Category: उत्तर प्रदेश

  • सीएम योगी देंगे उच्चीकृत क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की सौगात

    सीएम योगी देंगे उच्चीकृत क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की सौगात

    सीएम योगी देंगे उच्चीकृत क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की सौगात 72.78 करोड़ रुपये की परियोजना का मंगलवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

    गोरखपुर, 17 नवंबर। पुलिसिंग को अत्याधुनिक बनाने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को उच्चीकृत क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की सौगात देंगे। वह मंगलवार (18 नवंबर) को गोरखपुर में शास्त्री चौक के समीप, जिला अस्पताल रोड पर 72.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के नवीन उच्चीकृत भवन का लोकार्पण करेंगे। अब यह प्रयोगशाला बी श्रेणी से अपग्रेड होकर ए श्रेणी की हो गई है। लोकार्पण का समारोह पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।

    गोरखपुर में स्थापित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के भवन को उच्चीकृत कर छह मंजिला बनाया गया है। इसके साथ ही अब यहां फोरेंसिक जांच सुविधाओं का विस्तार हो जाएगा। उच्चीकृत लैब की बिल्डिंग में लैपटॉप, मोबाइल, सीसीटीवी के डाटा स्टोरेज की रिकवरी के साथ आवाज संबंधी फोरेंसिक जांच भी होगी। आग्नेय अस्त्र और विस्फोटक पदार्थों की जांच की भी मॉडर्न सुविधा उपलब्ध होगी। गृह विभाग के इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम नेबल कराया है।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मखनहा गांव मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व प्रधान

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मखनहा गांव मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व प्रधान

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मखनहा गांव मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व प्रधान के परिजनों से मिले, विकास कार्यों का आश्वासन दिया

    गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मखनहा गांव मांगलिक उत्सव में पहुंचकर पूर्व प्रधान के पर जनों से मिले और अपना आशीर्वचन दिया सुख-समृद्धि की कामना की और क्षेत्र के विकास कार्यों को शीघ गति देने का आश्वासन भी दिया।

    सुबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के मखनहा गांव पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर वहां पर उनके स्वागत के लिए पहले से मौजूद क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

    क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के सुख-समृद्धि की कामना की और क्षेत्र के विकास कार्यों को शीघ्र गति देने का आश्वासन भी दिया।

    गांव में पहली बार मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर फूलों की वर्षा कर खुशी जाहिर की और अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।इस अवसर पर कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मृत्युंजय सिंह, मधुसूदन मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख जंगल कौड़िया वृजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भरोहिया संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख कैम्पियरगंज अश्वनी जायसवाल, राजीव रंजन चौधरी, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, डॉ. सदानंद सिन्हा, बृजनारायण सिंह, विधायक पीआरओ राजेश सिंह, शमशेर सिंह, अमित सिंह मोनू, दीपक बजाज, बिपिन सिंह, भाजपा पीपीगंज मंडल अध्यक्ष पशुपति अग्रहरि, राकेश चौधरी, दिलीप कन्नौजिया, तमाम ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

  • गोरखपुर ने कैंसर के खिलाफ बुलंद की आवाज

    गोरखपुर ने कैंसर के खिलाफ बुलंद की आवाज

    गोरखपुर ने कैंसर के खिलाफ बुलंद की आवाज

    स्वास्थ्य महकमे ने भी कैंसर उन्मूलन संबंधी विविध आयोजनों में की हिस्सेदारी

    लोगों में सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और ओरल कैंसर के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया गया

    गोरखपुर। जिले में कैंसर के खिलाफ सोमवार को विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य महकमे ने भी विभिन्न संस्थाओं और संस्थानों के सहयोग से आयोजित इन गतिविधियों में सक्रिय प्रतिभागिता की। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों के बीच सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और ओरल कैंसर के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, महायोगी गुरू गोरखनाथ विश्वविद्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज और मोहद्दीपुर स्थित एक निजी होटल में हुए इन आयोजनों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने भी हिस्सा लिया।

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा सर्वाइकल कैंसर के प्रति जनजागरूकता के लिए पदयात्रा निकाली गई, जिसमें कुलपित प्रोफेसर पूनम टंडन, कार्यक्रम संयोजक डॉ दिव्या रानी सिंह, सीएमओ, आईएमए पदाधिकारीगण और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधिगण के साथ स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके भी लगाए गए। कुलपति ने अपने सम्बोधन में कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य यह संदेश देना है कि कैंसर से बचाव के लिए लगने वाले टीके की सुविधा प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिल सके। अभी यह टीके निःशुल्क उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन विभिन्न संस्थाओं के प्रयासों से बच्चियों का निःशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। सीएसआर से जुड़ी संस्थाएं भी इस मुहिम से जुड़ें। सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि हमारा प्रयास कैंसर से बचाव के लिए अतिशीघ्र स्क्रिनिंग का है। अक्सर देखा जाता है कि सर्वाइकल कैंसर की मरीज जब तक अस्पताल पहुंचती है कैंसर के गंभीर स्टेज तक पहुंच चुकी होती है। इसलिए तीस वर्ष से अधिक आयु की हर महिला की कैंसर की जांच अवश्य होनी चाहिए। समय से जांच और उपचार से जटिलताओं से बचाव होता है।

    महायोगी गुरू गोरखनाथ विश्वविद्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में हुए कार्यक्रम में सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के बारे में आयोजित सत्र में एम्स गोरखपुर की निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ विभा दत्ता, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ शिखा सेठ और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामकुमार जायसवाल ने भी हिस्सा लिया। सत्र के दौरान पिंक कार्ड अभियान के बारे में विशेष तौर पर चर्चा हुई। प्रधानाचार्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने इस समन्वित मॉडल पर राष्ट्रीय स्तर से जुड़े ऑनलाइन विशेषज्ञों के बीच चर्चा की। सीएमओ ने कहा कि इस मॉडल को मिल रही लोकप्रियता में एम्स गोरखपुर का विशेष योगदान है।

    मोहद्दीपुर स्थित एक निजी होटल में हुए कार्यक्रम में तंबाकू के दुष्प्रभावों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में दस जिलों के स्वास्थ्य महकमें के अधिकारियों और एनएचएम कंसल्टेंट ने भागीदारी की। उन्हें सम्बोधित करते हुए सीएमओ ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए तम्बाकू की भयावहता का संदेश समाज के बीच जाना चाहिए। हमारा प्रयास हो कि लोग तम्बाकू का सेवन बचपन से ही न करें। इसके लिए बच्चों को ध्यान में रख कर शिक्षाप्रद सामग्री तैयार करनी होगी। कार्यक्रम में एम्स गोरखपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ वेंकटेश सहित कई अन्य विषय विशेषज्ञ शामिल हुए।

  • नौका विहार breaking news

    नौका विहार breaking news

    1.नौका विहार अग्निकांड में मृतक पुरुषोत्तम बेटे का जन्मदिन छोड़ कर ड्यूटी पर लौटा था

    गोरखपुर।रामगढ़ताल थाना क्षेत्र रविवार को रेस्टोरेंट में लगी आग में मृत पाए गए पुरुषोत्तम अग्रहरि (46 वर्ष) के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे अनूप ने बताया कि सहजनवा थाना क्षेत्र के बरईपार स्थित उनकी पैतृक जमीन चाचा द्वारा बेच दिए जाने के बाद पूरा परिवार मजबूरी में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित ननिहाल में रहता है।

    नानी की तबीयत लगातार खराब रहने के कारण परिवार वहीं बस गया। मौत की सूचना पर रविवार दोपहर में तुलसीपुर से मृतक का पुत्र अनूप, पत्नी पूनम और भतीजा दीपू गोरखपुर पहुंचे। अनूप के अनुसार, उसके पिता पुरुषोत्तम रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित होटल में हाउसकीपिंग का काम कर रहे थे।तीन दिन पहले वह घर आए थे। शनिवार को अनूप का जन्मदिन था, लेकिन रेस्टोरेंट से लगातार फोन आने पर वह शुक्रवार को ही गोरखपुर लौट गए। रविवार सुबह होटल प्रबंधन की ओर से फोन आने पर परिवार को हादसे की जानकारी हुई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुरुषोत्तम अपने पीछे पत्नी, बेटे के अलावा 14 वर्षीय बेटी अनन्या छोड़ गया है।

    2. बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने भाई का सिर फोड़ा

    गुलरिहा ।थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़खानी का विरोध करना उसके पिता और भाई को भारी पड़ गया। आरोपित मनबढ़ों ने दोनों को रास्ते में घेरकर बुरी तरह मारपीट की।इससे भाई के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने गुलरिहा पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

    मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय छात्रा कई महीनों से गांव के एक युवक की हरकतों का शिकार हो रही थी। आरोपित से परेशान होकर छह माह पहले छात्रा अपने माता-पिता और भाई के साथ गांव छोड़कर दूसरे गांव के पुराने मकान में रहने चली गई थी लेकिन मनचला वहां भी उन्हें परेशान करने पहुंच गया।

    कुछ दिन पहले छात्रा के भाई ने इसका विरोध किया था, जिस पर आरोपित धमकी देकर चला गया था। सोमवार की सुबह छात्रा के पिता और भाई घर जा रहे थे तभी आरोपित युवक अपने घरवालों के साथ पहुंचकर दोनों को रोक लिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमले में भाई का सिर फट गया और हाथ में भी गंभीर चोटें आईं ।प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • बीडीओ और एडीओ ने जांच में नहीं दिए अभिलेख, युवा कल्याण अधिकारी ने डीएम को लिखा पत्र, कार्रवाई की तैयारी

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    पाली ब्लॉक में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के दौरान खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पाली की लापरवाही और असहयोग सामने आया है। जांच टीम द्वारा बार-बार अभिलेख मांगे जाने के बावजूद दोनों अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए, जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

    इसको गंभीर मानते हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को विस्तृत पत्र भेजकर समूचे प्रकरण की जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि अभिलेख उपलब्ध न कराने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है, जबकि शासन ने इस मामले को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि डीएम जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। जांच में बाधा डालने और असहयोग के लिए संबंधित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है। पत्र भेजे जाने के बाद प्रशासनिक हलकों में काफी हलचल है।

    ये है पूरा मामला।

     

    पाली ब्लॉक के डोहरियाकला ग्राम पंचायत निवासी धर्मेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ग्राम सभा में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की थी। इस शिकायत की जांच जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह को सौंपी गई थी।

    जांच के लिए उन्होंने 13 अक्टूबर और 3 नवंबर को पाली के खंड विकास अधिकारी बृजेश यादव और सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार से ग्राम सभा में कराए गए कार्यों से संबंधित अभिलेख मांगे, लेकिन दोनों अधिकारियों ने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए।

    इस पर शिकायतकर्ता ने दोबारा आईजीआरएस पर शिकायत की। इसके बाद युवा कल्याण अधिकारी ने डीएम को पत्र भेजकर बताया कि पाली बीडीओ और एडीओ जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते जांच बाधित है।

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन जल्द ही सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

  • आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे

    आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री आज फोरलेन और सोनबरसा थाने का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री आज दोपहर बाद निर्माणाधीन बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार फोरलेन का निरीक्षण करेंगे.

    पीपीगंज में मांगलिक कार्यक्रम और कालेसर में जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रताप नारायण सिंह घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारी पूरे दिन तैयारियों का जायजा लेते रहे।

    मुख्यमंत्री मखनहा में मांगलिक कार्यक्रम में जाएंगे. उनके दौरे को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया।

    सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस बल की तैनाती यातायात व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट के अनुसार मार्गों को सुचारू रखने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

    उनका हेलीकाप्टर गीडा सेक्टर 5 में उतरेगा, वे सड़क मार्ग से कालेसर गांव जाएंगे।

    * इसके बाद निर्माणाधीन बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार फोरलेन का निरीक्षण कर सकते हैं.

    * गोरखपुर से महराजगंज को जोड़ने वाली 16.175 किमी लंबी सड़क के फोरलेन होने से जाम से बड़ी राहत मिलेगी

    * वे नव-निर्मित सोनबरसा थाना और चिलुआताल क्षेत्र में बन रहे विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) बटालियन परिसर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरीक्षण करेंगे.

    * इसकी तैयारी शुरू हो गई है. सीएम के निरीक्षण से पहले एडीजी जोन ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, डिजाइन और सुरक्षा मानकों को विस्तार से समीक्षा की थी.

    * सोनबरसा थाना का निर्माण आधुनिक वास्तुकला के अनुरूप किया जा रहा है, जिसमें कंट्रोल रूम, महिला सहायता केंद्र, अभिलेख कक्ष, सीसीटीवी कंट्रोल यूनिट, मीटिंग हॉल और वाहन पार्किंग जैसी सुविधाएं होंगी.

    * सीएम बीते 28 सितंबर को दिवंगत हुए जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रताप नारायण सिंह घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

  • आज का राशिफल  

    आज का राशिफल

    17 नवम्बर 2025 , सोमवार

    मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

    आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म हो जायेंगी। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। आपकी कोशिश अपनी छाप छोड़ जाएगी। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यस्त रहने से थकान होगी। स्वास्थ्य सुधार सम्भव है।

    वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

    आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। अधिकारी आपको किसी जरूरी काम से यात्रा पर भेजने की योजना बना सकते हैं। आप कुछ ऐसे कार्यों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। घर से कलेश दूर होंगे।

    मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

    आज आपका दिन ठीक बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी समाजिक संगठन से जुड़ने के लिये भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। सफलता में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

    कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

    आज आपका भविष्य की योजनायें बनाने के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। आपके जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जायेगा। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा, आपको सैलरी में बढ़ोत्तरी भी मिल सकती है।

    सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

    आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। माता की सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

    आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। किसी बड़े वकील की सहायता भी आपको मिल सकती है। कुंवारी कन्याओं के विवाह की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत ही अच्छा है स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। आपको खूब तरक्की मिलेगी।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

    आज आपको कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। छोटे स्तर पर शुरु किये गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें है, उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन दोस्तो का सहयोग आपके साथ रहेगा। जरूरी कामों को दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घरवालों से किसी विषय पर सलाह ले सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

    आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है। आप मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिये भी दिन खुशियां लेकर आयेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

    धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

    आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा । आपको वाणी पर संयम रखना होगा। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं वो नयी क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। बिजनेस में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। इस राशि के छात्र किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा।

    मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

    आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिये जाने की सोच रहें हैं उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह जाने का प्लान कर सकते है आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

    आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदत के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आपके बहुत काम आयेगा। लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस मामलों में आप सही ढंग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागिता होने की उम्मीद है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव दूर हो जायेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर कर सकते हैं। रचनात्मक शौक आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इससे आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। सरकारी ऑफिसों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जायेगा।

    यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं

  • युवती की न्यूड मिली लाश के केस का खुलासा

    युवती की न्यूड मिली लाश के केस का खुलासा

    युवती की न्यूड मिली लाश के केस का खुलासा

    UP पुलिस का दरोगा निकला क़ातिल

    UP के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली इलाके में युवती की नग्न लाश मिलने के केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। क़ातिल UP पुलिस का दरोगा अंकित यादव निकला। जिसने युवती के सिर मे लोहे की रॉड मारकर जान ली थी। अंकित की वर्तमान मे पोस्टिंग महोबा मे चल रही थी।

    दहेज़ उत्पीड़न केस की जाँच के दौरान बनी नजदीकी.. लव-सेक्स से मर्डर तक पहुंचा अंजाम…

    युवती किरण ने अपने पति CRPF के जवान पर दहेज़ का केस किया हुआ था। 2025 मे ही देवर पर रेप का केस दर्ज कराया था। दरोगा अंकित यादव को इस केस की जाँच मिली थी। अंकित बयान लेने आता रहता था। दोनों की आँख लड़ गई। दरोगा ने युवती के ससुराल पक्ष पर शिकंजा कसा तो मानो उसने युवती का दिल ही जीत लिया।

    कुछ दिन ही चल पाई लव स्टोरी..

    कोर्ट में तारीख से लौटते समय दोनों कार में साथ थे..किसी बात पर दरोगा को गुस्सा आया और उसने युवती के सिर मे लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। अपनी गाडी मे लाश डालकर मौदहा फेंक आया। मगर अब पकड़ा गया।

  • अमेरिकन प्रोड्यूसर मिलिंडा बी डोगरा, निर्देशक जय डोगरा, भूपेश खन्ना की फिल्म ‘आस्था छठी मइया’ की शूटिंग 

    अमेरिकन प्रोड्यूसर मिलिंडा बी डोगरा, निर्देशक जय डोगरा, भूपेश खन्ना की फिल्म ‘आस्था छठी मइया’ की शूटिंग 

    अमेरिकन प्रोड्यूसर मिलिंडा बी डोगरा, निर्देशक जय डोगरा, भूपेश खन्ना की फिल्म ‘आस्था छठी मइया’ की शूटिंग

    कैलिफोर्निया (यूएसए) की एनआरआई प्रोड्यूसर मिलिंडा बी डोगरा एवं भूपेश खन्ना, निर्देशक जय डोगरा व भूपेश खन्ना लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की महिमा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘आस्था छठी मइया’ की शूटिंग कम्प्लीट हो गई है। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी और बॉलीवुड एक्टर पुनीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन धरती प्रयागराज के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है।

    उल्लेखनीय है कि ट्राईडॉट प्रोडक्शन एवं बीके प्रोडक्शन (यूएसए) के बैनर तले निर्माण की जा रही फिल्म ‘आस्था छठी मइया’ की निर्मात्री मिलिंडा बी डोगरा एवं निर्माता भूपेश खन्ना हैं। निर्देशक जय डोगरा व भूपेश खन्ना हैं। लेखक जय डोगरा हैं।

    डीओपी विकास जोशी, सेकेंड डीओपी सुनील वानखेड़े हैं। ईपी अरविन्द यादव, लाइन प्रोडूसर सौरभ द्विवेदी, कस्टिंग डायरेक्टर सिमरन पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर शुभम सिंह, केसरी नंदन हैं। मुख्य कलाकार पुनीत सिंह, काजल राघवानी, समता सागर, ऐश्वर्या राज भाकुनी, अमित सिन्हा, मुक्तेश्वर ओझा, मनतशा जावेद, सिमरन पाण्डेय, राजमनी त्रिपाठी, शुभांगी हैं।

    गौरतलब है कि विदेशी महिला फ़िल्म निर्मात्री मिलिंडा बी डोगरा भारतीय संस्कृति के प्रभावित होकर छठ माता की महिमा पर आधारित फिल्म ‘आस्था छठी मइया’ का निर्माण कर रही हैं। उन्होंने छठ पूजा में शामिल होकर छठ मइया की महिमा एवं व्रत के बारे में बारीकी से गहन अध्ययन किया है। उनका मानना है कि लोक आस्था का प्रतीक छठ माता की पूजा देश-विदेश के लोग भी ज्ञात कर सकें। इस फिल्म का इंग्लिश भाषा में डब करके तथा इंग्लिश सबटाइटल के साथ विदेशों में भी रिलीज की जाएगी।

    एनआरआई प्रोड्यूसर मिलिंडा बी डोगरा का कहना है कि ‘जब हम भारत आए थे तो यहाँ देखा कि बहुत सुंदर छठ मइया का पर्व अस्था विश्वास और श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है। फिर मैंने और भी ज्यादा पढ़ा तथा जाना कि कितना खूबसूरत कल्चर है भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश का। ज्यादा जानकारी हासिल पर पता चला चौवालीस करोड़ लोग इस छठ पर्व को मनाते हैं। फिर लगा क्यों ना हम भी इस पर फिल्म बनाएं। कुछ लोग सनातन धर्म का तिरस्कार करते हैं, इसलिए हम स्वच्छ तरीके से ये फ़िल्म बना रहे हैं। दादा अपनी पोती के साथ इस फ़िल्म को देख सकते हैं। ससुर अपनी बहू के साथ ये फ़िल्म देख सकते हैं।’

  • सक्रिय चोरी और डकैती गिरोह का भंडाफोड़

    सक्रिय चोरी और डकैती गिरोह का भंडाफोड़

    सक्रिय चोरी और डकैती गिरोह का भंडाफोड़

    दो गिरफ्तार – एक बाल अपचारी किशोर अदालत में पेश

    गोरखपुर।थाना खोराबार पुलिस ने चोरी और डकैती की योजना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने चोरी का सामान और डकैती की तैयारी में इस्तेमाल होने वाले औजारों को बरामद किया है।

    पुलिस के अनुसार, यह गिरोह कई थानों में दर्ज चोरी की वारदातों में शामिल था। ये लोग रात के समय घरों का ताला तोड़कर कीमती सामान और वाहन चोरी कर लेते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।

    सफल गिरफ्तारी के दौरान बरामद हुआ सामान: नॉयलान की रस्सी,लोहे का रॉड और पाईप,04 चोरी की बैटरी,01 घरेलू गैस सिलेंडर,01 एम्प्लीफायर,01 मोटरसाइकिल

    • 01 मोबाइल फोन,01 जोड़ी सफेद धातु की पायल,04 चेन और 03 अंगूठी पीली धातु की
    • 01 नाक की कील

    पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धमकी, मारपीट, चोरी, डकैती की योजना व अन्य गंभीर मामले शामिल हैं।

    इन गिरफ्तारियों के आधार पर पुलिस ने मुकदमों में धारा 317(2) भा.दं.सं. की बढ़ोत्तरी की है और एक नया मुकदमा पंजीकृत किया है।

    पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।