Category: उत्तर प्रदेश

  • देवरिया का व्यक्ति गोपालगंज में सड़क हादसे का शि#कार,

    देवरिया का व्यक्ति गोपालगंज में सड़क हादसे का शि#कार,

    देवरिया का व्यक्ति गोपालगंज में सड़क हादसे का शि#कार, पुलिस और लोगों से पहचान में मदद की अपील।

    देवरिया जिले का एक व्यक्ति गोपालगंज में हुए सड़क हादसे का शि#कार हो गया है। यह हादसा आज सुबह गोपालगंज से थावे जाने वाले बाईपास रोड पर हुआ, जहां बाइक सवार व्यक्ति की तेज़ रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौ#त हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श#व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मृ#तक की जेब से मिले दस्तावेज़ों से पता चला है कि वह ग्राम धनौती राय, पोस्ट पिपरा रामधार, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश का निवासी है।

    अब तक उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है।

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जो भी इस व्यक्ति या उसके परिवार को पहचानता हो, कृपया तुरंत सूचना दें।

    संपर्क करें: 8002222075

  • जंगल कौड़ियां की सचिव निलंबित, विभागीय कार्रवाई के निर्देश

    जंगल कौड़ियां की सचिव निलंबित, विभागीय कार्रवाई के निर्देश

    अन्तेष्टि स्थल निर्माण में गड़बड़ी — जंगल कौड़ियां की सचिव निलंबित, विभागीय कार्रवाई के निर्देश

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। विकास खंड जंगल कौड़ियां के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर माफी में अन्तेष्टि स्थल निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता पाए जाने के बाद पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शाश्वत त्रिपुरारी के निर्देश पर 6 नवंबर को जिलाविकास अधिकारी की टीम ने मौके पर जाकर कार्यों की जांच की थी। जांच के दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी कमियां, निर्धारित मानकों का पालन न होना तथा वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं।

    जांच रिपोर्ट में जंगल कौड़ियां की पंचायत सचिव प्रिया सहानी को मुख्य रूप से दोषी पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया तथा उनके खिलाफ शासन स्तर पर विभागीय कार्यवाही शुरू करने की संस्तुति की है।

    सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने कहा, “ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि विकास कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे और जनता के धन का सदुपयोग हो।

    उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अन्य ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की भी नियमित रूप से निगरानी की जाए तथा मानक के अनुरूप कार्य न होने पर तत्काल जिम्मेदारी तय की जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिले में सभी विकास कार्यों की सतत समीक्षा की जाएगी।

  • एसपी नार्थ ने रेलवे स्टेशन और विद्यालयों का किया निरीक्षण

    एसपी नार्थ ने रेलवे स्टेशन और विद्यालयों का किया निरीक्षण

    छात्राओं की सुरक्षा, स्टेशन की व्यवस्था और सुविधाओं का लिया जायजा।

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सहजनवा रेलवे स्टेशन और कस्बे के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर बेवजह मौजूद कुछ बच्चों को रोककर पूछताछ की तथा उन्हें सख्त हिदायत दी कि बिना कारण स्टेशन पर न घूमे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोबारा ऐसी हरकत पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

    एसपी नार्थ ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की हकीकत को परखा। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

    इसके बाद उन्होंने कस्बे स्थित कुछ विद्यालयों का निरीक्षण किया, जहां छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि स्कूल छुट्टी के समय छात्राओं के निकलने वाले मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या सुरक्षा संबंधी समस्या न हो।

    इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी (सीओ) गीडा कमलेश प्रताप सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सहजनवा का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं

    [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

    [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

    को सुना तथा समाधान का आश्वासन दिया।

    इस निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे समेत अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

  • आशाओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी दिया धरना

    आशाओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी दिया धरना

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    ऑल इंडिया आशा बहु कार्यकर्त्री कल्याण सेवा समिति के आह्वान पर सहजनवा ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा पर धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस धरने का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष शारदा देवी ने किया।

    आशाओं ने मांग की कि आशा योजना को स्थाई रूप से लागू किया जाए और इसका मूलभूत ढांचा सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना में 60 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार तथा 40 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार द्वारा वहन की जानी चाहिए। साथ ही आशा फैसिलिटेटर्स को महंगाई सूचकांक के आधार पर 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन एवं यात्रा भत्ता दिया जाए तथा सेविकाओं को 26 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाए।

    धरना स्थल पर कुसुम, रेखा, शशिकला, निर्मला, तारा, परमिला, सुधा यादव, अर्चना, संगीता, दिव्या, ज्ञानमती, गुड़िया, शकुंतला, अनिता, सुनीता, फूलमती, मंगलावती, सपना, नीलम गुप्ता, मंजू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में आशा बहु उपस्थित रहीं।

    आशाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

  • गोरखपुर में शुरू हुआ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान

    गोरखपुर में शुरू हुआ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान

    गोरखपुर में शुरू हुआ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान

    डीएम दीपक मीणा ने दी जानकारी — 2003 के बाद 2025 में दोबारा हो रहा मतदाता सूची का गहन सत्यापन

    7फरवरी 2026 को जारी होगी अंतिम सूची

    हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो, कोई नाम न कटे, न दोहराया जाए_डीएम दीपक मीणा

    गोरखपुर।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने पर्यटन भवन कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद गोरखपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान प्रारंभ हो चुका है। यह अभियान 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसके तहत जिले की सभी विधानसभाओं में मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन किया जाएगा।

    डीएम दीपक मीणा ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद यह पहला अवसर है जब निर्वाचन आयोग इस स्तर पर मतदाता सूची की गहन समीक्षा कर रहा है। इस पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न रह जाए।

    मतदाता सूची सत्यापन की प्रक्रिया

    डीएम ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर तैनात बीएलओ (Booth Level Officer) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र करेंगे और गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरवाएंगे। प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 50 प्रपत्र भरने का लक्ष्य दिया गया है।

    परिवारों के सदस्यों को कहा गया है कि जो लोग बाहर नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में रह रहे हैं, उनके स्थान पर घर पर मौजूद सदस्य गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को दे सकते हैं। “यदि परिवार के सदस्य बाहर रहते हैं तो भी घर पर रह रहे लोग उनका प्रपत्र भर सकते हैं। यह जानकारी सही व पूरी होनी चाहिए ताकि नाम अंतिम प्रकाशन में जोड़ा जा सके।”

    डीएम ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने गणना प्रपत्र भर दिए हैं, उनका नाम मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में स्वतः शामिल कर लिया जाएगा और उनका नाम सूची से नहीं काटा जाएगा।

    यदि किसी व्यक्ति के द्वारा त्रुटिपूर्ण प्रपत्र भरा गया है या किसी कारण से उसका नाम सूची में नहीं आता है, तो वह संबंधित ईआरओ (Electoral Registration Officer) के समक्ष आपत्ति (Objection) दाखिल कर अपना नाम पुनः जुड़वा सकता है।

    एक मतदाता – एक ही जगह नाम

    डीएम दीपक मीणा ने बताया कि एक नागरिक का नाम केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में रह सकता है। यदि किसी व्यक्ति का नाम दो जगह पाया जाता है, तो उसे अपने प्रपत्र में यह उल्लेख करना आवश्यक है ताकि दूसरे स्थान से उसका नाम हटाया जा सके। “एक व्यक्ति भारतवर्ष के किसी भी हिस्से में केवल एक स्थान पर मतदाता रह सकता है। अगर किसी का नाम दो जगह है तो यह निर्वाचन नियमों के विरुद्ध है। इसलिए फॉर्म में पुराने स्थान का उल्लेख अवश्य करें।

    पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियाँ

    निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार –गणना कार्य की अवधि: 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन: 09 दिसम्बर 2025 दावे एवं आपत्तियों की अवधि: 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक दावे/आपत्तियों के निस्तारण की अवधि: 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 07 फरवरी 2026

    जिले में मतदाताओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी

    डीएम दीपक मीणा ने बताया कि वर्ष 2003 में जिले में कुल 26,68,592 मतदाता दर्ज थे, जिनमें पुरुष 14,87,545 और महिलाएं 11,81,047 थीं।

    वर्तमान वर्ष 2025 में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 36,66,533 हो गई है, जिनमें 19,72,109 पुरुष, 16,94,178 महिलाएं और 246 अन्य मतदाता शामिल हैं। “लगभग 10 लाख नए मतदाताओं का जुड़ना गोरखपुर की लोकतांत्रिक जागरूकता का प्रतीक है।

    जिले की निर्वाचन व्यवस्था

    गोरखपुर जिले में कुल 9 विधानसभा क्षेत्र हैं —

    कैम्पियरगंज (320)

    पिपराइच (321)

    गोरखपुर शहर (322)

    गोरखपुर ग्रामीण (323)

    सहजनवा (324)

    खजनी (325)

    चौरीचौरा (326)

    बांसगांव (327)

    चिल्लूपार (328)

    इन सभी क्षेत्रों के लिए 9 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROs), 45 सहायक निर्वाचक अधिकारी (AEROs), 3,679 बीएलओ, 440 सुपरवाइजर, 3,679 मतदेय स्थल और 2,063 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    त्रुटियों के सुधार पर विशेष ध्यान

    डीएम ने कहा कि कई बार मतदाता सूची में प्रवासन, मृत्यु, विवाह या दोहरे पंजीकरण के कारण नामों में त्रुटियाँ हो जाती हैं। इस बार विशेष पुनरीक्षण अभियान में सभी प्रकार की गलतियों को ठीक किया जाएगा “यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी जीवित पात्र मतदाता सूची से वंचित न हो और कोई मृत या दोहरा नाम सूची में न रहे।

    उन्होंने यह भी कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन के दौरान आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा ताकि मतदाता की पहचान सही ढंग से सुनिश्चित की जा सके।

    राजनीतिक दलों और नागरिकों से अपील

    डीएम दीपक मीणा ने सभी राजनीतिक दलों,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें। “यह केवल सरकारी कार्य नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की जड़ को मजबूत करने का कार्य है। हर पात्र मतदाता को सूची में शामिल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

    प्रेस वार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी / एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर मिश्रा, सहायक सूचना निदेशक प्रशांत श्रीवास्तव, और संबंधित तहसीलों के एसडीएम व निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे।

    डीएम का संदेश

    डीएम दीपक मीणा ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण केवल एक औपचारिक कार्य नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक सहभागिता का मूल आधार है। हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका अधिकार है, और इस अधिकार को सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। गोरखपुर जिला इस कार्य को शत-प्रतिशत पारदर्शिता और गंभीरता से पूरा करेगा।

    विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत हर घर पहुंचेगा बीएलओ, हर पात्र मतदाता का नाम जोड़ा जाएगा, और त्रुटिपूर्ण नाम हटाए जाएंगे।

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

    गोरखपुर के एसआईआर कार्यों की समीक्षा, डीएम दीपक मीणा को दिए आवश्यक निर्देश

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लखनऊ से बृहस्पतिवार को राज्यभर के जिलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान गोरखपुर जिले से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम दीपक मीणा, सहायक निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (वित्त) विनीत कुमार सिंह, तथा जनपद के सभी उप जिलाधिकारी ऑनलाइन जुड़कर उपस्थित रहे। बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन से पूर्व चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गोरखपुर जिले की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए और कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रह जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां मतदाता स्थानांतरित हो चुके हैं या मृत्यु हो गई है, उन नामों को सूची से हटाने की प्रक्रिया भी पूरी सावधानी से की जाए।

    बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि गणना प्रपत्रों (काउंटिंग फॉर्म) को प्रत्येक बीएलओ को समय से उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर सकें। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक मतदाता के घर पहुंचकर सत्यापन करें और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से करें।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गोरखपुर से जुड़े अधिकारियों में एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, एसडीएम चौरीचौरा कुंवर सचिन सिंह, एसडीएम कैंपियरगंज सिद्धार्थ पाठक, एसडीएम सहजनवा केशरी नंदन तिवारी, एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह, एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह और एसडीएम गोला अमित जायसवाल मौजूद रहे।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के सुपरवाइजरों और बीएलओ से सतत संपर्क बनाए रखें और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य निष्पक्ष, पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार करना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी।

    इस दौरान डीएम दीपक मीणा ने बताया कि जिले में एसआईआर कार्य तेजी से प्रगति पर है। सभी तहसीलों में सुपरवाइजरों और बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण एवं सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं और फॉर्म-6, 7, 8 एवं 8ए के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का कार्य किया जा रहा है।

    डीएम ने कहा कि गोरखपुर प्रशासन निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले में मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित तैयार हो। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि वे अपने क्षेत्र की लगातार समीक्षा करें और जहां भी कठिनाई आए, उसे तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से समाधान कराया जाए।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अंत में कहा कि लोकतंत्र की सशक्त नींव सही मतदाता सूची पर निर्भर करती है। इसलिए सभी अधिकारी मिशन मोड में काम करें ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।

  • नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंप, विकास कार्यों के लिये मांगा धन

    नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंप, विकास कार्यों के लिये मांगा धन

    नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंप, विकास कार्यों के लिये मांगा धन

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ए के शर्मा को ज्ञापन सौंपा कर बड़हलगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर के प्रतिनिधि एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए धन की मांग किया है।

    बुधवार को पड़ोसी नगर पंचायत दोहरीघाट में विकास कार्यों के शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे नगर विकास मंत्री के समझ बड़हलगंज नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए अनुरोध करते हुये बड़हलगंज दोहरीघाट सरयू पुल की रेलिंग पर स्टील की जाली, नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जल निकासी हेतु नाली, नालों के निर्माण और सड़कों के सुंदरीकरण के साथ नई सड़कों के निर्माण व संरक्षण सहित अतिक्रमण के बारे में जानकारी देने के साथ सब्जी/फल विक्रेताओ के लिए स्थाई मार्केट का निर्माण कराए जाने से सम्बन्धित कई करोड़ की योजनाओं का मांगपत्र सौंपा, जिसे संज्ञान में लेते हुये नगर विकास मंत्री ने अपने सहायक अधिकारियों को तत्काल निर्देशित भी किया।

    इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, संजय सोनकर, भाजपा नेता पवन यादव, लिपिक सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार, हिमांशु, विकास गौड़ आदि मौजूद थे।

  • नगर आयुक्त गौरव सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

    नगर आयुक्त गौरव सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

    सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल सख्त, गार्बेज हॉटस्पॉट खत्म करने के निर्देश

    गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जोनल अधिकारी, सेनेटरी अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक तथा सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि महानगर के कई प्रमुख मार्ग — जैसे बेतियाहाता हनुमान मंदिर रोड, हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग, मेडिकल कॉलेज रोड, नौसढ़ मेन रोड, और हार्बट बंधे से हांसुपुर तिराहा रोड — पर सफाई के बाद भी दिनभर कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

    नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारी और सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र के गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (कूड़ा जमने वाले स्थान) को चिह्नित कर स्थायी रूप से समाप्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को इन स्थानों की नियमित समीक्षा करने का दायित्व सौंपा।

    रेलवे स्टेशन रोड पर रात्रिकालीन सफाई के बावजूद कूड़ा और गंदगी पाए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और संबंधित जोनल अधिकारी को निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशन रोड की उच्च कोटि की सफाई सुनिश्चित की जाए और वहां किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

    इसके अलावा, शहर में सड़कों के किनारे नालों पर अवैध रूप से चल रही चिकन एवं मटन की दुकानों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसी दुकानों को हटाने के बाद संबंधित सफाई सुपरवाइजर और मेठ की जिम्मेदारी तय की जाए ताकि दोबारा ये दुकानें वहां न लग पाएं।

    नगर आयुक्त ने आगे कहा कि प्रत्येक जोनल अधिकारी साप्ताहिक स्तर पर अपने क्षेत्र में सफाई निरीक्षक व सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक करें। इसके साथ ही, सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 बजे से क्षेत्रीय निरीक्षण पर निकलें। उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं प्रातः काल शहर के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की स्थिति देखेंगे।

    महानगर के प्रमुख चौराहों पर जमी धूल और मिट्टी की नियमित धुलाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस कार्य के लिए मुख्य सफाई निरीक्षक पवन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य “स्वच्छ गोरखपुर – सुंदर गोरखपुर” बनाना है, जिसके लिए हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी और कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगा।

    नगर आयुक्त गौरव सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने पर जोर

    गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम गोरखपुर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता तथा सीएनडीएस (निर्माण एवं विकास संस्था) के अभियंता मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने सभी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बैठक में सीएनडीएस यूनिट 19, उत्तर प्रदेश जल निगम के परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि बंधू सिंह स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 30 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करा लिया जाए, ताकि 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उसका लोकार्पण कराया जा सके। नगर आयुक्त ने कहा कि यह परियोजना शहर के यातायात प्रबंधन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी गुणवत्ता और गति दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    इसी तरह सीएनडीएस यूनिट 14 को टाउन हॉल निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर फटकार लगाते हुए निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक श्रमशक्ति लगाकर कार्य की गति बढ़ाई जाए और दिसंबर माह तक इसे पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।

    ट्रांसपोर्ट नगर जोनल कार्यालय के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने सीएनडीएस यूनिट 14 एवं 42 के परियोजना प्रबंधकों को निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए और कार्य की गति में सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्य स्थलों पर नियमित रूप से निरीक्षण करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

    ट्रांसपोर्ट नगर स्थित को-वर्किंग एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य में भी देरी पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन निरीक्षण करें और निर्माण की प्रगति को गति दें।

    सीएनडीएस यूनिट 42 द्वारा कराए जा रहे लाल दिग्गी पार्क के सुंदरीकरण कार्य पर भी चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने कहा कि कार्य की गति संतोषजनक नहीं है, इसलिए परियोजना प्रबंधक को श्रमशक्ति बढ़ाकर समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करना होगा। साथ ही नगर निगम के अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि पार्क से हटाए जा रहे पुराने झूले और ओपन जिम उपकरणों को शहर के अन्य पार्कों में स्थापित किया जाए और इसका पूरा रिकॉर्ड संधारित किया जाए, ताकि संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।

    बैठक में पुराने सदन भवन में बन रहे म्यूजियम के कार्य की भी समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि अपर नगर आयुक्त (तृतीय) को इस परियोजना का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि म्यूजियम का कार्य दिसंबर तक पूर्ण करा लिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

    नगर आयुक्त गौरव सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा कि गोरखपुर शहर तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और नगर निगम के सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनी रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक परियोजना की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए ताकि कार्यों की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके।

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने महानगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को निरीक्षण किया

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने महानगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को निरीक्षण किया

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश।

    गुणवत्ता से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं होगी।

    मुआवजा वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं।

    शिकायत आने पर होगी बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के लिए कड़े शब्दों में निर्देश।

    व्यापारी नेता पुष्प दांत जैन से लिया फीडबैक।

  • UP में 4 दिन नही होगी ज़मीन की रजिस्ट्री 

    UP में 4 दिन नही होगी ज़मीन की रजिस्ट्री 

    उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 8 नवंबर से 11 नवंबर तक (4 दिन ) जमीनों की रजिस्ट्री का काम नही होगा उत्तर प्रदेश महानिरीक्षक निबंधन IAS नेहा शर्मा ने महत्वपूर्ण आदेश सभी सहायक महानिरीक्षक निबंधन को भेजे गये पत्र में बताया है कि स्टांप एव रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल हेतु NIC द्वारा संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर से नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड NGC पर ट्रांसफर किए जाने ऑनलाइन लेख पत्र पंजीकरण और उन आवेदनों का कार्य अस्थायी रूप से बाधित रहेगा।