Category: उत्तर प्रदेश

  • वी एस गुरुकुल का शुभारम्भ और गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन आज

    वी एस गुरुकुल का शुभारम्भ और गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन आज

    वी एस गुरुकुल का शुभारम्भ और गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन आज

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज शिक्षा में संस्कृति का समावेश, ज्ञान में चरित्र का आलोक और जीवन में मानवता का पुनर्जागरण का उद्देश्य लिये वीएस गुरुकुल का शुभारम्भ और आगामी 21से 25 दिसम्बर तक होने वाले गायत्री महायज्ञ के लिये भूमिपूजन केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान द्वारा 10 नवम्बर, सोमवार को राष्ट्रीय कन्या इण्टर कालेज, बड़हलगंज में किया जायेगा।

    रविवार को उक्त जानकारी देते हुये राष्ट्रीय कन्या इण्टर कालेज बड़हलगंज की प्रबन्धक सरोज शाही की पुत्री एवं राष्ट्रपति भवन में कार्यरत आईएएस अधिकारी श्वेता शाही और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य लिये वी एस गुरुकुल महिलाओं को शिक्षा में विकल्प प्रदान करने की महत्वाकांक्षा के साथ शुरू किया जा रहा है। इस गुरुकुल में बालिकाओं/महिलाओं को स्कूली शिक्षा से शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान और विकल्पों के बारे में स्कूल समय के अतिरिक्त समय में कराया जायेगा, जिसमें आयु वर्ग का कोई बंधन नहीं होगा।

    गायत्री शक्तिपीठ बासुडीहा के संचालक आलोक सिंह ने गायत्री महायज्ञ के बारे में जानकारी देकर कार्यक्रम की सफलता के लिए अपील करते हुए कहा कि गायत्री महायज्ञ हेतु भूमि पूजन और वीएस गुरुकुल का एक साथ शुभारम्भ संस्कार, साधना और समर्पण का संगम होगा। उन्होंने कार्यक्रम को राष्ट्र निर्माण, नारी सशक्तिकरण एवं विश्वकल्याण का पुण्य कार्य बताते हुये जनसामान्य से सहयोग की अपील किया।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी मौजूद रहेंगे। भूमि पूजन का कार्यक्रम चेयरमैन बड़हलगंज प्रीति उमर और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर द्वारा किया जायेगा।

  • लेबर अड्डे पर चला जागरूकता अभियान

    लेबर अड्डे पर चला जागरूकता अभियान

    लेबर अड्डे पर चला जागरूकता अभियान

    गोरखपुर।चंद्रशेखर आजाद चौराहे स्थित लेबर अड्डे पर रविवार को उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों एवं आम नागरिकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

    उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य ने श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण एवं विभिन्न योजनाओं में आवेदन के लिए प्रेरित किया। मौके पर ही श्रमिकों की सामान्य जानकारी की सूची तैयार की गई, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके। उप श्रम आयुक्त मौर्य ने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों को सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ मिलता है।

    उन्होंने सभी श्रमिकों से अपील की कि वे समय पर पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराएं, ताकि किसी योजना का लाभ उनसे वंचित न रहे। अभियान के दौरान श्रमिकों को विभाग की प्रमुख योजनाओं शिक्षा सहायता योजना, मातृत्व लाभ योजना, सामूहिक विवाह सहायता योजना, मृत्यु एवं अपंगता सहायता योजना व आवास सहायता योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभागीय और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

  • लेबर अड्डे पर चला जागरूकता अभियान

    लेबर अड्डे पर चला जागरूकता अभियान

    लेबर अड्डे पर चला जागरूकता अभियान

    गोरखपुर।चंद्रशेखर आजाद चौराहे स्थित लेबर अड्डे पर रविवार को उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों एवं आम नागरिकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

    उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य ने श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण एवं विभिन्न योजनाओं में आवेदन के लिए प्रेरित किया। मौके पर ही श्रमिकों की सामान्य जानकारी की सूची तैयार की गई, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके। उप श्रम आयुक्त मौर्य ने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों को सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ मिलता है।

    उन्होंने सभी श्रमिकों से अपील की कि वे समय पर पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराएं, ताकि किसी योजना का लाभ उनसे वंचित न रहे। अभियान के दौरान श्रमिकों को विभाग की प्रमुख योजनाओं शिक्षा सहायता योजना, मातृत्व लाभ योजना, सामूहिक विवाह सहायता योजना, मृत्यु एवं अपंगता सहायता योजना व आवास सहायता योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभागीय और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

  • गगहा थाना क्षेत्र के नरौहा गांव में चली गोली, युवक की हालत गंभीर

    गगहा थाना क्षेत्र के नरौहा गांव में चली गोली, युवक की हालत गंभीर

    गगहा थाना क्षेत्र के नरौहा गांव में चली गोली, युवक की हालत गंभीर

    गगहा, गोरखपुर। बांसगांव

    जनपद गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के नरौहा गांव में रविवार शाम आपसी विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। घटना रकहट नरौहा के बीच पुलिया के पास लगभग शाम 5 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार नरौहा गांव के आनंद गौड़ और पवन गौड़ के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि आनंद ने पिस्टल निकालकर पवन पर फायर कर दिया। गोली पवन की पीठ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

    घटना की सूचना मिलते ही गगहा थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को गगहा सीएचसी भेजा। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला आशनाई से जुड़ा बताया जा रहा है। गगहा पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

  • बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

    बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

    बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

    कुशीनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर स्थित म्यांमार बौद्ध विहार पहुंचकर बौद्ध धर्मगुरु अग्गमहापंडित भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भदंत ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाए और पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    भदंत ज्ञानेश्वर, कुशीनगर बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष और म्यामांर बौद्ध विहार के प्रमुख भी थे। लंबी बीमारी के बाद 31 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 11 नवंबर को होगा। इस बीच उनका पार्थिव शरीर म्यामांर बौद्ध विहार में रखा गया है, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। रविवार को कुशीनगर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी म्यामांर बौद्ध विहार पहुंचकर भदंत ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक कुशीनगर पी.एन पाठक, विधायक पडरौना, तमकुहीराज, फाजिलनगर, खड्डा, रामकोला, सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण एवं कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी सहित बौद्ध भिक्षु गण उपस्थित रहे।

  • गुजरात ATS ने 3 आतंकी पकड़े

    गुजरात ATS ने 3 आतंकी पकड़े

    गुजरात ATS ने 3 आतंकी पकड़े

    – सैयद अहमद मोईनुद्दीन

    – आजाद सुलेमान शेख (UP)–                                    मोहम्मद सुहेल (UP)                                                          3 पिस्टल, 30 कारतूस, 4 KG कैस्ट्रॉल ऑयल मिला।

    ATS का दावा– ये बेहद खतरनाक जहर तैयार कर रहे थे। अहमदाबाद, दिल्ली, लखनऊ में भीड़भाड़ वाली जगहों की रैकी की। यहां हमले की तैयारियां थी।

  • खजनी संपूर्ण समाधान दिवस डीआईजी ने फरियादियों की फरियाद सुनी कार्रवाई का दिया निर्देश

    खजनी संपूर्ण समाधान दिवस डीआईजी ने फरियादियों की फरियाद सुनी कार्रवाई का दिया निर्देश

    “राजस्व निरीक्षक के अलावा कोई लेखपाल उपस्थित नहीं थे। खजनी संपूर्ण समाधान दिवस पर डीआईजी का आगमन हुआ”

    “खजनी संपूर्ण समाधान दिवस पर 12 आवेदन पत्र आऐ किसी आवेदन पत्र का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ”

    खजनी/ गोरखपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीआईजी का आगमन हुआ उनके द्वारा फरियादियों की फरियाद भी सुनी गई समाधान दिवस के रजिस्टर का उनके द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान दो आवेदन कर्ताओं को उन्होंने फोन लगाया उनका फोन नहीं लगा एक आवेदन करता का फोन लगा और बात हुई उन्होंने पूछा कार्रवाई से आप संतुष्ट हैं उन्होंने बताया हम कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है कुछ आवेदन कर्ताओं का रजिस्टर पर मोबाइल नंबर नहीं लिखा गया था सभी आवेदन कर्ताओं का मोबाइल नंबर लिखने का आदेश दिया इस विषय पर उन्होंने खजनी राजस्व निरीक्षक से बात भी किया समाधान दिवस के रजिस्टर पर उनके द्वारा निरीक्षण किया गया उन्होंने समाधान दिवस की रजिस्टर पर लिख दिया कि फरियादी संतुष्ट नहीं है फरियादियों को संतुष्ट करने का आदेश दिया समाधान दिवस से उठने पर महिला शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान वहां से निकलकर सिकरीगंज की तरफ रवाना हो गए समाधान दिवस पर उनके अलावा एसपी दक्षिणी तहसीलदार ध्रुव कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी शिल्पा कुमारी, थाना ध्यक्ष अनूप सिंह सहित व राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे

  • थाना समाधान दिवस: सहजनवा, हरपुर बुदहट और गीडा में कुल 33 प्रकरण सुने, 4 का हुआ निस्तारण

    थाना समाधान दिवस: सहजनवा, हरपुर बुदहट और गीडा में कुल 33 प्रकरण सुने, 4 का हुआ निस्तारण

    संवाददाता- एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्र के तीन थानों सहजनवा, हरपुर बुदहट और गीडा में जनसुनवाई की गई। सहजनवा थाने में समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने की। यहां कुल 11 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें 7 राजस्व से और 4 पुलिस से संबंधित थे। मौके पर किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।

    हरपुर बुदहट थाने में थानाध्यक्ष विवेक मिश्र ने जनसुनवाई की। यहां कुल 8 मामलों में 7 राजस्व और 1 पुलिस का मामला शामिल था। इनमें से 1 मामले का समाधान मौके पर किया गया।

    वहीं गीडा थाने में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 14 प्रकरणों में 10 राजस्व एवं 4 पुलिस से संबंधित रहे। इनमें से 3 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। बाकी राजस्व मामलों के लिए विशिष्ट राजस्व टीम गठित की गई, जबकि पुलिस मामलों पर जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    कार्यक्रम के दौरान थानेदार महेश कुमार चौबे, राजस्व निरीक्षक सतीश त्रिपाठी, विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य विनोद मिश्र सहित कई राजस्व व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

  • गोमतीनगर पुलिस और क्राइम टीम की संयुक्त टीम से बदमाश की मुठभेड़

    गोमतीनगर पुलिस और क्राइम टीम की संयुक्त टीम से बदमाश की मुठभेड़

    गोमतीनगर पुलिस और क्राइम टीम की संयुक्त टीम से बदमाश की मुठभेड़
    एक बदमाश के पैर में लगी गोली और दूसरा संयुक्त टीम को चकमा देकर फरार हो गया
    अभियुक्त के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक तमंचा, कारतूस, खोखा व बाइक बरामद

    लखनऊ , संवाददाता
    राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर व सर्विलांस की संयुक्त टीम और चेन लुटेरे शिवम गुप्ता के बीच शुक्रवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शिवम के पैर में गोली लगी। उसका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    दरअसल बीते 31 अक्टूबर को राज ठाकुर और दो नवंबर को राजेश तलवार नाम के व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन लूटी गई थी। संयुक्त टीम द्वारा सीसीटीवी खंगालने के बाद, शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि संबंधित लूट की घटना में शामिल कुछ बदमाश दयाल चौराहा होते हुए सहारा स्टेट की ओर बाइक से जा रहे हैं।
    इस सूचना पर पुलिस नाकेबंदी कर उन्हें पकड़ने के लिए घेरेबंदी की कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि एक बदमाश संयुक्त टीम को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा और फिलहाल पुलिस की पहुंच से दूर।
    पकड़े गए बदमाश की पहचान लखीमपुर-खीरी निवासी शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से तीन मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, कारतूस खोखा व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश शिवम गुप्ता के खिलाफ 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है, फिलहाल एक अभियुक्त अभी भी फरार…

  • पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ने कहा है

    पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ने कहा है

    पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब ने कहा है कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती ये सभी लोग मुसलमानों के लिए कभी सच्चे दिल से खड़े नहीं होते। वे मुसलमानों के हित की बात तो करते हैं, लेकिन असल में उनके लिए कोई काम नहीं करते। डॉ. अय्यूब के अनुसार ये राजनीतिक नेता मुसलमानों को वोट के लिए तो इस्तेमाल करते हैं लेकिन उनकी सामाजिक, आर्थिक या राजनीतिक उन्नति में उनका साथ नहीं देते।इतना ही नहीं, मायावती, राहुल गांधी और अखिलेश यादव के गठबंधन के बावजूद मुसलमानों को उनका भरोसा नहीं होता क्योंकि इनमें से कोई भी पूरी निष्ठा से मुसलमानों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए खड़ा नहीं होता। डॉ. अय्यूब का मानना है कि मुसलमानों के लिए समय आ गया है कि वे ऐसे नेताओं से आगे बढ़कर अपनी खुद की पहचान और हितों के लिए अलग से आवाज उठाएं।