Category: उत्तर प्रदेश

  • उत्तर  प्रदेश अपराध निरोधक समिति गोरखपुर जिला सचिव के रूप में अमर राय को मिली जिम्मेदारी

    उत्तर  प्रदेश अपराध निरोधक समिति गोरखपुर जिला सचिव के रूप में अमर राय को मिली जिम्मेदारी

    “अपराध नियंत्रण समिति ने क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से गोरखपुर जिला सचिव की, कि नियुक्ति”

    “अपराधिक कैदियों के आचरण पर समिति रखेगी नजर-अमर राय”

    गोरखपुर। 12 साल दिल्ली-एनसीआर के पत्रकार रहे अमरेश कुमार राय (उर्फ अमर राय) को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के द्वारा गोरखपुर प्रांतीय जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया। गोरखपुर के स्थाई निवासी सीआरपीएफ शहीद मेजर स्वर्गीय सुरेंद्र राय के पुत्र अमर राय मूल रूप से तमकुही राज जिला कुशीनगर के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में परास्नातक और डिप्लोमा दिल्ली से डिग्री हासिल करने के बाद अधिकृत रूप से 2014 से निरंतर कई बड़े मीडिया समूह में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जैसे भारत के पहले सेटेलाइट चैनल जैन टीवी, एपीएन न्यूज, इंडिया वॉइस, नेशनल वॉइस, एफएम न्यूज, लोक भारती (दैनिक अखबार) पेज 3 न्यूज़ (इंटरनेशनल न्यूज़पेपर) वर्तमान में 2 साल से टीएनपी न्यूज़ (अंबानी ग्रुप) में ब्यूरो रिपोर्टर गोरखपुर के पद पर कार्यरत हैं।

    जिला सचिव जर्नलिस्ट अमर राय ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु गोरखनाथ की धरती व गौतम बुद्ध भगवान की कृपा एवं आशीर्वाद से आज मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसका मैं पूरी निष्ठा एवं प्रकाष्ठा से जिला कारागार में सजा काट रहे अपराधियों व अपराध के प्रति जन्मी परिस्थितियों को खत्म करने एवं समाज में व्यापक बदलाव लाने की दिशा में जो भी महत्वपूर्ण कदम होंगे उसको लिया जाएगा। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांतों पर कार्य किया जाएगा।

  • जेएसआर गार्डन में लगी भीषण आग, पांच दुकानें जल कर हुई खाक 6 फायर बिग्रेड की गाड़िया कड़ी मस्कत के बाद आग पर पाई काबू

    जेएसआर गार्डन में लगी भीषण आग, पांच दुकानें जल कर हुई खाक 6 फायर बिग्रेड की गाड़िया कड़ी मस्कत के बाद आग पर पाई काबू

    “सांसद रविकिशन, एसपी सिटी, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर पहुंच कर आग बुझाने में दिया सहयोग”

    “लेखपाल ,कानूनगो आंकलन करने के लिए लगाए गए: एसडीएम सदर”

    गोरखपुर । रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र स्थित जेएसआर गार्डन में दोपहर 2.30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिस समय आग लगी थी यहां पर बड़ी संख्या में दुकानदार और माल घूमने वाले मौजूद थे।

    धुएं के गुबार से पूरा इलाका ढक गया और लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि काफी बड़ा मैदान होने से कोई हताहत नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड 6 गाड़ियां पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग से करीब आधा दर्जन दुकानें राख हो गई हैं।

    सांसद रविकिशन भी मौके पर पहुंचे हैं। एसपी सिटी अभिनव त्यागी एसडीएम सदर रोहित मौर्या सदर तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मियों के साथ मिलकर राहत कार्य में जुटे। उन्होंने बताया कि आग लगभग 2.30 बजे लगी थी। जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया है दुकानदारों के अनुसार लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया है।

    सीएफओ ने बताया कि उनके पास आग लगने की सूचना 2.40 पर आई थी तुरंत 6 गाडियों के साथ आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग बुझाने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगा है।

    कैफे डे बियोना के ऑनर राज जायसवाल ने बताया, जेएसआर के पास स्थित नैनीताल मोमोज के एसी की वायरिंग में सबसे पहले शॉर्ट सर्किट हुई, जिससे आग लगी। आग लगते ही उसे बुझाने की कोशिश के जगह लोग भागने लगे। जिसकी वजह से आग पहले पूरी दुकान में लगी और देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में किसी तरह के जान-माल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन 5 स्टोर्स पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।
    बास्किन रॉबिंस रेस्टोरेंट की ऑनर कृष्णा गुप्ता ने बताया, जब मैं घटना की सूचना पाकर पहुंची तो फायर ब्रिगेड वाले जहां आग बुझ चुकी थी वहीं पर पानी डाल रहे थे, जबकि जो स्टोर्स आग की लपटों में जल रहा था उसे बुझाने की कोई कोशिश नहीं की जा रही थी। जब फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी आई इसके बाद बाकी स्टोर्स में आग बुझाने का काम किया गया। लेकिन इससे पहले स्टोर्स पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे।
    CFO ने बताया, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों के साथ सभी अफसर मौके पर पहुंच गए। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन 5 दुकानें पूरी तरह जल गई हैं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आ रही है, अभी इसकी जांच की जा रही है। नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

    एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई। तत्काल आसपास का एरिया खाली कराया गया और 20-25 मिनट के अंदर ही आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

    एसडीएम सदर रोहित मौर्या ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही आपने सही होगी तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह व तहसील सदर के अन्य कर्मचारियों के साथ जेएसआर पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड पुलिस प्रशासन की मदद करने का काम किया जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है 5 से 6 दुकानें जली है। लेखपाल और कानूनगो को आंकलन करने के लिए लगा दिया गया है की कितनी संपत्तियों का नुकसान हुआ है।

  • शॉर्ट सर्किट से सुलगा जेएसआर गार्डन, आधे घंटे में पांच रेस्टोरेंट खाक

    शॉर्ट सर्किट से सुलगा जेएसआर गार्डन, आधे घंटे में पांच रेस्टोरेंट खाक

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल रामगढ़ ताल स्थित जय श्री राम (जेएसआर) गार्डन में गुरुवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। नैनीताल मोमोज के किचन से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते पांच नामी रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया।
    घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जय श्री राम गार्डन के बीच स्थित नैनीताल मोमोज के किचन में दोपहर 2:20 अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। तेल और गैस सिलेंडरों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली।कर्मचारियों ने शुरू में आग बुझाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। कुछ ही मिनटों में लपटें आस-पास के कैफे कर्मचारियों ने शुरू में आग बुझाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। कुछ ही मिनटों में लपटें आस-पास के कैफे डियोना, खानदान, रोबिन बास्किन और डोसा लैंड रेस्टोरेंट तक पहुंच गईं।

    घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में रामगढ़ ताल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जेएसआर गार्डन परिसर को तत्परता से खाली कराया गया, जहां करीब 300 कर्मचारी और 250 से ज्यादा पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे।

  • निषाद पार्टी कार्यकर्ता की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    निषाद पार्टी कार्यकर्ता की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    संवाददाता : सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। जिले में बीते 7 जून को निषाद पार्टी के कार्यकर्ता दिनेश निषाद की बेलीपार थाना क्षेत्र के भरवल में अज्ञात हमलावरों द्वारा सिर में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।इस जघन्य अपराध ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत फैला दी थी। हत्या के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गोरखपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की थीं। इन टीमों को निर्देश दिए गए थे कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। जिसके बाद, बीती रात पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी जुगल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जानकारी के अनुसार लगातार जांच और छानबीन के बाद पुलिस को इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी जुगल के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। जिसके बाद, आज, 10 जून की देर रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच, पुलिस ने कुसमोल रोड, बेलीपार क्षेत्र में जुगल को पकड़ने के लिए दबिश दी।जब पुलिस टीम जुगल के ठिकाने पर पहुंची, तो उसने पुलिस पर पिस्टल से गोलीबारी शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश की। जुगल की इस हरकत का पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें जुगल के बाएं पैर में गोली लग गई।गोली लगने के बाद घायल जुगल को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया और उसे इलाज के लिए गोरखपुर के जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

    * जानें क्या है पूरा मामला ? *

    दरअसल, बीते दिन शनिवार को बेलीपार थाना क्षेत्र के ऊंचगांव हाईवे पर एक बाइक सवार युवक की कार सवार बदमाशों ने पीछा करके गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान दिनेश निषाद ( पुत्र गौरी शंकर निषाद), निवासी भरवल, बेलीपार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे दिनेश अपनी पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार में सवार बदमाशों ने उसका पीछा शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने दिनेश को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चार राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली दिनेश को लगी, जिससे वह बाइक से गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

  • कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्टेशन का हब बन सकता है गोरखपुर का धुरियापार औद्योगिक क्षेत्रः नन्दी

    कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्टेशन का हब बन सकता है गोरखपुर का धुरियापार औद्योगिक क्षेत्रः नन्दी

    *मंत्री नन्दी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तावित मास्टर प्लान का हुआ प्रस्तुतीकरण*

    *गोरखपुर के प्रस्तावित धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र के मास्टरप्लान पर हुई चर्चा*

    उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की अध्यक्षता में मंगलवार को पिकप भवन में आयोजित बैठक में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा गोरखपुर के दक्षिणांचल में गोला तहसील में विकसित किए जा रहे धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र के प्रस्तावित मास्टर प्लान का प्रस्तुतिकरण किया गया। जिस पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मंत्री नन्दी ने कहा कि रेलवे लाइन के साथ ही महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे से नजदीकी के कारण धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्टेशन का हब बन सकता है। इसे इसी आधार पर विकसित किया जाए और मास्टर प्लान भी इसी के अनुसार बनाया जाए ताकि यहां उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्टेशन के लिए परेशान न होना पड़े। इसी के अनुसार प्रस्तावित मास्टर प्लान में कई बदलाव के सुझाव दिए गए।

    सहजनवा से दोहरीघाट तक रेलमार्ग विकसित किया जा रहा है। यह रेल मार्ग प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के मध्य से निकल रहा है। कुछ ही दूर पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे भी गुजर रहा है, जिसे भविष्य में एक्सप्रेसवे से जोड़े जाने के प्रस्ताव को भी शामिल करने के निर्देश दिए गए। ताकि धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र बेहतर कनेक्टिविटी के कारण उद्यमियों के लिए और अधिक उपयोगी साबित हो सके। गोला तहसील के अधिसूचित 17 गांवों में 6876.68 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किए जा रहे धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र के प्रस्तावित मास्टर प्लान में औद्योगिक भूखण्ड 32.15 प्रतिशत और ग्रीन लैंड 16.5 प्रतिशत शामिल किया गया है, जो मानकों से काफी अधिक है। मास्टरप्लान में वाणिज्यक क्षेत्र 3.57 प्रतिशत, आबादी एरिया 4.60 प्रतिशत, आवासीय भूमि 10.34 प्रतिशत, ग्रामीण आबादी एरिया 7.55 प्रतिशत शामिल किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरणीय मंजूरी के लिए आवेदन प्रक्रिया के साथ ही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। जिसके लिए अभी तक करीब 500 करोड़ रूपए भुगतान कर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।
    धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में तीन बड़ी कम्पनियों ने निवेश का प्रस्ताव दिया है। एथेनाल मैन्युफैक्वरिंग कम्पनी कियान डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड ने 180 एकड़ भूमि पर 4200 करोड़, अडानी ग्रुप (अम्बुजा सीमेंट) ने 65 एकड़ भूमि पर 1500 करोड़ और श्री सीमेंट ने 50 एकड़ भूमि पर 800 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिसकी प्रक्रिया जारी है।

    बैठक में मंत्री नन्दी द्वारा मास्टरप्लान में कई बदलाव के सुझाव दिए गए।

    बैठक में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार, सचिव औद्योगिक विकास प्रांजल यादव, सीईओ इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनन्द एवं सीईओ गीडा अनुज मलिक के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • पीजी आवेदन की अंतिम तिथि बड़ी, अगले सप्ताह खुलेगी करेक्शन विंडो

    पीजी आवेदन की अंतिम तिथि बड़ी, अगले सप्ताह खुलेगी करेक्शन विंडो

    “दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में पीजी प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तक बढ़ा दी गई है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक आज आवेदन की आखिरी तारीख थी।”

    3 जून की शाम तक यूजी और पीजी आवेदन हेतु पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 43 हजार का आंकड़ा पार कर गई थी जबकि 27 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से अपने फॉर्म जमा कर दिए हैं। इस बीच प्रमाण पत्रों के अभाव में आवेदन न कर सकने वाले अभ्यर्थी तिथि विस्तार के लिए लगातार अनुरोध कर रहे थे। उनकी समस्याओं के दृष्टिगत कुलपति प्रो पूनम टंडन के निर्देश पर पीजी प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि एक सप्ताह बढ़ाते हुए अब 10 जून कर दी गई है। स्नातक प्रवेश की अंतिम तिथि 7 जून निर्धारित है।

    *फॉर्म में सुधार के लिए इसी सप्ताह खुलेगी करेक्शन विंडो*

    जिन आवेदकों के फॉर्म में त्रुटियां हो गई हैं वे करेक्शन विंडो के जरिए आवश्यक सुधार कर सकेंगे। यह सुविधा प्रवेश पोर्टल पर जल्दी ही शुरू होगी। अभ्यर्थी अपने फॉर्म में असावधानी वश हो गई गलतियों को ठीक कर सकेंगे हालांकि कैटेगरी और प्रोग्राम जैसे कुछ क्षेत्रों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

  • 3 जून, 2025 अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक रायपुर में संपन्न:छात्र हित, शिक्षा सुधार एवं राष्ट्र निर्माण पर गहन मंथन

    3 जून, 2025 अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक रायपुर में संपन्न:छात्र हित, शिक्षा सुधार एवं राष्ट्र निर्माण पर गहन मंथन

    “आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर मीसाबंदियों से मिलेगी एबीवीपी”

    “अभाविप ने रायपुर में रचा नवाचार का अध्याय, राष्ट्रीय शिक्षा नीति व आंतरिक सुरक्षा पर निर्णायक विमर्श”

    “संघर्ष, सम्मान और सुधार की त्रयी – बिरसा मुंडा, रानी अबक्का और छात्रावास सर्वेक्षण पर केंद्रित अभियान चलाएगी विद्यार्थी परिषद- मयंक राय”

    गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक 29 से 31 मई, 2025 तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में संपन्न हुई। इस तीन दिवसीय बैठक में देशभर के 478 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के पूर्व 28 मई को परिषद के विविध आयामों की समीक्षा हेतु अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें 250 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की पूर्व संध्या पर एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, जनजातीय परंपराएं, देश की शौर्य गाथाएं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती वर्ष, रानी अबक्का की 500वीं जयंती, और संघ शताब्दी वर्ष जैसे विविध विषयों को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया।

    28 मई को आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और विशेष अतिथि के रूप में संत श्री बालयोगेश्वर रामबालक दास महात्यागी रहे। साथ ही रायपुर शहर के गणमान्य नागरिकगण,परिषद के पूर्व कार्यकर्ता एवं स्वागत समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित समस्त सदस्यगण उपस्थिति रहे ।

    29 मई की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की विधिवत शुरुआत की गई। इस तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन “भाषाओं के माध्यम से भावी भारत” विषय पर भाषाविद् श्री चमू कृष्ण शास्त्री का विशेष व्याख्यान भी हुआ, जिसमें उन्होंने भारतीय भाषाओं के संरक्षण और उनके व्यापक उपयोग के लिए इकोसिस्टम निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।

    तीन दिवसीय बैठक में प्रमुख रूप से चार प्रस्ताव पारित किए गए: कोचिंग संस्थानों की मनमानी और विद्यार्थियों के शोषण पर नियंत्रण हेतु नीति निर्माण की मांग, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी पर चिंता, भारत की आंतरिक सुरक्षा और वैश्विक स्थिति पर चर्चा तथा विश्वविद्यालय परिसरों में बढ़ती वैचारिक अस्थिरता के समाधान संबंधी प्रस्ताव। हाल के दिनों में भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन कगार’ में हमारी सेना के साहस और सामरिक कौशल को अभाविप ने सराहा और भारतीय सुरक्षा बलों के प्रति एकजुट समर्थन प्रकट किया।

    बैठक में छात्र हितों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर उनके जीवन एवं योगदान पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अखिल भारतीय स्तर पर छात्रावासों का सर्वेक्षण, पुस्तकों का प्रकाशन तथा उनके जन्मस्थल की मिट्टी से पूजन एवं यात्रा जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। रानी अबक्का जी की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में विविध आयोजनों की योजना है। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के संदर्भ में 25 जून से आगामी दो वर्षों तक विश्वविद्यालय परिसरों में पूर्व कार्यकर्ताओं एवं मीसा बंदियों के साथ संवाद, रैली एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यशवंत राव केलकर जी की जन्म शताब्दी पर प्रांत केंद्रों पर पूर्व कार्यकर्ता एकत्रीकरण, अभ्यास वर्ग, भाषण, प्रदर्शनी एवं साहित्य निर्माण जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, संघ शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक कार्य विस्तार एवं कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रहेगा तथा ‘पंच परिवर्तन’ के आह्वान के साथ संकल्पबद्ध अभियान चलाया जाएगा।

    इस बैठक की एक उल्लेखनीय विशेषता पर्यावरणीय दृष्टि से किया गया प्रयोगात्मक प्रयास रहा। परिषद ने ‘जीरो फूड वेस्ट’ नीति अपनाते हुए भोजन अपशिष्ट का सेवा बस्तियों में वितरण किया और जैविक अपशिष्ट से खाद निर्माण किया। कार्यक्रम में प्लास्टिक के नेम प्लेट की जगह गोधन से निर्मित नेम प्लेट का उपयोग किया गया। यह बैठक शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और छात्रहितों के लिए प्रतिबद्ध संगठन के रूप में अभाविप की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने वाली सिद्ध हुई।

    अभाविप गोरक्ष प्रांत के मंत्री श्री मयंक राय ने कहा, “अभाविप वर्तमान समय में केवल संगठनात्मक विस्तार नहीं कर रहा, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पित, वैचारिक रूप से सजग और सामाजिक रूप से उत्तरदायी युवाओं का निर्माण कर रहा है। विश्वविद्यालयों में वामपंथी विचारधारा के प्रभाव को मात देने हेतु अभाविप वैचारिक संघर्ष का नेतृत्व कर रहा है। हालिया आतंकी घटनाओं पर भारत की सशक्त प्रतिक्रिया ने युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाया है। शिक्षा को केवल ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने की आवश्यकता है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है।”

    श्री राय ने कहा, “अभाविप की सदस्यता लगभग 60 लाख के करीब हो गई है, जो युवाओं के बीच संगठन की व्यापक स्वीकार्यता का प्रमाण है। संगठन ने शिक्षा, पर्यावरण, खेल, उद्यमिता और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर रचनात्मक हस्तक्षेप करते हुए विविध स्तरों पर प्रभावशाली कार्यक्रम चलाए हैं। रायपुर बैठक में लागू की गई पर्यावरणीय पहलें, जैसे प्लास्टिक मुक्त परिसर, शून्य खाद्य अपव्यय और जैविक अपशिष्ट प्रबंधन, यह सिद्ध करती है कि अभाविप नवाचारशील और उत्तरदायी छात्र संगठन है। यह बैठक विचार, संवाद और आगामी योजनाओं की दृष्टि से ऐतिहासिक रही है।”

    प्रेस वार्ता में विशेष रूप से प्रांत मीडिया संयोजक श्री शिवम पांडेय, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य सौम्या गुप्ता व संपदा द्विवेदी की उपस्थिति रहीं।

    News Courtesy :-  शिवम् पांडेय, प्रांत मीडिया संयोजक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद।

  • शिवा शिम्पी चनप्पा डीआईजी रेंज का पदभार ग्रहण किया

    शिवा शिम्पी चनप्पा डीआईजी रेंज का पदभार ग्रहण किया

    गोरखपुर। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी आज नवागंतुक पुलिस उपमहानिरीक्षक एस एस चन्नप्पा ने पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र,गोरखपुर का कार्यभार ग्रहण किया प्राथमिकताओं में कानून व शांति व्यवस्था को सुधार करना, जन सहयोग पुलिसिंग और सरकार की प्राथमिकताओं को गति देना पहली प्राथमिकता बताया।

    गोरखपुर रेंज के डीआईजी रेंज शिवा शिम्पी चनप्पा को एनेक्सी भवन पर गार्ड ऑफ आनर (सलामी)दिया गया। तदपश्चात श्री चनप्पा गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर गोरखनाथ बाबा का लिया आशीर्वाद कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल बार्डर पर कड़ी चौकसी के साथ ही संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

    डीआईजी ने बताया कि इधर जमीनी विवाद काफी होते हैं, इसके लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया जाएगा कि सूचना मिलते ही मातहतों को मौके पर भेजकर साथ ही राजस्व विभाग के साथ मिलकर समस्या का समाधान करा लें,इससे बड़ी से बड़ी घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में काफी हद तक सफलता मिल सकेगी। फरियादियों की समस्याओं निस्तारण करने का कार्य किया जाएगा।

    शिवा शिम्पी चनप्पा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा। महिला उत्पीड़न की घटना पर किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है डीआईजी ने कहा कि बिहार और नेपाल से लगने वाली सीमाओं को देखते हुए महराजगंज जिले और देवरिया तथा कुशीनगर जिले में अत्यधिक सतर्कता बरती जाएगी। गौवंश की तस्करी, शराब तस्करी के आरोपियों पर कड़ी कारवाई की जाएगी।शिवा शिम्पी चनप्पा 2013- 14 में जिले में एसपी ग्रामीण के रह चुके हैं।क्षक्षय 2009 वैच के आईपीएस अफसर श्री चनप्पा एम.एस.सी एमजी हैं तथा नेमाटोलाजी (सूत्रकृमि विज्ञान)से पीएचडी किया हैं। इसके पूर्व डीआईजी श्री चनप्पा वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) के पद पर तैनात रहे। वर्ष 2013 फरवरी से 2014 फरवरी तक करीब एक साल तक गोरखपुर में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात रहे, देवरिया जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक भी तैनात रह चुके हैं। विदित हो कि पूर्व डीआईजी आनंद कुलकर्णी डीआईजी टेक्निकल के पद पर लखनऊ भेजे गए हैं।

  • प्रेस क्लब में लगा मेदांता का हेल्थ चेकअप कैम्प

    प्रेस क्लब में लगा मेदांता का हेल्थ चेकअप कैम्प

    “बड़ी संख्या में हुई पत्रकारों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श”

    “सामान्य जांच के साथ ईसीजी और बीएमडी जांच भी हुई मुफ्त”

    गोरखपुर,1 जून। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के सभागार में रविवार को मेदांता अस्पताल लखनऊ के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच कर डॉक्टरों ने जरूरी परामर्श दिए। इस शिविर में वजन, पल्स, ब्लड प्रेशर, शुगर की सामान्य जांच के साथ ही ईसीजी और बीएमडी जैसी महत्वपूर्ण जांच की भी मुफ्त सुविधा मिली।

    मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर के शुभारंभ अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष रीतेश मिश्र ने मेदांता अस्पताल लखनऊ से आई टीम का स्वागत करते हुए कहा कि यह हेल्थ चेकअप कैम्प प्रेस क्लब कार्यकारिणी की पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यकारिणी आगे भी ऐसे आयोजन करती रहेगी। साथ ही प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ संवाद कर जरूरतमंद पत्रकारों और उनके परिजनों को रियायती दर पर इलाज की व्यवस्था कराने का भी प्रयास किया जाएगा। इसे लेकर मेदांता अस्पताल के साथ काफी सकारात्मक वार्ता हो रही है और जल्द ही इलाज में रियायत देने पर महत्वपूर्ण निर्णय हो जाएगा।

    इस अवसर पर मेदांता अस्पताल लखनऊ के डीएम गैस्ट्रो डॉ. आलोक सिंह और फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की। ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, पल्स, बीएमडी, ईसीजी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने जरूरी होने पर दवाएं लिखीं और दिनचर्या, भोजनचर्या आदि को लेकर आवश्यक परामर्श दिए। मेदांता अस्पताल लखनऊ की टीम में मैनेजर अमित वर्मा, स्टाफ नर्स संध्या कुमारी, दिशा पाल, पैरामेडिक स्टाफ ज्योतिर्मय राय और मनीष शामिल रहे। आज के हेल्थ चेकअप कैम्प को लेकर यहां आए पत्रकारों ने मुक्तकंठ सराहना की।

    गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी, महामंत्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री अंगद कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष प्रिन्स कुमार पांडेय, पुस्तकालय मंत्री विनय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार पांडेय, विवेक कुमार की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों और उनके परिजनों की मौजूदगी रही।

  • देह व्यापार कारोबारियों का दबदबा

    देह व्यापार कारोबारियों का दबदबा

     

    गोरखपुर में देह व्यापार कारोबारी का दबदबा हम आपको बता दें की माड़ पार से लेकर के जीरो पॉइंट तक देह व्यापार में दस्तक दे दिया लगभग कई दर्जन होटल है। लेकिन कोई इनकी सुध लेने वाला नहीं 20 मिनट का 800 सौ 1000 हज़ार नाइट रेट 5000 हज़ार 8000 हज़ार रेट फिक्स है तो अकड़ा लगा सकते है कि इनकी इनकम क्या होगी।शिकायत कर्ताओं का आरोप है कि शिकायत होती हैं जांच आती हैं लेकिन जांच अधिकारी इनको पहले सचेत कर देते है। सबसे बड़ी बात यह है 12 साल से 18 साल के बीच रेट कुछ और लगता हैं। उस सड़क से स्थानीय लोगों अपना परिवार लेकर आने से डरते है। मछली मार्केट की सजा हैं यह मार्केट।