Category: उत्तर प्रदेश

  • आल इन वन केटेगरी का है कार्निवाल ऑफ ड्रीम्स पार्क

    आल इन वन केटेगरी का है कार्निवाल ऑफ ड्रीम्स पार्क

    “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण, व्यवस्थाओं का अवलोकन कर बच्चों को दिए उपहार”

    गोरखपुर, 5 अप्रैल। रामगढ़ताल को टूरिज्म के फलक पर चमकाने के लिए योगी सरकार के प्रयासों के साथ ही सरकारी प्रोत्साहन से निजी क्षेत्र भी भागीदारी निभा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के समीप ड्रीम्स ऑफ कार्निवाल पार्क का लोकार्पण किया। इसे मेसर्स जेएसआर ने विकसित किया है।

    ड्रीम ऑफ कार्निवाल पार्क का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने यहां निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुविधाओं और विभिन्न प्रकार के गेम्स का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में आए बच्चों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया और उन्हें उपहार दिया। कार्निवाल ऑफ ड्रीम्स के संचालक गुणाकेश तिवारी और अक्षत नारायण ने बताया कि 10 करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क को आल इन वन केटेगरी के पार्क के रूप में तैयार किया गया है। यह अपने तरह का यूपी का पहला पार्क है। इसमें एडवेंचर पार्क, आर्केड जोन, बीआर पार्क, इंफ्लेटेबल पार्क और एम्यूजमेंट पार्क को सम्मिलित किया गया है। इन पार्कों में जिपलाइन साइकिलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, मिनी बंजी जंपिंग, झूलों, राइडिंग, मल्टीप्लेयर वीआर सहित कई प्रकार के मनोरंजक, रोमांचक गेम्स का आनंद उठाया जा सकता है। इस कार्निवाल पार्क के पहले जेएसआर द्वारा यहां संजीवनी वाटिका और फूड पार्क भी विकसित किया गया है।

  • दो दिन में सीएम के हाथों मिलेगा 2842 करोड़ रुपये का नवरात्र उपहार

    दो दिन में सीएम के हाथों मिलेगा 2842 करोड़ रुपये का नवरात्र उपहार

    “शनिवार को जीडीए की 1642 करोड़ रुपये की 107 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री”

    “रविवार को गीडा में 1200 करोड़ रुपये के निवेश वाली केयान डिस्टिलरी प्लांट का होगा लोकार्पण”

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार और रविवार (5 व 6 अप्रैल) को गोरखपुर को 2842 करोड़ रुपये के विकास कार्यों तथा औद्योगिक प्रगति का नवरात्र उपहार देंगे। वह शनिवार को जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) की 1642 करोड़ रुपये की लागत वाली 107 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके अगले दिन रविवार को मुख्यमंत्री गीडा में 1200 करोड़ रुपये के निवेश वाली केयान डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट का लोकार्पण कर गोरखपुर को एथेनॉल उत्पादन का हब बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

    सीएम योगी चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर शनिवार को पैडलेगंज-आरकेबीके रिंग रोड का लोकार्पण, वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास, कार्निवाल पार्क का शुभारंभ और आवासीय योजना गोरक्ष एंक्लेव का उद्घाटन करने के साथ ही जीडीए की कुल 107 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन सभी विकास परियोजनाओं की सम्मिलित लागत 1642 करोड़ रुपये है। पैडलेगंज-आरकेबीके रिंग रोड महानगर के एक हिस्से में जाम की समस्या का समाधान करने में कारगर प्रोजेक्ट है।

    मुख्यमंत्री रामगढ़ताल इलाके में जीडीए की शानदार आवासीय योजना गोरक्ष एंक्लेव का उद्घाटन भी करेंगे। 55 करोड़ रुपये के इस हाउसिंग प्रोजेक्ट को 4313 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत दो ब्लॉक में 86 बहुमंजिला फ्लैट बनाए गए हैं। उद्घाटन के अवसर सीएम योगी किसी एक या कुछ फ्लैट्स का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

    यह सभी जानते हैं कि योगी सरकार रामगढ़ताल क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से चमका रही है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए निजी क्षेत्र की साझेदारी के तहत मेसर्स जेएसआर द्वारा आल इन वन कार्निवाल पार्क विकसित किया गया है। यहां एडवेंचर पार्क, आर्केड जोन, बीआर पार्क, इंफ्लेटेबल पार्क और एम्यूजमेंट पार्क को तैयार किया गया है। इन व्यवस्थाओं में कई प्रकार के मनोरंजक गेम्स का आनंद उठाया जा सकेगा। समग्र रूप से इस कार्निवाल पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को करेंगे।

    सीएम योगी की मंशा के अनुरूप जीडीए रामगढ़ताल के सामने 25 एकड़ में विस्तृत और 1410 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड स्टेट ऑफ आर्ट कन्वेंशन सेंटर, क्लब एंड फाइव स्टार होटल का निर्माण कराने जा रहा है। इसका शिलान्यास शनिवार को मुख्यमंत्री के हाथों होगा। इसकी क्षमता 5000 व्यक्तियों की होगी। इसका निर्माण तीन साल में पूर्ण करने का लक्ष्य है। कन्वेंशन सेंटर में एलीट क्लब, आध्यात्मिक पुस्तकालय और इवेंट एंड एक्जीबिशन लॉन का भी प्रावधान किया गया है।

    शनिवार को 1642 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गीडा के सेक्टर 26 में केयान डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना के लिए केयान की तरफ से 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत केयान ने अनाज (चावल, मक्का) आधारित एथेनॉल प्लांट लगाया है। प्रथम चरण में इसकी उत्पादन क्षमता तीन लाख लीटर की है। तीन चरणों में इसके विस्तार के बाद कुल उत्पादन क्षमता दस लाख लीटर प्रतिदिन की हो जाएगी। इस प्लांट का शिलान्यास 12 अगस्त 2023 को सीएम योगी ने किया था और अब रविवार (6अप्रैल 2025) को उन्हीं के हाथों उद्घाटन भी होने जा रहा है।

  • गैंगस्टर अभियुक्त की संपत्ति की गई जब्त

    गैंगस्टर अभियुक्त की संपत्ति की गई जब्त

    “लूट व धोखाधड़ी का अपराध कारित कर अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर अभियुक्त के मकान, अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ रूपये की सम्पत्ति को जब्त किया गया”

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष राजघाट के नेतृत्व में व जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश के क्रम में मु0अ0सं0 265/2023 धारा 2(b)(i)(XI)/3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर से संबंधित अभियुक्त रविन्द्र निषाद पुत्र स्व0 सुन्दर निषाद उर्फ भगाने निवासी चकरा अव्वल हर्बट बन्धा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर द्वारा अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं लूट, धोखाधड़ी द्वारा अर्जित की गयी अवैध संपत्ति से अर्जित मकान को तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिह मय राजस्व टीम एवं थाना राजघाट व थाना तिवारीपुर पुलिस टीम की मौजूदगी में उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 की धारा 14(1) के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । जब्त की गयी संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ रूपये है । अभियुक्त के विरूद्ध कार्यवाही प्रचलित है ।

    *अभियुक्त का नाम,पता व आपराधिक इतिहास-*
    रविन्द्र निषाद पुत्र स्व0 सुन्दर निषाद उर्फ भगाने निवासी चकरा अव्वल हर्बट बन्धा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

    *आपराधिक इतिहास-*
    1. मु0अ0सं0 183/2021 धारा 342,419,420,504,506, भादवि थाना कैंट जनपद गोरखपुर
    2. मु0अ0सं0 356/2015 धारा 147,323,342,376,392,395,494,504,506, भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना कैंट जनपद गोरखपुर ।
    3. मु0अ0सं0 0047/2021 धारा 120 बी , 147 , 307,427,452,504,506, भा0द0वि0 थाना खजनी गोरखपुर ।
    4. मु0अ0सं0 0069/2016 धारा 147,188,141 भा0द0वि0 थाना राजघाट गोरखपुर
    5. मु0अ0सं0 265/2023 धारा 2(b) (i) (XI) / 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना राजघाट गोरखपुर
    6. मु0अ0सं0 244/ 2014 धारा 3(25) आर्मर्स एक्ट थाना कैंट गोरखपुर ।
    7. मु0अ0सं0 2177 /2007 धारा 323,332,504,506 भादवि थाना कैंट गोरखपुर
    8. मु0अ0सं0 0029/2014 धारा 394,506 भादवि थाना बेलीपार गोरखपुर
    9. मु0अ0सं0 0018/2013 धारा 143,147,395,398,504,506 भादवि थाना राजघाट गोरखपुर
    10. मु0अ0सं0 185/2012 धारा 110 (G) थाना राजघाट गोरखपुर
    11. मु0अ0सं0 363/2012 धारा 3(1)(X) SC/ST ACT धारा 147,148,323,324,452,504,506, भादवि थाना राजघाट गोरखपुर
    12. मु0अ0सं0 530/2009 धारा 143,379,427, भादवि थाना राजघाट गोरखपुर ।

    *कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण-*
    मकान संख्या – 0046 G मोहल्ला चकरा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर कीमत करीब दो करोड़ ( 2 करोड़) रुपये

    *कार्यवाही में शामिल टीम-*
    1. ओंकार दत्त तिवारी क्षेत्राधिकारी कोतवाली
    2. राजीव कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक
    3. ज्ञान प्रताप सिह तहसीलदार सदर
    4. जाकीर हुसैन नायब तहसीलदार सदर
    5. देवेन्द्र यादव नायब तहसीलदार नगर
    6. राम कुमार गुप्ता लेखपाल
    7. योगेन्द्र चौबे कुर्क अमीन
    8. रजत वर्मा लेखपाल
    9. थाना तिवारीपुर, राजघाट व कोतवाली मय पुलिस टीम ।

  • लखनऊ में घर का सपना होगा पूरा, अनंत नगर आवासीय योजना का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

    “लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की योजना में भूखंडों के पंजीकरण का सीएम योगी शुक्रवार को करेंगे शुभारंभ”

    “10 हजार करोड़ रुपए की लागत से मोहान रोड स्थित अनंत नगर आवासीय योजना को 785 एकड़ में किया जा रहा विकसित”

    “विभिन्न आय वर्गों के लोगों को मिलेगा भूखंड प्राप्त करने का अवसर, उत्तम सुविधाओं से लैस है अनंत नगर आवासीय योजना”

    “एलडीए की वेबसाइट तथा टोल फ्री नंबर पर कॉल करके योजना के बारे में ली जा सकती है अधिक जानकारी”

    “विभिन्न आवासीय योजनाओं में कुल 147.85 करोड़ से अधिक कीमत के रिक्त फ्लैट्स की बिक्री का भी जल्द मार्ग होगा प्रशस्त, अपनाई जाएगी नई स्ट्रैटेजी”

    लखनऊ, 3 अप्रैल ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा अनंत नगर आवासीय योजना के अंतर्गत शुक्रवार को पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ सीएम योगी के हाथों होने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मोहान रोड स्थित अनंत नगर आवासीय योजना को कुल 785 एकड़ में 10 हजार करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है।

    इस योजना के जरिए विभिन्न आय वर्गों के लोगों को भूखंड प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिसमें मुख्य तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्गों को तरजीह दी जाएगी। अनंत नगर योजना के अंतर्गत भूखंड पाने के लिए आवेदन करने व अधिक जानकारी के लिए एलडीए की वेबसाइट तथा टोल फ्री नंबर 180018005000 पर कॉल किया जा सकता है।

    इसी के साथ ही, एलडीए के विभिन्न आवासीय परियोजनाओं से निर्माण व विकास से संबंधित कार्यों को गति देने तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 147.85 करोड़ से अधिक कीमत के रिक्त फ्लैट्स की बिक्री का मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई स्ट्रैटेजी अपनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। प्रक्रिया के अंतर्गत श्रवण, आद्रा, अनुभूति, सोपान एन्क्लेव फेज-2, रश्मि लोक तथा मृगशिरा अपार्टमेंट में रिक्त फ्लैट्स को बेचने का मार्ग प्रशस्त होगा।

    “कई मायनों में खास है अनंत नगर आवासीय योजना”

    सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा मोहान रोड पर विकसित की जा रही अनंत नगर आवासीय योजना कई मायनों में विशिष्ट होगी। यहां सभी आर्थिक वर्गों के लोगों के लिए भूखंड पाने का अवसर होगा मगर विशेष रूप से लोअर इनकम ग्रुप्स के लोगों को यहां तरजीह दी जाएगी। यह योजना उत्तर प्रदेश की पहली एडु-टेक सिटी के समीप स्थित होगी इसलिए भविष्य में यह आर्थिक, व्यापारिक व सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी। इस योजना के जरिए करीब एक लाख तक की जनसंख्या को सुरक्षित व व्यवस्थित आवासीय क्षेत्र उपलब्ध कराने की योगी सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा किया जाएगा।

    “अनंत नगर योजना के हर खंड में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट”

    शॉपिंग सेंटर, बारात घर और वेंडिंग जोन होंगे। योजना को कुल 8 खंड में विकसित किया जाएगा। एलडीए द्वारा मोहनलालगंज में 1197.98 एकड़ में प्रस्तावित वेलनेस सिटी तथा मोहनलालगंज में ही 1696.77 एकड़ में प्रस्तावित आईटी सिटी के अंतर्गत चिह्नित ग्रामों में भूमि अधिग्रहण के लिए आंकलन की प्रक्रिया भी जारी है जिसे जल्द ही पूरा किया जा सकता है।

    “रिक्त फ्लैट्स की मार्केटिंग, मेंटिनेंस व मेकओवर को लेकर नए सिरे से होगा काम”

    एलडीए के विभिन्न आवासीय अपार्टमेंट योजनाओं के अंतर्गत कुल 147.85 करोड़ से अधिक कीमत के रिक्त फ्लैट्स की बिक्री का मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई स्ट्रैटेजी अपनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए एक विशिष्ट टीम का गठन की प्रक्रिया जारी है जो कि रिक्त फ्लैट्स की मार्केटिंग, मेंटिनेंस व मेकओवर को लेकर नए सिरे से एक्शन प्लान तैयार करेगी।

    प्रक्रिया के जरिए श्रवण अपार्टमेंट में 65 करोड़ की कुल लागत के रिक्त थ्री बीएचके वाले 119 फ्लैट्स, आद्रा अपार्टमेंट में 14.33 करोड़ की लागत वाले रिक्त 34 टू बीएचके फ्लैट्स, कुल 9.61 करोड़ की लागत वाले 42 रिक्त टू बीएचके फ्लैट्स, सोपान एनक्लेव फेज-2 में 30.31 करोड़ की कुल लागत के 80 रिक्त टू बीएचके फ्लैट्स, रश्मि लोक अपार्टमेंट में 6.79 करोड़ की लागत वाले कुल 16 वन बीएचके फ्लैट्स तथा मृगशिरा बिल्डिंग, सनराइज अपार्टमेंट में 21.80 करोड़ की कुल लागत वाले 53 फ्लैट्स की बिक्री का मार्ग प्रशस्त होगा।

     

  • लोगों का प्यार और स्नेह अद्भुत : शिव प्रताप शुक्ल

    लोगों का प्यार और स्नेह अद्भुत : शिव प्रताप शुक्ल

    गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय नवसंवत्सर पर गोरखपुर क्लब में आयोजित फलाहार कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने आकर जो स्नेह और प्यार दिया है, वह अद्भुत है।

    शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि केवल हिन्दू ही नहीं, अन्य धर्मावलम्बी भी इस फलाहार में शामिल हुए, यह भी अत्यंत सराहनीय है। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन पिछले 34 वर्षों से फलहार कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसमें इसी प्रकार लोग सम्मिलित होते चले आ रहे हैं। उनकी यही उपस्थिति चैत्र नवरात्र के इस महत्व को और बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि यह क्रम आगे भी चलता रहेगा और लोग इससे जुड़ते रहेंगे। समाज के लोगों का यही जुड़ाव उनके आत्मबल को बढ़ाता रहेगा और सब लोग मिलकर इस त्योहार को मनाते रहेंगें।

  • ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन (आइसना) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सदर सांसद से मिलकर दिया ज्ञापन

    ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन (आइसना) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सदर सांसद से मिलकर दिया ज्ञापन

    गोरखपुर। ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन गोरखपुर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान एवं सदर सांसद रवि किशन शुक्ल जी से उनके आवास पर मिलकर एक ज्ञापन दिया।

    भारत के प्रेस महापंजीयक (PRGI) द्वारा दिनांक 10 मार्च 2025 को जारी किए गए एडवाइजरी के विरोध में आइसना का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान एवं माननीय सदर सांसद रवि किशन शुक्ल से मिलकर सूचना प्रसारण मंत्री भारत सरकार के नाम उन्हे एक पत्रक दिया गया और उनसे अनुरोध किया गया कि पी.आर.जी.आई. द्वारा जारी उक्त एडवाइजरी को निरस्त कराने में हमारी मदद करें । सांसद रवि किशन शुक्ल ने हम सभी को भरोसा दिलाया कि कि मैं सूचना प्रसारण मंत्री से मिलकर आपका पत्रक उन्हे दूंगा।
    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने भी हम सभी से वादा किया कि हम आपका यह पत्रक सूचना प्रसारण मंत्री को देने का काम करेंगे।

    प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से लालजी भ्रमर, उमेश चंद्र मिश्र , जवाहरलाल निगम , गजेंद्र त्रिपाठी , अनिल गुप्ता, सूर्य प्रकाश गुप्ता एवं धीरेंद्र कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।

  • शिवाजी नगर में शराब की दुकान खोलने पर हंगामा, स्थानीय लोग विरोध में उतरे

    शिवाजी नगर में शराब की दुकान खोलने पर हंगामा, स्थानीय लोग विरोध में उतरे

    गोरखपुर। शिवाजी नगर कॉलोनी, दुर्गा चौक, रुसतमपुर के निवासियों ने अपने आवासीय क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय नागरिकों ने इसे अवैध बताते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की माँग की।

    “कानूनी उल्लंघन का आरोप”

    निवासियों का कहना है कि यह दुकान उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम और नियमावली 2020 का उल्लंघन करती है, जिसके तहत आवासीय इलाकों, स्कूलों, धार्मिक स्थलों और अस्पतालों के 100 मीटर के दायरे में शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती। इसके अलावा, संविधान के अनुच्छेद 21 और 47 के अनुसार, राज्य सरकार को नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए।

    सुरक्षा और सामाजिक माहौल पर असर
    स्थानीय नागरिकों ने चिंता जताई कि इस दुकान के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ सकती है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इसके अलावा, स्कूल और धार्मिक स्थल के पास शराब की बिक्री से सामाजिक ताना-बाना भी प्रभावित होगा।

    “प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की माँग, निवासियों ने जिला प्रशासन से माँग की है कि” ;

    1. प्रस्तावित शराब की दुकान का लाइसेंस तत्काल रद्द किया जाए।

    2. यदि प्रशासन को यह दुकान खोलनी ही है, तो इसे व्यावसायिक या औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए।

    3. भविष्य में आवासीय क्षेत्रों में इस तरह की दुकानें खोलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

    निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी माँगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जनहित याचिका (PIL) दाखिल करने और कानूनी विकल्प अपनाने के लिए बाध्य होंगे।

     

     

  • “एक घर हो अपना सपनों का”, सपना ही रह गया

    “एक घर हो अपना सपनों का”, सपना ही रह गया

    पीड़ित विनय शुक्ला

    कुछ लोगों अपने खुद के घर की इच्छा लिए हुए पाम पैराडाइज में ऐश्प्रा लाइफ स्पेस सेट के माध्यम से अपने लिए फ्लैट बुक करवाया लेकिन इन लोगों के बुक करायें फ्लैट की रजिस्ट्री तय समय पर नहीं की गई।

    फ्लैट की बुकिंग करने वाली कंपनी के पार्टनरों ने भी इनके पक्ष में कोई कारगर उपाय नहीं किया तो, पीड़ित अवंतीगणों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात को मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रखीं
    आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ित आवंटीगणों के पक्ष से विनय शुक्ला ने मीडिया से कहा कि ” हमलोगों द्वारा पाम पैराडाइज में एश्प्रा लाइफ स्पेसेट के माध्यम से फ्लैट बुक किया गया था, जिसके अधिकृत पार्टनर जगदीश आनन्द, अतुल सर्राफ व विकास केजरीवाल है।

    हम लोगो द्वारा बैंक से लोन लेकर फ्लैट की बुकिंग की गयी थी, जिसमे कम्पनी द्वारा कहा गया कि 2024 में लोगों को फ्लैटों का आवंटन करने के साथ-साथ चाबी दे दी जायेगी, परन्तु पिछले नौ महीने से पार्टनरों के आपसी विवाद के कारण हम लोगों की रजिस्ट्री रोक दी गयी है। हम लोग बैंक को ईएमआई भी भर रहे है। हम लोगों पर ईएमआई के साथ साथ मकान के किराये की भी दोहरी मार पड़ रही है, इतना ही नही हम लोगों के द्वारा तीनो पार्टनरों से मुलाकात भी की गई, जिसमें अतुल सर्राफ व विकास द्वारा ग्राहक के हित में रजिस्ट्री करने को तैयार है, जबकि जगदीश आनंद जी द्वारा यह कहा गया कि पार्टनर के आपसी विवाद के कारण हम साइन नहीं करेगे, जबकि कई ऐसे लोग है, जिनकी रजिस्ट्री किसी न किसी दबाव में यह तीनो पार्टनर कर रहे है।

    आज की प्रेसवार्ता में गौतम त्रिपाठी, विनय शुक्ला, ललित सिंघल, मनीष मलहोत्रा, पंकज अग्रवाल, रविन्द्र कुमार पाण्डेय, धुप कालरा, राकेश कुमार, हर्ष बंका, दीपक मोदी, रजत अग्रवाल, प्रदीप सोनकर, सुमित अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, रजत अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सचिन सिंह, भानू प्रताप सिंह, पुरूषोत्तम अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, दिनेश जी, पंकज केजरीवाल, शिवेन्द्र पाण्डेय, विशाल अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहें।

  • राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में विद्यार्थी परिषद का उग्र प्रदर्शन, रामजी लाल का पुतला हुआ दहन

    राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में विद्यार्थी परिषद का उग्र प्रदर्शन, रामजी लाल का पुतला हुआ दहन

    “महाराणा सांगा केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के गौरव हैं, उनका अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं: मयंक राय”

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव

    गोरखपुर। 25 मार्च,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा वीर शिरोमणि राणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सुमन का पुतला दहन कर उनके बयान की कड़ी निंदा की, तथा देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कारवाई की मांग की।

    बीते शुक्रवार को राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने वीर राणा सांगा को लेकर बड़ा और विवादित बयान दिया जिसमें उन्होंने महान देशभक्त राणा सांगा, जो अपनी वीरता और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं, पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें गद्दार कहा। इस अभद्र टिप्पणी के विरोध में अभाविप गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप चौराहे पर सांसद का पुतला दहन किया गया और जोरदार नारेबाजी की गई। अभाविप के कार्यकर्ताओं का कहना था कि इतिहास के महापुरुषों का सम्मान किया जाना चाहिए उनके लिए इस तरह की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि राणा सांगा भारतीय इतिहास के गौरवशाली योद्धा थे, जिनके बलिदान और शौर्य को अपमानित करने की किसी को अनुमति नहीं दी जा सकती। राणा सांगा का जीवन संघर्ष से परिपूर्ण रहा है और राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के सुरक्षा हेतु उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विद्यार्थी परिषद इसे राष्ट्र की अस्मिता का अपमान मानती है और इतिहास के वीर महापुरुषों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभाविप प्रशासन से मांग करती है कि इस मामले को संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी महापुरुषों के प्रति इस प्रकार की अपमानजनक भाषा का प्रयोग न कर सके।

    अभाविप गोरखपुर महानगर सह-मंत्री अभिषेक मौर्या ने कहा कि राणा सांगा, जो अपनी वीरता और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं, पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से भारत के प्रत्येक नागरिक के भावनाओं को आहत किया गया है। अभाविप इतिहास के महापुरुषों के लिए इस तरह की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। तथाकथित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समर्थन किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और देश को तोड़ने वाले को समर्थन करने जैसा है, जिसका अभाविप निंदा करती है।

    उक्त अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ सिंह, प्रांत सह-मंत्री अर्पित कसौधन, ओमकार मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री राजवर्धन, आलोक गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, आदित्य सिंह, सृजन मिश्रा, निखिल राय, हर्षित मालवीय, विपुल तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

  • अलविदा की नमाज़ को लेकर एसपी सिटी ने पैदल गश्त कर परखा सुरक्षा व्यवस्था

    अलविदा की नमाज़ को लेकर एसपी सिटी ने पैदल गश्त कर परखा सुरक्षा व्यवस्था

    “मुस्लिम धर्मगुरुओं से बात कर दिया सुरक्षा का भरोसा”

    “सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाई- एसपी सिटी”

    गोरखपुर। पाक रमजान माह के आखिरी जुमे यानी अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को होने वाली अलविदा की नमाज के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी के नेतृत्व में शहर के दर्जनों मोहल्ले में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया साथ ही मुस्लिम धर्मगुरुओं से पुलिस के अधिकारियों ने बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।

    एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी राजघाट थाने के कार्यवाहक प्रभारी राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली छत्रपाल सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस के जवानों ने घंटाघर, पाण्डेयहाता, तुर्कमानपुर, पहाड़पुर सौदागर मोहल्लाह, लाल डिग्गी, गीताप्रेस, घासीकटरा आदि इलाकों में पैदल गश्त कर आम जनमानस के बीच पुलिस की मौजूदगी का एहसास करवाया।

    एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अलविदा की नमाज को अदा करेगे, जिन मस्जिदों में नमाजियों की संख्या ज्यादा रहेगी, वहां पुलिस बल तैनात रहेगा। इस बात का सभी लोग ख्याल रखेगे की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक टिप्पणी या किसी की भावना को आहत करने वाली पोस्ट नही करेगें। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की नज़र 24 घंटे सोशल मीडिया पर हर गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है। साथ कि इस बात का भी ध्यान लोग रखेगें की सड़क पर वाहन खड़ा करके जाम न लगाएं। पूर्व में जो परंपरा चली आ रही है, उसी परंपरा का निर्वाहन करते हुए से सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अलविदा की नमाज़ मस्जिदों में अदा करेगे। किसी भी प्रकार की दिक्कत या परेशानी होने पर फौरन पुलिस से संपर्क करें तत्काल आपकी मदद की जाएगी। किसी को भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाज़त नहीं है। सभी लोग शान्ति के साथ अलविदा नमाज़ अदा करें।