Category: उत्तर प्रदेश
-

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर ABVP के छात्रों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंक जताया विरोध
“सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की: एबीवीपी”

संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव
गोरखपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट के सामने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फुकर विरोध जताया .और सरकार से मांग किया कि बार-बार पाकिस्तान का नाम आता है .पाकिस्तान और आतंकवाद पर सरकार कार्रवाई करें.
और ठोस निर्णय ले सरकार ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार का कोई आतंकी हमला न हो.जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ.आतंकियों के हमले के शिकार हो गए.इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए. इस आतंकी हमले से लेकर पूरे देश में शोक की लहर है.
जगह-जगह विरोध प्रदर्शन, और कार्रवाई की मांग हो रही है.
आतंकी हमले से आहट गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की.राज्य वर्धन मंत्री एबीवीपी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कहा कि “जम्मू कश्मीर के पहलगाम में श्रद्धालु पर आतंकी हमला हुआ. यह दुखद है, जिनकी मृत्यु हुई है ,उनके प्रति हमारी संवेदना है .और सरकार से हम मांग करते हैं की, बार-बार पाकिस्तान का नाम आता है. आतंकवाद को जड़ से सरकार मिटाए ,और कोई ठोस कदम उठाएं सरकार , ताकि आने वाले समय में आतंकी हमला ना हो, और आतंकी हमला करने से पहले बार-बार लोग सोचे की मैं जीवित रह पाऊंगा कि नहीं”.
-

शाश्वत त्रिपुरारी सीडीओ का पद भार किए ग्रहण
“विकास भवन के समस्त कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण”
गोरखपुर । 2021 बैच के आईएएस अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी विकास भवन अपने कार्यालय पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए पदभार ग्रहण किया पदभार ग्रहण करते ही विकास भवन के समस्त कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर समस्त कार्यालय अधीक्षक को निर्देशित किया कि दिए गए निर्देशों का समयबद्ध तरीके से अनुपालन होना चाहिए सभी कर्मचारी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने-अपने पटल की समस्त कार्यों को समय बद्ध तरीके से निस्तारण करेंगे किसी भी कर्मचारी के द्वारा अगर किसी प्रकार की कोताही बरती जाती है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। श्री त्रिपुरारी ने बताया कि कार्यालय में आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्ता युक्त निस्तारण कर उनके समस्याओं का समाधान किया जाएगा और सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओ व परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर आम जनमानस को समर्पित करने का कार्य किया जाएगा।
शाश्वत त्रिपुरारी मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं उनके पिता शरद चन्द्र मिश्र दूरदर्शन महानिदेशालय दिल्ली में उप महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं वहीं,मां पूनम मिश्रा यूपी भवन में मुख्य वित्त अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं शाश्वत की शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज में ही हुई उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट अच्छे अंको के साथ पास किया बचपन से ही पढ़ाई में अच्छा होने के कारण उन्होंने बेसिक शिक्षा पूरी होने के बाद IIT से इंजीनियरिंग करने का विचार किया मेहनती होने के कारण उन्होंने IIT Entrance पास कर IIT से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की शाश्वत बचपन से ही अपनी मां की तरह एक अधिकारी बनना चाहते थे इसलिए उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ सिविल सेवा की तैयारी भी शुरू कर दी सिविल सेवा में उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में अपनी मंजिल तक पहुंच गए। शाश्वत ने 2019 में सिविल सेवा में ऑल इंडिया में 78 वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उन्होंने फिर से प्रयास किया और साल 2021 में 19 वी रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बन गए।जो आज विकास भवन पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण कर गोरखपुर के चौमुखी विकास करने में अपना अहम भूमिका निभा कर योगदान देगे। इससे पहले श्री त्रिपुरारी गोरखपुर में अपने ट्रेनिंग के दौरान वीडियो बांसगांव संयुक्त मजिस्ट्रेट नगर निगम तहसील कैंपियरगंज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का दायित्व निभा चुके हैं जॉइंट मजिस्ट्रेट अलीगढ़ से शासन ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गोरखपुर बनाया जो आज दोपहर में पद भार ग्रहण कर गोरखपुर के विकास कार्यों में लग गए। -

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से दिया राष्ट्रपति को ज्ञापन
संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव
गोरखपुर। आज हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के महानगर अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र कुमार वर्मा पल्लू के द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार के दृष्टिगत पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के संदर्भ में ज्ञापन दिया गया।

इस ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से यह अनुरोध किया गया है कि “वर्तमान समय में पूरा भारत पश्चिम बंगाल में हो रहे हिन्दू अत्याचारों (लूट, हत्या, बलात्कार, आगजनी) से मर्माहत है। कभी पश्चिम बंगाल की पहचान आदि शक्ति माँ जगत जननी महिषासुरमर्दिनी माँ दुर्गा के विश्व प्रसिद्ध पूजन से एवं देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारियों के बलिदान से रही है। परन्तु जिस प्रकार से वर्तमान सरकार के शासन आने के बाद एक दशक से हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार (लूट, हत्या, बलात्कार, आगजनी) ने पूरे देश के सनातनियों के हृदय को द्रवित कर दिया है।
यह अवमाननीय कृत्य वर्तमान सरकार के संरक्षण में किया जा रहा है और प्रदेश की पुलिस अत्याचारियों के लिए सहयोगी साबित हो रही है। मुर्शिदाबाद की घटना यह बताती है कि भारतीय संस्कृती की नीव हिन्दूओं को रक्तरंजित का षडयंत्र है। ऐसे में पूरे भारत के हिन्दू जनमानस में पश्चिम बंगाल की घटनाओं को लेकर आक्रोश व्याप्त है। देश के आक्रोशित हिन्दू जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ सिद्धपीठ, हनुमानगढ़ी, महन्त राजू दास आपसे यह मांग करता है कि तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त करते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। जिससे हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचारों पर लगाम लग सकें।
-

बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में किया गया नाटक का मंचन

गोरखपुर। रंगमहर्षि मंच, गोरखपुर द्वारा दिनांक 13 अप्रैल 2025 को बाबा गम्भीर नाथ प्रेछागृह मे गोरखपुर के सशक्त रंगकर्मी राजेंद्र श्रीवास्तव, पियूष कान्त, रौशन एहतेशाम व रवि अवस्थी के स्मृति मे सम्मान समारोह एवं पैरोज ग्रुप नई दिल्ली का सुप्रसिद्ध हास्य नाटक – गालिब इन न्यु दिल्ली का मंचन श्री एम.सईद आलम के लेखन व निर्देशन मे किया गया, जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम की चन्द तस्वीर आपको अवलोकनार्थ एवं प्रेषित है । इसे सफल बनाने में, जिन लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया है, उनका रंगमहर्षि मंच बहुत बहुत आभार प्रकट करता है।

-

16 आईएएस अधिकारियों के तबादले 6 जिलों के डीएम बदले
“जौनपुर की मुख्य विकास अधिकारी बनीं मृणाली जोशी”
गोरखपुर। योगी सरकार ने मंगलवार की शाम 16 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें 6 जिलों के डीएम भी शामिल हैं। अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं, इटावा, कन्नौज के डीएम बदले।
चंदौली डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का डीएम बनाया गया है। अयोध्या डीएम चंद्र विजय सिंह को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया। 2013 बैच के IAS अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा भेजा गया है। वे अभी तक कन्नौज के डीएम थे। उन्होंने 17 जुलाई, 2022 से अब तक करीब ढाई साल तक कन्नौज की कमान संभाली।
प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्रमोहन मोहन गर्ग को चंदौली का डीएम नियुक्त किया है। वे 2016 बैच के IAS हैं। सहारनपुर के नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया। इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं का डीएम नियुक्त किया है।
मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया
वह 2021 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और पुणे की रहने वाली हैं। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर के पद पर तैनात थीं।मृणाली जोशी ने अर्थशास्त्र में स्नातक और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी किया है।
उनकी पहली पोस्टिंग अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी। इसके बाद गोरखपुर का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया था।गोरखपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। मृणाली जोशी के कार्यालय में आने वाले हर पीड़ित व्यक्ति को उचित और न्यायसंगत न्याय दिलाने का कार्य किया । उनका जोर सरकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू करने पर रहा मृणाली अभिनाश जोशी 2021 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
वहीं, जौनपुर की मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा को नगर आयुक्त प्रयागराज और अमेठी की जिलाधिकारी निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन में मिशन निदेशक बनाया गया। -

एम्स गोरखपुर ने जोश और उत्साह के साथ खेल सप्ताह 2025 की शुरुआत की
गोरखपुर, 14 अप्रैल 2025 : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), गोरखपुर का परिसर इस सप्ताह खेलों और ऊर्जा से भरपूर एक जीवंत अखाड़े में तब्दील हो गया है, जहां भविष्य के चिकित्सक अस्थायी रूप से अपने स्टेथोस्कोप को खेल उपकरणों से बदल कर बहुप्रतीक्षित खेल सप्ताह 2025 में भाग ले रहे हैं। एम्स गोरखपुर ने सोमवार, 14 अप्रैल को, माननीय कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता, एसएम (सेवानिवृत्त) के मार्गदर्शन में खेल सप्ताह का भव्य उद्घाटन कर माहौल को उत्साह से भर दिया।
यह रंगारंग उद्घाटन समारोह छात्रों के बीच दृढ़ संकल्प, टीम भावना और उत्साही प्रतिस्पर्धा के सप्ताहभर चलने वाले उत्सव की शुरुआत का प्रतीक बना।
14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलने वाले इस खेल सप्ताह में लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया है, जिससे पूरे छात्र समुदाय की उत्साही भागीदारी सुनिश्चित होती है। लड़कों के लिए आयोजित खेलों में क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और शतरंज शामिल हैं, जबकि लड़कियाँ क्रिकेट, बास्केटबॉल, थ्रो बॉल, शतरंज और टेबल टेनिस में हिस्सा लेंगी।
उद्घाटन समारोह में छात्रों, संकाय सदस्यों और प्रशासनिक कर्मचारियों की हर्षोल्लासपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली, जिन्होंने एकजुट होकर अपने साथियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत डीन अकादमिक्स डॉ. महिमा मित्तल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. शिखा सेठ और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भारती द्वारा रिबन काट कर की गई, जिसके बाद सभी ने खेलों के माध्यम से अनुशासन, एकता और दृढ़ता के महत्व पर प्रकाश डाला।
पूरे सप्ताह एम्स परिसर में खेल के मैदान, कोर्ट और बोर्डों पर खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए प्रतिस्पर्धा करेंगे। छात्रों ने इस आयोजन को लेकर उत्साह और उत्सुकता व्यक्त की है और वे अपनी टीमों को समर्थन देने और यादगार क्षण बनाने के लिए तैयार हैं।
छात्रों के साथ-साथ संकाय सदस्य भी “फैकल्टी बनाम स्टूडेंट” मैचों में भाग लेंगे, जिससे यह आयोजन और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक और यादगार बन जाएगा।
खेल सप्ताह 2025 न केवल अकादमिक दबाव से एक स्वागतयोग्य विराम प्रदान करेगा, बल्कि समग्र विकास के लिए एक मंच भी साबित होगा। 20 अप्रैल को होने वाले फाइनल मैच और समापन समारोह में भारी भीड़ की उम्मीद की जा रहीं है, जो इस आयोजन को एक शानदार समापन प्रदान करेगा।
-

बारिश के मद्देनजर नगर आयुक्त द्वारा प्रातः काल से महानगर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया
आज दिनांक 10 अप्रैल 2025 की रात्रि से हो रही लगातार बारिश की दृष्टिगत नगर आयुक्त महोदय द्वारा प्रातः काल से महानगर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया एवम सम्बन्धित को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गए।

नगर आयुक्त महोदय द्वारा सिविल लाइंस स्थित एचपी स्कूल रोड, मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड, दाउदपुर, गोपालपुर, तारामंडल स्थित बुद्ध गेट एवं अन्य स्थानों का निरीक्षण किया गया।
नगर आयुक्त महोदय द्वारा समस्त जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर नालियों की सफाई कराते रहे। बारिश के दौरान नालियों में बहकर आए प्लास्टिक आदि को तत्काल निकलवाए जिससे कहीं भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हो। इसके साथ ही सड़क किनारे जहां भी थोड़ा बहुत पानी लगा हुआ है उससे भी हटवाने हेतु निर्देशित किया।इसके अलावा महाप्रबंधक जलकल को निर्देशित किया गया कि सारे सकिंग मशीनों को निकाल कर जहाँ भी थोड़ा बहुत पानी लगा हुआ है उसकी सकिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान महेवा स्थित पंपिंग स्टेशन बंद पाया गया पूछने पर बताया गया कि डीजल ना होने के कारण पंप नहीं चल रहा है, नगर आयुक्त महोदय द्वारा मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया कि बारिश के दौरान नगर निगम के सारे पंप एवं संपवेल चलते रहे पंप के लिए डीजल आदि की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाए।
नगर आयुक्त महोदय द्वारा समस्त अधिशासी अभियंता सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता को निर्देशित किया गया कि बारिश होने पर प्रातः काल से ही अपने-अपने क्षेत्र में निकालकर वहां पर स्थापित पंप आदि को समय से चलवाए इस कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही ना बरती जाय।
-

रिंग रोड से और निखरेगी रामगढ़ताल की आभा, बढ़ेगा फुटफाल
“ताल रिंग रोड के पहले चरण में 2.6 किमी टूलेन मार्ग का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण”
“अपनी सुंदरता से देश-दुनिया के पर्यटको को आकर्षित कर रहा रामगढ़ताल : सीएम योगी”
“लाल रिंग रोड से जाम की समस्या से मिलेगी निजात : सीएम योगी”
गोरखपुर, 5 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप शानदार पर्यटन केंद्र में रूप में निखरे रामगढ़ताल के चारो तरफ रिंग रोड बनाकर कनेक्टिविटी और भी शानदार की जा रही है। इससे समग्र रूप में रामगढ़ताल की आभा और निखरेगी। साथ ही यहां फुटफाल बढ़ेगा यानी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और ताल की खूबसूरती निहारने के नए आयाम मिलेंगे। ताल रिंग रोड के पहले चरण के तहत पैडलेगंज से स्मार्टव्हील्स (पूर्व में आरकेबीके) तक 2.6 किमी की लंबाई में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से टूलेन सड़क बन गई है। फुटपाथ और रेलिंग का कार्य जल निगम द्वारा कराया गया है। पैडलेगंज से स्मार्टव्हील्स तक बनी टूलेन सड़क का लोकार्पण शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री इसी मार्ग से होते हुए अगले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
ताल रिंग रोड के लोकार्पण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामगढ़ताल आज से 10 साल पहले क्या था, यह सभी लोग जानते हैं। आज बदले हुए परिवेश में गोरखपुर के अंदर रामगढ़ताल अपनी सुंदरता से देश और दुनिया के पर्यटको को आकर्षित कर रहा है। गोरखपुर और पूर्वान्चल लवासियों के लिए यह मनोरंजन का एक माध्यम बना हुआ है। सीएम ने कहा कि रामगढ़ताल की भीड़ को देखते हुए एक चैलेंज था कि मोहद्दीपुर के जाम से कैसे निजात मिले और इसलिए पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक एक अतिरिक्त मार्ग देने की व्यवस्था की गई है। रामगढ़ताल के चारो और एक रिंग रोड बनाया है जहां लोग मार्निंग वाक भी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल परियोजना के साथ अत्याधुनिक चिड़ियाघर भी आने वाले ही पर्यटकों को आकर्षित करता है। रामगढ़ताल में कोई गंदगी न जाने पाये, इसके लिए भी जितने नाले हैं, सबाके टैप करके एसटीपी से जोड़ने का का कार्य हो चुका है। गोड़धोइया नाला का भी पुनरोद्धार कार्य चल रहा है। ऐसी व्यवस्था हो रही है कि इसे जलनिकासी के साथ यातायात के रूप में उपयोग किया जा सकें।
सीएम योगी के हाथों लोकार्पित होने के बाद पैडलेगंज-स्मार्टव्हील्स मार्ग को आमजन के आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। पैडलेगंज-स्मार्टव्हील्स रिंग रोड से महानगर के एक हिस्से में जाम की समस्या का भी समाधान होगा। रामगढ़ताल रिंग रोड परियोजना के अंतर्गत दूसरे चरण में स्मार्टव्हील्स से सहारा स्टेट तक 4 किमी की लंबाई में सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर काम शुरू भी हो चुका है। तीन किमी तक मिट्टी भराई का कार्य पूर्ण हो गया है।
-

भव्य और विश्व स्तरीय होगा गोरखपुर का कन्वेंशन सेंटर
“मुख्यमंत्री ने किया 5000 की क्षमता वाले इंटीग्रेटेड स्टेट ऑफ आर्ट कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास”
“कन्वेंशन सेंटर में एक ही छत के नीचे हो सकेंगे सभी कार्यक्रम : सीएम योगी”
गोरखपुर, 5 अप्रैल। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा रामगढ़ताल के सामने 25 एकड़ में 1410 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा इंटीग्रेटेड स्टेट ऑफ आर्ट कन्वेंशन सेंटर, क्लब एंड फाइव स्टार होटल भव्य और वैश्विक स्तर का होगा। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका औपचारिक शिलान्यास किया। इस कन्वेंशन सेंटर की क्षमता 5000 व्यक्तियों की होगी। इसका निर्माण तीन साल में पूर्ण करने का लक्ष्य है। कन्वेंशन सेंटर में एलीट क्लब, आध्यात्मिक पुस्तकालय और इवेंट एंड एक्जीबिशन लॉन का भी प्रावधान किया गया है।
कन्वेंशन सेंटर के शिलान्यास के अवसर पर मुख्यमंत्री ने यहां जारी पाइलिंग (निर्माण) कार्य का निरीक्षण किया और मैप और मॉडल का अवलोकन कर अधिकारियों से जानकारी ली। अफसरों ने बताया कि यहां 1400 गाड़ियों की पार्किंग हो सकेगी। इसके बाद मंच से शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस कन्वेंशन सेंटर में 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ बेहतर कार्यक्रम किए जा सकते हैं। यहां एक ही छत के नीचे सभी कार्यक्रम हो सकते हैं। इसमें पार्किंग की बेहतरीन सुविधा होगी तथा उसके बगल में एक मॉल बनेगा। उसमें भी पार्किंग के साथ अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। यहां ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था के साथ पिक्चर हाल की भी सुविधा होगी।















