Category: उत्तर प्रदेश

  • AIIMS गोरखपुर की रेज़िडेंट डॉक्टर ने प्रदेश स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    AIIMS गोरखपुर की रेज़िडेंट डॉक्टर ने प्रदेश स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    AIIMS गोरखपुर की रेज़िडेंट डॉक्टर ने प्रदेश स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन l

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) गोरखपुर के रेडियोथेरेपी (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) विभाग ने शोध और अकादमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विभाग की जूनियर रेज़िडेंट डॉ. अंजलि कृष्णा (JR-III) ने 36वें यूपीएआरओआईकॉन (UPAROICON)सम्मेलन में आयोजित ओरल पेपर प्रेजेंटेशन श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

    उनके शोध कार्य का शीर्षक था —

    “Precision-Guided VMAT for High-Risk Diffuse Infiltrative Retinoblastoma: A Pediatric Case Demonstrating Purpose-Driven Radiotherapy with Organ-Sparing Dosimetry”

    जिसमें उन्होंने बाल्यावस्था में पाए जाने वाले जटिल रेटिनोब्लास्टोमा (नेत्र कैंसर) के उपचार में सटीक एवं अंग-संरक्षण करने वाली रेडियोथेरेपी तकनीक पर अपने अनुभव साझा किए।

    यह सम्मेलन गोरखपुर में आयोजित हुआ था, जिसमें प्रदेशभर के प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ. अंजलि कृष्णा की इस उपलब्धि से AIIMS गोरखपुर के रेडियोथेरेपी विभाग ने प्रदेश स्तर पर अपनी अनुसंधान और नैदानिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया

  • ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली बिल राहत योजना हैं।

    ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली बिल राहत योजना हैं।

    ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली बिल राहत योजना हैं। दिसंबर से 3 चरणों में शुरू होगी योजना। सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मूलधन में भी 25 प्रतिशत की राहत मिलेग।’ ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा का बयान ।

  • कार्यकत्रियों ने दिया धरना,किया प्रदर्शन

    कार्यकत्रियों ने दिया धरना,किया प्रदर्शन

    सीएचसी परिसर मे 3 सूत्रीय मांगो को लेकर आशा बहुओं,कार्यकत्रियों ने दिया धरना,किया प्रदर्शन

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में आशा बहुओं व आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने,नियमित भुगतान व बकाया मानदेय भुगतान समेत 3 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा।

    मंगलवार को आल इण्डिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव के निर्देश पर आशा व आशा संगिनीयों ने भारी संख्या में एकत्र होकर सी एच सी परिसर में धरना दे जोरदार प्रदर्शन किया।इनका कहना था कि 18 वर्षों से हम लोग चिकित्सा से जुड़े कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक करते चले आ रहे हैं।बावजूद इसके सभी त्योहार व व्रत बीतने के बाद भी नियमित रूप से हम लोगों का मानदेय भुगतान नहीं किया जाता।सभी मानदेय भुगतान राशि लंबित पड़ा है।नियमित भुगतान न होने से हम लोगों को पारिवारिक खर्च चलाने में काफी दिक्क़तो का सामना करना पड़ता है।हमारी मांग है कि हम लोगों के वेतन राशि को निश्चित किया जाय व राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाय। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो प्रदेश भर की सभी कार्यकत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 17 नवम्बर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग व शासन प्रशासन की होगी।धरना स्थल पर ब्लाक अध्यक्ष राजदेई मौर्य,राधिका,प्रभा त्रिपाठी,देवी गौड़,आशा यादव, शिवकुमारी, राखी सहित दर्जनों आशा बहू व संगिनी उपस्थित रहीं।

  • 3 माह पूर्व बने हुए सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मार्ग की सड़क पुनः क्षतिग्रस्त होने के कारण मंदिर का प्रतिनिधिमंडल

    3 माह पूर्व बने हुए सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मार्ग की सड़क पुनः क्षतिग्रस्त होने के कारण मंदिर का प्रतिनिधिमंडल

    3 माह पूर्व बने हुए सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मार्ग की सड़क पुनः क्षतिग्रस्त होने के कारण मंदिर का प्रतिनिधिमंडल ने जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त से मुलाकात करी।

    प्रयागराज नगर के प्राचीन शनि पीठ सिद्ध पीठ श्री शनि धाम अतरसुइया मार्ग की सड़क निर्माण हुए मात्र तीन या चार माह ही बीत पाया था कि सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी सिलसिले में मंदिर समिति के पदाधिकारी गण जनसुनवाई के मध्य अपर नगर आयुक्त से मुलाकात करके समस्याओं के

    बारे में जानकारी दिया गया तथा ठेकेदार के विरुद्ध उचित कार्यवाही का आश्वासन अपर नगर आयुक्त महोदय के द्वारा दिया गया।

    पीठाधीश्वर श्री पराग जी महाराज ने अपर नगर आयुक्त महोदय को जानकारी देते हुए बताया की आपके विभाग के जि ओ के अनुसार लगभग 8 इंच भरतकूप गिट्टी से सड़क बनाई जाने का प्रावधान था परंतु ठेकेदार ने लापरवाही बरतते हुए मात्र 4 इंच काली वाली लोकल गिट्टी डालकर सड़क बनाकर अपने कार्य की इतिश्री कर दी अर्थात सड़क बनाने में इस्तेमाल करी जाने वाली सामग्री भी नियमानुसार इस्तेमाल नहीं करी गई। शनि धाम के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है जिस कारण सड़क 3 महीना भी नहीं चल पाई। मंदिर के वार्षिक उत्सव तथा प्रत्येक शनिवार को भारी संख्या में भक्तों का आगमन होता है जिससे अनेक भक्त गाड़ी से असंतुलित होकर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। अतः ऐसे ठेकेदारों को काली सूची में डाला जाए।

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

    गोरखपुर में एसआईआर कार्यों की समीक्षा, डीएम दीपक मीणा को दिए आवश्यक निर्देश

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के साथ निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान गोरखपुर से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम दीपक मीणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (वित्त) विनीत कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर मिश्र तथा सभी उप जिलाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े। बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करना रहा।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ा जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। वहीं जहां मतदाता का स्थानांतरण हो गया है या मृत्यु हो चुकी है, वहां नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी सावधानी से की जाए।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि जिन जनपदों में गणना प्रपत्र बीएलओ को नहीं उपलब्ध कराया गया है वहां समय से गणना प्रपत्र (काउंटिंग फॉर्म) उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य शीघ्रता से पूरा कर सकें। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक घर पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करें और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गोरखपुर ई डिस्टिक में एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, एसडीएम चौरीचौरा कुंवर सचिन सिंह, एसडीएम कैंपियरगंज सिद्धार्थ पाठक, एसडीएम सहजनवा केशरी नंदन तिवारी, एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह, एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह और एसडीएम गोला अमित जायसवाल अपर एसडीएम सदर सुदीप तिवारी मौजूद रहे।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सुपरवाइजरों और बीएलओ से सतत संपर्क बनाए रखें तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग का लक्ष्य पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    इस अवसर पर डीएम दीपक मीणा ने बताया कि गोरखपुर जिले में एसआईआर कार्य तेजी से प्रगति पर है। सभी तहसीलों में सुपरवाइजरों और बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण एवं सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। जिले के सभी बीएलओ को शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं, और अब वे घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। फॉर्म-6, 7, 8 एवं 8ए के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

    डीएम ने कहा कि गोरखपुर प्रशासन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले की मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित तैयार हो। उन्होंने सभी एसडीएम से अपने-अपने क्षेत्र की नियमित समीक्षा करने तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अंत में कहा कि लोकतंत्र की सशक्त नींव सटीक मतदाता सूची पर आधारित होती है। इसलिए सभी अधिकारी मिशन मोड में कार्य करें ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।

    बताया गया कि गणना प्रपत्रों को भरने के लिए पंद्रह दिन का समय निर्धारित किया गया था। वर्तमान तक प्रदेशभर में लगभग 60 प्रतिशत प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि गोरखपुर जिले में बीएलओ को शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र दे दिए गए हैं और वे घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रपत्र बांटने और भरवाने का कार्य कर रहे हैं।

  • सदाशिव के रुद्रावतार हनुमानजी भक्तों में शिरोमणि: राघव ऋषिजी

    सदाशिव के रुद्रावतार हनुमानजी भक्तों में शिरोमणि: राघव ऋषिजी

    सदाशिव के रुद्रावतार हनुमानजी भक्तों में शिरोमणि: राघव ऋषिजी

    ऋषि सेवा समिति, गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित आजाद चौक समीपस्थ दुर्गा चौक स्थित मेहंदी लॉन में श्रीशिवमहापुराण कथा के पंचम दिवस पर काशी निवासी पूज्य राघव ऋषिजी ने कहा कि सदाशिव के एकादश स्वरूप रुद्रावतार हैं हनुमानजी महाराज। मनुष्य को यदि भक्ति द्वारा भगवत्कृपा प्राप्त करनी है तो हनुमानजी का माध्यम ही श्रेयस्कर है। कलियुग में समस्त कथाओं के सूत्रधार हैं हनुमानजी। सुग्रीव, विभीषण, तुलसीदास जी जैसे विभूतियों को भी बजरंगबली ने साक्षात् भगवान से जोड़ा। अविनाशी हनुमानजी को भगवान ने कलियुग में सनातन प्रचार हेतु ही स्थायित्व किया है। जीव यदि अष्टसिद्धि एवं नवनिधि प्रदान करने वाले पवनपुत्र की शरण लेगा तो निरोगी, अतुल बल, विशुद्ध सात्विक जीवन एवं लक्ष्मीसिद्धि में लेशमात्र भी संशय नहीं है।

    हनुमानजी के अतिरिक्त शिवजी के विभिन्न अवतारों पर व्याख्यान देते हुए ऋषिजी ने है कि शिवजी प्रमुखतः 18 अवतार लिए हैं जिनमें वीरभद्र, पिप्पलाद, नन्दी एवं अवधूत हैं। शिव के क्रोध से वीरभद्र का जन्म सती के आत्मदाह के बाद हुआ जो दक्ष द्वारा रचित यज्ञ का विध्वंस एवं मारक बने। शनिदेव की पीड़ामुक्ति हेतु पिप्पलाद अवतार हुआ जिन्होंने शनि को श्राप देते हुए कहा कि 16 वर्ष से कम अवस्था के मनुष्य को शनि कुपित नहीं कर सकते तथा पिप्पलाद के स्मरण से शनि के कष्ट का निवारण होता है। ऋषि शिलाद के पुत्र के रूप में नन्दी अवतार हुआ जो भोलेनाथ के प्रमुख सेवक बने। ज्ञान एवं शक्ति से विनम्रता प्राप्त होती है इस सन्दर्भ में इंद्र के अहंकार को समाप्त करने हेतु भगवान ने अवधूत अवतार लिया। इनके अतिरिक्त भगवान सदाशिव ने अनेक सिद्धियों के विधान हेतु तन्त्रमार्गी अवतार भी लिए।

    शिवमहिमा का गुणगान पूज्य ऋषिजी के एकमात्र सुपुत्र सौरभ ऋषि ने “जन जन का कल्याण करे मेरा शंभूबाबा” मोहक मार्मिक भजन सुना मंत्रमुग्ध किया भक्त श्रद्धालुओं ने भावनृत्य किया। प्रातः 7:30 बजे से जन्मपत्रिका के माध्यम से पूज्य ऋषिजी ने जनमानस को निःशुल्क समाधान प्रदान किए। 8 बजे से महालक्ष्मी आराधना के क्रम में साधकों का भगवती के निजमंदिर में प्रवेश हुआ।

    पोथीपूजन एवं व्यासपूजन मुख्य यजमान श्रीमती गायत्री देवी एवं दीन दयाल शरण कसौधन द्वारा संपादित किया गया। आरती में समिति के सर्वश्री रामाधार वर्मा, बनवारी लाल निगम, सतीश सिंह, सौरभ रुंगटा, कन्हैयालाल अग्रवाल, मुन्नालाल गुप्ता, बिष्णु नन्द द्विवेदी, रामशंकर त्रिपाठी, वीरेंद्र पाठक, यूपीएन सिंह, विकास गुप्ता, भरत गुप्ता, रुद्र प्रताप त्रिपाठी, अतुल तिवारी, मनोज वर्मा, धीरज गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, विनय पाण्डेय, राजीव त्रिपाठी, शिवजी वर्मा, विनोद वर्मा, संतोष वर्मा, ओंकार कसौधन, राजू सिंह आदि ने भावपूर्ण आरती संपन्न कर पुण्य प्राप्त किया।

    मीडिया प्रभारी श्री विनोद शुक्ल ने बताया कि बुधवार को पूज्य ऋषिजी द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रसंग पर विशद व्याख्या की जाएगी।

  • गोरखपुर सर्जन क्लब को मिला ‘बेस्ट सिटी चैप्टर अवार्ड 2025

    गोरखपुर सर्जन क्लब को मिला ‘बेस्ट सिटी चैप्टर अवार्ड 2025

    गोरखपुर सर्जन क्लब को मिला ‘बेस्ट सिटी चैप्टर अवार्ड–2025’, चिकित्सा सेवा और समाजसेवा का संगम बना गोरखपुर

    गोरखपुर। चिकित्सा और मानवीय सेवा के क्षेत्र में गोरखपुर ने इस वर्ष एक नया इतिहास रच दिया। एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया (एएसआई), उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वार्षिक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में गोरखपुर सर्जन क्लब को “बेस्ट सिटी चैप्टर अवार्ड–2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पहली बार गोरखपुर के हिस्से में आया है, जिससे न केवल जिले के चिकित्सक समुदाय में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई, बल्कि पूरे पूर्वांचल के चिकित्सा जगत में गोरखपुर का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया। कानपुर में आयोजित इस कार्यशाला में पूरे प्रदेश के वरिष्ठ सर्जन और विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सर्जरी के क्षेत्र में नई तकनीकों, उपकरणों और रोगों के नवीनतम उपचारों पर विचार-विमर्श करना था। एएसआई की ओर से यह पुरस्कार उन सिटी चैप्टर्स को दिया जाता है जो चिकित्सा के साथ-साथ समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। गोरखपुर सर्जन क्लब ने इस दिशा में अद्भुत कार्य करते हुए चिकित्सा और मानवीय सेवा का ऐसा संगम प्रस्तुत किया जिसने सभी को प्रभावित किया। गोरखपुर सर्जन क्लब के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम सिंह और सचिव डॉ. शिव शंकर शाही के नेतृत्व में क्लब ने पिछले एक वर्ष में 58 से अधिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया, जिनमें कंटिन्यूअस मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम, जनजागरूकता अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य शामिल थे। क्लब की टीम में बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज, एम्स गोरखपुर तथा शहर के निजी सर्जनों ने मिलकर चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाने और समाज के लिए उपयोगी कार्य करने में अग्रणी भूमिका निभाई। गोरखपुर के सर्जनों ने पिछले वर्ष ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित कर अनेक लोगों को जीवनदान दिया। बर्ड फ्लू, कैंसर से बचाव, और गर्मी में स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे विषयों पर जनजागरूकता अभियान चलाकर आम जनमानस को शिक्षित किया गया। समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए स्पर्श बालक विद्यालय के 150 बच्चों को बेडशीट प्रदान की गईं और प्रयागराज कुंभ मेले में गरीबों के बीच 500 से अधिक निःशुल्क कंबल वितरित किए गए। क्लब के डॉक्टरों ने प्राकृतिक आपदाओं के समय प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर राहत कार्यों में भी भाग लिया। एएसआई की थीम

    “Knowledge with Compassion” को साकार करते हुए गोरखपुर सर्जन क्लब ने यह सिद्ध किया कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का दायित्व है। क्लब के सचिव डॉ. शिव शंकर शाही ने कहा कि यह पुरस्कार गोरखपुर की चिकित्सा बिरादरी की सामूहिक मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य न केवल नई सर्जिकल तकनीकों में दक्षता प्राप्त करना है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना भी है। यह सम्मान हमारे लिए प्रेरणा है कि हम आगे भी इसी निष्ठा के साथ जनकल्याण के कार्य करते रहें।” इस उपलब्धि के बाद गोरखपुर का नाम प्रदेशभर में गौरव के साथ लिया जा रहा है। यह सम्मान साबित करता है कि जब ज्ञान, तकनीक और सेवा-भावना एक साथ चलें, तो चिकित्सा जगत में न केवल प्रगति होती है बल्कि समाज भी सशक्त और संवेदनशील बनता है। गोरखपुर सर्जन क्लब की यह सफलता पूर्वांचल के प्रत्येक चिकित्सक के लिए प्रेरणा है कि चिकित्सा का असली अर्थ केवल इलाज नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है।

  • आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर एसपी महराजगंज ने किया औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

    आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर एसपी महराजगंज ने किया औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

    आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर एसपी महराजगंज ने किया औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) महराजगंज सोमेंद्र मीना ने सोमवार की शाम को आनंद नगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने स्टेशन परिसर के प्रवेश द्वार (एंट्री पॉइंट), निकास द्वार (एग्जिट पॉइंट), प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों तथा वस्तुओं की कड़ाई से जांच कराई और स्टेशन पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने तथा सतत निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए। एसपी ने जोर देकर कहा कि किसी भी असामान्य गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।स्टेशन मास्टर से बातचीत के दौरान एसपी ने ट्रेनों की समय-सारिणी और प्लेटफॉर्मों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। स्टेशन मास्टर ने बताया कि आनंदनगर स्टेशन पर कुल तीन प्लेटफॉर्म हैं, जहां दैनिक रूप से कई रेलगाड़ियां आ-जा रही हैं। बढ़ती यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए एसपी ने प्लेटफॉर्मों पर भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।एसपी ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्लेटफॉर्मों पर बढ़ रही भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने, अनावश्यक जमावड़े न होने देने और आपात स्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुरुद्ध कुमार, आनंद नगर थाना जीआरपी राजकुमार,थानाध्यक्ष फरेंदा योगेंद्र कुमार राय, आरपीएफ चौकी प्रभारी आनंद नगर विजय तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

  • दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाके के बाद यूपी में अलर्ट जारी किया गया है.

    दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाके के बाद यूपी में अलर्ट जारी किया गया है.

    दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाके के बाद यूपी में अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अयोध्या के संकट मोचर मंदिर और मथुरा में चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है

  • माता-पिता की आज्ञा पालनकर सर्वप्रथम पूज्य बनें श्रीगणेश: राघव ऋषि

    माता-पिता की आज्ञा पालनकर सर्वप्रथम पूज्य बनें श्रीगणेश: राघव ऋषि

    माता-पिता की आज्ञा पालनकर सर्वप्रथम पूज्य बनें श्रीगणेश: राघव ऋषि

    ऋषि सेवा समिति, गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित आजाद चौक समीपस्थ दुर्गा चौक स्थित मेहंदी लॉन में परमपिता परमेश्वर भगवान सदाशिव के पावन चरित्र की मंगलमय संगीतमयी श्रीशिवमहापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पूज्य राघव ऋषि जी ने कहा कि: शिव अर्थात कल्याण। जीव को अपने कल्याण की कामना सदैव सदाशिव की आराधना द्वारा यथार्थ है। सृष्टि के कल्याण हेतु भगवान सदाशिव ने उमा से पाणिग्रहण कर उनके अभीष्ट को सिद्ध किया। उमा से विवाह हुआ भगवान उमापति बने।

    सर्वप्रथम तारकासुर के वध के निमित्त कार्तिकेय स्वामी का ज्येष्ठ पुत्र के रूप में जन्म हुआ। आप देवताओं के सेनाध्यक्ष पद को सुशोभित किये। समर और युद्ध में विजय की कामना हेतु कार्तिकेय की पूजा का विधान है।

    कथाक्रम में गणेशजी की उत्पत्ति का विस्तार करते हुए कहा कि पार्वतीजी ने स्वयं की इच्छा से अपने शरीर के मैल से सुंदर बालक को उत्पन्न किया जिसका गणेश नाम रखा अपने स्वयं के द्वारपाल के रूप में स्थापित किया। भगवान सदाशिव के कोप के फलस्वरूप गणेश का मस्तक शरीर से अलग हुआ भगवती पार्वती की इच्छा से पुनः गज अर्थात् हांथी का मस्तक शरीर में सुशोभित किया भगवती की इच्छा समस्त देवों की स्वीकृति से गणेश को सर्वाध्यक्ष पद पर प्रतिष्ठित किया। गणेश जी की उत्पति का उत्सव सभी देवों में मनाया।

    पूज्यश्री ने बताया कि हमारे हिंदू धर्म परम्परा में षोडश संस्कारों का वर्णन किया गया है इन कार्यों में प्रथम पूज्य एकमात्र महराज गजानन हैं। महराज गजानन बुद्धि का दायक कहा गया है। ये विघ्नहर्ता भी हैं विघ्नकर्ता भी हैं। अतः संपूर्ण कार्यों को निर्विघ्न सम्पन्न करने के लिए महराज गजानन की कृपा प्राप्त कर लेना चाहिए।

    गणेशजी के विवाह प्रसंग को पूज्यश्री ने बताया कि गणेशजी कुशाग्र बुद्धि से अपने माता पिता की सात प्रदक्षिणा कर प्रथम विवाह के अधिकारी हुए। ऋद्धि- सिद्धि नाम की कन्याओं के साथ महाराज गजानन का विवाह सम्पन्न हुआ।

    भक्त श्रद्धालुओं ने विवाह झांकी का दर्शन पूजन किया। “जय गणपति वंदन गणनायक” मोहक मधुर भजन पूज्य ऋषिजी के एकमात्र सुपुत्र सौरभ ऋषि ने सुना भक्तों को झूमने पर मजबूर किया।

    प्रातःकाल 6 बजे महारुद्राभिषेक का आयोजन रहा जिसमें काशी के विद्वत आचार्यों द्वारा अभिषेक सम्पन्न कराया गया। तत्पश्चात महालक्ष्मी पूज्य ऋषिजी के संरक्षण में अष्टविनायक गणेशजी का पूजन रहा जिसमें गेंदें के पुष्प से साधकों ने गणेश के विभिन्न रूपों का पूजन किया।

    पोथीपूजन एवं व्यासपूजन मुख्य यजमान श्रीमती गायत्री देवी एवं दीन दयाल शरण कसौधन द्वारा संपादित किया गया।            कथा आरती में समिति के सर्वश्री रामाधार वर्मा, बनवारी लाल निगम, सतीश सिंह, सौरभ रुंगटा, कन्हैयालाल अग्रवाल, मुन्नालाल गुप्ता, बिष्णु नन्द द्विवेदी, रामशंकर त्रिपाठी, वीरेंद्र पाठक, यूपीएन सिंह, विकास गुप्ता, भरत गुप्ता, रुद्र प्रताप त्रिपाठी, अतुल तिवारी, ओमप्रकाश मौर्य, मनोज वर्मा, मनोज गुप्ता, धीरज गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, विनय पाण्डेय, राजीव त्रिपाठी, शिवजी वर्मा, संतोष वर्मा, ओंकार कसौधन भक्त श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण आरती संपन्न कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

    मीडिया प्रभारी श्री विनोद शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को रुद्रावतार श्रीहनुमान जी का परम पावन प्रसंग सहित शिवजी के विभिन्न अवतारों का वर्णन रहेगा।