Category: उत्तर प्रदेश
-

परिवार परामर्श केन्द्र में परामर्श के द्वारा परिवारों को टूटने से बचाया गया
गोरखपुर। 23 मार्च, महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा टूटने के कगार पर पहुंच चुके परिवार में पति-पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ-बूझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशानुसार परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोरखपुर की टीम द्वारा प्रथम पक्ष अंजली व द्वितीय रविन्द्र के प्रकरण में लागातार सतत् काउंसलिंग कर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को समाप्त करवाया गया, पति-पत्नी व उनके परिवारवालों को समझा बुझाकर फिर से एक किया गया ।
ज्ञातव्य हो कि पति-पत्नी व उनके परिवारवाले हसीं खुशी एवं बिना दबाव के एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गये हैं । पति-पत्नी आज के बाद अपनी सारी जिम्मेदारी एक साथ मिलकर निभाएंगे ।
उक्त प्रकरण में काउंसलर श्री वशिष्ठ राय, श्री अवनीश चौधरी परिवार परामर्श केंद्र उप निरीक्षक आरिफ अली शेर, आरक्षी अनीता यादव, आरक्षी अनीसा चौहान, आरक्षी सोनी यादव आरक्षी अंतिमा तिवारी, आरक्षी शिखा श्री की भूमिका सराहनीय रही।
-

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के नए कुलपति के. आर. रेड्डी ने संभाला पदभार
“महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के नए कुलपति के. आर. रेड्डी ने संभाला पदभार, आज 11 बजे होगी प्रेसवार्ता”
गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रोफेसर के. आर. सी. रेड्डी ने आज शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय की आगामी योजनाओं और प्राथमिकताओं पर चर्चा के लिए आज सुबह 11:00 बजे प्रेसवार्ता आयोजित करने की घोषणा की है।
प्रो. रेड्डी आयुष चिकित्सा क्षेत्र में एक अनुभवी शिक्षाविद् माने जाते हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और शोध कार्यों में नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों में भी उनके आगमन को लेकर सकारात्मक माहौल है।
प्रेसवार्ता के दौरान वे अपने विज़न, शोध कार्यों की संभावनाओं और विश्वविद्यालय के विकास की रणनीतियों को साझा करेंगे। पत्रकारों और विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारियों की इस दौरान उपस्थिति रहेगी।
-

25 मार्च को सुशासन के 8 साल पूरे तीन दिन तक होंगे रंगारंग कार्यक्रम किया जाएगा जागरूक
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर 25 मार्च से 27 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित कर जन जन तक प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बता कर जागरूक किया जाएगा आज विकास भवन सभागार में सीडीओ संजय कुमार मीना ने जनपद के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को 25 मार्च से 27 मार्च तक होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंप कर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया। जिले में तीन दिन तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह समारोह योगी सरकार के उन अहम फैसलों, योजनाओं और विकास कार्यों का उत्सव होगा, जिन्होंने राज्य के राजनीतिक और सामाजिक जीवन को नई दिशा दी है। आठ साल पूरे होने पर जिले में मनेगा जश्न
योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किए जा रहे, ये कार्यक्रम प्रदेश के लोगों को सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं से अवगत कराने के साथ-साथ राज्य में पिछले आठ सालों में हुए बदलावों का जश्न मनाने का एक अवसर भी प्रदान करेंगे। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियों को उजागर करना और समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा में जोड़ना है। योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर यूपी के सभी 75 जिलों में जश्न मनाया जाएगा। तीन दिन 25 से 27 मार्च तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम को अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वाेदय (समाज कल्याण, पेंशन, राशन आदि) थीम के आधार पर प्लान किया जाए।
सीएम युवा योजना में ज्यादा से ज्यादा युवाओं के आवेदन भरवाए जाएं और सेक्शन लेटर व चेक का वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों को किया जाए। सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे. सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, और बुनियादी ढांचे के विकास की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से लोग देख सकेंगे कि किस तरह से प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
-

यूपी में होली को लेकर अलर्ट
“यूपी में होली को लेकर अलर्ट: डीजीपी बोले संवेदनशील स्थानों के होलिका दहन पर अधिकारी रहें मौजूद, दिए निर्देश”
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि होलिका के जिन स्थानों पर पूर्व में विवाद हो चुका है, वहां वरिष्ठ अधिकारी स्वयं भ्रमण करें। होलिका दहन के समय अग्निशमन वाहनों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। डीजीपी मंगलवार को होली समेत आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मातहतों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि होली शुक्रवार (जुमे) के दिन होने की वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। अराजक तत्वों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करें। बीते वर्षों में होली से संबंधित विवादों एवं मुकदमों की समीक्षा करके प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करा ली जाए। मिश्रित आबादी के क्षेत्रों, जुलूस के मार्गों विशेषकर जंक्शन प्वाइंट्स एवं कम्युनल हॉट स्पॉट्स पर पर्याप्त जनशक्ति की तैनाती करें। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा से चेकिंग भी कराएं। त्योहार पर कोई नई परंपरा शुरू करने की अनुमति न दी जाए।
-

धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर की आवाज पर स्थाई नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित हो: मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
*मुख्यमंत्री ने होलिकोत्सव पर विशेष सुरक्षा बरतने का दिया निर्देश*
*डीजे की तेज ध्वनि को भी सख्ती से रोकें: मुख्यमंत्री*
*मुख्यमंत्री ने गौ तस्करों पर पैनी नजर रखने का दिया निर्देश, कहा- जवाबदेही तय हो*
*निर्देश-गो तस्करी प्रदेश में प्रतिबंधित, इसमें लिप्त, वाहन स्वामी हो या पुलिस प्रशासन का व्यक्ति, कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो*
*मुख्यमंत्री ने अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थानावार टॉपटेन अपराधियों की सूची तैयार कर कड़ी कार्रवाई करने का दिया निर्देश*
वाराणसी, 12 मार्च: योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विकास/निर्माण परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को अपनी विभागीय परियोजनाओं की बराबर मॉनिटरिंग का निर्देश देते हुए कहा कि विकास परियोजनाओं में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होली पर्व को उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर के आवाज पर स्थाई नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित कराने तथा डीजे आदि के भी तेज ध्वनि को सख्ती के साथ रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत शहर के प्रमुख स्थलों के साथ ही बैंक-वित्तीय संस्थाओं, दुकानों, प्रतिष्ठानों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए प्रेरित करने का और गौ तस्करों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। इसकी जवाबदेही तय करने पर भी मुख्यमंत्री का जोर रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ तस्करी पर पूर्णतया प्रतिबंध है। इसमें जो भी संलिप्त पाया जाय, वह तस्कर हो, वाहन स्वामी या फिर पुलिस प्रशासन का ही व्यक्ति, उस पर कठोर कार्रवाई की जाय।मुख्यमंत्री ने एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया को गौ-तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपदवार समीक्षा करते हुए जिम्मेदारी तय करने को निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व से संबंधित वादों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि लंबे समय से एक ही पटल पर जमे एवं शिथिलता बरतने वाले कर्मियों को हटाया जाए। सीएम हेल्प लाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मेरिट के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में गतिमान परियोजनाओं का गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित कराया जाए। इसमें शिथिल कार्य करने वाली संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक निर्माणाधीन परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही प्रत्येक सप्ताह जांच कराकर रिपोर्ट प्राप्त करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान कतिपय परियोजनाओं की प्रगति धीमी पाए जाने पर कार्य में अपेक्षित गति लाए जाने हेतु निर्देशित किया।
*गर्मी में न हो पेयजल की समस्या*
मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत कही भी पेयजल की समस्या न आने पाए। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के आयोजन के दौरान जनपद में जिला प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था एवं सराहनीय कार्य किए जाने पर प्रशंसा की। उन्होंने फ्लाईओवर के पिलरों पर अच्छी पेंटिंग के साथ ही अच्छे विज्ञापन डिस्प्ले कराए जाने पर भी जोर दिया। ठेला, पटरी व्यवसायियों के लिए शहर में पर्याप्त वेंडिंग जोन बनाए जाने के साथ ही नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण को समुचित स्थलों का चयन कर वहां वाहन पार्किंग बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।
*गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश*
मुख्यमंत्री ने सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सस्ते भोजन, निःशुल्क पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का भी उन्होंने निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा गेहूँ खरीद के संबंध में बताया गया कि आगामी 17 मार्च से जनपद के कुल 36 केंद्रों पर सरकारी रेट 2425 रुपये में गेहूं खरीदारी शुरू होगी। जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हुए एमओयू के सापेक्ष अब तक निवेश की जानकारी लेते हुए इसमें प्रभावी ढंग से कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने जनपद में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास एवं सस्ती कैंटीन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
*होलिकोत्सव पर विशेष सुरक्षा बरतने का निर्देश*
मुख्यमंत्री ने होलिका दहन वाले स्थलों, होलिकोत्सव, शोभा यात्रा की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने शहर में बेहतर ट्रैफिक मैनजमेंट, क्राउड मैनेजमेंट के साथ ही आमजन, श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों के साथ पुलिस प्रशासन के कार्मिकों द्वारा अच्छा व्यवहार किए जाने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थानावार टॉपटेन अपराधियों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, फुट पेट्रोलिंग कराए जाने पर जोर दिया। पुलिस बूथों एवं पिंक बूथों में प्रत्येक समय पुलिस के जवान मौजूद रहे। उन्होंने जिले में साइबर क्राइम पर सतर्क दृष्टि रखने के साथ ही उस पर पूर्ण नियंत्रण करने का निर्देश दिया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कानून व्यवस्था, होलिका दहन तथा होली के अवसर प़र निकलने वाले जुलूस की तैयारी, लाउडस्पीकर अभियान, विगत दिनों महाकुंभ के पलट प्रवाह का सफल आयोजन समेत तीन नये कानूनों के क्रियान्वयन की जानकारी दी।
*डीएम ने दी विभिन्न कार्यों की जानकारी*
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी पीपीटी के माध्यम से रखी। जिसमें बताया गया कि रिंग रोड फेज-2 के गंगा पर निर्माणाधीन पुल के एक लेन का कार्य आगामी मार्च तथा जून 2025 तक पूरी परियोजना को पूरा किया जायेगा। यूपीपीसीएल तथा लोक निर्माण विभाग के लगभग सभी प्रोजेक्ट्स में देरी पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा की परियोजना शुरू होने से पहले ही एनओसी आदि की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि अनावश्यक लेटलतीफी से बचा जा सके। मुख्यमंत्री द्वारा बड़ा लालपुर में निर्माणाधीन निफ्ट कैम्पस के कार्यों में तेजी लाने को कहा। निर्माणाधीन परियोजनाओं को उसके एक्सपर्ट से दिखाकर गुणवत्ता तथा भौतिक प्रगति को चेक किया जाये। हर घर नल योजना में जलनिगम ग्रामीण द्वारा बताया गया कि 757 गावों में परियोजना पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इनके कार्यों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। चंद्रावती घाट पर कार्य की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया।
-

आगामी होली पर्व को सकुशल संपन्न करने के लिए एसपी सिटी और सीओ कोतवाली ने किया फ्लेग मार्च

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी क्षेत्राधिकार कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी द्वारा आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं सौहार्दपूर्वक तरीके से सम्पन्न कराने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना राजघाट व थाना कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर व ड्रोन कैमरे के माध्यम से निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कोतवाली व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें ।
-

एसपी सिटी ने गुम/खोए हुए मोबाइलों को वापस उनके धारकों में वितरण करके दिया होली गिफ्ट
“एसएसपी गोरखपुर सितम्बर 2023 से अब तक एक करोड़ बहत्तर लाख का मोबाइल बरामद कर दे चुकी”

संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस ने होली गिफ्ट देकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया गोरखपुर जनपद में खोए/ गुम हुए लगभग 43 लाख के 260 मोबाइल सीसीटीएनएस प्रभारी अजीत कुमार ने थानों पर नियुक्त सीसीटीएनएस ऑपरेटरों के सहयोग/ मदद से मोबाइल बरामद कर गुम हुए मोबाइलों को मोबाइल धारकों को पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मोबाइल सुपुर्द कर मोबाइल मालिकों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के कार्यकाल में 4 सितंबर 2023 से अब तक एक करोड़ 71 लाख 26728 रुपए के 1032 मोबाइल को बरामद कर मोबाइल धारकों को मोबाइल दिया जा चुका है आज सबसे अधिक शाहपुर थाना क्षेत्र में 52 मोबाइल सबसे कम पीपीगंज में एक मोबाइल सीसीटीएनएस सेल के ऑपरेटर की मदद से बरामद किया है भारत सरकार ने गुम /खोई मोबाइल/ टैबलेट की रिकवरी हेतु सीईआईआर पोर्टल लॉन्च किया है उस पोर्टल पर गायब/ गुम /खोए हुए मोबाइल धारक स्वयं ऑन लाइन रजिस्टर कर सकते हैं इस पोर्टल पर रजिस्टर करने के बाद मोबाइल मिलने के बाद पुलिस मोबाईल धारक को सूचना देकर ससम्मान मोबाइल सुपुर्द करती है।
-

जीडीए क्षेत्र के 390 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री सबसे महंगी, खरीददारों पर बढ़ा बोझ
गोरखपुर। अगर आप गोरखपुर में जमीन या मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। जिले की आठों तहसीलों में शुक्रवार से जमीन और मकान की रजिस्ट्री महंगी हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा सामान्य निर्देशों में किए गए संशोधन के बाद अब संपत्ति खरीदने वालों को अधिक स्टॉम्प शुल्क चुकाना होगा। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) क्षेत्र में आने वाले 390 गांवों पर पड़ेगा, जहां पहले से ही दो प्रतिशत विकास शुल्क लागू है।
“दोहरी मार: विकास शुल्क और नया स्टॉम्प शुल्क”
तहसील सदर क्षेत्र में 8 फरवरी 2024 से जीडीए में शामिल गांवों की जमीन की रजिस्ट्री पर दो प्रतिशत विकास शुल्क लगाया गया था। इससे इन गांवों में जमीनों की कीमतें बढ़ गई थीं। अब, प्रशासन द्वारा सामान्य निर्देशों में बदलाव कर अधिकतम स्टॉम्प शुल्क लागू करने से यहां रजिस्ट्री और महंगी हो गई है।
इसका असर यह होगा कि इन 390 गांवों में जमीन और मकान खरीदना अब अन्य इलाकों की तुलना में अधिक महंगा पड़ेगा। शहरी सीमा से सटे इन विकासशील गांवों में पहले ही जमीन के दाम बढ़ रहे थे, अब नए शुल्क के कारण यह बोझ और बढ़ जाएगा।
“बिना सर्किल रेट बढ़े ही महंगी हुई जमीन”
गौरतलब है कि इस बार सर्किल रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन विकास शुल्क और अधिकतम स्टॉम्प शुल्क लागू होने के कारण रजिस्ट्री महंगी हो गई। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, खासकर उन लोगों पर जो यहां घर बनाने के लिए जमीन खरीदने की योजना बना रहे थे।
“रियल एस्टेट सेक्टर पर असर, निवेशकों में चिंता”
रजिस्ट्री महंगी होने का असर केवल आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट सेक्टर पर भी पड़ेगा। प्रॉपर्टी कारोबारियों और निवेशकों का मानना है कि इस वृद्धि से क्षेत्र में जमीन की बिक्री प्रभावित हो सकती है। कई लोगों ने पहले ही जीडीए के बढ़ते नियमों और शुल्कों को लेकर चिंता जताई थी, अब इस नए बदलाव से निवेशकों की रुचि कम हो सकती है।
“क्या कहते हैं विशेषज्ञ ?”
प्रॉपर्टी एक्सपर्ट्स का मानना है कि जीडीए क्षेत्र के गांवों में जमीन की कीमतें पहले से ही अधिक थीं, और अब बढ़ा हुआ शुल्क इसे और महंगा बना देगा। इससे आम लोगों के लिए घर बनाना कठिन हो सकता है। वहीं, कुछ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि इस बदलाव से सरकारी राजस्व में वृद्धि होगी, लेकिन जमीन बाजार पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
“क्या होगा आगे ?”
अब देखना यह होगा कि इस बढ़ोतरी के बाद लोगों की जमीन खरीदने में कितनी दिलचस्पी रहती है। क्या सरकार इस शुल्क में कोई राहत देगी या फिर लोगों को महंगी रजिस्ट्री के साथ ही जमीन खरीदनी पड़ेगी? यह सवाल अब गोरखपुर के प्रॉपर्टी बाजार में चर्चा का विषय बन गया है।
अगर आप भी इन गांवों में जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले नए शुल्कों की जानकारी जरूर लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
-

एसपी नार्थ के कंधे पर एसएसपी, एसपी सिटी ने लगाया अशोक च्रक और स्टार, हुई पदोन्नति
*एसपी नार्थ के कंधे का भार बढ़ा*
*एसपी नार्थ पे मैट्रिक्स लेवल 12 से पे मैट्रिक्स 13 पर हुए पदोन्नति*
*एसपी नार्थ के कंधे पर एसएसपी, एसपी सिटी ने लगाया अशोक च्रक और स्टार*
गोरखपुर। 1999 बैच के तेज तर्रार पीपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को पे मैट्रिक्स लेवल 12 से पे मैट्रिक्स 13 पर किया गया पदोन्नति।
यूपी प्रशासन ने पीपीएस अधिकारियों को दिया होली गिफ्ट, 34 अफसरों को दिया प्रमोशन का तोहफा, नए वेतनमान का मिलेगा लाभ 1998 बैच के पीपीएस अधिकारी जो आईपीएस बनने से चूक गए थे उनको यूपी प्रशासन ने प्रमोट किया है इनको पे मैट्रिक्स 14 दिया गया है जिसके तहत इनकी वर्दी पर अशोक च्रक और स्टार बढ़ जाएंगे यूपी में जिन अधिकारियों का प्रमोशन रूक गया था उनको प्रमोट किया गया है 1998 बैच तक के अधिकारियों को प्रमोशन देकर पे मैट्रिक्स 13 ए प्रदान किया इसमें से ज्यादातर अधिकारी इस साल आईपीएस सेवा से पदोन्नति पा सकेंगे जिसके बाद अब ये अधिकारी अशोक स्ंतभ के साथ स्टार लगा सकेंगे 30 पीपीएस अधिकारियों 1999 बैच से 2001 बैच तक को पे मैट्रिक्स लेवल 12 से पे मैट्रिक्स 13 मिला है यानी पीपीएस अधिकारियों को प्रोन्नत वेतनमान मिला है। जिसमें गोरखपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को पे मैट्रिक्स लेवल 12 से पे मैट्रिक्स 13 पर पदोन्नति किया गया है पदोन्नति की अधिसूचना 4 मार्च 2025 को शासनादेश जारी कर दिया गया था आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी के साथ पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के कंधे पर अशोक चक्र के साथ एक स्टार लगाकर कंधे का भार और बढ़ा दिया कंधे का भार बढ़ते ही एसपी नार्थ की जिम्मेदारियां और बढ़ गई ऐसे तेज तर्रार पीपीएस अधिकारी को जल्द से जल्द पदोन्नति देकर आईपीएस अधिकारी बना देना चाहिए जिससे जिले की कमान संभाल कर अपने अनुभव से अन्य अधिकारियों से साझा कर सके। 1999 बैच के पीपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव जैसे अधिकारी हर जिले में होना चाहिए जो अपने अनुभव को साझा कर बड़े से बड़े घटनाओं का त्वरित निस्तारण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते श्री श्रीवास्तव अपने उच्च अधिकारियों से राय मसौरा कर बेहतरीन तरीके से जनपद चलाने में अपना अहम योगदान देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते।
इसके साथ ही जनपद में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे विवेक कुमार तिवारी अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके को जो अब क्षेत्राधिकारी पूर्ण रूप से बन गए उनकी पोस्टिंग शासन ने गोरखपुर में ही कर दी है उनके कंधे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर और पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी ने तीन स्टार लगाया जो अब गोरखपुर के किसी सर्कल के सीओ बन सकेंगे।










