नहीं है। निवेश मित्र पोर्टल के जरिए 450 तरह की एनओसी के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया। निवेश सारथी से एमओयू मॉनिटरिंग की व्यवस्था की और उत्पादन के बाद ऑनलाइन इंसेंटिव देने की व्यवस्था की। इसका परिणाम है कि जिस प्रदेश में मुश्किल से 20 हजार करोड़ का निवेश हो रहा था, वहां 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। इन प्रस्तावों का सीधा अर्थ है दो करोड़ युवाओं को रोजगार की गारंटी। उन्होंने कहा कि इस रोजगार की संभावना के अनुरूप युवाओं को डिजिटली सक्षम बनाने के लिए सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत दो करोड़ टैबलेट, स्मार्टफोन का वितरण करने का अभियान भी शुरू कर चुकी है।
    सेमी कंडक्टर बनाने तीन प्रस्ताव मिले यूपी को
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में हुए सेमीकॉन इंडिया के सफलतम आयोजन में भारत को सेमी कंडक्टर बनाने के लिए तीन निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें से तीन प्रस्ताव यूपी के लिए हैं। एक-एक निवेश में एक लाख जॉब मिलेंगे।परिश्रम की पराकाष्ठा पर पहुंचिए
    सीएम योगी ने छात्रों को सफलता हासिल करने का मंत्र देते हुए कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा पर पहुंचिए। छह घण्टे की बजाय 12 से 14 घण्टे काम करने की आदत डालिए। कार्य कमजोर नहीं करता है बल्कि कुछ न कुछ सिखाता है। अधिक कार्य करके ही आप पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया को मजबूत कर पाएंगे।
    युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के लिए कीर्तिमान स्थापित कर रहे सीएम योगी : कुलपति
    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि सैमसंग इनोवेशन कैम्पस के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से हमारे युवा रोजगार ने नए अवसरों से जुड़ने और डिजिटल इकॉनमी का हिस्सा बनने को तैयार हैं। उन्होंने युवाओं के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि सीएम योगी युवाओं के कौशल विकास के लिए, उनकी शिक्षा और रोजगार के लिए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण से एक नई यात्रा की शुरुआत कर ये युवा अपने कौशल से समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी योगदान देंगे।
    लॉ एंड ऑर्डर से यूपी को निवेश का हब बना दिया सीएम योगी ने : जेबी पार्क.
    इस अवसर पर सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ जेबी पार्क ने उत्तर प्रदेश को निवेश प्रदेश के रूप में परिवर्तित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्त कंठ से सराहना की। श्री पार्क ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर पर फोकस कर सीएम योगी ने यूपी को निवेश का हब बना दिया है। उनका मजबूत नेतृत्व और जीरो टॉलरेंस की नीति बेहद प्रशंसनीय है। सीएम योगी ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में बहुत गंभीरता से ध्यान दिया है। उन्होंने सैमसंग को यूपी में सपोर्ट करने के लिए भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। श्री पार्क ने बताया कि सैमसंग इनोवेशन कैम्पस में कुल 3500 युवाओं में दो तिहाई युवा यूपी के हैं। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने की पहल है। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त तीन छात्रों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
    इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल कॉउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) की सीईओ डॉ. अभिलाषा गौड़ ने बताया कि प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम गोरखपुर विश्वविद्यालय, सैमसंग, ईएसएससीआई और स्वदेश की तरफ से यह आयोजित हुआ है। इनमें करीब 350 विद्यार्थी डीडीयू और 250 आईटीएम के शामिल रहे।सैमसंग के इस सीएसआर पहल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कोडिंग, बिग डाटा और इंटरनेट ऑफ थिंग्स सीखने का मौका मिला। गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों में से कोडिंग और प्रोग्रामिंग में 150, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100, बिग डाटा में 50 और इंटरनेट ऑफ थिंग्स में 50 छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए हैं। साल के अंत में सैमसंग टॉपर्स छात्रों को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और अपने विशिष्ट उत्पाद प्रदान करेगा।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीक्षा भवन की गैलरी में गोरखपुर विश्वविद्यालय, आईटीएम के छात्रों द्वारा तथा सैमसंग की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

  • सीएम योगी- गौरव संग्रहालय में हों वैदिक काल से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक के दर्शन

    सीएम योगी- गौरव संग्रहालय में हों वैदिक काल से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक के दर्शन

    गौरव संग्रहालय में हों वैदिक काल से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक के दर्शन : सीएम योगी
    गोरखपुर में निर्माणाधीन गौरव संग्रहालय का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
    संग्रहालय की गैलरियों में हो नाथ परम्परा से लेकर बुद्ध काल तक की पूरी जानकारी
    गोरखपुर समेत पूर्वांचल की गौरव अनुभूतियों को भी किसी न किसी रूप में सहेजें संग्रहालय में
    गोरखपुर, 21 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम गोरखपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में निर्माणाधीन गौरव संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही इस पूरी परियोजना की विस्तृत जानकारी भी अधिकारियों से ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि यह गौरव संग्रहालय ऐसा होना चाहिए कि इसकी गैलरियों में वैदिक काल से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक के दर्शन हों।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसकी गैलरियों में वैदिक काल, पुराण काल, उपनिषद काल, रामायण काल, नाथ परम्परा, बुद्व काल और स्वतन्त्रा संग्राम के बारे में पूरी जानकारी प्रदर्शित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर समेत पूर्वांचल की गौरव अनुभूतियों को भी किसी न किसी रूप में इस संग्रहालय में सहेजा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि देश-दुनिया के पर्यटकों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन साथ राष्ट्रीयता से परिपूर्ण विरासत के संरक्षण के लिए गोरखपुर के सिविल लाइंस इलाके में योगी सरकार की तरफ से गौरव संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 21 करोड रुपये की लागत वाले गौरव सग्रहालय का निर्माण 1.60 एकड़ भूमि पर पर्यटन विभाग द्वारा यूपीपीएसीएल यूनिट-29 के माध्यम से कराया जा रहा है। गोरखपुर की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक समृद्धियों के दृष्टिगत इस संग्रहालय का निर्माण द्वितीय तल तक कराया जाना है, जिसमे टिकट काउंटर, इलेक्ट्रिक रूम, 250 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, सोवीनीयर शॉप, सर्वर रूम, वर्कशॉप, ओपेन गैलरी, कैफेटेरिया, प्रसाधन, लिफ्ट, सभा कक्ष के साथ परिसर में लगभग तीन दर्जन चारपहिया वाहनों और एवं लगभग सवा सौ दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी।

  • मुख्यमंत्री सुशासन के बल पर निवेश का सबसे आकर्षक गंतव्य बना उत्तर प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुशासन के बल पर निवेश का सबसे आकर्षक गंतव्य बना उत्तर प्रदेश

    सुशासन के बल पर निवेश का सबसे आकर्षक गंतव्य बना उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
    भारत में बनने वाले मोबाइल फोन में 55 फीसद की हिस्सेदारी अकेले यूपी की : सीएम योगी
    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कौशल विकास के क्षेत्र में स्थापित किए नये कीर्तिमान हैं, ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना में उत्तर प्रदेश की होगी प्रमुख भूमिका: कुलपति     मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में 350 छात्रों को वितरित किया गया सैमसंग इनोवेशन कैम्पस के प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र
    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सैमसंग इनोवेशन कैंपस द्वारा आयोजित प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।
    इस समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा कुलपति प्रो पूनम टंडन की उपस्थिति में गोरखपुर विश्वविद्यालय के 350 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से आठ छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन के बल पर निवेश का सबसे आकर्षक गंतव्य बना उत्तर प्रदेश, देश का सबसे बड़ा मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्टेट है। भारत में बनने वाले मोबाइल फोन में 55 फीसद की हिस्सेदारी अकेले यूपी की है। देश में बनने वाला 60 प्रतिशत मोबाइल कम्पोनेंट भी उत्तर प्रदेश में ही बनता है। यह यूपी में निहित संभावनाओं की ही क्षमता है कि सैमसंग दुनिया का पहला मोबाइल डिस्प्ले यूनिट चीन से भारत और भारत में भी उत्तर प्रदेश में ले आया।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2017 और उसके पहले के उत्तर प्रदेश की परिस्थितियों से आहत दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी सैमसंग नोएडा की अपनी यूनिट बंद करना चाहती थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सैमसंग के अधिकारियों को बुलाकर बातचीत की। उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। ऐसा किया भी। इसका परिणाम हुआ कि 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून ने सैमसंग द्वारा बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का उद्घाटन किया।
    इंस्टिट्यूट से मिले ज्ञान को इंडस्ट्री से जोड़ना आवश्यक
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनोवेशन कैम्पस के लिए सैमसंग की सराहना करने के साथ अपेक्षा जताई कि जिन छात्रों को प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है, उन्हें सैमसंग की नोएडा यूनिट का भ्रमण भी कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे सैमसंग इनोवेशन कैम्पस से प्रशिक्षण प्राप्त 3500 छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ इंडस्ट्री की चुनौतियों को भी समझने का अवसर मिलेगा। इंस्टिट्यूट से मिले ज्ञान को जब तक इंडस्ट्री से नहीं जोड़ेंगे तब तक प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन को सफलता मिलने में कठिनाई होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिन भी पाठ्यक्रमों को जोड़ा गया है वे सभी न्यू एज कोर्स हैं जो आज ग्लोबल मार्केट की आवश्यकता हैं।
    डिमांड के अनुरूप सप्लाई के मार्केट की मैपिंग जरूरी
    सीएम योगी ने कहा कि डिमांड के अनुरूप सप्लाई के लिए आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत है मार्केट की मैपिंग करने की। यदि हम समाज की आवश्यकता के अनुसार मार्केट की मैपिंग नहीं करेंगे तो बेरोजगारों की फौज तैयार कर लेंगे। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि हमारे शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान ऐसे कोर्स तैयार करें जो युवाओं को अगले 20-25 वर्षों तक पैरों पर खड़ा कर सकें। इसके लिए संस्थानों को क्षेत्रीय, देश और दुनिया की आवश्यकता के अनुरूप मैपिंग कराकर कोर्स चलाने होंगे क्योंकि रटी-रटाई बातों को लेकर चलने का परिणाम यह होगा कि हम पिछड़ जाएंगे।
    मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना से साकार होगी आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना
    सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना के जरिये सरकार आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को शिक्षण संस्थानों के कैम्पस से ही साकार करने जा रही है। कैम्पस में ही ट्रेनिंग दिलाकर यूथ को जॉब दिलाने या स्टार्टअप शुरू करने की गारंटी दी जाएगी। इस योजना में फाइनल ईयर के छात्र के प्रोजेक्ट वर्क को किसी इंडस्ट्री में इंटर्नशिप से जोड़ा जाएगा। इसमें छात्र को आधा मानदेय सरकार और आधा मानदेय संबंधित इंडस्ट्री द्वारा दिया जाएगा।
    सोशल इम्पैक्ट स्टडी करें विश्वविद्यालय व अन्य संस्थान, सरकार देगी फीस
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं अन्य शिक्षण संस्थानों का आह्वान किया कि वे सोशल इम्पैक्ट स्टडी (सामाजिक प्रभाव अध्ययन) करें क्योंकि कोई भी निवेशक किसी क्षेत्र में यूनिट लगाने या निवेश करने के लिए उस क्षेत्र के सामाजिक प्रभावों को परखता है। सरकार खुद इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बाढ़ के कारण और समाधान को लेकर या फिर यहां के इतिहास पर सोशल इम्पैक्ट स्टडी की जा सकती है। इसके लिए सरकार पैसा देगी। इससे विश्वविद्यालय व संस्थानों को अतिरिक्त आय तो होगी ही, छात्रों को नया अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि लकीर का फकीर बनने की बजाय हमे नवाचार पर ध्यान देना होगा।
    विकास और निवेश के बड़े अभियान का हिस्सा बन रहा यूपी
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यूपी आज विकास और निवेश के बड़े अभियान का हिस्सा बन रहा है। 2017 में जब उनकी सरकार आई तो निवेश के लिए प्रयास शुरू किए गए। उन्होंने कहा कि सुशासन की पहली शर्त होती है सुरक्षा। 2017 के पहले जब यूपी में व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं था तो उसकी पूंजी कैसे सुरक्षित रहती। इसे देखते हुए सरकार ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। उन्होंने कहा कि छह माह की कवायद के बाद इसमें लगी टीम ने बताया कि 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो पाएगा। कारण पूछने पर बताया गया कि यूपी इतना बदनाम था कि यहां कौन निवेश करने आना चाहेगा। पर, सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के साथ अलग अलग 27 सेक्टर के लिए पॉलिसी बनाई। किसी भी राज्य में इतने तरह की पॉलिसी नहीं है। निवेश मित्र पोर्टल के जरिए 450 तरह की एनओसी के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया। निवेश सारथी से एमओयू मॉनिटरिंग की व्यवस्था की और उत्पादन के बाद ऑनलाइन इंसेंटिव देने की व्यवस्था की। इसका परिणाम है कि जिस प्रदेश में मुश्किल से 20 हजार करोड़ का निवेश हो रहा था, वहां 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। इन प्रस्तावों का सीधा अर्थ है दो करोड़ युवाओं को रोजगार की गारंटी। उन्होंने कहा कि इस रोजगार की संभावना के अनुरूप युवाओं को डिजिटली सक्षम बनाने के लिए सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत दो करोड़ टैबलेट, स्मार्टफोन का वितरण करने का अभियान भी शुरू कर चुकी है।
    सेमी कंडक्टर बनाने तीन प्रस्ताव मिले यूपी को
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में हुए सेमीकॉन इंडिया के सफलतम आयोजन में भारत को सेमी कंडक्टर बनाने के लिए तीन निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें से तीन प्रस्ताव यूपी के लिए हैं। एक-एक निवेश में एक लाख जॉब मिलेंगे।
    परिश्रम की पराकाष्ठा पर पहुंचिए
    सीएम योगी ने छात्रों को सफलता हासिल करने का मंत्र देते हुए कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा पर पहुंचिए। छह घण्टे की बजाय 12 से 14 घण्टे काम करने की आदत डालिए। कार्य कमजोर नहीं करता है बल्कि कुछ न कुछ सिखाता है। अधिक कार्य करके ही आप पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया को मजबूत कर पाएंगे।
    युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के लिए कीर्तिमान स्थापित कर रहे माननीय मुख्यमंत्री : कुलपति
    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि सैमसंग इनोवेशन कैम्पस के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से हमारे युवा रोजगार ने नए अवसरों से जुड़ने और डिजिटल इकॉनमी का हिस्सा बनने को तैयार हैं। उन्होंने युवाओं के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि सीएम योगी युवाओं के कौशल विकास के लिए, उनकी शिक्षा और रोजगार के लिए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण से एक नई यात्रा की शुरुआत कर ये युवा अपने कौशल से समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी योगदान देंगे।
    रोजगार बाजार में नये नये अवसर प्रदान करेगी तथा भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनने के लिए छात्रों को तैयार करेगी यह पहल
    विश्वविद्यालय के 350 छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, बिग डेटा, और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षित होने का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। छात्रों का प्रशिक्षण उनके लिए एक अद्वितीय अवसर लेकर आया है। यह पहल न केवल उन्हें वर्तमान के रोजगार बाजार में नये नये अवसर प्रदान करेगी, अपितु उन्हें भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनने के लिए भी तैयार करेगी।
    सैमसंग द्वारा उपलब्ध कराये गये इस प्रशिक्षण से आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोज़गार के अवसर तो मिलेंगे ही, साथ ही इस विश्वविद्यालय की ख्याति भी बड़े गी।
    माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कौशल विकास के क्षेत्र में जो नये नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं। ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना में उत्तर प्रदेश की भूमिका प्रमुख होगी, और आपके मार्गदर्शन में राज्य सरकार की योजनाएँ—जैसे युवा हब, सीएम फेलोशिप, और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना- हमारे युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत जो प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, वे हमारे छात्रों को देश के विकास में सक्रिय भागीदार बना रहे हैं।
    यह कार्यक्रम भी ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, जहाँ हम अपने युवाओं को भविष्य की तकनीकों में सक्षम बना रहे हैं। सैमसंग इनोवेशन कैंपस के तहत जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वह हमारे छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा और उन्हें भारत की डिजिटल क्रांति में एक अहम भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा।
    यह प्रमाणपत्र केवल आपकी उपलब्धियों का प्रतीक नहीं है, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है, जो आपको आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे ले जाएगी। आपके पास जो कौशल हैं, वे न केवल आपके व्यक्तिगत जीवन में सफलताएं लाएंगे, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे।
    कुलपति ने सैमसंग और सभी साझेदारों का आभार व्यक्त किया।
    *लॉ एंड ऑर्डर से यूपी को निवेश का हब बना दिया सीएम योगी ने : जेबी पार्क*
    इस अवसर पर सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ जेबी पार्क ने उत्तर प्रदेश को निवेश प्रदेश के रूप में परिवर्तित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्त कंठ से सराहना की। श्री पार्क ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर पर फोकस कर सीएम योगी ने यूपी को निवेश का हब बना दिया है। उनका मजबूत नेतृत्व और जीरो टॉलरेंस की नीति बेहद प्रशंसनीय है। सीएम योगी ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में बहुत गंभीरता से ध्यान दिया है। उन्होंने सैमसंग को यूपी में सपोर्ट करने के लिए भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। श्री पार्क ने बताया कि सैमसंग इनोवेशन कैम्पस में कुल 3500 युवाओं में दो तिहाई युवा यूपी के हैं। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने की पहल है। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त तीन छात्रों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
    छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीक्षा भवन की गैलरी में गोरखपुर विश्वविद्यालय, आईटीएम के छात्रों द्वारा तथा सैमसंग की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

  • सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की एसएसपी ने स्वयं की मदद

    सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की एसएसपी ने स्वयं की मदद

    सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की एसएसपी ने स्वयं की मदद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का दिखा मानवीय चेहरा
    घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाकर बचाई उसकी जान
    गोरखपुर । जनपद में तमाम अधिकारी है मगर पिछले दो सालों से अधिक समय से जिले की कमान संभाल रहे तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का मानवीय चेहरा भी आज देखने को मिला जब वह हरिओम नगर तिराहे से उनकी स्कॉर्ट गाड़ी गुजर रही थी इसी दौरान मोटरसाइकिल और ई रिक्शा में टक्कर हो गई जिससे ई रिक्शा पलट गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया रास्ते से गुजर रहे एसएसपी ने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पुलिस की गाड़ी से अस्पताल भिजवाए फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है पुलिस का यह मानवीय चेहरा देखकर रास्ते से गुजर रहे लोगों ने गोरखपुर पुलिस की प्रशंसा की ।

    पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है जिसकी एक बानगी भी आज देखने को मिली जब खुद घायल व्यक्ति के मदद के लिए एसएसपी दौड़ पड़े । ऐसे तो पुलिस की कमियां सभी को दिखाई देती है लेकिन अच्छाई भी देखनी चाहिए । पुलिस ही हमेशा हमारी आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है।