गोरखपुर। पूर्व पत्रकार, अंतरराष्ट्रीय ब्यूटीशियन और अकैडमिशियन नंदा खान के आज नाइज़ा सलून एंड अकैडमी सेंटर का उद्घाटन गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने फीता काटकर किया.
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा की श्री नंदा खान एक उच्च स्तर की ब्यूटीशियन है जो ना केवल महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है,साथ ही वह अपने साथ अन्य महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें स्वावलंबी बना रही हैं और उनके अकादमी में शिक्षा प्राप्त करके महिलाओं में स्वालंबन की भावना जागृत हो रही है. श्री सिंह ने नंदा खान के सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण के लिए उन्हें बधाई देते हुए अपने इस मुहिम को अधिक से अधिक विस्तार देने की सलाह भी दिया।
इस अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री अरुण कुमार सिंह राधेश्याम प्रजापति और अरकान आलम,जयप्रकाश प्रजापति, विधि सेल के श्री प्रदीप त्रिपाठी एडवोकेट और संजीव कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
Category: उत्तर प्रदेश
-

गोरखपुर। पूर्व पत्रकार, अंतरराष्ट्रीय ब्यूटीशियन और अकैडमिशियन नंदा खान के आज नाइज़ा सलून एंड अकैडमी सेंटर का उद्घाटन
-

यूपी STF को मिली कामयाबी बिटुमिन अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ
यूपी STF को मिली कामयाबी बिटुमिन अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ की कालाबाजारी करने वाले गैंग के 6 सक्रिय अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Stf द्वारा पकड़े गए अभियुक्त पवन सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह,-रणवीर,-सुशील कुमार, सतीश कुमार,-बंटी, व देवी सिंह
Stf ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 252 बोरी सफेद मार्बल डस्ट, लगभग 126 कुंटल बिटुमिन आयल मे मिलाकर अपमिश्रित तारकोल बनाने के लिए, 2 टैंकर बिटुमिन आयल सेN भरा हुआ, 22.050 टन तारकोल टैंकर संख्या यूपी 85 एटी 3606, 31.500 टन लदा तारकोल (टैंकर संख्या यूपी 85 एफटी 9549), 2 अन्य मशीनरी उपकरण (अपमिश्रित तारकोल भरने के लिए) समेत कई उपकरण किये बरामद
Stf ने सभी अभियुक्तों को कबीर कोल्ड स्टोर के पीछे ईंट भट्टा थाना क्षेत्र अरौल, जनपद कानपुर नगर से किया गिरफ्तार
-

गोरखपुर मंडलायुक्त ने की विधानसभा निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, आरओ-ईआरओ को दिए सख्त निर्देश
गोरखपुर मंडलायुक्त ने की विधानसभा निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, आरओ-ईआरओ को दिए सख्त निर्देश
निर्वाचन कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा का विशेष जोर
गोरखपुर।आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी को लेकर गोरखपुर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने आज मंडलायुक्त सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोरखपुर मंडल के सभी जनपदों के आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर), ईआरओ (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) और एईआरओ (असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में मंडलायुक्त ने अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट मांगी और निर्वाचन कार्यों की पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित कार्यों को पूर्ण ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता की संभावना न रहे।
पात्रता प्रमाणपत्र और मतदाता सूची की समीक्षा
मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि एसआईआर (Summary of Information Report) और पात्रता प्रमाण से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन समय से पूरा कर लिया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के संशोधन, नाम जोड़ने या हटाने, फोटो अपडेट करने जैसे कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित ब्लॉक स्तर पर विशेष अभियान दिवस के दौरान अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाए, ताकि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
प्रशिक्षण और तकनीकी दक्षता पर बल
मंडलायुक्त ने बताया कि चुनाव कार्यों में लगे कर्मचारियों को ई-निर्वाचन प्रबंधन प्रणाली (ERMS) और ब्लॉक लेवल ट्रेनिंग मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी तकनीकी रूप से दक्ष नहीं हैं, उन्हें तुरंत प्रशिक्षित किया जाए ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक संवेदनशील और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा रखें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश
बैठक में मंडलायुक्त ने यह भी कहा कि निर्वाचन की तैयारी में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि है। प्रत्येक आरओ और ईआरओ अपने क्षेत्र की स्थिति की दैनिक रिपोर्ट तैयार करें और संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी कार्य में लापरवाही करेंगे, उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर राजनीतिक हस्तक्षेप या दबाव को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मतदाता जागरूकता अभियान पर विशेष जोर
मंडलायुक्त ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक प्रभावी ढंग से चलाया जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालयों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं की मदद से युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया को गति दी जाए। महिला मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने पर भी उन्होंने बल दिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम (वित्त) विनीत कुमार सिंह, अपर आयुक्त (प्रशासन) रामआश्रय, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने जनपदों की निर्वाचन तैयारियों की स्थिति से मंडलायुक्त को अवगत कराया।
अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है और फील्ड स्तर पर सत्यापन कार्य तेजी से चल रहा है।
बैठक में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की आत्मा है, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी और कर्मचारी को यह ध्यान रखना चाहिए कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव ही लोकतंत्र की सच्ची पहचान है। हमारी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक मतदाता को मतदान का अवसर मिले और निर्वाचन की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो।
मंडलायुक्त ने उम्मीद जताई कि गोरखपुर मंडल के सभी जनपद समय से पहले निर्वाचन की तैयारियां पूर्ण कर उत्तर प्रदेश में एक आदर्श निर्वाचन उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
-

रजिस्टर्ड गोदनामे के बाद भी परिवार रजिस्टर में नाम नहीं दर्ज, पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर लगाई गुहार
राजनैतिक दबाव में लटकी कार्रवाई, 2023 से ब्लॉक कार्यालय के लगा रहे चक्कर।
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)
सहजनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोरेडीह में रजिस्टर्ड गोदनामे के बावजूद परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज न होने से पीड़ित परेशान है। अरविंद कुमार गुप्ता पुत्र जगत नारायण ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर नाम अंकित करने की मांग की है।
पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2023 से वह परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन राजनीतिक दबाव में ब्लॉक कर्मी कार्रवाई नहीं कर रहे। उनका कहना है कि बीडीओ, ग्राम सचिव और एडीओ पंचायत बार-बार बुलाने के बावजूद कोई समाधान नहीं कर रहे। आवश्यक सभी कागजात जमा करने के बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा रही, बल्कि विरोध करने पर कर्मियों द्वारा धमकाया जा रहा है।
अरविंद ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और परिवार रजिस्टर में उनका नाम दर्ज कराने की मांग की है।
-

खेत में दो साल से लटक रहा हाईटेंशन तार, किसान अनशन पर बैठा
शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, खेत बर्बाद होने से किसान भुखमरी के कगार पर।
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
सहजनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोरेडीह सीवान में किसान के खेत के ऊपर दो वर्षों से लटक रहे हाईटेंशन तार को ठीक न किए जाने से परेशान एक किसान ने बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र गंगटही पर अनशन शुरू कर दिया। किसान सुमित्रा देवी पत्नी स्व. रामराज गोंड का आरोप है कि लगभग पाँच फीट की ऊंचाई पर लटक रहे विद्युत तार के कारण वह दो वर्षों से खेती नहीं कर पा रही हैं।
सुमित्रा देवी ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक तार को न तो कसा गया और न ही समस्या का समाधान किया गया। खेत में तार लटकने से खेतीबाड़ी पूरी तरह ठप है, जिससे परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। मजबूर होकर उन्होंने अनशन पर बैठकर तार को तत्काल ठीक कराने की मांग उठाई है। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक विभाग कार्रवाई नहीं करता, अनशन जारी रहेगा।
इस संदर्भ में अवर अभियंता राजेश मौर्या ने बताया कि वह उपकेंद्र पर मौजूद नहीं हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से तत्काल बात कर तार की मरम्मत कराई जाएगी।
-

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुई प्रशासनिक कार्रवाई
थाना चौराहे से तहसील रोड तक चला एसडीएम का विशेष अभियान।
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
नगर पंचायत सहजनवा में सड़क की पटरियों पर फैलते अवैध अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। बढ़ती अव्यवस्था को देखते हुए एसडीएम सहजनवा केसरी नंदन तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना चौराहे से लेकर तहसील रोड तक संचालित हुआ।
अभियान के दौरान एसडीएम ने ईओ को निर्देशित किया कि अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाए। साथ ही पुलिस टीम को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी मिलने वाली बाइक और अन्य वाहनों का चालान किया जाए। पुलिस टीम ने मौके पर कई वाहनों का चालान भी किया।
अवैध कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए प्रशासन ने कहा कि वे शाम तक स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। अभियान के दौरान तहसीलदार राकेश कन्नौजिया, ईओ सूर्यकांत, लक्ष्मण प्रसाद, लेखपाल अरविंद झा, एसआई देवेंद्र दुबे, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे।
-

श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन श्री कृष्ण रासलीला और कंस वध का भावपूर्ण वर्णन
श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन श्री कृष्ण रासलीला और कंस वध का भावपूर्ण वर्णन
बरहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन आचार्य पंडित दीपक त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण की महा रासलीला एवं कंस वध की दिव्य कथा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति उमर ने व्यास पीठ पर पुष्प एवं अंग वस्त्र से सभी आचार्यों को सम्मानित किया
आचार्य जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला केवल नृत्य नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। यह लीला भक्त और भगवान के मधुर प्रेम का सर्वोच्च स्वरूप है। इसके पश्चात आचार्य जी ने कंस वध प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय और अन्याय के अंत के लिए श्रीकृष्ण ने अपने मामा कंस का संहार किया, जिससे संपूर्ण ब्रजभूमि में आनंद की लहर दौड़ गई।
कथा में सह-आचार्य पंडित सत्येंद्र त्रिपाठी, आचार्य उज्जवल मिश्रा, आचार्य पवन और आचार्य रामरक्षा शुक्ल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कथा के यजमान श्री गंगाप्रसाद शर्मा ‘बेचन’ अपने परिवार के साथ पूरे समय उपस्थित रहे और कथा श्रवण का लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि श्री महेश उमर जी,सभासद दीपक शर्मा,गिरजेश शर्मा, दुर्गेश, धर्मेश, मिथिलेश, अवधेश, अभिमन्यु, अभिषेक, अभिनव, अनुराग, अमन, आर्यन, अंश, देव, शिवा, अथर्व, उषा शर्मा, दमयंती, साधना, ज्योति, सोनी, जूही, डॉ विशाल गुप्ता डॉ. अर्चना गुप्ता, दुर्गावती, अमरावती, कंचन, नरेश, शीला, अंजलि मनोज सहित,सोनी वर्मा रामचंद्र उमर ,सर्राफा व्यापारी दुर्गेश सोनी, रामदेव वर्मा, दीपक गुप्ता, रिंकू शर्मा, नंदू उमर,शिव कुमार मिश्र, अश्वनी वर्मा,रचित उमर,दिनेश विश्वकर्मा, राजकुमार,आन्नत निगम, शैलेश जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, छोटेलाल उमर,एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समस्त श्रद्धालु भजन-कीर्तन एवं कथा श्रवण में भावविभोर होते रहे।
-

आज ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया.
आज ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर के नेतृत्व में चौरी-चौरा के देवकहिया ग्राम में स्थित एशियन फर्टिलाइजर फैक्ट्री को बंद अथवा अन्यत्र विस्थापित करने की मांग करते हुए ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया.
काली शंकर ने कहा कि क्या सरकार चौरी-चौरा में दूसरा भोपाल गैस कांड होने का इंतजार कर रही है क्योंकि एशियन फ़र्टिलाइज़र के द्वारा लगातार जहरीली गैस और प्रदूषण का उत्सर्जन होता रहा हुआ है. अभी कुछ दिन पहले ही जहरीली गैस के उत्सर्जन से गांव के 14 बच्चों की हालत काफी गंभीर हो गई थी और प्रशासन ने कुछ दिन के लिए फैक्ट्री का संचालन बंद भी कर दिया था परंतु फैक्ट्री का संचालन फिर से शुरू हो गया है
काली शंकर ने कहा कि फैक्ट्री से उत्सर्जित होने वाले प्रदूषण से किसानों की सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद हो रही है और यहां के लोगों को सांस और आंख से संबंधित गंभीर बीमारियां हो रही हैं जिसे जिम्मेदारों के द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. सूत्रों से सूचना मिली है कि फैक्ट्री के कल पुर्जे बहुत ही खराब स्थिति में है जो कभी भी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकता है और भोपाल गैस कांड की त्रासदी चौरी-चौरा में भी हो सकती है
काली शंकर ने मिल मालिकों के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि वह कहते हैं कि हमारी मुख्यमंत्री जी से बहुत ही नजदीकी है कोई भी इस फैक्ट्री को बंद और विस्थापित नहीं कर सकता चाहे कुछ भी हो जाए और यह बात सही भी प्रतीत होती है क्योंकि प्रशासन भी बेबस है. हम लोग भी लगातार कई वर्षों से फैक्ट्री को विस्थापित करने की मांग कर रहे हैं परंतु फैक्ट्री कोई घटना घट जाने पर कुछ दिन के लिए बंद होती है फिर अपनी ऊंची पहुंच के कारण खुल जाती है जिसे अब हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.
काली शंकर ने कहा कि इस जहरीली फैक्ट्री को बंद करने अथवा विस्थापित करने के लिए एक जन आंदोलन करेंगे और एनजीटी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में जाने का भी काम करेंगे.
प्रदर्शन में मुख्य रूप से देवकहिया के ग्राम प्रधान मैनेजर शर्मा, डॉ संजय जयसवाल अजीत शर्मा चंदन पटेल गुड्डी देवी आदि ने भी मजबूती के साथ आवाज बुलंद किया
-

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती
बिरसा मुंडा क्रांतिकारियों के इतिहास की एक महत्वपूर्ण कड़ी : कमलेश पासवान
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर आस्था खादी संस्थान द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाट्य मंच, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आदिवासी नृत्य, लोकनृत्य, पारंपरिक लोकगीत व व्याख्यान का आयोजन किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि बिरसा मुंडा के बलिदान की गाथा भारत के जनजातीय समुदायों के महान क्रांतिकारियों के इतिहास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उनके संघर्ष हमारी धरती की उस अनूठी परंपरा को रेखांकित करते हैं, जहां कोई भी समुदायक कभी मुख्य धारा से अलग नहीं रहा। बिरसा मुंडा हमारे नक्षत्र मंडल के सबसे चमकते सितारों में से एक थे जिनका प्रकाश राष्ट्र के मार्ग को आलोकित करता है। विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि इतिहास के हर कालखंड में हमारी मातृभूमि ने ऐसे वीर बेटे बेटियों को जन्म दिया है जिन्होंने अपनी विलक्षण योगदान के बल पर भारत की भावना को अभिव्यक्ति दी है। इंडियन पीपल्स फोरम यूएई के संस्थापक राजीव राजपूत ने कहा कि इतिहास के साथ इस नए जुडाव को तब बढावा मिला जब सरकार ने 2021 में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करने के लिए बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। संस्थान के परियोजना निदेशक दीपक त्रिपाठी व प्रबंधक अनुपमा त्रिपाठी ने कहा कि बिरसा मुंडा के आदर्श सभी समुदाय के युवाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का श्रोत है। इससे पूर्व कार्यक्रम में तथा पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा नेता मायाशंकर शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर नगर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, दुर्गेश मिश्र, प्रशांत शाही,मनोज तिवारी,राकेश तिवारी,प्रमोद तिवारी,संतोष तिवारी,उपेंद्र तिवारी,वाशिम अख्तर,अभिषेक चतुर्वेदी,प्रशांत तिवारी, राधाकांत ओझा, अशोक साहनी, अनिल प्रजापति, ज्योति तिवारी, कंचन, पूनम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। -

कल गोरखपुर आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
कल गोरखपुर आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
गोरखपुर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 13 नवंबर को गोरखपुर आएंगे। वे तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद 16 नवंबर को लखनऊ चले जाएंगे। लखनऊ, फतेहगढ़ और कानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद लखनऊ से 18 को वे शिमला के लिए रवना होंगे। उनके आगमन को लेकर हिमाचल प्रदेश के राजभवन से प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है।
प्रोटोकॉल के मुताबिक, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 13 नवंबर को शिमला से चलकर शाम साढ़े सात बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से अपने बेतियाहाता स्थित आवास पहुंचेंगे। अगले दिन सुबह 10:30 बजे बड़हलगंज क्षेत्र के खखाइजखोर स्थित डेडापार गांव निवासी वीरेंद्र शुक्ल के आवास पर चल रही भागवत कथा में हिस्सा लेंगे। वहां से डेढ़ बजे निकलकर हाटा बाजार स्थित विद्या निवास मिश्र के आवास पर पहुंचेंगे। वहां करीब आधे घंटे रहने के बाद कौड़ीराम पहुंचेंगे। वहां वे केशव चैरिटेबल हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे।* *वहां से अपराह्न 3:10 बजे चलकर 3:55 बजे अपने आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद रात आठ बजे तारामंडल स्थित एक होटल में अरविंद नाथ तिवारी के यहां एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वहां से रात पौने नौ बजे अपने आवास पर लौट आएंगे।
15 नवंबर को सुबह 9:40 बजे अपने आवास से निकलकर 11 बजे महराजगंज जनपद के सोहरौना स्थित सरस्वती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के वार्षिक समारोह का उद्घाटन करेंगे।
*वहां से दोपहर डेढ़ बजे निकलकर महराजगंज के ही पचरुखिया तिवारी स्थित डॉ. राम यतन शिक्षण संस्थान में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से अपराह्न 3:30 बजे निकलकर शाम पांच बजे बेतियाहाता स्थित आवास पर पहुंचेंगे।*
शाम सवा सात बजे रेलवे ऑफिसर्स क्लब में एक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहां से रात्रि साढ़े आठ बजे अपने आवास पर पहुंचेंगे। 16 नवंबर को अपराह्न तीन बजे वे लखनऊ के लिए निकलेंगे।










