Category: उत्तर प्रदेश

  • पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी की गिरफ्तार

    पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी की गिरफ्तार

    पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी की गिरफ्तार

    गोरखपुर।गोरखनाथ थाना क्षेत्र में दर्ज पाक्सो एक्ट के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभिषेक कुमार सिंह (33 वर्ष) है, जो मूल रूप से जनपद देवरिया के थाना रामपुर कारखाना के देउरवा गांव का निवासी है। वह वर्तमान में हरसेवकपुर नंबर 2, थाना शाहपुर, गोरखपुर में रह रहा था।

    अभियुक्त को आज सुबह गोयल गली मोड़, धर्मशाला बाजार से पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ थाना गोरखनाथ में मुकदमा अपराध संख्या 484/2025, धारा 65(1) बीएनएस तथा 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

    यह मामला पीड़िता नित्या गुप्ता द्वारा दर्ज कराया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया कि 2019 से लेकर 2025 तक अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और शादी से इंकार करने पर धमकियां देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि अभियुक्त ने बार-बार अपने कमरे और होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए, मारपीट की और भद्दी गालियां दीं। अप्रैल 2025 में पीड़िता के बालिग होने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव डाला गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

    विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में प्रारंभिक धाराओं में परिवर्तन करते हुए पाक्सो एक्ट की धारा 5/6 को शामिल किया गया। आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

  • वार्ड 1 व 9 की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान शुरू

    वार्ड 1 व 9 की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान शुरू

    वार्ड 1 व 9 की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान शुरू

    गौसिया मस्जिद–बनरबझवा मुहल्ला मार्ग पर नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ।

    गोरखपुर खजनी।गोरखपुर नगर पंचायत उनवल के वार्ड नं. 1 और 9 में जलजमाव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहे दर्जनों परिवारों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। गौसिया मस्जिद, बनरबझवा मुहल्ला से दुर्गा राय के घर तक जाने वाले मार्ग पर नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर में यह मार्ग सबसे अधिक जर्जर और समस्याग्रस्त मार्गों में गिना जाता था।

    स्थानीय निवासियों के अनुसार वर्षों से बारिश के समय सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती थी। कीचड़ और गंदगी के कारण आम लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता था। नमाजियों को मस्जिद तक पहुंचने के लिए मजबूरन दूसरा रास्ता अपनाना पड़ता था। कई बार बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो जाता था।

    स्थाई निवासीयो ने बताया कि, बरसात के दिनों में हम घरों में कैद हो जाते थे। गंदा पानी महीनों तक सड़क पर भरा रहता था।

    लोगों की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष एड० महेश कुमार दुबे जी ने वार्ड के सभासद प्र० मनोज यादव/ सभासद श्री प्रभुनाथ यादव एवं सर्वेश लाल के साथ मिलकर नाली निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। पारंपरिक रूप से कपूर व अग़रबत्ती जलाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्य का शुभारंभ किया गया।

    नगरपंचायत अध्यक्ष एड० महेश कुमार दुबे जी ने कहा यह मार्ग लंबे समय से उपेक्षित था। नाली बनने से वार्ड के लोगों को जलजमाव और गंदगी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

    नाली निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही यहां की सड़क भी सुधर जाएगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।

    उक्त अवसर पर एडवोकेट जलालूद्दीन खान,सभासद वार्ड संख्या 11 एजाज खान (अज्जू), संजय कुमार, पिंटू कुमार,मनोज कुमार कोटेदार, दीपक कुमार,रसीद,कियामु सहित दर्जनों सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

  • रामजानकी महामार्ग के निर्माणाधीन पुलिया में गिरी कार, चालक गंभीर

    रामजानकी महामार्ग के निर्माणाधीन पुलिया में गिरी कार, चालक गंभीर

    रामजानकी महामार्ग के निर्माणाधीन पुलिया में गिरी कार, चालक गंभीर

    गोला। बड़हलगंज रामजानकी महामार्ग पर शिवपुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया में शनिवार की रात एक मारुती वैन गिर गई। जिसमें चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को घायल अवस्था में सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। उसका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है।

    रामजानकी महामार्ग के चौड़ीकरण के क्रम में नाला निर्माण व सड़क पर पुलिया निर्माण आदि का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा शिवपुर गांव के पास पुलिया का निर्माण किया निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए ठेकेदार द्वारा पुलिया के लिए सड़क के बीच में गड्ढा खोदा गया है तथा वाहनों के आवागमन के लिए सड़क के बगल में एक खेत से गुजरने के लिए कच्चा मार्ग बनाया गया है। शनिवार की रात दोहरीघाट कस्बे का रहने वाला 35 वर्षीय पूरन साहनी शाम को बड़हलगंज से सामान लेकर सिकरीगंज गया था। उसके साथ क्षेत्र के गजहड़ा निवासी अनिल यादव भी था। अनिल यादव गोला कस्बा के चंद चौराहे पर उतर गए और पूरन साहनी अकेले कार से घर जा रहा था। अभी वह निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर कार सहित नाले में गिर गया तथा कार का एयरबैग खुल गया। वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

  • आशिक और पत्नी ने मिलकर पति का रेता गला हालत नाजुक,अस्पताल हुआ रेफर

    आशिक और पत्नी ने मिलकर पति का रेता गला हालत नाजुक,अस्पताल हुआ रेफर

    आशिक और पत्नी ने मिलकर पति का रेता गला हालत नाजुक,अस्पताल हुआ रेफर

    गोरखपुर।गोला तहसील क्षेत्र के थाना उरुवा के ग्राम दुघरा में अवैध संबंध के चलते आशिक और पत्नी मिलकर पति का गला रेत कर हत्या करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर हालत में घायल पति को पी एच सी उरुवा लाया गया जहां स्थित नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम दुघरा निवासी प्रदुम उर्फ चैतु पुत्र दूधनाथ चौरसिया, के पत्नी का प्रेम प्रसंग गोला थाना क्षेत्र के डीहवा निवासी अंकित चौरसिया, के साथ चल रहा था। पति को पत्नी और अंकित के रिश्ते पर संदेह था, जिसे लेकर अक्सर घर में विवाद होता रहता था। सूत्रों के अनुसार रविवार की दोपहर मे मौका पाकर पत्नी ने अपने प्रेमी अंकित के साथ मिलकर रस्सी से बांधकर प्रदुम उर्फ चैतू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया। घायल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल हालत में उसे उरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और छानबीन शुरू कर दी। प्रेमी अंकित चौरसिया प्रेमिका पत्नी दोनों पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है, लोग दंपती रिश्ते और बढ़ते अवैध संबंधों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं। घायल पति प्रदुम उर्फ चैतू चौरसिया की हालत नाजुक बताई जा रही है।

  • खजनी लूटकांड का पुलिस 20 घंटे बाद भी बदमाश पकङ से बाहर, लोगों में आक्रोश

    खजनी लूटकांड का पुलिस 20 घंटे बाद भी बदमाश पकङ से बाहर, लोगों में आक्रोश

    खजनी लूटकांड का पुलिस 20 घंटे बाद भी बदमाश पकङ से बाहर, लोगों में आक्रोश

    उनवल चौकी के बगल का मामला पुलिस के पकड़ से दूर लुटेरे

    ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी थाना के उनवल चौकी अंतर्गत नगर पंचायत उनवल में चौकी के बगल में शनिवार शाम महिला से असलहा ठोंककर हुई लूट की घटना के बाद भी पुलिस की कार्रवाई बेहद सुस्त नजर आ रही है। वारदात को करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो किसी संदिग्ध को पकड़ सकी है, न ही इलाके में कोई सर्च ऑपरेशन प्रभावी रूप से चलाया गया। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

    पीड़ित महिला जमीला की हालत अब भी सामान्य नहीं बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी, लेकिन एक घंटे तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बदमाशों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं?क्या अब घर और मुहल्ले भी सुरक्षित नही है।

    इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि बदमाशों को अंधेरे का फायदा मिला। घटना के बाद मोहल्ले में भय का माहौल है और महिलाओं में विशेष रूप से दहशत है।

    उधर, थानाध्यक्ष खजनी का कहना है कि

    मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि रविवार सुबह तक किसी ठोस सुराग का खुलासा नहीं हो सका था।

    स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, लाइट की व्यवस्था में सुधार लाया जाए और बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • कांस्य और सिल्वर हासिल करके बढ़ाया क्षेत्र का मान ।

    कांस्य और सिल्वर हासिल करके बढ़ाया क्षेत्र का मान ।

    कांस्य और सिल्वर हासिल करके बढ़ाया क्षेत्र का मान ।

    खोराबार ब्रेकिंग विस्तृत 16 नवम्बर ।

    चेन्नई में आयोजित 23 वे ऐशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खोराबार के 83 वर्षीय वंशबहादुर ने कांस्य और सिल्वर हासिल करके क्षेत्र का मान बढ़ाया है । बीते 5 से 9 नवम्बर के बीच चेन्नई में आयोजित 75 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के दौड़ में वंशबहादुर ने 400 मीटर के दौड़ में सिल्वर तथा 800 मीटर के दौड़ में कांस्य हासिल किया । उनके इस उपलब्धि पर रविवार को खोराबार के दयानंद इंटर कालेज के प्रांगड़ में क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगो ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया ।

    इस दौरान राजेश यादव राजू , मायापति , प्रधान जयसिंह , वीरेन्द्र सिंह , धर्मेंद्र सिंह ,अमर सिंह , विशाल गुप्ता , विजय मौर्या , सुनील मौर्या , रामनरेश गौतम , प्रभुनाथ , रामप्रताप तिवारी आदि उपस्थित रहे ।

  • बड़हलगंज दैनिक जागरण गोला के तहसील प्रभारी व वीएस‌एवी इंटर कालेज

    बड़हलगंज दैनिक जागरण गोला के तहसील प्रभारी व वीएस‌एवी इंटर कालेज

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज दैनिक जागरण गोला के तहसील प्रभारी व वीएस‌एवी इंटर कालेज के शिक्षक बेलसडा गांव निवासी शशिमौलि त्रिपाठी की माता 89 वर्षिय भानुमती त्रिपाठी जी का रविवार की शाम 5,55 बजे निधन हो गया।उनके बड़े पुत्र शिक्षक महेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मदरिया घाट पर‌ किया जाएगा।

  • बहू-बेटी सम्मेलन में मिशन शक्ति टीम ने दिया नारी सुरक्षा-सम्मान का संदेश

    बहू-बेटी सम्मेलन में मिशन शक्ति टीम ने दिया नारी सुरक्षा-सम्मान का संदेश

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    थाना सहजनवा की मिशन शक्ति टीम ने 16 नवंबर दिन रविवार को ग्राम मिनवा स्थित पंचायत भवन में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों, ग्रामीण माताओं और बहनों को बड़ी संख्या में शामिल कराया गया।

    कार्यक्रम के दौरान सहजनवा थाने से उपनिरीक्षक मधु ने मिशन शक्ति के तीन प्रमुख उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी आपातकालीन व सहायता हेल्पलाइन नंबरों की व्यावहारिक जानकारी दी गई, उन्होंने विमेन पावर लाइन 1090, एंबुलेंस सेवा 108, गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं हेतु एंबुलेंस 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, अग्निशमन सेवा 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के विषय में जागरूक किया।

    साथ ही थाने से आयी महिला कांस्टेबल, संगीता मौर्य और गरिमा यादव ने सभी उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया और सुरक्षा-सहायता से जुड़ा पंपलेट वितरण कर जागरूकता बढ़ाई।

    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना रहा।

  • सीएम योगी से निरञ्जन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी

    सीएम योगी से निरञ्जन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी

    सीएम योगी से निरञ्जन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।निरञ्जन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। यह भेट कुंभ के सफल समापन के बाद साधु-संत समाज की प्रशंसा के बाद हुई, और साधु-संत समाज में प्रसन्नता व्यक्त की गई थी।

    भेंट का स्थान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ स्थित सरकारी आवास।

    मुलाकात का कारण: स्वामी कैलाशानन्द गिरी का सम्मान करना और कुंभ मेले के सफल समापन पर चर्चा करना।

    मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

    अतिरिक्त जानकारी: स्वामी कैलाशानन्द गिरी निरञ्जन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर हैं और निरञ्जन अखाड़े में पट्टाभिषेक के बाद, उनके द्वारा कई नागा साधुओं को दीक्षा देने की सूचना है, जो कि हिन्दू धर्म के अनुसार महत्वपूर्ण है।

  • डीआईजी ने किया शहर का पैदल निरीक्षण, जाम को लेकर दिए कड़े निर्देश

    डीआईजी ने किया शहर का पैदल निरीक्षण, जाम को लेकर दिए कड़े निर्देश

    डीआईजी ने किया शहर का पैदल निरीक्षण, जाम को लेकर दिए कड़े निर्देश

    गोरखपुर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस चन्नप्पा गिरधरगंज क्षेत्र (कूड़ाघाट) में पैदल गश्त पर निकले। उनके साथ एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह और थानेदार एम्स संजय मिश्रा भी मौजूद रहे।

    करीब 3 किलोमीटर पैदल गश्त के दौरान डीआईजी ने कई स्थानों पर व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रास्ते में दिखी अनियमितताओं पर तत्काल मौजूद पुलिसकर्मियों को सुधार के निर्देश दिए। विशेष तौर पर गिरधरगंज सब्जी मंडी के बाहर सड़कों पर लगने वाली दुकानों और सड़क किनारे खड़ी होने वाली गाड़ियों पर नाराजगी जताई।

    डीआईजी ने निर्देश दिया कि सब्जी मंडी की तरफ की कोई दुकान सड़क पर नहीं होनी चाहिए और वाहनों को सड़क के किनारे से कम से कम एक मीटर अंदर खड़ा किया जाए, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी चौराहे पर जाम न लगे, यह पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

    डीआईजी एस चन्नप्पा ने बताया, “ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस को कई बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं जाम की स्थिति बनती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।”

    डीआईजी के इस निरीक्षण को स्थानीय लोगों ने भी सराहा। इससे उम्मीद है कि क्षेत्र में ट्रैफिक समस्या और सार्वजनिक व्यवस्था में सुधार होगा।