Category: उत्तर प्रदेश

  • मिर्गी की बीमारी से बचाव और उसके इलाज के बारे में जागरूकता कैम्प

    मिर्गी की बीमारी से बचाव और उसके इलाज के बारे में जागरूकता कैम्प

    मिर्गी की बीमारी से बचाव और उसके इलाज के बारे में जागरूकता कैम्प

    गोरखपुर: विश्व एपिलेप्सी सप्ताह के उपलक्ष्य में डॉ अभिषेक कुमार सिंह डीएम न्यूरोलॉजी द्वारा पैरामाउंट हॉस्पिटल एंड सेंटर ऑफ़ एडवांस्ड न्यूरोलॉजी तारामंडल गोरखपुर पर आम जानता को मिर्गी की बीमारी , उससे जुड़े हुए बचाव और इलाज के बारे में जागरूक किया गया यहां पर उपस्थित दूर दराज से आए तमाम लोगों ने डॉ अभिषेक को बहुत ध्यान से सुना और कई सवाल भी पूछे

    और डॉक्टर अभिषेक ने सभी को जागरूक किया समझाया और उससे बचाव के तमाम उपायों को साझा किया

  • नहर सफाई में ठेकेदार की लापरवाही, सड़क पर फैला मलबा, ग्रामीणों का हंगामा

    नहर सफाई में ठेकेदार की लापरवाही, सड़क पर फैला मलबा, ग्रामीणों का हंगामा

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मदनपुरा–कटाई टीकर मार्ग पर नहर की सफाई कार्य ठेकेदार की लापरवाही के कारण ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। सफाई के दौरान जेसीबी से निकाली गई मिट्टी और कूड़ा सीधे सड़क पर डाल दिए जाने से मार्ग जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर कीचड़ फैलने से वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे राहगीर परेशान हैं।

    लापरवाही से नाराज ग्रामीण अमर सिंह, अभिनेत मौर्य, नवीन सिंह, अनुपम सिंह, सर्वजीत सिंह, भोलू मौर्य सहित अन्य लोगों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल सड़क से मलबा हटाने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

    ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

  • दहेज व घरेलू विवाद में विवाहिता को पीटा, जान से मारने की धमकी पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज

    दहेज व घरेलू विवाद में विवाहिता को पीटा, जान से मारने की धमकी पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा,(गोरखपुर)।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गंगटहिया गांव में एक विवाहिता ने पति और सास-ससुर पर लगातार उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता दीपशिखा त्रिपाठी ने थानाध्यक्ष को प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    तहरीर में बताया गया है कि पीड़िता का पति अभिषेक त्रिपाठी और सास-ससुर छोटी-छोटी बातों पर उसे अपमानित करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और बात तक नहीं करने देते। दीपशिखा ने आरोप लगाया कि 3 नवंबर 2025 को छोटी बेटी द्वारा डिटर्जेंट पाउडर गिरा देने पर पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी।

    पीड़िता ने यह भी बताया कि इससे पहले भी इसी तरह की घटना 26 जून 2024 को हुई थी, जिसमें उसने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की थी। उस समय वह गर्भवती थी और मामला शांत कराने के बाद मायके चली गई थीं। बाद में प्रसव हुआ, जिसका पूरा खर्च पीड़िता के पिता ने वहन किया।

    दीपशिखा का कहना है कि अप्रैल 2025 में वह अपने पिता के साथ ससुराल पहुंचीं, परंतु पति ने उसे घर में रहने की अनुमति नहीं दी। लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने अब दोबारा कार्रवाई की मांग की है।

    थाना हरपुर बुदहट पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर बी.एन.एस.एस के तहत धारा 85, 115(2), 352, 351(3) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • अनियंत्रित बस दुकान में घुसी, युवक घायल, लगभग 10 लाख का नुकसान

    अनियंत्रित बस दुकान में घुसी, युवक घायल, लगभग 10 लाख का नुकसान

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ के पास खजनी रोड पर गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 8:30 बजे दीपक जायसवाल पुत्र सत्य नारायण जायसवाल अपनी किराना दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बस अचानक दुकान में घुस गई।

    बस के टक्कर मारते ही दुकान में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दीवारों में भी भारी नुकसान हुआ। घटना में दुकान के सामने खड़े समीउल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मौके पर खड़ी संजीव सिंहा की बाइक भी बस की चपेट में आकर टूट-फूट गई।

    पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों के मुताबिक हादसे में लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

  • यूपी बार कौंसिल चुनाव से जुड़ी खबर,

    यूपी बार कौंसिल चुनाव से जुड़ी खबर,

    प्रयागराज

    यूपी बार कौंसिल चुनाव से जुड़ी खबर,

    कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया कल से होगी शुरू,

    कौंसिल के इतिहास में पहली बार चुनाव से पहले मतदाता अधिवक्ताओं की डिग्रियों और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया है,

    इनमें सबसे पहले निवर्तमान सदस्यों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों व डिग्रियों का सत्यापन हुआ और सभी के प्रपत्र सही पाए गए हैं,

    इस बार दो लाख 49 हजार 808 मतदाता कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे,

    चुनाव कार्यक्रम

    नामांकन – 14 से 19 नवंबर तक नामांकन पत्रों की जांच – 20 व 21 नवंबर

    नाम वापसी – 27 नवंबर तक

    प्रत्याशियों की अंतिम सूची – 28 नवंबर

    • मतदान (चार चरणों में)
    • पहला – 16 व 17 जनवरी
    • दूसरा – 20 व 21 जनवरी
    • तीसरा – 27 व 28 जनवरी
    • चौथा – 30 व 31 जनवरी
  • गर आयुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

    गर आयुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

    गर आयुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश नगर निगम की भूमि से अतिक्रमण हटाकर तार फेंसिंग एवं भूमि बैंक में शामिल करने के आदेश

    गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में आज नगर निगम सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार सहित राजस्व टीम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने लेखपाल स्तर के कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए राजस्व कार्यों की धरातल स्तर पर जानकारी प्राप्त की और सभी को निर्देश दिया कि वे पारदर्शिता एवं कठोर परिश्रम के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्रत्येक भूमि को सुरक्षित रखते हुए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    नगर आयुक्त ने विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश जारी करते हुए कहा—

    1. नगर निगम की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर तार फेंसिंग एवं बोर्ड लगाकर उन्हें निगम के भूमि बैंक में शामिल किया जाए।

    2. तुर्कमानपुर व खुर्रमपुर स्थित निगम भूमि पर कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) प्राप्त की जाए।

    3. गुलहरिया क्षेत्र में निगम भूमि से आम जनता को आवश्यकतानुसार रास्ता उपलब्ध कराया जाए।

    4. बशारतपुर में निगम भूमि पर कल्याण मंडपम के लिए भूमि संरक्षित कर तार फेंसिंग कराई जाए।

    5. सैम्पवेल हेतु चिन्हित भूमि पर निर्माण विभाग द्वारा सैम्पवेल स्थापित करने की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाए।

    6. कुलपति आवास के सामने निगम भूमि पर प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए।

    7. महादेव झारखंडी टाउन नं. 03 में स्थित निगम भूमि पर कब्जा लेने की कार्रवाई की जाए।

    8. नौसढ़ स्थित गाटा में निगम भूमि पर तार फेंसिंग कर कब्जा सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में कॉम्प्लेक्स निर्माण संभव हो सके।

    9. गुलहरिया क्षेत्र में ध्वस्तीकरण के बाद बचे मलबे को शीघ्र हटवाने के निर्देश जोनल अधिकारी को दिए गए।

    बैठक के अंत में नगर आयुक्त ने कहा कि राजस्व टीम के सभी अधिकारी व कर्मचारी गुणवत्ता एवं ईमानदारी के साथ जनसमस्याओं के समाधान में तत्पर रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    गोरखपुर नगर निगम प्रशासन अब भूमि संरक्षण और राजस्व

    वसूली को लेकर पूरी तरह सक्रिय मोड में नजर आ रहा है।

  • कौशांबी: बेटे के लिए बहू देखने गए पिता को हो गया समधन से प्यार, घर में मचा बवाल, थाने पहुंचा मामला

    कौशांबी: बेटे के लिए बहू देखने गए पिता को हो गया समधन से प्यार, घर में मचा बवाल, थाने पहुंचा मामला

    कौशांबी: बेटे के लिए बहू देखने गए पिता को हो गया समधन से प्यार, घर में मचा बवाल, थाने पहुंचा मामला

    यूपी के कौशांबी में बेटे के लिए बहू देखने गए एक व्यक्ति को होने वाली समधन से प्यार हो गया. फतेहपुर के इस शख्स की आंखें लगभग तीन महीने पहले बहू देखते समय समधन से लड़ गईं. यह अनोखा प्रेम प्रसंग जब व्यक्ति की पत्नी को पता चला तो हंगामा हो गया. मामला महिला थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ.

  • गोरखपुर में 800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर जारी है पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य

    गोरखपुर में 800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर जारी है पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य

    • गोरखपुर में 800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर जारी है पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य

    पुलिस बल को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं — अगले साल तक पूरे होंगे प्रमुख निर्माण कार्य

    गोरखपुर। पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गोरखपुर में 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं पर कार्य युद्धस्तर पर जारी है। गुरुवार को पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

    बैठक में 26वीं वाहिनी पीएसी, सेना नायक, एसपी रेलवे लक्ष्मी नारायण, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    एडीजी मुथा अशोक जैन ने बताया कि गोरखपुर में पुलिस, पीएसी, महिला पीएसी बटालियन और विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) से संबंधित सभी निर्माण कार्यों का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल प्रदान करना है।

    महिला बटालियन के लिए बन रहा अत्याधुनिक परिसर

    बैठक में बताया गया कि पीएसी महिला बटालियन के लिए 225 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय भवनों का निर्माण कार्य जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं 119 करोड़ रुपये की लागत से अनावासीय भवनों का निर्माण अगस्त 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है। इस परिसर में महिला पुलिसकर्मियों के लिए अत्याधुनिक बैरक, प्रशासनिक भवन, परेड ग्राउंड और स्वास्थ्य केंद्र जैसी सभी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

    पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय की क्षमता होगी दोगुनी

    गोरखपुर स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) की क्षमता दोगुनी की जा रही है। इसके तहत 125 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय भवनों और 41 करोड़ रुपये की लागत से अनावासीय भवनों का निर्माण मार्च 2026 तक पूरा किया जाएगा। नई संरचनाओं के तैयार हो जाने पर प्रशिक्षुओं को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण और आधुनिक संसाधन मिल सकेंगे।

    एसएसएफ और पीएसी परिसर में निर्माण कार्य प्रगति पर

    विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) द्वितीय वाहिनी के लिए 81 करोड़ रुपये की लागत से अनावासीय भवनों का निर्माण और 186 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय भवनों का निर्माण जून 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। वहीं, 26वीं वाहिनी पीएसी परिसर में बहुमंजिला बैरक और कार्यालय भवन का कार्य अंतिम चरण में है।

    ट्रांजिट हॉस्टल से पुलिसकर्मियों को मिलेगी राहत

    गोरखपुर पुलिस लाइन परिसर में 28 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला ट्रांजिट हॉस्टल के दो ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। यह निर्माण मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा। इस हॉस्टल में ड्यूटी पर आए पुलिसकर्मियों के ठहरने, भोजन और विश्राम की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    एडीजी जोन ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण की गुणवत्ता में कोई लापरवाही न बरती जाए, प्रत्येक प्रोजेक्ट तय समय सीमा में पूरा हो, तथा सभी परिसरों में बिजली, पानी, सड़क और सीवर की सुविधाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं।

    आधुनिक स्वरूप लेगा पुलिस महकमा

    मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि ये परियोजनाएं गोरखपुर को पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक मॉडल शहर बनाएंगी। डीआईजी एस. चनप्पा ने कहा कि जब पुलिस बल को आधुनिक सुविधाएं और उत्तम आवासीय वातावरण मिलेगा, तो उनकी कार्यकुशलता और सेवा भावना दोनों में वृद्धि होगी।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने बताया कि आगामी वर्षों में गोरखपुर का पुलिस ढांचा न सिर्फ पूर्वांचल बल्कि पूरे प्रदेश के लिए आदर्श उदाहरण बनेगा। उन्होंने कहा कि “ये परियोजनाएं पुलिसकर्मियों को सशक्त करेंगी और जनता की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगी।

    गोरखपुर में 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जारी पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की यह परियोजना कानून-व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और पुलिस बल को आधुनिक युग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करेगी।

  • एडीजी मुथा अशोक जैन ने किया सोनबरसा थाना व एसएसएफ बटालियन निर्माण स्थल का निरीक्षण

    एडीजी मुथा अशोक जैन ने किया सोनबरसा थाना व एसएसएफ बटालियन निर्माण स्थल का निरीक्षण

    एडीजी मुथा अशोक जैन ने किया सोनबरसा थाना व एसएसएफ बटालियन निर्माण स्थल का निरीक्षण

    निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा का रखें विशेष ध्या— एडीजी जोन

    गोरखपुर। पुलिस महकमे के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में गोरखपुर में तेजी से कार्य जारी है। इसी क्रम में आज अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रेंज गोरखपुर एस. चनप्पा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राज करन नय्यर ने नव निर्मित थाना सोनबरसा और विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) बटालियन, थाना क्षेत्र चिलुआताल के निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की गुणवत्ता, डिजाइन, सुविधाओं एवं सुरक्षा मानकों का विस्तार से जायजा लिया। एडीजी जोन ने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं पुलिस बल को आधुनिक और बेहतर कार्य वातावरण देने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

    थाना सोनबरसा बनेगा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त

    निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सोनबरसा थाना परिसर का निर्माण आधुनिक वास्तुकला के अनुरूप किया जा रहा है। इसमें अत्याधुनिक कंट्रोल रूम, अभिलेख कक्ष, महिला सहायता केंद्र, सीसीटीवी नियंत्रण इकाई, मीटिंग हॉल और वाहन पार्किंग जैसी सुविधाएं शामिल की जा रही हैं।

    एडीजी जैन ने कहा कि नए थाने न केवल सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे बल्कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराएंगे जिससे वे जनता की सेवा और अधिक दक्षता से कर सकें।

    एसएसएफ बटालियन परिसर में भी कार्य तेज

    इसके बाद अधिकारियों ने चिलुआताल थाना क्षेत्र में बन रहे एसएसएफ (विशेष सुरक्षा बल) बटालियन परिसर का निरीक्षण किया। एडीजी जोन ने निर्माण स्थल पर मौजूद इंजीनियरों और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और कहा कि सभी कार्य तय गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भवन निर्माण में सुरक्षा, टिकाऊपन और ऊर्जा दक्षता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    डीआईजी एस. चनप्पा ने कहा कि एसएसएफ बटालियन के तैयार हो जाने से सुरक्षा व्यवस्था को एक नया बल मिलेगा और जिले में पुलिस बल की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने बताया कि दोनों परियोजनाएं पुलिस बल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं। इनके पूरा होने से न केवल पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि जनसामान्य को भी अधिक त्वरित और प्रभावी सेवा का लाभ मिलेगा।

    निरीक्षण के दौरान अन्य पुलिस अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

    गोरखपुर में तेजी से आगे बढ़ रहे पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर के ये प्रोजेक्ट कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगे।

  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र चंद्रप्रकाश पांडेय बने प्रदेश महासचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र चंद्रप्रकाश पांडेय बने प्रदेश महासचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र चंद्रप्रकाश पांडेय बने प्रदेश महासचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर+

    गोरखपुर।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय हरिकृष्ण पांडेय के पुत्र चंद्रप्रकाश पांडेय को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव (पूर्वी जोन) बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई।

    चंद्रप्रकाश पांडेय के नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु सिंह, प्रदेश संगठन सचिव अखिलेश दुबे आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बनने पर गोरखपुर स्थित राम भवन, शुक्ला हाता में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्री पांडेय को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।

    कार्यक्रम में आर.एस. पांडेय, श्रीनकेंद्र यादव भारती, प्रदीप नाथ शुक्ला, हरिशंकर तिवारी, मोनू यादव, धर्मेंद्र पांडेय, नितिन सिंह, मुरारी राय, अंकित शर्मा, अजय सिंह, नीमेश चौहान, चन्द्रभान वर्मा, अयोध्या प्रसाद पांडेय, संतोष कुमार सेनी, राजीव राम वर्मा, अर्पित मौर्या, अभिषेक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    सभी नेताओं ने चंद्रप्रकाश पांडेय को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसान कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

    समारोह के अंत में श्री पांडेय ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीति व सिद्धांतों पर चलकर किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे।