Category: उत्तर प्रदेश

  • गोरखपुर की सीमा पर नाथपंथ की दिव्यता और सांस्कृतिक गौरव को दर्शाने वाले सात भव्य प्रवेश द्वारों की योजना को मिली मंजूरी, सांसद रवि किशन शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यक्त किया आभार

    गोरखपुर की सीमा पर नाथपंथ की दिव्यता और सांस्कृतिक गौरव को दर्शाने वाले सात भव्य प्रवेश द्वारों की योजना को मिली मंजूरी, सांसद रवि किशन शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यक्त किया आभार

    गोरखपुर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को निर्देशित किया है कि शहर की सीमाओं पर सात भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएं। ये प्रवेश द्वार नाथ पंथ की दिव्यता और गोरखपुर की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे।

    इस मांग पत्र को सांसद रवि किशन शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा था, जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। इस पर सांसद रवि किशन शुक्ला ने मुख्यमंत्री जी को आभार प्रकट किया।

    सांसद रवि किशन ने कहा,

     “यह केवल भौतिक विकास नहीं है, बल्कि गोरखपुर की आत्मा, उसकी पहचान और नाथ परंपरा की दिव्यता का सम्मान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखपुर के प्रति अपने विशेष स्नेह और दृष्टिकोण को फिर एक बार प्रमाणित किया है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से गौरव और गोरखपुरवासियों के लिए गर्व का विषय है कि मेरे सुझाव को इतना सम्मान और संवेदनशीलता मिली।”

    मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार ये सात प्रवेश द्वार देवारीया, वाराणसी, महाराजगंज, सोनौली, कुशीनगर, लखनऊ और पिपराइच मार्ग पर बनाए जाएंगे। प्रत्येक द्वार पर गुरु गोरक्षनाथ एवं अन्य सिद्ध योगियों की आकृतियां तथा उनके संदेश अंकित किए जाएंगे, जिससे गोरखपुर की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को एक नया आयाम मिलेगा।

    यह निर्णय न केवल गोरखपुर की शहरी संरचना को संवारेगा, बल्कि इसकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी सशक्त बनाएगा, जिससे नगरवासी और पर्यटक दोनों को गर्व महसूस होगा।

  • दैवीय आपदा से मदद पहुंचाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लेखपालों को दिया गया प्रशिक्षण

    दैवीय आपदा से मदद पहुंचाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लेखपालों को दिया गया प्रशिक्षण

    “नवागत एसडीएम के नेतृत्व में लेखपालों को दिया गया प्रशिक्षण”

    गोरखपुर। दैवीय आपदा के दौरान तत्काल मदद करने के लिए ऑनलाइन भुगतान के लिए लेखपालों को नवागत एसडीएम सदर रोहित कुमार मौर्या की देखरेख में आपदा अधिकारी गौतम गुप्ता ने सदर तहसील सभागार में सदर तहसील के समस्त लेखपालों कानूनगो को दैवीय आपदा से निपटने के लिए विस्तार से प्रशिक्षण दिया। गौतम गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण जनता तक त्वरित राहत पहुंचाने में लेखपालों की भूमिका के महत्व को दर्शाता है इस प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन की तकनीकी जानकारी जो लेखपालों को विभिन्न आपदाओं से निपटने में मदद करेगी श्री गुप्ता ने बताया कि आप लेखपाल, जनता तक त्वरित राहत पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    लेखपालों को दैवीय आपदा से तत्काल राहत देने की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है जिसमें अहम भूमिका लेखपाल का होता है लेखपाल मौके पर पहुंच कर हुए हानियों का आकलन कर ऑनलाइन समिट फार्म भरने का कार्य करता है अगर लेखपाल द्वारा समय से ऑनलाइन फॉर्म को समिट नहीं किया जाता है तो दैवीय आपदा से हुए जान माल का आकलन ना होने से पीड़ित को सरकार द्वारा राहत समय से नहीं दिया जाने से पीड़ित को परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेखपाल को आपदाओं के दौरान प्रभावी ढंग से कार्य कर ऑनलाइन भुगतान प्रणाली से ऑनलाइन आवेदन समिट कर देना चाहिए जिससे दैवीय आपदा के दौरान लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद मिल सके।आपदा प्रबंधन में आपदा से पूर्व, आपदा के समय और आपदा के बाद की योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन शामिल है. इसमें आपदाओं के लिए तैयारी करना, प्रभावी प्रतिक्रिया प्रणालियों को लागू करना और लचीले समुदायों का निर्माण करना शामिल है दैवीय आपदा प्राकृतिक प्रक्रियाओं से उत्पन्न होने वाली एक गंभीर घटना है, जैसे कि बाढ़, भूकंप, या तूफान. बिजली गिरना राहत और पुनर्वास आपदा राहत चरण में पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करना शामिल है। लेखपालों को अपने दायित्वो का निर्वहन करते हुए दैवीय आपदा के दौरान ऑनलाइन आवेदन फार्म भर कर राहत दिलाने का कार्य करना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान नवागत एसडीएम सदर रोहित कुमार मौर्या तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह कानूनगो लेखपाल मौजूद रहे।

  • मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में करीब 1200 और जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्रबंधन में

    मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में करीब 1200 और जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्रबंधन में

    *गोरखपुर में दस हजार से अधिक गरीब बेटियों के हाथ पीले कर चुकी है योगी सरकार*

    *मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी की चिंता हुई दूर*

    *खाद कारखाना परिसर में सीएम की मौजूदगी में खास बनेगा आम परिवारों का ये मांगलिक कार्यक्रम*

    गोरखपुर, 26 मई। योगी सरकार में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की गरीब बेटियों की शादी की चिंता दूर हो गई है। इस चिंता को दूर करने का जरिया बनी है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस योजना के तहत अकेले गोरखपुर में सरकार दस हजार से अधिक (10287) गरीब बेटियों के हाथ पीले करा चुकी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मांगलिक आयोजन मंगलवार को एक बार फिर होने जा रहा है जिसमें करीब 1200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। यह आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बेहद खास बन जाएगा।

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को खाद कारखाना परिसर में करीब 1200 ऐसी गरीब बेटियों की शादी अविस्मरणीय बनने जा रही है जिनके परिवार के लिए शादी के संसाधन जुटाना काफी मुश्किल था। यह आयोजन इसलिए अविस्मरणीय होगा कि सामूहिक विवाह के भव्य समारोह में आशीर्वाद देने के लिए सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे।

    *अब कन्या के खाते में अंतरित होगी 60 हजार रुपये की धनराशि*
    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा सम्बल है। नई व्यवस्था के तहत अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रति जोड़ा 51 हजार की बजाय एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 60 हजार रुपये की धनराशि कन्या के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। पूर्व में यह रकम 35 हजार रुपये निर्धारित थी। अब उपहार सामग्री पर 10 हजार की जगह 25 हजार रुपये और भोज व अन्य व्यवस्थागत मद में 6 हजार की बजाय 15 हजार रुपये खर्च होंगे। उपहार में वधू के लिए विवाह हेतु कढ़ाई की साड़ी, चुनरी, डेली यूज की साड़ी, वर हेतु कुर्ता पायजामा, पगड़ी तथा माला, मुस्लिम विवाह के लिए वधू को कढ़ाई वाला सूट, चुनरी, सूट का कपड़ा, वर हेतु कुर्ता, पायजामा आदि दिया जाता है। आभूषण में चांदी की पायल, बिछुआ भी प्रदान किया जाता है। गृहस्थी के समान में कुकर, जग या लोटा, थाली, गिलास, कटोरा व चम्मच, बक्सा तथा प्रसाधन सामग्री से भरी श्रृंगारदानी दी जाती है।

    जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई, मंगलवार को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराने के बाद करीब 1200 पात्र आवेदकों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

    *अब तक हो चुके हैं 10287 सामूहिक विवाह*
    आर्थिक रूप से कमजोर किसी वही व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी चिंता बेटी के हाथ पीले करने की होती है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी यह चिंता दूर हो गई है। वित्तीय वर्ष 2017-18 से अब तक समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिर्फ गोरखपुर जिले में ही 10287 शादियां सम्पन्न करा चुका है। अब इसमें करीब 1200 की संख्या और जुड़ जाएगी।

    *गोरखपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की उपलब्धि*
    वित्तीय वर्ष संख्या
    2017-18 81
    2018-19 256
    2019-20 651
    2020-21 622
    2021-22 1416
    2022-23 1505
    2023-24 4078
    2024-25 1678.

  • नगर निगम की सीसी रोड पर लकड़ी कारोबारियों का अवैध कब्जा, आवागमन बाधित

    नगर निगम की सीसी रोड पर लकड़ी कारोबारियों का अवैध कब्जा, आवागमन बाधित

    “तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर ईदगाह रोड स्थित सड़क पर लकड़ी कारोबारी का अवैध कब्जा”

    “नगर निगम के प्रवर्तन दल की कार्रवाई के बाद दोबारा सड़क पर जमाया कब्जा”

    गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर ईदगाह रोड पर नगर निगम द्वारा 18 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सीसी रोड अब आम जनता की सहूलियत के बजाय लकड़ी कारोबार का अड्डा बन चुकी है। सड़क पर तीन स्थानीय लोगों – इमरान, अब्बास और महेंद्र यादव – द्वारा अवैध रूप से लकड़ी का कारोबार किया जा रहा है, जिससे रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    इन कारोबारियों के पास न तो कोई दुकान है, न गोदाम। वे सीधे नगर निगम की सड़क पर ही लकड़ियों को ढेर लगाकर काटने-चीरने का काम कर रहे हैं। सड़क पर कुल्हाड़ी चलने से नई बनी सीसी रोड जगह-जगह से टूटने लगी है और कुछ ही महीनों में यह फिर से गड्ढों में तब्दील होती जा रही है।

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले नगर निगम के प्रवर्तन दल ने यहां कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया था, लेकिन कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद फिर से इन्हीं लोगों ने सड़क पर कब्जा जमा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो नगर निगम कोई सख्त कदम उठा रहा है और न ही वार्ड पार्षद इस पर ध्यान दे रहे हैं।

    स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि क्या नगर निगम इस खबर के प्रकाशन के बाद नींद से जागेगा या फिर जनता यूं ही परेशान होती रहेगी।

  • जनहित में नगर निगम का विशेष शिविर: गृहकर, जलकर, सीवर कर में 15% छूट के साथ भुगतान की सुविधा

    जनहित में नगर निगम का विशेष शिविर: गृहकर, जलकर, सीवर कर में 15% छूट के साथ भुगतान की सुविधा

    गोरखपुर। आज नगर निगम द्वारा जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गृहकर, जलकर एवं सीवर कर के भुगतान पर 15% की विशेष छूट दी गई। नागरिकों ने इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाया और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने बकाया करों का भुगतान किया।

    इसके अतिरिक्त, GIS नोटिस के संबंध में प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण भी इसी शिविर में किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता से मौजूद रहे और जनता की समस्याओं का समाधान किया।

  • डीआईजी ने किया पुलिस लाइन , पुलिस ऑफिस का वार्षिक निरीक्षण

    डीआईजी ने किया पुलिस लाइन , पुलिस ऑफिस का वार्षिक निरीक्षण

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया।

    डीआईजी ने शुक्रवार को सुबह पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने भोजनालय में खाने की गुणवत्ता की जांच की और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। आवासीय बैरक और पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई के साथ जरूरी सुविधाओं की जांच की।

    पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय पर स्थित जनसुनवाई कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं निस्तारण के स्थिति की जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आईजीआरएस कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय आदि शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखाओं में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान शाखाओं के अभिलेखों के रख-रखाव को चेक किया गया तथा साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा/ ऑफिस अनुराग सिंह पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार सीओ ऑफिस दीपांशी सिंह राठौड़ सीओ कोतवाली ओंकार तिवारी सीओ गौरव तिवारी मौजूद रहे।

  • ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा

    ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा

    तिरंगा यात्रा में गोरखपुर पहुंचे गोरखपुर के प्रभारी व यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह.

    गोरखपुर के नगर निगम पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

    गोरखपुर के नगर निगम पार्क से शुरू होकर तिरंगा यात्रा गोलघर के काली मंदिर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक पर सम्पन्न होगी.

  • सीएम योगी: दो दिवसीय दौरा, परमहंस योगानंद स्मृति भवन के स्मारक की रखेंगे नींव

    सीएम योगी: दो दिवसीय दौरा, परमहंस योगानंद स्मृति भवन के स्मारक की रखेंगे नींव

    गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में रहेंगे।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर आएंगे, वे दोपहर 3:30 कोतवाली थाने के बगल में परमहंस योगानंद जन्माष्टमी स्मृति भवन के निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

    विरासत गलियारा के तहत कोतवाली थाने के पश्चिम स्थित परमहंस योगानंद की जन्मस्थली को स्मृति भवन के रूप में 27 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है।

    परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर 1450 वर्ग मीटर में श्री परमहंस योगानंद जन्मस्थली स्मृति भवन का निर्माण होगा।

    आज दोपहर 3:30 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे, इस दौरान योगदा सत्संग सोसाइटी आफ इंडिया के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

    मुख्यमंत्री 11 मई को सिविल लाइन प्रथम में गोरखपुर क्लब के सामने 11.72 करोड रुपए की लागत से बने तीन मंजिला अर्बन फैसिलिटेशन स्टेशन सेंटर (जोनल ऑफिस) और 2.5 करोड़ रुपए की लागत से बने सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे।

     

  • अभाविप ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को किया जागरूक

    अभाविप ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को किया जागरूक

    गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरखपुर महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को महानगर के विभिन्न शिक्षक संस्थानों तथा दीन दयाल उपाध्यक्ष गोरखपुर विश्वविद्यालय में मॉक ड्रिल का आयोजन कर विद्यार्थियों को आपदाओं के दौरान त्वरित और सुरक्षित तरीके से प्रतिक्रिया देना सिखाया गया जिसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, नागरिक सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव, अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रो. सुषमा पांडेय तथा महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक शाही उपस्थित रहें। इसके साथ ही नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसी कड़ी में अभाविप ने गोरखपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के मध्य मॉक ड्रिल का आयोजन कर उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, आग, भूकंप या आतंकवादी हमलों जैसी संभावित परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से निकासी प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार, और आत्म-सुरक्षा के उपायों का प्रशिक्षण दिया गया।

    मुख्य रूप से उपस्थित गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अभाविप की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्र न केवल सुरक्षा के प्रति सजग होते हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व व सेवा का भाव भी विकसित होता है।”

    अभाविप गोरखपुर महानगर मंत्री शुभम गोविन्द राव ने कहा किपरिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों को हर परिस्थिति में आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है, ताकि वे समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें।यह आयोजन विद्यार्थियों में न केवल सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए आयोजित किया गया , बल्कि यह युवा शक्ति को जिम्मेदारी का एहसास कराने वाला एक प्रेरणादायी कदम भी है।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद, विभाग संगठन मंत्री राज्यवर्धन, दिव्यांश पटेल, दीपांशु त्रिपाठी, अभिषेक मौर्या आदि उपस्थित रहें।

    News Courtesy: शिवम पांडेय, प्रांत मीडिया सह संयोजक,
    अखिल भारतीय विद्यार्थि परिषद।

  • मीडिया और पुलिस एक दूसरे के पूरक एसएसपी

    मीडिया और पुलिस एक दूसरे के पूरक एसएसपी

    “दुर्घटना ग्रस्त हॉटस्पॉट स्थान को चिन्हित कर उचित कदम उठाया जाएगा_ एसएसपी”

    “अपराधियों पर अंकुश लगा कर गोरखपुर को अपराध मुक्त जनपद बनाना पहली प्राथमिकता  एसएसपी”

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव

    गोरखपुर। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर बुधवार को एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाल कर आज बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए एसएसपी श्री नैय्यर ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगा कर गोरखपुर को अपराध मुक्त जनपद बनाना पहली प्राथमिकता होगी एसएसपी ने बताया कि मीडिया और पुलिस आपसी सामंजस्य बनाते हुए अपने अपने कार्यों को करे मीडिया और पुलिस एक दूसरे के पूरक हैं कोई घटना घटित होने पर पुलिस का पक्ष लेने के बाद घटना को पब्लिश किया जाए खबर लिखे जाने या चलने के बाद किसी प्रकार का खंडन ना करना पड़े मीडिया के बगैर पुलिस के कार्य अधूरी है एसएसपी ने बताया कि हर फरियादियों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से नियमानुसार किया जाएगा किसी फरियादी को बेवजह थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा दुर्घटना ग्रस्त हॉटस्पॉट स्थान को चिन्हित कर उचित कदम उठाया जाएगा जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके एसएसपी श्री नैय्यर ने कहा कि हमारे कार्यालय में आने वाले या थानों पर पहुंचने वाले हर पीड़ित व्यक्ति के समस्याओं का न्यायोचित समाधान किया जाएगा पहले किए गए पर्ची व्यवस्थाएं पूर्ववत संचालित होती रहेगी।

    राज करन नैय्यर 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले श्री नैय्यर की शैक्षिक पृष्ठभूमि प्रभावशाली है वह बायोटेक्नोलॉजी में बीई और नैनोटेक्नोलॉजी में एमटेक की डिग्री हासिल की है। अपनी तकनीकी पृष्ठभूमि के बावजूद, उन्होंने पुलिस सेवा में आकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी विशेष पहचान बनाई।

    नैय्यर जून 2023 से अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थे। उनके कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (जनवरी 2024) जैसे बड़े आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराए। इस दौरान उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने, और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी रणनीतिक योजना और नेतृत्व की वजह से अयोध्या में किसी भी बड़ी अप्रिय घटना से बचा जा सका। श्री नैय्यर अयोध्या के अलावा बलिया जौनपुर सहित अन्य जनपदों में बखूबी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वो का निर्वहन कर चुके हैं अब गोरखपुर के एसएसपी के तौर पर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए हर समस्याओं का समाधान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे जिससे गोरखपुर अपराध मुक्त हो सकें।