Category: उत्तर प्रदेश

  • मीडियाकर्मियों को चिकित्सकीय सलाह के साथ मुफ्त मिलीं दवाएं

    मीडियाकर्मियों को चिकित्सकीय सलाह के साथ मुफ्त मिलीं दवाएं

    “गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में निशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का आयोजन”

    शिविर में सीनियर फिजिशियन डॉ. बी. के. सुमन, डॉ. प्रशांत सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजन शाही, डॉ. रहमत अली, सर्जन डॉ. बी. पी. मल्ल, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. देव मौर्या, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रविंद्र ओझा की मिली सेवा।

    गोरखपुर, 7 सितंबर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के सभागार में रविवार को जिला अस्पताल के वरिष्ठ और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच कर जरूरी परामर्श दिए। इस अवसर पर रोग के अनुसार मीडियाकर्मियों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।

    मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर के शुभारंभ अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष रीतेश मिश्र ने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह हेल्थ चेकअप कैम्प प्रेस क्लब कार्यकारिणी की पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यकारिणी ने पूर्व में भी ऐसा आयोजन किया था और आगे भी करती रहेगी।

    इस अवसर पर जिला अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. बी. के. सुमन, डॉ. प्रशांत सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजन शाही, डॉ. रहमत अली, सर्जन डॉ. बी. पी. मल्ल, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. देव मौर्या, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रविंद्र ओझा ने मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों की जरूरी जांच की और परामर्श के साथ दवाएं वितरित कीं। इस निशुल्क शिविर के आयोजन में वसीम इकबाल और पत्रकार साथी धनेश निषाद का विशेष सहयोग रहा।

    गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी, महामंत्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री अंगद कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष प्रिन्स कुमार पांडेय, पुस्तकालय मंत्री विनय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार पांडेय, परमात्मा राम त्रिपाठी की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों और उनके परिजनों ने जांच, परामर्श और दवाओं की सुविधा का लाभ उठाया।

  • दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग पर सख्ती

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग पर सख्ती

    “एंटी रैगिंग कमेटी, स्क्वाड एवं मॉनिटरिंग सेल का गठन – समाजसेवी मांधाता सिंह को विशेष जिम्मेदारी”

    गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के आदेश पर एंटी रैगिंग कमेटी, एंटी रैगिंग स्क्वाड और रैगिंग मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। इस निर्णय को विश्वविद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास और विद्यार्थियों की उन्नतिशील परंपरा को सुदृढ़ करने वाला माना जा रहा है।

    एंटी रैगिंग कमेटी

    •समिति की अध्यक्षता स्वयं कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी।

    •प्रशासनिक प्रतिनिधित्व हेतु अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) श्री प्रशांत वर्मा सदस्य बनाए गए हैं।

    • पुलिस विभाग की ओर से क्षेत्राधिकारी कैण्ट को शामिल किया गया है।

    •मीडिया प्रतिनिधि के रूप में डॉ. राकेश राय (दैनिक जागरण) को जोड़ा गया है।

    गोरखपुर के चर्चित समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं युवा चेतना समिति के संस्थापक श्री मांधाता सिंह को गैर-सरकारी संगठन के प्रतिनिधि के रूप में स्थान दिया गया है।

    श्री मांधाता सिंह बीते तीन दशकों से गोरखपुर और पूर्वांचल में युवा चेतना जागरण, शिक्षा प्रसार, खेलों को बढ़ावा देने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी अगुवाई में युवा चेतना समिति ने खेलकूद प्रतियोगिताओं, वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति अभियान और छात्रवृत्ति वितरण जैसे अनेक कार्य किए हैं। हाल ही में समिति का रजत जयंती वर्ष मनाया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कर पूर्वांचल की खेल परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया।
    विद्यार्थियों और समाज के बीच गहरी पैठ रखने वाले श्री मांधाता सिंह को इस कमेटी में शामिल किया जाना विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। छात्र-समुदाय का मानना है कि उनकी भागीदारी से समिति की कार्यप्रणाली और भी पारदर्शी एवं जनोन्मुखी होगी।

    •इसके साथ ही फैकल्टी प्रतिनिधि के रूप में सभी संकायाध्यक्ष, अभिभावक प्रतिनिधि के रूप में डॉ. चंद्रकांत चौबे, नवप्रवेशित छात्र प्रतिनिधि के रूप में शिवम निषाद तथा वरिष्ठ छात्र प्रतिनिधि के रूप में श्री नवीन उपाध्याय (शोध छात्र, सांख्यिकी विभाग) शामिल हैं।

    *एंटी रैगिंग स्क्वाड*

    किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए गठित इस स्क्वाड में प्रो. विनय कुमार सिंह (नियंता एवं नियंता मण्डल), सभी संकायाध्यक्ष, विश्वविद्यालय अभियंता तथा छात्रावासों के अधीक्षक व अभिरक्षक सदस्य होंगे।

    *रैगिंग मॉनिटरिंग सेल*

    यह सेल कुलपति की अध्यक्षता में गठित हुआ है, जिसमें वरिष्ठतम संकायाध्यक्ष, कुलसचिव एवं प्रो. विनय कुमार सिंह सदस्य रहेंगे। यह सेल समय-समय पर एंटी रैगिंग कार्यक्रमों की समीक्षा करेगा और संबद्ध महाविद्यालयों के साथ समन्वय स्थापित करेगा।

    *कुलपति का संदेश*

    कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय में रैगिंग जैसी अमानवीय और असंवैधानिक गतिविधियों के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जाएगी। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

    विश्वविद्यालय के इस निर्णय का छात्र, अभिभावक और समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ने स्वागत किया है। विशेषकर श्री मांधाता सिंह की नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी का मानना है कि शिक्षा और समाज सेवा में लगातार सक्रिय रहने वाले श्री सिंह की मौजूदगी से यह समिति अधिक सशक्त होगी और विद्यार्थियों के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

  • बरसात ने ट्रैफिक की रफ्तार को किया धीमा

    बरसात ने ट्रैफिक की रफ्तार को किया धीमा

    गोरखपुर में मूसलाधार बारिश। लोग अपने निश्चित दूरी को नहीं कर पाए समय से पूरा भागते दौड़ते दिखे लोग किसी को ट्रेन पकड़ने की चिंता थी तो किसी को अपने गंतव्य स्थान तक रवाना होना था और कोई बारिश के पानी से अपनी अपने को बचा रहा था जिसको जहां जगह मिला हुआ अपने को इस बारिश से बचाने में जुट गए काफी दिनों के बाद लोगों ने भी राहत की सास गर्मी से पाई इजात सड़कों पर लगा लंबा जाम उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत।

  • सीएम योगी पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को करेंगे पुरस्कृत

    सीएम योगी पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को करेंगे पुरस्कृत

    गोरखपुर। मंगलवार दोपहर को सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। विधिवत पूजन हवन किया। सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
    वह विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। बुधवार को लखनऊ लौट जाएंगे।

    नागपंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ था। इसमें प्रदेशभर के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान वह पहलवानों को संबोधित भी करेंगे। इसके साथ ही विजेता पहलवानों को विभिन्न पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाएंगे।

  • बारिश ने गोरखपुर नगर निगम के दावों की खोली पोल नालिया हुई ओवरफ्लों

    बारिश ने गोरखपुर नगर निगम के दावों की खोली पोल नालिया हुई ओवरफ्लों

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। नगर निगम क्षेत्र में हुई बारिश से कई जगह जलभराव हुआ। निगम के नालें-नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा। इस कारण लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    जलभराव से सबसे अधिक परेशानी राप्तीनगर फेज एक में बिजली विभाग के टावर के पास, राप्तीनगर, चंद्रगुप्त नगर, डॉक्टर कॉलोनी, राप्तीनगर फेज चार में सेंट्रल बैंक के पास, जिला अस्पताल के पास, सिविल लाइन्स स्कूल वाली गली, धर्मशाला, विजय चौराहे के पास लोगों को जलभराव के कारण भारी समस्या का सामना करना पड़ा।उधर, बारिश के कारण नगर निगम के दावे सभी फेल हो गए। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह बारिश के बीच ही नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण भी किया। निर्माण खंड के जिम्मेदारों के अलावा सफाई कर्मचारियों को भी निर्देश दिया कि जलभराव न हो, इसे लेकर तैयारियां दुरुस्त रखें।

  • जलकल बिल्डिंग, गोलघर की भूमि रीवेन्यू रिकार्ड में नगर निगम गोरखपुर का नाम दर्ज किया

    जलकल बिल्डिंग, गोलघर की भूमि रीवेन्यू रिकार्ड में नगर निगम गोरखपुर का नाम दर्ज किया

    गोरखपुर। नगर आयुक्त के अध्यक्षता में म्यूनिसिपल बॉण्ड जारी करने के लिए बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
    म्यूनिसिपल बॉण्ड की कमेटी गठन की रूप रेखा लेखाधिकारी, द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे जारी किये जाने का निर्देश दिया गया।
    जलकल बिल्डिंग, गोलघर की भूमि रीवेन्यू रिकार्ड में नगर निगम गोरखपुर का नाम दर्ज किया जाना आवश्यक है जिस हेतु अपर नगर आयुक्त (द्वितीय) को निर्देशित किया गया।
    जलकल विभाग के कार्यों हेतु भविष्य में आवश्यकता के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण करा कर आवश्यक कार्यवाही कराया जाय। म्यूनिसिपल बॉण्ड जारी किये जाने हेतु आवश्यक अभिलेखों को इकठ्ठा किये जाने हेतु उपस्थित सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को मौखिक रूप से निर्देशित किया गया।
    आर०एफ०पी०, लीगल एडवाईजर, क्रेडिट रेटिंग एजेन्सी, ट्रान्जेक्शन एडवाईजर / मर्चेंट बैंकर, रजिस्टर एण्ड ट्रांस्फर एजेन्ट, म्यूनिसिपल बॉण्ड ट्रस्टी रखे जाने हेतु राष्ट्रीय समाचार पत्रों के साथ साथ यू०पी० ई टेण्डर वेबसाईट पर प्रकाशित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
    सोमवार 28 जुलाई को सायं 06 बजे पुनः समीक्षा किया जायेगा जिसमें आर्किटेक्ट आशीष श्रीवास्तव को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से
    नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल अपर नगर आयुक्त प्रथम दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त (द्वितीय) निरंकार सिंह अपर नगर आयुक्त (तृतीय) मुख्य अभियन्ता महाप्रबन्धक जल लेखाधिकारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी मौजूद रहे।

  • वरिष्ठ पत्रकार श्री गजेंद्र त्रिपाठी को मिली एक नई जिम्मेदारी

    वरिष्ठ पत्रकार श्री गजेंद्र त्रिपाठी को मिली एक नई जिम्मेदारी

    सम्माननीय वरिष्ठ पत्रकार व आज तक के ब्यरो चीफ श्री गजेंद्र त्रिपाठी जी को जिला स्तर पर प्रेस और जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण समन्वय स्थापित करने हेतु गठित जिला स्तरीय स्थायी समिति में सदस्य बनाए जाने पर हृदय से हार्दिक शुभकामनाएं।

    आपका यह मनोनयन निश्चित ही पत्रकार समाज की आवाज़ को प्रशासनिक स्तर तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेगा। आपकी सक्रियता, संतुलित दृष्टिकोण और समर्पण समिति को नयी दिशा देगा।

    आशा है कि आपके माध्यम से पत्रकारों की समस्याएं और सुझाव सकारात्मक समाधान तक पहुँचेंगे।

    एक पत्रकार के रूप में आपको सभी शुभेच्छुओं के द्वारा गर्व और विश्वास के साथ बधाई !

  • छात्र शक्ति से राष्ट्र शक्ति की ओर, अभाविप बनाएगी 6 लाख नए सदस्य : मयंक राय

    छात्र शक्ति से राष्ट्र शक्ति की ओर, अभाविप बनाएगी 6 लाख नए सदस्य : मयंक राय

    “विद्यार्थी परिषद करेगी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 3000 मेधावी छात्र होंगे सम्मानित”

    गोरखपुर, 14 जुलाई 25। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत द्वारा सोमवार को बेतियाहाता स्थित प्रांत कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों, अभियानों एवं छात्र हितों से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते प्रांत मंत्री श्री मयंक राय ने बताया कि गोरक्ष प्रांत में इस सत्र हेतु अभाविप का सदस्यता अभियान 15 जुलाई से अपने सभी 17 संगठनात्मक जिलों में प्रारंभ होगा। इस वर्ष अभाविप,गोरक्ष प्रांत के सदस्यता का लक्ष्य *5 लाख 81 हजार 885* रहेगा, और जैसी विद्यार्थी परिषद की परम्परा स्वयं का बनाया हुआ रिकॉर्ड तोड़ कर नए लक्ष्यों को चिन्हित व उसे प्राप्त कर पुनः एक नए कीर्तिमान को गढ़ना रहा है। उसी के निमित अभाविप गोरक्ष प्रांत इस वर्ष भी अपने पिछले वर्ष में हुई 3 लाख 60 हजार का रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाएगी। पिछले वर्ष प्रांत के 2100 शिक्षण संस्थाओं में अभाविप ने सदस्यता अभियान चलाया था,इस वर्ष इस रिकॉर्ड से आगे बढ़ कर परिषद 2675 शिक्षण संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित करेगी। परिषद गोरखपुर महानगर के 153 संस्थानों में 51500 विद्यार्थियों तक सदस्यता हेतु पहुंचेगी।लक्ष्य की प्राप्ति हेतु गोरक्ष प्रांत के छात्र सदस्यता प्रमुख ऋषभ सिंह विशेन, छात्रा सदस्यता प्रमुख के रूप में सौम्या गुप्ता व शिक्षक सदस्यता प्रमुख के रूप में प्रो० सुषमा पांडेय की घोषणा हुई है इसी के साथ अभाविप के सभी 17 संगठनात्मक जिलों से 80 विस्तारकों को भी निकालने की योजना है।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभाविप समय-समय पर रचनात्मक एवं शिक्षोपयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल मंच प्रदान करती है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास हेतु एक सकारात्मक वातावरण भी उपलब्ध कराती है।इसी कड़ी में परिषद द्वारा आगामी 23 जुलाई को एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महानगर के 3000 मेधावी विद्यार्थियों को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से पहचान दिलाना, उन्हें प्रेरणा देना, और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करना है। अभाविप का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों में आत्मबल विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में महानगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण रहेंगे।

    अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ सिंह ने कहा कि अभाविप एक ऐसा राष्ट्रव्यापी छात्र संगठन है जो शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के मूल मंत्र को लेकर निरंतर छात्र हित में कार्य कर रहा है। आज जब कई छात्र संगठन केवल राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित होकर कार्य कर रहे हैं, वहीं अभाविप जनसेवा, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण को अपनी प्राथमिकता बनाकर दिन-प्रतिदिन छात्रों के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा रहा है।

    प्रेस वार्ता में प्रांत मीडिया संयोजक श्री शिवम पांडेय, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य सुश्री संपदा द्विवेदी व महानगर मंत्री श्री शुभम गोविंद राव उपस्थित रहे।

    News Courtesy :  शिवम पांडेय, प्रांत मीडिया संयोजक,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद।

  • योगी आदित्यनाथ बोले ऐसी सजा दी जाएगी जो समाज के लिए उदाहरण बनेंगे

    योगी आदित्यनाथ बोले ऐसी सजा दी जाएगी जो समाज के लिए उदाहरण बनेंगे

    जलालु्द्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पहला बयान, कहा- ऐसी सजा दी जाएगी जो..!

     जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है।

     सीएम ने कहा है कि उसे ऐसी सजा दी जाएगी जो समाज के लिए उदाहरण बनेगा।

     सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम ने लिखा कि हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं।

  • विरासत गलियारे का सड़क चौड़ा होगा साढे बारह मीटर

    विरासत गलियारे का सड़क चौड़ा होगा साढे बारह मीटर

    833 दुकानों मकानो के जमीनों का मंगलवार से होगा रजिस्ट्री

    283 बचे दुकान मकान का भी साथ में कराया जाएगा रजिस्ट्री

    गोरखपुर। आम जनमानस व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विरासत गलियारे की सड़क साढ़े बारह मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। विरासत गलियारे के अंतर्गत पांडेयहाता से धर्मशाला बाजार तक सड़क चौड़ीकरण हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विरासत गलियारे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद आम जनमानस और व्यापारियों की मांग पर सड़क साढ़े बारह मीटर किया जा रहा। आज सदर तहसील में एसडीएम सदर दीपक कुमार गुप्ता ने सदर तहसील के संबंधित अधिकारियों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों संग बैठक कर विरासत गलियारे में कुल 833 मकान व दुकान पड़ रहे हैं जिसमें 550 मकान और दुकान की रजिस्ट्री हो चुकी है बचे 283 मकान दुकान की रजिस्ट्री के साथ 833 मकान दुकान के जमीन की रजिस्ट्री सदर तहसील के लेखपालों को कराने के लिए लगा दिया गया है। साढ़े बारह मीटर सड़क चौड़ा हो जाने से व्यापारियों और आमजन मानस को सहूलियत मिलेगा संबंधित लेखपालों को मंगलवार से जमीनों और मकान दुकान की रजिस्ट्री साथ-साथ कराने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। बैठक में एसडीएम सदर दीपक कुमार गुप्ता उपजिलाधिकारी /तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह नायब तहसीलदार नोडल गोडधोइया नाला प्रद्युम्न सिंह पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी कानूनगो लेखपाल मौजूद रहे।