नगर पंचायत कर्मियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) नगर पंचायत के सैकड़ों कर्मचारियों को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई।
सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने पौधारोपण करने के पश्चात मौजूद सैकड़ों कर्मचारियों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही 100 घंटे के सफाई का शपथ दिलवाया। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों से नगर क्षेत्र को साफ रखने के साथ ही लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। इस दौरान ईओ शिवकुमार, सभासद दीपक शर्मा, सुदीप वर्मा, सुनील कुमार, हिमांशु गौंड, पारस सोनकर, विपुल निषाद, पंकज पांडेय, रवि , विकास गौंड सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहें
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
Category: उत्तर प्रदेश
-

नगर पंचायत कर्मियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
-

आज एनकाउंटर में मारे गए अनुज सिंह के पिता धर्मराज सिंह बोले
आज एनकाउंटर में मारे गए अनुज सिंह के पिता धर्मराज सिंह बोले-“अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई,कम से कम ठाकुरों का भी इनकाउंटर होके उनकी इच्छा तो पूरी हो गयी”
-

आनलाईन गेमिंग पोर्टल रेडी अन्ना में सट्टा खेलाने के नाम पर अलग-अलग
आनलाईन गेमिंग पोर्टल रेडी अन्ना में सट्टा खेलाने के नाम पर अलग-अलग बैंको के म्यूल खातों में पैसो की लेन-देन कर लोगों के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय 08 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1.रोहित प्रसाद, 2.प्रिंस कुमार, 3. गुड्डू शर्मा, 4. रंजेश यादव, 5.अमित शर्मा, 6.अभय कुमार यादव, 7. संजीत कुमार खरवार व 8.चन्दन कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया । कब्जे से घटना में प्रयुक्त 29 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद लैपटप, 04 अदद टैबलेट व घटना मे प्रयुक्त अभिलेख बरामद किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 523/24 धारा 111(2),318 भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 22.09.2024 को मुखबीर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक मकान में अभियुक्तों द्वारा आनलाईन गेमिंग मे सट्टा लगाने वाले वेबसाइट रेडी अन्ना के माध्यम से अलग-अलग नाम के म्यूल बैंक खातों मे डिपोजिट व विड्राल किया जा रहा था ।
अपराध का तरीका-अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उनके द्वारा रेडी अन्ना नाम की वेबसाइट/पोर्टल जो अवैध रुप से आनलाईन गेमिंग में सट्टा लगाने हेतु पैसे का लेन देन किया जाता है, का पैनल खरीदकर एक ब्रांच के रुप में अपना कार्यालय बनाये थे व सट्टे के पैसे को मंगाने के लिए उनके द्वारा लोगों को बहला-फुसलाकर म्युल/फर्जी खाते खुलवाकर उनमें पैसो का लेन-देन करते थे । इस तरह उनके द्वारा एक दिन में लगभग 11-12 लाख रुपये का लेन-देन किया जाता है तथा पैसे आने पर आपस में बाट लिया जाता है ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0स0 523/24 धारा 111(2),318 बीएनएस थाना शाहपुर गोरखपुरगिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1.रोहित प्रसाद पुत्र मदन प्रसाद निवासी प्रतापपुर रामपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
2.प्रिंस कुमार पुत्र स्वर्गीय अदालत सिंह निवासी सिसवा खुर्द थाना मैरवा जनपद सिवान बिहार
3. गुड्डू शर्मा पुत्र अनिरुद्ध शर्मा निवासी रामपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
4. रंजेश यादव पुत्र नंदलाल यादव निवासी रामपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया
5.अमित शर्मा पुत्र रंगलाल शर्मा निवासी ठाकुरपुर छपरा बुजुर्ग थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया ।
6.अभय कुमार यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी ठाकुरपुर छपरा बुजुर्ग थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया ।
7. संजीत कुमार खरवार पुत्र श्री गंभीरा खरवार निवासी बैकुंठपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया ।
8.चन्दन कुशवाहा पुत्र स्व0 विजय मल्ल भगत निवासी बेलाव थाना दरौल्ली जनपद सिवान बिहारबरामदगी-
29 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद लैपटाप, 04 अदद टेबलेट, 09 अदद ए0टी0एम0 कार्ड, 08 अदद आधार कार्ड, 05 अदद पैन कार्ड, 01 अदद निर्वाचन कार्ड, 02 अदद बैंक चेकबुक, 08 अदद रजिस्टर व अन्य सामान ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम-
1. प्रभारी निरीक्षकनीरज कुमार राय थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
2. उ0नि0 कमलेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
3. उ0नि0 दुर्गेश शुक्ला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
4. उ0नि0 सत्यम सिंह चौकी प्रभारी रेलविहार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
5. प्र0उ0नि0 अमरकान्त थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
6. हे0का0 शशिशंकर राय साइबर सेल अपराध शाखा जनपद गोरखपुर ।
7. हे0का0 शशिकान्त जायसवाल साइबर सेल अपराध शाखा जनपद गोरखपुर
8. का0 मोहित पाण्डेय थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
9. का0 सौरभ पाल थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
10. आरक्षी राहुल सरोज थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
11. आरक्षी रामजी वर्मा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
12. आरक्षी सुधार कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
13. आरक्षी गौरव कुमार यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
14.आरक्षी अवधेश कुमार यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर । -

गोरखपुर ज्ञान बाबू स्मृति ग्रंथ संशोधित एव परिवर्तित संस्करण का विमोचन किया गया।
गोरखपुर। ज्ञान बाबू स्मृति ग्रंथ संशोधित एव परिवर्तित संस्करण का विमोचन किया गया।
-

दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति को गोरखनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति को गोरखनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार.
महिला उत्पीड़न को देखते हुए थाना प्रभारी गोरखनाथ शशिभूषण राय ने की तत्काल कार्यवाही
ज़फर खान -देश न्यूज़
गोरखपुर समाज में हर मां-बाप अपनी बेटी को अपने हैसियत के हिसाब से राजी खुशी होकर जरूरत कि वह सारी चीज देखकर खुशी-खुशी अपने कलेजे के टुकड़े को विदा करता है और इस उम्मीद पर जीते है कि उनके घर की बेटी जिस घर मे जा रही है वहा जीवन भर सुकून से रहेगी लेकिन आज के समाज मे कुछ ऐसे लोग अभी भी है जो उन माँ बाप के अरमानों का गला घोंट देते है जब बेटी ससुराल पहुंचती है तो दहेज के लोभी ससुराल वाले बेटी को तमाम तरह की यातनाएं देना शुरू कर देते हैं तंग आकर परिवार के लोग पुलिस का सहारा लेते हैं ऐसा ही एक मामला गोरखनाथ थाने पर पहुंच जहां पीड़िता ने गोरखनाथ थाने पर 17 अक्टूबर को लिखित रूप से सूचना देकर बताया कि उसकी पुत्री चांदनी का विवाह चकसा हुसैन पचपेड़वा के रहने वाले अशफाक से हुआ था शादी के बाद से ही बेटी का पति अशफाक द्वारा उसे मारा पीटा और प्रताड़ित करते रहे बेटी हर जुल्म चुप चाप सहती रही लेकिन दहेज के लोभी लोग जब बेटी से पैसे की मांग करने लगे और कहां की घर से पैसे मांग कर लोओ तभी तुम्हें यहां रहने दिया जाएगा थक हार कर बेटी ने सारी दास्तां अपने परिवार वालो को बताया फिर पीड़ित ने इसकी शिकायत गोरखनाथ थाने पर की। गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए और महिला उत्पीड़न के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया और विवेचना प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आदित्य पांडेय को दिया गया आदित्य पांडे ने मामले की विवेचना करके आरोपी पति अशफाक को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। -

योगी मॉडल पर राजस्थान सरकार की कार्यवाही
योगी मॉडल पर राजस्थान सरकार की कार्यवाही-
राजस्थान में भारत-पाक बॉर्डर पर नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए राजस्थान की भजनलाल सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है और 22 तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया है। ये तस्कर पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की सप्लाई करते थे। -

UP मुख्यमंत्री अपडेट
UP मुख्यमंत्री अपडेट
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश,मंत्रियों की सरकारी बैठकों में अब नहीं बैठेंगे जिलाध्यक्ष
शासकीय बैठक में BJP के ज़िला/महानगर अध्यक्षों या पार्टी के पदाधिकारी की नो एंट्री.
प्रभारी मंत्रियों को अपने जिलों में संगठन के नेताओं व सरकारी अफसरों के साथ अलग बैठक करने के निर्देश -

लखनऊ सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएगी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे सपा पदाधिकारी भी मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे सपा सरकार में हुए कामों को जनता के सामने रखा जाएगा भाजपा के वैचारिक हमले का भी जवाब देंगे सपा कार्यकर्ता पार्टी के वरिष्ठ नेता समर्पित कार्यकर्ताओं को फालो करेंगेपार्टी की ओर से इसे लेकर जारी किए गए दिशा निर्देश।
लखनऊ
सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएगी समाजवादी पार्टी
कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे
सपा पदाधिकारी भी मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे
सपा सरकार में हुए कामों को जनता के सामने रखा जाएगा
भाजपा के वैचारिक हमले का भी जवाब देंगे सपा कार्यकर्ता
पार्टी के वरिष्ठ नेता समर्पित कार्यकर्ताओं को फालो करेंगेपार्टी की ओर से इसे लेकर जारी किए गए दिशा निर्देश। -

लखनऊ में 13000 फ्लैटों के नहीं मिल रहे खरीदार
लखनऊ में 13000 फ्लैटों के नहीं मिल रहे खरीदार
एलडीए,आवास विकास नहीं बेच पा रहे अपने बनाए हुए फ्लैट
एलडीए उपाध्यक्ष ने निरीक्षण कर देखी अपार्टमेंट की स्थिति
LDA उपाध्यक्ष के निरीक्षण में कई इमारतें हो गईं खंडहर
आवास विकास के लखनऊ जोन में ही 4127 फ्लैट खाली
एलडीए वीसी ने मॉडल सैंपल फ्लैट बनाने का निर्देश दिया
एलडीए और आवास विकास का 1000 करोड फ्लैट में फंसा।
11000 के करीब फ्लैट केवल आवास विभाग के खाली पड़े। -

बलिया जिले में गजब फर्जीवाड़ा आया सामने
बलिया
यूपी के बलिया जिले में गजब फर्जीवाड़ा आया सामने
शराब माफिया ने जज के फर्जी साइन बना कराई जमानत
साथ ही सैकड़ों पेटी शराब को भी रिलीज करा लिया
कोतवाली पुलिस के पास कोर्ट का रिलीज ऑर्डर पहुंचा था
पुलिस ने संदेह होने पर मामले की छानबीन की
जानकारी होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम के लिपिक ने केस कराया दर्ज
मामले में पुलिस ने एक जालसाज को किया गिरफ्तार
बलिया कोतवाली क्षेत्र का मामला।









